8 फरवरी 2022 मंगलवार का राशिफल–Astrology Sutras

8 फरवरी 2022 मंगलवार का राशिफल–Astrology Sutras

 

आज का राशिफल

आज का राशिफल

ज्योतिर्विद तन्वी सोलंकी जी द्वारा प्रकाशित यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 8 फरवरी 2022 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-

मेष राशि:-

मेष राशिफल

मेष राशिफल

 

मेष राशि वाले जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा, मन कुछ अशांत रहने की संभावना है, माँ से संबंध मधुर रहेंगे व उनसे सहयोग मिलना भी सम्भव है, व्यावसायिक समझौतों मे सहजता से काम लें, जोश मे आकर जल्दबाज़ी मे निर्णय लेने की जगह सोच समझ कर निर्णय लेने को वरियता दें, किसी तीर्थ स्थल या धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना है, प्रेमियों के लिए सुखपूर्वक दिन व्यतीत होगा, पत्नी से या महिलाओं से धन लाभ की संभावना है, अचानक लंबी दूरी की यात्रा संभव है, क्रोध पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है।

उपाय:- कार्तिकेय चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि:-

वृषभ राशिफल

वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वाले जातकों लिए दिन सामान्य व्यतीत होगा, मन में उलझन रहने की संभावना है, जीवनसाथी से विवाद या बहस सम्भव है, वाणी पर नियंत्रण रखें, छोटी यात्राओं मे सावधानी बरतें, छोटे भाई बहनों से विवाद की संभावना है, दवाइयों मे धन व्यय होना सम्भव है।

उपाय:- दुर्गा कवच का पाठ करें।

मिथुन राशि:-

मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए सामान्य से कुछ अच्छा दिन व्यतीत होगा, प्रेम संबंधों मे सुधार सम्भव हैं, महिलाओं से धन लाभ की सम्भावनायें है, परिवार मे किसी प्रकार का उत्सव हो सकता है, नौकरी मे उन्नति की सम्भावनायें हैं, महिलाओं के साथ व्यर्थ विवाद मे पड़ने से बचें अन्यथा मानसिक अशांति व मान-सम्मान में हानि संभव रहेगी, विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा।

उपाय:- गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क राशि:-

कर्क राशिफल

कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखमय बीतने की संभावना है, स्वास्थ्य सामन्यत: अच्छा रहने की संभावना है, कार्यक्षेत्र मे चली आ रही पुरानी परेशानियों मे राहत सम्भव रहेगी, घर के वातावरण मे कलहपूर्ण स्तिथियाँ उत्पन्न हो सकती है, माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है अतः माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

उपाय:- संकटमोचन हनुमाष्टक का पाठ करें।

सिंह राशि:-

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, यात्राओं की संभावना बनी रहेगी, विदेश यात्रा की भी संभावना रहेगी, धर्म स्थल पर भ्रमण सम्भव है, उच्च शिक्षा के सन्दर्भ मे लंबी यात्रा सम्भव, धर्म कार्यों मे या माता के ऊपर या किसी महिला के ऊपर धन व्यय होने की संभावना है, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

उपाय:- गायत्री चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि:-

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, अचानक धन लाभ होने की संभावना है, वाहन आदि चलाने मे सावधानी रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें। गुप्त सूत्रों से धन लाभ की संभावना है, भाई-बहन के साथ व्यर्थ विवाद में पडने से बचें, माता या बहन के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव रहेगा, ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।

उपाय:- गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि:-

तुला राशिफल

तुला राशिफल

 

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अधिकांश अच्छा रहेगा स्वयं के प्रयास से कार्य क्षेत्र मे उन्नति की संभावना है, कम दूरी की यात्राओं पर जाने की संभावना रहेगी, रोचक व्यंजनों की ओर झुकाव रहेगा, खानपान में सावधानी बरतें, जीवनसाथी से भावनात्मक विवाद की संभावनाएं रहेंगी, व्यवसाय मे व्यस्तता रहेगी, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, सर्दी-जुकाम/कफ या ज्वर की संभावना रहेगी।

उपाय:- सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि:-

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए दिन की शुरूवात कलहपूर्ण होने की सम्भावनायें रहेंगी, यात्राओं पर धन व्यय होना सम्भव है, महिलाओं पर धन व्यय होना सम्भव है, कर्ज आदि लेने के लिए समय अनुकूल है, मानसिक क्लेश की स्तिथि उत्पन्न हो सकती है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, माता या बहन के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है।

उपाय:- बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि:-

धनु राशिफल

धनु राशिफल

 

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से कुछ अच्छा रहेगा, प्रेमी युगलों के लिए दिन शुभ रहेगा, अपने प्रेमी से मुलाकात संभव है, मन के रहस्यों को सुलझाने मे उलझा हुआ अनुभव करेंगे, नौकरी मे उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, अचानक से नौकरी मे परिवर्तन सम्भव है, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

उपाय:- विष्णु चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि:-

मकर राशिफल

मकर राशिफल

 

मकर राशि वाले जातकों के लिए व्यस्तता भरा दिन व्यतीत होगा, व्यवसाय मे ज़मीन अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी, घर से अधिकतर कार्य करने की संभावना, जीवन साथी से लाभ की संभावना रहेगी, जीवन साथी के सहयोग के कारण जीवन मे स्थायित्व बढ़ना सम्भव रहेगा, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

उपाय:- मधुराष्टकं का पाठ करें।

कुम्भ राशि:-

कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल

 

कुम्भ राशि के जातकों के लिए दिन प्रतिस्पर्धा से परिपूर्ण रहेगा, शत्रुओं पर विजय सम्भव है, खिलाडियों के लिए भी एक अच्छा दिन रहेगा, पत्रकारों और लेखन जगत से जुड़े व्यक्तियों के लिए व्यस्तता रहना सम्भव है, समाज सुधारक संस्थान जैसे कि ऐन जी ओ से जुड़े लोगों के कार्यों मे अनुकूलता अनुभव होना सम्भव है, दान पुण्य करने से मन को सुकून मिलने की संभावना रहेगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें व व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

उपाय:- शिव जी का दुग्धाभिषेक करे।

मीन राशि:-

मीन राशिफल

मीन राशिफल

 

मीन राशि वाले जातकों के लिए सुखपूर्वक दिन रहेगा, शेयर बाजार से कमाई की संभावना है, कला और मनोरंजन के द्वारा धन अर्जित करना सम्भव है, माता से प्रेरित होकर कार्यक्षेत्र मे बदलाव करना सम्भव है, वाणी के प्रबबाव से धन लाभ की संभावना रहेगी, घर में किसी सुखद समाचार प्राप्त होने से मन में प्रसन्नता अनुभव होगी, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे अपने मन की बात कहने के लिए उत्तम दिन रहेगा, संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आय में उतार-चढ़ाव संभव है।

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

जय श्री राम।

Astrologer:- Tanvi Solanki
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *