मौनी अमावस्या 2022 जानें, मौनी अमावस्या से जुड़ी पौराणिक कथा व शुभ मुहर्त

मौनी अमावस्या 2022 जानें, मौनी अमावस्या से जुड़ी पौराणिक कथा व शुभ मुहर्त

 

मौनी अमावस्या 2022 जानें, मौनी अमावस्या से जुड़ी पौराणिक कथा व शुभ मुहर्त

मौनी अमावस्या 2022 जानें, मौनी अमावस्या से जुड़ी पौराणिक कथा व शुभ मुहर्त

 

माघ मास की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या भी कहते हैं इस वर्ष मौनी अमावस्या 1 फरवरी 2022 को पड़ रही है इस दिन मौन रहकर स्नान व जप करने से अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है साथ ही इस दिन पीपल वृक्ष की परिक्रमा व विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से वैधव्य दोष दूर हो जाता है।

 

मौनी अमावस्या से जुड़ी पौराणिक कथा:-

मौनी अमावस्या से जुड़ी पौराणिक कथा

मौनी अमावस्या से जुड़ी पौराणिक कथा

 

पौराणिक कथा के अनुसार कांचीपुरी में एक ब्राह्मण अपनी पत्नी, 7 पुत्रों व 1 पुत्री के साथ रहता था उसकी पुत्री का नाम गुणवती था उस ब्राह्मण में अपने सभी पुत्रों का विवाह करने के पश्चात अपनी पुत्री के लिए सुयोग्य वर खोजने के लिए अपने ज्येष्ठ पुत्र को भेजा और उसकी कुंडली एक पंडित को दिखाई, पंडित ने कुंडली देखकर यह बताया कि आपकी पुत्री की कुंडली में वैधव्य योग प्रवल है अतः सप्तवदी होते-होते आपकी पुत्री विधुर हो जाएगी।

ब्राह्मण के द्वारा पंडित से इसका निवारण पूछने पर पंडित ने बताया कि यहाँ से कुछ ही दूरी पर सिंहल द्वीप के पास एक धोबिन सोमा रहती है आप उसको प्रसन्न कर अपनी पुत्री के विवाह पूर्व उनको यहाँ ले आएं वह आपकी पुत्री के वैधव्य दोष को दूर कर सकती है तत्पश्चात राजा का सबसे छोटा पुत्र अपनी बहन को साथ लेकर सिंहल द्वीप के लिए निकल गया और सागर तट पर एक विशाल वृक्ष के नीचे बैठकर वह दोनो सागर पार करने के उपाय के बारे में चिंतन करने लगे वहीं उसी वृक्ष के एक घोंसले में गिद्ध का एक परिवार रहता था जिनके बच्चे उन दोनों के क्रिया-कलापों को देख रहे थे सायंकाल गिद्ध के बच्चों की माँ आयी व उन्हें भोजन परोसने लगीं तो गिद्ध के बच्चों ने कहा कि नीचे दो मनुष्य प्रातःकाल से भूखे-प्यासे बैठे हैं जब तक वह भोजन नही कर लेते तब तक हम भी कुछ नही खाएंगे।

गिद्ध की माता राजा के पुत्र व पुत्री के पास जाकर बोलीं कि मैं आप दोनों की मंशा समझ गयी हूँ और मैं प्रातःकाल आप दोनों को सागर पार सिंहल द्वीप पर पहुँचा दूँगी अतः आप दोनों अभी भोजन कर कुछ देर विश्राम करें मैं आपके लिए कंद-मूल, फल ले आती हूँ रात्रि विश्राम के बाद गिद्ध माता ने राजा के पुत्र व पुत्री को सिंहल द्वीप पहुँचा दिया और वह दोनो नित्य प्रातःकाल सोमा के घर को झाड़ कर लीपने लगे, एक दिवस सोमा ने अपनी बहुओं से पूछा कि हमारे घर कौन बुहारता है, कौन लीपता-पोतता है तो सभी बहुएं कहने लगी कि हम ही नित्य घर को संवारते है किंतु सोमा को उन पर विश्वास नही हुआ और वह सत्य जानने की इच्छा से सम्पूर्ण रात्रि जाग कर प्रातःकाल की प्रतीक्षा करने लगी और सब कुछ प्रत्यक्ष देखकर सत्य से अवगत हुई।

तत्पश्चात सोमा का उन दोनों भाई-बहन से वार्ता करी और सारी बात जानकर उन्होंने उचित समय पर उनके घर आने का वचन दे दिया किंतु भाई-बहन उनसे साथ चलने का निवेदन करने लगे तो सोमा ने उनके निवेदन को स्वीकार कर अपनी बहुओं से कहा कि यदि मेरे आने के पूर्व यहाँ किसी की मृत्यु हो जाए तो उनका देह नष्ट न करना अपितु मेरे वापस आने की प्रतीक्षा करना और फिर सोमा राजा के पुत्र व पुत्री साथ उनके निवास स्थान कांचीपुरी पहुँच गयी।

दूसरे दिवस जब राजा की पुत्री का विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ तो सप्तवदी होते ही राजा के जमाता की मृत्यु हो गयी तत्पश्चात सोमा ने अपने द्वारा संचित सभी पुण्यों को राजा की पुत्री को देकर उनके पति को पुनः जीवित कर दिया किंतु इसके फलस्वरूप सोमा के पुत्र, जमाता तथा पति की मृत्यु हो गयी।

सोमा ने पुष्प फल संचित करने के लिए मार्ग में पीपल वृक्ष के नीचे विष्णु जी का पूजन कर पीपल वृक्ष की 108 परिक्रमा की जिनसे सोमा के मृतक जन पुनः जीवित हो उठे।

 

मौनी अमावस्या स्नान शुभ मुहर्त:-

मौनी अमावस्या स्नान शुभ मुहर्त

मौनी अमावस्या स्नान शुभ मुहर्त

 

ऋषिकेश पंचांग (काशी) अनुसार माघ मास की अमावस्या तिथि 31 जनवरी 2022 की दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से लग रही है जो कि 1 फरवरी 2022 के दिन में 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी अतः सूर्योदयकलीन व्याप्त तिथि के अनुसार मौनी अमावस्या 1 फरवरी 2022 को मनाई जाएगी।

मौनी अमावस्या स्नान शुभ मुहर्त ब्रह्म मुहर्त प्रातः 5:34 से 6:22 में करना सर्वोत्तम रहेगा इसके बाद प्रातः 7:16 से 8:48 तक भी मौनी अमावस्या स्नान शुभ मुहर्त रहेगा व पीपल वृक्ष पूजन और विष्णु जी के पूजन का शुभ मुहर्त सायं 6:20 से 8:34 रहेगा।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470, 7007245896
Email:- pooshark@astrologysutras.com

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *