Loading...
Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

पंचमहापुरुष योग— Astrology Sutras

पंचमहापुरुष योग— Astrology Sutras

 

पंचमहापुरुष योग
पंचमहापुरुष योग

 

ज्योतिष में सबसे प्रसिद्ध योगों में पंचमहापुरुष योग का विशेष महत्व है हम सभी जानते हैं कि ज्योतिष में 9 ग्रहों (सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु) की गढ़ना की जाती है जिनमें राहु और केतु को छाया ग्रह की संज्ञा दी गयी है तथा सूर्य और चंद्र को आत्मा व मन का कारक कहा गया है और यह ग्रह स्वम् प्रकाशमान है इनके अतिरिक्त शेष ग्रह (मंगल, बुध, गुरु, शुक्र व शनि) के केंद्र (प्रथम, चतुर्थ, सप्तम व दशम भाव को केंद्र कहते हैं) में स्वराशि या उच्च राशि में बैठे होने से एक अन्य योग का सृजन होता है जिसे पंचमहापुरुष योग कहा जाता है इन पंचमहापुरुष योग के नाम रूचक योग, शश योग, भद्र योग, मालव्य योग व शश योग है जो कि क्रमशः मंगल, शनि, बुध, शुक्र और गुरु से बनते हैं अब ऊपर बताए गए पंचमहापुरुष योग में से किसी एक में उत्पन्न व्यक्ति का स्वरूप या भाग्योदय कैसे होगा बताता हूँ।

 

रूचक योग:-

 

रूचक योग
रूचक योग

 

यदि मंगल केंद्र में मेष, वृश्चिक व मकर राशि के होकर बैठे हो तो रूचक नामक पंचमहापुरुष योग बनता है इस योग में जन्मा व्यक्ति बड़े चेहरे वाला, बहुत साहस से धन प्राप्त करने वाला, शूर, बली और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाला होता है तथा ऐसे व्यक्ति अभिमानी भी होते हैं, मंत्रेश्वर महाराज जी ने कहा है कि ऐसा व्यक्ति अभिमानी प्रकृति का होता है और सेनापति हो (सेनापति से तात्पर्य उच्च पदाधिकारी समझना चाहिए), अपने गुणों के कारण से प्रसिद्ध, कीर्तिमान और प्रत्येक उद्योग में विजयी हो, मानसागरी में कहा गया है कि ऐसे व्यक्ति दीर्घायु, स्वच्छ कांति वाले, साहसी, नीले केश वाले, हाथ-पैर सुडौल, शंख समान कंठ वाले (अर्थात उनकी आवाज कुछ तेज होती है मतलब तेज बोलते हैं), दुष्ट, ब्राह्मण व गुरुओं के आगे विनयी, जनता से प्रेम रखने वाले व पैर से ऊपर किंतु कटि से नीचे दुबले होते हैं तथा इनके शरीर पर किसी चोट या जलने का निशान अवश्य होता है और इन्हें 70 वर्ष की आयु प्राप्त होती है।

 

भद्र योग:-

 

भद्र योग
भद्र योग

 

यदि बुध केंद्र में मिथुन या कन्या राशि के होकर बैठे हो तो भद्र नामक पंचमहापुरुष योग बनता है इस योग में जन्मा व्यक्ति कुशाग्र अर्थात तेज बुद्धि वाला और विद्वान होता है तथा विद्वान आदमी व बड़े अधिकारी भी इनकी प्रशंसा करते हैं, ऐसे व्यक्ति भाषण देने में चतुर होते हैं साथ ही वैभवशाली और उच्च अधिकारी होते हैं मंत्रेश्वर महाराज ने कहा है कि ऐसा व्यक्ति शुद्ध हो (शरीर, वस्त्र, रहन-सहन स्वच्छ हो) तथा अत्यंत वैभवशाली होता है, मानसागरी के अनुसार भद्र योग में जन्मा व्यक्ति सिंह के समान मुख और हाथी सी चाल वाला, पुष्ट वक्ष स्थल और गोलाकार सुडौल दोनों बाहुवाला, दोनों बाहुओं को फैलाने से जितना हो उतना लंबा, कामी, सत्वगुणी तथा योग का ज्ञाता, हाथ व ऐसे व्यक्तियों के पैर में शंख, तलवार, हाथी, गदा, फूल, वाण, चक्र, कमल, पताका, हल आदि के निशान होते हैं तथा इनकी दोनों भृकुटि सुंदर व धार्मिक होता है, भद्र योग में जन्मा व्यक्ति धन को तराजू पर तौलता है तथा कान्यकुब्ज क्षेत्र का राजा होकर पुत्र-स्त्री से सुखी और 80 वर्ष की आयु को प्राप्त करने वाला होता है।

 

हंस योग:-

 

हंस योग
हंस योग

 

यदि गुरु केंद्र में कर्क, धनु व मीन राशि के होकर बैठे हो तो हंस नामक पंचमहापुरुष योग बनता है इस योग में जन्मे व्यक्ति के हाथ और पैरों में शंख, कमल, मत्स्य और अंकुश के चिन्ह होते हैं तथा ऐसे व्यक्ति उत्तम भोजन करने वाले और सज्जन लोगों से प्रशंसा प्राप्त करने वाले होते हैं तथा इनका अरुण मुख, ऊँची नासिका, सुंदर पैर, हंस के समान शरीर, गौर वर्ण, लाल नख, हंस के समान स्वर होते है व इन्हें कफ की समस्या भी रहती है मंत्रेश्वर महाराज जी कहते हैं कि हंस योग में जन्मे व्यक्ति का शरीर देखने बहुत शुभ (सुंदर, सौम्य) होता है, मानसागरी के अनुसार हंस योग में जन्मा व्यक्ति जल में विहार करने वाला, अत्यंत कामी, स्त्री से कभी तृप्त न होने वाला, अड़सठ अंगुल ऊँचा शरीर वाला और 60 वर्ष की आयु को प्राप्त करने वाला होता है।

 

मालव्य योग:-

 

मालव्य योग
मालव्य योग

 

यदि शुक्र केंद्र में वृषभ, तुला व मीन राशि के होकर बैठे हों तो मालव्य नामक पंचमहापुरुष योग बनता है इस योग में जन्मा व्यक्ति धैर्यवान और पुष्ट अंग वाला, उत्तम भोजन करने वाला, विद्वान, पुत्र और स्त्रियों से सुख प्राप्त करने वाला, यशस्वी, सुडौल शरीर व पतले होंठ वाला होता है मंत्रेश्वर महाराज जी कहते हैं मालव्य योग में जन्मा व्यक्ति प्रसन्नमुख, शांतचित्त और अच्छी सवारियों (मोटर आदि) का भोक्ता होता है मानसागरी के अनुसार मालव्य योग में जन्मा व्यक्ति पतली कमर वाला, चंद्रमा के समान कांति वाला, सर्वत्र पराक्रमी, घुटनों तक लंबी बाहु वाला, 13 अंगुल की मुँह की लंबाई वाला और 70 वर्ष की आयु तक राज्य करने वाला होता है।

 

शश योग:-

 

शश योग

 

यदि शनि केंद्र में तुला, मकर व कुंभ राशि के होकर बैठे हो तो शश नामक पंचमहापुरुष योग बनता है इस योग में जन्म लिए व्यक्ति अत्यंत प्रभावशाली, उच्च पदाधिकारी, बलवान, धनी और सुखी होते हैं मंत्रेश्वर महाराज जी कहते हैं कि शश योग में जन्मा व्यक्ति किसी ग्राम के मालिक हों या नृप (बहुत से मनुष्यों के स्वामी) अर्थात उच्च पदाधिकारी होते हैं तथा ऐसे व्यक्तियों की मातहती में अच्छे-अच्छे लोग काम करते हैं तथा शश योग में जन्मे व्यक्तियों का आचरण उत्तम नही होता और ऐसे व्यक्ति अन्य पुरुषों की स्त्रियों में आसक्त रहते हैं मानसागरी के अनुसार शश योग में जन्मे व्यक्ति छोटे मुँह और दाँत वाले, क्रोधी, दुष्ट, वन-पर्वत, किला और नदी के प्रिय, मेहमानों के प्रिय, मध्यम कद के और प्रसिद्ध होते हैं साथ ही विविध सेनाओं को इकट्ठा करने में लगे रहने वाले, धातु कर्म में कुशल, चंचल नेत्र वाले, माता के भक्त, दूसरों के दोष ढूँढने वाले, हाथ व पैर में पलंग, शंख, बाण, शस्त्र, माला, वीणा के समान रेखा वाले और 70 वर्ष तक शासन करने वाले होते हैं।

 

मंत्रेश्वर महाराज जी के अनुसार यदि चंद्र कुंडली से भी केंद्र में उपर्युक्त पाँचों ग्रह स्वराशि या उच्च राशि बैठे हों तो भी पंचमहापुरुष योग बनता है कहने का आशय यह है कि जैसे जन्म लग्न से केंद्र का विचार करते हैं ठीक वैसे ही चंद्र कुंडली से भी विचार करना चाहिए, यदि कोई एक ग्रह उपर्युक्त प्रकार से योगकारक हो तो मनुष्य भाग्यवान होता है, यदि दो ग्रह योग बनावें तो राजा के समान सुख की प्राप्ति होती है, यदि तीन ग्रह योग बनावे तो व्यक्ति राजा या उच्च अधिकारी होता है, यदि चार ग्रह योग बनावे तो महाराजा समान सुख प्राप्त होता है तथा यदि किसी की कुंडली में रूचक, भद्र, हंस, मालव्य और शश ये पाँचों योग हो वह इनसे भी उच्च पदवी प्राप्त करता है।

 

मानसागरी के अनुसार मंगल, बुध, गुरु, शुक्र या शनि के केंद्र में अपनी उच्च या स्वराशि में स्थित होने से जो पंचमहापुरुष योग बनते हैं किंतु यदि जो ग्रह यह योग बना रहे हों वह सूर्य या चंद्र के साथ हो तो ऐसे महापुरुष योग के प्रभाव से जातक/जातिका राजा या राजतुल्य नही होते परंतु उसकी दशा या अंतर्दशा में केवल शुभ फल की प्राप्ति होती है।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

मेष लग्न की कुंडली के विभिन्न भावों में सूर्य का फल भाग २

मेष लग्न की कुंडली के विभिन्न भावों में सूर्य का फल भाग २

 

मेष लग्न कुंडली के विभिन्न राशियों में सूर्य का फल
मेष लग्न कुंडली के विभिन्न राशियों में सूर्य का फल

 

भाग:-१ पढ़ने के लिए इस लिंक पर जाएं

 

मेष लग्न की कुंडली के विभिन्न भावों में सूर्य का फल भाग १

 

मेष लग्न की कुंडली के तृतीय भाव में सूर्य का फल:-

 

मेष लग्न कुंडली के तृतीय भाव में सूर्य
मेष लग्न कुंडली के तृतीय भाव में सूर्य

 

तीसरे भाव से भाई-बहन व पराक्रम का विचार किया जाता है जहाँ अपने मित्र बुध की राशि पर सूर्य के बैठे होने के कारण से उच्च शिक्षा प्राप्ति के योग बनते हैं व बैद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहती है तथा ऐसे जातक/जातिका हर स्थिति में तुरंत निर्णय लेने में सक्षम होते हैं साथ ही इनके पराक्रम व पुरुषार्थ में काफी वृद्धि होती है अर्थात ऐसे व्यक्ति बहुत मेहनती होते हैं साथ ही इनके दिमाग व वाणी में भी तेजी रहती है और सातवीं दृष्टि से भाग्य व धर्म स्थान को मित्र गुरु की राशि में देखने के कारण से ऐसे व्यक्ति बुद्धि व विवेक शक्ति द्वारा भाग्य वृद्धि करने में सफल होते हैं तथा धर्म का मनन व पालन करते हैं साथ ही ऐसे व्यक्तियों की ईश्वर और धर्म में निष्ठा बनी रहती है।

 

मेष लग्न की कुंडली के चतुर्थ भाव में सूर्य का फल:-

 

मेष लग्न कुंडली के चतुर्थ भाव में सूर्य
मेष लग्न कुंडली के चतुर्थ भाव में सूर्य

 

चतुर्थ भाव से माता, भूमि, वाहन व मानसिक स्थिति का विचार किया जाता है जहाँ सूर्य अपने मित्र चंद्र की कर्क राशि में बैठा होने के कारण से सुखपूर्वक विद्या प्राप्ति के योग बनता है तथा ऐसे व्यक्तियों संतान का उत्तम सुख प्राप्त होता है साथ ही ऐसे व्यक्ति बुद्धि के अंदर तेजी रहते हुए भी शांति धारण किए रहते हैं व बुद्धि की योग्यता से भूमि-मकानादि का सुख भी प्राप्त करते हैं और सातवीं दृष्टि से दशम भाव को अपने शत्रु शनि की मकर राशि में देखने के कारण से पिता के संबंध में कुछ वैमनस्यता प्राप्त करेंगे तथा राज्य के मार्ग में कुछ नीरसता रहते हुए भी समाज में कुछ मान व प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

मेष लग्न की कुंडली के विभिन्न भावों में सूर्य का फल भाग १

मेष लग्न की कुंडली के विभिन्न भावों में सूर्य का फल भाग १

 

मेष लग्न कुंडली
मेष लग्न कुंडली

 

मेष लग्न की कुंडली में सूर्य पंचम भाव के स्वामी होते हैं और पंचम भाव संतान, विद्या, बौद्धिक क्षमता, सफलता, प्रेम, निवेश व अन्य बहुत से चीजों का कारक होता है जिनके स्वामी बनकर सूर्य अपने मित्र मंगल के लग्न में विभिन्न भावों में बैठकर विभिन्न प्रकार के फल देते हैं तो चलिए जानते हैं मेष लग्न की कुंडली के विभिन्न भावों में सूर्य के फल:-

 

मेष लग्न की कुंडली के प्रथम भाव में सूर्य का फल:-

 

मेष लग्न के प्रथम भाव में सूर्य
मेष लग्न के प्रथम भाव में सूर्य

 

प्रथम भाव से हम देह का विचार करते हैं जहाँ त्रिकोण के स्वामी सूर्य  के अपनी उच्च राशि में बैठे होने के कारण से जातक/जातिका के देह का कद प्रभावशाली रहता है और बुद्धि के अंदर उत्तेजना शक्ति रहती है तथा विद्या के स्थान में महानता प्राप्त होती है कहने का आशय यह है उच्च शिक्षा प्राप्ति के योग बनते हैं साथ ही ऐसे जातक/जातिका की वाणी में प्रभाव रहता है अर्थात इनकी बोली गयी अधिकतर बात सबको पसंद आती है साथ ही ऐसे व्यक्तियों के हिर्दय में बड़ा भारी स्वाभिमान भी रहता है तथा संतान का उत्तम सुख भी प्राप्त होता है किंतु सूर्य के सप्तम दृष्टि से सप्तम भाव को अपनी नीच राशि तुला में देखने के कारण से स्त्री स्थान में क्लेश एवं कष्ट तथा सुंदरता की कमी प्राप्त होती है और रोजगार के मार्ग में कुछ परेशानियाँ तथा कुछ कमी प्रतीत होती है और गृहस्थ के सुख संबंधों में एवं संचालन में कुछ दिक्कतें बनी रहती हैं।

 

मेष लग्न की कुंडली के द्वितीय भाव में सूर्य का फल:-

 

मेष लग्न कुंडली के द्वितीय भाव में सूर्य

मेष लग्न कुंडली के द्वितीय भाव में सूर्य 

दूसरे भाव में शत्रु शुक्र की राशि पर बैठे होने के कारण से संतान पक्ष में कुछ बाधा रहती है और विद्या ग्रहण करने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है किंतु ऐसे जातक/जातिका बुद्धि व विवेक द्वारा धन वृद्धि के सफल प्रयत्न करते हैं फिर भी धन संचय में कुछ कमी अनुभव होती है क्योंकि द्वितीय भाव में सूर्य  कुछ बंधन युक्त फल देता है तथा सातवीं दृष्टि से मित्र मंगल की वृश्चिक राशि को अष्टम भाव में देखने के कारण से आयु की वृद्धि होती है तथा जीवन की दिनचर्या में बड़ा भारी प्रभाव रहता है और कुटुंब का कुछ प्रभाव रहता है अर्थात कुटुंब का कुछ सुख प्राप्त होता है।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

मेष लग्न और उनके योग—Astrology Sutras

मेष लग्न और उनके योग—Astrology Sutras

 

मेष लग्न कुंडली
मेष लग्न कुंडली

 

मेष लग्न  का स्वामी मंगल होता है और यह काल पुरुष का लग्न होता है लग्न में मेष राशि  होने के कारण से ऐसे व्यक्ति क्रोधी स्वभाव के होते हैं व आक्रामक होते हैं ऐसे व्यक्ति की सहनशक्ति काफी कम होती है किंतु इनकी वाणी मधुरता लिए होती है क्योंकि दूसरे भाव में शुक्र की राशि होती है तथा इन्हें स्वादिष्ट व्यंजनों का शौंक होता है इनके तीसरे भाव अर्थात पराक्रम भाव में बुध की राशि होने के कारण से ऐसे व्यक्ति चतुराई ज्यादा दिखाते हैं और अपनी ही चतुराई में फँस कर रह जाते हैं क्योंकि मंगल का सबसे बड़ा शत्रु बुध होता है, मेष लग्न  के व्यक्तियों को माता से बहुत लगाव होता है।

 

मेष लग्न  के व्यक्तियों की गोल आँखे होती है तथा इनके घुटने कुछ कमजोर होते हैं कहने का आशय यह है कि इनके घुटने में अकसर चोट लगने का भय या घुटनों में दर्द की समस्या बनी रहती है, यह उग्र प्रकृति अर्थात क्रोधी होते हैं और सामान्य गति से कुछ तेज चलते हैं इनको घूमने-फिरने का बहुत शौंक होता है किंतु पानी वाली जगहों से प्रायः दूरी बनाकर रखते हैं, इनमें कामुकता की अधिकता रहती है क्योंकि सप्तम भाव का स्वामी शुक्र व अष्टम का स्वामी मंगल होता है इन्हें भोजन स्वादिष्ट किंतु सीमित मात्रा में करना पसंद होता है, अधिकतर जगहों पर इन्हें मिथ्या संवाद करते हुए भी देखा जाता है मेष लग्न  के व्यक्ति अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से करते हैं क्योंकि इनकी कुंडली में दशम भाव के स्वामी शनि होते हैं तथा मार्केटिंग, फाइनेंस, बैंकिंग के कार्य में अधिक सफल होते हैं।

 

Mesh rashi

मेष लग्न  वालों के लिए सूर्य  व मंगल शुभ होते हैं और कृष्ण पक्ष व अमावस्या का चंद्र इनके लिए बहुत शुभ होते हैं बुध, शनिशुक्र इनके लिए अशुभ होते हैं क्योंकि मंगल की इन तीनों ग्रहों से नैसर्गिक शत्रुता होती है साथ ही बुध शत्रु भाव, शुक्र मारक भाव के स्वामी होते हैं और मेष लग्न के चर लग्न होने के कारण से शनि इस कुंडली में बाधकेश होते हैं, मेष लग्न वालों के लिए गुरु नवम भाव के स्वामी होने के कारण से शुभ व द्वादश भाव के स्वामी होने के कारण से अशुभ अर्थात मिश्रित फल प्रदान करते हैं, मेष लग्न  वालों के लिए सूर्य-चंद्रसूर्य-मंगल की युति या प्रतियुति बेहद शुभ होती है तथा सूर्य-शनि, मंगल-गुरु और चंद्र-गुरु की युति या प्रतियुति मध्यम फल प्रदान करने वाली होती है व गुरु-शनि और गुरु-शुक्र की युति या प्रतियुति बेहद अशुभ फलदाई होती है।

 

विशेष:-

 

मेष लग्न वालों के लिए मूँगा, माणिक, मोती, पोखराज शुभ रत्न होने हैं और इनके लिए नीलम, पन्ना व हीरा उन्नति में बाधक होते हैं।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

 

Mobile:- 9919367470

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

कुंडली से कैसे जानें कि ससुराल से प्यार मिलेगा या अपमान भान:-१—Astrology Sutras

कुंडली से कैसे जानें कि ससुराल से प्यार मिलेगा या अपमान भान:-१—Astrology Sutras

 

ससुराल से प्रेम मिलेगा या अपमान
ससुराल से प्रेम मिलेगा या अपमान

 

यह विषय बहुत ही रोचक है क्योंकि लड़का हो या लड़की सबके मन में यह जानने की प्रवल जिज्ञासा रहती है कि उनका अपने ससुराल से व ससुराल के सदस्यों से कैसा संबंध रहेगा इसके लिए हमें कुंडली में सर्वप्रथम वैवाहिक जीवन से जुड़े सभी भावों पर ग्रहों को देखना चाहिए, हम सभी जानते हैं कि लग्न हम खुद है अर्थात हमारा स्वभाव हमें लग्न बताता है इसके बाद हमें कुंडली के दूसरे भाव का अध्यन करना चाहिए क्योंकि द्वितीयभाव हमारी वाणी का होता है और हमारा समाज में लोगो से कैसा संबंध है यह हमारी वाणी पर निर्भर करता है उसके बाद चतुर्थ भाव का अध्यन करना चाहिए क्योंकि चतुर्थ भाव से हम मानसिक स्थिति व घरेलू सुख का विचार करते हैं तदोपरांत सबसे महत्वपूर्ण भाव सप्तम भाव का विचार करना चाहिए क्योंकि यह भाव हमारे जीवनसाथी के स्वभाव को दर्शाता है उसके बाद अष्टम भाव जो जीवनसाथी व उसके परिवार अर्थात हमारे ससुराल वालों की वाणी का भाव है और यह जातिका का मांगल्य भाव भी होता है, तदोपरांत द्वादश भाव का विचार करना चाहिए क्योंकि यह शैया सुख को दर्शाता है।

 

नोट:-मेरे अनुसार दशम भाव का विचार करना चाहिए क्योंकि जैसे चतुर्थ भाव हमारी मानसिक स्थिति व घरेलू सुख को दर्शाता है वैसे ही वैसे ही दशम भाव को यदि देखा जाए तो सप्तम से चतुर्थ होने के कारण से जीवनसाथी की मानसिक स्थिति को दर्शाता है।

 

यह बहुत ही लंबा विषय है जिसे मैं कई भाग में लिखूँगा और इस लेख में सिर्फ मुख्य सूत्रों पर चर्चा करूँगा जिससे हम आसानी से ज्ञात कर सकते हैं कि हमारा हमारे ससुराल वालों से कैसा संबंध रहेगा व हमें अपने ससुराल से प्रेम या अपमान में से क्या प्राप्त होगा।

 

सूत्र:-

 

प्रथम से चतुर्थ सूत्र
प्रथम से चतुर्थ सूत्र

 

१. सप्तम भाव में शुभ राशि हो और सप्तम भाव शुभ ग्रह से युत व दृष्ट हो तो जातक/जातिका को साँस के पक्ष से सुख की प्राप्ति होती है।

 

२. सप्तम भाव में यदि अशुभ राशि हो और सप्तम भाव शुभ ग्रह से युत व दृष्ट हो तो जातक/जातिका को साँस के पक्ष से मिश्रित फल की प्राप्ति होती है।

