Loading...
Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कन्या लग्न
कन्या लग्न कुंडली

 

कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंगे, पिता से वैचारिक मतभेद संभव है, छोटे भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके दशम भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, कार्य के सिलसिले से यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, पिता का सहयोग प्राप्त होगा व उनसे आपके संबंध भी मधुर होंगे, माह के शुरुवात में शुक्र का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, धन लाभ के योग बनेंगे, किसी महिला से धन लाभ या महिला के सहयोग से उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, कुटुंब अर्थात परिवार में किसी महिला के कारण से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, महिलाओं के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, माह के शुरुवात में राहु व बुध का दशम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन के योग बनेंगे, जिनका कार्य टीचिंग, कमीशन, मार्केटिंग, बैंकिंग से जुड़ा हुआ है उनके लिए यह माह काफी अच्छा सिद्ध होगा, मन में नए विचार आएंगे 18 जून को बुध वक्री हो जाएंगे जिससे कुछ परिश्रम के साथ कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर में कोई समस्या आ सकती है, घर परिवर्तन या स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

माह के शुरुवात में गुरु व शनि का पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की उन्नति होगी व उनका सहयोग प्राप्त होगा, प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, प्रमियों व संतान से आपके संबंध मधुर होंगे, विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय सिद्ध होगा, माह के शुरुवात में मंगल का छठे भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, दवाईयों पर धन व्यय होगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जिनकी आयु 55-60 के अधिक हो व जिन्हें रक्त संबंधित कोई विकार हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके सप्तम भाव में चले जायेंगे अतः जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, कार्यक्षेत्र में लोगों से फालतू विवाद से बचें, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, तनाव लेने से बचें, 1 से 3 जून तक का समय अच्छा रहेगा जिसमें मन में नए विचार आएंगे, परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा, प्रेमियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, 4 से 7 व 14 से 21 जून तक का समय तनावपूर्ण रह सकता है, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें, शत्रुओं से विशेषकर छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहेगा, यदि आप कर्ज के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 4 से 7 जून तक का समय शुभ रहेगा अतः इस समय प्रयास करें, 8 से 13 जून तक का समय दामपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा, दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, 22 से 28 जून का समय कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जो लोग लंबे समय से नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं उनके लिए नौकरी परिवर्तन के अच्छे योग बनेंगे, 29 व 30 जून का समय तनावपूर्ण रह सकता है अतः तनाव लेने से बचें।

 

कन्या राशिफल
कन्या राशि

 

कुल मिलाकर कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा जिसमें भाग्य की वृद्धि होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, नव दंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, दवाईयों पर धन व्यय होगा, 18 जून के बाद जीवनसाथी से विवाद संभव रहेगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, तनाव लेने से बचें माह की 4, 5, 6, 7, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 29 व 30 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कन्या लग्न व कन्या राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें व शनिवार और बुधवार को काली उर्द किसी भिखारी को दान करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

सिंह लग्न
सिंह लग्न कुंडली

 

सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का दशम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर लाभ स्थान में चले जाएंगे अतः शेयर बाजार में पैसा लगाने से बचें, किसी को उधार पैसा देने से बचें, बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, माह के शुरुवात में शुक्र का लाभ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, यदि आपका कार्य मार्केटिंग, फाइनेंस, टीचिंग, सौंदर्य, खान-पान से जुड़ा हुआ है तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए शुभ सिद्ध होगा किंतु शुक्र के वक्री रहने के कारण से कुछ परिश्रम करने पर ही सफलता प्राप्त होगी, माता का सहयोग प्राप्त होगा, माह के शुरुवात में बुध व राहु का गोचर लाभ स्थान से रहेगा अतः व्यर्थ के विवाद से बचें, संतान को किसी प्रकार का कष्ट संभव रहेगा, बड़े भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लोगों की बातों में आने से बचें, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।

 

सिंह राशिफल

 

