नाड़ी दोष व उसका परिहार

नाड़ी दोष व उसका परिहार

 

नाड़ी दोष:-

 

नाड़ी दोष क्या होता है

नाड़ी दोष क्या होता है

 

कुंडली मिलान की प्रकिया में अष्ट कूट का मिलान किया है वह अष्ट कूट क्रमशः वर्ण, वश्य, तारा, योनी, ग्रह मैत्री, गण, भकूट और नाड़ी होते हैं इन अष्ट कूटों में प्रत्येक का अपना-अपना महत्व होता है, इस लेख में मैं नाड़ी पर चर्चा करता हूँ क्योंकि यह एक ऐसा विषय है जिसको अधिकतर लोग नजरअंदाज कर देते हैं जब कि नाड़ी न मिलने पर दामपत्य जीवन में अनेक प्रकार के दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं।

 

ज्योतिष ग्रंथों में नाड़ी तीन प्रकार की बताई गई है जो कि क्रमशः आदि नाड़ी, मध्य नाड़ी और अंत्य नाड़ी के नाम से जानी जाती है अब प्रश्न यह उठता है कि यह कैसे ज्ञात किया जाए कि किस व्यक्ति का जन्म किस नाड़ी में हुआ है अतः इस पर मैं विस्तार से वर्णन करता हूँ।

 

हमारे ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र होते हैं और प्रत्येक नाड़ी में 9 नक्षत्र आते हैं जिसका निर्धारण व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में स्थित हो उसके आधार पर किया जाता है जिन्हें मैं विस्तार से लिख रहा हूँ।

 

जानें विवाह कब होगा

 

नाड़ियों में आने वाले नक्षत्र:-

१. आदि नाड़ी:-

 

अश्विनी, आद्रा, पुनर्वसु, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, ज्येष्ठा, मूल, शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्म लेने पर आदि नाड़ी प्राप्त होती है।

 

२. मध्य नाड़ी:-

 

भरणी, मृगशिरा, पुष्य, पूर्वाफाल्गुनी, चित्रा, अनुराधा, पूर्वाषाढ़ा, घनिष्ठा और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्म लेने पर मध्य नाड़ी प्राप्त होती है।

 

३. अंत्य नाड़ी:-

 

कृतिका, रोहिणी, श्लेषा, मघा, स्वाती, विशाखा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण और रेवती नक्षत्र में जन्म लेने पर अंत्य नाड़ी प्राप्त होती है।

 

नाड़ी दोष के परिहार:-

 

उक्त नाड़ी विचार में आदि व अंत्य नाड़ी में से कोई एक नाड़ी ही दोनों की हो तो कुछ विद्वानों का मत है कि रज्जूकूट अनुकूल हो, राशिकूट शुभ हो, दोनों का राशि स्वामी एक हो या दोनों राशियों में मैत्री हो तो नाड़ी दोष विशेष अनिष्टकारक नही होता है।

 

विशेष:-

 

मध्य नाड़ी एक हो तो पुरुष की मृत्यु तथा आदि अंत्य में स्त्री की मृत्यु होती है।

 

नक्षत्रानुसार नाड़ी दोष परिहार:-

 

नाड़ी दोष परिहार

नाड़ी दोष परिहार

 

१. विशाखा, अनुराधा, घनिष्ठा, रेवती, हस्त, स्वाती, आद्रा, पूर्वाभाद्रपद इन 8 नक्षत्रों में से किसी भी नक्षत्र में वर, कन्या या दोनों में से एक का ही जन्म हो तो विवाह शुभ होता है अर्थात नाड़ी दोष का परिहार हो जाता है।

२. उत्तराभाद्रपद, रेवती, रोहिणी, विशाखा, आद्रा, श्रवण, पुष्य और मघा इन 8 नक्षत्रों में भी वर व कन्या का जन्म नक्षत्र पड़े तो नाड़ी दोष शांत हो जाता है, भरणी, मृगशिरा, शतभिषा, हस्त, पूर्वाषाढ़ा व श्लेषा इन नक्षत्रों में भी नाड़ी दोष नही रहता है।

३. वर व कन्या की एक राशि हो लेकिन जन्म नक्षत्र अलग हो या जन्म नक्षत्र एक हों व राशियां भिन्न-भिन्न हो तो नाड़ी दोष नही होता है, एक नक्षत्र में भी चरण भेद होने पर अत्यावश्यकता में विवाह किया जा सकता है।

४. कृतिका, रोहिणी, घनिष्ठा, शतभिषा, पुष्य, श्लेषा ये नक्षत्र एक ही राशि में पड़ते हैं, तब भी इन जोड़े नक्षत्रों में यदि वर व कन्या के नक्षत्र हो तो इन्हें छोड़ना चाहिए।

५. रोहिणी, आद्रा, मघा, विशाखा, पुष्य, श्रवण, रेवती, उत्तराभाद्रपद में से किसी एक नक्षत्र में ही दोनो का जन्म हो तब भी नाड़ी दोष नही रहता, नक्षत्र चरण भेद आवश्यक है।

