Loading...
Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

सिंह लग्न
सिंह लग्न कुंडली

 

सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला-जुला रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का एकादश भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, चाचा से संबंध मधुर होंगे, यदि आपका कार्य फाइनेंस, मार्केटिंग, सौंदर्य, टीचिंग, बैंक, इंश्यूरेंस से जुड़ा हुआ है तो उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में आ जाएंगे अतः 16 जुलाई के बाद कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर ही लें व कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले उस पेपर को अच्छे से पढ़ लें, खर्चों में वृद्धि होगी, दवाईयों पर धन व्यय होगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, यदि बिजली बिल या कोई टैक्स भरना बाकी हो तो उसको 16 जुलाई से पहले भर दें, 1 जुलाई आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे व उनके साथ किसी रोमैंटिक यात्रा भी जा सकते हैं, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के अच्छे योग बनेंगे अतः यदि 1 जुलाई के दिन कोई इंटरव्यू हो तो उसे अवश्य दें, 2 से 5 जुलाई में अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः व्यर्थ विवाद से बचें, इस दौरान आपके लिए हुए अधिकतर निर्णय गलत सिद्ध हो सकते हैं अतः इन दिनों कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ससुराल पक्ष से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, 6 जुलाई को धन हानि के योग बनेंगे, यात्राओं के योग बनेंगे, 7 व 12 जुलाई आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे, यात्राओं के योग बनेंगे, 13 से 15 जुलाई के मध्य कोई भी रिस्क न लें अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है, यदि आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए यह अच्छा समय रहेगा, मित्रों से मुलाकात संभव रहेगा व उनके साथ अच्छा समय बीतेगा, धन लाभ के योग बनेंगे, तनाव लेने से बचें, माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 13 जुलाई को धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे, माह के शुरुवात में शुक्र का दशम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, यदि आपका कार्य मार्केटिंग, फाइनेंस, टीचिंग, सौंदर्य, खान-पान से जुड़ा हुआ है तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए शुभ सिद्ध होगा किंतु शुक्र के वक्री रहने के कारण से कुछ परिश्रम करने पर ही सफलता प्राप्त होगी, माता का सहयोग प्राप्त होगा।

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

माह के शुरुवात में केतु व गुरुका पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा फिर भी कभी-कभी भाग्य से निराशा हाथ लगेगी क्योंकि मंगल का अष्टम भाव से गोचर रहेगा जो कि आपकी कुंडली में भाग्य स्थान का स्वामी होता है, गर्म चीजों के सेवन से परहेज करें, यदि आपको रक्त जनित कोई विकार हो या हिर्दय जनित कोई समस्या हो तो अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, माह के शुरुवात में शनि का षष्ठ भाव से गोचर रहेगा अतः वाहन सावधानी से चलाएं, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, छोटे भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, पराक्रम में वृद्धि होगी, फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें, 16 से 19 जुलाई के मध्य कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें क्योंकि आपके अधिकतर निर्णय गलत सिद्ध हो सकते हैं, खर्चों में वृद्धि होगी, 20 व 26 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 20 से 22 जुलाई तक समय नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा सिद्ध होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 23 से 26 जुलाई का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा, मन प्रसन्न रहेगा, कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, धन लाभ के योग बनेंगे, 27 व 28 जुलाई का समय आप के लिए अच्छा रहेगा भाई-बहन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, 29 जुलाई से 2 अगस्त के मध्य आप अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, घर का माहौल अच्छा रहने से मन प्रसन्न रहेगा, घर वालों के साथ कहीं पिकनिक या घूमने जा सकते हैं।

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

कुल मिलाकर सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला जुला रहेगा जिसमें पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, कोई भी निर्णय बहुत सोच-विचार कर ही लें, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, व्यर्थ विवाद में न पड़ें, वाहन सावधानी से चलाएं, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, माह की  2, 3, 4, 5, 6, 16, 17, 18 व 19 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि सिंह लग्न व सिंह राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कर्क लग्न
कर्क लग्न

 

कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का द्वादश भाव से गोचर रहेगा अतः पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद न करें, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, यदि आप किसी नए कार्य का आरंभ करना चाहते हैं तो अभी कुछ समय और रुक जाएं क्योंकि द्वादश भाव से राहु का गोचर नए कार्य के शुरुवात के लिए शुभ नही होता, अनैतिक संबंध बनाने से बचें, खर्चों में वृद्धि होगी, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे फलस्वरूप क्रोध पर नियंत्रण रखें, सीनियर से व्यर्थ विवाद में न करें, 1 से 3 जुलाई तक का समय प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए अच्छा सिद्ध होगा, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, 4 व 5 जुलाई स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत शुभ नही है अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, यदि आप कर्ज के लिए आवेदन करना चाहते हैं यह समय आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा, ठंडी चीजों से परहेज करें, खर्चों में वृद्धि होगी, 6 व 7 जुलाई जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें, दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, 8 से 10 जुलाई तक का समय आपके लिए बहुत शुभ नही है अतः थोड़ा सावधान रहें, व्यर्थ विवाद में न पड़ें अन्यथा अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, तनाव लेने से बचें, ससुराल जाने के योग बनेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें, 11 व 12 जुलाई को यात्राओं के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, व्यापारियों व नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, 13 से 15 जुलाई तक का समय व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा, किसी बड़े अधिकारी या नेता/राजनेता से मुलाकात संभव रहेगी, 6 जुलाई को धन चोरी होने या शत्रुओं या दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, 13 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में मंगल का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा अतः कार्य के सिलसिले से यात्राओं के योग बनेंगे, किसी भी बात को लेकर जिद्द न करें, धैर्य व संयम से काम करें, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, माता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में केतु व गुरु का षष्ठ भाव से गोचर रहेगा अतः परिवार में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होने के योग बनेंगे, संतान व परिवार के सदस्यों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

माह के शुरुवात में शुक्र का लाभ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप घर के वातावरण में खुशियों का माहौल रहेगा किंतु फिर भी बीच-बीच में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी महिला से धन लाभ या उन्नति के नए अवसर प्राप्त होने के योग बनेंगे, संतान की उन्नति होगी, माह के शुरुवात में शनि का सप्तम भाव से गोचर रहेगा अतः बड़ों का सम्मान करें, विवाह के योग बनेंगे अतः कहीं विवाह हेतु बात चल सकती है किंतु विवाह होने के योग नवंबर के मध्य भाग से आरंभ होंगे, जीवनसाथी का स्वभाव कुछ गंभीर अनुभव होगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त करने हेतु मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, जीवन में भागा दौड़ी बनी रहेगी, जिनके विवाह में बाधा आ रही हो वह शनि के उपाय करें, 20 जुलाई को धन हानि (चोरी/शत्रुओं/दवाईयों पर धन व्यय होने) के योग बनेंगे, 16 व 17 जुलाई आपके लिए बेहद शुभ रहेगा यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो यह अच्छा समय सिद्ध होगा, जीवनसाथी के साथ किसी रोमैंटिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, यदि आप कहीं पैसा निवेश करना चाहतें हैं तो उसके लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, 18 से 20 जुलाई के मध्य कोई भी व किसी भी प्रकार का निर्णय न लें और बहुत ही सतर्कता के साथ प्रत्येक कार्य करें, 21 व 22 जुलाई का समय भी बेहद शुभ नही है अतः तनाव लेने से बचें व वाणी पर नियंत्रण रखें, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा किन्तु कार्यक्षेत्र के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा, 23 से 26 जुलाई में धन लाभ के योग बनेंगे विशेषतः 26 जुलाई का दिन बहुत शुभ रहेगा, परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा, यात्राओं के योग बनेंगे, भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, 27 से 30 जुलाई तक का समय संतान के लिए शुभ रहेगा, माता का सहयोग प्राप्त होगा, घर में खुशियों का माहौल रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा, 31 जुलाई व 1 अगस्त का समय बहुत शुभ नही है अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, ठंडे पदार्थों से परहेज करें, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

कुल मिलाकर कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा जिसमें किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ठंडे पदार्थों से परहेज करें, परिवार व संतान पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, महिलाओं से लाभ होगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी बड़े अधिकारी, नेता/राजनेता से मुलाकात संभव रहेगी, यदि 8 व 18 जुलाई के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो 8 जुलाई को दोपहर 12:30 से पहले व 18 जुलाई को 9:30 से पहले ले लें उसके बाद का समय शुभ नही रहेगा, माह की 4, 5, 8, 6, 9, 10, 18, 19, 20 व 31 तिथियाँ शुभ नही है अतः इनमें विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कर्क लग्न व कर्क राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ करे व अमावस्या के दिन बहते जल में नारियल प्रवाहित करें और शनिवार के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करें व नित्य सूर्य को जल दें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मिथुन लग्न
मिथुन लग्न कुंडली

 

मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला-जुला रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का लग्न से गोचर रहेगा अतः किसी भी सरकारी कर्मचारी या सीनियर से व्यर्थ विवाद न करें, झूठ बोलने से बचें, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें, खुद के स्वाभिमान पर थोड़ा नियंत्रण रखें 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके दूसरे भाव में चले जाएंगे अतः वाणी पर नियंत्रण रखें, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, 6 व 13 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 11 जुलाई से कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय रहेगा, माह के शुरुवात में शुक्र का व्यय भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप सुख के साधनों, जीवनसाथी, महिलाओं, संतान पर धन व्यय होगा, संतान के स्वास्थ्य में परेशानी संभव रहेगी, यात्राओं के योग बनेंगे, जो लोग पढ़ाई के लिए बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा समय रहेगा माह के शुरुवात में मंगल का गोचर आपके दशम भाव से रहेगा फलस्वरूप मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आपके कार्य से सीनियर खुश रहेंगे, माता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें, संतान को कष्ट संभव रहेगा।

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

माह के शुरुवात में गुरु व केतु का सप्तम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप विवाह के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, मित्रों परिवारजनों पर अधिक विश्वास करने से बचें धोखा मिलने की संभावना रहेगी, 20 व 26 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 17 जुलाई को वाहन सावधानी से चलाएं एक्सीडेंट होने की संभावना रहेगी, माह के शुरुवात में शनि का अष्टम भाव से गोचर रहेगा अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जीवनसाथी की वाणी थोड़ी कटु अनुभव होगी, जोड़ों व पैर में दर्द की शिकायत संभव है, 1 से 4 जुलाई आपके लिए अच्छा रहेगा भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, यात्राओं के योग बनेंगे, 5 से 18 जुलाई के मध्य अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं, तनाव लेने से बचें, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें, 19 से 22 जुलाई तक का समय अच्छा रहेगा आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, 23 से 28 जुलाई का समय कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा सिद्ध होगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, 29 व 30 जुलाई के दिन कोई भी निर्णय न लें और न ही कहीं हस्ताक्षर करें अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी, 31 जुलाई के दिन बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने की संभावना रहेगी।

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

कुल मिलाकर मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला-जुला रहेगा जिसमें एक्सीडेंट होने के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, तनाव लेने से बचें, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, आध्यत्म की ओर झुकाव बड़ेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, 20, 21 व 22 जुलाई को आपके परिवार व आपके ससुराल पक्ष के लोगों के बीच तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, माह की 1 से 3, 5 से 18, 21, 29 व 30 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि मिथुन लग्न व मिथुन राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व विष्णुसहस्त्र नाम और शनि स्तोत्र का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

सूर्य ग्रहण का कोरोना और विश्व पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण का कोरोना और विश्व पर प्रभाव

 

सूर्य ग्रहण का कोरोना पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण का कोरोना पर प्रभाव

 

29 अक्टूबर 2019 को गुरु ने गोचर बदलकर वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश किया था तथा शनि व केतु से गुरु की की युति हुई थी जिन पर राहु की पूर्ण दृष्टि थी यह गोचर अनेक प्रकार की विपदाओं व संकटों का संकेतक था उसके ठीक  2 माह बाद सूर्य व बुध भी धनु राशि में प्रविष्ट हुए थे तब कोरोना जैसी महामारी सामने आई थी उसके ठीक  1 माह बाद सूर्य गोचर बदलकर मकर राशि में प्रविष्ट हुए थे जिस कारण से परिस्थितियाँ कुछ नियंत्रण में थी लेकिन  24 जनवरी 2020 को शनि के मकर राशि में प्रविष्ट होते ही कोरोना का प्रकोप बड़ने लगा और 5 मई को शनि, 11 मई को शुक्र,14 मई को गुरु18 जून को बुध के वक्री होते ही कोरोना अपने चरम पर पहुँचने लगा तथा 5 जून को चंद्र ग्रहण (उपछाया ग्रहण), 21 जून को सूर्य ग्रहण व  5 जुलाई को पुनः चंद्र ग्रहण (उपछाया ग्रहण) लगने से गोचर में ग्रह एक लगातार पीड़ित होने लग गए।

 

वर्तमान के गोचर का अध्यन किया जाए तो गोचर में सभी ग्रह दो सबसे क्रूर ग्रहों राहु व केतु के मध्य होने से पीड़ित चल रहे हैं तथा 21 जून 2020 को सिंह लग्न, मिथुन राशि व मृगशिरा नक्षत्र में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण अशुभ होने से कोरोना के और तेजी के साथ बड़ने का संकेतक है, यह ग्रहण जिस समय लगेगा उस समय गोचर में सिंह लग्न होगा जिसके एकादश भाव में राहु, सूर्य, चंद्र व बुध की युति होगी तथा राहु, सूर्य व चंद्र मृगशिरा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में और बुध पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम चरण में होंगे यदि नवतारा चक्र का अध्यन करें तो मृगशिरा से पुनर्वसु “विपत्त” तारा के अंतर्गत आता है अतः बुध पर भी इस ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा अर्थात गोचर में सूर्य, बुध, चंद्र तीनों ग्रह राहु से पीड़ित रहेंगे तथा बुध वक्री अवस्था से गोचर करेंगे और अन्य ग्रहों में शुक्र, शनि व गुरु भी वक्री अवस्था से ही गोचर करेंगे जो कि शुभ स्थिति को नही दर्शाता है।

 

सूर्य ग्रहण का विश्व पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण का भारत पर प्रभाव

 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी गोचर में ऐसी युति होती है तो वह देश, राजा, सेना व प्रजा के लिए शुभ नही होती अतः इस समय के गोचर के अनुसार अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं, आतंकवादी घटनाएं, घटने के साथ-साथ नेता-राजनेता व अभिनेता की मृत्यु और सेमनावर्ती देशों से युद्ध व रोगों का प्रचंड वेग से आगे बड़ने की संभावना है, इस ग्रहण का प्रभाव 3 माह व 10 से 12 दिन तक रहेगा अतः यह 3 माह व 12 दिन के मध्य भारत में कोरोना प्रचंड वेग से अपने चरम पर पहुँचेगा तथा भारत को अनेक प्रकार की विपदाओं व आपदाओं का सामना करना पड़ेगा तथा इसी समय में “तीसरे विश्व युद्ध” के आरंभ होने की भी संभावना बनेगी, 3 सितंबर 2020 को राहु व केतु गोचर बदलकर क्रमशः वृषभ (राहु)वृश्चिक (केतु) में प्रवेश करेंगे तदोपरांत कोरोना से कुछ राहत मिलना आरंभ होगा तथा नवंबर के अंतिम भाग में बड़ी राहत अनुभव होगी और जनवरी में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही कोरोना महामारी का पूर्णरूपेण अंत हो चुका होगा।

 

विशेष:-

 

शास्त्रों के अनुसार ग्रहण का प्रभाव ग्रहण लगने के 15 दिन पूर्व से दिखने लगता है पिछले कुछ दिनों में आए भूकंप, तूफान, कोरोना के मरीजों में वृद्धि, चीन से युद्ध का आरंभ यह सभी ग्रहण के अशुभ फल का संकेतक है।

 

आगे जैसी प्रभु इच्छा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

वृषभ लग्न
वृषभ लग्न

 

वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का दूसरे भाव से गोचर रहेगा अतः वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, नेत्रों में कोई समस्या रह सकती है, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, परिवार के सदस्यों से वैचारिक मतभेद के कारण से विवाद संभव रहेगा, तामसिक चीजों के सेवन करने से बचें 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके तीसरे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप पराक्रम में वृद्धि होगी, माता व छोटे भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा व छोटे भाई-बहन की उन्नति भी होगी, किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव रहेगी, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, आवेश में आने से बचें, 5 जुलाई के दिन व्यर्थ विवाद करने से बचें तथा नेत्रों के प्रति विशेष सावधानी बरतें, 12 जुलाई को धन लाभ या किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, 13 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 14 जुलाई को बड़े अधिकारियों से मुलाकात संभव रहेगी किंतु उनसे बहुत अधिक लाभ की अपेक्षा न रखें अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है, माह के शुरुवात में शुक्र का लग्न से ही गोचर रहेगा जिस कारण से कुछ परिश्रम के साथ सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे, 17 जुलाई को प्रेमियों के लिए काफी अच्छा दिन रहेगा यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, वस्त्र, आभूषण क्रय करने के योग बनेंगे।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

माह के शुरुवात में मंगल का एकादश भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप आय में वृद्धि के योग बनेंगे, यात्राओं पर धन व्यय होगा, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, संतान से विवाद या संतान को कष्ट संभव रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, माह के शुरुवात में शनि का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा अतः भाग्य का सहयोग प्राप्त करने हेतु अधिक प्रयास करना होगा, लंबी यात्राओं के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, पैरों या जोड़ों में दर्द की शिकायत रह सकती है, माह के शुरुवात में केतु व गुरु का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, कोई भी रिस्क लेने से बचें, दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, जिन्हें हिर्दय जनित कोई रोग हो व गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 20 व 26 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 1 जुलाई से 5 जुलाई तक कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लें, खर्चों में वृद्धि होगी, 6 से 12 जुलाई के मध्य बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, 13 से 18 जुलाई तक का समय परिवार वालों के साथ अच्छे से बीतेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा व आनंद की अनुभूति होगी किंतु वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा व्यर्थ के विवाद भी हो सकते हैं, 19 से 23 जुलाई के मध्य भाई-बहन व पड़ोसियों से संबंध मधुर होंगे, 21 जुलाई के दिन पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, 24 से 27 जुलाई तक का समय परिवार वालों के साथ आनंद से बीतेगा, 28 से 31 जुलाई तक का समय विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए अच्छा रहेगा, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, संतान को कष्ट संभव रहेगा।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

कुल मिलाकर वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई  2020 सामान्य रहेगा जिसमें धन लाभ के योग बनेंगे, किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव रहेगी, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेंगे, सर दर्द, नेत्रों में चोट, दर्द या जलन की शिकायत संभव रहेगी, प्रेमियों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, गुरु का अष्टम भाव से केतु के साथ गोचर स्वास्थ्य, संतान व विद्या के लिए बहुत शुभ संकेतक नही है अतः थोड़ा सावधान रहें माह की  1 से 5 व 14, 17, 21 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि वृषभ लग्न व वृषभ राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल देकर अदित्यहिर्दय स्तोत्र व राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

18 जून 2020: 3 ग्रहों के बाद अब बुध भी होंगे वक्री जानें बुध के वक्री होने पर क्या सावधानी बरतनी चाहिए—–Astrology Sutras

18 जून 2020: 3 ग्रहों के बाद अब बुध भी होंगे वक्री जानें बुध के वक्री होने पर क्या सावधानी बरतनी चाहिए—–Astrology Sutras

 

बुध मिथुन राशि में वक्री
बुध मिथुन राशि में वक्री

 

शनि, गुरु व शुक्र वर्तमान में वक्री अवस्था से गोचर कर रहे हैं और आज अर्थात 18 जून 2020 को प्रातः  9 बजकर 52 मिनट पर बुध भी वक्री हो जाएंगे तथा 12 जुलाई को पुनः मार्गी हो जाएंगे बुध बुद्धि, वाणी, चेतना, व्यापार, रेडियो, मोबाइल और त्वचा के कारक होते हैं अतः बुध के वक्री होने से विभिन्न राशियाँ भी प्रभावित होंगी तो चलिए जानते हैं बुध के वक्री अवस्था में गोचर के दौरान विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा:-

 

मेषादि 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव
मेषादि 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए बुध तीसरे से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः बहुत सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें व जोखिम लेने से बचें, छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें।

 

उपाय:- नित्य गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित कर गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें व संकठा चतुर्थी और विनायक चतुर्थी का व्रत करें।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए बुध दूसरे भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः वाणी पर नियंत्रण रखें, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें, संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कुछ परिश्रम के साथ सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे।

