Astrologer Pooshark Jetly is a Professional astrologer with 10 years experience. He has a strong interest in astrology, therefore he predicts a kundli with high accuracy. He is an expert in Vedic Astrology, Numerology, Face Reading, Palmistry, Vastu Shastra and Prashna Kundali. He holds degrees of both Jyotish Praveen and Jyotish Visharad. However, astrology runs through his veins because his father is also an astrologer. He learned the basics of astrology from his father. He is good enough in advising people on love relationships, marriage, career, job, business, black magic removal, health concerns, marriage troubles, legal issues, property & progeny related matters. Astrologer Pooshark Jetly helps many clients of different countries & has a huge number of clients who are actually benefitted by his accurate predictions & remedies, Moreover, the remedies provided by Astrologer Pooshark Jetly are very simple & proven to have a very positive impact in people's lives.
ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार इस वर्ष के प्रारंभ में “राक्षस” नामक संवत्सर रहेगा, वैशाख कृष्ण १३ गुरुवार दिनांक २८ अप्रैल २०२२ को २५|२९ इष्ट (दिन ३:४५) पर “नल” नामक संवत्सर का प्रवेश होगा किंतु वर्ष पर्यन्त संकल्पादि में “राक्षस” संवत्सर का ही विनियोग करना चाहिए, इस वर्ष के राजा “शनि” तथा मंत्री “गुरु” हैं, राजा तथा मंत्री में परस्पर समभाव है परंतु इस वर्ष राजा शनि है इसलिए प्रजा को कई प्रकार के कष्टों से गुजरना पड़ सकता है, जगल्लग्न के विचार से लग्नेश बुध, सूर्य व राहु के साथ हैं अतः प्रजा के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनेंगी, अमेरिका को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, गुरु पर शनि की दृष्टि से विमान दुर्घटना या भयंकर प्राकृतिक प्रकोप से हानि होगी, शनि व मंगल का द्विदादश योग विश्व के कुछ राष्ट्रों में किसी विषय को लेकर स्थिति उग्र रूप धारण कर सकती है मित्र देशों में भी राजनयिक संबंध अकस्मात बिगड़ सकते हैं ऐसी स्थिति में राष्ट्रों के ध्रुवीकरण की प्रवृत्ति जोर पकड़ेगी।
ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार वर्ष लग्न के विचार लग्नेश नीच राशि में है और शनि की दृष्टि होने से यह ग्रह स्थिति विश्व में अघटित घटना चक्र का आभास कराएगी और किसी राष्ट्र विशेष में भूकम्प, जलप्लव आदि प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि होगी, यूरोपीय देशों की ग्रह स्थिति से पश्चिम जर्मनी, फ्रांस, इटली, रोम, स्प्रेन, ब्रिटेन, आयरलैंड में कहीं भूकम्प आदि प्राकृतिक प्रकोप होगा, मुस्लिम राष्ट्रों में आंतरिक संघर्ष से सत्ता परिवर्तन के योग हैं, नव वर्ष प्रवेश में भारत की प्रभाव राशि मकर है लेकिन वृश्चिक लग्न में नव वर्ष का उदय होने से पश्चिमी प्रांत विशेष में कहीं ९ मास तक दुर्भिक्ष की स्थिति बनी रहेगी, उत्तर में विपरीत जलवायु के कारण फसलें प्रभावित होंगी, सोना-चांदी धातु में महँगाई अधिक बढ़ेगी, लोगों में विविध प्रकार के रोगों की व्याप्ति अधिक होगी, चोरी-डकैती, लूटमार एवं भ्रष्टाचार की वारदातें अधिक घटित होंगी।
ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार आर्द्राप्रवेशाङ्ग के विचार से आर्द्रा प्रवेश कुंडली में धनु लग्न है, लग्नेश गुरु सुख भाव में जलराशि में हैं एवं चंद्र भी जल राशि में है भारत के पश्चिमी एवं पूर्वी भागों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, हरियाणा व पंजाब आदि के अधिक क्षेत्रों में गर्मी का तापमान अधिक रहेगा व भीषण गर्मी पड़ेगी, पश्चिमी-पूर्वी भारत में मानसून की वर्षा तय समय पर होगी तो कहीं दुर्भिक्ष सूखा पड़ेगा इसलिए समाज व सरकार को सावधान रहने की आवश्यकता है, जलीय ग्रह शुक्र स्वराशि होकर बुध के साथ हैं अतः कहीं भूस्खलन आदि प्राकृतिक प्रकोप से हानि होगी, शारदधान्य एवं ग्रैष्मिकधान्य के विचार से शरद ऋतु की फसलें पर्याप्त होंगी, ग्रीष्मकाल की फसलों में प्राकृतिक प्रकोप से हानि संभव है।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470, 7007245896
Email:- pooshark@astrologysutras.com, info@astrologysutras.com
उत्तर प्रदेश चुनाव 10 फरवरी 2022 से शुरू होकर 7 मार्च 2022 तक विभिन्न चरणों में संपन्न होगा सभी राजनीतिक पार्टियाँ एक दूसरे को काफी टक्कर देने के लिए अपना व अपने प्रत्याशियों का जमकर प्रचार कर रहीं है, उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीट 403 के लिए समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस चार पार्टियाँ खड़ी है जिनका नेतृत्व क्रमश: अखिलेश यादव, मायावती, योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गाँधी कर रही है, बहुत से लोगों ने ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी से इस विषय पर ज्योतिषीय आकलन करने का निवेदन किया था सभी लोगों की उत्सुकता व निवेदन को देखते हुए मैं अपने आराध्य श्री हनुमान जी की कृपा से इस पर विस्तार से फलादेश करने का प्रयास कर रहा हूँ तो चलिए जानते हैं विभिन्न राजनीतिक प्रतिनिधियों के सितारे क्या कहते हैं?? किसकी होगी विजय?? कौन बनेगा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री??
नोट:- सभी राजीनीतिक पार्टियों के नेतृत्वकर्ता का जन्म विवरण इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार है अतः यदि वास्तविक जन्म विवरण इंटरनेट से प्राप्त विवरण से भिन्न होता है तो फलादेश में बदलाव संभव रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी
भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार योगी आदित्यनाथ जी का जन्म सिंह लग्न और कुंभ राशि में हुआ है लग्नेश सूर्य कुंडली के दशम भाव में दिग्बली होकर शनि व बुध के साथ युत है और कर्मेश शुक्र एकादश भाव में कुंडली के राजयोग कारक ग्रह मंगल के साथ युत है साथ ही पंचम भाव में स्वग्रही गुरु पर दृष्टि भी डाल रहे हैं जिस कारण से योगी आदित्यनाथ महान वक्ता है जिसका लोगों पर प्रभाव भी पड़ता है, गुरु के स्वग्रही होने के कारण से धर्म आध्यात्म से जुड़े कार्यों व राजनीति में बड़ी सफलता प्राप्त होगी महान चतुराई का कारक ग्रह कर्म स्थान के स्वामी होकर लाभ स्थान में बैठे हैं तो महान चतुराई योग द्वारा सफलता प्राप्त करेंगे, षष्ठ भाव के राहु पर मंगल की दृष्टि भी है जो कि अपनी उच्च राशि में देख रहे हैं जिस कारण से शत्रुहंता योग बना हुआ है जिस कारण से इन्हें अपने विरोधियों एवं शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी यही कारण है कि योगी आदित्यनाथ आज तक कोई भी चुनाव नही हारे।
योगी आदित्यनाथ जी की कुंडली में वर्तमान समय में शनि के अंदर की अंतर्दशा चल रही है जिसके प्रतिअन्तर में शनि व सूक्ष्म दशा में अभी राहु का प्रभाव है जो कि 8 मार्च तक रहेगा और चुनाव के रिजल्ट निकलते समय गुरु ग्रह का प्रभाव रहेगा यदि वर्तमान गोचर को देखा जाए तो योगी आदित्यनाथ पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है जिस कारण से आने वाले समय में योगी आदित्यनाथ जी को अनेक प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है किंतु मंगल का भी मकर राशि में आना इनके लिए काफी अच्छा है साथ ही गुरु ग्रह का प्रभाव इन पर रहने और गुरु का क्रम क्षेत्र के स्वामी और राजयोगकारक ग्रह मंगल पर दृष्टि होने के कारण से इस चुनाव में योगी आदित्यनाथ जी की दावेदारी बहुत मजबूत रहेगी।
कांग्रेस पार्टी
कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व प्रियंका गाँधी जी कर रही हैं ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार प्रियंका गाँधी जी का जन्म मिथुन लग्न व वृश्चिक राशि में हुआ है लग्नेश बुध कुंडली के सप्तम भाव में सूर्य व गुरु के साथ युत है साथ ही द्वितीय भाव जिसे वाणी भाव भी कहते हैं उसका स्वामी चंद्रमा कुंडली के षष्ठ भाव में अपनी नीच राशि वृश्चिक में बैठे हैं जिस कारण से उनके वाणी का प्रभाव लोगों पर सरलता से नही पड़ता साथ ही कुंडली के क्रम स्थान में मंगल लाभेश होकर विराजमान हैं और कुल दीपक योग बना रहे हैं लेकिन मिथुन लग्न की कुंडली में मंगल सबसे बड़े शत्रु होते हैं किंतु लाभेश होने के कारण से प्रियंका गाँधी अपने प्रतिद्वंदियों को कुछ टक्कर दे पाने में सफल होंगी , वर्तमान समय में शुक्र की महादशा के अंदर बुध की अंतर्दशा चल रही है और गोचर वश शनि इनके तृतीय स्थान से गोचर कर रहे हैं जो कि शुभ है साथ ही गोचरवश गुरु की दृष्टि कर्म स्थान पर भी शुभ संकेत दे रही है किंतु भाग्य भाव पर गोचरवश शनि व मंगल की एक साथ युति इनके भाग्य की हानि कर रही है क्योंकि शनि और मंगल दोनों चन्द्र की कर्क राशि में देख रहे हैं और कर्क राशि मंगल की नीच राशि है अतः इस वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में प्रियंका गाँधी जी की कुंडली उन्हें चुनौतीपूर्ण दावेदार बनाने में बाधक है फिर भी कांग्रेस पिछले चुनाव की तुलना में कुछ अच्छा कर सकने में सफल होगी।
बहुजन समाजवादी पार्टी
बहुजन समाजवादी पार्टी का नेतृत्व मायावती जी कर रही हैं ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार मायावती जी का जन्म कर्क लग्न व मकर राशि के अंतर्गत हुआ है कगणेश चंद्रमा सप्तम भाव में सूर्य व बुध के साथ युत होकर लग्न पर ही दृष्टि डाल रहे हैं तथा वाणी भाव पर बैठे गुरु की कर्म स्थान पर दृष्टि है और महान चतुराई के कारक ग्रह शुक्र की भी गुरु पर वाणी भाव में दृष्टि है जिस कारण से मायावती जी बाल्यकाल से ही अपने दिए हुए भाषणों से लोगों को प्रभावित कर सफल होने में सफल रहीं और 4 बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री भी बनी, पंचम भाव में मंगल, शनि व राहु की युति के कारण इन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण रूप से कार्य किया वर्तमान समय में बुध की महादशा में मंगल की अंतर्दशा चल रही है सो अच्छी स्थिति को दर्शाती है किंतु वर्तमान गोचर का अध्यन किया जाए तो शनि इनके लग्न से ही गोचर कर रहे हैं जो कि इनके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का द्वितीय चरण है साथ ही मंगल भी लग्न से ह्यो गोचर कर सप्तम भाव को नीच राशि में देख रहे हैं जिस कारण से बहुजन समाजवादी पार्टी इस बार सभी पार्टियों को टक्कर दे पाने में सफल हो सकती है किंतु चुनावी विजय में ग्रह बाधक रहेंगे।
समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी का नेतृत्व अखिलेश यादव जी कर रहे हैं ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार अखिलेश यादव जी का जन्म कन्या लग्न व मिथुन राशि के अंतर्गत हुआ है लग्नेश बुध लाभ स्थान में वाणी भाव के स्वामी व भाग्येश शुक्र (महान चतुराई के कारक ग्रह) के साथ युत हैं और कुंडली के बाधकेश गुरु से दृष्ट हैं व चंद्रमा कर्म स्थान पर सूर्य, शनि व केतु के साथ युत हैं जिस कारण से अखिलेश यादव जी 2017 चुनाव में महान चतुराई से सफलता प्राप्त करने में सफल रहे किंतु उनकी वाणी के कारण से ही पार्टी को अनेक अवसर पर नुकसान उठाने के योग भी बन रहे हैं, वर्तमान समय में यदि गोचर का विचार किया जाए तो शनि अष्टम भाव से मंगल के साथ गोचर कर रहे हैं और गुरु नवम भाव से गोचरस्थ है अखिलेश जी की कुंडली में मंगल सप्तम भब में बैठकर कर्म स्थान में शनि, सूर्य, चंद्र व केतु पर दृष्टि डाल रहे हैं और वर्तमान समय में शनि के साथ अष्टम भाव से गोचर करते हुए द्वितीय भाव वाणी भाव को देख रहे हैं जिस कारण से इनकी रैली में कुछ आक्रामकता दिखाई दे सकती है तथा इनकी वाणी भब पर ही द्वंद रहने व कर्म स्थान पर शनि और लाभ स्थान पर मंगल की दृष्टि होने के कारण से वाणी की प्रभाव शक्ति में कुछ कमी रहेगी और लाभ के मार्ग में असंतोष व्याप्त रहेगा फिर भी गुरु के भाग्य स्थान से गोचर करने के कारण से पिछले चुनाव के मुकाबले कुछ बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
निष्कर्ष:-
ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सभी चारों नेतृत्व कर्ताओं की कुंडली का अध्यन करने पर यह ज्ञात होता है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पिछले चुनाव की तुलना में सभी पार्टियों की सीटों में अच्छा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है किंतु योगी आदित्यनाथ जी की कुंडली में ग्रहों की अन्य सभी नेतृत्व कर्ताओं की तुलना में अधिक मजबूती इस बात का संकेत देती है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव को जीत कर अपनी सरकार बना पाने में सफल होगी तथा योगी आदित्यनाथ जी पुनः मुख्यमंत्री पद पर विराजमान होंगे।
अश्विनी नक्षत्र जिसे अंग्रेजी में केस्टर और पोलोक्स कहा जाता है यह 27 नक्षत्रों में प्रथम नक्षत्र है जिसका विस्तार मेष राशि में 0 से 13 अंश 20 कला तक है इनके स्वामी मंगल व दशा स्वामी केतु होते हैं तथा इनके देवता अश्विनी कुमार है, अश्विनी नक्षत्र क्षत्रिय वर्ण, चतुष्पद वश्य व देव गण के अंतर्गत आता है इसकी योनि अश्व है जो कि महिषी से वैर रखता है, अश्विनी नक्षत्र का रंग रक्त समान लाल और नामाक्षर चू, चे, चो, ला है तथा अश्विनी नक्षत्र का प्रतीक अश्व का सिर है।
अश्विनी नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति अच्छा व्यवहार करने वाले, सुंदर, बड़े नेत्रों वाले, बड़े माथे वाले, बुद्धिमान, भगवान से डरने वाले, सामान्य नाक वाले, निर्णय लेने में सशक्त किंतु बच्चों जैसा व्यवहार करने वाले, त्वरित क्रियान्वन वाले होते हैं तथा इनका कर्मक्षेत्र प्रायः चिकित्सक (विशेष अनुभव पर आधारित), साहसिक कार्य, खेलों से संबंधित कार्य, सैन्य व सेना से संबंधित और कानून से संबंधित कार्य करने वाले होते हैं।
अश्विनी नक्षत्र के व्यक्ति ऊर्जावान होने के साथ-साथ उत्साहित रहते हैं और इन्हें छोटे-मोटे कामों से संतुष्टि नही मिल पाती, इन्हें बड़े और अत्यधिक कार्यों को करने में अत्यंत आनंद आता है तथा प्रत्येक कार्य को अति शीघ्र संपन्न करने में रुचि रहती है, अश्विनी नक्षत्र के व्यक्ति अत्यंत रहस्मई होते हैं साथ ही इनमें क्रोध की भी अधिकता रहती है, अश्विनी नक्षत्र के व्यक्तियों को प्रेम से अपने वश में किया जा सकता है किंतु इन्हें क्रोध दिखाने या क्रोध से इन्हें आने वश में करने के प्रयास में व्यक्ति खुद की हानि कर बैठते हैं, अश्विनी नक्षत्र के व्यक्ति खुद के द्वारा लिए गए निर्णयों से कभी पीछे नही हटते और किसी अन्य की बातों में आकर अपने कार्यशैली में बदलाव नही लाते और लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, अश्विनी नक्षत्र के व्यक्ति अच्छे मित्र होते हैं तथा गुप्तचर विभाग, कलाकार, प्रशिक्षण, अध्यापन आदि क्षेत्र से भी धनार्जन करते हैं साथ ही चिकित्सा, सुरक्षा विभाग, साहित्य और संगीत में भी इन्हें अत्यंत रुचि रहती है और अपने जीवनकाल में एकाधिक माध्यम से धनार्जन करते हैं, अश्विनी नक्षत्र के व्यक्तियों के जीवन में 30 वर्ष की आयु तक प्रायः उतार-चढ़ाव बने रहते हैं।
अश्विनी नक्षत्र के लिए विनाशकारी नक्षत्र धनिष्ठा नक्षत्र जिसका स्वामी मंगल होता है इसके अतिरिक्त कृत्तिका, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, विपत्त और मृगशिरा, चित्रा, धनिष्ठा प्रतियरी नक्षत्र होते हैं साथ ही पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वाभाद्रपद बाधाओं वाले नक्षत्र होते हैं, अश्विनी नक्षत्र वालों के लिए पुष्य, अश्लेषा, अनुराधा, ज्येष्ठा, उत्तराभाद्रपद व रेवती मित्र और अतिमित्र नक्षत्र होते हैं।
ॐ नमो भगवते रुद्राय।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
गुरु अस्त 22 फरवरी 2022 जानिए विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव
गुरु अस्त 22 फरवरी 2022 जानिए विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव
ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार वैदिक ज्योतिष में गुरु को विशेष स्थान प्राप्त है यह ज्ञान, विद्या, विवाह, पति, संतान व धर्म के कारक होते हैं देव गुरु बृहस्पति 22 फरवरी 2022 को दिन के 3 बजकर 48 मिनट पर पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएंगे जो कि 23 मार्च 2022 को दिन के 1 बजकर 26 मिनट पर पूर्व दिशा में उदित होंगे जिससे विभिन्न राशियाँ प्रभावित होंगी तो चलिए जानते हैं गुरु के अस्त होने पर विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव:-
मेष राशि:-
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए गुरु के लाभ स्थान में अस्त होने के कारण से जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, आय को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है, यात्राओं व धार्मिक कार्यों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, छोटे भाई-बहन की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है व आपके सहयोग से उनको लाभ भी होगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं व विवाह हेतु रिश्ता देख रहे हैं उन्हें अपने प्रयास में थोड़ी और तेजी लाने की आवश्यकता होगी, घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य की वजह से मन में कुछ अशांति अनुभव होगी, कार्यस्थल पर व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें।
उपाय:- गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
वृषभ राशि:-
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु के दशम भाव में अस्त होने के कारण से कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे व कार्यक्षेत्र में कुछ तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, भविष्य में किसी यात्रा के लिए योजना बन सकती है, स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी, संतान या किसी बुजर्ग पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें व तामसिक चीजों के सेवन से परहेज करें, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहें व अधिक मिर्च-मसाले व चिकनाई भरे पदार्थों से परहेज करें।
उपाय:- 2 गुरुवार किसी ब्राह्मण को पीला वस्त्र और पीला मीठा कुछ दक्षिणा के साथ दान करें।
मिथुन राशि:-
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के नवम भाव में गुरु के अस्त होने के कारण से भाग्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, वाहन सावधानी से चलाएं, पिता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव रहेगा, छोटे भाई-बहन के साथ वैचारिक मतभेद संभव होंगे, अचानक किसी सफलता के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, माता-पिता व बड़ों की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी।
उपाय:- आटे की लोई में हल्दी लगाकर गाय को गुरुवार के दिन खिलाएं।
कर्क राशि:-
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के अष्टम भाव में गुरु के अस्त होने के कारण से जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी जिससे आंतरिक रूप से कुछ थकान अनुभव हो सकती है, स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहें तथा बातों को दिल पर लेने से बचें, दवाईयों पर धन व्यय हो सकता है, आय के साथ व्यय में वृद्धि होगी, धर्म-आध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय मिला-जुला रहेगा, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, घर में किसी मेहमान के आगमन की संभावना रहेगी, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे।
उपाय:- गुरुवार के दिन गाय को केला खिलाएं।
सिंह राशि:-
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए गुरु के सप्तम भाव में अस्त होने के कारण से जीवन में कुछ ठहराव आने की संभावना रहेगी, जो व्यक्ति विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कोई रिश्ता आ सकता है किंतु रिश्ता पक्का होने में कुछ संदेह रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, प्रेमियों के लिए गुरु के अस्त होने के कारण से कुछ तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, विद्यार्थियों के लिए शिक्षा से संबंधित कार्य हेतु किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, आय में वृद्धि होगी फिर भी आय को लेकर मन में कुछ चिंता अनुभव हो सकती है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी बीच-बीच में आंतरिक रूप से कुछ थकान अनुभव हो सकती है, छोटी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, छोटे भाई-बहन की उन्नति होगी।
उपाय:- गुरुवार के दिन मधुराष्टकं का पाठ करें।
कन्या राशि:-
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए गुरु के षष्ठ भाव में अस्त होने के कारण से स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, कार्य क्षेत्र में जिस जोश के साथ प्रयास करेंगे उसके विपरीत फल की प्राप्ति हो सकती है, कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे व यात्राओं पर धन व्यय होगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव संभव रहेगा, जो व्यक्ति नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं वह कुछ समय रुक जाएं तो ज्यादा शुभ रहेगा, घर के किसी बुजुर्ग या बच्चों पर धन व्यय होने की संभावना रहेगी।
उपाय:- गुरुवार के दिन गाय को चने की दाल भीगा कर खिलाएं।
तुला राशि:-
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए गुरु के पंचम भाव में अस्त होने के कारण से शिक्षा में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न होने की संभावना रहेगी, गर्भिणीयों को अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहना चाहिए, अत्यधिक चिकनाई वाले व्यंजनों से परहेज करें, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, धर्म-आध्यात्म के प्रति झुकाव बढेगा, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, आय में वृद्धि होगी किंतु आय को लेकर कुछ चिंता या घिराव अनुभव होगा, स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहें, संतान को कष्ट संभव रहेगा, उदर जनित कोई समस्या रह सकती है।
उपाय:- गुरुवार के दिन विष्णु जी को केले का भोग लगाकर विष्णु चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि:-
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु के चतुर्थ भाव में अस्त होने के कारण से घर के माहौल में कभी-कभी तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कार्य स्थल पर किसी उच्चाधिकारी से व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, माता के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, व्यय में वृद्धि होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, जो लोग लंबे समय से स्थान परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं उनके अस्थाई स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे, घर के बड़े या संतान या धार्मिक कार्यों में धन व्यय हो सकता है, अकास्मिक व्यय में वृद्धि के कारण से कुछ चिंता या घिराव अनुभव हो सकती है, आंतरिक रूप से खुद को असहज अनुभव कर सकते हैं।
उपाय:- गुरुवार के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
धनु राशि:-
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए गुरु के तृतीय भाव में अस्त होने के कारण से स्वास्थ्य जनित समस्याएं उत्पन्न हो सकती है, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, छोटे-छोटे खर्चों के आकस्मिक उत्पन्न हो जाने के कारण से आपका बजट बिगड़ सकता है, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु रिश्ता आ सकता है किंतु रिश्ता पक्का होने में संदेह रहेगा, आय के साथ व्यय में वृद्धि होगी, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, पिता के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होने के योग बनेंगे, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव रहेगा, छोटे भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
उपाय:- गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिलाएं।
मकर राशि:-
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए गुरु के द्वितीय भाव में अस्त होने के कारण से कुटुंब में कलहपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है जिस कारण से मानसिक रूप से अशांति अनुभव होगी, घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में समस्या भी चिंता का कारण बन सकती है, व्यय में वृद्धि होगी, यात्राओं पर धन व्यय होगा, कार्य के सिलसिले से यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, आप अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें, दवाईयों पर धन व्यय हो सकता है, गूढ़ विद्या व गूढ़ रहस्यों को जानने में रुचि होगी, घर के किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है, ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
उपाय:- गुरुवार के दिन गाय को चने की दाल भीगा कर खिलाएं।
कुंभ राशि:-
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए गुरु के लग्न अर्थात प्रथम भाव में ही अस्त होने के कारण से कुछ थकान अनुभव हो सकती है, क्रोध पर नियंत्रण रखें, दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, घर के किसी सदस्य की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है, संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, रिश्तों के लिए वार्ता करते समय वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें व किसी गुरु या पिता की सलाह से काम लें लाभ होगा, मित्रों से धोखा मिलने की संभावना रहेगी अतः मित्रों पर अधिक विश्वास करने से बचें, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए भी गुरु के अस्त होने के कारण से उतार-चढ़ाव वाली परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि:-
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए गुरु के द्वादाश भाव में अस्त होने के कारण से शत्रुओं द्वारा हानि पहुँचने की संभावना रहेगी, किसी के द्वारा झूठा आरोप लगाने के कारण से मान में हानि संभव है, यात्राओं के योग बनेंगे, व्यय में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहें, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, नेत्रों में किसी प्रकार की समस्या संभव है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे।
उपाय:- गुरुवार के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 7007245896, 9919367470
Email:- pooshark@astrologysutras.com, info@astrologysutras.com
गुलाब के 5 चमत्कारी टोटकों से पाएं धन, कर्ज और स्वास्थ्य की हर समस्या से छुटकारा।
गुलाब के चमत्कारी यह 5 टोटके दिलाते हैं कई समस्याओं से छुटकारा (Gulab Ke Totke)
ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार गुलाब का पुष्प सभी देवी-देवताओं को अत्यंत प्रिय है गुलाब के फूलों की सुगंध प्रसन्नता का आभास तो कराती है साथ ही यदि गुलाब के कुछ टोटके धन के साथ अनेक समस्याओं से राहत भी दिलाती है तो चलिए जानते हैं गुलाब के उन चमत्कारी टोटकों के बारे में:-
🌹 गुलाब के 5 अचूक और चमत्कारी टोटके
१. शुक्रवार की संध्या को लक्ष्मी जी को गुलाब के पुष्प अर्पित कर श्री सूक्त का पाठ कर व आरती कर गुलाब को घर की तिजोरी में रखने से माँ लक्ष्मी जी की कृपा से कभी धन की कमी नही होती।
२. शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार से शुरू कर 11 मंगलवार नियम से हनुमान जी को 11 गुलाब पुष्प अर्पित कर सुंदरकांड का पाठ करने से मनोकामना पूर्ण होती है।
🏠 घर में सुख-शांति के लिए
क्या आपके घर में भी है वास्तु दोष? (Vastu Dosh)
तरक्की में आ रही है रुकावट या परिवार में रहता है क्लेश? बिना तोड़-फोड़ के घर का वास्तु दोष दूर करने के अचूक और प्रामाणिक उपाय यहाँ जानें।
३. यदि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में लंबे समय से समस्या चली आ रही हो और वह काफी दवाइयां करने के बाद भी ठीक ना हो रही हो तो पान के 1 पत्ते में गुलाब और बताशे रखकर रोगी के ऊपर से 7 बार उतारकर उसे जला देने से रोगी के स्वास्थ्य में लाभ होता है।
४. 5 रक्त अर्थात लाल रंग के पंखुड़ियों वाले गुलाब और श्वेत वस्त्र लें तत्पश्चात श्वेत वस्त्र के चार कोनों पर 4 गुलाब बाँध दें और 1 गुलाब वस्त्र के मध्य भाग में बांधकर उसकी पोटली बना लें और उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें इस टोटके से शीघ्र ही कर्ज से मुक्ति मिलती है व घर में सुख समृद्धि आती है।
५. शुक्ल पक्ष के मंगलवार के दिन लाल चंदन, लाल गुलाब व रोली एक लाल कपड़े में बांधकर हनुमान जी को अर्पित कर नियम से 7 दिवस तक हनुमान चालीसा का पाठ कर 7वें दिन उस लाल पोटली को घर की तिजोरी में रखने से बरकत हमेशा बनी रहती है।
जय श्री राम।
🌺
💰
🌟 World’s No. 1 Astrology Sutras Whatsapp Channel
जीवन बदलने वाले अचूक उपाय पायें!
धन, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी हर समस्या का सटीक ज्योतिषीय समाधान और दैनिक राशिफल फ्री में प्राप्त करने के लिए Astrology Sutras के VIP WhatsApp चैनल से जुड़ें!