 

नक्षत्रेक्ये पादभेदे शुभम् स्यात।।

पराशरः प्राह नवांशभेदादेकर्क्षराश्योरपि सौमनस्यम्।।

एकक्षै चैकपादे च विवाह: प्राणहानिद:।।

दम्पत्योरेकपादे तु वर्षान्ते मरणं ध्रुवम्।।

 

अर्थात:-

चरण व नक्षत्र दोनों एक होने का फल मृत्यु है, नाड़ी कूट सर्व शिरोमणि प्रधान है, इसके गुण 8 माने जाते हैं।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:-9919367470

47 replies
  1. Anagha Kulkarni
    Anagha Kulkarni says:

    मेरे देवरकी शादी के लिये उसने जो लडकी देखी है उसकी राशी, नक्षत्र, चरण अौर नाडी एकही है. क्या ये शादी कर सकते है? अौर अगर करनी ही है तो कोई उपाय है?

    Reply
    • Astrologer Pooshark Jetly
      Astrologer Pooshark Jetly says:

      Anagha Kulkarni जी राम-राम,

      यदि लड़के और लड़की दोनो की नाड़ी, राशि और नक्षत्र व नक्षत्र के चरण एक ही तो नाड़ी दोष प्रवल रहता है इस अवास्था में विवाह करना श्रेयस्कर नही होता है।

      स्वर्ण का दान नाड़ी दोष का उपाय होता है किंतु आपके बताए गए विवरण के अनुसार बिना कुंडली देखे अनुमति नही दिया जा सकता है अतः मेरे अनुसार तो आप यदि कोई और अच्छा रिश्ता देखें तो ज्यादा शुभ रहेगा।

      जय श्री राम।

      Reply
  2. Vishal Ojha
    Vishal Ojha says:

    Pandit Ji,

    Naadi Madhya hai aur rashi dono ki Dhanu hai, Nakshatra dono ke poorvasadha hai but pad yani charan alag alag hain. Kripya bataiye ki naadi dosh hai ya nahi hai

    Reply
    • Astrologer Pooshark Jetly
      Astrologer Pooshark Jetly says:

      राम-राम विशाल जी,

      यदि नक्षत्र चरण अलग-अलग हों तो इस अवस्था में नाड़ी दोष का परिहार हो जाता है फिर भी यदि आप विवाह के समय ब्राह्मण को स्वर्ण दान करें तो ज्यादा शुभ रहेगा।

      Reply
  3. Ritu
    Ritu says:

    नाड़ी अन्त है दोनों की, लेकिन नक्षत्र अलग है। लड़की विशाखा-4 और लड़का रोहणी -1 है। लड़की की राशि वरिचक और लड़के की विषभ है। Plz बताये की क्या करे।

    Reply
    • Astrologer Pooshark Jetly
      Astrologer Pooshark Jetly says:

      राम-राम रितु जी,

      सूत्र के अनुसार तो नाड़ी दोष का परिहार हो रहा है फिर भी एक बार कुंडली मिलान करवा लेना ज्यादा अच्छा रहेगा।

      जय श्री राम।

      Reply
  4. Ak singh
    Ak singh says:

    Boy and girl have antya Nadi. Boy’s nakchatra is magha1 and girl’s nakchatra is swati4. Can marriage be performed.Boy’ Rashi is Leo and girl’ Rashi is Libra.

    Reply
  5. रजत
    रजत says:

    लड़की का नाम काजल और लड़के का नाम रजत तो क्या हमारी राशि में नाडी दोष है बताए पंडित जी

    Reply
    • Purnima maurya
      Purnima maurya says:

      Girl aur boy dono k madhya nadi h aur nakshatra ladki ki bharni h Ladke ka po phalguni h… Nadi dosh h to kya shadi ka vichar kr sakte h

      Reply
    • Rohan
      Rohan says:

      वर एवं कन्या दोनों ही तुला राशि, स्वाति नक्षत्र में जन्मे हैं, परन्तु चरण भिन्न हैं। वर का जन्म चौथे चरण जबकि कन्या का जन्म दूसरे चरण में हुआ है। क्या ऐसे में नाड़ी दोष का परिहार संभव है ??

      Reply
  6. Mahesh kumar
    Mahesh kumar says:

    Boy ka nakshtara Kratika-3, rasi vrushabh. Aur girl ka nakshtara Ashlesha-2, rasi Lark hai. Kya vivah Shubh rahega? Nadi dosh yadi hai tab samapt ho Jayega? Kripya Bata kar anugrahit kare. Dhanyabad.

    Reply
  7. Shree
    Shree says:

    Jai Ganesh
    Madhya Nadi he dono ki.
    Ladki ka pushya nakshatra kark Rashi ladke ki mesh rashi bharni nakshatra.
    Nadidosh me 0 dikha rahe he software me.

    Reply
  8. Purnima maurya
    Purnima maurya says:

    Girl aur boy dono k madhya nadi h aur nakshatra ladki ki bharni h Ladke ka po phalguni h… Nadi dosh h to kya shadi ka vichar kr sakte h plz btaye

    Reply
  9. सुमित त्रिपाठी
    सुमित त्रिपाठी says:

    गुरु जी लड़का और लड़की दोनो की आदि नाडी है ..लेकिन नक्षत्र अलग है लड़की (आद्रा ) चरण 2और लड़का (पुनर्वसु) चरण 4 परिहार होगा …

    Reply
  10. सुमित त्रिपाठी
    सुमित त्रिपाठी says:

    गुरु जी लड़का और लड़की दोनो की आदि नाडी है ..लेकिन नक्षत्र अलग है लड़की (आद्रा ) चरण 2और लड़का (पुनर्वसु) चरण 4 परिहार होगा …
    या इसका कोई उपाय

    Reply
  11. Narayan kumar kshatriya
    Narayan kumar kshatriya says:

    Ladka aur ladki dono ki rashi mesh hai, dono ki nadi v ek hai aadi nadi, nachhatra v dono ka ek hai Ashwini nachhatra, aur charan v ek hai 4 charan, kya vivah kiya ja skta hai koi dikkat aa sakti h? Kyu ki dono ka warna v ek hai Kshatriya waran hai

    Reply
  12. SHELENDRA KAUSHIK
    SHELENDRA KAUSHIK says:

    ladke ki rashi maker , nakshatra uttarashadha 2 and ladki rashi meen , nakshtra rewti 3 h…..kya nasi dosh nhi lagega

    Reply
  13. mohan pandey
    mohan pandey says:

    गुरुजी नमस्कार ॥
    दोनों बच्चों की नाड़ी आदि है, राशि कन्या और मिथुन है,लड़का हस्त और लड़की पुनर्वसु नक्षत्र की है,
    गृह मैत्री दोनों की बुध है, लड़का सप्त मांगलिक उम्र 31 साल की है,
    कृपया साम्य के बारे में बताइएगा। क्या नाड़ी वेद परिहार हो रहा है,,, या नहीं॥
    सादर…

    Reply
  14. Gaurav
    Gaurav says:

    Pandit ji.
    Ladki ka nakshatra Vishakha hai.
    Ladke ka Uttarasda. Upar wale written statement k according Inka naadi dosh parihar ho jata hai. Is baat ko jinse gharwale consult kr rhe hain pandit ji se., Usk liye koi authentic document reference bta dijiye plz

    Reply
  15. Manisha
    Manisha says:

    Namaste Pandit Ji, Ladke ka rashi ka naam Sohanraj hai aur ladki ka Yogeshwari. Nadi dono ka ek hi hai. kya inka shaadi ho sakta hai?

    Reply
  16. मंजुल सिजवाली
    मंजुल सिजवाली says:

    लड़का धनु राशि, नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा- ३ वायु तत्व
    लड़की मीन राशि, नक्षत्र उत्तराभाद्रपदा- २ आकाश तत्व
    दोनों की नाड़ी मध्य
    नाड़ी दोष स्थिति में विवाह पूर्व निवारण का उपाय बताइएगा

    Reply
  17. Uday
    Uday says:

    मेरे बेटे का धनिष्ठा नक्षत्र चतुर्थ चरण, मध्य नाडी है और उसकी संभावित वधु का चित्रा नक्षत्र प्रथम चरण मध्य नाडी है. क्या उनका विवाह सुरक्षित होगा? या विवाह कँन्सल कर देवे.?

    Reply
  18. Riya
    Riya says:

    Pranam guru ji,
    Ladke ka bharni 2 or ladki ki Anuradha 2 h dono madhye Nadi me h
    Ladke ki mesh Rashi or ladki ki vrischak Rashi h Kya Sadi ho sakti h

    Reply
  19. Itisha Sharma
    Itisha Sharma says:

    Guru ji hum dono ki naadi antey h aur Mukesh (Singh)ka jnm mgha ,vinay (vrishabh )ka jnm rohini me h….ky inki shadi ho skti h

    Reply
  20. amit
    amit says:

    वर का नक्षत्र -रोहिणी, राशि -वृष है।
    वधु का नक्षत्र – रेवती, राशि – मीन है।
    लेकिन दोनों का नाड़ी -अंत्य है। क्या नाड़ी दोष लगेगा ?

    Reply
  21. Praveen
    Praveen says:

    राधे राधे गुरु जी
    लड़का और लड़की कि नाड़ी मध्य है, और नक्षत्र लड़का का पुष्य-4 और लड़की का पुष्य -3 है और दोनों कि राशि कर्क है तो कृपया गुरु बताएं

    Reply
  22. Pawan bhatt
    Pawan bhatt says:

    वर राशि_। कन्या, चित्रा, २चरण
    कन्या राशि _। कन्या, चित्रा, १ चरण
    गुरुजी क्या यह बिबाह हो सकता है?

    Reply

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *