18 मई 2021 मंगलवार का राशिफल–Astrology Sutras

18 मई 2021 मंगलवार का राशिफल–Astrology Sutras

 

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल

 

यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 18 मई 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-

 

विशेश्वर ज्योतिर्लिंग

विशेश्वर ज्योतिर्लिंग

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल

मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वाहन से चोटादि लगने के योग हैं अतः वाहन सावधानी से चलाएं, जो लोग घर से ही अपने कार्य कर रहे हैं आज उनके कार्य में अचानक से कोई विघ्न आ सकता है, गर्म चीजों के सेवन से बचें अन्यथा उदर संबंधित शिकायत हो सकती है।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल

वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला से रहने वाला है, मन में भ्रामक स्थिति उत्पन्न होने से आप किसी भी निर्णय को लेने के लिए असहज अनुभव कर सकते हैं, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है, मन में भटकाव संभव रहेगा।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्यतः ठीक रहेगा धन में अस्थिरता बनी रहेगी, आय के साथ व्यय में भी वृद्धि होगी, आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे, कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, ठंडी चीजों के सेवन से बचें, सर्दी-जुकाम व हरारत अनुभव हो सकती है।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल

कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव संभव रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, वाहन सावधानी से चलाएं व तामसिक चीजों से परहेज करें, किसी भी बात को दिल पर लेने से बचें, महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा, बड़े भाई-बहन को कष्ट संभव है, प्रेमियों के मध्य विवाद संभव है, संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता हो सकती है।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अधिकांश ठीक रहेगा मन व्यथित रहेगा जिस कारण से मन एकाग्र करने में दिक्कतें आएंगी, सर्दी-जुकाम-कफ-हरारत की शिकायत संभव है, पशु, वाहन व हथियार से सावधान रहें, किसी महिला द्वारा अपमानित होने की संभावना रहेगी।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे, संतान को किसी प्रकार का कष्ट संभव है, प्रेमियों के मध्य विवादपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, कार्यक्षेत्र में उन्नति होने के योग बनते दिख रहे हैं, महिलाओं से सहयोग प्राप्त होगा, छोटे भाई-बहन को कष्ट संभव है।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल

तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे, माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, घर में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, जिन्हें हिर्दय, हार्मोन्स या उदर संबंधित कोई समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतया सतर्क रहें, कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, गैस की शिकायत व गले में खराश या गले में किसी भी प्रकार की समस्या संभव है, गर्म चीजों के सेवन से परहेज करें।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य की वृद्धि होगी, महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा, दामपत्य जीवन में क्षणिक विवाद संभव रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, उदर जनित समस्या संभव है, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, वाहन सावधानी से चलाएं।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल

धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्यतः मिला-जुला रहेगा सर्दी-जुकाम व हरारत की समस्या रह सकती है, मन व्यथित रहेगा, उदर में गैस की समस्या संभव है, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें व स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पशु व हथियार से सावधानी बरतें, जीवनसाथी से क्षणिक विवाद संभव रहेगा, परिवार के किसी सदस्य की कही हुई बातें मन पर घात कर सकती है, जिन्हें हार्मोन्स से जुड़ी हुई समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहें, यदि आप आज किसी डॉक्टर से परामर्श करने जाना चाहते हैं तो आज का दिन रुक जाएं।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल

मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्यतः मिला-जुला रहेगा मन व्यथित रहेगा, स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या संभव है, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, प्रेमियों के मध्य किसी भ्रामक स्थिति के कारण से विवाद संभव है, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, उदर में किसी प्रकार का कष्ट संभव है, आज के किए गए प्रयास से निकट भविष्य कार्यक्षेत्र का विस्तार होने के योग बन रहे हैं।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतया सजग रहें, अचानक यात्राओं के योग बनेंगे संभव हो तो उन यात्राओं को टालने का प्रयास करें, चतुराई भरे पराक्रम से आज आप हर परिस्थिति से निकलने में सक्षम होंगे, महिलाओं व सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, बाईं आँख व उदर में समस्या रह सकती है, गैस की वजह से छाती में दर्द की शिकायत संभव हो सकती है, माता व पत्नी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल

मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अधिकांश ठीक रहेगा मन प्रसन्न रहेगा किंतु मन को एकाग्र करने हेतु अत्यधिक प्रयत्न करना होगा, संतान को किसी प्रकार का कष्ट संभव है, आवेश में आने से बचें तथा बुद्धि व चतुराई के साथ पराक्रम करें, व्यय में वृद्धि होगी, परिवार या यात्राओं या धार्मिक कार्यों पर धन व्यय होगा, सरकारी कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा, घर में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *