Loading...
Categories
Numerology Recent Post

भाग्यांक 1: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

भाग्यांक 1: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

भाग्यांक-१
भाग्यांक-१

 

भाग्यंक 1 वाले व्यक्ति प्रवल रूप से भाग्यशाली होते हैं, ऊँचे, हष्ट-पुष्ट, सुंदर कद-काठी, प्रभावशाली व्यक्तित्व एवं सम्मोहक आकर्षण लिए हुए ऐसे व्यक्ति जीवन को जीना जानते हैं, इनके हिर्दय में कुछ कर गुजरने की चाह होती है और यदि समय एवं उचित अवसर मिल जाए, तो भाग्यांक 1 वाले व्यक्ति उसे कर के भी दिखाते हैं, नेतृत्व इनका जन्मसिद्ध अधिकार होता है, यदि इन्हें जीवन में प्रशासकीय पद मिल जाए तो ये सफल प्रशासक भी सिद्ध होते हैं लेकिन ये स्वम् समस्याएं निर्मित करते हैं और उनमें उलझकर रह जाते हैं।

 

अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष

 

भाग्यांक 1 वालों का आर्थिक पक्ष अपेक्षाकृत श्रेष्ठ होता है, ये पैसा भी कमाना जानते हैं और उसका किस प्रकार से उचित उपयोग किया जाए इसे भी बखूबी जानते हैं, धन-संचय में ये सिद्धहस्त होते हैं, मित्रों के ये अच्छे मित्र होते हैं, स्वम् कष्ट में रहकर भी मित्रों का हित करना इन्हें आता है परंतु साथ ही ये अत्यधिक व्यस्त रहने के कारण मित्रों पर पूरा ध्यान नही दे पाते, एकांत इन्हें खलता है और ये हर समय मित्रों से घिरे रहते हैं, भाग्यंक 1 वाले व्यक्ति सफल व्यापारी भी हो सकते हैं और सफल प्रशासक भी, मैनेजर, व्यवस्थापक, नेतृत्व आदि स्थानों पर भी इनकी प्रतिभा का समुचित उपयोग देखा जा सकता है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Numerology Recent Post

मूलांक 9: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

मूलांक 9: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

To explain the secrets of radix 9
Radix-9

 

मूलांक 9 के व्यक्ति साहसी होते हैं शारीरिक रूप से भी और मानसिक रूप से भी इनका साहस कभी-कभी इतना अधिक बढ़ जाता है कि दुस्साहस का रूप धारण कर लेता है और कभी-कभी तो यह दुस्साहस अनर्थ भी करा देता है, परंतु ये न तो पदच्युत होते हैं और न ही भयभीत, मूलांक 9 के व्यक्ति अतुल साहसी, दृढ़निश्चयी एवं वीर होते हैं और चुनौती भरे कार्यों से अपना नाम अमर कर देते हैं, ये अपने वचन के पक्के होते हैं अगर ये दिल से किसी को वचन दे दें तो फिर मरते दम तक उस वचन को निभाते हैं, यद्दपि ऐसे व्यक्ति ऊपर से प्रचंड, कठोर होते हैं किंतु भीतर से बहुत ही कोमल होते हैं और अनुशासन को सर्वोपरि मानते हैं जिस किसी कार्य पर अपनी स्वीकृति दे देते हैं उसे पूरा कर के ही चैन लेते हैं।

 

Secrets of radix 9
Secrets of radix 9

 

मूलांक 9 वालों का प्रधान ग्रह मंगल है, जो युद्ध का देवता है अतः मूलांक 9 वाले व्यक्ति हारकर, परास्त होकर या नीचा देखकर बैठने वालों में से नही होते हैं और न धीरे-धीरे धुंआ छोड़ती हुई लकड़ी की तरह जीवन व्यतीत करने पर विश्वास करते हैं अपितु बारूद की तरह भभककर जीना और जलाना जानते हैं, जो क्षण भर के लिए ही सही पर उस क्षण में ही दुनिया को चकाचौंध कर देने में विश्वास रखते हैं, इनके गृहस्थ जीवन में न्यूनाधिक रूप से विपरीतता ही बनी रहती है फलस्वरूप बात-बात में झल्ला उठना, क्रोधित हो जाना आदि भी संभव होता है अतः ऐसे व्यक्ति यदि अपने आप पर पूर्ण नियंत्रण रखें तो निश्चय ही सफल, उन्नत एवं श्रेष्ठ बन सकते हैं।

 

मूलांक 9 वालों के लिए शुभ तारीखें:-

 

मूलांक 9 वालों के लिए प्रत्येक मास की 9, 18 तथा 27 तारीख इनके लिए शुभ होती है।

 

मूलांक 9 वालों के लिए शुभ दिवस:-

 

मंगलवार का दिन मूलांक 9 वालों के लिए अत्यंत शुभ दिन होता है।

 

मूलांक 9 वालों के लिए प्रधान देवता:-

 

हनुमान जी की नित्य पूजा से मूलांक 9 वालों की कामनासिद्धि होती है।

 

मूलांक 9 वालों के लिए शुभ रत्न:-

 

मूलांक 9 वालों के लिए मूँगा सबसे शुभ रत्न होता है अतः इन्हें मूँगा धारण करना चाहिए और यदि संभव हो तो इन्हें मंगलवार का व्रत भी करना चाहिए।

 

मूलांक 9 वालों के लिए शुभ वर्ष:-

 

मूलांक 9 वालों के जीवन की मुख्य-मुख्य घटनाएं 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72, 81 तथा 90वां वर्ष की आयु में ही घटित होती हैं तथा यह वर्ष इनके लिए उन्नत, श्रेष्ठ एवं प्रगतिदायक सिद्ध होता है।

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मार्च 2020: वृश्चिक लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

मार्च 2020: वृश्चिक लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

 

वृश्चिक लग्न वालों के लिए मार्च 2020 अच्छा रहेगा पिछले ढाई वर्ष से आपने आर्थिक उन्नति के लिए काफी संघर्ष किया और पिछले साढ़ेसात वर्ष आपने धन बहुत खर्च किया, खुद को अकेला अनुभव किया, जीवन के हर क्षेत्र में आप संघर्ष करते हुए दिखाई दिए उन सभी से आपको राहत 24 जनवरी से मिलना शुरू हो गया है, माह के शुरुवात में लग्नेश मंगल का धन भाव से केतु व गुरु के साथ गोचर बेहद शुभ रहेगा लग्नेश के धन भाव से गोचर से धन की वृद्धि होगी, आय के नए स्त्रोत बनेंगे, धन भाव से गुरु का मूल त्रिकोण राशि से गोचर आपकी उन्नति के नए मार्ग खोलेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि दूसरा भाव वाणी का भाव से जहाँ से दो गर्म ग्रहों मंगल व केतु की युति रहेगी, सप्तम भाव आपके जीवनसाथी का है और सप्तम से दूसरा भाव, अष्टम भाव होने के कारण से जीवनसाथी के कुटुंब का विचार अष्टम भाव से किया है जहाँ से राहु का गोचर रहेगा अष्टम भाव से राहु का गोचर आपके जीवनसाथी के कुटुंब अर्थात आपके ससुराल से वाद-विवाद करा सकता है, दूसरे भाव में मंगल, केतु व गुरु और अष्टम से राहु का गोचर होने के कारण से आपके परिवार और आपके जीवनसाथी के परिवार के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो लोग नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं उनके लिए यह मार्च का महीना बेहद शुभ रहेगा क्योंकि धन भाव से गोचर कर रहे गुरु की नवम दृष्टि आपके कर्म भाव में रहेगी अतः आपको कोई अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं, जीवन में स्थिरता आने की शुरुवात होगी, छोटे भाई-बहन थोड़े जिद्दी हो सकते हैं क्योंकि तीसरा भाव छोटे भाई-बहन का भाव है और शनि का स्वभाव ही जिद्दी होता है, भाई-बहन की जिम्मेदारी का भार आप पर आ सकता है।

 

 

माह की शुरुवात में सूर्य व बुध की युति आपके चतुर्थ भाव में रहेगी, चतुर्थ भाव का सूर्य कुछ मानसिक अशांति अनुभव करा सकता है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, पिता का सहयोग प्राप्त होगा व पिता से लाभ भी प्राप्त होगा, 14 मार्च को सूर्य गोचर बदलकर आपके पंचम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप आय में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय होगा, अपनी बुद्धि व विवेक से उन्नति के योग प्राप्त होंगे, माह के शुरुवात में शुक्र का छठे भाव से गोचर रहेगा सप्तमाधिपति का छठे भाव से गोचर जीवनसाथी से विवाद करा सकता है, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें क्योंकि सप्तम भाव जीवनसाथी व छठा भाव रोग-पीड़ा का भाव है , 21 मार्च को मंगल गोचर बदलकर आपके तीसरे भाव में अपनी उच्च राशि मकर में आ जाएंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, आप इस दौरान मेहनत अधिक करेंगे, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी, वाहन सावधानी से चलाएं एक्सीडेंट होने के योग बनेंगे, 28 मार्च को शुक्र गोचर बदलकर आपके सप्तम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, नौकरी पेशा लोगों के नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, जीवनसाथी के साथ रोमैंटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किसी महिला से मित्रता हो सकती है या किसी महिला की सहायता से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह के लिए बात चल सकती है, 30 मार्च को गुरु भी गोचर बदलकर आपके तीसरे भाव में अपनी नीच राशि में आकर नीचभंग राजयोग बनाएंगे फलस्वरूप विवाह के योग बनेंगे जिसको मैं अपनी अगली पोस्ट (अप्रैल 2020) के गोचरफल में लिखूँगा।

 

कुल मिलाकर वृश्चिक लग्न वालों के लिए मार्च 2020 अच्छा रहेगा जिसमें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, एकाधिक माध्यम से धन वृद्धि के योग बनेंगे, विवाह के लिए बात चल सकती है, प्रमोशन व नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वाहन सावधानी से चलाएं, तनाव लेने से बचें, मान-सम्मान में वृद्धि होगी, माह की 8, 9, 10, 11 व 12 तारीख बहुत शुभ नही है अतः इन तिथियों पर विशेष सावधान रहें, जब भी चन्द्र आपके 6, 8 व 12 भावों से गोचर करेंगे तब स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, मेरे अनुसार यदि वृश्चिक लग्न के व्यक्ति अमावस्या के दिन बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें व विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Numerology Recent Post

मूलांक 8: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

मूलांक 8: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

 

अंक ज्योतिष में मूलांक 8 को “विश्वास का अंक” कहा गया है जिसका स्वामी शनि होता है अतः मूलांक 8 के व्यक्ति सहयोगी होते हैं जब तक ये किसी के मित्र और सहयोगी बने रहते हैं तब तक प्रत्येक रूप से उन्हें सहायता पहुँचाते है तथा उनके जीवन की ढाल बनकर रहते हैं और विशाल वट वृक्ष की भांति अपनी शीतल छाया से उन्हें सुख पहुँचाते रहते हैं, परंतु जब मूलांक 8 के व्यक्ति किसी पर क्रोधित हो जाते हैं या किसी से शत्रुता कर लेते हैं तब इनका रूप प्रचंड प्रभंजन की तरह हो जाता है और सभी प्रकार से आप उन्हें नष्ट करने पर तुल जाते हैं, मन में इस प्रकार से गाँठ बाँध लेते हैं कि अपने शत्रु को परास्त कर के ही दम लेते हैं, मूलांक 8 वालों के जीवन में बीच की स्थिति नही के बराबर ही होती है इन्हें जब लाभ होता है तो अत्यंत उच्च स्तर का होता है, परंतु जब हानि होती है तो वह भी सामान्य न होकर गर्त में गिरने जैसी होती है तथा इनका व्यक्तित्व कुछ ऐसा होता है कि ये उस प्रकार के झटके को आसानी से झेल लेते हैं।

 

 

मूलांक 8 वालों को फूहड़पन पसंद नही होता, अश्लील या गन्दा मजाक इनसे बिल्कुल भी नही सहा जाता, दिखावा करने में इन्हें कोई रुचि नही होती जो भी है, जैसा भी है, सबके सामने वैसे ही रहते हैं ये किसी भी बात को गोपनीय रखने का प्रयास भी नही करते हैं, यह आपका ही सबल-सजग व्यक्तित्व है कि इतने उतार-चढ़ाव देखकर भी नही टूटते हैं, इनका व्यक्तित्व सही शब्दों में लचीला होता है जो कि हर परिस्थिति के अनुसार अपने आप को ढाल लेने की क्षमता रखता है, अंदर से मूलांक 8 वाले व्यक्ति सेवाभावी होते हैं इनके मन में करुणा भरी रहती है तथा इनके विचारों में शांति का संदेश रहता है, दूसरे लोगों को यथासंभव प्रसन्न बनाए रखना या दूसरों की सेवा करते रहना इनका लक्ष्य होता है, मूलांक 8 वालों का स्वभाव कुछ इस तरह का होता है कि ये जिस किसी कार्य में लग जाते हैं तो एक भूत की तरह उस पर पिल पड़ते हैं और अंततः उसमें सफल भी हो जाते हैं।

 

मूलांक 8 वालों के लिए शुभ तारीखें:-

 

मूलांक 8 वालों के लिए प्रत्येक मास की 8, 17 तथा 26 तारीख श्रेयस्कर होती है अतः इन्ही तिथियों पर इन्हें अपने महत्वपूर्ण कार्य की शुरुवात करनी चाहिए।

 

मूलांक 8 वालों के लिए शुभ दिन:-

 

मूलांक 8 वालों के लिए शनिवार सबसे शुभ दिन होता है।

 

मूलांक 8 वालों के लिए शुभ रत्न:-

 

मूलांक 8 वालों के लिए नीलम सबसे शुभ रत्न होता है।

 

मूलांक 8 वालों के लिए शुभ वर्ष:-

 

मूलांक 8 वालों के जीवन का 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71, 80 तथा 89वां वर्ष अत्यंत शुभ एवं उन्नतिदायक होते हैं इसके अतिरिक्त 1, 4, 7, 10, 13, 16, 19, 22, 25, 28, 31, 34, 37, 40, 43, 46, 49, 52, 58, 55, 61, 64, 73, 76वां वर्ष भी भाग्योदय कारक होता है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Numerology Recent Post

मूलांक 7: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

मूलांक 7: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

 

 

मूलांक 7 सहिष्णु एवं सहयोगी भावना का प्रतीक है इनमे मूलतः तीन विशिष्ट गुण होते हैं:-

 

१. मौलिकता,

 

२. स्वतंत्र विचार शक्ति,

 

३. विशाल व्यक्तित्व।

 

प्रत्येक वस्तु जो मूलांक 7 वालों की नजर में चढ़ जाए उसमे कोई न कोई कमी ये निकाल ही लेते है और अगर ये उस वस्तु के पीछे पड़ जाएं तो उसमें सुधार भी कर लेते हैं सिर्फ इतना ही नही जिन वस्तुओं को लोग व्यर्थ या बेकार समझते हैं, मूलांक 7 वाले व्यक्ति उसमे भी कुछ न कुछ उपयोगिता खोज ही लेते हैं साथ ही मूलांक 7 वाले व्यक्ति हर समय कुछ न कुछ सोचते ही रहते हैं इनका मस्तिष्क खाली या निष्क्रिय नही रह सकता साथ ही ऐसे व्यक्ति व्यक्तिगत स्वतंत्रता के हिमयाती होते हैं ये किसी की भी स्वतंत्रता का हनन नही देख सकते, इनका परिचय क्षेत्र विस्तृत होता है ऊँचे स्तर के व्यक्तियों से भी इनकी अच्छी जान-पहचान होती है यद्दपि मूलांक 7 के व्यक्ति नम्र होते हैं, तथापि किसी की धौस में नही राह सकते उच्चाधिकारियों से भी इनका परिचय मित्रवत ही होता है न कि मालिक-नौकर की तरह समाज में इनको सम्मानीय स्थान प्राप्त होता है।

 

इनकी अद्भुद क्षमता ही इनको उच्च स्थान पर आसीन करने में सहायक होती है इनको मित्रों से भी भरपूर सहयोग मिलता है साहसिक कार्यों में इनकी रुचि बरकरार रहती है तथा ये कुछ ऐसा करने को आतुर रहते हैं जो इनको चमका दे, ऊंचा उठा दे, प्रसिद्धि दिला दे।

 

 

मूलांक 7 वालों के लिए शुभ तारीखें:-

 

प्रत्येक मास की 7, 16 तथा 25 तारीख इनके लिए अनुकूल होती है तथा एक अंक भी इनका मित्र होता है अतः 1, 10, 19, 28 तारीखें भी अनुकूल और शुभ कही जा सकती है।

 

मूलांक 7 वालों के लिए शुभ दिवस:-

 

मूलांक 7 वालों के लिए रवि, सोम तथा बुध श्रेष्ठ कार्य प्रारंभ करने के लिए अनुकूल होते हैं।

 

मूलांक 7 वालों के लिए शुभ वर्ष:-

 

मूलांक 7 वालों के लिए 7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70, 79, 88 तथा 97वें वर्ष इनके जीवन के श्रेष्ठ वर्ष होते हैं तथा 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 तथा 91वें वर्ष भी उन्नतिकारक होते हैं तथा इन्ही वर्षों में इनके जीवन की मुख्य-मुख्य घटनाएं घटित होती हैं।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मार्च 2020: तुला लग्न के लिए कैसा रहेगा

मार्च 2020: तुला लग्न के लिए कैसा रहेगा

 

 

 

 

तुला लग्न वालों के लिए मार्च 2020 अच्छा रहेगा माह की शुरुवात में लग्नेश शुक्र आपके सप्तम स्थान से गोचर करेंगे साथ ही तीसरे भाव से गोचर कर रहे गुरु की पंचम दृष्टि भी आपके सप्तम स्थान पर रहेगी सप्तम भाव से हम जीवनसाथी, विवाह, मित्रता व नौकरी का विचार करते हैं अतः जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह के लिए बात चल सकती है व जिनका विवाह पक्का हो गया है उनका विवाह हो सकता है, यदि आप पुरुष है तो आपकी कोई महिला मित्र बन सकती है, सप्तमाधिपति मंगल तीसरे भाव में केतु के साथ युत है अतः मन पर थोड़ा नियंत्रण रखें, गुप्त संबंध बनने के योग बनते हैं, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी प्राप्त होगी, माह के शुरुवात में सूर्य व बुध आपके पंचम स्थान से गोचर करेंगे अतः आय में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें, 14 मार्च को सूर्य गोचर बदलकर आपके छठे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, यदि आप कारोबार की वृद्धि हेतु कर्ज लेना चाहते हैं तो निवेदन करने के लिए यह समय अच्छा रहेगा, वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि शनि की तीसरी दृष्टि भी छठे भाव पर रहेगी, सूर्य पिता का भी कारक होता है जो कि छठे भाव रोग व शत्रु के भाव से गोचर करेगा जिस पर शनि की भी दृष्टि रहेगी अतः पिता के स्वास्थ्य में समस्या रह सकती है व उनकी दवाइयों पर धन व्यय होगा, पिता से वैचारिक मतभेद भी संभव है, यात्राओं के योग बनेंगे, सरकारी कर्मचारियों के साथ फालतू विवाद में न पड़ें।

 

 

 

माह के शुरुवात में गुरु, मंगल व केतु की तीसरे भाव में युति रहेगी फलस्वरूप यदि आपके कोई छोटे भाई-बहन हैं तो उनकी उन्नति होगी, नवम से राहु का गोचर भी शुभ रहेगा, भाग्य की वृद्धि होगी, बड़े भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, आवेश में आने से बचें, आप इस माह काफी मेहनत करेंगे व आपको मेहनत का पूर्ण फल भी प्राप्त होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, आय में वृद्धि के योग बनेंगे 22 मार्च को मंगल गोचर बदलकर आपके चतुर्थ भाव में अपनी उच्च राशि मकर में आ जाएंगे ग्रंथकारों के अनुसार चतुर्थ भाव से मंगल का गोचर शुभ नही होता किन्तु अपनी उच्च राशि से गोचर करने के कारण से मंगल के अशुभ फल में कमी आएगी अतः घर के माहौल में कुछ तनाव की स्थिति के बाद भी शांति अनुभव होगी, जो लोग नया घर लेना चाहते हैं उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा, 22 मार्च से 27 मार्च तक आप अपने जीवनसाथी, प्रेमी/प्रेमिका के काफी करीब आ जाएंगे व उनसे आपके संबंध मधुर होंगे, किसी रोमैंटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, आय में वृद्धि होगी, 28 मार्च को शुक्र गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे तब स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, वाहन सावधानी से चलाएं एक्सीडेंट होने के योग बनेंगे, दवाइयों पर धन अधिक व्यय होगा, यदि आप महिला है तो स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, हार्मोंस से संबंधित समस्या हो सकती है, विपरीत परिस्थितियों से होते हुए उन्नति प्राप्त होगी, 30 मार्च को गुरु भी गोचर बदलकर आपके चतुर्थ भाव में अपनी नीच राशि मकर में आकर मंगल व शनि से युति करेंगे जिससे मंगल-गुरु व शनि-गुरु का नीचभंग राजयोग बनेगा अतः उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे जिसको कि मैं विस्तार से अपनी अगली पोस्ट (मासिक गोचरफल अप्रैल 2020) में लिखूँगा।

 

कुल मिलाकर तुला लग्न वालों के लिए मार्च 2020 अच्छा रहेगा जिसमें प्रमोशन व नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, नए मित्र बनेंगे, दवाइयों पर धन व्यय होगा, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, गुप्त संबंध बन सकते हैं, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, आय में वृद्धि होगी, प्रेमियों के लिए भी यह माह अच्छा सिद्ध होगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, जब भी चंद्र आपके 6, 8, 12 भावों से गोचर करेंगे तब विशेष सावधान रहें, मेरे अनुसार यदि तुला लग्न के व्यक्ति नित्य दुर्गा सप्तशती का पाठ करें व गुरुवार के दिन गाय को केला खिलाएं तो बेहद शुभ रहेगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मार्च 2020: सिंह लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

मार्च 2020: सिंह लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

 

सिंह लग्न वालों के लिए मार्च 2020 मिला-जुला रहेगा माह की शुरुवात में लग्नेश सूर्य सप्तम भाव में बुध के साथ युति कर के गोचर करेंगे अतः आपके जीवनसाथी के स्वभाव में तेजी रहेगी, सिंह लग्न वालों की कुंडली में सप्तमेश शनि होता है, शनि का स्वभाव ही हठी होता है अतः सिंह लग्न वाले व्यक्तियों के जीवनसाथी थोड़े जिद्दी व हठी होते हैं और माह की शुरुवात में सूर्य का सप्तम स्थान से गोचर उनके स्वभाव में और तेजी लाएगा जिस कारण से उनके साथ विवाद हो सकते हैं अतः जीवनसाथी के स्वाभिमान का सम्मान करें, 24 जनवरी से शनि भी गोचर बदलकर आपके छठे भाव से गोचर कर रहे हैं सप्तमाधिपति का छठे भाव से गोचर रहेगा अतः छुपे हुए शत्रुओं का भी आपके दामपत्य जीवन पर प्रभाव पड़ेगा, छठे भाव से शनि का गोचर शत्रुओं से हानि कराता है अतः शत्रुओं से सावधान रहें, यात्राओं के योग बनेंगे, माह की शुरुवात में शुक्र का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा जो कि शुभ रहेगा, किसी महिला की सहायता से भाग्योदय होगा, छोटी बहन यदि है तो उनकी उन्नति होगी, माता का सहयोग प्राप्त होगा।

 

 

माह की शुरुवात में गुरु, मंगल व केतु का पंचम भाव से गोचर रहेगा अतः विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह के लिए बात चल सकती है, जो लोग लंबे समय से कोई वाहन खरीदना चाहते हैं उन्हें वाहन सुख प्राप्त होगा, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, गुरु की पंचम दृष्टि भाग्य स्थान पर रहेगी जहाँ से कर्मेश शुक्र का गोचर हो रहा है अतः जो लोग सौंदर्य, फाइनेंस, मार्केटिंग, बैंकिंग से जुड़ा कार्य करते हैं उनके लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, आय में वृद्धि होगी, एकादश भाव से राहु का गोचर अचानक से धन लाभ कराएगा, बड़े भाई-बहन यदि है तो उनकी उन्नति होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें क्योंकि छठे भाव से शनि का गोचर छोटी-मोटी बीमारियाँ देता रहता है और पंचम से गोचरस्थ गुरु की लगन पर दृष्टि आपके वजन को बढ़ा सकती है, 14 मार्च को सूर्य गोचर बदलकर आपके अष्टम स्थान में आ जाएंगे जिस कारण से तनाव में वृद्धि होगी, सूर्य पिता का कारक होता है और अष्टम से सूर्य का गोचर पिता के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नही कहा जाता अतः पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जो लोग पार्टनरशिप में कोई कार्य करते हैं उनके लिए 14 मार्च से समय तनाव भरा हो सकता है, 22 मार्च को मंगल गोचर बदलकर आपके छठे भाव में आ जाएंगे मंगल अग्नि ग्रह है और छठे भाव से मंगल का गोचर शत्रुओं को जलाकर राख कर देता है अतः शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भाग्य का साथ मिलना शुरू हो जाएगा, रक्त जनित विकार हो सकता है अतः खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें, कोई लंबी यात्रा हो सकती है।

 

कुल मिलाकर सिंह लग्न वालों के लिए मार्च 2020 मिला-जुला रहेगा लंबी यात्राओं के योग बनेंगे, आय में वृद्धि होगी, महिलाओं से लाभ प्राप्त होगा, माह के शुरुवात में शत्रुओं से हानि संभव है किंतु 22 मार्च से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, विवाह के लिए बात चल सकती है, तनाव लेने से बचें, तामसिक चीजों से परहेज करें, जीवनसाथी के स्वाभिमान का सम्मान करें, जीवनसाथी के स्वभाव में तेजी के कारण से विवाद संभव है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, 14 से 18 मार्च तक का समय काफी तनाव भरा हो सकता है अतः यह समय थोड़ा सावधान रहें व अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखें, मेरे  अनुसार यदि सिंह लग्न के व्यक्ति लक्ष्मी चालीसा व आदित्य हिर्दय स्तोत्र का नित्य पाठ करें व नित्य सूर्य को जल दें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470

