Loading...
Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

2 सितंबर 2020 बुध का उच्च राशि कन्या से गोचर जानें बुध के इस गोचर के विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

2 सितंबर 2020 बुध का उच्च राशि कन्या से गोचर जानें बुध के इस गोचर के विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

 

बुध का कन्या राशि से गोचर
बुध का कन्या राशि से गोचर

 

वैदिक ज्योतिष में बुध को राजकुमार का पद प्राप्त है जो कि हमेशा सूर्य के सानिध्य में ही रहते हैं, बुध 2 सितंबर की प्रातः 12 बजकर 3 मिनट 5 सेकंड पर सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में चले जाएंगे जहाँ 22 सितंबर की शाम 4 बजकर 54 मिनट 58 सेकंड तक रहेंगे, बुध मिथुन व कन्या राशि के स्वामी होते हैं और कन्या राशि में ही उच्च के भी होते हैं मीन राशि बुध की नीच राशि होती है, बुध बुद्धि व विवेक के कारक होते हैं अतः बुध के कन्या राशि से गोचर के दौरान विभिन्न राशियों पर विभिन्न प्रकार से प्रभाव पड़ेंगे तो चलिए जानते हैं बुध के इस गोचर के दौरान विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा:-

 

बुध कन्या में जानें राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव
बुध कन्या में जानें राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए बुध तीसरे व छठे भाव के स्वामी होकर षष्ठ भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, बुद्धि-विवेक द्वारा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, मामा पक्ष से लाभ संभव रहेगा, कर्ज देने व कर्ज लेने से बचें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, त्वचा से संबंधित परेशानी संभव है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बुध का यह गोचर बेहद शुभ सिद्ध होगा।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए बुध दूसरे व पंचम भाव के स्वामी होकर पंचम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय रहेगा, जिनका कार्य बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग से जुड़ा हुआ है उनके लिए बुध का यह गोचर बेहद शुभ सिद्ध होगा, उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी यह गोचर शुभ सिद्ध होगा, प्रेमियों के मध्य संबंध मधुर होंगे तथा लंबे समय से चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे, जीवनसाथी के साथ रोमैंटिक पल बिताएंगे, कार्यों में अचानक से कोई व्यवधान उत्पन्न हो सकता है, बुध के इस गोचरकाल के दौरान आप नई चीजों को सीखने व कुछ नया करने का सोच सकते हैं, भविष्य को लेकर कुछ प्लान कर सकते हैं।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए बुध पहले व चतुर्थ भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, जीवनसाथी के साथ किसी रोमैंटिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, विद्यार्थियों के लिए बुध का यह गोचर अत्यंत शुभ रहेगा, पिता जी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, अचानक से किसी कार्य में बाधा आना संभव है।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए बुध तीसरे व द्वादश भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप छोटी यात्राओं के योग बनेंगे व उन यात्राओं से लाभ भी प्राप्त होगा, छोटे भाई-बहन से चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे, भाग्य का पूर्ण सहयोग नही प्राप्त हो सकेगा, छोटे भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, बुद्धि व विवेक द्वारा उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, विद्यार्थियों के लिए यह गोचर अच्छा सिद्ध होगा।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए बुध दूसरे व एकादश भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आय में वृद्धि होगी, वाणी का लोहों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा जिसके कारण से आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे, कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा व परिवार में लंबे समय से चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे, घर में किसी नए मेहमान का आगमन संभव है, व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए बुध पहले व दशम भाव के स्वामी होकर लग्न से गोचर करेंगे फलस्वरूप स्वास्थ्य में सुधार होगा, आय में वृद्धि के योग बनेंगे, जीवनसाथी से विवाद संभव रहेगा, नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, परिवार के लोग आपके व्यवहार से खुश होंगे वहीं सामाजिक जीवन में भी लोग आपसे आकर्षित हो सकते हैं, किसी भी कार्य को लेकर बहुत अधिक सोच-विचार करने से बचें अन्यथा आपके कार्यों में अड़चन आ सकती है।

 

तुला राशि:-

 

 

तुला राशिफल
तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए नवम व द्वादश भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप यात्राओं के योग बनेंगे, आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, खर्चों पर नियंत्रण रखें, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, बुध के इस गोचर काल के दौरान आपके समझ अनेक प्रकार की उलझनें पैदा हो सकती है जिससे आपको निर्णय लेने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, तनाव लेने से बचें व स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कोई पुरानी बीमारी पुनः उभर कर सामने आ सकती है, विद्यार्थियों के लिए बुध का यह गोचर मिला-जुला रहेगा।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध अष्टम व एकादश भाव के स्वामी होकर एकादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप विभिन्न क्षेत्रों से लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, बुध के इस गोचर काल के दौरान मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, परिवार का माहौल सामान्य रहेगा, बड़े भाई-बहन से सहयोग प्राप्त होगा।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए बुध सप्तम व दशम भाव के स्वामी होकर दशम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, यदि आपका कार्य बैंकिंग, फाइनेंस, टीचिंग से जुड़ा हुआ है तो बुध का यह गोचर बेहद शुभ सिद्ध होगा, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे, प्रमोशन की बात चल सकती है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जीवनसाथी से क्षणिक विवाद संभव है, बुध के इस गोचर के दौरान आप में स्वार्थ भावना जागृत हो सकती है जिस कारण घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए षष्ठ और नवम भाव के स्वामी होकर नवम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें हालाँकि आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी फिर भी सतर्क रहें, भाग्य का ओरण सहयोग प्राप्त होगा फिर भी आपके कार्य में अचानक से कोई व्यवधान उत्पन्न हो सकता है, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद संभव है, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए बुध पंचम व अष्टम भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलेगी, संतान को कष्ट संभव है, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, विद्यार्थियों के लिए बुध का यह गोचर मिला-जुला रहेगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, ससुराल पक्ष से चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें, परिवार में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः सूझ-बूझ से काम लें व तनाव लेने से बचें।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए बुध चतुर्थ व सप्तम भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव रहेगा, प्रेमियों के लिए बुध का यह गोचर शुभ सिद्ध होगा, जो प्रेमी युगल विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं वह बुध के इस गोचर काल में अवश्य प्रयास करें।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

सितंबर 2020: शेयर बाजार को प्रभावित करने वाले विशिष्ट ग्रह योग

सितंबर 2020: शेयर बाजार को प्रभावित करने वाले विशिष्ट ग्रह योग

 

ग्रह और शेयर बाजार
ग्रह और शेयर बाजार

 

Message Astrology Sutras on WhatsApp:-

https://wa.me/message/PAM5YZGQSQ5BC1

 

मास के आरंभ में ही बाजार का रुख गरम रहेगा, वाहन, उद्योग, मशीनरी, चाय, टेल्को, रिलाइंस एल एम एल, मेडिसिन आदि कंपनियों के शेयर्स में उछाल आएगा, 3 सितंबर को योग तेज कारक रहेगा तथा 6 से 11 सितंबर तक मंदी का भी योग है अतः शेयर बाजार में पैसा लगाने से बचें, सितंबर के दूसरे सप्ताह में गुरु के मार्गी होने से डाबर, डा. रेबीज, जॉनसन एंड जॉनसन के शेयर्स में उछाल आएगा तथा केमकल्स, औधौगिक बैंक, स्टील, सुगंध, टेली उद्योग मशीनरी आदि कंपनी के शेयर्स बाजार में गिरावट आएगी अतः पुराने शेयर्स की बिकवाली के लिए यह सप्ताह शुभ नही है।

 

16 सितंबर को सूर्य की कन्या सक्रांति पड़ रही है अतः शेयर खरीदने का यह बहुत शुभ समय है, सूचना प्रौधौगिकी, बी. एस. एन. एल., एम. टी. एन. एल., विदेशी मुद्रा में गिरावट, ब्याज दरें तेज, बैंकिंग, आई. टी. इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को बनाने वाली सभी कंपनियों के शेयर्स में तेजी का योग बनता है, माह के अंतिम सप्ताह में शनि मार्गी हो जाएंगे जिससे शेयर्स मार्केट में तेजी का प्रभाव दिखने लगेगा तथा इस बीच विशेष रूप से टेल्को, टिस्को, रिलाइंस, कॉटन, गारमेंट्स बनाने वाली कंपनियों के शेयर्स, रसायनिक पदार्थों में एवं गृहोपयोगी वस्तुओं को बनाने वाली कंपनियों के शेयर्स में खास तेजी रहेगी।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

 

Message Astrology Sutras on WhatsApp:-

https://wa.me/message/PAM5YZGQSQ5BC1

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

जीवन में सर्वोच्च धन लाभ का समय: जानें कुंडली से कैसे ज्ञात किया जाए कि किस आयु में व्यक्ति को सर्वोच्च धन लाभ होता है

जीवन में सर्वोच्च धन लाभ का समय: जानें कुंडली से कैसे ज्ञात किया जाए कि किस आयु में व्यक्ति को सर्वोच्च धन लाभ होता है

 

 

जीवन यापन के लिए सबसे जरूरी धन होता है क्योंकि धन से ही हमें भोजन, भवन व सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं मेरे पास बहुत से व्यक्ति यह प्रश्न लेकर आते हैं कि जीवन की किस आयु में मेरे पास सर्वोच्च धन होगा तो चलिए आज इसी विषय पर मैं अपने ज्ञान व अनुभव पर आधारित सूत्र पर चर्चा करता हूँ जिसे आप सभी किसी भी जन्म कुंडली में लगा कर उस कुंडली के सर्वोच्च धन लाभ की आयु को ज्ञात कर सकते हैं।

 

सर्वोच्च धन लाभ से ही स्पष्ट हो जाता है कि हमें इस सूत्र में धन भाव  (कुंडली के द्वितीय भाव से धन का विचार किया जाता है) की आवश्यकता होगी तदोपरांत सुख भाव (कुंडली के चतुर्थ भाव से सुख का विचार किया जाता है), भाग्य भाव (कुंडली के नवम भाव से भाग्य भाव का विचार किया जाता है), लाभ भाव (कुंडली के एकादश भाव से लाभ का विचार किया जाता है) तथा लग्न का विचार किया जाता है:-

 

सूत्र:-

 

जन्म कुंडली के लग्न, द्वितीय, चतुर्थ, नवम व एकादश भाव में जो राशि हो उनको एक जगह लिख लें तदोपरांत उन भावों में जो ग्रह हो उनके मूलांक को लिख लें फिर उन दोनों  (भाव राशि के योगफल व ग्रहों  के मूलांक के योगफल)को जोड़ कर उनका योगफल ज्ञात कर लें और जो योगफल आए उसमें 12 से भाग दें दे तदोपरांत भाग देने पर जो शेषफल हमें ज्ञात हो उस शेषफल को धनेश जिस भाव में स्थित हो उस भाव से उतने भाव आगे जो राशि हो उस राशि के स्वामी की दशा में व्यक्ति सर्वोच्च धन लाभ प्राप्त करता है।

 

प्रश्न यह उठता है कि उक्त ग्रह की दशा में भी वह कौन सा समय होगा जब व्यक्ति अपने जीवन में सर्वोच्च धन लाभ प्राप्त करेंगे तो उक्त ग्रह की दशा में जब धन भाव में स्थित ग्रह की दशा आवे तब व्यक्ति को विशेष धन लाभ होता है।

 

अब प्रश्न यह उठता है कि यदि धन भाव में कोई भी ग्रह न स्थित हो तो वह समय कैसे ज्ञात किया जाए तो यदि धन भाव में यदि कोई भी ग्रह न स्थित हो तो धन भाव में जो राशि हो उसके स्वामी के मित्र ग्रह यदि धन भाव को देखें तो उन मित्र ग्रहों की अंतर्दशा में सर्वोच्च धन लाभ होता है।

 

अब प्रश्न यह उठता है कि यदि धन भाव में न तो कोई ग्रह बैठा हो और न ही धन भाव को कोई ग्रह देखता हो तब कैसे ज्ञात किया जाए कि व्यक्ति को सर्वोच्च धन लाभ कब होगा तो उस परिस्थिति में उक्त ग्रह की दशा में जब धनेश की अंतर्दशा आवे तब व्यक्ति को सर्वोच्च धन लाभ होता है।

ग्रहों के मूलांक:-

 

सूर्य से शनि तक सभी 7 ग्रहों के अपने-अपने मूलांक होते हैं किंतु राहु व केतु छाया ग्रह के होने से कारण से उनका कोई मूलांक नही होता अतः उनके मूलांक को 0 माना जाता है, ग्रहों के मूलांक:-

 

◆ सूर्य:- 7
◆ चंद्र:- 3
◆ मंगल:- 10
◆ बुध:- 6
◆ गुरु:- 9
◆ शुक्र:- 5
◆ शनि:- 1
◆ राहु:- 0
◆ केतु:- 0

 

चलिए इसको एक उदाहरण से समझते हैं:-

 

उदाहरण कुंडली
उदाहरण कुंडली

 

यह धनु लग्न की कुंडली है इसके द्वितीय भाव में 10, चतुर्थ भाव में 12, नवम भाव में 5, एकादश भाव में 7लग्न में 9 अंक है अतः उपरोक्त सूत्र के अनुसार इनको जोड़ने पर हमें 43 प्राप्त होगा।

 

अब इन्ही भावों में बैठे ग्रहों के मूलांक का योगफल ज्ञात करते हैं तो इस कुंडली के धन भाव में शुक्र व राहु, चतुर्थ, नवम व एकादश भाव में कोई ग्रह स्थित नही है, लग्न में सूर्य, शनि व बुध स्थित हैं अतः उपरोक्त सूत्र के अनुसार इन ग्रहों के मूलांक का योगफल ज्ञात करना चाहिए:-

 

शुक्र:- 5, सूर्य:- 7, शनि:- 1 व बुध:- 6 इन ग्रहों के मूलांक है जिनका योगफल 5+7+1+6= 19 प्राप्त होता है।

 

अब उपरोक्त बताए गए सूत्र के अनुसार प्रथम/लग्न, द्वितीय, चतुर्थ, नवम व एकादश भाव में स्थित अंक का योगफल व इन्ही भावों में स्थित ग्रह के मूलांक के योगफल को जोड़ देने पर 43+19= 62 प्राप्त होता है।

 

उपरोक्त बताए गए सूत्र के अनुसार हम अब इस योगफल में 12 का भाग देंगे:-

 

62÷12= 5

शेष:- 2

 

अब उपरोक्त कुंडली में बताए गए सूत्र अनुसार धनेश शनि लग्न में स्थित है और लग्न से द्वितीय भाव हमें धन भाव ही प्राप्त होता है जहाँ 10 लिखा हुआ है जिनके स्वामी शनि है अतः इस जातक/जातिका को शनि की दशा में सर्वोच्च धन लाभ होगा तथा धन भाव में शुक्र व राहु स्थित है अतः जब शनि की दशा में शुक्र व राहु की अंतर्दशा आएगी तब इन जातक/जातिका को अपने जीवनकाल का सर्वोच्च धन प्राप्त होगा।

 

विशेष:-

 

१. कभी-कभी 12 से भाग देने पर शेष 0 बचे तो इसका फल ज्ञात करने की अलग विधि होती है जिसको मैं अगले भाग में लिखूँगा।

 

२. यदि इस सूत्र को लगाने पर जिस ग्रह की दशा में व्यक्ति को सर्वोच्च धन लाभ प्राप्त होना है वह दशा बचपन में निकल गयी हो या जीवनकाल में वह दशा भोग्य ही न रहने वाली हो तो सर्वोच्च धन लाभ ज्ञात करने की अलग विधि होती है जिसे मैं अगले भाग में प्रकाशित करूँगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

शुक्र का कर्क राशि से गोचर 1 सितंबर 2020: जानें किस राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा व किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

शुक्र का कर्क राशि से गोचर 1 सितंबर 2020: जानें किस राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा व किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

 

शुक्र का कर्क राशि से गोचर
शुक्र का कर्क राशि से गोचर

 

वैदिक ज्योतिष में शुक्र को कला, वैभव, सौंदर्य, प्रेम, भौतिक सुख, का कारक माना गया है सामान्य शब्दों में समझा जाए तो हर प्रकार के सुख जिनसे प्राप्त होते हैं उन सभी के कारक शुक्र होते हैं यह देव गुरु वृहस्पति के भाई व दैत्यों के आचार्य हैं नव ग्रहों में एकमात्र शुक्र ही है जिन्हें मृत संजीवनी विद्या का ज्ञान है, 1 सितंबर 2020 मंगलवार को 2 बजकर 2 मिनट 01 सेकंड पर शुक्र गोचर बदलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे जिसके कारण से विभिन्न राशियों पर विभिन्न प्रकार के फल प्राप्त होंगे तो चलिए जानते हैं शुक्र के कर्क राशि से गोचर के दौरान किन राशियों को क्या फल प्राप्त होंगे:-

 

शुक्र के कर्क राशि से गोचर के दौरान विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव:-

 

दशा का भोग्यकाल ज्ञात करने की सरल विधि

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे व सप्तम भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव रहेगा, परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा साथ ही घर के में माहौल में खुशी का वातावरण रहने से मन प्रसन्न रहेगा, प्रेमियों के जीवन में भावुकता हावी हो सकती है अतः भावनाओ पर नियंत्रण रखें, सर्दी-जुकाम की समस्या रह सकती है।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र प्रथम व षष्ठ भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप छोटे भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, संगीत, कला के प्रति रुझान बढ़ेगा, आपके मन में कुछ नया करने की चाह उत्पन्न होगी, छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, जीवनसाथी के साथ कहीं घूमना जाने का सोच रहे हैं तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ सिद्ध होगा जिससे संबंधों में मधुरता आएगी, पुराने मित्रों व करीबी लोगों से मुलाकात संभव है, विद्यार्थियों के लिए भी शुक्र का यह गोचर काफी अच्छा रहेगा।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र पंचम व द्वादश भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा, शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी, परिवार का माहौल अच्छा रहने से मन प्रसन्न रहेगा, यदि आप किसी पारिवारिक व्यवसाय या साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ होगा, वाणी का लोगों पर प्रभाव पड़ेगा, यात्राओं के योग बनेंगे, व्यय में वृद्धि होगी, नेत्रों में किसी प्रकार की समस्या संभव है, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, खाने-पीने व यात्राओं पर धन व्यय होने के योग बनेंगे।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र चतुर्थ व एकादश भाव के स्वामी होकर प्रथम भाव अर्थात लग्न से गोचर करेंगे फलस्वरूप बौद्धिक क्षमता से उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे व कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे व आपके कार्य की सराहना भी करेंगे, जिनका कार्य मीडिया, सौंदर्य उत्पादों से जुड़ा हुआ है उनके लिए शुक्र का यह गोचर काफी अच्छा रहेगा, परिवार में खुशियों का माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा, शुक्र के इस गोचर के दौरान आप भौतिक सुखों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, स्वास्थ्य के लिहाज से भी शुक्र का यह गोचर शुभ सिद्ध होगा फिर भी बाहर की चीजों का सेवन करने से परहेज करें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र तीसरे व दसवें भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव से गोचर करेंगे द्वादश भाव में शुक्र शुभ फल देता है क्योंकि काल पुरुष के द्वादश भाव में ही शुक्र उच्च के होते हैं फलस्वरूप जो लोग विदेशों से जुड़ा व्यापार करते हैं या विदेशी कंपनियों में काम करते हैं उनके लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ सिद्ध होगा, विदेश/परदेश यात्रा के भी योग बनेंगे, व्यय में वृद्धि होगी, किसी महिला या सुख के संसाधनों पर धन व्यय होगा, जीवनसाथी से क्षणिक विवाद संभव रहेगा, शुक्र के इस गोचर काल के दौरान आप आध्यात्मिक सुखों की जगह भौतिक सुखों को अधिक प्रधानता देंगे, बाईं नेत्र में किसी प्रकार की समस्या संभव है, स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखें।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे व नवम भाव के स्वामी होकर एकादश भाव से गोचर करेंगे जो कि बेहद शुभ रहेगा फलस्वरूप धन लाभ होने के योग बनेंगे, नौकरी पेशा व व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर अच्छा सिद्ध होगा, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे व घर के वातावरण में खुशियों का माहौल रहेगा, बड़ी बहन या किसी महिला से लाभ मिलने की संभावना रहेगी, लंबे समय से आपको जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं थी उनसे राहत मिलेगी, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, मनोरंजन देने वाले साधनों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल
तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए शुक्र पहले व अष्टम भाव के स्वामी होकर दशम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, किसी वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात संभव है, नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बनेंगे, व्यापार वृद्धि हेतु भी आप कोई योजना बना सकते हैं जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा, आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे जिससे आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे व आपके लोगों से संबंध भी मधुर होंगे, विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, पिता से चले आ रहे वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र सप्तम व द्वादश भाव के स्वामी होकर नवम भाव से गोचर होगा फलस्वरूप आध्यात्म के प्रति आपका रुझान अधिक बड़ेगा, किसी ज्ञानी व्यक्ति से आपकी मुलाकात संभव रहेगी, धर्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, दामपत्य जीवन अच्छा रहेगा, घर में बड़ों-बुजुर्गों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा व उनके साथ आपका अच्छा समय भी बीतेगा, जो लोग उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, जो लोग संगीत, कला, सौंदर्य प्रकाशन से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी शुक्र का यह गोचर शुभ सिद्ध होगा, यात्राओं के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए शुक्र षष्ठ व एकादश भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव से गोचर करेंगे अतः लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, शुक्र के इस गोचर के दौरान आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, किसी भी महिला से व्यर्थ विवाद न करें, स्वास्थ्य के लिहाज से शुक्र का यह गोचर अच्छा सिद्ध होगा क्योंकि शुक्र ही इकलौता ऐसा ग्रह है जिसे मृत संजीवनी का ज्ञान है और अष्टम भाव आयु का विचार है अतः आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा व लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलेगी फिर भी अधिक मिर्च-मसाले, तामसिक चीजों से परहेज करें अन्यथा पेट/उदर से संबंधित परेशानी संभव है, दामपत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ संबंधों को मजबूत करने और उन्हें समझने का यह अच्छा समय रहेगा क्योंकि अष्टम भाव जीवनसाथी की वाणी का भी भाव है जहाँ शुक्र जैसा सौम्य ग्रह वाणी में मधुरता देता है, किसी को उधार पैसा देने से बचें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए शुक्र पंचम व दशम भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं उनके लिए शुक्र का यह गोचर काफी अच्छा रहेगा, दामपत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, मित्रों से मुलाकात संभव है, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, प्रेमियों के लिए भी शुक्र का यह गोचर अच्छा सिद्ध होगा, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व उनसे विवाह करना चाहते हैं तो यह समय अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए शुभ रहेगा, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे व आपके कार्य की सराहना भी करेंगे, प्रमोशन के भी योग बनेंगे, आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र चतुर्थ व नवम भाव के स्वामी होकर छठे भाव से गोचर करेंगे अतः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, अधिक मिर्च-मसालों से बने पदार्थों से परहेज करें, कार्यक्षेत्र में अचानक से किसी समस्या के आने से तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी अतः तनाव लेने से बचें व कार्य पर ध्यान दें, पिता के स्वास्थ्य में भी समस्या संभव है अतः पिता के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें, किसी महिला से व्यर्थ विवाद में पड़ें, शुक्र के इस गोचर के दौरान आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, मामा पक्ष से विवाद संभव रहेगा, अचानक यात्राओं के योग बनेंगे व यात्राओं पर धन व्यय होगा, अनैतिक संबंध बनाने से बचें, शुक्र का यह गोचर आपके लिए अधिक शुभ नही है अतः नित्य लक्ष्मी चालीसा व श्रीसूक्त का पाठ करें।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए शुक्र तीसरे व अष्टम भाव के स्वामी होकर पंचम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, बुद्धि बल द्वारा उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, रचनात्मक कार्यों के प्रति झुकाव बड़ेगा, जो छात्र शोध कार्यों में लगे हैं उनके लिए भी शुक्र का यह गोचर शुभ सिद्ध होगा, संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, प्रेमियों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ सिद्ध होगा, प्रेम जीवन में मधुरता आएगी किंतु अपने प्रेमी से अधिक वायदे करने से बचें, दामपत्य जीवन अधिकांश ठीक रहेगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Astrology Sutras Remedies Recent Post कुछ अचूक टोटके व शाबर मंत्र

घर की नकारात्मक ऊर्जा व ऊपरी बाधा दूर करने के 7 अचूक उपाय

घर की नकारात्मक ऊर्जा व ऊपरी बाधा दूर करने के 7 अचूक उपाय

 

ऊर्जा दो प्रकार की होती है एक सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक जो कि क्रमशः देव और असुर की श्रेणी में आती है बहुत से लोग मेरे पास आते हैं कि मेरे घर में किसी ने कुछ कर दिया है या मेरे घर पर किसी की नजर लग गयी है या मेरे घर में कभी-कभी किसी और के होने का भी अहसास होता है तो आज मैं इसी संदर्भ में कुछ सरल से उपाय बताता हूँ जिनसे आप घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं जिन्हें करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है:-

 

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय
घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय

 

१. हनुमान जी की पंचमुखी मूर्ति या फोटो को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नही होता है।

 

२. यदि आपके घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा हो तो गोहरी (गाय की सूखी गोबर) में हल्का सा गंगाजल गायत्री मंत्र पढ़कर छिड़क दें तदोपरान्त उसमें सेंधा नमक, फिटकरी व कपूर का छोटा टुकड़ा डालकर जला दें तथा उससे जो धुंआ निकले उससे पूरे घर को गायत्री मंत्र पढ़ते हुए शुद्ध करें ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

 

३. घर के मध्य भाग में तुलसी का पौधा लगाकर नित्य उसका पूजन करने से भी घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

 

४. जिस घर में नित्य सुंदरकांड का पाठ व हनुमान जी की आरती होती है वहाँ नकारात्मक ऊर्जा वास नही करती है।

 

५. घर के दक्षिण भाग में सूर्यास्त बाद नित्य पितरों को दीपक अर्पित करने से भी पितरों के आशीर्वाद से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

 

६. नित्य घर में गंगाजल का छिड़काव करने से भी सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

 

७. नित्य पूजा घर में पूजन समय शंखनाद करने से भी सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

सितंबर 2020: मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

सितंबर 2020: मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मेष लग्न कुंडली
मेष लग्न कुंडली

 

मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए सितंबर 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरूवात में मंगल का लग्न से गोचर रूचक नामक पंचमहापुरुष योग बनाएगा जिस पर गुरु की दृष्टि भी रहेगी फलस्वरूप स्वास्थ्य में सुधार होगा, खुद को ऊर्जावान अनुभव करेंगे, नई चुनातियों का सामना करना पड़ सकता है व इन चुनौतियों पर विजय प्राप्त करते हुए उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें, 10 सितंबर को मंगल वक्री हो जाएंगे अतः स्वास्थ्य में कुछ परेशानियाँ अनुभव होगी, घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है जिस कारण से मन अप्रसन्न रहेगा, जीवनसाथी से क्षणिक विवाद संभव रहेगा, माह के शुरुवात में सूर्य व बुध का पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान का सहयोग प्राप्त होगा किंतु संतान के स्वास्थ्य में कुछ परेशानियाँ संभव रहेगी, 2 सितंबर को बुध गोचर बदलकर आपके छठे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर बुद्धि व विवेक द्वारा विजय प्राप्त होगी, मामा पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होने के योग बनेंगे, 16 सितंबर को सूर्य भी गोचर बदलकर आपकी कुंडली के छठे भाव में आ जाएंगे अतः सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, ज्वर, सर दर्द, नेत्रों में जलन/दर्द की समस्या रह सकती है, 22 सितंबर को बुध पुनः गोचर बदलकर आपकी कुंडली के सप्तम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप जीवनसाथी से विवाद संभव रहेगा, जिनका कार्य बैंकिंग व फाइनेंस से जुड़ा हुआ है उनके लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा, माह के शुरुवात में शुक्र का चतुर्थ भाव से गोचर रहेगा अतः घर में किसी मेहमान के आगमन के योग बनेंगे, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, घर में खुशियों का माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा, सीनियर आपके कार्य से खुश रहेंगे व आपके कार्य की सराहना भी करेंगे, प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, यदि आप अपने प्रेमी/प्रेमिका को प्रपोज करना चाहते हैं तो 14, 19, 20 व 21 सितंबर का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

