Loading...
Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

ज्योतिष के कुछ प्रसिद्ध व सर्वमान्य सूत्र

ज्योतिष के कुछ प्रसिद्ध व सर्वमान्य सूत्र:-

 

ज्योतिष के कुछ प्रमाणित व प्रसिद्ध सूत्र
ज्योतिष के कुछ प्रमाणित व प्रसिद्ध सूत्र

 

१. यदि सौम्य ग्रह (बुध, गुरु, शुक्र और पूर्णिमा का चंद्र) केंद्र के स्वामी हों तो शुभ फल नही प्रदान करते हैं।

 

२. यदि क्रूर ग्रह (सूर्य, मंगल, शनि, क्षीण अर्थात अमावस्या का चंद्र व पाप ग्रह से ग्रस्त बुध) केंद्र के स्वामी हो तो अशुभ फल नही प्रदान करते हैं।

 

३. अष्टम भाव में कोई भी ग्रह हो चाहे व स्वग्रही हो या उच्च के स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं अवश्य ही प्रदान करते हैं।

 

४. कर्क व सिंह लग्न वालों के लिए मंगल अधिक शुभ होता है क्योंकि इन कुंडलियों में मंगल त्रिकोण व केंद्र के स्वामी होकर राजयोगकारक हो जाते हैं।

 

५. राहु और केतु को छाया ग्रह कहा गया है अतः यह ग्रह जिन ग्रहों के साथ या जिन राशि पर बैठते हैं उनके फल के अनुसार ही अपना फल प्रदान करते हैं।

 

६. त्रिकोण और केंद्र के स्वामी भले दोषयुक्त हों किंतु यदि ये आपस में संबंध बनाते हैं तो योगकारक बनकर शुभ फल प्रदान करते हैं।

 

७. राहु में केतु की अंतर्दशा सदैव ही कष्टदायक होती है।

 

८. योगकारक ग्रह की दशा में राजयोग समान सुख की प्राप्ति होती है किंतु यदि योगकारक ग्रह पाप ग्रह से युत या दृष्ट हो या त्रिक भाव में स्थित हो तो कुछ संघर्ष के साथ उन्नति व सफलता देते हैं।

 

९. यदि कोई क्रूर ग्रह योगकारक ग्रह से संबंध बनाता है तो क्रूर ग्रह की दशा के अंदर योगकारक ग्रह की अंतर्दशा शुभ फलदाई होती है।

 

१०. यदि कोई क्रूर ग्रह योगकारक ग्रह से संबंध बनाता है तो योगकारक ग्रह की दशा के अंदर क्रूर ग्रह की अंतर्दशा संघर्ष का सूचक होती है।

 

११. यदि योगकारक ग्रह त्रिकोण में स्थित हो या त्रिकोण भाव के स्वामी से संबंध बना ले तो अत्यंत शुभफलदाई होता है जिसमें राजा के समान सुख की प्राप्ति होती है।

 

१२. अष्टम भाव का शनि आयुष्य की वृद्धि करता है किंतु वाणी दोष के कारण से दाम्पत्य सुख की हानि करता है।

 

१३. यदि राहु या केतु केंद्र में बैठे हों और केंद्र या त्रिकोण के स्वामी से युत या दृष्ट हों तो राहु व केतु भी योगकारक हो जाते हैं।

 

१४. कुंडली का अष्टम भाव आयुष्य का भाव होता है और अष्टम से अष्टम भाव अर्थात लग्न कुंडली का तीसरा भाव भी आयुष्य का भाव होता है।

 

१५. लग्न कुंडली का द्वितीय, सप्तम व द्वादश भाव मारक भाव होते हैं क्योंकि सप्तम व द्वितीय भाव आयुष्य भाव के व्यय भाव व द्वादश भाव लग्न का व्यय भाव होता है।

 

ज्योतिष के कुछ प्रसिद्ध व सर्वमान्य सूत्र
ज्योतिष के कुछ प्रसिद्ध व सर्वमान्य सूत्र

 

१६. यदि मारक ग्रहों की दशा में मृत्यु न हो तो कुंडली में जो भी पाप ग्रह अधिक बलवान होगा उसकी दशा में व्यक्ति की मृत्यु होती है।

 

१७. यदि शनि मारक भाव से संबंध बनाता है तो प्रवल मारक बन जाता है।

 

१८. कोई भी ग्रह अपनी महादशा के अंदर अपनी ही अंतर्दशा में कभी शुभ फल प्रदान नही करते हैं।

 

१९. मारक ग्रहों की दशा में योगकारक ग्रह की अंतर्दशा में व्यक्ति को प्रसिद्धि अवश्य प्राप्त होती है किंतु पूर्ण सुख नही मिल पाता है।

 

२०. शुक्र की दशा में शनि की अंतर्दशा हो तो व्यक्ति को शुक्र ग्रह के ही फल की प्राप्ति होती है ठीक इसी प्रकार शनि की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा हो तो व्यक्ति को शनि के ही फल प्राप्त होते हैं।

 

२१. यदि लग्न का स्वामी दशम में हो और दशम का स्वामी लग्न में हो तो यह बहुत ही शुभ फलदाई होता है ऐसा व्यक्ति खुद के परिश्रम से अनेक सफलताएं प्राप्त कर प्रसिद्ध हो जाता है और राजा या राज्य सरकार या किसी उच्च अधिकारी से सम्मान प्राप्त करता है।

 

२२. यदि नवम का स्वामी दशम में हो और दशम का स्वामी नवम में हो तो ऐसा व्यक्ति निश्चय ही बड़ी उन्नति प्राप्त करता है।

 

२३. यदि नवम का स्वामी दशम में हो और दशम का स्वामी लग्न में हो तो ऐसे व्यक्ति को दशम भाव में जो राशि हो उसके स्वामी से संबंधित वस्तुओं का व्यापार करना चाहिए।

 

२४. यदि नवम का स्वामी एकादश में हो तो ऐसा व्यक्ति निश्चय ही धनवान होता है।

 

२५. यदि एकदाश भाव का स्वामी लग्न में हो तो ऐसे व्यक्तियों को हर ११वें दिन कोई न कोई लाभ अवश्य मिलता है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 7007245896, 9919367470

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Astrology Sutras Remedies Recent Post कुछ अचूक टोटके व शाबर मंत्र

मकर सक्रांति के 10 अचूक उपाय—Astrology Sutras

मकर सक्रांति के 10 अचूक उपाय—Astrology Sutras

 

मकर सक्रांति के अचूक उपाय
मकर सक्रांति के अचूक उपाय

 

शास्त्रों के अनुसार सूर्य के गोचर परिवर्तन को सूर्य की सक्रांति के नाम से जाना जाता है जब सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने उनके घर अर्थात मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर की सक्रांति अर्थात मकर सक्रांति का पर्व मनाया जाता है मकर सक्रांति के साथ ही खरमास का समापन व मांगलिक कार्यक्रमों का आरंभ हो जाता है चूँकि इस बार गुरु व शुक्र के अस्त रहने के कारण से मांगलिक कार्यक्रम के लिए शुभ मुहर्त 22 अप्रैल से प्राप्त होंगे, शास्त्रों में मकर सक्रांति के दिन कुछ विशेष उपायों का वर्णन मिलता है जिनसे अनेक परेशानियों से मुक्ति मिलती है तो चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन से उपाय है जिनको करने से अनेक परेशानियों से मुक्ति मिलती है:-

 

१.  मकर सक्रांति के दिन सूर्योदय के पूर्व तिल स्नान (नहाने के पानी में तिल मिलाकर स्नान) करना चाहिए तथा उगते हुए सूर्य को ताँबे के पात्र में जल, कुमकुम, अक्षत, तिल, गुण व लाल पुष्प मिलाकर “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मन्त्र का जाप करने से सूर्य देव की कृपा से आरोग्यता की प्राप्ति होती है।

 

२.  मकर सक्रांति के दिन गरीबों व ब्राह्मणों को भोजन कराने से घर में अन्न की कभी कमी नही होती है।

 

३.  मकर सक्रांति के दिन गुण व कच्चा चावल बहते पानी में प्रवाहित करने से नजर दोष से मुक्ति व आरोग्यता की प्राप्ति होती है।

 

४.  मकर सक्रांति के दिन साफ लाल वस्त्र में गेहूँ और गुण को बाँधकर कुछ दक्षिणा के साथ ब्राह्मण व गरीबों को दान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

 

५.  जिस किसी की कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में हो उन्हें ताँबे का सिक्का या ताँबे का चौकोर टुकड़ा बहते पानी में सूर्य के मंत्र “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जप करते हुए प्रवाहित करने से लाभ मिलता है।

 

६.  मकर सक्रांति के दिन तिल युक्त जल पितरों को अर्पित करने, तिल से अग्नि में हवन करने, गरीबों को तिल का दान व भोजन (तिल युक्त खिचड़ी) कराने से अनन्य पुण्य की प्राप्ति होती है।

 

७. मकर सक्रांति के दिन गाय को तिल युक्त खिचड़ी खिलाने से सभी ग्रहों से उत्पन्न दोषों से मुक्ति मिलती है।

 

८. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य नीच राशि के हैं तो उन्हें मकर सक्रांति के दिन सूर्य यंत्र की विधि पूर्वक स्थापना करनी चाहिए तथा उस यंत्र को नित्य ताँबे के पात्र में जल, अक्षत, कुमकुम व लाल पुष्प मिलाकर अर्पित करते हुए 501 की संख्या में सूर्य मंत्र “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जप करना चाहिए इस उपाय से लाभ अवश्य प्राप्त होगा व धन, स्वास्थ्य, रक्त जनित विकार जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी तथा सामाजिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

 

९.  मकर सक्रांति के दिन गरीबों को खिचड़ी, कंबल, गरम वस्त्र, लकड़ी (अलाव जलाने हेतु), घी, दाल-चावल इत्यादि वस्तुओं का दान करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

 

१०.  मकर सक्रांति के दिन प्रातः स्नानादि कर के सूर्य को तांबे के पात्र से जल, कुमकुम, लाल पुष्प, अक्षत, तिल इत्यादि को मिलाकर अर्पित करने व अदित्यहिर्दय स्तोत्र का पाठ करने से सभी कष्टों से मुक्ति व कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Prediction Rashifal Recent Post

वार्षिक राशिफल 2021: जानिए 2021 में कैसा रहेगा आपका भाग्य भाग:-१ Astrology Sutras

वार्षिक राशिफल 2021: जानिए 2021 में कैसा रहेगा आपका भाग्य भाग:-१ Astrology Sutras

 

वार्षिक राशिफल 2021
वार्षिक राशिफल 2021

 

वर्ष 2020 में सभी राशि वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा साथ ही समस्त विश्व कोरोना नामक महामारी से झूझता रहा अब जल्द ही 2021 का आरंभ होने जा रहा है वर्ष के आरंभ में शनि व गुरु मकर राशि से गोचर करेंगे जिससे गुरु का नीचत्व भंग होगा, वर्ष 2021 का आरंभ कन्या लग्न, कर्क राशि व पुष्य नक्षत्र से होगा तथा वर्ष 2021 का अंत कर्क लग्न से होगा अतः वर्ष 2021 का आरंभ वैवाहिक जीवन, करियर, प्रेम,आर्थिक स्थिति व शिक्षा के लिए अच्छा रहेगा किंतु मार्च में गोचर में मंगल व राहु की युति हो जाने से घर/परिवार में मानसिक तनाव, विवाद व कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा तथा अप्रैल और मई माह में स्थितियों में पुनः सुधार होगा तथा वर्ष के मध्य भाग में उन्नति के अनेक अवसर प्राप्त होने के योग बनेंगे।

 

सितंबर से दिसंबर 2021 का समय भाग्य में उन्नति, यात्राओं, पदोन्नति के योग बनाएंगे किंतु स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सतर्कता बरतनी होगी, दिसंबर माह में मंगल का तृतीय भाव से गोचर ऊर्जा का नया संचार करेगा जिससे शत्रुओं पर विजय, प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप के योग बनेंगे, कुल मिलाकर वर्ष 2021 काफी अच्छा रहने वाला है यह फलकथन भारत वर्ष की कुंडली के गोचर के अनुसार है जनमानस की कुंडली में स्थित ग्रह व उनकी स्थिति, दशा-अंतर्दशा, गोचर, भिन्नाष्टकवर्ग के अनुसार फलादेश में अंतर संभव रहेगा।

 

वार्षिक राशिफल 2021:-

 

जनवरी 2021 राशिफल
2021 राशिफल

 

मेष राशिफल:-

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2021 में उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे किंतु शनि के दशम भाव से गोचर के कारण से धन संचय में कठिनाई व कुटुम्ब से मतभेद होने के योग बनेंगे, पशु व वाहन से चोट आदि का भय बना रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी किंतु मई से अक्टूबर 2021 का समय कुछ संघर्ष भरा रहेगा अतः सावधान रहें व कोई भी निर्णय बहुत सोच विचार कर ही लें, जून के मध्य भाग से कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, वर्ष का अंतिम भाग मेष राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहेगा यह वह समय रहेगा जहाँ आपको आपके द्वारा किए प्रयासों का पूर्ण फल मिलेगा, नौकरी परिवर्तन, पदोन्नति व बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, अप्रैल के अंतिम भाग से अगस्त के प्रथम सप्ताह तक का समय घरेलू/पारिवारिक सुख के लिए अच्छा रहेगा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, घर में नए मेहमान का आगमन संभव है, यदि आप विवाह योग्य हो गए हैं तो विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, पड़ोस में विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, प्रेमियों के लिए भी वर्ष 2021 अच्छा रहेगा व आपका प्रेम विवाह कुछ परिश्रम से संपन्न होने के योग बनेंगे, वर्ष 2021 के अंतिम भाग में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, पशु, वाहन व हथियार आदि से चोट आदि लगने का भय रहेगा अतः सावधानी बरतें।

 

उपाय:- नित्य सुंदरकांड का पाठ करें व शनिवार के दिन काले कंबल का दान करें।

 

वृषभ राशिफल:-

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के वर्ष के आरंभ से ही राहु का लग्न से गोचर रहेगा लग्न से राहु का गोचर मन में अनेक प्रकार की भ्रामक स्थितियाँ उत्पन्न करेंगे अतः कोई भी निर्णय बहुत सोच-विचार कर के ही लें, वृषभ राशि वालों के लिए वर्ष 2021 उतार-चढ़ाव वाला रहेगा अनेक अवसरों पर आय को लेकर कुछ तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी किंतु अप्रैल के मध्य भाग के बाद से अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे तथा रुके हुए कार्य पूर्ण होने से तनाव में कुछ कमी अनुभव होगी, यदि आप जमीन या मकान क्रय करने का विचार कर रहे हैं तो 20 सितंबर तक रुक जाएं अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है, अक्टूबर से शेयर बाजार में पैसा निवेश करने का सही समय रहेगा, पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बनेंगे, कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त करने हेतु अथक परिश्रम करना पड़ेगा विशेषतः मई से अक्टूबर माह तक कार्यक्षेत्र में रिस्क लेने से बचें तथा कार्यस्थल पर किसी से व्यर्थ विवाद न करें, वर्ष 2021 का अंतिम भाग कुछ राहत देगा जिसमें उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, पदोन्नति का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, अप्रैल से जून 2021 के मध्य घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने के योग बन रहे हैं, यदि आप विवाह योग्य हो गए हैं तो वर्ष के मध्य भाग में विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है किंतु सप्तम भाव से केतु का गोचर विवाह में कुछ अड़चनें उत्पन्न कर सकता है, इस वर्ष पार्टनरशिप में कार्य आरंभ करना जोखिम भरा सिद्ध होगा अतः लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें।

 

उपाय:- नित्य श्री सूक्त व गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें।

 

मिथुन राशिफल:-

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष 2021 मिला-जुला रहेगा वर्ष के आरंभ में शनि व गुरु का अष्टम भाव से गोचर रहेगा अतः स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, आय के साथ व्यय में भी वृद्धि होगी, जो लोग लंबे समय से भूमि/वाहन क्रय करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए भूमि/वाहन आदि क्रय करने के योग बनेंगे, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, वर्ष 2021 निवेश के लिहाज से आपके लिए शुभ नही है अतः निवेश आदि करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें, शनि का प्रभाव आप पर संपूर्ण वर्ष रहेगा अतः कार्यस्थल पर विशेष सावधानी बरतें, वर्ष के मध्य भाग में कुछ राहत मिलने की संभावना है जिसमें लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होने के योग बनेंगे तथा बेरोजगारों को नौकरी भी प्राप्त होगी, नौकरी पेशा लोगों के लिए वर्ष का मध्य भाग ज्यादा शुभ नही रहेगा अतः इस दौरान नौकरी परिवर्तन का प्रयास न करें, विदेश से कोई अच्छा अवसर भी आपको मिल सकता है, परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा और जाने के योग बनेंगे, प्रेमियों के लिए वर्ष 2021 काफी अच्छा रहेगा व पूर्व से चले आ रहे मन-मुटाव दूर होंगे, वर्ष 2021 का अंतिम भाग दाम्पत्य जीवन के लिए अधिक शुभ नही है किसी तीसरे व्यक्ति की बातों के कारण से गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है तथा वाहनादि से चोट का भय रह सकता है, यदि स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो वर्ष 2021 आपके लिए मिला-जुला रहेगा, उदर, नेत्र, ज्वर, इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।

 

उपाय:- नित्य शनि स्तोत्र व श्री सूक्त का पाठ करें।

 

कर्क राशिफल:-

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए वर्ष 2021 मिला-जुला रहने वाला है इस वर्ष सप्तम भाव से गुरु व शनि का गोचर रहेगा अतः जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह के योग बनेंगे, कार्य के सिलसिले से यात्राओं के योग बनेंगे, शनि की भाग्य स्थान पर दृष्टि होने से भाग्य वृद्धि हेतु अतिरिक्त प्रयास करना पड़ेगा, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, व्यय में वृद्धि के योग बनेंगे अतः प्रयास करें कि फिजूल खर्चों पर धन व्यय न हो, 25 अप्रैल के बाद से अचानक से व्यय में वृद्धि होगी किंतु वर्ष के अंतिम भाग में आय वृद्धि के योग बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा, धैर्य व संयम के साथ कार्य करें तथा आवेश में आकर इस वर्ष निर्णय लेने से बचें, इस वर्ष आपको छाती में दर्द, जोड़ों में जलन व दर्द की शिकायत रह सकती है, वर्ष के आरंभ में उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, विदेश यात्रा या परदेश यात्राएं होंगी, व्यापार हेतु आपकी बनाई हुई नीतियाँ सफल रहेंगी, नौकरी पेशा लोगों के लिए यह वर्ष कुछ हद तक संघर्ष पूर्ण रहेगा किंतु वर्ष के अंतिम भाग में आपके किये गए प्रयास के फलस्वरूप पदोन्नति के योग बनेंगे, घर/परिवार में खुशियों का माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा, 28 अप्रैल के बाद घर में कोई धार्मिक कार्य होने के योग बनेंगे, प्रेमियों के लिए वर्ष 2021 काफी अच्छा सिद्ध होगा तथा प्रेमी/प्रेमिका के साथ किसी रोमैंटिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, सप्तम से शनि व गुरु के गोचर के कारण से दाम्पत्य जीवन में तनाव बना रहेगा, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें व गलतफहमी का शिकार होने से बचें, वर्ष 2021 के मध्य भाग तक का समय स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा सिद्ध होगा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी वर्ष 2021 अच्छा सिद्ध होगा, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

 

उपाय:- नित्य सुंदरकांड व मधुराष्टकं का पाठ करें।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Prediction Rashifal Recent Post

मासिक राशिफल जनवरी 2021: जानिए क्या कहते हैं जनवरी मास में आपके सितारे

मासिक राशिफल जनवरी 2021: जानिए क्या कहते हैं जनवरी मास में आपके सितारे

 

जनवरी 2021 राशिफल
जनवरी 2021 राशिफल

 

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है जिसे जनवरी मास के गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया है जन्म कुंडली में चंद्रमा जिस राशि में स्थित हो उसे चंद्र राशि कहते हैं, यदि आपको चंद्र राशि न ज्ञात हो तो आपके प्रचलित नाम के अनुसार जो राशि हो उस राशि को भी आधार मान कर यह राशिफल पढ़ सकते हैं।

 

Astrology Sutras

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

सामान्य व्यापारिक प्रगति होगी, किसी दार्शनिक व्यक्ति से संपर्क होगा जो भविष्य में आपके लिए अच्छा साबित होगा, किसी पारिवारिक व्यक्ति से आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है, श्रम का प्रतिफल प्राप्त होगा, यह माह आपके लिए काफी मनोरंजक व्यतीत होगा, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, माह की 3, 4, 9, 12 13, 14, 18, 20, 22, 25 व 26 तारीखें नेष्ट हैं, नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे, यह भी संभव है कि परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बने, उच्चाधिकारियों के सहयोग से व्यवसाय में आर्थिक लाभ, नौकरी में सहकर्मियों से मेल-मिलाप बना रहेगा, राजकीय-शासकीय संबंधों का लाभ मिलेगा, माह की 3, 7, 8, 9, 13, 18, 19, 20, 23, 25 व 28 तारीखें नेष्ट हैं, लक्ष्मी चालीसा का नित्य पाठ करें।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

परिवार में आनंददायक माहौल रहेगा, किसी रिश्तेदार के घर आने से खुशहाली का माहौल बनेगा तथा आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होने के योग बनेंगे क्योंकि जनवरी मास में आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, लंबे समय से रुके कार्य इस माह पूर्ण हो सकते हैं, शेयर बाजार में निवेश करने के लिए भी यह माह शुभ रहेगा, माह की 10 व 15 तारीख नेष्ट है, गणेश संकटनाशन स्तोत्र का नित्य पाठ करें।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

पारिवारिक व्यय बढ़ेगा अतः संयम से काम लें, गृहस्थी से संबंधित सामग्री के खरीद-फरोख्त में इस माह धन व्यय होने के योग बनेंगे, शेयर बाजार में इस माह थोड़ा रिस्क है, निवेश करने से बचें, जुआ-सट्टे से नुकसान होगा, माह की 2, 3, 7, 8, 9, 13, 15, 18, 19, 23, 24 व 28 तारीखें नेष्ट है, नित्य विलवाष्टकं का पाठ करें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

जनवरी मास में व्याज आदि पर पैसा उठाना लाभप्रद रहेगा, निजी संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा, व्यापारिक स्थिति में भी कुछ सुधार होगा, पारिवारिक स्थितियाँ आपके लिए अनुकूल रहेंगी, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है, माह की 3, 8, 9, 13 व 18 तारीखें नेष्ट हैं, नित्य संकटमोचन हनुमाष्टक का पाठ करें।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए जनवरी 2021 बड़ा खुशनुमा साबित होगा, कहीं से कोई उपहार मिलने के योग बनेंगे, आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी, पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा, आपको अपनों का तो साथ मिलेगा ही साथ ही विरोधी भी शांत रहेंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, माह की 2, 7, 9, 16, 19 व 20 तारीखें नेष्ट हैं, गणेश अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल
तुला राशिफल

 

निजी संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा, व्यापारिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना रहेगी, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, भाई-बहन व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, फिक्स्ड डिपाजिट, बचत पत्र, बांड, शेयर्स, भूमि आदि की खरीद-फरोख्त में निवेश कर सकते हैं, माह की 2, 3, 8, 9, 10, 12, 15 व 19 तारीखें नेष्ट हैं, नित्य श्री सूक्त का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

जिंदगी में कोई नया अवसर प्राप्त होगा, कारोबार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे, पूरा माह व्यस्तता पूर्ण बीतेगा, परिवार जन, मित्रों व सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा, किसी भी प्रकार के लेन-देन को बहुत सोच-विचार कर के ही करें, तनाव लेने से बचें व वाणी और नियंत्रण रखें, माह की 2, 3, 4, 8, 9, 10, 13, 15, 18, 19, 23 व 26 तारीखें नेष्ट है, नित्य सुंदरकांड का पाठ करें।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

विरोधियों को लेकर कुछ मानसिक खिन्नता रहेगी, कोई पुराना दर्द उभर सकता है चाहें व दिल का हो या शरीर का, ननिहाल पक्ष से कोई अनचाहा व्यक्ति आ सकता है, दूसरों पर हँसने व उनका मजाक बनाने से बचें, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, विनम्रता और धैर्य से कार्य लें, माह की 2, 3, 4, 8 व 9 तारीखें नेष्ट हैं, नित्य विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

विरोधियों को लेकर कुछ मानसिक खिन्नता रहेगी, आवश्यकता से अधिक किसी पर यकीन करना आपके लिए अनुकूल नही है, आवागमन में सतर्कता अपनाएं, वाहन सावधानी से चलाएं, पशु, वाहन व हथियार से सावधानी बरतें, प्रतियोगिता में असफलता हाथ आएगी, माह की 8, 9, 13, 15, 19 व 20 तारीखें अशुभ है, नित्य शिव चालीसा का पाठ करें।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

अगर आपका कारोबार साझेदारी में है तो यह माह आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, कुछ मुद्दों पर आपको सख्त निर्णय लेने पड़ सकते हैं, कार्य के सिलसिले से यात्राएं करनी पड़ सकती है, संतान पर क्रोध करने की अपेक्षा उन्हें प्यार से समझाएं, माह की 5, 8, 16 व 18 तारीखें नेष्ट है, नित्य दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

रुपयों के लेन-देन से संबंधित कोई भी बड़ा मुद्दा उठाने के पूर्व अच्छे से सोच-विचार कर लें और यदि संभव हो तो इसे आगे के लिए टाल दें अन्यथा हानि होना निश्चित है, ऋतु परिवर्तन हो रहा है अतः स्वास्थ्य के प्रति आपको विशेष तौर पर सचेत रहने की आवश्यकता है, किसी कीट-पतंगे/कीड़े के काटने से चोट का भय रहेगा, माह की 3, 6, 9, 13 व 19 तारीखें नेष्ट है, नित्य मधुराष्टकं का पाठ करें।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-४ जानिए किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-४ जानिए किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी

 

राहु व केतु राशि परिवर्तन
राहु व केतु राशि परिवर्तन

 

भाग:-४

 

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-१ जानिए किन राशियों पर राहु की कृपा बरसेगी

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 20290: राहु को सदैव ही नियंत्रित करने वाले केतु इस बार खुद ही नियंत्रण के बाहर रहेंगे जिनको नियंत्रित राहु करेंगे जानिए, राहु व केतु गोचर परिवर्तन से किन-किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी।

 

राहु व केतु का 12 राशियों पर प्रभाव
राहु व केतु का 12 राशियों पर प्रभाव

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए राहु व केतु का यह गोचर सामान्य रहेगा क्योंकि वर्तमान में अभी शनि के साढ़ेसाती का दूसरा चरण भी आपकी राशि पर चल रहा है हालांकि तुला, मकर व कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का उतना अशुभ प्रभाव नही पड़ता है किंतु यदि चंद्रमा का किसी भी प्रकार से शनि से संबंध बने तो साढ़ेसाती परेशानी देती है अन्यथा इन तीन राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती उतनी अशुभ नही होती हालांकि हम यहाँ राहु व केतु के गोचर परिवर्तन पर चर्चा कर रहे है अतः प्रेम संबंधों में कमी आएगी, प्रेमी व प्रेमिका से विवाद होते रहेंगे तथा यदि आप दोनों के मध्य काफी समय से विवाद चल रहा है तो वह विवाद संबधों को विच्छेद करा कर समाप्त होगा, प्रेमियों के मध्य गलतफहमियों के चलते विवाद होंगे, संतान को कष्ट, संतान से विवाद, संतान की शिक्षा में बाधाएं आएंगी, विद्यार्थियों के लिए राहु व केतु का यह गोचर मिला-जुला रहेगा शिक्षा में व्यवधान आएंगे, विद्यार्थियों के मन में क्या करें व क्या न करें को लेकर मन में संशय बना रहेगा, कुछ देर ध्यान करें इससे मन को एकाग्र करने में मदद मिलेगी हालांकि लाभ के लिहाज से यह गोचर शुभ सिद्ध होगा फलस्वरूप लाभ के अन्य माध्यम बनेंगे, लाभ में वृद्धि होगी, लंबे समय से कार्यक्षेत्र में (चाहे वह नौकरी पेशा व्यक्ति हों या व्यापारी) उन्नति के मार्ग में जो बाधाएं आ रही थी वह दूर होंगी, शेयर बाजार, जुआ व सट्टे से अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा आपकी वाणी का लोगों पर अच्छा प्रभाव भी पड़ेगा तथा उन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, भाग्य में वृद्धि होगी, पिता से वैचारिक मतभेद व पिता के स्वास्थ्य में समस्या रहेगी, भ्रम की स्थितियाँ बनेंगी, मकर राशि वाले जातक/जातिकाओं के लिए इस गोचर काल की सबसे बड़ी समस्या भ्रामक स्थिति रहेगी अतः धैर्य व संयम से कार्य करें व कोई भी निर्णय बहुत सोच समझ कर लें तथा आवेश में आने से बचें यदि आपने भ्रामक स्थिति न बनने दी तो राहु व केतु का यह गोचर आपके लिए शुभ सिद्ध होगा, आय में वृद्धि होगी, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा का शनि से संबंध बन रहा है तो आपको बुद्धि व विवेक से हर कार्य करना होगा क्योंकि राहु आपके चित्त को शांत नही होने देंगे जिससे बनते कार्य बिगड़ेंगे, वहिं केतु आपको सही दिशा में प्रयत्न नही करने देंगे जिससे व्यापार व दामपत्य जीवन के सुख में बाधाएं आएंगी, यह गोचर आपके लिए 48% शुभ तथा 52% अशुभ रहेगा।

 

उपाय:- सुंदरकांड व बटुक भैरव स्तोत्र का नित्य पाठ करें तथा जिनकी कुंडली में चंद्रमा शनि से संबंध रखता हो वह इन उपायों के साथ प्रत्येक शनिवार को 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा।

 

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-२ जानिए किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-२ जानिए, कर्क से कन्या राशि वालों के लिए राहु-केतु का यह गोचर कितना शुभ रहेगा।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए राहु व केतु का यह गोचर मिला-जुला रहेगा जिनकी कुंडली में चंद्रमा का शनि से संबंध बन रहा हो उनके लिए मुश्किलें ज्यादा रहेंगी अतः घर में कलह-क्लेश होंगे, मानसिक अशांति अनुभव होगी, कार्यक्षेत्र में हानि संभव है, नौकरी पेशा लोग बहुत ही सतर्कता के साथ कार्य करें, आपको अपने प्रियजनों का सहयोग कम मिलेगा, वाणी में तेजी रहेगी अतः वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें, धैर्य व संयम से कार्य करें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, शत्रुओं से सावधान रहें, किसी से ऋण लेने से बचें, जिनकी कुंडली में चंद्रमा का शनि से संबंध नही है उनके लिए यह गोचर कुछ राहत देगा, कार्यक्षेत्र में विकास होगा, नौकरी परिवर्तन व स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे, जिनका कार्य कमीशन, फाइनेंस, बैंकिंग, टीचिंग से जुड़ा हुआ है उनके लिए यह गोचर लाभप्रद सिद्ध होगा हालाँकि घर में कलह-क्लेश होते रहेंगे फिर भी चंद्रमा का शनि से संबंध न होने के कारण से आपकी सोच-विचार करने की शक्ति जागृत रहेगी, राजनीति से या सामाजिक वर्ग से जुड़े लोग अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण करें तथा शराब, माँसाहार का सेवन न करें क्योंकि इनका सेवन आपके लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला सिद्ध होगा, शत्रुओं से सावधान रहें, यह गोचर आपके लिए 50% शुभ तथा 50% अशुभ रहेगा।

 

उपाय:- हनुमान जी, गणेश जी व भैरव जी की नित्य पूजा करें व गणेश अथर्वशीर्ष, संकटमोचन हनुमाष्टक और भैरव स्तोत्र का नित्य पाठ करने से लाभ होगा।

 

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-३ जानिए किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020: *भाग:-३* राहु को सदैव ही नियंत्रित करने वाले केतु इस बार खुद नियंत्रण के बाहर रहेंगे जिनको नियंत्रित राहु करेंगे जानिए, राहु व केतु के गोचर परिवर्तन से तुला, वृश्चिक व धनु राशि में से किन पर राहु की कृपा बरसेगी व आपको क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए तथा उपाय।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए राहु व केतु का यह गोचर शुभ रहेगा बशर्ते आपकी कुंडली में राहु पीड़ित अवस्था में हो फलस्वरूप पराक्रम में वृद्धि होगी, भाग्य में वृद्धि होगी व भाग्य का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा, व्यापार में भी लाभ होगा व व्यापार की वृद्धि होगी, नए कार्य की शुरुवात होने के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, यदि आप क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी, पुलिस, आर्मी से जुड़े हुए हैं तो यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ सिद्ध होगा, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद संभव रहेंगे, दामपत्य जीवन में क्षणिक विवाद होते रहेंगे, बड़े भाई-बहन का सम्मान करें, मन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी अतः अपने विवेक से कार्य करें व कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझ कर ही लें, दिमाग आपका तेजी से कार्य करेगा, आपके ज्ञान में भी वृद्धि के योग बनेंगे, विद्यार्थियों के लिए भी यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा व ऐसे सभी कार्य जो लंबे समय से रुके हुए हैं अब पूर्ण होंगे, सरकारी नौकरी की जो लोग लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं उन्हें सरकारी नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, यात्राएं चाहे लंबी हो या छोटी लाभप्रद सिद्ध होंगी, धर्म का पालन करें व अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, बीते समय में आपको जो भी नुकसान हुए अब उनकी भरपाई होने के योग बनेंगे, यह गोचर आपके लिए 80% शुभ व 20% अशुभ रहेगा।

 

उपाय:- दशांश करें यहाँ दशांश का तात्पर्य अपने कमाई का दसवाँ हिस्सा किसी अनाथालय या वृद्धाश्रम में दान करने से हैं तथा शिव जी की पूजा व शिव परिवार की सेवा करें।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Astrology Sutras Remedies Recent Post

स्वप्न में साँप देखने का विस्तृत फल

स्वप्न में साँप देखने का विस्तृत फल

 

स्वप्न में सर्प देखने का फल
स्वप्न में सर्प देखने का फल

 

कई बार लोगों के मन में यह प्रश्न होता है कि स्वप्न का फल क्या होता है शिवमहापुराण के अनुसार सर्प देवताओं की तरह पूजनीय होते हैं स्वप्न फल “भाग:-१” में मैंने विस्तार से स्वप्न के फल के बारे में लिखा था तो चलिए आज चर्चा करते हैं कि यदि स्वप्न में सर्प दिखे तो उसका क्या फल होता है:-

 

स्वप्न फल विचार—Astrology Sutras

स्वप्न फल विचार: जानिए किस समय देखे गए स्वप्न कितने समय में फलित होते हैं तथा किन सपनों का क्या अर्थ होता है।

 

स्वप्न में साँप देखने का फल
स्वप्न में साँप देखने का फल

 

१. सर्प देखना:- अच्छी तरक्की मिले।

 

२. साँप काटना:- भविष्य में कोई गंभीर बीमारी हो।

 

३. खुद के पीछे सर्प को दौड़ते देखना:- किसी बात को लेकर बड़ी परेशानी का आना।

 

४.  सर्प को मारना:- किसी बड़ी मुसीबत का आना।

 

५.  बड़ा सर्प देखना:- दामपत्य जीवन में खुशियाँ आना।

 

६.  सर्प के दाँत देखना:- किसी दोस्त या रिश्तेदार द्वारा आपको परेशानी में डालना व आपका नुकसान होना।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Recent Post Vastu

वास्तु शास्त्र के अनुसार तीन ऐसे उपाय जिन्हें करने से लक्ष्मी कभी घर छोड़कर नही जाती

वास्तु शास्त्र के अनुसार तीन ऐसे उपाय जिन्हें करने से लक्ष्मी कभी घर छोड़कर नही जाती

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार धन संचय के उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार धन संचय के उपाय

 

अधिकांश लोगों ने मेरे समक्ष यह प्रश्न रखा था कि उनकी कुंडली में अच्छी दशा भी चल रही जो कि उन्नति कारक है फिर भी हम लोग काफी परेशान हैं और उस परेशानी का मुख्य कारण फिजूल खर्च हैं जिसमें निरंतर वृद्धि होती रहती है तथा उस पर हमारा कोई नियंत्रण भी नही हो पाता तो मैं बता दूँ कुंडली के अतिरिक्त वास्तु शास्त्र की भी व्यक्ति के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है तो मैं आज आप सभी को ऐसे तीन उपाय बताने जा रहा हूँ जिन्हें अपनाने से देवी लक्ष्मी कभी घर छोड़कर नही जाती तो चलिए जानते हैं वह कौन से तीन उपाय हैं जिन्हें करने से देवी लक्ष्मी जी प्रसन्न रहती हैं:-

 

धन संचय के उपाय
धन संचय के उपाय

 

१. वास्तु शास्त्र के अनुसार टॉयलेट के दरवाजे हमेशा बंद रखना चाहिए साथ ही घर के किसी भी दरवाजे से आवाज नही आना चाहिए क्योंकि दरवाजों का आवाज करना व टॉयलेट का दरवाजा खुला रखना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है।

 

२. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कहीं भी व्यर्थ में नल नही खोलना चाहिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में नल से व्यर्थ पानी बहता है उस घर से देवी लक्ष्मी जी रूष्ट होकर चली जाती हैं।

 

३. घर के तिजोरी के दरवाजे पर कमल पर बैठी हुई लक्ष्मी जी की फोटो व तिजोरी के अंदर गणेश व लक्ष्मी जी की चाँदी या स्वर्ण की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए व नित्य उनकी पूजा करना चाहिए वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में व्यक्ति इस नियम का पालन करते हैं उन पर देवी लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है तथा धन की वृद्धि होती है।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-३ जानिए किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-३ जानिए किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी

 

राहु व केतु राशि परिवर्तन
राहु व केतु राशि परिवर्तन

 

भाग:-३

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल
तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए राहु व केतु का यह गोचर मिला-जुला रहेगा अतः जिनकी आयु 40-45 वर्ष से अधिक है तो स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें व मीठे का सेवन कम कर दें अन्यथा मधुमेह की समस्या हो सकती है, शुगर के मरीजों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रहें, वाहन सावधानी से चलाएं एक्सीडेंट होने के योग बनेंगे, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, यदि आपकी कुंडली में शनि की दृष्टि चंद्रमा पर हो तो विशेष सावधानी रखें व कुछ देर योग करें, वाणी पर भी विशेष नियंत्रण रखें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है, तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी, भूमि-भवन का लाभ प्राप्त हो सकता है, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य में परेशानी संभव है व माता से विवाद संभव है, किसी प्रकार का अज्ञात भय आपके अंदर व्याप्त रह सकता है, कुटुंब में मतभेद संभव है, राजनीति से जुड़े लोग वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें, पेट व गले से जुड़ी समस्या रह सकती है, व्यय में वृद्धि होगी, तामसिक चीजों व नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करें, अनैतिक संबंध बनाने से बचें, हड्डी व थाइराइड की समस्या संभव है, ऋण से मुक्ति मिलने के योग बनेंगे, कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है, नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, बड़े-बुजुर्गों व कुटुंब की बातों को मानें उनके बताए गए मार्ग से आपकी परेशानी काफी कम होगी, यह गोचर आपके लिए 35% शुभ तथा 65% अशुभ रहेगा।

 

उपाय:- गणेश जी व भैरव जी की पूजा करने से लाभ मिलेगा।

 

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-२ जानिए किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-२ जानिए, कर्क से कन्या राशि वालों के लिए राहु-केतु का यह गोचर कितना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु व केतु का यह गोचर मिला-जुला रहेगा अतः आवेश में आने से बचें, मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी, धैर्य व संयम से कार्य करें, दामपत्य जीवन में विवाद संभव रहेगा, जिनके तलाक के केस चल रहे हैं उनके विवाह विच्छेद अर्थात तलाक होने के योग बनेंगे, व्यापारियों को उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, व्यापार में वृद्धि होगी, आय के एकाधिक माध्यम बनेंगे, पराक्रम में वृद्धि होगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें, बुद्धि व विवेक से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा व्यापार में बड़ा नुकसान संभव रहेगा, गलत तरीकों से धन कमाने का प्रयास न करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है, भाग्य का सहयोग मिलेगा, लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, भाई-बहन, मित्रों, सहयोगियों, साझेदारियों व जीवनसाथी से विवाद संभव है, जीवनसाथी को थाइराइड, जोड़ों, नसों में समस्या संभव है, केतु आपको धैर्य से कार्य नही करने देंगे और यदि आपने धैर्य व संयम से कार्य किया तो हर कार्यों में सफलता मिलेगी, विद्यार्थियों को मन एकाग्र करने में समस्या आएगी अतः कुछ देर योग करें, यह गोचर आपके लिए 50% शुभ तथा 50% अशुभ रहेगा।

 

उपाय:- सुंदरकांड का नित्य पाठ करें व गणेश गायत्री मंत्र का नित्य 1 माला जाप करें।

 

