Loading...
Categories
Prediction Rashifal Recent Post

वार्षिक राशिफल 2023: जानिए, कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए 2023 कैसा रहेगा

वार्षिक राशिफल 2023: कन्या लग्न और कन्या राशि
वार्षिक राशिफल 2023: कन्या लग्न और कन्या राशि

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए वर्ष 2023 सामान्य रूप से मिला-जुला फल देने वाला रहेगा वर्ष के आरंभ में शनि आपके पंचम स्थान और गुरु सप्तम स्थान में रहेंगे साथ ही मंगल भी वक्री होकर गोचर करेंगे अतः जीवन में उलझने बनी रहेंगी, 16 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में आने के कारण से यात्रा के योग बनेंगे, आकस्मिक खर्च में वृद्धि के कारण से कुछ मानसिक तनाव अनुभव हो सकता है, 19 फरवरी 2023 को शनि गोचर बदलकर आपके षष्ठ स्थान में आ जाएंगे जो कि शुभ रहेंगे, लंबे समय से जीवन में चले आ रहे संघर्षों में कमी के योग बनेंगे किंतु शनि 5 फरवरी से 8 मार्च तक अस्त रहेंगे जिस कारण से जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु फरवरी से अप्रैल के मध्य अच्छा रिश्ता मिलने के योग रहेंगे, जो लोग लंबे समय से नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी फरवरी से अप्रैल का समय बहुत शुभ रहेगा, धन लाभ के योग बनेंगे, वाहन व पशुओं से सावधानी बरतें 19 अप्रैल 2023 को गुरु गोचर बदलकर आपके अष्टम स्थान में आ जाएंगे जिससे अष्टम स्थान पर राहु-गुरु और शनि का संबंध स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत शुभ नही कहा जा सकता अतः स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहें और यदि संभव हो तो 30 अक्टूबर तक खान-पान के प्रति विशेष सतर्कता बरतें, पेट या पेट के निचले हिस्से, पैर, जोड़ों, कमर में दर्द की कुछ समस्या भी रह सकती है, केतु आपके वाणी और धन स्थान से गोचर कर रहे है और 19 अप्रैल से गुरु की भी दृष्टि केतु पर रहेगी अतः वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें व कुछ बोलने के पूर्व एक बार उस पर विचार अवश्य करें क्योंकि वाणी स्थान पर गुरु और केतु का संबंध रहने के कारण से अचानक से आपकी बोली हुई बात सत्य सिद्ध होने के योग हैं, कन्या राशि और कन्या लग्न वालों के जीवन में काफी लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में कुछ कमी आएगी किंतु स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष 2023 कुछ उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, अप्रैल 2023 के बाद दाम्पत्य जीवन में भी थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, ससुराल पक्ष में भी किसी प्रकार की चिंता या ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मन-मुटाव संभव रह सकता है, क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखना शुभ रहेगा।

 

To Read In English Click Here

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार 7 फरवरी से 26 फरवरी और 7 जून से 23 जून विद्यार्थियों और प्रेमियों के लिए शुभ समय रहेगा, जो लोग प्रेम विवाह करने का विचार कर रहे हैं उनके लिए भी यह समय शुभ रहेगा, 8 जुलाई से 24 जुलाई और 14 अक्टूबर से 15 नवंबर के समय आपके आर्थिक स्थिति के लिहाज से बहुत शुभ रहेगा, कार्य का विस्तार होगा व आय में वृद्धि के योग रहेंगे, यदि आप किसी नए करोबार का आरंभ करना चाहते हैं या लंबे समय से नौकरी परिवर्तन या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए 16 से 30 मार्च, 23 जून से 12 जुलाई और 24 नवंबर से 30 दिसंबर का समय बहुत शुभ रहेगा साथ ही इस समय में दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी साथ ही जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, 10 मई से 10 जून के मध्य राहु और गुरु अष्टम स्थान में अंशों में एक-दूसरे के बहुत नजदीक रहेंगे और शनि की दृष्टि भी राहु और गुरु दोनों पर रहेगी अतः इस समय पर स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सचेत रहें, पेट/पेट के निचले हिस्से, मुख या गले में किसी प्रकार की समस्या संभव रहेगी, 27 फरवरी से 15 मार्च, 31 मार्च से 6 जून, 25 जुलाई से 30 सितंबर का समय भी कुछ तनाव वाला रह सकता है।