 

३. सप्तम भाव में यदि शुभ राशि हो और सप्तम भाव अशुभ ग्रह से युत व दृष्ट हो तो जातक/जातिका को साँस के पक्ष से मिश्रित फल की प्राप्ति होती है।

 

४. सप्तम भाव में यदि अशुभ राशि हो और सप्तम भाव अशुभ ग्रह से युत व दृष्ट हो तो जातक/जातिका को साँस के पक्ष से अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

 

पंचम व षष्ठ सूत्र
पंचम व षष्ठ सूत्र

 

५. यदि लग्नेश और सप्तमेश (पंचधा मैत्री में) शत्रु हों तो जातक/जातिका की ससुराल पक्ष से शत्रुता रहती है।

 

६. यदि लग्नेश और सप्तमेश (पंचधा मैत्री में) मित्र हों तो जातक/जातिका की ससुराल पक्ष से मित्रता रहती है।

 

विशेष:-

 

कुंडली देखते समय हमें इन सभी सूत्रों को ध्यान पूर्वक देखना चाहिए व इन्हें लगाते कैसे हैं इसे दो उदाहरण कुंडली से समझने का प्रयास करेंगे किंतु उससे पूर्व हम यह जानने का प्रयास करते हैं कि नैसर्गिक मित्रता, तात्कालिक मित्रता व पंचधा मैत्री क्या होती है।

 

नैसर्गिक मित्रता:-

 

नैसर्गिक मित्रता पर मैंने पहले भी एक पोस्ट लिखी है पोस्ट की लंबाई को ध्यान में रखते हुए उसकी link आप सभी को उपलब्ध करा रहा हूँ आप वहाँ से देख सकते हैं।

 

ग्रहों की नैसर्गिक मित्रता व शत्रुता:-

 

तात्कालिक मित्रता:-

 

हमें जिस दो ग्रहों की तात्कालिक मित्रता देखनी हो उन दोनों ग्रहों की स्थिति को देखना चाहिए अर्थात जहाँ ग्रह बैठा हो उससे तीन भाव आगे और तीन भाव पीछे यदि कोई ग्रह हो तो वह उसके तात्कालिक मित्र होते हैं अन्य किसी भाव पर होने पर वह ग्रह आपस में तात्कालिक शत्रुता रखते हैं।

 

पंचधा मैत्री:-

 

नैसर्गिक मित्रता और तात्कालिक मित्रता के समावेश से पंचधा मैत्री निकलती है जिसे मैं अगली पोस्ट में विस्तार से लिखूँगा अभी उदाहरण को मैं कुछ इस तरह से समझाने का प्रयास करूँगा कि आप सभी को परेशानी न हो।

 

उदाहरण कुंडली:- १

 

उदाहरण कुंडली- १
उदाहरण कुंडली- १

 

इस कुंडली में सप्तम भाव में गुरु की मीन राशि है जो कि शुभ ग्रह है तथा सप्तम भाव पर किसी भी ग्रह (शुभ हो या अशुभ) दृष्टि नही है साथ ही इस कुंडली में लग्नेश बुध है और बुध, गुरु को न तो शत्रु मानता है और न ही मित्र एवं बुध से गुरु एकादश भाव में है अतः यह तात्कालिक रूप से भी मित्र हुए अतः सम (+) मित्र = मित्र का योग हुआ।

 

फल:- हम इन जातिका को कह सकते हैं कि आपका ससुराल वालों से अच्छा संबंध रहेगा व आपको अपने ससुराल से प्रेम व यश की प्राप्ति होगी।

 

उदाहरण कुंडली:- २

 

उदाहरण कुंडली-२
उदाहरण कुंडली-२

 

इस कुंडली में शनि सप्तमेश है जो कि क्रूर ग्रह है और लग्नेश सूर्य का नैसर्गिक शत्रु भी है तथा सप्तम भाव पर किसी भी ग्रह (शुभ हो या अशुभ) की दृष्टि नही है एवं लग्नेश सूर्य चतुर्थ भाव में शनि के साथ बैठने से तात्कालिक शत्रु भी हुआ अतः शत्रु (+) शत्रु = अति शत्रु हुए

 

फल:- हम इन जातक को कह सकते हैं कि आपकी आपके ससुराल वालों से बिल्कुल भी नही बनेगी तथा आप उनके लिए चाहे जितना कर लें आपको उतना सम्मान नही प्राप्त हो सकेगा जिसकी आप उम्मीद रखते हैं।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

संतान प्राप्ति में बाधा के योग: जानें बीज स्फुट व क्षेत्र स्फुट क्या होता है व इसे कैसे निकालते हैं

संतान प्राप्ति में बाधा के योग: जानें बीज स्फुट व क्षेत्र स्फुट क्या होता है व इसे कैसे निकालते हैं

 

संतान बाधा के योग
संतान बाधा के योग

 

संतान प्राप्ति के लिए बीज स्फुट व क्षेत्र स्फुट की बहुत अधिक महत्ता होती है क्योंकि यह दोनों ही प्रजनन क्षमता को मापने का ज्योतिष में सबसे सरल व सबसे सटीक तरीका होता है बीज स्फुट से पुरुष के वीर्य की स्थिति व क्षेत्र स्फुट से महिला की प्रजनन क्षमता को मापा जाता है तो चलिए जानते हैं इन्हें कैसे निकाला जाता है।

 

 

बीज स्फुट निकालने का तरीका:-

 

बीज स्फुट पुरुष की कुंडली में निकाला जाता है इनमें 3 ग्रहों की गढ़ना की जाती है और वह है गुरु, शुक्र व सूर्य क्योंकि ज्योतिष में गुरु को संतान का कारक, शुक्र को वीर्य का कारक और सूर्य को पितृ का कारक माना गया है और सूर्य पितृ की महत्ता को भी दर्शाता है, अब लग्न कुंडली में इन तीनों ग्रहों की राशि व डिग्री को देखना चाहिए और यह तीनों जिन राशि व डिग्री में हो उन्हें जोड़ लेना चाहिए इनके जोड़ से हमें जो प्राप्त होता है वह बीज स्फुट कहलाता है इसके बाद हमें नवमांश में बीज स्फुट की स्थिति देखनी चाहिए।

 

क्षेत्र स्फुट निकालने का तरीका:-

 

क्षेत्र स्फुट महिला की कुंडली में निकाला जाता है इनमें भी 3 ग्रहों की गढ़ना की जाती है और वह है गुरु, मंगल व चंद्र क्योंकि गुरु संतान कारक, मंगल मासिक धर्म व प्रजनन क्षमता का कारक और चंद्र प्रजनन की प्रक्रिया को दर्शाता है अब लग्न कुंडली में इन तीनों ग्रहों की राशि व डिग्री को देखना चाहिए और यह तीनों जिन राशि व डिग्री में हो उन्हें जोड़ लेना चाहिए इनके जोड़ से हमें जो प्राप्त होता है वह क्षेत्र स्फुट कहलाता है इसके बाद हमें नवमांश में क्षेत्र स्फुट की स्थिति देखनी चाहिए।

 

बीज स्फुट का फल:-

 

१. पुरुष की कुंडली में यदि बीज स्फुट विषम राशि और विषम नवमांश में आए तो संतान प्राप्ति की संभावना प्रवल होती है।

 

२. यदि दोनों (राशि और नवमांश) सम आए तो संभावना क्षीण हो जाती है।

 

३. यदि विषम राशि और सम नवमांश या सम राशि और विषम नवमांश आए तो संभावना सम रहती है कहने का आशय यह है कि कुछ विलंब के साथ संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।

 

क्षेत्र स्फुट का फल:-

 

१. महिला की कुंडली में यदि क्षेत्र स्फुट सम राशि और सम नवमांश में आए तो संतान प्राप्ति की संभावना प्रवल होती है।

 

२. यदि दोनों (राशि और नवमांश) विषम आए तो संभावना क्षीण हो जाती है।

 

३. यदि विषम राशि और सम नवमांश या सम राशि और विषम नवमांश आए तो संभावना सम रहती है कहने का आशय यह है कि कुछ विलंब के साथ संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।

 

उदाहरण पुरुष कुंडली से:-

 

उदाहरण पुरुष कुंडली
उदाहरण पुरुष कुंडली

 

यह सिंह लग्न की कुंडली है अतः अब यहाँ हम गुरु, शुक्र व सूर्य की राशि और अंशों को एक जगह लिखकर इनका जोड़ निकलेंगे।

 

विशेष:-

 

ग्रह जिस राशि में बैठे हों उसके ठीक पहले वाली राशि को लेंगे जैसे यहाँ गुरु मिथुन राशि में 10° 24′ का है तो इसे हम 2` 10° 24′शुक्र कर्क राशि में 29° 45′ का है तो 3` 29° 45′ और सूर्य कन्या राशि में 0° 34′ का है तो 5` 0° 34′ लेंगे अब इनका जोड़ करेंगे।

 

 2` 10° 24′
 3` 29° 45′
+ 5` 00° 34′
 —————
 10`39°103′
 —————–

 

इनका जोड़ हमें यह प्राप्त हुआ अब हमें पता है कि एक मिनट में 60 सेकंड होते है और 103′, 60 से अधिक है अतः हम 103′ से 60 को घटा देंगे।

 

      10`39°103′
– 60
       ——————
        10` 40° 43′
       —————–

 

अब हमें 10` 40° 43′ प्राप्त हुआ चूँकि हमें पता है एक राशि अधिकतम 30° की होती है इसलिए हम 10` 40° 43′ के 40° में से 30° को घटा देंगे।

 

   10` 40° 43′
– 30
 ——————
 11` 10° 43′
 ——————

हमें  11` 10° 43′ जो प्राप्त हुआ यह बीज स्फुट कहलाता है अब आप सभी को याद होगा कि 11 वीं राशि कुंभ होती है तथा हमें शुरुवात में सभी ग्रह जिन राशि में बैठे हुए थे उनके ठीक पहले की राशि को लिया था अतः अब हम 11 में 1 और जोड़ देंगे तो हमें 12 प्राप्त होगा अतः हमें मीन राशि जो कि सम राशि होती है वह प्राप्त हुई अतः हम कह सकते हैं कि मीन राशि के 10° 43′ अंश का नवमांश होगा जो कि मीन राशि का चतुर्थ नवमांश अर्थात तुला का नवमांश होगा।

 

अब इसके फल में हम यह देख सकते हैं कि मीन राशि जो कि सम राशि और तुला नवमांश जो कि विषम राशि का नवमांश है प्राप्त होता है अतः बीज स्फुट का तीसरा सूत्र इसमें लागू होता अर्थात इनको संतान सुख कुछ विलंब के साथ प्राप्त होगा।

 

नोट:- इसी तरह महिला का क्षेत्र स्फुट निकालना चाहिए।

 

जय श्री राम।

Astrologers:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Kundli Prediction Recent Post

कोरोना और ज्योतिष: जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कब मिलेगी कोरोना से मुक्ति

कोरोना और ज्योतिष: जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कब मिलेगी कोरोना से मुक्ति

 

 