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-१ जानिए किन राशियों पर राहु की कृपा बरसेगी

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 20290: राहु को सदैव ही नियंत्रित करने वाले केतु इस बार खुद ही नियंत्रण के बाहर रहेंगे जिनको नियंत्रित राहु करेंगे जानिए, राहु व केतु गोचर परिवर्तन से किन-किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए राहु व केतु का यह गोचर शुभ रहेगा, आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है तथा राहु का षष्ठ व द्वादश भाव से गोचर रहेगा अर्थात यह दोनों भाव इन दोनों ग्रहों के कारक है फलस्वरूप लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलेगी, ऋण से मुक्ति मिलेगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जिनकी नौकरी पूर्व में चली गयी थी उनको भी नौकरी प्राप्त होगी, प्रमोशन व ट्रांसफर के योग बनेंगे, सरकार/कानून की वजह से फँसे हुए कार्य पूर्ण होंगे, धन संचय में कुछ परेशानियाँ आएंगे, कुटुंब से वैचारिक मतभेद संभव है, कोर्ट-कचहरी के पक्ष में विजय प्राप्त होगी, भूमि, वाहन के योग बनेंगे, यदि आप ऋण लेना चाहते हैं तो आपको सरलता से मिलता जाएगा, वाहन सावधानी से चलाएं, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें, किसी पुरानी चिंता, रोग, पीड़ा, व्याधि से मुक्ति मिलेगी, सामान्यतः यह गोचर आपके लिए शुभ है किंतु यदि आपकी कुंडली शनि व चंद्रमा का किसी भी प्रकार से संबंध बन रहा हो तो यह गोचर आपके लिए कष्टप्रद सिद्ध होगा, शासन से लाभ मिलेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें, खान-पान का ध्यान रखें, सड़क पर ध्यान से चलें, किसी से शत्रुता न करें, यह गोचर आपके लिए 80% शुभ तथा 20% अशुभ रहेगा।

 

उपाय:- हनुमान जी की आराधना करने से विशेष लाभ होगा साथ ही गणेश जी व भैरव जी के किसी भी मंत्र का जप करें।

 

……शेष अगले भाग में।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-२ जानिए किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-२ जानिए किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी

 

राहु व केतु राशि परिवर्तन
राहु व केतु राशि परिवर्तन

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वाले के लिए राहु व केतु का यह गोचर शुभ सिद्ध होगा फलस्वरूप लाभ प्राप्त होगा, आय में वृद्धि होगी तथा आय के नए स्त्रोत बनेंगे, लॉटरी, जुआ, शेयर बाजार से लाभ प्राप्त होगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, छोटे भाई-बहन से क्षणिक विवाद संभव है, विद्यार्थियों के लिए राहु-केतु का यह गोचर मिला-जुला सिद्ध होगा, विद्यार्थियों में एकाग्रता की कमी देखने को मिलेगी, विद्यार्थियों के मन में भ्रम बना रहेगा, गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, नए व्यापार की शुरुवात कर सकते हैं लाभ होगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानी संभव है, पार्टनरशिप में नुकसान हो सकता है, जीवनसाथी के कमर, जोड़ों व पैर में समस्या संभव है, दामपत्य जीवन में क्षणिक विवाद संभव है, भाग्य में वृद्धि होगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, यह गोचर आपके लिए 90% शुभ तथा 10% अशुभ रहेगा।

 

उपाय:- नित्य सुंदरकांड का पाठ करें, एकादशी का व्रत करें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए राहु-केतु का यह गोचर शुभ सिद्ध होगा फलस्वरूप राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर शुभ सिद्ध होगा, नौकरी पेशा लोगों के लिए राहु-केतु का यह गोचर बेहद शुभ सिद्ध होगा, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सरकारी नौकरी लगने के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जो लोग नया व्यापार आरंभ करना चाहते हैं उनके लिए भी यह गोचर शुभ सिद्ध होगा, आय में वृद्धि होगी, पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद का अंत होगा, जिनका कार्य वाणी से संबंधित है उनके लिए राहु-केतु का यह सर्वश्रेष्ठ सिद्ध होगा, घर में कलह-क्लेश का माहौल रहने से मन अप्रसन्न रहेगा, माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, माता से विवाद संभव है, मित्रों या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, भूमि व मकान सतर्कता के साथ खरीदें, भ्रष्टाचारियों के लिए यह गोचर शुभ नही है अतः कुछ समय के लिए इससे दूर रहें अन्यथा जेल यात्रा के योग बनेंगे, माता के जोड़ों में दर्द, थाइराइड की समस्या हो सकती है, लंबे समय से चली आ रही बीमारी दूर होगी, ऋण से मुक्ति मिलेगी, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर बेहद शुभ सिद्ध होगा व सम्मान की प्राप्ति होगी, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, आय के साथ व्यय में भी वृद्धि होगी, यह गोचर आपके लिए 93% शुभ तथा 7% अशुभ रहेगा।

 

उपाय:- माता-पिता का सम्मान करें, गणेश जी के मंत्रों का जाप करें।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए राहु-केतु का यह गोचर शुभ रहेगा फलस्वरूप भाग्य में वृद्धि होगी व भाग्य का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा, विद्यार्थियों का मन अशांत रह सकता है, पराक्रम में वृद्धि होगी, मन मे भ्रम की स्थिति बन रही होगी, मन में नए विचार आएंगे, नौकरी परिवर्तन या किसी नए कार्य की शुरुवात संभव है, आय में उतार-चढ़ाव आएंगे किंतु लाभ निश्चित होगा, घर में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग बनेंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह के योग बनेंगे, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद संभव है, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, लंबे समय से चली आ रही उदासीनता दूर होगी, यह गोचर आपके लिए 90% शुभ तथा 10% अशुभ रहेगा।

 

उपाय:- हनुमान चालीसा व गणेश चालीसा का नित्य पाठ करें तथा नित्य हनुमान की को एक घी का दीपक अर्पित करते हुए 11 बार हनुमान गायत्री मंत्र का जाप करें लाभ होगा।

 

……शेष अगले भाग में।

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470