माह के शुरुवात में मंगल का गोचर सप्तम भाव से रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, नौकरी पेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप जीवनसाथी की वाणी में तेजी अनुभव होगी, ससुराल पक्ष से विवाद संभव है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, माह के शुरुवात में गुरु व शनि का गोचर छठे भाव से रहेगा अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें व वाहन सावधानी से चलाएं, संतान, परिवार, दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, जिनकी उम्र 55-60 से अधिक हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, खर्चों में वृद्धि होगी, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, कुटुंब से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा जिससे तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी अतः तनाव लेने से बचें, 1 से 3 जून तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा जिसमें धन लाभ के योग बनेंगे, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव रहेगी या उनसे वार्ता हो सकती है, पैसा निवेश करने से बचें, 4 से 7 जून तक समय आपके लिए बहुत शुभ नही रहेगा अतः लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, लोग आपके पीठ-पीछे काफी षड्यंत्र रचेंगे, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, 8 से 10 जून का समय अच्छा रहेगा जिसमें मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 11 से 14 जून तक कक समय भी आपके अच्छा रहेगा जिसमें अचानक धन लाभ हो सकता है, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं तो सरकार से लाभ हो सकता है, परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, 15 से 17 जून के मध्य भाई-बहन व पड़ोसियों से आपके संबंध मधुर होंगे, 18 से 20 जून का समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा व परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा, 22 से 24 जून तक का समय प्रमियों व विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा रहेगा, 5, 6, 21 व 26 से 28 जून के मध्य स्वास्थ्य सबंधित समस्याएं हो सकती है अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, व्यर्थ के विवाद में न पड़ें, कार्यक्षेत्र में लोगों से बनाकर चलें व सीनियर से फालतू विवाद न करें, 29 व 30 जून आपके लिए अच्छा रहेगा व तनाव में कुछ कमी आएगी, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे।

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

कुल मिलाकर सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा जिसमें मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, यदि आपका कार्य मार्केटिंग, फाइनेंस, टीचिंग, सौंदर्य, खान-पान, इंश्यूरेंस से जुड़ा हुआ है तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें व छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, कुटुंब व ससुराल से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, 21 से 24 जून तक स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, तनाव लेने से बचें, 4 ग्रहों के वक्री होने के कारण से कुछ अधिक परिश्रम कर के सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे, माह की 4, 5, 6, 7, 21, 22, 23, 24 व 27 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि सिंह लग्न व सिंह राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य अदित्य हिर्दय स्तोत्र व दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और 21 जून के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते हुए बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कर्क लग्न
कर्क लग्न

 

कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का लाभ स्थान से गोचर रहेगा धनेश का लाभ स्थान से गोचर शुभ होता है अतः आय मे वृद्धि होगी, धन लाभ के योग बनेंगे, बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, संतान का सहयोग प्राप्त होगा 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप खर्चों में वृद्धि होगी, यात्राओं पर धन व्यय होगा, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी फिर भी छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें माह के शुरुवात में शुक्र का भी लाभ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप घर के वातावरण में खुशियों का माहौल रहेगा किंतु फिर भी बीच-बीच में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी महिला से धन लाभ या उन्नति के नए अवसर प्राप्त होने के योग बनेंगे, संतान की उन्नति होगी माह के शुरुवात में बुध का गोचर द्वादश भाव से रहेगा जहाँ राहु पहले से ही गोचर कर रहे हैं अतः यात्राओं के योग बनेंगे, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें 18 जून को बुध वक्री हो जाएंगे तब स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे 21 जून का सूर्य ग्रहण तनावपूर्ण रहेगा अतः सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

माह के शुरुवात में मंगल का अष्टम भाव से गोचर रहेगा अतः संतान से वैचारिक मतभेद होंगे, जीवनसाथी की वाणी में तेजी अनुभव होगी, जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से क्षणिक विवाद के योग बनेंगे, तामसिक चीजों के सेवन से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें, माह के शुरुवात में गुरु व शनि का सप्तम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप नौकरी पेशा लोगों के लिए यह माह अच्छा सिद्ध होगा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा, प्रमोशन या नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके लिए विवाह के योग बनेंगे, वाहन सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे, 1 से 6 जून तक का समय परिवार वालों के साथ बीतेगा व मन प्रसन्न रहेगा, 7 व 8 जून के दिन स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें व तनाव लेने से बचें, खर्चों में वृद्धि होगी, 9 व 10 जून दामपत्य जीवन के लिए अच्छा सिद्ध होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, 11 व 12 जून को तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है अतः तनाव लेने से बचें, 13 से 15 जून के बीच कोई यात्रा हो सकती है, प्रेमियों के लिए यह अच्छा दिन रहेगा, 16 व 17 और 23 व 24 जून 2020 कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, 18 से 20 जून के मध्य पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है या दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा 21 व 22 जून को स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें व कोई भी निर्णय लेने से बचें, खर्चों में वृद्धि होगी, 25 व 26 जून सामान्य रहेगा अतिरिक्त कार्यभार के कारण से थकान अनुभव हो सकती है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 27 जून को अचानक से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है, फालतू विवाद में न पड़ें, 28 से 30 जून का समय परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे से बीतेगा व कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशि

 

कुल मिलाकर कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा जिसमें आय वृद्धि के योग बनेंगे, बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, 5 जून व 21 जून के दिन कोई भी निर्णय न लें व व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, वाणी पर नियंत्रण रखें व तामसिक चीजों के सेवन से बचें, माह की 5, 7, 8, 11, 12, 20, 21, 22, 25 व 27 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कर्क लग्न व कर्क राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य राम रक्षा स्तोत्र व विल्वाष्टकम् का पाठ करें और शनिवार व अमावस्या के दिन किसी गरीब को काली चप्पल दान करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मिथुन लग्न
मिथुन लग्न कुंडली

 

मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में बुध व राहु का गोचर लग्न से रहेगा अतः बुद्धि विवेक द्वारा समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, नए विचार आएंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, घर के वातावरण में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, कल्पनाओं में रमने से बचें, मार्केटिंग, बैंकिंग, फाइनेंस, कमीशन से जुड़ा कार्य करने वालों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें 18 जून को बुध वक्री हो जाएंगे जिससे अचानक से कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें माह के शुरुवात में सूर्य का गोचर आपके द्वादश भाव से रहेगा फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, मामा पक्ष के लोगों, पिता व सीनियर से फालतू विवाद में न पड़ें, सरकारी कार्य थोड़ा सावधानी पूर्वक करें, यात्राओं के योग बनेंगे 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे फलस्वरूप जीवन में भागा दौड़ी बनी रहेगी, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें 21 जून को सूर्य ग्रहण आपके लग्न पर ही रहेगा जो कि शुभ नही है जिस कारण से कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं उत्पन्न होंगी, अत्यधिक परिश्रम करने पर उन्नति के मार्ग बनेंगे।

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

माह के शुरुवात में शुक्र का व्यय भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप सुख के साधनों, जीवनसाथी, महिलाओं, संतान पर धन व्यय होगा, संतान के स्वास्थ्य में परेशानी संभव रहेगी, यात्राओं के योग बनेंगे, जो लोग पढ़ाई के लिए बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा समय रहेगा माह के शुरुवात में मंगल का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके दशम भाव में चले जायेंगे अतः कार्यक्षेत्र में कुछ परिश्रम से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, क्रोध व वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें अन्यथा बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं माह के शुरुवात में गुरु व शनि का अष्टम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा किंतु जीवनसाथी से या घर के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद भी संभव रहेगा, जिनकी उम्र 55-60 से अधिक है या जिन्हें हिर्दय, रक्त, वायु से जुड़ी कोई समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे 1 से 3 जून का समय कुछ तनावपूर्ण हो सकता है अतः तनाव लेने से बचें 4 से 7 जून के मध्य किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा 8 से 13 व  22 से 28 जून  का समय भी आपके अच्छा रहेगा फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी 14 से 21 जून के मध्य पुराने मित्रों से मुलाकात संभव रहेगी, मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी 21 जून को सूर्य ग्रहण है जो कि आपके लग्न पर से ही होने के कारण से शुभ नही है अतः 21 जून के दिन कोई भी निर्णय लेने से बचें।

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि

 

कुल मिलाकर मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा जिसमें धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, पिता, सीनियर, सरकारी कर्मचारी, मामा पक्ष के लोगों से फालतू विवाद में न पड़ें, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 5 जून व 21 जून के दिन विशेष सावधान रहें, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, सफलता प्राप्ति हेतु अधिक प्रयास करना होगा माह की 1, 2, 3, 5, 18, 20, 21, 22, 29, 30 तिथियों के दिन विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि मिथुन लग्न व मिथुन राशि वाले व्यक्ति यदि अमावस्या के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें व नित्य आदित्य हिर्दय स्तोत्र और गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

वृषभ लग्न
वृषभ लग्न कुंडली

 

वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में शुक्र का लग्न से गोचर शुभ रहेगा अतः स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, सुख प्रदान करने वाले संसाधनों पर धन व्यय होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, महिलाओं के साथ विवाद में पड़ने से बचें माह के शुरुवात में सूर्य का भी लग्न से गोचर रहेगा चतुर्थेश अर्थात सुखेश सूर्य का लग्न से गोचर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनाएगा, आवेश में आने से बचें व क्रोध पर नियंत्रण रखें, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ तेजी अनुभव होगी किंतु क्षणिक विवाद के बाद संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे, नौकरी पेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके दूसरे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा लोगों से संबंध खराब व बनते कार्य बिगड़ते दिखेंगे, गर्म चीजों के सेवन से बचें, कुटुंब/परिवार में गर्मी का माहौल अनुभव होगा माह के शुरुवात में दूसरे भाव से राहु व बुध का गोचर भी रहेगा अतः सोच-समझकर ही बोलें व तामसिक और नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करें, संतान की उन्नति होगी व उनका सहयोग भी प्राप्त होगा किंतु उनके स्वास्थ्य में कोई परेशानी संभव रहेगी 18 जून से बुध के वक्री होने के कारण से धन व परिवार को लेकर कुछ तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें माह के शुरुवात में केतु का अष्टम भाव से गोचर रहेगा अतः स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें व वाहन सावधानी से चलाएं और अग्नि से सावधानी बरतें।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

माह के शुरुवात में मंगल का गोचर दशम भाव से रहेगा फलस्वरूप सम्मान में वृद्धि होगी, नवदंपत्तियों के लिए संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता गया, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके लाभ स्थान में चले जायेंगे फलस्वरूप आय के साथ खर्चों में भी वृद्धि के योग बनेंगे, आय वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना पड़ेगा, बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी माह के शुरुवात में गुरु व शनि से बना नीचभंग राजयोग शुभ रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, वजन बढ़ने के कारण से स्वास्थ्य में परेशानी संभव रहेगी, छोटे भाई-बहन से कुछ विचारों में भिन्नता के कारण वैचारिक मतभेद होने के योग बनेंगे, यदि आपका कार्य भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है तो थोड़ा सतर्क रहें अन्यथा जेल यात्रा भी करनी पड़ सकती है 30 जून को गुरु गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे अतः 24 जून से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें, दवाईयों पर धन व्यय होगा, जिन्हें हिर्दय से जुड़ी कोई समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, पशु से सावधान रहें।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

कुल मिलाकर वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा जिसमें माह के शुरुवात में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा किंतु 16 जून से कुछ समस्या संभव रहेगी चूँकि शुक्र का लग्न से गोचर के कारण से कोई गंभीर समस्या नही होगी, जीवनसाथी के स्वभाव में तेजी अनुभव होगी, सम्मान में वृद्धि होगी, जीवनसाथी से क्षणिक विवाद के बाद संबंध मधुर होंगे, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें व तनाव लेने से बचें, नवदंपत्तियों के लिए संतान से जुड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है 16 जून से 30 जून तक थोड़ी सतर्कता बरतें, माह की 16, 18, 21, 22, 23 व 27 से 30 तिथियों पर विशेष सावधान रहें, मेरे अनुसार यदि वृषभ लग्न व वृषभ राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें व अमावस्या के दिन विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो बेहद शुभ रहेगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मेष लग्न कुंडली
मेष लग्न कुंडली

 

मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए जून 2020 मिला-जुला रहेगा माह के शुरुवात में गुरु व शनि का दशम भाव से गोचर रहेगा और यह दोनों ही ग्रह वक्री अवस्था में गोचर करेंगे फलस्वरूप कार्यक्षेत्र में तनाव की कुछ स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतिरिक्त कार्यभार के चलते कुछ थकान भी अनुभव होगी अतः तनाव लेने से बचें, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी 30 जून को गुरु पुनः धनु राशि में प्रवेश करेंगे जिस कारण से 25 से 29 जून तक का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा क्योंकि यह वह समय रहेगा जब गुरु पुनः अपनी राशि में गोचर करने आ रहे होंगे, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व उनको विवाह के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा, भाग्य वृद्धि हेतु कुछ अधिक प्रयास करना पड़ेगा, ससुराल पक्ष में किसी के स्वास्थ्य में समस्या उत्पन्न हो सकती है, माह के शुरुवात में दूसरे भाव से सूर्य व शुक्र का गोचर रहेगा जहाँ शुक्र वक्री अवस्था में गोचर करेंगे फलस्वरूप आय वृद्धि हेतु अधिक प्रयत्न करना होगा, जीवनसाथी पर धन व्यय होगा, दाईं आँख में कोई तकलीफ संभव रहेगी, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं 5 जून2020 को चंद्र ग्रहण है जो कि आपकी कुंडली के अष्टम भाव से रहेगा अतः 5 जून के दिन यदि संभव हो सके तो घर पर ही रहें बहुत ही आवश्यक होने पर ही सावधानी पूर्वक घर के बाहर निकलें, तनाव की स्थितियाँ बनेंगी, स्वास्थ्य में परेशानी भी संभव रहेगी 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके तीसरे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप पराक्रम में वृद्धि होगी, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें 21 जून को सूर्य ग्रहण है अतः उस दिन विशेष सावधानी बरतें, आवेश में आने से बचें।

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

माह के शुरुवात में बुध व राहु का तीसरे भाव से गोचर रहेगा अतः तनाव लेने से बचें क्योंकि बुध आपके छठे भाव जो कि रोग व शत्रु का भाव है उसका स्वामी भी है, छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य में भी समस्या रहेगी, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें 8 जून से 13 जून आपका पड़ोस के किसी मित्र के साथ अच्छा समय बीतेगा व पड़ोसियों से संबंध मधुर होंगे, 14 जून से 17 जून तक का समय कार्यक्षेत्र के लिए काफी अच्छा रहेगा, यात्राओं के योग बनेंगे व उन यात्राओं से लाभ भी प्राप्त होगा, माह के शुरुवात में मंगल का लाभ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा व उनकी उन्नति भी होगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं व संतान की चाह रखते हैं उनके लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप यात्राओं, बड़े भाई, संतान, दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे साथ ही 18 जून को बुध भी वक्री हो जाएंगे अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, यदि आप नौकरी परिवर्तन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो सितंबर तक रुक जाएं अन्यथा अचानक से कोई बड़ी समस्या आ सकती है, मित्रों का सहयोग मिलेगा, नवम भाव से केतु का गोचर भाग्य वृद्धि में कुछ दिक्कतें पैदा कर सकता है, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, जीवनसाथी के भाई-बहन के स्वास्थ्य में कोई परेशानी संभव रहेगा।

 

Mesh rashi
मेष राशि

 

कुल मिलाकर मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए जून 2020 मिला-जुला रहेगा जिसमें जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेंगे, माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें 5 जून के दिन विशेष सावधानी बरतें, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगा, अचानक धन लाभ हो सकता है, जीवनसाथी, दवाईयों, संतान, यात्राओं पर धन व्यय होगा, 1 से 17 जून तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा किंतु 18 जून से आपको कार्यक्षेत्र में अधिक प्रयास करना होगा, अपने सीनियर के साथ व्यर्थ विवाद में न पड़ें, 18 जून के बाद नौकरी परिवर्तन करने से बचें, तनाव लेने से बचें, माह की 1, 2, 5, 21, 30 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि मेष लग्न व मेष राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य गणेश संकटनाशन स्तोत्र व सुंदरकांड और हनुमान बाहुक का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Prediction Rashifal Recent Post

14 मई 2020 को गुरु होंगे वक्री जानें, किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा –Astrology Sutras

14 मई 2020 को गुरु होंगे वक्री जानें, किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा –Astrology Sutras

 

गुरु के वक्री होने का फल
गुरु के वक्री होने का फल

 

14 मई 2020 को गुरुवार के दिन रात्रि के 7 बजकर 57 मिनट पर गुरु उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के द्वितीय चरण व मकर राशि से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे तथा 13 सितंबर को प्रातः 6 बजकर 11 मिनट पर पुनः मार्गी हो जाएंगे इस 122 दिन वक्री अवस्था के दौरान गुरु शुरुवात में 46 दिन तक मकर राशि में गोचर करेंगे और उसके बाद 76 दिनों तक गुरु अपनी ही स्वामित्व वाली राशि धनु से वक्री अवस्था में गोचर करते हुए 13 सितंबर को धनु राशि में मार्गी होंगे तो चलिए जानते हैं गुरु के वक्री अवस्था में गोचर के दौरान किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

 

वक्री गुरु का फल

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ रहेगा जो लोग लंबे समय से नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं उनको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, आय में वृद्धि के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आपकी पूर्व की बनाई हुई योजनाएं भी सफल होंगी, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना मिला-जुला रहेगा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, धार्मिक कार्यों में धन अधिक व्यय होगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, संतान को कष्ट संभव है, किसी संपत्ति के क्रय/खरीदने के योग बनेंगे, कारोबार में सावधानी रखें और वाहन सावधानी से चलाएं, अचानक यात्राओं के योग बनेंगे, जिन्हें हिर्दय व रक्त से जुड़ी कोई समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना सामान्य रहेगा पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी, वाहन सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे, कार्यस्थल पर लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं अतः लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें, बड़े भाई यदि विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है आय वृद्धि के नए मार्ग बनेंगे।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना सामान्य रहेगा व्यापारियों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, आय में वृद्धि होगी, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, यदि आप विवाह योग्य हो गए हैं तो कुछ मुश्किल के साथ कहीं रिश्ता पक्का हो सकता है, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, पिता व संतान पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना मिला-जुला रहेगा शत्रुओं से सावधान रहें, खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें, यात्राओं के योग बनेंगे, किसी अप्रिय समाचार से मन व्यथित हो सकता है, वाहन सावधानी से चलाएं, कार्यक्षेत्र के लिए गुरु का वक्री होना शुभ रहेगा, उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ सिद्ध होगा पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, संतान की उन्नति होगी व उनका सहयोग भी प्राप्त होगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, प्रेमियों के लिए गुरु का वक्री होना मिला-जुला रहेगा।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल
तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना मिला-जुला रहेगा घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने से मन अशांत रहेगा, तनाव लेने से बचें, सामान चोरी होने के योग बनेंगे, व्यर्थ की यात्राएं टालने का प्रयास करें, किसी संपत्ति के क्रय/खरीदने के योग बनेंगे, कार्यक्षेत्र के गुरु का वक्री होना सामान्य रहेगा, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ रहेगा आवेश में आने से बचें, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, आय में वृद्धि होगी, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, जिन्हें हिर्दय से जुड़ी कोई समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, किसी रिश्तेदार या पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ रहेगा जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, अचानक धन लाभ हो सकता है, व्यर्थ के विवाद में न पड़ें, कार्यक्षेत्र में लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं अतः लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा, प्रेमियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, क्रोध पर नियंत्रण रखें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना सामान्य रहेगा आवेश में आने से बचें, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, खर्चों में वृद्धि होगी, धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, किसी संपत्ति के क्रय/खरीदने के योग बनेंगे, स्थान परिवर्तन हो सकता है।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना सामान्य रहेगा योजनाएं सफल होंगी, उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी जिससे कुछ थकान अनुभव होगी, खर्चों पर नियंत्रण रखें, किसी को उधार पैसा देने से बचें, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ रहेगा व्यर्थ के विवाद में न पड़ें, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, लोगों की बातों में आने से बचें, रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग बनेंगे, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा फिर भी माता के स्वास्थ्य को लेकर बीच में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, प्रेमियों के लिए यह समय सामान्य रहेगा, नव दंपत्तियों के लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव है, किसी स्थिर रहने वाली संपत्ति के क्रय/खरीदने के योग बनेंगे।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Prediction Rashifal Recent Post

सूर्य का वृषभ राशि से गोचर 14 मई 2020: जानें किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

सूर्य का वृषभ राशि से गोचर 14 मई 2020: जानें किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

 

सूर्य का वृषभ राशि से गोचर
सूर्य का वृषभ राशि से गोचर

 

सूर्य 14 मई 2020 को शाम के 5 बजकर 33 मिनट पर मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे जिस कारण से सूर्य की मेष की सक्रांति समाप्त होकर सूर्य की वृषभ की सक्रांति लगेगी, सूर्य के गोचर परिवर्तन को सूर्य की सक्रांति के नाम से भी जाना जाता है, सूर्य एक राशि में 30 दिन तक गोचर करते हैं जिसका विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है तो चलिए जानते हैं सूर्य के वृषभ राशि से गोचर के दौरान विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा:-

 

सूर्य का वृषभ राशि में गोचरफल
सूर्य का वृषभ राशि में गोचरफल

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के सूर्य पंचम भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आय वृद्धि के नए माध्यम बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जो लोग फाइनेंस, बैंकिंग, मार्केटिंग से जुड़ा हुआ कार्य करते हैं उनके लिए यह अच्छा समय रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, दाहिने आँख में किसी प्रकार की कोई तकलीफ संभव है, कुटुंब से मतभेद संभव रहेगा, तामसिक चीजों के सेवन से परहेज करें।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य चतुर्थ भाव के स्वामी होकर पहले भाव अर्थात लग्न से गोचर करेंगे क्रोध पर नियंत्रण रखें, नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, आय में वृद्धि के नए माध्यम बनेंगे, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी संपत्ति के क्रय/खरीदने के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने के योग बनेंगे, सर दर्द की समस्या रह सकती है।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप यात्राओं के योग बनेंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, खर्चों में वृद्धि होगी, कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, नेत्र में चोट लगने के योग बनेंगे, गर्म चीजों व अधिक चिकनाई वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होकर एकादश भाव से गोचर करेंगे, आय में वृद्धि होगी, बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा, संतान की उन्नति होगी व संतान का सहयोग भी प्राप्त होगा, रुका हुआ धन अचानक प्राप्त होने के योग बनेंगे, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, उड़ी आप सराफा व्यापारी है तो सूर्य का यह गोचर बेहद शुभ सिद्ध होगा, प्रेमियों के लिए सूर्य का यह गोचर मिला-जुला रहेगा।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य पहले भाव के स्वामी होकर दशम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, घर के वातावरण में तनाव वाला माहौल रह सकता है अतः तनाव लेने से बचें, लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, जो लोग लंबे समय से नौकरी परिवर्तन व प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए सूर्य का यह गोचर अच्छा सिद्ध होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य द्वादश भाव के स्वामी होकर नवम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, उन्नति के नए मार्ग बनेंगे, भाग्योदय हेतु अधिक प्रयास करना होगा, पिता व गुरु के साथ वैचारिक मतभेद संभव है, धार्मिक कार्यों में रुचि बड़ेगी।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल
तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए सूर्य एकादश भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा, तामसिक चीजों व मदिरा या अन्य नशों से परहेज करें अन्यथा किसी गंभीर बीमारी के प्रभाव में आने के योग बनेंगे, बड़े भाई से वैचारिक मतभेद होने के योग बनेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें, धार्मिक कार्यों व दवाईयों पर धन व्यय होंगे।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव से गोचर करेंगे अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जीवनसाथी से विवाद संभव रहेगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह में दिक्कतें आएंगी, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें तो हालात काफी हद तक आपके पक्ष में होंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्ति हेतु अत्यधिक प्रयत्न करना होगा, किसी पुरुष के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए सूर्य नवम भाव के स्वामी होकर षष्ठ भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, किसी पुराने ऋण से मुक्ति मिलेगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी होकर पंचम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, बड़े भाई से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें व अधिक कार्य करने से बचें, आय में वृद्धि होगी, किसी पुराने ऋण से मुक्ति मिलेगी, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, प्रेमियों के लिए सूर्य का यह गोचर सामान्य रहेगा।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आपके कार्य से आपके सीनियर खुश रहेंगे व आपके कार्य की सराहना भी करेंगे और उनका सहयोग भी आपको प्राप्त होगा, सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, यदि आप स्थान परिवर्तन करना चाहते हैं तो उसके भी योग बनेंगे, भूमि-वाहन सुख प्राप्त होगा।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, पराक्रम बड़ा रहेगा अर्थात आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, भाग्य में वृद्धि होगी।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

सप्तम भाव में स्थित शनि का फल भाग: २

सप्तम भाव में स्थित शनि का फल भाग: २

 

शनि का सप्तम भाव में फल पढ़ने के लिए इस link पर जाएं।

सप्तम भाव में स्थित शनि का फल भाग: १

 

विवाह भाव में विरक्ति कारक शनि
विवाह भाव में विरक्ति कारक शनि

 

यदि उच्च राशि का शनि सप्तम भाव में बैठा हो जो कि मेष लग्न की कुंडली में ही संभव है तो ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी स्थूल शरीर के होते हैं, ऐसे व्यक्ति छोटे स्तर से शुरू कर के जीवन में एक बहुत बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं तथा समाज में मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है, यदि उच्च नवांश का शनि सप्तम भाव में हो तो ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी श्याम वर्ण के थोड़े जिद्दी स्वभाव वाले होते हैं।

 

यदि शुभ वर्ग का शनि सप्तम भाव में हो तो ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी शुद्ध स्वभाव वाले होते हैं कहने का आशय यह है कि उनमें छलावा नही होता अर्थात वो आपको जैसे दिखते हैं वैसे ही अंदर से भी होते हैं, यदि पाप वर्ग का शनि सप्तम भाव में हो तो ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी की विपरीत लिंग के प्रति अधिक रुचि रहती है कहने का आशय यह है कि विपरीत लिंग के व्यक्ति इनके अधिक दोस्त होते हैं।

 

शनि का सप्तम भाव में फल पढ़ने के लिए इस link पर जाएं।

सप्तम भाव में स्थित शनि का फल भाग: १

 

 

यदि नीच राशि का शनि सप्तम स्थान में बैठा हो तो ऐसे व्यक्तियों को भूमि सुख अवश्य ही प्राप्त होता है तथा संतान का सुख भी प्राप्त होता है साथ ही ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी का देह कठोर होता है, यदि नीच नवांश का शनि सप्तम भाव में बैठा हो तो ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी धर्म विरुद्ध आचरण करते हैं कहने का आशय यह है कि उनको हर कार्य सबसे अलग तरीके से करना पसंद करते हैं।

 

ऋषि कश्यप के अनुसार यदि मित्र राशि का शनि सप्तम भाव में स्थित हो तो ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी को क्रोध शीघ्र आता है, यदि मित्र नवांश का शनि सप्तम भाव में हो तो ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी में अच्छे गुणों का अभाव रहता है किंतु मेरे मत व अनुभव के अनुसार मित्र राशि व मित्र नवांश का शनि यदि सप्तम भाव में स्थित हो तो ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी न्याय प्रिय, शांत स्वभाव किंतु क्रोधित हो जाने पर कभी माफ न करने वाले, धर्म की मर्यादा में रहकर आचरण करने वाले, अच्छे गुणों से संपन्न, श्याम वर्ण, जिद्दी होते हैं।

 

सप्तम भाव में स्थित शनि का फल
सप्तम भाव में स्थित शनि का फल

 

शनि का सप्तम भाव में फल पढ़ने के लिए इस link पर जाएं।

सप्तम भाव में स्थित शनि का फल भाग: १

 

यदि वर्गोत्तमशनि सप्तम भाव में स्थित हो तो ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी को चुगली करने की आदत होती है अर्थात ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी कोई भी बात गुप्त नही रख पाते हैं।

 

यदि स्वराशि शनि सप्तम भाव में स्थित हो जो कि कर्क लग्न व सिंह लग्न की कुंडली में ही संभव है तो ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी मजबूत इरादों वाले होते हैं साथ ही ऐसे व्यक्तियों को अपने जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बैठाने में समय लगता है तथा ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी के पास पैसे की कमी बनी रहती है, यदि कर्क लग्न की कुंडली में स्वग्रही शनि सप्तम भाव में हो तो ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी का स्वभाव अलगाववादी होगा, वाचाल/बोलना/बातें कम करेंगे, दामपत्य जीवन में नीरसता अनुभव होगी तथा अपनी बातों पर अडिग रहेंगे, यदि सिंह लग्न की कुंडली में स्वग्रही शनि सप्तम भाव में हो तो ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी समझदार व शिक्षित होते हैं साथ ही अपनी बातों पर अडिग रहते हैं।

 

शनि का सप्तम भाव में फल पढ़ने के लिए इस link पर जाएं।

सप्तम भाव में स्थित शनि का फल भाग: १

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470