Loading...
Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

धनु लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

धनु लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

धनु लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 सामान्य रहेगा पिछले ढाई वर्ष से लग्न पर से शनि के गोचर ने आपको अकेलापन अनुभव कराया, जो लोग विवाह योग्य हो गए थे उनके विवाह में काफी समस्या आ रही थी किन्तु फरवरी 2020 में इन सब से राहत मिलेगी, 24 जनवरी से शनि आपके लग्न को छोड़कर दूसरे भाव से गोचर कर रहे हैं जिस कारण से आपको काफी राहत मिलेगी, नौकरी में भी जो दिक्कतें आ रही थी उनसे राहत मिलेगी, लग्न से गुरु का गोचर आपके विवाह के योग बनाएगा, इस माह की शुरुवात में द्वादश भाव से मंगल का गोचर रहेगा जिस कारण से यात्राएं होंगी, शैया सुख में कमी रहेगी, जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी किन्तु 8 फरवरी को मंगल गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे जहाँ गुरु व केतु पहले से युत है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि दो गर्म ग्रह मंगल व केतु आपके लग्न से गोचर करेंगे, यदि आपकी संतान है तो उनकी युति होगी, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उन्हें संतान सुख प्राप्त होगा, बुद्धि-विवेक से उन्नति करेंगे, सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें क्योंकि आपकी कुंडली में मंगल व्ययेश भी होता है व्यय भाव के स्वामी का लग्न में बैठना स्वास्थ्य की समस्या दे सकता है साथ ही मंगल की दृष्टि अष्टम भाव पर अपनी नीच राशि कर्क पर रहेगी अतः जिनको रक्त जनित कोई बीमारी हो या जिनकी आयु 55-60 के ऊपर हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

3 फरवरी को शुक्र गोचर बदलकर आपके चतुर्थ भाव में अपनी उच्च राशि मीन से गोचर करेंगे फल स्वरूप माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, आय की वृद्धि होगी किन्तु दूसरे भाव से शनि का गोचर धन अधिक खर्च कराएगा, चतुर्थ भाव से शुक्र का गोचर घर में खुशियों का माहौल बनाएगा, कोई अच्छी खबर मिल सकती है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, विवाह के योग बनेंगे, 13 फरवरी को सूर्य गोचर बदलकर कुंभ राशि में आ जाएंगे फलस्वरूप भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और उस मेहनत का आपको पूर्ण फल भी प्राप्त होगा, यदि आपके छोटे भाई भाई-बहन हैं तो उनकी उन्नति होगी किन्तु उनसे कुछ वैचारिक मतभेद भी संभव रहेगा, पिता की उन्नति होगी व पिता से संबंध भी मधुर होंगे, धार्मिक यात्रा हो सकती है।

लग्न पर से गुरु व केतु का गोचर आपको अध्यात्म का झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ाएगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें क्योंकि सप्तम से राहु का गोचर रहेगा जिस पर मंगल की सीधी दृष्टि रहेगी जिससे सर्जरी के योग बनेंगे चूँकि गुरु भी सप्तम भाव को देखेगा तो उतनी बड़ी समस्या नही होगी, वाहन सावधानी से चलाएं, कुल मिलाकर धनु लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 सामान्य रहेगा माह की शुरुवात में कुछ तनाव की स्थिति बनेगी किन्तु 8 फरवरी के बाद से स्थितियाँ सुधरने लगेगी, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है, विवाह के लिए कहीं बात चल सकती है, जब भी चन्द्र 6, 8, 12 से गोचर करेंगे तब सावधानी बरतें और तनाव लेने बचें, मेरे अनुसार यदि धनु लग्न के व्यक्ति मधुराष्टम व गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें तो शुभ रहेगा।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

वृश्चिक लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

वृश्चिक लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

वृश्चिक लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 काफी अच्छा रहेगा पिछले ढाई वर्ष से शनि का धन स्थान से गोचर आपके लिए बहुत संघर्ष पूर्ण स्थिति पैदा करता रहा, धन संचय में बहुत कठिनाई आयी अब उन सभी से राहत मिलेगी 24 जनवरी 2020 से शनि का धन स्थान को छोड़कर तीसरे भाव में आना धन के नए स्त्रोत बनाएगा क्योंकि तीसरा भाव ऐसा भाव है जहाँ से शनि की शुभ यात्रा शुरू होती है अतः आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करेंगे, छोटे भाई-बहन यदि हैं तो फरवरी 2020 उनके लिए भी अच्छा रहेगा, धन भाव में आया हुआ गुरु उन्नति के नए मार्ग खोलेगा, माह की शुरुवात में बुध व शुक्र का चतुर्थ भाव से गोचर पारिवारिक शांति का अनुभव कराएगा, जो लोग नया वाहन खरीदना चाहते हैं उनको फरवरी 2020 नए वाहन का सुख प्राप्त होगा।

3 फरवरी 2020 को शुक्र गोचर बदलकर पंचम भाव में अपनी उच्च राशि से गोचर करेंगे जो कि बेहद शुभ रहेगा सप्तमेश का पंचम भाव से गोचर आपके जीवनसाथी के साथ संबंधों को मजबूत करेगा, प्रेमियों के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहेगा, यदि आपकी कोई कन्या संतान है तो उसकी उन्नति होगी व उसके विवाह की बात कहीं चल सकती है, यात्राओं पर धन व्यय होगा।

फरवरी 2020 की शुरुवात में मंगल आपके लग्न से गोचर करेंगे लग्नेश का लग्न से गोचर नौकरी पेशा लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा, उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, जीवनसाथी से कुछ विवाद संभव रहेगा क्योंकि मंगल गर्म ग्रह है और गर्म ग्रह आपके लग्न अर्थात मस्तिष्क पर बैठा है तो क्रोध की अधिकता रहेगी, लग्न से गोचरस्थ मंगल की अष्टम दृष्टि अष्टम भाव पर है जहाँ राहु पहले से ही गोचर कर रहे हैं अतः परिवार में किसी की सर्जरी हो सकती है, वाहन सावधानी से चलाएं, मन शांत रखें आपका लग्नेश ही आपका षष्ठेश भी है आप का क्रोध ही आपका सबसे बड़ा शत्रु है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें, 8 फरवरी 2020 को मंगल गोचर बदलकर आपके धन स्थान में आ जाएंगे जो कि बेहद शुभ रहेगा इस दौरान बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, आय की वृद्धि होगी, नया कारोबार शुरू हो सकता है, विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा, मंगल की अष्टम दृष्टि भाग्य स्थान पर अपनी नीच राशि कर्क पर होगी जिस कारण से भाग्य का पूर्ण सहयोग नही मिल सकेगा और मेहनत अधिक करनी होगी फिर भी किन्तु आपका काम-धंधा अच्छा चलेगा क्योंकि धन स्थान से गोचर कर रहे गुरु की दृष्टि कर्म स्थान पर रहेगी अतः आप जितनी मेहनत करेंगे उसका पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा।

13 फरवरी 2020 को सूर्य भी गोचर बदलकर आपके चतुर्थ स्थान में आ जाएंगे अतः उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे और इस दौरान नौकरी परिवर्तन या प्रमोशन की उम्मीदें काफी अच्छी रहेंगी क्योंकि धनेश व कर्मेश दोनों की दृष्टि कर्म भाव पर रहेगी जो लोग बैंकिंग, एकाउंटिंग, फाइनेंस से जुड़ा हुआ काम करते हैं उनके लिए 13 फरवरी से समय बहुत ही अच्छा रहेगा, अच्छी उन्नति होगी, पिता की भी उन्नति होगी व पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कुल मिलाकर वृश्चिक लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 काफी अच्छा रहेगा, उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, प्रमोशन या नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, विदेश यात्रा हो सकती है, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, प्रेमियों के लिए अच्छा समय रहेगा, पिता की उन्नति होगी व पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें, आय में वृद्धि होगी, अष्टम का राहु उदर व गले की समस्या दे सकता है यदि आप महिला हैं तो गुप्तांग से जुड़ी कोई समस्या रह सकती है, 8 से 12 व 21 से 24 तारीख को थोड़ा सावधान रहें धन अधिक व्यय होगा, लोगों से विवाद अधिक होंगे, तनाव की स्थितियां बनेंगी मेरे अनुसार यदि वृश्चिक लग्न के व्यक्ति अमावस्या के दिन बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें व सुंदरकांड या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- (9919367470)

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

तुला लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

तुला लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

तुला लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 अच्छा रहेगा माह की शुरुवात में धनेश मंगल का धन भाव, पराक्रमेश गुरु का पराक्रम भाव से व सुखेश शनि का सुख भाव से गोचर रहेगा साथ ही लग्नेश व भाग्येश का पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप जिनकी संतान है उनके संतान की उन्नति होगी, जिनका विवाह हो गया है व संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं उन्हें संतान प्राप्त होगी, 3 फरवरी 2020 को शुक्र गोचर बदलकर छठे भाव में अपनी उच्च राशि मीन से गोचर करेंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, बेबजह यात्राओं को टालने का प्रयास करें, जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, भाग्येश का पंचम से गोचर बेहद शुभ रहेगा घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो 17 फरवरी तक समय अपने प्रेम का इजहार करने के लिए अच्छा रहेगा, आय में वृद्धि होगी, घर में किसी महिला मेहमान का आगमन होगा, माता का सहयोग प्राप्त होगा।

तीसरे भाव से गुरु का गोचर पूरे वर्ष आपके विवाह के लिए नए रिश्ते देता रहेगा और आप जितना भी प्रयास करेंगे उनका फल आपको 29 फरवरी से मिलता दिखाई देगा, विवाह के योग बनेंगे, चतुर्थ भाव से शनि का गोचर माता के स्वास्थ्य में कोई परेशानी दे सकता है अतः उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें, माह के शुरुवात में शनि व सूर्य की युति चतुर्थ भाव में रहेगी जिस कारण घर में तनाव की कुछ स्थिति रहेगी उसके बाद 13 फरवरी को सूर्य गोचर बदलकर पंचम भाव में चले जाएंगे और गोचर से पंचम भाव में बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा उनकी उन्नति होगी, आय के नए स्त्रोत बनेंगे, 8 फरवरी को मंगल भी अपना गोचर बदलकर तीसरे भाव से गोचर करेंगे फल स्वरूप कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करेंगे और उस मेहनत का पूर्ण फल भी प्राप्त होगा।

चतुर्थ भाव से शनि का गोचर आपको भूमि, वाहन व मकान का सुख देगा, एक राशि में शनि ढाई वर्ष रहता है और चतुर्थ भाव अर्थात केंद्र से शनि का स्वराशि गोचर शश नामक योग बनाएगा यदि आपकी आयु 36 वर्ष के आस-पास है और आप घर बनाने का सोच रहे हैं तो शनि का यह गोचर आपको मकान का सुख अवश्य देकर जाएगा, उस माह कार्य को लेकर भागा-दौड़ी रह सकती है, धार्मिक यात्राएं होने के योग हैं व यात्राओं पर धन व्यय होगा, कुल मिलाकर तुला लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 अच्छा रहेगा जिसमें धार्मिक यात्राएं होंगी, जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे, प्रेमियों के लिए यह माह अच्छा रहेगा, विवाह के योग बनेंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, 3 फरवरी से छठे भाव में शुक्र का गोचर होगा और 8 फरवरी से मंगल की चतुर्थ दृष्टि छठे भाव में होगी फल स्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी किन्तु छठा भाव रोग व शत्रुओं का भी भाव है अतः वाहन सावधानी से चलाएं एक्सीडेंट होने के योग हैं, जिनको रक्त विकार है और उनकी उम्र 55-60 से अधिक है वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, माह की 6, 8, 9, 10, 25, 26, 27, 28 तारीख बहुत ज्यादा शुभ नही रहेगी अतः थोड़ा सावधान रहें, मेरे अनुसार यदि तुला लग्न के व्यक्ति नित्य लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें व शनिवार के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470

Categories
Recent Post कुछ अचूक टोटके व शाबर मंत्र

जानें शास्त्रों के अनुसार वह कौन से उपाय हैं जिन्हें रोज करने से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं:-

शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें करने मात्र से आपको हर बाधाओं से मुक्ति मिलने लगेगी तो चलिए जानते हैं वह उपाय कौन-कौन से हैं:-

१. नारियल का बुरादा प्रतिदिन पीपल वृक्ष के नीचे डालने से हर बाधाएं दूर होने लगती है।

२. आटे में चीनी मिलाकर चींटियों को प्रतिदिन खिलाने से हर बाधाएं दूर होती हैं।

३. गणेश जी को प्रतिदिन दूर्वा घास अर्पित कर उसमें से थोड़ी सी दूर्वा को अपनी जेब में रखकर किसी भी कार्य को करने से उस कार्य में सफलता मिलने की संभावना बड़ जाती है।

४. प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करने से भी हर बाधाएं दूर हो जाती हैं।

५. प्रतिदिन शिव जी की पंचभूत आरती करने से हर कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है।

६. देवी सिद्धदात्री की प्रतिदिन आराधना करने से भी हर बाधाएं दूर हो जाती हैं।

७. जो व्यक्ति प्रतिदिन माता-पिता व गुरु के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लेता है उसके सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।

८. सनातन संस्कृति में गाय को माँ का दर्जा प्राप्त है, शास्त्रों के अनुसार गाय के शरीर में देवी-देवताओं का वास माना गया है, नित्य गाय को रोटी खिलाएं, अमावस्या के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं, जिस घर से गाय भूखी जाती है वह पाप का भागी होता है, गाय को कभी कटु वचन न बोलें, गाय को नित्य भोजन देने वाले घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती इससे विभिन्न प्रकार के दोष और जीवन पर आने वाले संकट दूर हो जाते हैं।

९. काला कुत्ता शनि देव के प्रकोप को दूर कर सकता है यदि शत्रु बाधा, नौकरी में अड़चन/बाधाएं, कर्ज, आर्थिक संकट जैसी समस्याएं हो नित्य काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं, अगर शनि देव का दोष हो तो तेल का हलवा खिलाएं।

१०. शास्त्रों के अनुसार परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, पक्षियों पर दया करना भी इसी श्रेणी के अंतर्गत आता है यदि संभव हो तो नित्य या कम से कम सप्ताह में किसी भी एक दिन पक्षियों को दाना डालें और पानी की व्यवस्था करें, पक्षियों को दाना डालने से व्यक्ति की अकाल मृत्यु से रक्षा होती है साथ ही राहु के दुष्प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

कन्या लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

कन्या लग्न के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

कन्या लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 सामान्य रहेगा माह की शुरुवात से ही बुध व शुक्र आपके छठे भाव से गोचर करेंगे फल स्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें पंचम भाव में शनि व सूर्य की युति रहेगी संतान से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, मुश्किल से मुश्किल अर्थात जटिल कार्यों को आप आसानी से कर सकेंगे 3 फरवरी को शुक्र गोचर बदलकर आपके सप्तम स्थान में आ जाएंगे तब स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि लग्नेश का छठे भाव में बैठना व शुक्र का लग्न पर अपनी नीच राशि में देखना आपके स्वास्थ्य में परेशानी दे सकता है, जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे, विवाह के योग बनेंगे, प्रेमियों के लिए फरवरी महीना अच्छा रहेगा, रोमैंटिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मंगल का तीसरे भाव से गोचर भी आपके लिए शुभ रहेगा इस दौरान आपका पराक्रम काफी बड़ा रहेगा, 8 फरवरी 2020 को मंगल गोचर बदलकर आपके चतुर्थ स्थान में आ जाएंगे चतुर्थ स्थान से मंगल का गोचर बहुत शुभ नही होता फिर भी गुरु के अपने मूल त्रिकोण राशि से गोचर करने के कारण से स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी, घर में तनाव का माहौल बनेगा जिसको आप जल्द ही अपने नियंत्रण में कर सकेंगे, जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए फरवरी माह नए अवसर लेकर आएगा, नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, करोबार को कर्ज लेकर आगे बढ़ाने के बारे में आपके मन में विचार आएंगे, 13 फरवरी को सूर्य गोचर बदलकर कुंभ राशि अर्थात आपके छठे भाव में चले जाएंगे जिससे आपने यदि कर्ज के लिए निवेदन कर रखा है तो वो स्वीकृत होने के योग बनेंगे, यात्राएं होंगी, छुपे हुए शत्रु आपके सामने आएंगे जिनसे आप अपनी बुद्धि की युक्ति से जीत सकेंगे, घर में मेहमान का आगमन संभव होगा।

चतुर्थ भाव से गुरु का गोचर आपके लिए कई मायनों में शुभ सिद्ध होगा, कारोबार में उन्नति व नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन के योग बनाएगा, धार्मिक यात्राएं होंगी, अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा, जिनको दिल की बीमारी है वह तनाव लेने से बचें, गुरु से जब भी केंद्र अर्थात 1, 4, 7, 10 से मतलब धनु, मीन, मिथुन, कन्या राशि से जब भी चन्द्र गोचर करेंगे तब वह समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा इस दौरान आपके सीनियर भी आपसे खुश रहेंगे, इस समय पर प्रमोशन को लेकर बात भी चल सकती है या कहीं इंटरव्यू दिए हैं तो वहाँ से सकारात्मक उत्तर मिल सकता है, कुल मिलाकर कन्या लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 सामान्य रहेगा जिसमें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, छुपे हुए शत्रु सामने आएंगे जिनको आप अपने युक्ति की शक्ति से परास्त कर सकेंगे, विवाह के योग बनेंगे, प्रेमियों के लिए भी यह माह अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, फालतू की यात्रा को टालने का प्रयास करें माह की 9, 10, 11, 22, 23, 24, 25, 26 तारीख आपके लिए अच्छी नही रहेगी अतः इन दिन कोई भी जोखिम न लें, मेरे अनुसार यदि कन्या लग्न के व्यक्ति गणेश स्तोत्र व दुर्गा सप्तशती का नित्य पाठ करें तो लाभ प्राप्त होगा।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470