माह के शुरुवात में शनि का दशम भाव से गोचर शश नामक योग बनाएगा अतः मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, यदि आपका फाइनेंस से जुड़ा हुआ कार्य है तो यह माह आपके लिए अच्छा रहेगा, शेयर बाजार में पैसा लगाने से बचें, माह के शुरूवात में गुरु व केतु का गोचर नवम भाव से रहेगा फलस्वरूप आध्यत्म की ओर झुकाव बड़ेगा, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जो लोग उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह माह अच्छा सिद्ध होगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए है उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, 23 सितंबर को राहु व केतु गोचर बदलकर क्रमशः दूसरे व अष्टम भाव से गोचर करेंगे अतः वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें अन्यथा बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं, वाहन सावधानी से चलाएं, तामसिक चीजों से परहेज करें, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, 25 सितंबर को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 14 सितंबर को परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, 19 से 21 सितंबर का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी मेहमान के आगमन के योग बनेंगे, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे व नजदीकियाँ बढ़ेंगी, घर में खुशियों का माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा।

 

Mesh rashi
मेष राशिफल

 

कुल मिलाकर मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए सितंबर 2020 सामान्य रहेगा जिसमें किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, घर में खुशियों का माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है 10 सितंबर के बाद स्वास्थ्य का ख्याल रखें व क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, दामपत्य जीवन अधिकांश ठीक रहेगा, वाहन सावधानी से चलाएं, माह की 3, 4, 5, 17, 18, 21, 22 व 23 तिथियाँ अधिक शुभ नही है अतः इस दौरान कोई भी रिस्क लेने से बचें, मेरे अनुसार मेष लग्न व मेष राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व सुंदरकांड का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Astrology Sutras Remedies Recent Post कुछ अचूक टोटके व शाबर मंत्र

नजर दोष व उसके बचाव हेतु उपाय भाग: २—-Astrology Sutras

नजर दोष व उसके बचाव हेतु उपाय भाग: २—-Astrology Sutras

 

नजर दोष के उपाय
नजर दोष के उपाय

 

नजर दोष व उससे बचाव के लिए कुछ दिन पहले मैंने भाग: १ प्रकाशित किया था जिसे आज मैं आगे बढ़ाते हुए इसका दूसरा भाग प्रकाशित कर रहा हूँ जिसमें धर्म शास्त्र के अनुसार कुछ वैदिक उपाय बतायूँगा जिन्हें कर के भी नजर दोष से बचाव किया जा सकता है तो चलिए जानते हैं वह कौन से वैदिक उपाय हैं जिन्हें कर के हम नजर दोष को दूर कर सकते हैं:-

 

नजर दोष व उससे बचाव के उपाय भाग:-१ पढ़ने के लिए इस link पर जाएं

https://astrologysutras.com/नजर-दोष-व-उसके-बचाव-हेतु-उप/

 

नजर दोष दूर करने के उपाय
नजर दोष दूर करने के उपाय

 

१. नित्य बजरंग बाण, हनुमान बाहुक व हनुमान चालीसा का पाठ करने से नजर दोष नही लगती है।

 

२. चाँदी की चेन या पंचमुखी रुद्राक्ष की माला गले में धारण करने से नजर दोष से सुरक्षित रहा जा सकता है।

 

३. यदि नजर दोष के कारण से धन संचय या धनार्जन में समस्या आ रही हो तो घर की छत के उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाकर नित्य उसकी पूजा करने से नजर दोष दूर हो जाती है।

 

४. जिस व्यक्ति को नजर लगी हो उसके सर पर से सेंधा नमक 7 बार उतार कर पानी में डाल दें (यह क्रिया काँच के गिलास में करनी है) जैसे-जैसे सेंधा नमक पानी में घुलता जाएगा नजर दोष दूर होती जाएगी।

 

५. बहुत लोगों से मैंने सुना है नजर लगने के कारण से उल्टी हो रही है ऐसी स्थिति में एक पान के पत्ते में गुलाब की 7 पंखुड़ी रखकर अपने इष्ट देव का ध्यान कर नजर दोष को दूर करने की प्राथना कर के व्यक्ति (जिसे नजर दोष के कारण से उल्टी हो रही हो) को खिलाने से नजर दोष दूर हो जाती है व उल्टी बंद हो जाती है।

 

नजर दोष व उसके बचाव हेतु उपाय भाग:१—-Astrology Sutras

 

नजर दोष: जानें नजर दोष के कुछ लक्षण व उनके अचूक उपाय “भाग:-१

६. जिस व्यक्ति को नजर लगी हो उसके ऊपर से 7 लाल मिर्च (डंठल वाली) को 9, 11 या 21 बार उतार कर आग में जला देने से नजर दोष से तत्काल राहत मिलता है।

 

७. जिस व्यक्ति को नजर लग गयी हो उसके सर के ऊपर से थोड़ा सा दूध 3 बार उतार कर मिट्टी में बर्तन में डालकर कुत्ते को पिलाने से नजर दोष दूर हो जाती है। (यह क्रिया शनिवार व राविवार को की जाती है।)

 

८. जिस व्यक्ति को नजर लगी हो उसके सर पर से नींबू को 7 बार उतार कर उसे 4 भाग में काट कर किसी भी चौराहे पर (चारों दिशाओं में) फेंक देने से नजर दोष दूर हो जाती है।

 

९. अकसर लोगों से सुनने में आता है कि उनके बच्चे पर किसी की नजर लग गयी है जिस कारण से वह बहुत अधिक रोने लगता है इस परिस्थिति में लाल मिर्च, अजवायन और पीली सरसों को मिट्टी के छोटे से बर्तन में जलाकर उसके धुएं को बच्चे के सर पर से पैर तक 7 बार देने से लाभ मिलता है। (यह क्रिया करते समय एक मंत्र का जाप किया जाता है वह मंत्र जानने हेतु आप 9919367470 या 7007245896 पर संपर्क कर सकते हैं।)

 

१०. यदि गर्भवती महिलाओं को नजर लग जाए तो इस परिस्थिति में गोबर, गुड़ और रुई को एक छोटे दिए में जलाकर कमरे (जिस कमरे में गर्भवती महिला रहती हो) के द्वार के बीच में जला देने से नजर दोष दूर हो जाती है।

 

नजर दोष व उसके बचाव हेतु उपाय भाग:१—-Astrology Sutras

 

नजर दोष: जानें नजर दोष के कुछ लक्षण व उनके अचूक उपाय “भाग:-१”

११. यदि नजर दोष के कारण से व्यक्ति को भोजन करने की इच्छा न करती हो या भूख लगना बंद हो गयी हो उनके सर पर से रोटी में तेल लगाकर 7 बार उतार को काले कुत्ते को खिलाने से नजर दोष दूर हो जाती है।

 

१२. एक गिलास पानी को नजर लगे व्यक्ति के सर पर से 7 या 11 बार उतारकर उसे नाली में बहा देने से भी नजर दोष से लाभ मिलता है।

 

१३. माचिस की 4 तीली को नजर लगे व्यक्ति के सर पर से 7 बार उतार कर पाँचवीं तीली से जला देने से भी नजर दोष से लाभ मिलता है।

 

१४. कपूर, फिटकरी, सेंधा नमक को व्यक्ति के सर पर से 7 बार उतार कर जला देने से भी नजर दोष से लाभ मिलता है।

 

१५. जिस व्यक्ति को नजर लगी हो उसके सर पर से राई, कपूर, फिटकरी को 7 बार उतारकर किसी चौराहे पर जाकर जला देने से भी नजर दोष से लाभ मिलता है। (यह उपाय मौन व्रत धारण कर के करना चाहिए तथा मन में इष्ट देव के किसी भी मंत्र का जाप कर उनसे प्राथना करनी चाहिए जब तक उपाय संपन्न न हो जाए तब तक पीछे मुड़कर भी नही देखना चाहिए।)

 

नजर दोष व उसके बचाव हेतु उपाय भाग:१—-Astrology Sutras

नजर दोष: जानें नजर दोष के कुछ लक्षण व उनके अचूक उपाय “भाग:-१”

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Astrology Sutras Remedies Recent Post कुछ अचूक टोटके व शाबर मंत्र

नजर दोष व उसके बचाव हेतु उपाय भाग:१—-Astrology Sutras

नजर दोष व उसके बचाव हेतु उपाय भाग:१—-Astrology Sutras

 

नजर दोष दूर करने के उपाय
नजर दोष दूर करने के उपाय

 

किसी व्यक्ति के साथ अच्छा होते-होते अचानक से बुरा होने लगता है जैसे कारोबार का मंद पड़ जाना, छोटे बच्चों का दूध न पीना, शिक्षा में व्यवधान आने लगना, बच्चों का स्वभाव अचानक से चिड़चिड़ा हो जाना, स्वास्थ्य में परेशानियाँ यह सभी नजर दोष के लक्षण होते हैं, ऐसा माना जाता है कि नजर लगने से व्यक्ति के अंदर की सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है तथा वह नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में आ जाते हैं।

 

ज्योतिष शास्त्र के वराह संहिता ग्रंथ के शगुन विचार में नजर दोष का विस्तृत उल्लेख मिलता है अतः मैं वराह संहिता के शगुन विचार के अंतर्गत कुछ उपाय जिन्हें मैंने अपने अनुभव में सटीक पाया है वह आप सभी को बताता हूँ।

 

नजर दोष के उपाय
नजर दोष के उपाय

 

बच्चों को नजर लगे तो करें यह उपाय:-

 

१. यदि आपका बच्चा अचानक से दूध पीना बंद कर दे तो थोड़ा सा दूध बच्चे के सर पर से 3 बार उतारकर कुत्ते को पिलाने से नजर दोष से मुक्ति मिलती है।

 

२. यदि आपको किसी पर शक हो कि अमुक व्यक्ति की नजर मेरे बच्चे पर लगी है तो अपने बच्चे के सर पर से उक्त व्यक्ति का हाथ फिरवाने से लाभ मिलता है।

 

भोजन पर लगे नजर तो करें यह उपाय:-

 

यदि घर के किसी सदस्य के भोजन पर नजर लग गयी हो अर्थात उसे भूख न लगती हो या कुछ भी खाने से पेट खराब होने लगे तो उन सदस्य (जिनके भोजन पर नजर लगी हो) को थाल में से सभी भोज्य पदार्थ का कुछ-कुछ अंश एक पत्तल पर निकालकर उसे किसी तिराहे या चौराहे पर रख आएं।