29 अक्टूबर 2019 को गुरु ने गोचर बदलकर वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश किया था तथा शनि व केतु से गुरु की की युति हुई थी जिन पर राहु की पूर्ण दृष्टि थी यह गोचर अनेक प्रकार की विपदाओं व संकटों का संकेतक था उसके ठीक  2 माह बाद सूर्य व बुध भी धनु राशि में प्रविष्ट हुए थे तब कोरोना जैसी महामारी सामने आई थी उसके ठीक  1 माह बाद सूर्य गोचर बदलकर मकर राशि में प्रविष्ट हुए थे जिस कारण से परिस्थितियाँ कुछ नियंत्रण में थी लेकिन  24 जनवरी 2020 को शनि के मकर राशि में प्रविष्ट होते ही कोरोना का प्रकोप बड़ने लगा और 5 मई को शनि, 11 मई को शुक्र, 14 मई को गुरु18 जून को बुध के वक्री होते ही कोरोना अपने चरम पर पहुँचने लगा तथा 5 जून को चंद्र ग्रहण (उपछाया ग्रहण भारत में दृश्य नही), 21 जून को सूर्य ग्रहण  (भारत में दृश्य) व  5 जुलाई को पुनः चंद्र ग्रहण (उपछाया ग्रहण भारत में दृश्य नही) लगने से गोचर में ग्रह एक लगातार पीड़ित होने लग गए।

 

 

21 जून 2020 को सिंह लग्न, मिथुन राशि व मृगशिरा नक्षत्र में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण अशुभ होने से कोरोना के और तेजी के साथ बड़ने का संकेतक था यह ग्रहण जिस समय लगा था उस समय गोचर में सिंह लग्न था जिसके एकादश भाव में राहु, सूर्य, चंद्र व बुध की युति थी तथा राहु, सूर्य व चंद्र मृगशिरा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में और बुध पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम चरण में थे यदि नवतारा चक्र का अध्यन करें तो मृगशिरा से पुनर्वसु “विपत्त” तारा के अंतर्गत आता है अतः बुध पर भी इस ग्रहण का प्रभाव पड़ा था अर्थात गोचर में सूर्य, बुध, चंद्र तीनों ग्रह राहु से पीड़ित थे तथा बुध वक्री अवस्था से गोचर थे और अन्य ग्रहों में शुक्र, शनि व गुरुभी वक्री अवस्था से ही गोचर कर रहे थे जो कि शुभ स्थिति को नही दर्शाता है (जिसे मैंने पूर्व की पोस्ट 21 जून 2020 में भी लिखा था और यह वर्तमान में स्पष्ट भी हो रहा है)

 

कोरोना से कब मिलेगी मुक्ति:-

 

 

वर्तमान के गोचर अध्यन से यह स्पष्ट है कि कोरोना के अभी नियंत्रण में आने की कोई संभावना नही बनती किंतु 2 अगस्त 2020 को बुध के मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करते ही गोचर की स्थिति में हल्का सुधार होना आरंभ हो जाएगा किंतु फिर भी स्थिति के नियंत्रण में आने की संभावना कम ही रहेगी उसके ठीक 13 दिन बाद अर्थात 16 अगस्त 2020 को दो मुख्य ग्रह मंगल व सूर्यगोचर परिवर्तन करेंगे सूर्य मिथुन राशि से कर्क राशि तो मंगल मीन राशि से स्वराशि मेष राशि में चले जाएंगे सूर्य के इस गोचर परिवर्तन से गोचर में दो सबसे क्रूर ग्रह राहु-केतु के मध्य से सूर्य व बुध के बाहर निकलते ही कोरोना से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होने के योग बनेंगे तथा यह ऐसा समय रहेगा जब गुरु व केतु की युति होते हुए भी यह दोनों अंशात्मक रूप से काफी दूर हो चुके होंगे उसके बाद 23 सितंबर 2020 को राहु और केतुगोचर बदलकर क्रमशः वृषभ व वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे उस समय बुध भी अपनी उच्च राशि कन्या से गोचर कर रहे होंगे यह एक समय होगा जब कोरोना का प्रभाव कुछ कम होना आरंभ होगा इसके साथ ही 20 नवंबर 2020 को गुरु के मकर राशि में प्रवेश करते ही कोरोना के बढ़ने की रफ्तार काफी धीमी हो जाएगी व एक बड़ी राहत अनुभव होगी किंतु पूर्णतया कोरोना से मुक्ति अभी भी संभव नही होगी क्योंकि गोचर में पुनः सूर्य वृश्चिक राशि से गोचर करते हुए केतु से युत व राहु से दृष्ट रहेंगे और 17 दिसंबर को बुध भी केतु से युति कर लेंगे जिस कारण से कोरोना में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिल सकती हैलेकिन स्थिति नियंत्रण में रहने से उतनी परेशानी नही होगी क्योंकि तब तक सूर्यवृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रविष्ट हो चुके होंगे इसके ठीक 26 दिन बाद जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर के गुरु व शनि से युति करेंगे तो यह वह समय रहेगा जब भारत को कोरोना पर पूर्णतया विजय प्राप्त होगी और 14 फरवरी 2021 तक कोरोना से देश मुक्त हो चुका होगा

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:-9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मीन लग्न
मीन लग्न

 

मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला-जुला रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का चतुर्थ भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होगी जिससे मन अप्रसन्न रहेगा, मन में बेचैनी बनी रह सकती है, माता से विवाद व माता को कष्ट संभव रहेगा, 23 सितंबर तक कोई भी भूमि या मकान न खरीदें यदि अति आवश्यक को तो किसी अच्छे वास्तु सलाहकार से सलाह कर के ही लें, यदि माता जी को न्यूरो से संबंधित या हिर्दय से संबंधित कोई समस्या हो तो उनके स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर पंचम भाव से चले जाएंगे अतः संतान से विवाद संभव रहेगा, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, विद्यार्थियों के लिए 16 जुलाई से 15 अगस्त तक का समय मिला-जुला रहेगा, माह के शुरुवात में गुरु व केतु का दशम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप आपके कर्मस्थान में वृद्धि होगी, लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए 19 नवंबर से पहले गुरु प्रमोशन के अच्छे योग बनाएगा, भूमि सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में शुक्र का तीसरे भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप कार्यक्षेत्र में अधिक प्रयास करना होगा व मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, मन में नए विचार आएंगे, पड़ोस के किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षण बड़ेगा, 6 जुलाई के दिन तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी अतः तनाव लेने से बचें, पिता को कष्ट व पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे किंतु फिजूल खर्चों में धन व्यय होगा, 8 से 10 जुलाई का समय बहुत शुभ नही है अतः तनाव लेने से बचें, आपकी इच्छा के अनुसार परिणाम न मिलने से मन अप्रसन्न रहेगा व मन में असंतोष बना रहेगा, 12 जुलाई के दिन आप अनेक चुनौतियों पर विजय प्राप्त करेंगे, यह दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा, यदि आपके मन में कार्य की उन्नति हेतु कोई अच्छा प्लान है तो इस दिन उसको जरूर आजमाएं सफलता की संभावना अधिक रहेगी।

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

माह के शुरुवात में शनि का लाभ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, जो लोग तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए है या शनि से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं तो लाभ होगा, जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, माह के शुरुवात में मंगल का लग्न से गोचर रहेगा अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें, यदि आपके या आपके माता के स्वास्थ्य में कोई समस्या हो तो होमियोपैथिक दवाओं की तरफ रुख करें अन्यथा सर्जरी के योग बनेंगे, भाग्य का सहयोग मिलेगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, आप खुद को ऊर्जावान अनुभव करेंगे, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, घर में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, मन मे बेचैनी बनी रह सकती है, 14 जुलाई का दिन काम-धंधे के लिए बहुत अच्छा रहेगा, किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव है, 13, 20 व 21 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 17 जुलाई का दिन प्रेमियों के लिए काफी अच्छा रहेगा, किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बड़ेगा, 21 जुलाई के दिन संतान को कष्ट संभव है, संतान व पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा दिन रहेगा, 23 व 24 जुलाई के दिन स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें व ठंडे पदार्थों के सेवन से परहेज करें, संतान से विवाद न करें, 27 व 28 जुलाई को अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः व्यर्थ विवाद से बचें।

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

कुल मिलाकर मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला-जुला रहेगा बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, छोटे भाई-बहन व माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, बाहर के बने व्यंजन व ठंडे चीजों के सेवन से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें, लोगों की बातों में आने से बचें, तनाव लेने से बचें, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, माह की 6, 8, 9, 20, 23, 24, 27 व 28 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि मीन लग्न व मीन राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व अमावस्या के दिन विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें और विनायक चतुर्थी व गणेश चतुर्थी का व्रत करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: कुंभ लग्न व कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: कुंभ लग्न व कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कुंभ लग्न
कुंभ लग्न

 

कुंभ लग्न व कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व शुक्र का पंचम भाव से गोचर रहेगा अतः गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, संतान से विवाद संभव रहेगा व संतान को कष्ट भी संभव है, यदि आपका कार्य फाइनेंस, मार्केटिंग, मीडिया, इंश्यूरेंस से जुड़ा हुआ है तो यह माह आपके लिए शुभ रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, कड़े संघर्ष के उपरांत बड़ी सफलता प्राप्त होगी, विद्यार्थियों के लिए यह माह मिला-जुला रहेगा, प्रेमियों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, माह के शुरुवात में गुरु व केतु का एकादश भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके छठे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा किंतु सप्तमेश का छठे भाव से गोचर बहुत शुभ नही होता और एक तरफ आपका लग्न कुंभ तो दूसरी तरफ सप्तम भाव में सिंह राशि भी है अर्थात आप व आपके जीवनसाथी दोनों ही थोड़े स्वाभिमानी हैं अतः दाम्पत्य जीवन में ताल-मेल बना कर चलें अन्यथा जीवनसाथी से विवाद संभव रहेगा, कुंभ लग्न के व्यक्तियों को महिलाओं से चाहे वह माता हो या पत्नी या प्रेमिका लाभ अवश्य मिलता है और चतुर्थ भाव से शुक्र का गोचर घरेलू सुख में वृद्धि का सूचक होता है अतः घर के वातावरण में खुशियों का माहौल रहेगा, वाहन सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, 5 जुलाई के दिन कार्यस्थल पर तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें व संयम से कार्य करें, 12 व 13 जुलाई को धन लाभ के योग बनेंगे।

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

माह के शुरूवात में शनि का द्वादश भाव से गोचर रहेगा अतः जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, अकेलापन अनुभव होगा, यात्राओं के योग बनेंगे, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, लोग आपके पीठ-पीछे षड्यंत्र रचेंगे, ख़र्चों में वृद्धि होगी, कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लें, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, माह के शुरुवात में मंगल का दूसरे भाव से गोचर रहेगा अतः वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें, तामसिक चीजों के सेवन से परहेज करें अन्यथा पेट/उदर में कोई समस्या संभव है, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, 14 जुलाई को किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, नौकरी पेशा लोगों के कार्य से सीनियर प्रसन्न रहेंगे व आपके कार्य की सराहना भी करेंगे, 16 जुलाई को घर में खुशियों का माहौल रहेगा जिससे मन भी प्रसन्न रहेगा, कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, माता का सहयोग प्राप्त होगा, यदि आप कोई संपत्ति क्रय करना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए सबसे शुभ रहेगा, 20 से 22 जुलाई के मध्य विशेष सावधानी बरतें छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, वाहन सावधानी से चलाएं, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, सरकारी कर्मचारियों के साथ व्यर्थ विवाद में न पड़ें, 6, 13 व 20 जुलाई को अचानक धन लाभ व  26 जुलाई को धन हानि के योग बनेंगे।

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

कुल मिलाकर कुंभ लग्न व कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा जिसमें धन लाभ के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें तामसिक चीजों के सेवन से परहेज करें, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, वाहन सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, माह की 6, 7, 20, 21, 22, 25, 26 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कुंभ लग्न व कुंभ राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य शनि स्त्रोत्र का पाठ करें व शिवलिंग पर दुग्ध मिश्रित जल से अभिषेक कर चावल मिश्रित काला तिल “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते हुए अर्पित करें और अमावस्या के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर के बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तथा विनायक चतुर्थी और संकठा चतुर्थी का व्रत कर गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470