मासिक राशिफल सितंबर 2020—Astrology Sutras

मासिक राशिफल सितंबर 2020—Astrology Sutras

 

मासिक राशिफल

मासिक राशिफल

 

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है जन्म कुंडली में चंद्रमा जिस राशि पर स्थित होता है वह चंद्र राशि कहलाती है तो चलिए जानतें हैं कि विभिन्न राशियों के लिए सितंबर 2020 कैसा रहेगा:-

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल

मेष राशिफल

 

इस माह आपका कार्य धीरे-धीरे ही प्रशस्त हो पाएगा, परिस्थितियों की जटिलता से काम-काज प्रभावित हो सकता है, कुटुंब अर्थात परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा, एकाएक बनते हुए कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होंगे, अल्प लाभ की ग्लानि भी रहेगी, कनिष्ठ सदस्यों के भविष्य की चिंता भाग-दौड़ करा सकती है, मास की 4, 6, 7, 9, 10, 12 व 13 तारीखें अशुभ हैं।

 

उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करें।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल

वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए मासारम्भ में अनुकूल वातावरण, धैर्य, गंभीरता एवं सहनशीलता के रहने से व्यापारिक स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी, 13 सितंबर से ग्रहों के एक साथ से पारिवारिक वातावरण में कटुता, पेय पदार्थों की हानि, मिथ्यावाद, भाईयों से वैमनस्य, गलत कार्यों में रुचि तथा हर कार्य में विलंब व बाधा रहेगी, मास की 2, 3, 12, 13, 19, 20, 29 व 30 तारीखें अशुभ हैं।

 

उपाय:- श्रीसूक्त का नित्य पाठ करें।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों को लापरवाही के कारण से निराशा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कार्य की अधिकता के कारण से आप अधिकतर व्यस्त रहेंगे, परिवार में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा, आलस्य का त्याग करें, व्यावसायिक दृष्टिकोण से आप हल्की असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं, मास की 18, 19 व 20 तारीखें अशुभ रहेंगी।

 

उपाय:- गणेश संकटनाशन स्तोत्र का नित्य पाठ करें।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल

कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, नौकरी पेशा लोगों के स्थानांतरण के योग चल रहे हैं, व्यवसाय में सुधार, नवीन योजना का शुभारंभ, स्थायी साधनों के अतिरिक्त अन्य मार्ग से द्रव्य लाभ होगा, प्रत्येक क्षेत्र में शुभकारी प्रभाव मिलेगा, भाग्योदय हेतु कुछ अधिक प्रयास करना पड़ेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मास की 9, 10, 17, 18, 26, 27 व 28 तारीखें अशुभ हैं।

उपाय:- सुंदरकांड का नित्य पाठ करें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वसलों को दामपत्य जीवन का सुख व आनंद प्राप्त होगा, इष्ट देव की उपासना में रुचि बढ़ेगी, नवीन योजना मन में आ सकती है, इष्ट देव की कृपा से लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे, सट्टे व शेयर बाजार में हानि के योग बनेंगे, कार्य सिद्धि में कुछ अड़चनें आएंगी, शत्रुओं से सावधान रहें व लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, मास की 6, 7, 8, 15, 24 व 25 तारीखें अशुभ हैं।

 

उपाय:- नित्य सूर्य को जल दें व आदित्य हिर्दय स्तोत्र का पाठ करें।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों को स्त्री व संतान का सुख मिलेगा व ऋण से मुक्ति मिलेगी, बुद्धि-विवेक द्वारा विवादों पर विजय प्राप्त होगी, रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, विद्यार्थियों के लिए यह माह शुभ है, जो लोग शिक्षा हेतु बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए उत्तम योग बनेंगे, दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी, दिमागी उलझनों का निवारण होकर व्यक्तिव में निखार आएगा, मास की 9, 10, 17, 18, 26, 27 व 28 तारीखें अशुभ हैं।

 

उपाय:- गणेश चालीसा का नित्य पाठ करें।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल

तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के सम्मान में वृद्धि व राजकीय पक्ष से लाभ मिलने के योग बनेंगे, नौकरी पेशा लोगों की विशेष प्रगति नही हो सकेगी, बौद्धिक विकास व प्रसन्नता के सुअवसर प्राप्त होंगे, विद्यार्थियों के लिए शुभ समय रहेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, संचित कामना अधूरी रहेगी, मास की 4, 5, 13, 14, 21, 22 व 23 तारीखें अशुभ हैं।

 

उपाय:- दुर्गा सप्तश्लोकी का नित्य पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों को शारीरिक पीड़ा, द्रव्य हानि, रोग एवं भय बना रहेगा, आत्मविश्वास की कमी अनुभव होगी, स्त्री व संतान पक्ष से असंतोष रहेगा, व्यापारियों को टैक्स विभाग से परेशानी हो सकती है, धार्मिक कार्यों का आयोजन कुछ बाधाओं के साथ पूर्ण होगा, मास के अंतिम भाग में शुभ समाचार प्राप्त होने, जनप्रियता, सामाजिक प्रतिष्ठा की वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा, मास की 7, 8, 9, 17, 18 व 26 तारीखें अशुभ हैं।

 

उपाय:- नित्य हनुमान जी के आगे घी का दीपक प्रज्वलित कर सुंदरकांड का पाठ करें।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल

धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों का दामपत्य जीवन अच्छा रहेगा, स्त्री व संतान का सुख व ऋण से मुक्ति मिलेगी, सद्बुद्धि से लाभ प्राप्त होगा, रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, मानसिक शांति अनुभव होगी, कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, मास की 10, 17, 18, 26, 27 व 28 तारीखें अशुभ है।

 

उपाय:- नित्य मधुराष्टकं का पाठ करें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल

मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के सम्मान में वृद्धि व राजकीय पक्ष से लाभ मिलने के योग बनेंगे, नौकरी पेशा लोगों की विशेष प्रगति नही हो सकेगी, बौद्धिक विकास व प्रसन्नता के सुअवसर प्राप्त होंगे, विद्यार्थियों के लिए शुभ समय रहेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, संचित कामना अधूरी रहेगी मास की 4, 5, 13, 14, 21, 22 व 23 तारीखें अशुभ हैं।

 

उपाय:- शनि स्त्रोत्र का नित्य पाठ करें।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए मानसिक व शारिरिक व्यथा के योग हैं, लोगों पर अधिक विश्वास करने बचें अन्यथा धोखा मिल सकता है, चोरी व अग्नि से धन हानि के योग बनेंगे, विद्यार्थियों के दिमाग में अस्थिरता बनी रहेगी, रोग भय, झगड़ा-झंझट, कलह, अपव्यय से मन दुःखी रहेगा, उलझनों की वृद्धि व पुरुषार्थ सिद्धि में बाधा रहेगी, मास की 4, 5, 13, 21, 22 व 23 तारीखें अशुभ हैं।

 

उपाय:- नित्य दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल

मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों का आध्यात्म के प्रति झुकाव बड़ेगा, मान-प्रतिष्ठा, जन प्रियता और घर-परिवार के सुख की संवृद्धि होगी, व्यायाम के प्रति रुचि बढ़ेगी, कुछ तनाव के साथ कार्य पूर्ण होंगे, महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा, मास की 5, 6, 7, 13, 14, 15, 22, 23 व 24 तारीखें अशुभ हैं।

 

उपाय:- नित्य शिव चालीसा का पाठ करें।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *