Loading...
Categories
Prediction Rashifal Recent Post

चंद्र ग्रहण 5 जून 2020: जानें किन राशि वालों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए

चंद्र ग्रहण 5 जून 2020: जानें किन राशि वालों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए

 

 

ग्रहण काल व समय:-

 

ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा की रात्रि को 11 बजकर 15 मिनट 58 सेकंड पर ज्येष्ठा नक्षत्र पर इस ग्रहण का स्पर्श होगा व 5 जून की मध्य रात्रि में कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि व ज्येष्ठा नक्षत्र पर 2 बजकर 32 मिनट 3 सेकंड तक रहेगा अर्थात ग्रहण काल की कुल अवधि 3 घंटे 15 मिनट 42 सेकंड रहेगी।

 

विशेष:-

 

5 जून 2020 को पूर्णिमा के दिन चन्द्र ग्रहण भारत में दृश्य नही है क्योंकि राहु मिथुन राशि में 5 °5 अंश के पास होगा तो सूर्य भगवान वृषभ राशि मे 21°में होंगे, इसी प्रकार चन्द्रमा भी 21°तक वृश्चिक राशि मे पूर्णिमा का भोग करेंगे, वही केतु वृश्चिक के अगली राशि धनु में राहु के समतुल्य 5°5 अंश में होगा, अंशात्मक दृष्टि से राहु और केतु की उपछाया मात्र पड़ेगी अतः भारतमें यह ग्रहण दृश्य नही होगा और इसका सूतक भी नही लगेगा फिर भी गोचरवश ग्रह के पीड़ित होने के कारण से सभी राशियों पर इसका अंशात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।

 

चंद्र ग्रहण 5 जून 2020
चंद्र ग्रहण 5 जून 2020

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण तीसरे भाव में लगेगा अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें, तनाव लेने से बचें, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें व किसी भी महिला से व्यर्थ विवाद में न पड़ें।

 

उपाय:- शिव जी का दुग्धाभिषेक कर शिव चालीसा का पाठ करें।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण दूसरे भाव से लगेगा अतः वाणी पर नियंत्रण रखें, कुटुंब/परिवार में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, व्यर्थ के विवाद में न पड़ें, कर्ज देने से बचें, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें।

 

उपाय:- शिव जी को 8 विल्वपत्र विल्वाष्टकम् का पाठ करते हुए अर्पित करें।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए यह ग्रहण प्रथम भाव से लगेगा अतः तनाव लेने से बचें, मन में नए विचार आएंगे, दिन ठीक रहेगा किंतु शाम होने तक किसी से विवाद हो सकता है अतः व्यर्थ के विवाद में न पड़ें, थकान अनुभव हो सकती है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

उपाय:- गणेश सहस्त्रनाम का पाठ करें व गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करें तथा गणेश जी को अर्पित दूर्वा में से 1 दूर्वा घास अपनी पॉकेट में रखें।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण द्वादश भाव से होगा अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, अचानक यात्राओं के योग बनेंगे यदि वह यात्रा अत्यधिक महत्वपूर्ण न हो तो उन यात्राओं को टालने का प्रयास करें, जीवनसाथी से क्षणिक विवाद संभव रहेगा।

 

उपाय:- लिंगाष्टकम का पाठ करें व किसी महिला को दूध दान करें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए यह ग्रहण एकादश भाव से लगेगा अतः बड़े भाई-बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कर्ज लेने से बचें, प्रेमियों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

 

उपाय:- शिवलिंग पर चावल मिश्रित काला तिल “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते हुए अर्पित करे।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहण दशम भाव से लगेगा अतः पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कार्य की अधिकता के कारण से थकान अनुभव होगी, सीनियर से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, व्यापारियों को उधार माल बेचने से बचने का प्रयास करना चाहिए।

 

उपाय:- गणेश संकटनाशन स्तोत्र व शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल
तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण नवम भाव से लगेगा अतः कोई भी रिस्क लेने से बचें, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त हो सकती है, जीवनसाथी के भाई-बहन यदि हैं तो उनके स्वास्थ्य में समस्या रह सकती है, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे।

 

उपाय:- गाय को चावल, गुड़ व चीनी मिलाकर खिलाएं।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण अष्टम भाव से लगेगा अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जीवनसाथी व ससुराल से क्षणिक विवाद संभव रहेगा, ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें, तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, वाहन सावधानी से चलाएं।

 

उपाय:- शिवलिंग पर दुग्ध मिश्रित जल से अभिषेक करें व चावल मिश्रित काला तिल “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते हुए अर्पित करे।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण सप्तम भाव से लगेगा अतः जीवनसाथी से क्षणिक विवाद संभव रहेगा, जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखें, कार्य की अधिकता के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है अतः तनाव लेने से बचें, सीनियर से व्यर्थ विवाद करने से बचें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

उपाय:- किसी गरीब को नमकीन से बना कोई पदार्थ दान करें व विष्णु चालीसा का पाठ करें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए यह ग्रहण छठे भाव से लगेगा अतः शत्रुओं से सावधान रहें, मामा पक्ष में किसी के स्वास्थ्य में परेशानी संभव रह सकती है, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, अनचाही यात्राओं पर धन व्यय हो सकता है।

 

उपाय:- संकटमोचन हनुमाष्टक का पाठ करें।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण पंचम भाव से लगेगा अतः गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, प्रेमियों के बीच अनबन हो सकती है, बुद्धि व विवेक द्वारा उन्नति के नए मार्ग बनाने में सफल होंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें।

 

उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें व शिव जी का दुग्धाभिषेक कर शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करे।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण चतुर्थ भाव से लगेगा अतः माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, घर में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होने के कारण से मन में अशांति अनुभव हो सकती है, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रह सकता है, वाहन सावधानी से चलाएं।

 

उपाय:- किसी महिला को दूध दान करें व शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: तुला लग्न व तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: तुला लग्न व तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

तुला लग्न
तुला लग्न कुंडली

 

तुला लग्न व तुला राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का गोचर अष्टम भाव से रहेगा अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जीवनसाथी की वाणी में तेजी अनुभव होगी व ससुराल पक्ष से क्षणिक विवाद संभव रहेगा, दवाईयों पर धन व्यय होगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, पिता को कष्ट संभव रहेगा, 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके नवम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप पिता का सहयोग प्राप्त होगा किंतु पिता से वैचारिक मतभेद भी संभव रहेगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, आय वृद्धि के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में शुक्र का अष्टम भाव से गोचर रहेगा अतः यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा नही रहेगा, किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी किंतु शुक्र के वक्री रहने के कारण से स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा, माह के शुरुवात में बुध व राहु का नवम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, बुद्धि व विवेक द्वारा उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 18 जून को बुध वक्री हो जाएंगे अतः भाग्य वृद्धि हेतु कुछ अधिक प्रयास करना पड़ेगा, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, छोटी यात्राएं होंगी, यदि आपकी कुंडली के 4, 8 व 12 भाव में राहु है तो विशेष सावधानी बरतें।

 

तुला राशिफल
तुला राशिफल

 

माह के शुरुवात में मंगल का गोचर पंचम भाव से रहेगा फलस्वरूप नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी के साथ रोमैंटिक यात्रा पर जा सकते हैं, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके छठे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होंगे, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, तामसिक चीजों से परहेज करें, माह के शुरुवात में गुरु व शनि का गोचर चतुर्थ भाव में रहेगा अतः व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें अन्यथा अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जिम्मेदारियों में इजाफा होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, 1 व 2 जून आपके लिए काफी अच्छा रहेगा जिसमें बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे, यदि आप लंबे समय से नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, 3 से 7 जून का समय आपके लिए अच्छा रहेगा अतः आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, प्रेमियों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा, 5 जून को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें व वाणी पर नियंत्रण रखें, 8 से 14 जून तक का समय थोड़ा सावधान रहें व लोगों के साथ व्यर्थ विवाद में न पड़ें, लोवों पर अधिक विश्वास करने से बचें व तनाव लेने से बचें, 15 से 30 जून का समय आपके लिए अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, आय वृद्धि के योग बनेंगे, नई संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे, 21 जून के दिन तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें।

 

तुला राशि

 

कुल मिलाकर तुला लग्न व तुला राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा जिसमें बुद्धि, विवेक व परिश्रम से भाग्य वृद्धि के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, जिन्हें हिर्दय, श्वास, पेट से संबंधित कोई समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, ससुराल पक्ष से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, 14 जून तक जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा तदोपरांत दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, 5 जून व 21 जून को पड़ने वाला ग्रहण आपके लिए बहुत शुभ नही रहेगा, बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, तनाव लेने से बचें, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, स्थान परिवर्तन संभव रहेगा, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे, ज़िम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, माह की 5, 7, 8 से 14 व 21 और 27 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि तुला लग्न व तुला राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल अर्पित कर आदित्य हिर्दय स्तोत्र का पाठ करें व शुक्रवार के दिन गाय को चावल-चीनी खिलाएं तथा शनिवार व बुधवार के दिन काली उर्द और काला वस्त्र किसी गरीब या जमादार को दान करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कन्या लग्न
कन्या लग्न कुंडली

 

कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंगे, पिता से वैचारिक मतभेद संभव है, छोटे भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके दशम भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, कार्य के सिलसिले से यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, पिता का सहयोग प्राप्त होगा व उनसे आपके संबंध भी मधुर होंगे, माह के शुरुवात में शुक्र का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, धन लाभ के योग बनेंगे, किसी महिला से धन लाभ या महिला के सहयोग से उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, कुटुंब अर्थात परिवार में किसी महिला के कारण से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, महिलाओं के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, माह के शुरुवात में राहु व बुध का दशम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन के योग बनेंगे, जिनका कार्य टीचिंग, कमीशन, मार्केटिंग, बैंकिंग से जुड़ा हुआ है उनके लिए यह माह काफी अच्छा सिद्ध होगा, मन में नए विचार आएंगे 18 जून को बुध वक्री हो जाएंगे जिससे कुछ परिश्रम के साथ कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर में कोई समस्या आ सकती है, घर परिवर्तन या स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

माह के शुरुवात में गुरु व शनि का पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की उन्नति होगी व उनका सहयोग प्राप्त होगा, प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, प्रमियों व संतान से आपके संबंध मधुर होंगे, विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय सिद्ध होगा, माह के शुरुवात में मंगल का छठे भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, दवाईयों पर धन व्यय होगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जिनकी आयु 55-60 के अधिक हो व जिन्हें रक्त संबंधित कोई विकार हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके सप्तम भाव में चले जायेंगे अतः जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, कार्यक्षेत्र में लोगों से फालतू विवाद से बचें, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, तनाव लेने से बचें, 1 से 3 जून तक का समय अच्छा रहेगा जिसमें मन में नए विचार आएंगे, परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा, प्रेमियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, 4 से 7 व 14 से 21 जून तक का समय तनावपूर्ण रह सकता है, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें, शत्रुओं से विशेषकर छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहेगा, यदि आप कर्ज के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 4 से 7 जून तक का समय शुभ रहेगा अतः इस समय प्रयास करें, 8 से 13 जून तक का समय दामपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा, दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, 22 से 28 जून का समय कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जो लोग लंबे समय से नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं उनके लिए नौकरी परिवर्तन के अच्छे योग बनेंगे, 29 व 30 जून का समय तनावपूर्ण रह सकता है अतः तनाव लेने से बचें।

 

कन्या राशिफल
कन्या राशि

 

कुल मिलाकर कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा जिसमें भाग्य की वृद्धि होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, नव दंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, दवाईयों पर धन व्यय होगा, 18 जून के बाद जीवनसाथी से विवाद संभव रहेगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, तनाव लेने से बचें माह की 4, 5, 6, 7, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 29 व 30 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कन्या लग्न व कन्या राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें व शनिवार और बुधवार को काली उर्द किसी भिखारी को दान करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

सिंह लग्न
सिंह लग्न कुंडली

 

सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का दशम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर लाभ स्थान में चले जाएंगे अतः शेयर बाजार में पैसा लगाने से बचें, किसी को उधार पैसा देने से बचें, बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, माह के शुरुवात में शुक्र का लाभ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, यदि आपका कार्य मार्केटिंग, फाइनेंस, टीचिंग, सौंदर्य, खान-पान से जुड़ा हुआ है तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए शुभ सिद्ध होगा किंतु शुक्र के वक्री रहने के कारण से कुछ परिश्रम करने पर ही सफलता प्राप्त होगी, माता का सहयोग प्राप्त होगा, माह के शुरुवात में बुध व राहु का गोचर लाभ स्थान से रहेगा अतः व्यर्थ के विवाद से बचें, संतान को किसी प्रकार का कष्ट संभव रहेगा, बड़े भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लोगों की बातों में आने से बचें, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।

 

सिंह राशिफल

 

माह के शुरुवात में मंगल का गोचर सप्तम भाव से रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, नौकरी पेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप जीवनसाथी की वाणी में तेजी अनुभव होगी, ससुराल पक्ष से विवाद संभव है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, माह के शुरुवात में गुरु व शनि का गोचर छठे भाव से रहेगा अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें व वाहन सावधानी से चलाएं, संतान, परिवार, दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, जिनकी उम्र 55-60 से अधिक हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, खर्चों में वृद्धि होगी, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, कुटुंब से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा जिससे तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी अतः तनाव लेने से बचें, 1 से 3 जून तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा जिसमें धन लाभ के योग बनेंगे, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव रहेगी या उनसे वार्ता हो सकती है, पैसा निवेश करने से बचें, 4 से 7 जून तक समय आपके लिए बहुत शुभ नही रहेगा अतः लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, लोग आपके पीठ-पीछे काफी षड्यंत्र रचेंगे, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, 8 से 10 जून का समय अच्छा रहेगा जिसमें मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 11 से 14 जून तक कक समय भी आपके अच्छा रहेगा जिसमें अचानक धन लाभ हो सकता है, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं तो सरकार से लाभ हो सकता है, परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, 15 से 17 जून के मध्य भाई-बहन व पड़ोसियों से आपके संबंध मधुर होंगे, 18 से 20 जून का समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा व परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा, 22 से 24 जून तक का समय प्रमियों व विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा रहेगा, 5, 6, 21 व 26 से 28 जून के मध्य स्वास्थ्य सबंधित समस्याएं हो सकती है अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, व्यर्थ के विवाद में न पड़ें, कार्यक्षेत्र में लोगों से बनाकर चलें व सीनियर से फालतू विवाद न करें, 29 व 30 जून आपके लिए अच्छा रहेगा व तनाव में कुछ कमी आएगी, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे।

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

कुल मिलाकर सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा जिसमें मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, यदि आपका कार्य मार्केटिंग, फाइनेंस, टीचिंग, सौंदर्य, खान-पान, इंश्यूरेंस से जुड़ा हुआ है तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें व छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, कुटुंब व ससुराल से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, 21 से 24 जून तक स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, तनाव लेने से बचें, 4 ग्रहों के वक्री होने के कारण से कुछ अधिक परिश्रम कर के सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे, माह की 4, 5, 6, 7, 21, 22, 23, 24 व 27 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि सिंह लग्न व सिंह राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य अदित्य हिर्दय स्तोत्र व दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और 21 जून के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते हुए बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कर्क लग्न
कर्क लग्न

 

कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का लाभ स्थान से गोचर रहेगा धनेश का लाभ स्थान से गोचर शुभ होता है अतः आय मे वृद्धि होगी, धन लाभ के योग बनेंगे, बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, संतान का सहयोग प्राप्त होगा 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप खर्चों में वृद्धि होगी, यात्राओं पर धन व्यय होगा, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी फिर भी छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें माह के शुरुवात में शुक्र का भी लाभ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप घर के वातावरण में खुशियों का माहौल रहेगा किंतु फिर भी बीच-बीच में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी महिला से धन लाभ या उन्नति के नए अवसर प्राप्त होने के योग बनेंगे, संतान की उन्नति होगी माह के शुरुवात में बुध का गोचर द्वादश भाव से रहेगा जहाँ राहु पहले से ही गोचर कर रहे हैं अतः यात्राओं के योग बनेंगे, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें 18 जून को बुध वक्री हो जाएंगे तब स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे 21 जून का सूर्य ग्रहण तनावपूर्ण रहेगा अतः सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

माह के शुरुवात में मंगल का अष्टम भाव से गोचर रहेगा अतः संतान से वैचारिक मतभेद होंगे, जीवनसाथी की वाणी में तेजी अनुभव होगी, जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से क्षणिक विवाद के योग बनेंगे, तामसिक चीजों के सेवन से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें, माह के शुरुवात में गुरु व शनि का सप्तम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप नौकरी पेशा लोगों के लिए यह माह अच्छा सिद्ध होगा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा, प्रमोशन या नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके लिए विवाह के योग बनेंगे, वाहन सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे, 1 से 6 जून तक का समय परिवार वालों के साथ बीतेगा व मन प्रसन्न रहेगा, 7 व 8 जून के दिन स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें व तनाव लेने से बचें, खर्चों में वृद्धि होगी, 9 व 10 जून दामपत्य जीवन के लिए अच्छा सिद्ध होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, 11 व 12 जून को तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है अतः तनाव लेने से बचें, 13 से 15 जून के बीच कोई यात्रा हो सकती है, प्रेमियों के लिए यह अच्छा दिन रहेगा, 16 व 17 और 23 व 24 जून 2020 कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, 18 से 20 जून के मध्य पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है या दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा 21 व 22 जून को स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें व कोई भी निर्णय लेने से बचें, खर्चों में वृद्धि होगी, 25 व 26 जून सामान्य रहेगा अतिरिक्त कार्यभार के कारण से थकान अनुभव हो सकती है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 27 जून को अचानक से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है, फालतू विवाद में न पड़ें, 28 से 30 जून का समय परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे से बीतेगा व कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशि

 

कुल मिलाकर कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा जिसमें आय वृद्धि के योग बनेंगे, बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, 5 जून व 21 जून के दिन कोई भी निर्णय न लें व व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, वाणी पर नियंत्रण रखें व तामसिक चीजों के सेवन से बचें, माह की 5, 7, 8, 11, 12, 20, 21, 22, 25 व 27 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कर्क लग्न व कर्क राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य राम रक्षा स्तोत्र व विल्वाष्टकम् का पाठ करें और शनिवार व अमावस्या के दिन किसी गरीब को काली चप्पल दान करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मिथुन लग्न
मिथुन लग्न कुंडली

 

मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में बुध व राहु का गोचर लग्न से रहेगा अतः बुद्धि विवेक द्वारा समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, नए विचार आएंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, घर के वातावरण में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, कल्पनाओं में रमने से बचें, मार्केटिंग, बैंकिंग, फाइनेंस, कमीशन से जुड़ा कार्य करने वालों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें 18 जून को बुध वक्री हो जाएंगे जिससे अचानक से कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें माह के शुरुवात में सूर्य का गोचर आपके द्वादश भाव से रहेगा फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, मामा पक्ष के लोगों, पिता व सीनियर से फालतू विवाद में न पड़ें, सरकारी कार्य थोड़ा सावधानी पूर्वक करें, यात्राओं के योग बनेंगे 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे फलस्वरूप जीवन में भागा दौड़ी बनी रहेगी, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें 21 जून को सूर्य ग्रहण आपके लग्न पर ही रहेगा जो कि शुभ नही है जिस कारण से कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं उत्पन्न होंगी, अत्यधिक परिश्रम करने पर उन्नति के मार्ग बनेंगे।

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

माह के शुरुवात में शुक्र का व्यय भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप सुख के साधनों, जीवनसाथी, महिलाओं, संतान पर धन व्यय होगा, संतान के स्वास्थ्य में परेशानी संभव रहेगी, यात्राओं के योग बनेंगे, जो लोग पढ़ाई के लिए बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा समय रहेगा माह के शुरुवात में मंगल का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके दशम भाव में चले जायेंगे अतः कार्यक्षेत्र में कुछ परिश्रम से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, क्रोध व वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें अन्यथा बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं माह के शुरुवात में गुरु व शनि का अष्टम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा किंतु जीवनसाथी से या घर के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद भी संभव रहेगा, जिनकी उम्र 55-60 से अधिक है या जिन्हें हिर्दय, रक्त, वायु से जुड़ी कोई समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे 1 से 3 जून का समय कुछ तनावपूर्ण हो सकता है अतः तनाव लेने से बचें 4 से 7 जून के मध्य किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा 8 से 13 व  22 से 28 जून  का समय भी आपके अच्छा रहेगा फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी 14 से 21 जून के मध्य पुराने मित्रों से मुलाकात संभव रहेगी, मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी 21 जून को सूर्य ग्रहण है जो कि आपके लग्न पर से ही होने के कारण से शुभ नही है अतः 21 जून के दिन कोई भी निर्णय लेने से बचें।

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि

 

कुल मिलाकर मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा जिसमें धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, पिता, सीनियर, सरकारी कर्मचारी, मामा पक्ष के लोगों से फालतू विवाद में न पड़ें, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 5 जून व 21 जून के दिन विशेष सावधान रहें, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, सफलता प्राप्ति हेतु अधिक प्रयास करना होगा माह की 1, 2, 3, 5, 18, 20, 21, 22, 29, 30 तिथियों के दिन विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि मिथुन लग्न व मिथुन राशि वाले व्यक्ति यदि अमावस्या के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें व नित्य आदित्य हिर्दय स्तोत्र और गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

वृषभ लग्न
वृषभ लग्न कुंडली

 

वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में शुक्र का लग्न से गोचर शुभ रहेगा अतः स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, सुख प्रदान करने वाले संसाधनों पर धन व्यय होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, महिलाओं के साथ विवाद में पड़ने से बचें माह के शुरुवात में सूर्य का भी लग्न से गोचर रहेगा चतुर्थेश अर्थात सुखेश सूर्य का लग्न से गोचर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनाएगा, आवेश में आने से बचें व क्रोध पर नियंत्रण रखें, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ तेजी अनुभव होगी किंतु क्षणिक विवाद के बाद संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे, नौकरी पेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके दूसरे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा लोगों से संबंध खराब व बनते कार्य बिगड़ते दिखेंगे, गर्म चीजों के सेवन से बचें, कुटुंब/परिवार में गर्मी का माहौल अनुभव होगा माह के शुरुवात में दूसरे भाव से राहु व बुध का गोचर भी रहेगा अतः सोच-समझकर ही बोलें व तामसिक और नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करें, संतान की उन्नति होगी व उनका सहयोग भी प्राप्त होगा किंतु उनके स्वास्थ्य में कोई परेशानी संभव रहेगी 18 जून से बुध के वक्री होने के कारण से धन व परिवार को लेकर कुछ तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें माह के शुरुवात में केतु का अष्टम भाव से गोचर रहेगा अतः स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें व वाहन सावधानी से चलाएं और अग्नि से सावधानी बरतें।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

माह के शुरुवात में मंगल का गोचर दशम भाव से रहेगा फलस्वरूप सम्मान में वृद्धि होगी, नवदंपत्तियों के लिए संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता गया, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके लाभ स्थान में चले जायेंगे फलस्वरूप आय के साथ खर्चों में भी वृद्धि के योग बनेंगे, आय वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना पड़ेगा, बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी माह के शुरुवात में गुरु व शनि से बना नीचभंग राजयोग शुभ रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, वजन बढ़ने के कारण से स्वास्थ्य में परेशानी संभव रहेगी, छोटे भाई-बहन से कुछ विचारों में भिन्नता के कारण वैचारिक मतभेद होने के योग बनेंगे, यदि आपका कार्य भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है तो थोड़ा सतर्क रहें अन्यथा जेल यात्रा भी करनी पड़ सकती है 30 जून को गुरु गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे अतः 24 जून से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें, दवाईयों पर धन व्यय होगा, जिन्हें हिर्दय से जुड़ी कोई समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, पशु से सावधान रहें।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

कुल मिलाकर वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा जिसमें माह के शुरुवात में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा किंतु 16 जून से कुछ समस्या संभव रहेगी चूँकि शुक्र का लग्न से गोचर के कारण से कोई गंभीर समस्या नही होगी, जीवनसाथी के स्वभाव में तेजी अनुभव होगी, सम्मान में वृद्धि होगी, जीवनसाथी से क्षणिक विवाद के बाद संबंध मधुर होंगे, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें व तनाव लेने से बचें, नवदंपत्तियों के लिए संतान से जुड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है 16 जून से 30 जून तक थोड़ी सतर्कता बरतें, माह की 16, 18, 21, 22, 23 व 27 से 30 तिथियों पर विशेष सावधान रहें, मेरे अनुसार यदि वृषभ लग्न व वृषभ राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें व अमावस्या के दिन विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो बेहद शुभ रहेगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मेष लग्न कुंडली
मेष लग्न कुंडली

 

मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए जून 2020 मिला-जुला रहेगा माह के शुरुवात में गुरु व शनि का दशम भाव से गोचर रहेगा और यह दोनों ही ग्रह वक्री अवस्था में गोचर करेंगे फलस्वरूप कार्यक्षेत्र में तनाव की कुछ स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतिरिक्त कार्यभार के चलते कुछ थकान भी अनुभव होगी अतः तनाव लेने से बचें, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी 30 जून को गुरु पुनः धनु राशि में प्रवेश करेंगे जिस कारण से 25 से 29 जून तक का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा क्योंकि यह वह समय रहेगा जब गुरु पुनः अपनी राशि में गोचर करने आ रहे होंगे, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व उनको विवाह के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा, भाग्य वृद्धि हेतु कुछ अधिक प्रयास करना पड़ेगा, ससुराल पक्ष में किसी के स्वास्थ्य में समस्या उत्पन्न हो सकती है, माह के शुरुवात में दूसरे भाव से सूर्य व शुक्र का गोचर रहेगा जहाँ शुक्र वक्री अवस्था में गोचर करेंगे फलस्वरूप आय वृद्धि हेतु अधिक प्रयत्न करना होगा, जीवनसाथी पर धन व्यय होगा, दाईं आँख में कोई तकलीफ संभव रहेगी, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं 5 जून2020 को चंद्र ग्रहण है जो कि आपकी कुंडली के अष्टम भाव से रहेगा अतः 5 जून के दिन यदि संभव हो सके तो घर पर ही रहें बहुत ही आवश्यक होने पर ही सावधानी पूर्वक घर के बाहर निकलें, तनाव की स्थितियाँ बनेंगी, स्वास्थ्य में परेशानी भी संभव रहेगी 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके तीसरे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप पराक्रम में वृद्धि होगी, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें 21 जून को सूर्य ग्रहण है अतः उस दिन विशेष सावधानी बरतें, आवेश में आने से बचें।

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

माह के शुरुवात में बुध व राहु का तीसरे भाव से गोचर रहेगा अतः तनाव लेने से बचें क्योंकि बुध आपके छठे भाव जो कि रोग व शत्रु का भाव है उसका स्वामी भी है, छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य में भी समस्या रहेगी, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें 8 जून से 13 जून आपका पड़ोस के किसी मित्र के साथ अच्छा समय बीतेगा व पड़ोसियों से संबंध मधुर होंगे, 14 जून से 17 जून तक का समय कार्यक्षेत्र के लिए काफी अच्छा रहेगा, यात्राओं के योग बनेंगे व उन यात्राओं से लाभ भी प्राप्त होगा, माह के शुरुवात में मंगल का लाभ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा व उनकी उन्नति भी होगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं व संतान की चाह रखते हैं उनके लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप यात्राओं, बड़े भाई, संतान, दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे साथ ही 18 जून को बुध भी वक्री हो जाएंगे अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, यदि आप नौकरी परिवर्तन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो सितंबर तक रुक जाएं अन्यथा अचानक से कोई बड़ी समस्या आ सकती है, मित्रों का सहयोग मिलेगा, नवम भाव से केतु का गोचर भाग्य वृद्धि में कुछ दिक्कतें पैदा कर सकता है, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, जीवनसाथी के भाई-बहन के स्वास्थ्य में कोई परेशानी संभव रहेगा।

 

Mesh rashi
मेष राशि

 

कुल मिलाकर मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए जून 2020 मिला-जुला रहेगा जिसमें जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेंगे, माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें 5 जून के दिन विशेष सावधानी बरतें, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगा, अचानक धन लाभ हो सकता है, जीवनसाथी, दवाईयों, संतान, यात्राओं पर धन व्यय होगा, 1 से 17 जून तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा किंतु 18 जून से आपको कार्यक्षेत्र में अधिक प्रयास करना होगा, अपने सीनियर के साथ व्यर्थ विवाद में न पड़ें, 18 जून के बाद नौकरी परिवर्तन करने से बचें, तनाव लेने से बचें, माह की 1, 2, 5, 21, 30 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि मेष लग्न व मेष राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य गणेश संकटनाशन स्तोत्र व सुंदरकांड और हनुमान बाहुक का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Prediction Rashifal Recent Post

14 मई 2020 को गुरु होंगे वक्री जानें, किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा –Astrology Sutras

14 मई 2020 को गुरु होंगे वक्री जानें, किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा –Astrology Sutras

 

गुरु के वक्री होने का फल
गुरु के वक्री होने का फल

 

14 मई 2020 को गुरुवार के दिन रात्रि के 7 बजकर 57 मिनट पर गुरु उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के द्वितीय चरण व मकर राशि से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे तथा 13 सितंबर को प्रातः 6 बजकर 11 मिनट पर पुनः मार्गी हो जाएंगे इस 122 दिन वक्री अवस्था के दौरान गुरु शुरुवात में 46 दिन तक मकर राशि में गोचर करेंगे और उसके बाद 76 दिनों तक गुरु अपनी ही स्वामित्व वाली राशि धनु से वक्री अवस्था में गोचर करते हुए 13 सितंबर को धनु राशि में मार्गी होंगे तो चलिए जानते हैं गुरु के वक्री अवस्था में गोचर के दौरान किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

 

वक्री गुरु का फल

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ रहेगा जो लोग लंबे समय से नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं उनको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, आय में वृद्धि के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आपकी पूर्व की बनाई हुई योजनाएं भी सफल होंगी, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना मिला-जुला रहेगा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, धार्मिक कार्यों में धन अधिक व्यय होगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, संतान को कष्ट संभव है, किसी संपत्ति के क्रय/खरीदने के योग बनेंगे, कारोबार में सावधानी रखें और वाहन सावधानी से चलाएं, अचानक यात्राओं के योग बनेंगे, जिन्हें हिर्दय व रक्त से जुड़ी कोई समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना सामान्य रहेगा पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी, वाहन सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे, कार्यस्थल पर लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं अतः लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें, बड़े भाई यदि विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है आय वृद्धि के नए मार्ग बनेंगे।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना सामान्य रहेगा व्यापारियों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, आय में वृद्धि होगी, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, यदि आप विवाह योग्य हो गए हैं तो कुछ मुश्किल के साथ कहीं रिश्ता पक्का हो सकता है, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, पिता व संतान पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना मिला-जुला रहेगा शत्रुओं से सावधान रहें, खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें, यात्राओं के योग बनेंगे, किसी अप्रिय समाचार से मन व्यथित हो सकता है, वाहन सावधानी से चलाएं, कार्यक्षेत्र के लिए गुरु का वक्री होना शुभ रहेगा, उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ सिद्ध होगा पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, संतान की उन्नति होगी व उनका सहयोग भी प्राप्त होगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, प्रेमियों के लिए गुरु का वक्री होना मिला-जुला रहेगा।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल
तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना मिला-जुला रहेगा घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने से मन अशांत रहेगा, तनाव लेने से बचें, सामान चोरी होने के योग बनेंगे, व्यर्थ की यात्राएं टालने का प्रयास करें, किसी संपत्ति के क्रय/खरीदने के योग बनेंगे, कार्यक्षेत्र के गुरु का वक्री होना सामान्य रहेगा, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ रहेगा आवेश में आने से बचें, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, आय में वृद्धि होगी, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, जिन्हें हिर्दय से जुड़ी कोई समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, किसी रिश्तेदार या पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ रहेगा जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, अचानक धन लाभ हो सकता है, व्यर्थ के विवाद में न पड़ें, कार्यक्षेत्र में लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं अतः लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा, प्रेमियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, क्रोध पर नियंत्रण रखें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना सामान्य रहेगा आवेश में आने से बचें, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, खर्चों में वृद्धि होगी, धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, किसी संपत्ति के क्रय/खरीदने के योग बनेंगे, स्थान परिवर्तन हो सकता है।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना सामान्य रहेगा योजनाएं सफल होंगी, उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी जिससे कुछ थकान अनुभव होगी, खर्चों पर नियंत्रण रखें, किसी को उधार पैसा देने से बचें, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ रहेगा व्यर्थ के विवाद में न पड़ें, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, लोगों की बातों में आने से बचें, रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग बनेंगे, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा फिर भी माता के स्वास्थ्य को लेकर बीच में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, प्रेमियों के लिए यह समय सामान्य रहेगा, नव दंपत्तियों के लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव है, किसी स्थिर रहने वाली संपत्ति के क्रय/खरीदने के योग बनेंगे।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470