Categories
Numerology Recent Post

मूलांक 6: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

मूलांक 6: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

मूलांक 6 वाले व्यक्ति दीर्घायु, सबल, हंसमुख और दूसरों को सम्मोहित करने में निपुण होते हैं जितनी तेजी से मूलांक 6 वाले व्यक्ति दूसरों को सम्मोहित कर लेते हैं उतनी तेजी से अन्य किसी मूलांक के व्यक्ति नही कर सकते है, इस मूलांक के व्यक्ति यौवन-ज्वार से पूर्ण व रति क्रीड़ा में चतुर होते हैं, विपरीत लिंगी व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करने में ये निपुण होते हैं ये स्वभाव से मिलनसार व शीघ्र ही सबके साथ घुल-मिल जाने वाले होते हैं, कलाकार का हिर्दय एवं सौंदर्य वृत्ति इनमें जन्मजात होती है, अधिक से अधिक सुंदर बने रहना इनका स्वभाव होता है, अव्यवस्था, गंदगी एवं असभ्यता से इन्हें चिढ़ होती है, सुरुचिपूर्ण एवं सलीकेदार कपड़े पहनना एवं बन-ठनकर रहने की प्रवति होती है, भौतिक सुखों में पूर्णतयः आस्था रखते हुए ऐसे व्यक्ति जीवन का सही आनंद उठाते हैं।

 

 

मूलांक 6 वाले व्यक्ति धन का अभाव रहते हुए भी ये दिल खोलकर खर्च करते हैं साथ ही धन संचय करने में भी ये निपुण होते हैं और शीघ्र ही लोगों में लोकप्रिय हो जाते हैं तथा सांसारिक होते हुए भी हिर्दय से उदार व नीतिज्ञ होते हैं, दूसरों की प्रगति इन्हें सहन नही होती, यह स्पर्धा तो कभी-कभी हठ का भी रूप धारण कर लेती है जिससे इन्हें हानि भी उठानी पड़ती है, इनमे दूसरों को प्रभावित करने की अद्भुद क्षमता होती है तथा ये दूसरों से इस ढंग से बात करते हैं कि सामने वाला हां बोल देता है, इनका सुडौल व आकर्षक शरीर, नम्र वाणी, मोहक व्यक्तित्व तथा चेहरे की सौम्यता इन्हें सफलता देने में विशेष सहायक होती है।

 

मूलांक 6 वालों के लिए शुभ तारीखें:-

 

प्रत्येक मास की 6, 15 व 24 तारीख इनके लिए शुभ होती है परंतु 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27 व 30 तारीख भी इनके लिए अनुकूल रहती है।

 

मूलांक 6 वालों के लिए शुभ दिवस:-

 

बुधवार व शुक्रवार इनके लिए शुभ होता है साथ ही यदि इन्ही दिनों में शुभ तारीख भी मिल जाए तो वो दिन और अनुकूल हो जाता है।

 

मूलांक 6 वालों के लिए शुभ वर्ष:-

 

जीवन का 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69 तथा 78 वां वर्ष इनके लिए परिवर्तनकारी व श्रेष्ठ रहता है।

 

मूलांक 6 वालों के लिए शुभ रत्न:-

 

मूलांक 6 वालों के लिए हीरा सबसे शुभ रत्न होता है।

 

मूलांक 6 वालों के लिए प्रधान देवी:-

 

मूलांक 6 वालों के लिए दुर्गा जी प्रधान देवी होती हैं अतः मूलांक 6 वालों को नित्य “दुर्गा सप्तशती” का पाठ करना चाहिए।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras {Astro Walk Of Hope}
Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मार्च 2020: कर्क लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

मार्च 2020: कर्क लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कर्क लग्न वालों के लिए मार्च 2020 मिला-जुला रहेगा माह की शुरुवात में सूर्य व बुध आपके अष्टम भाव से गोचर करेंगे सूर्य आपकी कुंडली में धनेश होता है साथ ही सूर्य आत्मा व पिता का भी कारक होता है जब भी धनेश अष्टम से गोचर करता है तो दवाइयों पर धन व्यय कराता है अतः मार्च 2020 में आपका धन पिता व दवाइयों पर व्यय होगा, किसी बात को लेकर तनाव भी रह सकता है अतः तनाव लेने से बचें, कमर के आस-पास स्किन में कोई समस्या हो सकती है, अष्टम स्थान जीवनसाथी के कुटुंब का भाव है जहाँ अग्नि ग्रह गोचर कर रहे हैं अतः ससुराल पक्ष से कोई विवाद हो सकता है, छठे भाव में गुरु, मंगल व केतु की युति रहेगी अतः आपको कर्ज लेना पड़ सकता है, छठे स्थान पर गुरु अपनी मूल त्रिकोण राशि से गोचर करेंगे जो कि आपकी कुंडली के छठे भाव को बली करेंगे साथ ही मंगल का भी गोचर छठे भाव से रहेगा, छठा भाव शत्रु का भाव है और छठे भाव से मंगल का गोचर शत्रुओं पर विजय दिलवाता है अतः शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, संतान को कष्ट संभव है, जो महिलाएं गर्भावस्था में वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, धार्मिक यात्राएं हो सकती है।

 

माह की शुरुवात में शुक्र का कर्म स्थान से गोचर रहेगा अतः व्यापारियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, किसी महिला के सहयोग से उन्नति के मार्ग खुलेंगे, जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं व नौकरी परिवर्तन करना चाहते हैं वह 30 मार्च 2020 तक और इंतजार कर लें तो अच्छा रहेगा क्योंकि द्वादश भाव से राहु का गोचर नए कार्य की शुरुवात में बाधाएं उत्पन्न करता है साथ ही गुरु का भी छठे भाव से गोचर समस्याएं दे सकता है, गुरु की पंचम दृष्टि कर्म स्थान व नवम दृष्टि धन स्थान पर होने से कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं से कुछ हद तक राहत देगा व आपका कार्य मंद गति से ही किन्तु चलता रहेगा, सप्तम स्थान से शनि का गोचर कार्य के सिलसिले से भागा-दौड़ी कराएगा, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, जिनकी उम्र 36 वर्ष के आस-पास है उनके लिए शनि का यह गोचर उन्नतिकारक सिद्ध होगा व एक बड़ी सफलता प्रदान करेगा, अनिद्रा की शिकायत रह सकती है।

 

14 मार्च को सूर्य गोचर बदलकर आपके भाग्य स्थान में आ जाएंगे फलस्वरूप भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनते दिखेंगे, पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा किन्तु पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं क्योंकि नवम भाव में आया हुआ सूर्य पिता व गुरु का पूर्ण सुख नही देता है अतः पिता के साथ फालतू विवाद से बचें, 22 मार्च को मंगल भी गोचर बदलकर आपके सप्तम भाव में अपनी उच्च राशि मकर में आ जाएंगे अतः नौकरी पेशा लोगों की स्थिति में कुछ सुधार होना शुरू होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे किन्तु जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ तेजी भी रहेगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आय में वृद्धि होगी, यदि आपकी कोई संतान विवाह योग्य हो गयी है तो उसके विवाह के लिए मन में विचार आएंगे, संतान की उन्नति होगी, व्यापारियों के लिए भी अच्छा समय रहेगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें और फालतू विवाद से बचें, 29 मार्च को शुक्र भी गोचर बदलकर आपके लाभ स्थान में आ जाएंगे अतः जिनका विवाह हो गया है व संतान की इच्छा रखते हैं उनके लिए शुक्र का यह गोचर शुभ सिद्ध होगा, कन्या संतति की प्राप्ति होगी व उसके भाग्य से धन की भी वृद्धि होगी, यदि आपकी कोई कन्या संतान है तो उसकी उन्नति होगी व उसके विवाह के लिए बात चल सकती है, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व उससे विवाह करना चाहते हैं तो शुक्र का यह गोचर प्रेम विवाह के लिए शुभ रहेगा, प्रेमियों के बीच नजदीकियाँ बढ़ेंगी, 30 मार्च को गुरु भी गोचर बदलकर आपके सप्तम भाव पर अपनी नीच राशि मकर में आ जाएंगे जहाँ उच्च राशि से गोचरस्थ मंगल व स्वराशि गोचरस्थ शनि से युति कर के नीचभंग राजयोग बनाएंगे अतः यह समय नया व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन कि उम्मीदें बढ़ेंगी, नौकरी परिवर्तन के लिए लंबे समय से किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, संतान सुख प्राप्त होगा।

 

कुल मिलाकर कर्क लग्न वालों के लिए मार्च 2020 मिला-जुला रहेगा माह की शुरुवात में तनाव की स्थिति बनेगी, जीवनसाथी से विवाद होंगे, पिता के स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी, पिता व दवाइयों पर धन व्यय होगा किन्तु जैसे-जैसे माह खत्म होगा परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी, माह के अंत में पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, नया कारोबार शुरू करने के लिए शुभ समय की शुरुवात होगी, प्रेमियों के लिए अच्छा समय रहेगा, प्रेम विवाह के योग बनेंगे, संतान सुख प्राप्त होगा, जब भी चन्द्र आपके 6, 8, 12 भावों से गोचर करेंगे तब अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, मेरे अनुसार यदि कर्क लग्न के व्यक्ति नित्य सुमदरकाण्ड व विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470