 

विशेष:- यह उपाय करने के दौरान जब तक आप घर पुनः वापस आकर हाथ, पैर और मुँह न धो लें तब तक आपको पीछे मुड़कर नही देखना चाहिए।

 

यदि आपके व्यापार को नजर लग जाए तो करें यह उपाय:-

 

. यदि आपके व्यापार पर किसी की नजर लग गयी हो जिससे आपका चलता हुआ व्यापार एकदम से मंद पड़ जाए तो अपने कार्यस्थल पर मंगलवार और शनिवार के दिन नींबू-मिर्च लटका दें।

 

विशेष:- नींबू-मिर्च प्लास्टिक वाले नही होने चाहिए।

 

२. यदि आपकी नौकरी पर किसी की नजर लग गयी हो तो नित्य गणेश जी के चरणों में अर्पित दूर्वा घास अपनी जेब या पर्स में रखें लाभ होगा।

 

यदि घर के किसी सदस्य को नजर दोष के कारण स्वास्थ्य में समस्या आ रही हो तो करें यह उपाय:-

 

१. यदि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में नजर दोष के कारण से कोई समस्या निरंतर बनी रह रही हो तो उन सदस्य (जिनके स्वास्थ्य में नजर दोष के कारण से समस्या आ रही हो) उनको एक जगह लिटाकर फिटकरी के एक छोटे से टुकड़े को उनके सर से पैर तक 7 बार उतारें तथा प्रत्येक बार पैर के तलवे से फिटकरी का स्पर्श अवश्य कराएं तदोपरांत उस फिटकरी को गोहरी व देसी घी के माध्यम से जला दें तत्काल लाभ होगा।

 

२. जिन व्यक्ति को नजरदोष के कारण से स्वास्थ्य में समस्या निरन्तर बनी रह रही हो उनके सर पर से राई और 7 लाल मिर्च को 7 बार उतार कर जला दें लाभ होगा।

 

पोस्ट की लंबाई को ध्यान में रखते हुए इसका दूसरा भाग जल्द ही प्रकाशित करूँगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Recent Post ग्रह शान्ति उपाय व रत्न सलाह

वैदिक ज्योतिष के यह 10 अचूक उपाय कर के आप किसी भी ग्रह के दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं

वैदिक ज्योतिष के यह 10 अचूक उपाय कर के आप किसी भी ग्रह के दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं

 

नव ग्रहों के उपाय
नव ग्रहों के उपाय

 

वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक ग्रहों के अनगिनत उपाय बताए गए हैं उनमें से मैं आप सभी को 10 ऐसे उपाय बताने जा रहा हूँ जिन्हें प्रत्येक व्यक्ति नित्य बड़ी सरलता के साथ कर सकते हैं तथा इन उपायों से नव ग्रह के उपाय हो जाते हैं तो चलिए जानते हैं वह 10 कौन से उपाय है जिनसे हम ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं।

 

वैदिक ज्योतिष के 10 अचूक उपाय:-

 

 

१. नित्य शिवलिंग पर दुग्ध मिश्रित जल से अभिषेक करने के बाद चावल मिश्रित काला तिल “ॐ नमः शिवायः” मंत्र का जाप करना चाहिए।

 

२. नित्य गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित कर “गणेश संकटनाशन स्तोत्र” का पाठ करना चाहिए तथा पूजा संपन्न होने पर प्रसाद स्वरूप गणेश जी के चरणों से दूर्वा घास की 1 पत्ती लेकर बाहर जाना चाहिए इसे अपने पास रखकर घर के बाहर निकलने से मार्ग में आने वाली सारी नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर रहती है।

 

३. नित्य किसी भी वृक्ष के नीचे (जहाँ चीटियाँ हों) नारियल का बुरादा डालने से बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

 

४. नित्य पूजा संपन्न करने के पश्चात और सूर्यास्त के समय घर के दक्षिण भाग पर तेल का दीपक अपने पितरों को अर्पित करने से पितरों के आशीर्वाद से सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

 

५. नित्य आदित्य हिर्दय स्तोत्र का पाठ कर के (ब्राह्मणों को प्रातः संध्या करने के बाद नित्य आदित्य हिर्दय का स्तोत्र पढ़ना चाहिए) ही घर के बाहर निकलना चाहिए ऐसा करने से व्यक्ति को प्रत्येक कार्य में विजय प्राप्त होती है। (पद्म पुराण के अनुसार राम जी ने युद्ध के अंतिम दिवस आदित्य हिर्दय स्तोत्र का पाठ कर ही रावण पर विजय प्राप्त की थी।)

 

६. नित्य गौ ग्रास गाय को देने के बाद ही भोजन आरंभ करना चाहिए इससे माँ लक्ष्मी की कृपा बरसती है जिससे मन प्रसन्न रहता है।

 

७. गाय को नित्य हरा साग, गुण, चावल खिलाना चाहिए।

 

८. प्रदोष व्रत से चंद्रमा व गणेश चतुर्थी व विनायक चतुर्थी के व्रत से मंगल के शुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं।

 

९. हर शनिवार किसी कुष्ठ रोगी को कुछ दान देना चाहिए तथा पीपल वृक्ष के समक्ष तिल के तेल का दीपक (काला तिल मिश्रित) अर्पित कर शनि स्त्रोत का पाठ करना चाहिए इससे शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

 

१०. नित्य हनुमान जी को घी का दीपक अर्पित कर सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए इससे जीवन की प्रत्येक बाधाओं से मुक्ति मिलती है तथा असाध्य कार्य भी सरलता से संपन्न होते हैं।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470