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार शनि का षष्ठ स्थान व गुरु का अष्टम स्थान से गोचर शुभ रहेगा यात्रा के योग बनेंगे और उन यात्राओं से लाभ भी होगा, धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे, घर के बड़े-बुजुर्ग या किसी धार्मिक कार्य या संतान पर धन व्यय होने के योग हैं, जो लोग लंबे समय से घर लेने का विचार कर रहे हैं उनके लिए 30 अक्टूबर के बाद घर लेना बहुत शुभ रहेगा यदि 30 अक्टूबर के पहले घर लेना अति आवश्यक हो तो एक बार वास्तु सलाहकार से सलाह कर घर लेना शुभ रहेगा क्योंकि राहु का चतुर्थ स्थान से संबंध किसी प्रकार के वास्तु दोष को दर्शाता है, स्थान परिवर्तन और नौकरी परिवर्तन के योग रहेंगे, 30 अक्टूबर को राहु आपके सप्तम और केतु लग्न स्थान में आ जाएंगे केतु के लग्न में आने से धर्म-आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी, अचानक से कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें, राहु का सप्तम स्थान से गोचर जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा नही कहा जा सकता अतः उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कन्या लग्न व कन्या राशि वाले व्यक्तियों के अंदर अप्रैल के अंतिम भाग से अक्टूबर के मध्य विपरीत लिंग के प्रति झुकाव अधिक रह सकता है, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, यदि आप पार्टनरशिप में किसी नए व्यवसाय का आरंभ करना चाहते हैं तो 16 से 30 मार्च, 27 जून से 6 जुलाई और 28 नवंबर से 10 दिसंबर के मध्य का समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा, संतान को किसी प्रकार का कष्ट या संतान से वैचारिक मतभेद रह सकते हैं, गुरु के अष्टम स्थान में राहु के साथ स्थित होने और शनि की उन पर दृष्टि होने के कारण से कभी-कभी घरेलू वातावरण को लेकर मन में कुछ चिंता अनुभव हो सकती है साथ ही आपके माता जी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, वर्ष पर्यंत गणेश संकटनाशन स्तोत्र और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना बहुत शुभ रहेगा।

आगे हरि इच्छा प्रबल🙏

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope).
Mobile:- 9919367470, 7007245896
Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कन्या लग्न
कन्या लग्न कुंडली

 

कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए जुलाई 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का दशम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, कार्य के सिलसिले से यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, पिता का सहयोग प्राप्त होगा व उनसे आपके संबंध भी मधुर होंगे, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके एकादश भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप खर्चों में वृद्धि होगी, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, संतान, प्रॉपर्टी को लेकर भी तनाव हो सकता है, प्रेमियों के मध्य वैचारिक मतभेद होने के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में शुक्र का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, धन लाभ के योग बनेंगे, किसी महिला से धन लाभ या महिला के सहयोग से उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, कुटुंब अर्थात परिवार में किसी महिला के कारण से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, महिलाओं के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, माह के शुरुवात में शनि का पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की उन्नति होगी व उनका सहयोग प्राप्त होगा, विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय सिद्ध होगा।

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

माह के शुरुवात में गुरु व केतु का चतुर्थ भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप घर खरीदने के लिए मन में विचार आएंगे, परिवार वालों की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, माह के शुरुवात में मंगल का सप्तम भाव से गोचर रहेगा अतः जीवनसाथी के स्वभाव में तेजी अनुभव होगी, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, 11 जुलाई के बाद उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, 1 से 4 जुलाई तनावपूर्ण रह सकता है अतः तनाव लेने से बचें, पैसे की कमी अनुभव होगी, खर्चों में वृद्धि होगी, व्यर्थ विवाद से बचें, 5 से 8 जुलाई के मध्य में नए विचार आएंगे, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे, विद्यार्थियों, प्रेमियों व संतान के लिए यह अच्छा समय रहेगा, 12 जुलाई के दिन बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, धन लाभ के योग बनेंगे, 6 व 13 जुलाई को अचानक धन लाभ हो सकता है, 14 जुलाई नौकरी पेशा व व्यापारियों के लिए अच्छा समय रहेगा, किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव रहेगी, 17 जुलाई को यात्राओं के योग बनेंगे व उस यात्रा से लाभ भी प्राप्त होगा, 19 से 22 जुलाई के मध्य खर्चों में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें व तनाव लेने से बचें, 20 जुलाई को रुका हुआ धन मिल सकता है, 23 से 25 जुलाई कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय रहेगा, सीनियर से आपके संबंध मधुर होंगे, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे व आपके कार्य की सराहना भी करेंगे, 26 से 28 जुलाई के मध्य व्यर्थ विवाद से बचें, अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं, 29 से 31 जुलाई आपके लिए अच्छा समय रहेगा, उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, यात्राओं के योग बनेंगे व उन यात्राओं से लाभ भी प्राप्त होगा, 21 जुलाई को संतान व प्रॉपर्टी को लेकर तनाव रह सकता है, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेंगे, प्रेमियों के मध्य तनावपूर्ण स्थितियाँ बनी रहेगी।

 

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

कुल मिलाकर कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए जुलाई 2020 अच्छा रहेगा जिसमें बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, सीनियर से आपके संबंध मधुर होंगे, किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें व तनाव लेने से बचें, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, व्यर्थ विवाद में न पड़ें, माह की 1, 2, 3, 4, 19, 20, 21, 22, 26, 27 व 28 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कन्या लग्न व कन्या राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व मंगलवार का व्रत करें और अमावस्या के दिन विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ कर के बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कन्या लग्न
कन्या लग्न कुंडली

 

कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंगे, पिता से वैचारिक मतभेद संभव है, छोटे भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके दशम भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, कार्य के सिलसिले से यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, पिता का सहयोग प्राप्त होगा व उनसे आपके संबंध भी मधुर होंगे, माह के शुरुवात में शुक्र का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, धन लाभ के योग बनेंगे, किसी महिला से धन लाभ या महिला के सहयोग से उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, कुटुंब अर्थात परिवार में किसी महिला के कारण से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, महिलाओं के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, माह के शुरुवात में राहु व बुध का दशम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन के योग बनेंगे, जिनका कार्य टीचिंग, कमीशन, मार्केटिंग, बैंकिंग से जुड़ा हुआ है उनके लिए यह माह काफी अच्छा सिद्ध होगा, मन में नए विचार आएंगे 18 जून को बुध वक्री हो जाएंगे जिससे कुछ परिश्रम के साथ कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर में कोई समस्या आ सकती है, घर परिवर्तन या स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

माह के शुरुवात में गुरु व शनि का पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की उन्नति होगी व उनका सहयोग प्राप्त होगा, प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, प्रमियों व संतान से आपके संबंध मधुर होंगे, विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय सिद्ध होगा, माह के शुरुवात में मंगल का छठे भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, दवाईयों पर धन व्यय होगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जिनकी आयु 55-60 के अधिक हो व जिन्हें रक्त संबंधित कोई विकार हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके सप्तम भाव में चले जायेंगे अतः जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, कार्यक्षेत्र में लोगों से फालतू विवाद से बचें, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, तनाव लेने से बचें, 1 से 3 जून तक का समय अच्छा रहेगा जिसमें मन में नए विचार आएंगे, परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा, प्रेमियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, 4 से 7 व 14 से 21 जून तक का समय तनावपूर्ण रह सकता है, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें, शत्रुओं से विशेषकर छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहेगा, यदि आप कर्ज के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 4 से 7 जून तक का समय शुभ रहेगा अतः इस समय प्रयास करें, 8 से 13 जून तक का समय दामपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा, दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, 22 से 28 जून का समय कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जो लोग लंबे समय से नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं उनके लिए नौकरी परिवर्तन के अच्छे योग बनेंगे, 29 व 30 जून का समय तनावपूर्ण रह सकता है अतः तनाव लेने से बचें।

 

कन्या राशिफल
कन्या राशि

 

कुल मिलाकर कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा जिसमें भाग्य की वृद्धि होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, नव दंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, दवाईयों पर धन व्यय होगा, 18 जून के बाद जीवनसाथी से विवाद संभव रहेगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, तनाव लेने से बचें माह की 4, 5, 6, 7, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 29 व 30 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कन्या लग्न व कन्या राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें व शनिवार और बुधवार को काली उर्द किसी भिखारी को दान करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मई 2020: कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

मई 2020: कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कन्या लग्न
कन्या लग्न कुंडली

 

कन्या लग्नकन्या राशि वालों के लिए मई 2020 अच्छा रहेगा माह की शुरुवात में सूर्यबुध का गोचर अष्टम भाव से रहेगा सूर्य का अष्टम भाव से उच्च राशि का गोचर विपरीत राजयोग बनाएगा जिस कारण से अचानक कोई सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानी संभव रहेगी अतः उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें, अष्टम भाव जीवनसाथी के वाणी का भी भाव है अतः उनके वाणी में कुछ तेजी रहेगी साथ ही अष्टम भाव आपके ससुराल अर्थात जीवनसाथी के परिवार को दर्शाता है जहाँ से सूर्य का गोचर उनसे विवाद करा सकता है अतः तनाव लेने से बचें, माह के शुरुवात में बुध का भी अष्टम भाव से गोचर रहेगा जिस कारण से आपके स्वास्थ्य में परेशानी व तनाव बना रह सकता है 9 मई को बुध गोचर बदलकर आपके भाग्य स्थान में आ जाएंगे फलस्वरूप मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, भाग्य का सहयोग मिलेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी 14 मई को सूर्य भी गोचर बदलकर आपके नवम भाव अर्थात भाग्य स्थान में आ जाएंगे फलस्वरूप धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, छोटे भाई-बहन की उन्नति होगी 24 मई को बुध पुनः गोचर बदलकर आपके दशम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, जिनका कार्य बैंक, फाइनेंस, टीचिंग से जुड़ा हुआ है उनके लिए बुध का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

माह के शुरुवात में शुक्र का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा जो कि आपके लिए बेहद शुभ रहेगा अतः भाग्य की वृद्धि होगी, किसी महिला से धन लाभ होगा या किसी महिला के सहयोग से उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, आपके जीवनसाथी के यदि छोटे भाई-बहन हैं तो उनकी उन्नति होगी किन्तु उनके स्वास्थ्य में भी कुछ समस्या रह सकती है, कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, आय में वृद्धि होगी, माह के शुरुवात में गुरु, मंगलशनि का पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह के लिए कहीं बात चल सकती है, तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहेगा, संतान का सहयोग प्राप्त होगा व उनकी उन्नति होगी, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उनके लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे 4 मई को मंगल गोचर बदलकर छठे भाव में आ जाएंगे अष्टम भाव के स्वामी का छठे भाव से गोचर स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा नही कहा जा सकता अतः अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जिन्हें रक्त जनित कोई समस्या हो तथा जिनकी उम्र 55-60 के ऊपर हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, विपरीत परिस्थितियों से होते हुए अचानक बड़ी सफलता प्राप्त होगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, सरकारी कर्मचारियों से फालतू विवाद में न पड़ें, 14 मई से 17 जून तक वाहन सावधानी से चलाएं।

 

कन्या राशिफल
कन्या राशि

 

कुल मिलाकर कन्या लग्नकन्या राशि वालों के लिए मई 2020 अच्छा रहेगा जिसमें उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, यदि आप विवाह योग्य हो गए हैं तो विवाह के योग बनेंगे, तनाव लेने से बचें व व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, किसी महिला से धन लाभ या महिला के सहयोग से उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, संतान की उन्नति होगी व संतान का सहयोग भी प्राप्त होगा, यदि आपका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, वाहन सावधानी से चलाएं, जिनकी उम्र 55-60 के अधिक है और रक्त से जुड़ी समस्या है वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, फालतू विवाद में न पड़ें, माह की 2, 3, 11, 13, 14, 15, 21, 22, 23 व 28 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कन्या लग्नकन्या राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सुंदरकांड का पाठ करें व नित्य सूर्य को जल देकर आदित्य हिर्दय स्तोत्र का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

अप्रैल 2020: कन्या लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

अप्रैल 2020: कन्या लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कन्या लग्न
कन्या लग्न कुंडली

 

कन्या लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में लग्नेश बुध छठे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप तनाव की स्थितियाँ उत्पन्न होगी अतः तनाव लेने से बचें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी 7 अप्रैल को बुध गोचर बदलकर आपके सप्तम स्थान में आ जाएंगे जिससे जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे, नौकरी पेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, नए मित्र बनेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, 25 अप्रैल को बुध पुनः गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप तनाव की स्थितियाँ पुनः उत्पन्न होगी, यदि आपको hypertention या nuro से जुड़ी कोई समस्या हो तो अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, त्वचा से संबंधित परेशानियाँ हो सकती है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, माह के शुरुवात में सूर्य का गोचर आपके सप्तम स्थान से रहेगा फलस्वरूप कार्य के सिलसिले से कोई यात्रा संभव रहेगी, जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, जो लोग जन्मस्थान के बाहर रहते हैं उनके लिए सूर्य का यह गोचर उन्नति के नए मार्ग खोलेगा किन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें 13 अप्रैल को सूर्य गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप पेट से संबंधित कोई परेशानी संभव रहेगी, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, घर में तनाव का माहौल रहने से मन अशांत रहेगा।

 

कन्या राशिफल
कन्या राशि

 

माह के शुरुवात में शुक्र का नवम भाव से गोचर रहेगा अतः धन लाभ के योग बनेंगे, किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, जिनका विवाह हो गया है व संतान की इच्छा है उन्हें संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, कुटुंब अर्थात परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, धनेश का भाग्य स्थान से गोचर आय वृद्धि के योग बनाएगा, माह के शुरुवात में मंगल, गुरु व शनि का पंचम भाव से गोचर संतान प्राप्ति के योग बनाएगा, तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, तामसिक चीजों के सेवन से बचें अन्यथा 25 अप्रैल के बाद से स्वास्थ्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, आय में वृद्धि होगी, यदि आपके बड़े भाई-बहन है व विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें, गुरु व शनि का नीचभंग राजयोग आपके पंचम भाव से रहेगा जो कि बेहद शुभ रहेगा फलस्वरूप यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व उनसे विवाह करना चाहते हैं तो प्रेम विवाह के योग बनेंगे, संतान की उन्नति होगी व आपके संतान शिक्षा प्राप्ति हेतु कहीं बाहर भी जा सकते हैं।

 

माह के शुरुवात में राहु का दशम भाव से गोचर बेहद शुभ रहेगा फलस्वरूप किसी उच्च अधिकारी या सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे व आपके कार्य की सराहना करेंगे, प्रमोशन को लेकर बात चल सकती है, चतुर्थ भाव से केतु का गोचर माता के स्वास्थ्य में कुछ समस्या दे सकता है, स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे, कुल मिलाकर कन्या लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 सामान्य रहेगा जिसमें यदि आप पर कोई ऋण है तो उससे छुटकारा मिल सकता है, आय में वृद्धि होगी, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, तनाव लेने से बचें व स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें, तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा माह की 1, 2, 3, 10, 11, 21, 22, 23, 25, 26 व 27 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कन्या लग्न के व्यक्ति नित्य सूर्य को जल दें व गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं और एकादशी का व्रत कर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

कन्या लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

कन्या लग्न के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

कन्या लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 सामान्य रहेगा माह की शुरुवात से ही बुध व शुक्र आपके छठे भाव से गोचर करेंगे फल स्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें पंचम भाव में शनि व सूर्य की युति रहेगी संतान से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, मुश्किल से मुश्किल अर्थात जटिल कार्यों को आप आसानी से कर सकेंगे 3 फरवरी को शुक्र गोचर बदलकर आपके सप्तम स्थान में आ जाएंगे तब स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि लग्नेश का छठे भाव में बैठना व शुक्र का लग्न पर अपनी नीच राशि में देखना आपके स्वास्थ्य में परेशानी दे सकता है, जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे, विवाह के योग बनेंगे, प्रेमियों के लिए फरवरी महीना अच्छा रहेगा, रोमैंटिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मंगल का तीसरे भाव से गोचर भी आपके लिए शुभ रहेगा इस दौरान आपका पराक्रम काफी बड़ा रहेगा, 8 फरवरी 2020 को मंगल गोचर बदलकर आपके चतुर्थ स्थान में आ जाएंगे चतुर्थ स्थान से मंगल का गोचर बहुत शुभ नही होता फिर भी गुरु के अपने मूल त्रिकोण राशि से गोचर करने के कारण से स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी, घर में तनाव का माहौल बनेगा जिसको आप जल्द ही अपने नियंत्रण में कर सकेंगे, जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए फरवरी माह नए अवसर लेकर आएगा, नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, करोबार को कर्ज लेकर आगे बढ़ाने के बारे में आपके मन में विचार आएंगे, 13 फरवरी को सूर्य गोचर बदलकर कुंभ राशि अर्थात आपके छठे भाव में चले जाएंगे जिससे आपने यदि कर्ज के लिए निवेदन कर रखा है तो वो स्वीकृत होने के योग बनेंगे, यात्राएं होंगी, छुपे हुए शत्रु आपके सामने आएंगे जिनसे आप अपनी बुद्धि की युक्ति से जीत सकेंगे, घर में मेहमान का आगमन संभव होगा।

चतुर्थ भाव से गुरु का गोचर आपके लिए कई मायनों में शुभ सिद्ध होगा, कारोबार में उन्नति व नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन के योग बनाएगा, धार्मिक यात्राएं होंगी, अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा, जिनको दिल की बीमारी है वह तनाव लेने से बचें, गुरु से जब भी केंद्र अर्थात 1, 4, 7, 10 से मतलब धनु, मीन, मिथुन, कन्या राशि से जब भी चन्द्र गोचर करेंगे तब वह समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा इस दौरान आपके सीनियर भी आपसे खुश रहेंगे, इस समय पर प्रमोशन को लेकर बात भी चल सकती है या कहीं इंटरव्यू दिए हैं तो वहाँ से सकारात्मक उत्तर मिल सकता है, कुल मिलाकर कन्या लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 सामान्य रहेगा जिसमें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, छुपे हुए शत्रु सामने आएंगे जिनको आप अपने युक्ति की शक्ति से परास्त कर सकेंगे, विवाह के योग बनेंगे, प्रेमियों के लिए भी यह माह अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, फालतू की यात्रा को टालने का प्रयास करें माह की 9, 10, 11, 22, 23, 24, 25, 26 तारीख आपके लिए अच्छी नही रहेगी अतः इन दिन कोई भी जोखिम न लें, मेरे अनुसार यदि कन्या लग्न के व्यक्ति गणेश स्तोत्र व दुर्गा सप्तशती का नित्य पाठ करें तो लाभ प्राप्त होगा।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470