Loading...
Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

अप्रैल 2020: तुला लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

अप्रैल 2020: तुला लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

तुला लग्न
तुला लग्न कुंडली

 

तुला लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 अच्छा रहेगा माह की शुरुवात में लग्नेश शुक्र का अष्टम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलेगी, ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य हो सकता है, जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, वाहन सावधानी से चलाएं, अष्टम भाव सप्तम से दूसरा भाव होने के कारण से पत्नी की वाणी का भी भाव होता है अतः जीवनसाथी के वाणी का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा, माह के शुरुवात में सूर्य आपके छठे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, यदि आपने कर्ज के लिए निवेदन किया हुआ है तो आपका कर्ज स्वीकृत हो सकता है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, नेत्रों में जलन या नेत्रों में चोट या सर दर्द की शिकायत हो सकती है अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें 13 अप्रैल को सूर्य गोचर बदलकर आपके सप्तम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है, आय में वृद्धि होगी, मित्रों से लाभ प्राप्त होगा, यदि आपके बड़े भाई-बहन हैं तो उनसे लाभ प्राप्त होगा, माह के शुरुवात में बुध आपके पंचम भाव से गोचर करेंगे अतः विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व उनसे विवाह करना चाहते हैं तो प्रेम विवाह के लिए घर में बात करने का यह अच्छा समय सिद्ध होगा, संतान की उन्नति होगी, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उनके लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, 7 अप्रैल को बुध गोचर बदलकर आपके छठे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, यात्राओं के योग बनेंगे, सरकारी कर्मचारियों से फालतू विवाद में न पड़ें, पेट जनित कोई पीड़ा संभव रहेगी, वाणी पर नियंत्रण रखें, 25 अप्रैल को बुध पुनः गोचर बदलकर आपके सप्तम भाव में आ जाएंगे जिससे दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, बुद्धि व विवेक द्वारा कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी, जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, कार्य के सिलसिले से यात्राएं होगी।

 

तुला राशि
तुला राशि

 

माह के शुरुवात में गुरु, मंगल व शनि का चतुर्थ भाव से गोचर रहेगा जहाँ शनि व गुरु का नीचभंग राजयोग बनेगा साथ ही मंगल भी अपनी उच्च राशि से गोचर करेंगे फलस्वरूप जो लोग घर लेना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, वाहन प्राप्ति के योग बनेंगे, घर में खुशियों का माहौल रहेगा, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नौकरी परिवर्तन व प्रमोशन के योग बनेंगे, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, आय में वृद्धि होगी, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में राहु का नवम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी के भाई-बहन के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव रहेगा, तीसरे भाव से केतु का गोचर भाई-बहन से वैचारिक मतभेद का सूचक होता है अतः फालतू विवाद से बचें व आवेश में आकर निर्णय न लें, यदि आपके छोटे भाई-बहन हैं तो उनकी उन्नति होगी, संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

 

कुल मिलाकर तुला लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 अच्छा रहेगा जिसमें भूमि/वाहन के योग बनेंगे, प्रमोशन व नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, वाहन सावधानी से चलाएं, आवेश में आने से बचें, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, नए मित्र बनेंगे, माह की 5 से 8, 13 से 16 व 25, 27, 30 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि तुला लग्न के व्यक्ति दुर्गा सप्तशती का नित्य पाठ करें व नित्य गाय को हरा चारा और गुड़ दें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

अप्रैल 2020: कन्या लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

अप्रैल 2020: कन्या लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कन्या लग्न
कन्या लग्न कुंडली

 

कन्या लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में लग्नेश बुध छठे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप तनाव की स्थितियाँ उत्पन्न होगी अतः तनाव लेने से बचें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी 7 अप्रैल को बुध गोचर बदलकर आपके सप्तम स्थान में आ जाएंगे जिससे जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे, नौकरी पेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, नए मित्र बनेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, 25 अप्रैल को बुध पुनः गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप तनाव की स्थितियाँ पुनः उत्पन्न होगी, यदि आपको hypertention या nuro से जुड़ी कोई समस्या हो तो अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, त्वचा से संबंधित परेशानियाँ हो सकती है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, माह के शुरुवात में सूर्य का गोचर आपके सप्तम स्थान से रहेगा फलस्वरूप कार्य के सिलसिले से कोई यात्रा संभव रहेगी, जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, जो लोग जन्मस्थान के बाहर रहते हैं उनके लिए सूर्य का यह गोचर उन्नति के नए मार्ग खोलेगा किन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें 13 अप्रैल को सूर्य गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप पेट से संबंधित कोई परेशानी संभव रहेगी, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, घर में तनाव का माहौल रहने से मन अशांत रहेगा।

 

कन्या राशिफल
कन्या राशि

 

माह के शुरुवात में शुक्र का नवम भाव से गोचर रहेगा अतः धन लाभ के योग बनेंगे, किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, जिनका विवाह हो गया है व संतान की इच्छा है उन्हें संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, कुटुंब अर्थात परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, धनेश का भाग्य स्थान से गोचर आय वृद्धि के योग बनाएगा, माह के शुरुवात में मंगल, गुरु व शनि का पंचम भाव से गोचर संतान प्राप्ति के योग बनाएगा, तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, तामसिक चीजों के सेवन से बचें अन्यथा 25 अप्रैल के बाद से स्वास्थ्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, आय में वृद्धि होगी, यदि आपके बड़े भाई-बहन है व विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें, गुरु व शनि का नीचभंग राजयोग आपके पंचम भाव से रहेगा जो कि बेहद शुभ रहेगा फलस्वरूप यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व उनसे विवाह करना चाहते हैं तो प्रेम विवाह के योग बनेंगे, संतान की उन्नति होगी व आपके संतान शिक्षा प्राप्ति हेतु कहीं बाहर भी जा सकते हैं।

 

माह के शुरुवात में राहु का दशम भाव से गोचर बेहद शुभ रहेगा फलस्वरूप किसी उच्च अधिकारी या सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे व आपके कार्य की सराहना करेंगे, प्रमोशन को लेकर बात चल सकती है, चतुर्थ भाव से केतु का गोचर माता के स्वास्थ्य में कुछ समस्या दे सकता है, स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे, कुल मिलाकर कन्या लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 सामान्य रहेगा जिसमें यदि आप पर कोई ऋण है तो उससे छुटकारा मिल सकता है, आय में वृद्धि होगी, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, तनाव लेने से बचें व स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें, तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा माह की 1, 2, 3, 10, 11, 21, 22, 23, 25, 26 व 27 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कन्या लग्न के व्यक्ति नित्य सूर्य को जल दें व गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं और एकादशी का व्रत कर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

अप्रैल 2020: सिंह लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

अप्रैल 2020: सिंह लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

सिंह लग्न
                                 सिंह लग्न कुंडली

 

सिंह लग्न वालों के अप्रैल 2020 मिला-जुला रहेगा माह के शुरुवात में लग्नेश सूर्य आपके अष्टम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, सूर्य पर शनि की भी दृष्टि रहने के कारण से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा व तनाव की स्थितियाँ बनी रहेंगी, पिता से वैचारिक मतभेद संभव है, पिता के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें अन्यथा जब बुध अष्टम भाव से गोचर करेंगे तब दवाईयों पर धन व्यय होगा, सर दर्द व नेत्रों से जुड़ी समस्या भी संभव रहेगी, 13 अप्रैल को सूर्य गोचर बदलकर आपके भाग्य स्थान में आ जाएंगे फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, धार्मिक कार्यों में धन व्यय होने के योग बनेंगे, छोटे भाई-बहन यदि हैं तो उनकी उन्नति होगी व उनसे आपके संबंध मधुर होंगे, माह के शुरुवात में बुध का गोचर आपके सप्तम भाव से रहेगा फलस्वरूप जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, धन लाभ होने के योग बनेंगे, बड़ी बहन से भी धन लाभ होने के योग बनेंगे 7 अप्रैल को बुध गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप दवाईयों पर धन व्यय होगा, कुटुंब से मतभेद संभव रहेगा, कर्ज लेने की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है, तनाव लेने से बचें, 25 अप्रैल को बुध पुनः गोचर बदलकर आपके भाग्य स्थान में आ जाएंगे फलस्वरूप बुद्धि व विवेक द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी, आय में वृद्धि होगी, कुटुंब का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मामा पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, यदि आपके कोई छोटे भाई-बहन है व विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है।

 

सिंह राशिफल
                  सिंह राशि

 

माह के शुरुवात में शुक्र का गोचर आपके दशम भाव से होगा जो कि आपके कर्म स्थान के लिए बेहद शुभ रहेगा फलस्वरूप मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, यदि आप वाहन, सौंदर्य, फाइनेंस, LIC से जुड़ा हुआ कार्य करते हैं तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ रहेगा, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, वाहन प्राप्ति के योग बनेंगे, जो लोग लंबे समय से घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए शुक्र का यह गोचर लाभप्रद सिद्ध होगा, माह के शुरुवात में मंगल, शनि व गुरु का छठे भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, विद्यार्थियों को मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, परिवार के सदस्यों पर धन व्यय होगा, धार्मिक कार्यों में धन व्यय होने के योग बनेंगे, वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि छठे भाव से गोचर कर रहे शनि की तीसरी दृष्टि अष्टम भाव पर रहेगी फलस्वरूप एक्सीडेंट होने के योग बनेंगे, आग, पशु, वाहन व हथियार से चोट लग सकती है, विपरीत परिस्थितियों से होते हुए उन्नति के मार्ग खुलेंगे, खर्चों में वृद्धि होगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें, ज्वर/बुखार की भी समस्या हो सकती है।

 

माह के शुरुवात में राहु का लाभ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें क्योंकि पंचम से केतु का गोचर रहेगा और पंचमाधिपति गुरु जो कि अष्टम भाव के भी स्वामी है छठे भाव में अपनी नीच राशि से गोचर करेंगे, संतान को कष्ट भी संभव है, जटिल कार्यों अर्थात ऐसे सभी कार्य जिनको करने में दिमाग से अधिक परिश्रम करना पड़े उनमें रुचि बढ़ेगी, कुल मिलाकर सिंह लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 मिला-जुला रहेगा जिसमें मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आय में वृद्धि होगी, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा किन्तु स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं रहेगी, दवाईयों पर धन व्यय होगा, परिवार के सदस्यों के ऊपर धन व्यय होगा, वाहन, पशु, अग्नि, हथियार से सावधान रहें, तनाव लेने से बचें, माह की 18, 19, 23, 24, 25, 27 व 29 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि सिंह लग्न के व्यक्ति नित्य सूर्य को जल दें व गणेश गायत्री मंत्र का नित्य एक माला जाप करें तो लाभ प्राप्त होगा।

गणेश गायत्री मंत्र:-

।।ॐ एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

अप्रैल 2020: कर्क लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

अप्रैल 2020: कर्क लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कर्क लग्न
                                 कर्क लग्न

 

कर्क लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 सामान्य रहेगा माह की शुरुवात में धनेश सूर्य का भाग्य स्थान में रहेगा फलस्वरूप आय में वृद्धि के योग बनेंगे दूसरे भाव से कुटुंब का भी विचार किया जाता है अतः कुटुंब का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा व कुटुंब के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी 13 अप्रैल को सूर्य गोचर बदलकर आपके दशम भाव अर्थात कर्म स्थान में आ जाएंगे फलस्वरूप मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं उनके लिए 13 अप्रैल से 13 मई तक समय बेहद शुभ रहेगा व इस दौरान नौकरी परिवर्तन व प्रमोशन होने के अच्छे योग बनेंगे, पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा व पिता की भी उन्नति होगी, जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं उनके भी प्रमोशन के योग बनेंगे, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी 13 अप्रैल से 13 मई तक का समय अच्छा सिद्ध होगा, माह के शुरुवात में शुक्र का लाभ स्थान से गोचर रहेगा जहाँ शुक्र 29 जून तक गोचर करेंगे अतः इस दौरान किसी महिला के सहयोग से आय वृद्धि के योग बनेंगे व महिलाओं से विशेष लाभ प्राप्त होगा, जो लोग लंबे समय से भूमि व वाहन क्रय करना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय अच्छा सिद्ध होगा, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व उनसे विवाह करना चाहते हैं तो शुक्र का यह गोचर प्रेम विवाह के अच्छे योग बनाएगा, यदि आपकी कोई बड़ी बहन है व विवाह योग्य हो गईं हैं तो उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

माह के शुरुवात में मंगल का सप्तम भाव से गोचर रूचक योग व शनि का सप्तम भाव से गोचर शश नामक योग बनाएगा फलस्वरूप नौकरी पेशा लोगों के लिए उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे मंगल पंचमेश व कर्मेश होकर सप्तम भाव से गोचर करेंगे अतः यदि आप पार्टनरशिप में नए कार्य की शुरुवात करना चाहते हैं तो पत्नी या संतान को पार्टनर बना कर नए कार्य की शुरुवात करें बेहद शुभ रहेगा, संतान की उन्नति होगी, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, नए मित्र बन सकते हैं, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, शनि सप्तम व अष्टम भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव से गोचर करेंगे अतः वाहन सावधानी से चलाएं व जिनकी उम्र 55-60 से अधिक है वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, माह के शुरुवात में गुरु का गोचर भी सप्तम भाव से रहेगा फलस्वरूप जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या रह सकती है, यदि आप विवाह योग्य हो गए हैं तो आपके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, खान-पान का ख्याल रखें व यदि संभव हो सके तो नित्य कुछ देर व्यायाम करें क्योंकि गुरु की सप्तम दृष्टि लग्न पर रहने से वजन बढ़ सकता है जिस कारण से स्वास्थ्य में परेशानी संभव रहेगी, माह के शुरुवात में बुध का गोचर छठे भाव से रहेगा जिस कारण से भाई-बहन के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, तनाव लेने से बचें व फालतू विवाद से बचें 7 अप्रैल को बुध गोचर बदलकर आपके भाग्य स्थान में आ जाएंगे जिससे छोटे भाई-बहन से चले आ रहे विवाद खत्म होंगे व उनकी सेहत में कुछ सुधार होगा व उनकी उन्नति होगी, इस दौरान आपके द्वारा भाग्य वृद्धि हेतु किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे व बुद्धि-विवेक द्वारा लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे 25 अप्रैल को बुध पुनः गोचर बदलकर आपके दशम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप पिता के सहयोग से आपका कोई लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण होगा, मामा पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, कार्य के सिलसिले से यात्राओं के योग बनेंगे व उन यात्राओं से लाभ भी प्राप्त होगा, माह के शुरुवात में राहु का द्वादश भाव से गोचर रहेगा अतः कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, माह के शुरुवात में केतु का छठे भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, मामा पक्ष से विवाद संभव रहेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

कुल मिलाकर कर्क लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 सामान्य रहेगा जो कि कर्म स्थान के लिए अच्छा किन्तु स्वास्थ्य के लिहाज से मिला-जुला रहेगा जिसमें नौकरी परिवर्तन व प्रमोशन के योग बनेंगे, पिता की उन्नति होगी, संतान से लाभ प्राप्त होगा, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, आय में वृद्धि होगी, भूमि व वाहन प्राप्ति के योग बनेंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, प्रेम विवाह के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, मामा पक्ष से विवाद संभव है, माता व जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, माह की 12, 13, 14, 16, 17, 18, 19, 27, 28, 29, 30 कष्टदायक सिद्ध हो सकती है अतः इन तिथियों पर विशेष सावधानी बरते मेरे अनुसार यदि कर्क लग्न के व्यक्ति अमावस्या के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें व बहते हुए पानी में नारियल प्रवाहित करें और नित्य गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Prediction Rashifal

शुक्र का वृषभ राशि से गोचर 28 मार्च 2020: जानें किस राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा व किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

शुक्र का वृषभ राशि से गोचर 28 मार्च 2020: जानें किस राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा व किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

 

शुक्र का वृषभ राशि से गोचर
शुक्र का वृषभ राशि से गोचर

 

वैदिक ज्योतिष में शुक्र को कला, वैभव, सौंदर्य, प्रेम, भौतिक सुख, का कारक माना गया है सामान्य शब्दों में समझा जाए तो हर प्रकार के सुख जिनसे प्राप्त होते हैं उन सभी के कारक शुक्र होते हैं यह देव गुरु वृहस्पति के भाई व दैत्यों के आचार्य हैं नव ग्रहों में एकमात्र शुक्र ही है जिन्हें मृत संजीवनी विद्या का ज्ञान है, 28 मार्च 2020 शनिवार की दोपहर को 3 बजकर 35 मिनट 54 सेकंड पर शुक्र गोचर बदलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे जिसके कारण से विभिन्न राशियों पर विभिन्न प्रकार के फल प्राप्त होंगे तो चलिए जानते हैं शुक्र के मेष राशि से गोचर के दौरान किन राशियों को क्या फल प्राप्त होंगे:-

 

शुक्र का गोचर परिवर्तन
शुक्र का गोचर परिवर्तन

 

मेष राशि:-

 

Mesh rashi
मेष राशि

 

मेष राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे व सातवें भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आय में वृद्धि होगी, नए मित्र बनेंगे, यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगी, दूसरा भाव वाणी का भाव है अतः शुक्र के दूसरे भाव से गोचर के दौरान लोगों पर आपकी वाणी का भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा, नए वस्त्र व आभूषण पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि

 

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र पहले व छठे भाव के स्वामी होकर लग्न से गोचर करेंगे अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, प्रेमियों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, महिलाओं से व्यर्थ के विवाद में पड़े अन्यथा अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा, जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि

 

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र द्वादश व पंचम भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप यात्राओं पर धन व्यय होगा, किसी दूसरे व्यक्ति के धन से सुख के साधन प्राप्त होंगे, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, जो लोग शिक्षा प्राप्ति हेतु बाहर जाना चाहते हैं उनके बाहर जाकर पढ़ाई करने के योग बनेंगे, यदि आप महिला है तो खान-पान का विशेष ख्याल रखें, हार्मोन्स से जुड़ी समस्या हो सकती है, गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, प्रेमी/प्रेमिका व जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल
कर्क राशि

 

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र एकादश व चतुर्थ भाव के स्वामी होकर एकादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आय में वृद्धि होगी, भूमि/वाहन का उत्तम सुख प्राप्त होगा, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव है, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उनके लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, यदि आपकी कोई बड़ी बहन है तो उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, परिवार के साथ खुशनुमा पल बीतेगा।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल
सिंह राशि

 

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र दशम व तृतीय भाव के स्वामी होकर दशम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वाहन सुख प्राप्त होगा, कारोबार वृद्धि हेतु किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, फालतू विवाद में न पड़ें, भाई-बहन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, कार्यस्थल पर सीनियर से विवाद संभव है, घर में खुशियों का माहौल रहेगा व किसी नए मेहमान का आगमन संभव है।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल
कन्या राशि

 

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे व नवम भाव के स्वामी होकर नवम भाव से गोचर करेंगे जिस कारण से शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ सिद्ध होगा आय में वृद्धि होगी, किसी महिला के सहयोग से भाग्योदय होगा, किसी महिला से धन लाभ भी हो सकता है, जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, व्यापारियों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा, नए मित्र बनेंगे, यदि आप लंबे समय से नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं तो शुक्र का यह गोचर आपके नौकरी परिवर्तन के योग बनाएगा, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है, यदि आपके छोटे भाई-बहन विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह के योग बनेंगे।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशि
तुला राशि

 

तुला राशि वालों के लिए शुक्र पहले व अष्टम भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, वाहन सावधानी से चलाएं, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, कारोबार में वृद्धि के योग बनेंगे, ससुराल पक्ष के लोगों से मुलाकात संभव है, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलेगी।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र सप्तम व द्वादश भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे व आपस में प्रेम बढ़ेगा, नए मित्र बनेंगे, नौकरी पेशा लोगों के लिए उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, कार्य के सिलसिले से यात्राएं हो सकती है, सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी, यदि आप पार्टनरशिप में कोई काम करते हैं तो शुक्र का यह गोचर लाभप्रद सिद्ध होगा, किसी महिला मित्र की सहायता से भाग्य में वृद्धि होगी, प्रेमियों के लिए शुक्र का यह गोचर शुभ रहेगा।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल
धनु राशि

 

धनु राशि वालों के लिए शुक्र छठे व एकादश भाव के स्वामी होकर छठे भाव से गोचर करेंगे अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, खर्चों में वृद्धि होगी, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, जीवनसाथी से फालतू विवाद में न पड़ें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल
मकर राशि

 

मकर राशि वालों के लिए शुक्र पंचम व दशम भाव के स्वामी होकर राजयोगकारक हो जाते हैं जो कि आपके पंचम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, प्रेमियों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा जिससे प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, कारोबार में वृद्धि होगी, पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, आय में वृद्धि होगी, यदि आपका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, बड़े भाई-बहन की भी उन्नति होगी, दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि

 

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र चतुर्थ व नवम भाव के स्वामी होकर राजयोगकारक हो जाते हैं जो कि आपके चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा व माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, वाहन का सुख प्राप्त होगा, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव रहेगा, समाज में मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, पिता की उन्नति होगी, परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल
मीन राशि

 

मीन राशि वालों के लिए शुक्र तीसरे व छठे भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव से गोचर करेंगे स्वास्थ्य का ख्याल रखें, अचानक यात्राओं के योग बनेंगे व उन यात्राओं से लाभ भी होगा, किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे, यदि संभव हो तो कुछ समय ध्यान करें जिससे मन शांत रहेगा, तनाव लेने से बचें, भाई-बहन की उन्नति होगी, आय में वृद्धि होगी, यदि आपका कार्य शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ है तो अचानक बड़ी सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

अप्रैल 2020: मिथुन लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

अप्रैल 2020: मिथुन लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मिथुन लग्न
मिथुन लग्न कुंडली

 

मिथुन लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 मिला-जुला रहेगा माह के शुरुवात में लग्नेश बुध का नवम भाव से गोचर भाग्य वृद्धि के योग बनाएगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, मामा पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, 7 अप्रैल को बुध गोचर बदलकर आपके दशम भाव में आ जाएंगे जहाँ 24 अप्रैल तक रहेंगे फलस्वरूप मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव होगा, 25 अप्रैल को बुध गोचर बदलकर आपके लाभ स्थान में चले जाएंगे लग्नेश का लाभ स्थान से गोचर आय में वृद्धि के योग बनाएगा, माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, माह के शुरुवात में सूर्य का गोचर आपके दशम भाव से रहेगा जिस कारण से कार्य क्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा, जो लोग लंबे समय से बाहर रह रहे हैं उनके लिए वापस घर आकर परिवार वालों के साथ खुशी के पल बिताने के योग बनेंगे, 14 अप्रैल को सूर्य गोचर बदलकर आपके लाभ स्थान में आ जाएंगे फलस्वरूप छोटे भाई-बहन की उन्नति होगी, सरकारी कर्मचारियों से फालतू विवाद में न पड़ें, संतान का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, विद्यार्थियों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, माह के शुरुवात में शुक्र का गोचर द्वादश भाव से रहेगा फलस्वरूप संतान पर धन व्यय होगा, किसी दूसरे व्यक्ति के धन से सुख के साधन प्राप्त होंगे, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, जो लोग बाहर जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए बाहर जाने के योग बनेंगे, विदेश यात्रा के योग बनेंगे, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उनके साथ आपके संबंध मधुर होंगे व उनके साथ नजदीकियाँ बढ़ेगी।

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि

 

माह के शुरुवात में मंगल का गोचर आपके अष्टम भाव से रहेगा अतः दवाईयों पर धन व्यय होगा, शत्रुओं से सावधान रहें, वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि एक्सीडेंट के योग बन रहे हैं, तामसिक चीजों से परहेज करें व स्वास्थ्य का ख्याल रखें , ज्वर/बुखार की समस्या या पेट दर्द या रक्त जनित विकार या फोड़े-फुंसी या त्वचा से संबंधित विकार संभव रहेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि अष्टम से शनि का गोचर भी वाणी के कारण से कुटुंब/परिवार में मतभेद कराने का सूचक होता है, माह के शुरुवात में गुरु का गोचर भी अष्टम भाव से रहेगा अष्टम भाव से तीन ग्रहों गुरु, शनि व मंगल का गोचर आपके स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नही कहा जा सकता, अष्टम भाव जीवनसाथी की वाणी का भी भाव है जहाँ से दो क्रूर ग्रहों का गोचर उनकी वाणी में कटुता लाएगा, जीवनसाथी व ससुराल पक्ष से विवाद संभव है, आय में वृद्धि होगी, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, घर के माहौल में प्रसन्नता का अनुभव होगा, माह के शुरुवात में लग्न से राहु का गोचर रहेगा, राहु एक माया है अतः कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही लें, अप्रैल का माह कार्यक्षेत्र के लिए तो उत्तम रहेगा किन्तु स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा।

 

कुल मिलाकर मिथुन लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 मिला-जुला रहेगा जिसमें आय में वृद्धि के योग बनेंगे, परिवार वालों से लंबे समय बाद मुलाकात व उनके साथ अच्छा समय बिताने के योग बनेंगे, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है, विदेश यात्रा के योग बनेंगे, प्रेमियों के लिए यह माह अच्छा रहेगा व उनके संबंध और मजबूत होंगे, वाहन सावधानी से चलाएं एक्सीडेंट होने के योग बनेंगे, जीवनसाथी व ससुराल पक्ष से विवाद संभव है, दवाईयों पर धन व्यय होगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मेरे अनुसार यदि मिथुन लग्न के व्यक्ति नित्य बजरंग बाण व गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें तो लाभ मिलेगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

अप्रैल 2020: वृषभ लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

अप्रैल 2020: वृषभ लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

वृषभ लग्न

 

वृषभ लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में शुक्र का गोचर आपके लग्न से रहेगा, शुक्र 31 जुलाई तक अर्थात 4 माह आपके लग्न से गोचर करेंगे अतः आपको इन 4 माह में वाहन का सुख प्राप्त होगा, यदि आप सौंदर्य या ट्रांसपोर्ट या अन्य किसी प्रकार का वाहन से जुड़ा कार्य करते हैं तो आपके लिए अप्रैल माह काफी अच्छा साबित होगा जिसमें आपको अच्छा धन लाभ होगा, माह के शुरुवात में मंगल का गोचर आपके भाग्य स्थान से रहेगा मंगल सातवें व द्वादश भाव के स्वामी होकर पूरे अप्रैल आपके भाग्य स्थान से ही गोचर करेंगे सातवां भाव पत्नी व द्वादश भाव यात्रा का भाव होता है अतः अप्रैल 2020 में पत्नी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, जन्म स्थान से दूर रहकर उन्नति के मार्ग खुलेंगे, कार्य के सिलसिले से भी यात्राएं हो सकती है, दूसरे भाव से राहु का गोचर घर में कुछ तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है, दूसरा भाव वाणी का भाव है और राहु पाप ग्रह है अतः दूसरे भाव से राहु का गोचर आपके वाणी के द्वारा घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है, फालतू विवाद से बचें व जहाँ अधिक लोग हों वहां सोच-समझकर ही कुछ बोलें अन्यथा लोगों से आपके संबंध में कड़वाहट आ सकती है, तामसिक चीजों से परहेज करें, मुख व दाँत में कोई समस्या संभव है।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि

 

माह के शुरुवात में गुरु नवम भाव से मंगल व शनि के साथ गोचर कर नीचभंग राजयोग बनाएंगे जिस कारण से भाग्य की वृद्धि होगी व लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु बात चल सकती है, छोटे भाई-बहन यदि विवाह योग्य हो गए हैं तो यह माह उनके लिए कोई रिश्ता आने के योग बनेंगे, जो लोग तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह माह काफी अच्छा सिद्ध होगा, माह के शुरुवात में सूर्य का गोचर आपके लाभ भाव से रहेगा जिस कारण से दिमाग व वाणी में तेजी रहेगी, माता से विवाद संभव रहेगा, भूमि व वाहन सुख प्राप्ति के योग बनेंगे, 13 अप्रैल को सूर्य गोचर बदलकर अपनी उच्च राशि मेष में आ जाएंगे फलस्वरूप सरकारी कर्मचारियों से विवाद संभव रहेगा, यदि आपका कोई सरकारी धन बकाया है तो उसे 12 मार्च तक चुका दें अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं, मन व्यथित रहेगा, यात्राओं के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में बुध आपके दशम भाव से गोचर करेंगे जिस कारण से आय में वृद्धि होगी, संतान के स्वास्थ्य में परेशानी संभव रहेगी, विद्यार्थियों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी किन्तु 7 अप्रैल 2020 को आपके लाभ स्थान में अपनी नीच राशि में आ जाएंगे चूँकि नीच राशि से गोचर कर रहे ग्रह शुभफलदायी नही होते किन्तु ग्रंथकारों का मत है कि एकादश भाव से गोचर करता हुआ प्रत्येक ग्रह शुभ फलदाई होता है अतः इस कारण से बुध के नीच राशि से गोचर के दौरान मिलने वाली अशुभता में कमी होगी फलस्वरूप आय में वृद्धि होगी किन्तु कुछ तनाव की स्थितियाँ भी बनी रहेगी, विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा, बड़ी बहन यदि हैं तो उनका सहयोग प्राप्त होगा, 25 अप्रैल 2020 को बुध पुनः गोचर बदलकर आपके व्यय भाव में आ जाएंगे जिस कारण से संतान के साथ विवाद होंगे, विदेश यात्रा के योग बनेंगे व यात्राओं पर धन व्यय होगा, किसी महिला पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

 

कुल मिलाकर वृषभ लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 अच्छा रहेगा जिसमें वाहन सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे, पत्नी के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, आय में वृद्धि होगी, यदि आप किसी वाहन से जुड़ा कार्य या सौंदर्य या तकनीकी क्षेत्र से जुड़ा कार्य करते हैं तो यह माह आपके लिए बहुत अच्छा सिद्ध होगा, यदि आपके कोई छोटे भाई-बहन हैं तो उनके विवाह हेतु बात चल सकती है, सरकारी अफसरों से फालतू विवाद में न पड़ें, तनाव लेने से बचें, संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, मेरे अनुसार यदि वृषभ लग्न के व्यक्ति विष्णु सहस्त्र नाम का नित्य पाठ करें व गाय को हरा चारा दें और सूर्य को अर्घ्य दें तो विशेष लाभ प्राप्त होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Prediction Rashifal Recent Post

गुरु गोचर परिवर्तन 30 मार्च 2020 को बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत

गुरु गोचर परिवर्तन 30 मार्च 2020 को बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत

 

गुरु का मकर राशि से गोचर
गुरु का मकर राशि से गोचर

 

वैदिक ज्योतिष में गुरु को विशेष स्थान प्राप्त है यह ज्ञान, विद्या, विवाह, पति, संतान, गुरु, धर्म का कारक माना गया है 30 मार्च 2020 की भोर में 3 बजकर 45 मिनट 10 सेकंड पर अपनी मूलत्रिकोण राशि धनु को छोड़कर शनि की राशि मकर जो कि इनकी नीच राशि में गोचर करेंगे जहाँ 14 मई की रात्रि 8 बजकर 2 मिनट को वक्री होकर 30 जून की सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर वापस धनु राशि में आ जाएंगे, मकर राशि में शनि पहले से ही गोचर कर रहे हैं जिस कारण से शनि व गुरु का नीचभंग राजयोग बनेगा तो चलिए जानते हैं गुरु के मकर राशि से गोचर के दौरान किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा:-

 

 

मेष राशि:-

 

Mesh rashi
मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए गुरु नवम व द्वादश भाव के स्वामी होकर दशम भाव से गोचर कर नीचभंग राजयोग बनाएंगे जिस कारण से कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, जीवन में स्थिरता आनी शुरू होगी समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा, जो लोग लंबे समय से वाहन, भूमि खरीदना चाहते हैं उनके लिए अप्रैल का माह बेहद शुभ रहेगा जिसमें भूमि व वाहन सुख प्राप्त होगा, कार्य के सिलसिले से यात्राओं के योग बनेंगे, आय में वृद्धि होगी, जो लोग लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उनके प्रमोशन के योग बनेंगे, कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, मई में संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, धार्मिक कार्यों पर धन व्यय होगा, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए गुरु अष्टम व एकादश भाव के स्वामी होकर नवम भाव से गोचर कर नीचभंग राजयोग बनाएंगे फलस्वरूप लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, शरीर का वजन बढ़ सकता है अतः खान-पान पर ध्यान दें, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, छोटे भाई-बहन यदि विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह के लिए बात चल सकती है या यदि पहले से ही विवाह पक्का हो चुका है तो अप्रैल, मई, जून में विवाह होने के योग बनेंगे, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, यदि आप विवाह योग्य हो गए हैं तो विवाह के लिए बात चल सकती है, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं तो गुरु का यह गोचर आपको संतान सुख भी दे सकता है, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, छोटे भाई-बहन यदि हैं तो उनकी उन्नति होगी।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु सप्तम व दशम भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव से गोचर कर नीचभंग राजयोग बनाएंगे स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जिनकी उम्र 55-60 से अधिक है या जिन्हें दिल की बीमारी है वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव है, धार्मिक यात्राएं होने के योग बनेंगे, जो लोग भूमि व वाहन खरीदना चाहते हैं उनके लिए अप्रैल, मई व जून माह में भूमि व वाहन के अच्छे योग बनेंगे, घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है, पिता के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी संभव रहेगी, दवाइयों पर धन व्यय होगा, कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, वाणी की शक्ति के द्वारा लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, किसी महिला की सहायता से आय वृद्धि के नए मार्ग खुलेंगे, जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए गुरु छठे व नवम भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव से गोचर कर नीचभंग राजयोग बनाएंगे जिस कारण से लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलेगी, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है, आय में वृद्धि होगी, यदि आपके बड़े भाई-बहन है तो उनका सहयोग प्राप्त होगा तथा यदि आपके बड़े भाई-बहन विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह हेतु बात चल सकती है, छोटे भाई-बहन से भी संबंध मधुर होंगे, कार्य के सिलसिले से छोटी-छोटी यात्राएं संभव रहेंगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी व धर्म के कार्यों में धन व्यय होगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु किसी करीबी रिश्तेदार या पड़ोसी के द्वारा रिश्ता आ सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि गुरु की सप्तम दृष्टि लग्न पर होने से वजन बढ़ने के कारण से जोड़ों में दर्द की शिकायत संभव रहेगी।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए गुरु पंचम व अष्टम भाव के स्वामी होकर छठे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप खर्चों में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, छठे भाव से गुरु का गोचर परिवार पर धन व्यय कराता है, खर्च के कारण से मन व्यथित रहेगा, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, कारोबार में आ रहीं दिक्कतों से राहत मिलेगी, पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आय में वृद्धि के नए मार्ग खुलेंगे, कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा, ससुराल पक्ष में यदि कोई विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह की बात चल सकती है, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, सरकारी नौकरी प्राप्त होगी, कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, यदि आपका कार्य भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है तो सावधान रहें अन्यथा जेल यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए गुरु चतुर्थ व सप्तम भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में नीचभंग राजयोग बनाएंगे फलस्वरूप जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह की बात चल सकती है तथा जिनका विवाह पक्का हो गया है उनका विवाह भी हो सकता है, जिनका विवाह हो गया है व संतान प्राप्ति की चाह रखते हैं उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा, विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय सिद्ध रहेगा, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, यदि आपके बड़े भाई-बहन है तो उनके विवाह के योग बनेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आय में वृद्धि होगी, वजन बड़ सकता है अतः खान-पान पर थोड़ा नियंत्रण रखें, संतान की उन्नति होगी, घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशि
तुला राशि

 

तुला राशि वालों के लिए गुरु तीसरे व छठे भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव में नीचभंग राजयोग बनाएंगे फलस्वरूप घर में किसी मेहमान का आगमन संभव होगा, घर में शुभ कार्य होंगे, माता के स्वास्थ्य में परेशानी संभव है अतः उनके स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, वाहन क्रय करने के योग बनेंगे, ससुराल पक्ष से चले आ रहे विवाद खत्म होंगे व उनसे संबंध मधुर होंगे, जीवन में स्थिरता आनी शुरू होगी, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है, अधिक चिकनाई वाले व्यंजन व धूम्रपान से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य में परेशानी संभव है, पिता से संबंध मधुर होंगे व पिता की उन्नति होगी, धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा, यात्राओं के योग बनेंगे, परिवार के सदस्यों पर भी धन व्यय होगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु द्वितीय व पंचम भाव के स्वामी होकर तृतीय भाव से गोचर कर नीचभंग राजयोग बनाएंगे फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, पूर्व में किये गए सभी प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे, यदि आप विवाह योग्य हो गए हैं तो विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है या जिनका विवाह पहले ही तय हो चुका है उनका विवाह हो सकता है, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन होने व आय वृद्धि के योग बनेंगे, 30 मार्च से 15 मई तक आवेश में आने से बचें, भाई-बहन की उन्नति होगी, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उनको इस गोचर के समय कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, कार्य के सिलसिले से छोटी-छोटी यात्राएं होंगी जिनसे लाभ भी प्राप्त होगा।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए गुरु पहले व चतुर्थ भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आय वृद्धि हेतु थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी किन्तु निराश न हो क्योंकि आपको मेहनत का पूर्ण फल भी प्राप्त होगा, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी, सरकारी कर्मचारियों के साथ फालतू विवाद में न पड़ें, दामपत्य जीवन मिला-जुला रहेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा फिर भी स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि शनि व मंगल की दृष्टि भी अष्टम भाव पर होगी चूँकि गुरु के अष्टम भाव में अपनी उच्च राशि में देखने के कारण से ज्यादा गंभीर समस्या नही होगी फिर भी स्वास्थ्य का ध्यान रखें व स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने से बचें, जीवन में कुछ स्थिरता आएगी, कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे व आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय अच्छा सिद्ध होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, यदि आप कारोबार वृद्धि हेतु कर्ज लेना चाहते हैं तो कर्ज निवेदन करने के लिए यह अच्छा समय रहेगा जिसमें कर्ज जल्दी स्वीकृत हो जाएगा, ससुराल पक्ष से विवाद संभव है।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए गुरु द्वादश व तृतीय भाव के स्वामी होकर लग्न से गोचर कर नीचभंग राजयोग बनाएंगे फलस्वरूप अत्यधिक मेहनत करने पर बड़ी सफलता प्राप्त होगी, विदेश यात्रा के योग बनेंगे, यात्राओं पर धन व्यय होगा, धार्मिक समारोह में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु बात चल सकती है, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उन्हें संतान प्राप्ति होने के योग बनेंगे, किसी महिला से व्यर्थ विवाद में न पड़ें अन्यथा अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, दामपत्य जीवन मिला-जुला रहेगा, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है, नए मित्र बनने के योग बनेंगे, विपरीत लिंग के व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ेगा, प्रेमियों के लिए अप्रैल, मई व जून का माह बेहद अच्छा सिद्ध होगा, प्रेम विवाह के योग बनेंगे, विद्यार्थियों के लिए भी गुरु का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, सरकारी कर्मचारियों के साथ फालतू विवाद में न पड़ें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जो लोग पार्टनरशिप में काम करते हैं उनके लिए गुरु का यह गोचर अच्छा साबित होगा, पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए गुरु लाभेश व धनेश होकर व्यय भाव से गोचर कर नीचभंग राजयोग बनाएंगे फलस्वरूप खर्चों में वृद्धि होगी, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, दामपत्य जीवन में कुछ तनाव की स्थितियाँ बनेंगी, जिन लोगों को काफी समय से स्वास्थ्य में परेशानी चल रही थी उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा, विवाह के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, घर में शुभ कार्य होने के योग बनेंगे, जो लोग लंबे समय से भूमि व वाहन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, जो लोग व्यापार वृद्धि हेतु कर्ज लेना चाह रहे हैं वह गुरु के इस गोचर के दौरान कर्ज के लिए निवेदन कर सकते हैं तथा कर्ज भी जल्दी स्वीकृत होने के योग बनेंगे, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए गुरु का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, धर्म के कार्यों में धन व्यय होगा, यदि आपका कार्य भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है तो सावधान रहें अन्यथा जेल यात्रा भी करनी पड़ सकती है, घर में किसी नए मेहमान का आगमन संभव रहेगा।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए गुरु प्रथम व दशम भाव के स्वामी होकर लाभ स्थान से गोचर कर नीचभंग राजयोग बनाएंगे फलस्वरूप आय में वृद्धि होगी, व्यापारियों के लिए गुरु का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, पिता की उन्नति होगी व पिता का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा, प्रेमियों के लिए गुरु का यह गोचर उनके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा व जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए प्रेम विवाह के योग बनेंगे, बड़े भाई यदि हैं तो उनकी उन्नति होगी व उनसे आपके संबंध मधुर होंगे, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उन्हें संतान सुख प्राप्त होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, विद्यार्थियों के लिए गुरु का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, नए मित्र बनेंगे, यदि आपके कोई छोटे भाई-बहन विवाह योग्य हो गए हैं तो उनका विवाह पक्का हो सकता है या यदि उनका विवाह पहले से पक्का हो चुका है तो उनके विवाह के योग बनेंगे, धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक समारोह में शामिल होने के योग बनेंगे, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी किन्तु शनि के भी लाभ स्थान से गोचर करने के कारण से आय वृद्धि हेतु कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

अप्रैल 2020: मेष लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

अप्रैल 2020: मेष लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मेष लग्न कुंडली
मेष लग्न कुंडली

 

मेष लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 बेहद शुभ रहने वाला है माह की शुरुवात में गुरु, मंगल व शनि की कर्म स्थान में युति बेहद शुभ रहेगी कार्यस्थल पर सीनियर आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे, यदि आप लंबे समय से प्रमोशन का प्रयास कर रहे हैं तो इस माह आपको शुभ समाचार अवश्य प्राप्त होगा, जो लोग लंबे समय से नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी प्राप्त होगी, बेरोजगार लोगों के लिए नौकरी का इंतजार खत्म होगा, पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कार्य के सिलसिले से यात्राओं के योग बनेंगे, वाहन का सुख प्राप्त होगा, जो लोग लंबे समय से घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह माह काफी अच्छा रहेगा व भूमि सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, आय में वृद्धि होगी, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

 

Mesh rashi
मेष राशि

 

माह के शुरुवात में बुध का लाभ स्थान से गोचर रहेगा जिस कारण से कुछ तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी व शत्रुओं से धन हानि या शत्रुओं पर धन व्यय होगा किन्तु 7 अप्रैल को बुध गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप विदेश यात्रा के योग बनेंगे व कार्य के सिलसिले से लंबी यात्राएं होंगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छा समय सिद्ध होगा, माह के शुरुवात में सूर्य द्वादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा हेतु बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए बाहर जाने के योग बनेंगे, शिक्षा में कुछ व्यवधान संभव रहेगा, गर्भवती महिलाओं के लिए 12 अप्रैल तक का समय थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है अतः गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 12 अप्रैल 2020 को सूर्य गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे फलस्वरूप विद्यार्थियों को बड़ी सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे, जिनका विवाह हो गया है व संतान की इच्छा रखते हैं उन्हें संतान में पुत्र प्राप्ति के योग बनेंगे क्योंकि पंचमेश का उच्च राशि से गोचर व लग्नेश की पंचम भाव में दृष्टि पुत्र प्राप्ति के योग बनाएगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा आवेश में आने से बचें।

 

माह के शुरुवात में शुक्र का धन भाव से गोचर रहेगा शुक्र का धन भाव से गोचर आय में वृद्धि कराएगा, जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे, किसी महिला के द्वारा आर्थिक लाभ भी हो सकता है, स्वादिष्ट वयंजन खाने के अवसर प्राप्त होंगे, तीसरे भाव से केतु का गोचर छोटे भाई-बहन से विवाद करा सकता है अतः फालतू विवाद से बचें, कार्यक्षेत्र में किए गए मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, कुल मिलाकर मेष लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 बेहद शुभ रहेगा जिसमें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जीवन में कुछ स्थिरता आएगी, पुत्र प्राप्ति के योग बनेंगे, कार्य के सिलसिले से विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, 12 अप्रैल तक गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 1 से 7 अप्रैल व 29 से 31 अप्रैल का समय बहुत शुभ नही है अतः इस दौरान सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें व स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मेरे अनुसार यदि मेष लग्न के व्यक्ति नित्य सूर्य को अर्घ्य दें व शनिवार के दिन शनि स्त्रोत का पाठ कर तेल का दीपक अर्पित करें तो बेहद शुभ रहेगा।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470