 

उपाय:- गणेश अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए बुध लग्न से ही वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः तनाव लेने से बचें व स्वास्थ्य का ख्याल रखें, त्वचा संबंधित कोई समस्या संभव है, वाहन सुख प्राप्त हो सकता है, व्यय में वृद्धि होगी।

 

उपाय:- गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए बुध द्वादश भाव से गोचर करेंगे अतः खर्चों पर नियंत्रण बना कर रखें, किसी से व्यर्थ विवाद में न पड़ें व लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, किसी नए कार्य के आरंभ के लिए यह अच्छा समय रहेगा।

 

उपाय:- गणेश गायत्री मंत्र का नित्य जाप करें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए बुध एकादश भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः यात्राओं पर धन व्यय होगा, आय वृद्धि के योग बनेंगे, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, बुआ व बड़ी बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

उपाय:- नित्य गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए बुध दशम भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः मन में किसी न किसी प्रकार का भय बना रह सकता है, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवाद में न पड़ें।

 

उपाय:- नित्य गणेश गायत्री मंत्र का जाप करें।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल
तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए बुध नवम भाव से वक्री होकर गोचर करेंगे अतः धार्मिक यात्राओं या धार्मिक कार्यों या कार्य के सिलसिले से की गई यात्राओं पर धन व्यय होगा, भाग्य वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना होगा, पिता के स्वास्थ्य में परेशानी संभव है, महिलाओं से व्यर्थ विवाद करने से बचें।

 

उपाय:- बुधवार के दिन कोई साग व शुक्रवार के दिन शकर मिश्रित चावल गाय को खिलाएं।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध अष्टम भाव से वक्री होकर गोचर करेंगे अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, व्यर्थ विवाद में न पड़ें व तनाव लेने से बचें, जीवनसाथी की वाणी में तेजी अनुभव होगी, ससुराल पक्ष से विवाद संभव है, निवेश करने से बचें।

 

उपाय:- संकठा चतुर्थी व विनायक चतुर्थी का व्रत करें व नित्य गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए बुध सप्तम भाव से वक्री होकर गोचर करेंगे अतः विवाह में कुछ दिक्कतें आएंगी, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें, कार्यस्थल पर किसी से क्षणिक विवाद होने के कारण से तनाव रह सकता है, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।

 

उपाय:- नित्य गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करें व अर्पित की हुई दूर्वा घास से कुछ अपने पर्स या जेब में रखें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए बुध षष्ठ भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः तनाव लेने से बचें, जिन्हें न्यूरो से संबंधित समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, मामा पक्ष से वैचारिक मतभेद संभव है।

 

उपाय:- गणेश चालीसा व शनि स्तोत्र का नित्य पाठ करें।

 

कुंभ राशि:

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए बुध पंचम भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, विद्यार्थियों के लिए यह मिला-जुला समय रहेगा, संतान को कष्ट संभव है, अपने सीनियर से व्यर्थ विवाद में न पड़ें।

 

उपाय:- राम रक्षा स्तोत्र का नित्य पाठ करें व गणेश गायत्री मंत्र का नित्य जाप करें।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए बुध चतुर्थ भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः माता से विवाद संभव रहेगा, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव रहेगा, किसी अपरिचित की बातों में आने से बचें।

 

उपाय:- गणेश सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करें।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मेष लग्न कुंडली
मेष लग्न कुंडली

 

मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु आपके तीसरे भाव से गोचर करेंगे अतः आवेश में आने से बचें, छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, संतान की उन्नति होगी व संतान का सहयोग भी प्राप्त होगा 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके चतुर्थ भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप माता के स्वभाव में तेजी अनुभव होगी, तनाव लेने से बचें, जिन्हें हिर्दय जनित कोई रोग हो या जिन्हें छाती में दर्द की समस्या रहती हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, संतान पर धन व्यय होगा, माह के शुरुवात में मंगल का द्वादश भाव से गोचर रहेगा अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें व जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें क्योंकि इस माह आपके अधिकतर निर्णय गलत सिद्ध हो सकते हैं अतः सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें, घर में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, कोई भी रिस्क लेने से बचें, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें।

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

माह के शुरुवात में शनि का दशम भाव से गोचर शश नामक योग बनाएगा किंतु शनि के वक्री अवस्था में गोचर करने के कारण से मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, यदि आपका फाइनेंस से जुड़ा हुआ कार्य है तो यह माह आपके लिए अच्छा रहेगा, शेयर बाजार में पैसा लगाने से  बचें, माह के शुरूवात में गुरु व केतु का गोचर नवम भाव से रहेगा फलस्वरूप आध्यत्म की ओर झुकाव बड़ेगा, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जो लोग उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह माह अच्छा सिद्ध होगा, 1 से 4 जुलाई 12 जुलाई को विशेष सावधानी बरतें व इनमें कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें, धोखा मिल सकता है, तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, 5 से 10 जुलाई का समय आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा इनमें जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे व नजदीकियाँ बढ़ेंगी, कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है, किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात भी संभव रहेगी, 11 से 16 जुलाई का समय विशेष 12 जुलाई का समय अधिक शुभ नही है अतः यह समय थोड़ा सावधान रहें अन्यथा अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, 17 से 23 जुलाई के मध्य आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा व धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे या धार्मिक अनुष्ठान पर धन व्यय होगा, यह समय विद्यार्थियों के लिए बहुत शुभ रहेगा, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, 24 से 31 जुलाई तक का समय कार्यक्षेत्र के लिए सामान्य रहेगा जिसमें कार्य को लेकर लंबे समय से जो तनाव था उसमें राहत मिलेगी, यदि आप नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं तो 15 अगस्त तक इंतजार कर लें।

 

Mesh rashi
मेष राशिफल

 

कुल मिलाकर मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा जिसमें पराक्रम में वृद्धि होगी, छोटे भाई-बहन से विवाद संभव रहेगा, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, आवेश में आने व तनाव लेने से बचें, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, यदि आप लंबे समय से नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं तो कुछ समय और रुक जाएं, कोई भी रिस्क लेने से बचें व कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लें अन्यथा अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है माह की 1, 2, 3, 4, 11, 12, 13, 14, 15 व 16 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि मेष लग्न व मेष राशि वाले व्यक्ति यदि मंगलवार का व्रत कर हनुमान जी की उपासना करें व नित्य गाय को रोटी, गुड़ व चने की दाल खिलाएं तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मीन लग्न
मीन लग्न

 

मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य व शुक्र का तीसरे भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप कार्यक्षेत्र में अधिक प्रयास करना होगा व मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें व उनसे व्यर्थ विवाद न करें, छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर चतुर्थ भाव में चले जाएंगे जहाँ राहु व बुध पहले से ही गोचर कर रहे हैं अतः घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, यदि आप नया घर लेने का सोच रहे हैं तो सितंबर तक रुक जाएं क्योंकि चतुर्थ भाव से राहु का गोचर वास्तु दोष से निर्मित घर दिलवा सकता है, यदि माता जी को न्यूरो से संबंधित या हिर्दय से संबंधित कोई समस्या हो तो उनके स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 18 जून को बुध वक्री हो जाएंगे तब थोड़ा विशेष सावधानी बरतें, घर मे किसी मेहमान का आगमन भी संभव रहेगा, 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण आपके लिए अधिक शुभ नही है अतः उस दिन कोई भी रिस्क लेने से बचें, माह के शुरुवात में केतु का दशम भाव से गोचर अचानक कोई बड़ी सफलता दिलवा सकता है, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, माह के शुरुवात में मंगल का द्वादश भाव से गोचर रहेगा अतः यात्राओं के योग बनेंगे, स्थान पदिवर्तन के योग बनेंगे, खर्चों में वृद्धि होगी, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, गर्म चीजों व बाहर के बने व्यंजनों से परहेज करें, 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें, यदि आपके या आपके माता के स्वास्थ्य में कोई समस्या हो तो होमियोपैथिक दवाओं की तरफ रुख करें अन्यथा सर्जरी के योग बनेंगे, भाग्य का सहयोग मिलेगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा।

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

माह के शुरुवात में गुरु व शनि का एकादश भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, जो लोग तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए है या शनि से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं तो लाभ होगा, जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व उनसे अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, 30 जून को गुरु गोचर बदलकर पुनः आपके दशम भाव में आ जाएंगे अतः उस दिन थोड़ा सावधान रहें व कोई भी रिस्क लेने से बचें।

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

कुल मिलाकर मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा जिसमें विवाह के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, संतान की उन्नति होगी, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, छोटे भाई-बहन व माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, बाहर के बने व्यंजन व गर्म चीजों के सेवन से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें, लोगों की बातों में आने से बचें, तनाव लेने से बचें, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, माह की 2, 3, 5, 11, 12, 21, 25, 26, 27 व 30 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि मीन लग्न  व मीन राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व श्री सूक्त का पाठ करें और नित्य गाय को कोई साग और गुड़ खिलाएं तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: मकर लग्न व मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: मकर लग्न व मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मकर लग्न गोचरफल
मकर लग्न गोचरफल

 

मकर लग्न व मकर राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप संतान को किसी प्रकार का कष्ट संभव रहेगा, गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य का ख्याल रखें, विद्यार्थियों के लिए यह मिला-जुला समय रहेगा, धन लाभ के योग बनेंगे 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर छठे भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें, विपरीत परिस्थितियों से होते हुए सफलता प्राप्त होगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, माह के शुरुवात में शुक्र का भी पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व उन्हें विवाह के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो यह माह आपके लिए शुभ रहेगा, विद्यार्थियों को कुछ परिश्रम के साथ सफलता मिलेगी, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, माह के शुरुवात में मंगल का दूसरे भाव से गोचर रहेगा अतः वाणी पर नियंत्रण रखें व बहुत सोच-विचार कर ही कुछ बोलें अन्यथा व्यर्थ के विवाद होंगे व बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं, आय वृद्धि के योग बनेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, छोटे भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे व उनका सहयोग भी प्राप्त होगा, 18 जून को मंगल गोचर बदलकर तीसरे भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, आवेश में आने से बचें, भाग्य वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना होगा और मेहनत का पूर्ण फल भी प्राप्त होगा, तामसिक चीजों के सेवन से बचें, ज्वर/सर दर्द, फोड़े-फुंसी होने या किसी प्रकार से चोट लगने की संभावना रहेगी, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, माह के शुरुवात में राहु व बुध का गोचर छठे भाव में रहेगा अतः छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, मामा पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है 18 जून को बुध वक्री हो जाएंगे अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, नेत्रों में दर्द/जलन की शिकायत भी रह सकती है, द्वादश भाव से केतु का गोचर आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ाएगा, 18 जून से भाग्य का पूर्ण सहयोग नही प्राप्त हो सकेगा।

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

माह के शुरुवात में गुरु व शनि का लग्न से गोचर नीचभंग राजयोग बनाएगा अतः विवाह के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार के कारण से कुछ थकान अनुभव होगी तथा तनावपूर्ण स्थितियाँ भी उत्पन्न होगी अतः तनाव लेने से बचें, माह के मध्य भाग में सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे व आपके कार्य की सराहना करेंगे, 21 जून का सूर्यग्रहण आपके लिए शुभ सिद्ध होगा फिर भी इस दिन कोई जोखिम भरा कार्य करने से बचें तथा स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 7 व  8 जून को खर्चों में वृद्धि के कारण तनाव बना रह सकता है, 21 व 22 जून को स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें व जीवनसाथी से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, 25, 26 व 27 जून भी तनावपूर्ण रह सकता है अतः तनाव लेने से बचें।

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

कुल मिलाकर मकर लग्न व मकर राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा जिसमें नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, प्रेमियों के लिए प्रेम विवाह के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, विद्यार्थियों को कुछ परिश्रम के साथ सफलता प्राप्त होगी, तनाव लेने से बचें, नेत्रों में दर्द/जलन, ज्वर/सर दर्द, फोड़े-फुंसी या किसी प्रकार से चोट लगने की संभावना रहेगी, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, माह की 5, 7, 21, 22, 25, 26, 27 व 30 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें मेरे अनुसार यदि मकर लग्न व मकर राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य गणेश स्तोत्र का पाठ करें व सूर्य को जल देकर अदित्यहिर्दय स्तोत्र का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470