Categories
Prediction Rashifal Recent Post

शुक्र का गोचर परिवर्तन 3 फरवरी 2020 जानें किस राशि पर क्या प्रभाव होगा:-

शुक्र का गोचर परिवर्तन 3 फरवरी 2020 जानें किस राशि पर क्या प्रभाव होगा:-

जीवन में जितनी भी सुख-संसाधन होते हैं उन सब का विचार शुक्र ग्रह से किया जाता है शुक्र ग्रह प्रेम, विवाह, शैया सुख व अनेक चीजों के कारक होते हैं वृषभ इनकी स्वराशि, तुला मूलत्रिकोण, मीन उच्च राशि व कन्या नीच राशि होती है, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय के अंतराल पर अपना गोचर परिवर्तन करते हैं 3 फरवरी 2020 को शुक्र सुबह 2 बजकर 12 मिनट 57 सेकंड पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि जो कि उनकी उच्च राशि से गोचर करेंगे जिसका प्रत्येक राशि पर विभिन्न प्रभाव पड़ेगा तो चलिए जानते है शुक्र के मीन राशि से गोचर के दौरान किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

1. मेष राशि:- मेष राशि वालों के लिए शुक्र का द्वादश भाव से गोचर होगा धनेश का व्यय भाव से गोचर खर्च अधिक कराएगा, यात्राओं पर धन व्यय होगा, शुक्र से सुख-संसाधन का विचार किया जाता है अतः आप अपनी सुख-सुविधाओं के लिए धन अधिक ख़र्च करेंगे, दूसरे भाव से द्वादश भाव यदि गिना जाए तो ग्याहरवें नंबर पर आता है और ग्याहरवाँ भाव लाभ होता है अतः आय में वृद्धि होगी, आय के नए स्त्रोत बनेंगे, मेष राशि वालों की कुंडली में शुक्र सातवें भाव का भी स्वामी बनता है और द्वादश भाव से शैया सुख का विचार किया जाता है अतः जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे, रोमैंटिक यात्रा पर जा सकते हैं, कार्य के सिलसिले से यात्राएं होंगी, जो लोग काफी समय से विदेश जाने की कोशिश कर रहें हैं उनको विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त होगा, किसी भी महिला से फालतू विवाद ने पड़ें नही तो अपमानित होना पड़ सकता है, कुल मिलाकर मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा।

2. वृषभ राशि:- वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर एकादश भाव से होगा जो कि बेहद शुभ रहेगा जो लोग काफी समय से मेहनत कर रहे थे और प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे उनके इंतजार का समय खत्म होगा, प्रमोशन की पूरी उम्मीद रहेगी, आय में वृद्धि होगी, विवाह व संतान के योग बनेंगे, विद्यार्थियों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उनसे आपके संबंध मधुर होंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र छठे भाव का भी स्वामी बनता है अतः शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, कोई छोटी यात्रा हो सकती है जिसका आपको लाभ भी मिलेगा, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे व्यक्तियों के लिए भी यह समय अच्छा साबित होगा, घर में नए मेहमान का आगमन भी हो सकता है, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

3. मिथुन राशि:- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर दशम भाव से होगा मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र पंचम व द्वादश भाव का स्वामी होता है पंचम भाव के स्वामी का दशम भाव से गोचर करना बेहद शुभ होता है क्योंकि पंचम भाव त्रिकोण तो दशम भाव केंद्र होता है अतः कारोबार में उन्नति के मार्ग खुलेंगे, जिनका टूरिस्ट, फैशन से जुड़ा हुआ कार्य है उनके लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा, द्वादश भाव के स्वामी का दशम भाव से गोचर कार्य के सिलसिले से यात्राएं कराएगा जिसका लाभ भी मिलेगा, बौद्धिक क्षमता से बिज़नेस को एक नई ऊंचाई दे सकेंगे, आत्मविश्वास की वृद्धि होगी किन्तु अति आत्मविश्वास से बचें, भूमि, वाहन खरीदने के योग बनेंगे, घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा, आपके संतान की उन्नति होगी, फालतू विवाद में न पड़ें।

4. कर्क राशि:- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर नवम भाव से होगा कर्क राशि वालों के लिए शुक्र सुखेश व लाभेश होता है लाभेश का भाग्य स्थान से गोचर आपके लिए बेहद शुभ रहेगा आय में वृद्धि होगी, आय के नए स्त्रोत बनेंगे, प्रमोशन के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी, चतुर्थ भाव घरेलू सुख को दर्शाता है अतः शुक्र का नवम भाव से गोचर आपके सुख-संसाधनों की वृद्धि करेगा, भूमि, वाहन खरीदने के योग बनेंगे, माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, विवाह के योग बनेंगे, किसी महिला से लाभ प्राप्त होगा व उन्नति के मार्ग खुलेंगे, छोटे भाई-बहनों को कष्ट संभव रहेगा व उनसे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, मनोरंजन करने के लिए शुक्र का यह गोचर अच्छा रहेगा, घर-परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, सुखद व आनंदपूर्ण यात्राएं होंगी।

5. सिंह राशि:- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अष्टम भाव से होगा सिंह राशि वालों के लिए शुक्र तीसरे व दसवें भाव का स्वामी होता है अतः लंबे समय से चली आ रही बीमारी से आराम मिलेगा, वाहन सावधानी से चलाएं, एक्सीडेंट होने के योग बनेंगे, अपनी इच्छाओं पर काबू रखें, कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, यात्राओं के योग बनेंगे, कार्यस्थल पर किसी से विवाद होने के कारण से आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, प्रेमियों के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा जिसमे कभी विवाद होंगे तो कभी रोमैंटिक यात्राएं होंगी।

6. कन्या राशि:- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर सप्तम भाव से होगा कन्या राशि वालों के लिए शुक्र द्वितीय व नवम भाव के स्वामी होते है धनेश व भाग्येश का सप्तम भाव में उच्च राशि में गोचर करने से विवाह के योग बनेंगे, जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे, नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा, उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी, पार्टनरशिप में यदि बिज़नेस करना चाहते हैं तो पत्नी को पार्टनर बनाकर बिज़नेस शुरू करें लाभ होगा, यात्राएं होंगी व उन यात्राओं से लाभ भी प्राप्त होगा, जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा किन्तु स्वास्थ्य का ख्याल रखें, एक्सीडेंट होने के योग बनेंगे, वाहन सावधानी से चलाएं।

7. तुला राशि:- तुला राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर छठे भाव से होगा तुला राशि वालों के लिए शुक्र पहले व आठवें भाव के स्वामी होते है जिनके छठे भाव से गोचर करने के फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अच्छा समय रहेगा, यदि कोई कर्ज लंबे समय से चल रहा है तो उससे छुटकारा मिलेगा, खर्च अधिक होगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, शुक्र का यह गोचर आपको विपरीत राजयोग का फल देकर जाएगा अतः आप कठिन परिस्थितियों से होते हुए उन्नति करेंगे, महिलाओं से फालतू विवाद में न पड़ें नही तो अपमानित होना पड़ सकता है, यात्राएं होंगी, बेवजह यात्रा को टालने का प्रयास करें, कमर के निचले हिस्सों में कोई तकलीफ संभव है, जिनको रक्त संबंधित विकार या हार्मोंल्स शिकायत हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

8. वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का पंचम भाव से गोचर होगा वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र सातवें व द्वादश भाव के स्वामी होते हैं सातवें भाव के स्वामी का पंचम भाव से गोचर शुभ रहेगा जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे, प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, जो लोग अपने प्रेमी/प्रेमिका को विवाह करने के लिए प्रपोज करना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा समय रहेगा, विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, जो विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा समय रहेगा, लाभ देने वाली यात्राएं होंगी, संतान प्राप्ति के योग बनेंगे किन्तु आय को लेकर कुछ तनाव रह सकता है, धन संचय में कठिनाई आएंगी, बड़ी बहन यदि है तो उनसे आपके संबंध खराब हो सकते हैं कहने का तात्पर्य यह है कि उनसे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, आपकी वाणी में मधुरता आएगी, आवेश में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

9. धनु राशि:- धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ भाव से होगा धनु राशि वालों के लिए शुक्र छठे व एकादश भाव के स्वामी होते हैं एकादश भाव के स्वामी का गोचर चतुर्थ भाव से होने के कारण से घर में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग बनेंगे, मेहमानों का आगमन हो सकता है, घर में खुशियों का माहौल रहेगा, भूमि, वाहन, मकान खरीदने के योग बनेंगे, घर में डेकोरेशन का काम हो सकता है, आय में वृद्धि के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, किन्तु शुक्र छठे भाव का भी स्वामी है अतः छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है किंतु आप बड़ी ही चतुराई से उस स्थिति को काबू में कर लेंगे।

10. मकर राशि:- मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर तीसरे भाव से होगा मकर राशि वालों के लिए शुक्र पंचम व दशम भाव का स्वामी अर्थात केंद्र व त्रिकोण दोनों का स्वामित्व रखने के कारण से राजयोगकारक हो जाता है फलस्वरूप छोटी-छोटी किन्तु मनोरंजक यात्राएं होंगी, कार्य को लेकर भी छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है, संतान का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा, नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन अर्थात ट्रांसफर के योग बनेंगे, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम विवाह के योग बनेंगे, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उन्हें संतान प्राप्त होगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किसी महिला के कारण मन में भटकाव की स्थिति पैदा होगी जिस कारण से धर्म पालन सही से नही हो सकेगा, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा।

11. कुंभ राशि:- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर दूसरे भाव से होगा कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र चतुर्थ व नवम भाव के स्वामी अर्थात केंद्र व त्रिकोण का स्वामित्व रखने के कारण से राजयोगकारक हो जाता है फलस्वरूप आय में वृद्धि होगी, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, लोगों पर आपकी वाणी का प्रभाव पड़ेगा, माता का सहयोग प्राप्त होगा, घर में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग बनेंगे, दूसरा भाव वाणी, स्वाद, कुटुंब, दाईं आँख को दर्शाता है अतः स्वादिष्ट व्यंजनों का सेवन करने का अवसर मिलेगा, धार्मिक यात्राएं होंगी किन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जिनको शुगर, हार्मोंल्स की समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें, किसी महिला से अचानक धन लाभ होगा।

12. मीन राशि:- मीन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लग्न से होगा मीन लग्न वालों के लिए तीसरे व अष्टम भाव के स्वामी होते है अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, व्यर्थ की यात्राओं को टालें, जीवन में भागा-दौड़ी अधिक रहेगी, आपके ज्ञान की लोग सराहना करेंगे, विपरीत लिंग के व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित होंगे, जीवनसाथी के साथ कुछ विवाद हो सकते हैं किंतु कुछ पल में आप इसे अपने काबू में कर लेंगे, जीवनसाथी के साथ किसी रोमैंटिक यात्रा पर जा सकते हैं, छोटे भाई-बहन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

कर्क लग्न के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

कर्क लग्न वालों के फरवरी 2020 मिला जुला रहेगा इस माह के शुरुवात में सूर्य व शनि का आपके सप्तम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप जीवनसाथी से कुछ विवाद संभव रहेगा 13 फरवरी को सूर्य गोचर बदलकर अष्टम भाव में आ जाएंगे सूर्य अर्थात सरकारी कर्मचारी और अष्टम स्थान बंधन/दुख/पीड़ा/मृत्यु का भाव है अतः सरकारी काम-काज को थोड़ी सतर्कता के साथ करें व सरकारी कर्मचारियों से विवाद में पड़ें, आंखों में जलन या दर्द की शिकायत रह सकती है, माह की शुरुवात में मंगल का पंचम से गोचर रहेगा अतः संतान की उन्नति होगी, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा, माह के शुरुवात में शुक्र व बुध आपके अष्टम भाव से गोचर रहेगा अतः वाहन सावधानी से चलाएं एक्सीडेंट होने की संभावना रहेगी, 8 फरवरी को मंगल गोचर बदलकर आपके छठे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, विद्यार्थियों की शिक्षा में व्यवधान आ सकता है, यात्राओं के योग बनेंगे।

3 फरवरी को शुक्र गोचर बदलकर आपके भाग्य स्थान पर आ जाएंगे जो कि शुभ रहेगा शुक्र आपकी कुंडली में सुखेश व लाभेश होता है अर्थात लाभेश खुद से लाभ भाव में गोचर करेंगे जो कि बेहद शुभ रहेगा, किसी महिला के सहयोग से आय में वृद्धि के योग बनेंगे, गुरु की पंचम दृष्टि भी दसवें भाव पर है अतः प्रमोशन की भी संभावना रहेगी किन्तु यदि आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सितंबर 2020 तक इंतजार करें क्योंकि द्वादश भाव से गोचर कर रहा राहु आपके नए कार्य में बाधाएं ला सकता है, इस माह की शुरूवात में चंद्र का गोचर आपके कर्म स्थान से रहेगा अतः इस माह की शुरुवात आपके लिए अच्छी रहेगी, सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे।

शनि का सप्तम स्थान से गोचर बेहद शुभ नही रहेगा फिर भी अपनी खुद की राशि से गोचर करने के कारण से आपको कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करवाएगा व उस मेहनत का पूर्ण फल भी देगा, जिनको शुगर व दिल की बीमारी है वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कुल मिलाकर कर्क लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 मिला-जुला रहेगा जिसमें माह की शुरूवात अच्छी होगी किन्तु दाम्पत्य जीवन में कलह रह सकती है, एक्सीडेंट के योग बनेंगे अतः वाहन सावधानी से चलाएं, 13 फरवरी से दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा, सरकारी काम-काज सावधानी के साथ करें, 19 फरवरी से भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी किन्तु मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा, किसी महिला के द्वारा आय में वृद्धि के योग बनेंगे, वाहन सुख मिल सकता है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, ऑफिस में प्रमोशन की बात चल सकती है, संतान पर धन व्यय होगा, माह की 5, 6, 7, 18, 19, 20, 23, 24, 25 तारीख को थोड़ा सावधान रहें और तनाव से बचें।

मेरे अनुसार यदि कर्क लग्न के व्यक्ति शनिवार के दिन किसी भिकारी को काली उर्द, किशमिश, शहद दान करें व विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ करें तो लाभ होगा।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:-9919367470

Categories
Recent Post कुछ अचूक टोटके व शाबर मंत्र

कोई भी बीमारी हो यह उपाय रामबाण की तरह काम करेगा:-

मेरे पास बहुत सी माताएं और बहने अकसर यह शिकायत लेकर आती हैं कि उनके बच्चे पर पता नही किसी ने कुछ कर दिया है कि क्या है बीमारी ही नही पकड़ मे आ रही है तो आज मैं उन सभी माताओं और बहनों को एक टोटका बता रहा हूँ जिसको मेरे द्वारा दिए जा रहे मन्त्र को पढ़कर जैसी विधि मैं बताने जा रहा हूँ वैसे अपने बच्चे को झाड़ने से किसी भी तरह का कोई भी रोग हो भले वह ऊपरी बाधा के कारण से हुआ हो या अन्य किसी कारण से ठीक हो जाएगा:-
मन्त्र:-
।।वन में बैठी वानरी, अंजनी जायो हनुमंत बाल डमरू ब्याही बिलाई आँख की पीड़ा मस्तक
पीड़ा चौरासी बाई बलि बलि भस्म हो जाए पके न फूटे पीड़ा करे तो गोरख यती रक्षा करे गुरु की शक्ति मेरी भक्ति फुरो मन्त्र ईश्वरो वाचा।।
यह मंत्र मेरे आराध्य श्री हनुमान जी का मंत्र है इस मंत्र को 108 बार पड़कर रोगी को झाड़ने से रोगी के सभी रोग, ऊपरी बाधा दूर हो जाती है और रोगी स्वस्थ हो जाता है।
जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470
Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

वृषभ लग्न के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

वृषभ लग्न के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

वृषभ लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 अच्छा रहने वाला है 31 जनवरी को बुध गोचर बदलकर कुंभ राशि में आ जाएंगे अतः जो लोग बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, एकाउंटिंग से जुड़ा हुआ काम करते है उनके लिए यह महीना बेहद शुभ रहेगा, प्रमोशन मिलने की उम्मीद रहेगी 12 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में आ जाएंगे और केंद्र के स्वामी सूर्य व त्रिकोण के स्वामी बुध की दसवें भाव में युति उन्नति के मार्ग खोलेंगी, विद्यार्थियों के लिए भी यह समय रहेगा, घर का माहौल अच्छा रहेगा, बुध आपकी कुंडली में धनेश भी होता है धनेश के कर्म स्थान में होने चतुराई से कारोबार की वृद्धि करने सफल रहेंगे, बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलेगी, पिता का सहयोग प्राप्त होगा व पिता की भी उन्नति होगी।

भाग्य स्थान से शनि का गोचर थोड़ा परिश्रम कराएगा किन्तु परिश्रम का पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा, दूसरे भाव से राहु का गोचर बहुत ज्यादा शुभ नही माना जाता है और 8 फरवरी को मंगल भी गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे अतः वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें, अष्टम से गुरु, मंगल व केतु का गोचर रहेगा और गुरु व मंगल पर राहु की सीधी दृष्टि रहेगी अतः जिनकी उम्र 50-55 से ज्यादा है वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, सर्जरी के योग बनते दिख रहे हैं, आग और बिजली से थोड़ा सावधान रहें तथा वाहन सावधानी से चलाएं, दूसरे भाव का राहु मुँह व गले की समस्या दे सकता है अतः तामसिक चीजों से परहेज करें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

जो लोग धर्म-अध्यात्म में रुचि रखते हैं उनके लिए फरवरी 2020 काफी अच्छा रहेगा, अष्टम भाव से गुरु व केतु का गोचर आपका धर्म-अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ाएगा, घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं, किसी मेहमान का आगमन हो सकता है कुल मिलाकर वृषभ लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 अच्छा रहेगा जिसमें प्रमोशन की बात चल सकती है, मकान बनवाने का सोच रहे हैं तो 17 फरवरी से उस पर काम करें अच्छा रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी, कारोबार की वृद्धि होगी किन्तु जब भी चंद्रमा 6, 8, 12 से गोचर करेंगे तब तनाव अधिक रहेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें, तामसिक चीजों से परहेज करें बाकी यह महीना (फरवरी 2020) आपके लिए अच्छा रहेगा।

मेरे अनुसार यदि आप अमावस्या के दिन बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें व दुर्गा सप्तशती का नित्य पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470