सूर्य का कुंभ राशि से गोचर 13 फरवरी 2022 जानिए विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव
सूर्य का कुंभ राशि से गोचर 13 फरवरी 2022 जानिए विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव
ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य 13 फरवरी 2022 रविवार को प्रातः ०७:३३ पर मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे जिससे मकर की सक्रांति खत्म होकर कुंभ की सक्रांति आरंभ होगी, ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के गोचर परिवर्तन को सूर्य की संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है, सूर्य एक राशि में ३० दिवस तक गोचर करते हैं जिससे विभिन्न राशियों पर विभिन्न प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं तो चलिए जानते हैं सूर्य के कुंभ राशि से गोचर के दौरान विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव:-
मेष राशि:-
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होकर एकादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे, आय में वृद्धि के योग बनेंगे, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा, कार्यक्षेत्र में झंझटों का दौर जारी रहेगा, किसी तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, बुद्धि योग द्वारा आय वृद्धि के नए माध्यम बनेंगे, जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए सूर्य का यह गोचर बेहद लाभप्रद रहने वाला है, विद्यार्थियों के लिए भी सूर्य का यह गोचर विशेष प्रकार से शुभ रहेगा, किसी कारण वश यदि आपकी शिक्षा बीच में रुक गयी थी तो उसे पुनः आरंभ करने का यह सर्वश्रेष्ठ समय रहेगा, लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलना संभव रहेगा, वाहन सावधानी से चलाएं व तामसिक या अत्यधिक मिर्च-मसले वाले व्यंजनों से परहेज करें।
वृषभ राशि:-
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य चतुर्थ भाव के स्वामी होकर दशम भाव से गोचर करेंगे दशम भाव में सूर्य दिग्बली होते हैं फलस्वरूप सूर्य के इस गोचर काल के दौरान आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे व आपके किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे, सूर्य के इस गोचरकाल के दौरान आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास निकट भविष्य में बड़ी सफलता के योग बनाएंगे व मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आय में वृद्धि या प्रमोशन होने के योग बनेंगे, आय में कुछ स्थिरता आने के योग बनेंगे, अतिविश्वास से बचें, जीवनसाथी से विवाद संभव रह सकता है, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, सूर्य के इस गोचरकाल के दौरान माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा किंतु पिता के स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं रहने से मन में कुछ अशांति अनुभव हो सकती है, सूर्य के इस गोचर काल के दौरान घर में खुशियों के आगमन के योग बनेंगे तो छोटी यात्राओं से कुछ कष्ट संभव रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें।
मिथुन राशि:-
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य तृतीय भाव के स्वामी होकर भाग्य स्थान से गोचर करेंगे फलस्वरूप भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा व धर्म-आध्यात्म की ओर झुकाव बढेगा, धार्मिक यात्रा पर जाने या धार्मिक कार्यों पर धन व्यय करने के योग बनेंगे, किसी नए कार्य के आरंभ के लिए सूर्य का यह गोचर विशेष शुभ नही है अतः किसी नए कार्य का आरंभ करने से बचें, पिता से वैचारिक मतभेद या पिता को कष्ट संभव है, स्वास्थ्य के लिहाज से सूर्य का यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा फिर भी अत्यधिक चिकनाई वाले व्यंजनों से परहेज करें, छोटे भाई-बहन का कुछ त्रुटियुक्त सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशि:-
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य द्वितीय भाव धन व कुटुंब स्थान के स्वामी होकर अष्टम भाव से गोचर करेंगे अतः स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहें, दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, आय व व्यय को लेकर मन में असंतोष रह सकता है, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, नौकरी पेशा लोगों के जीवन में कुछ झंझटें रह सकती है, जीवनसाथी के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, नव दंपत्तियों को सूर्य के इस गोचरकाल के दौरान संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि:-
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य प्रथम भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ तेजी अनुभव होगी, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, कार्यस्थल पर संघर्ष जारी रहेगा, सरकारी कर्मचारियों के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, व्यय में वृद्धि होगी, उदर से जुड़ी कोई समस्या सूर्य के इस गोचरकाल के दौरान परेशान कर सकती है, जीवन में भागा-दौड़ी बने रहने से कुछ घिराव या थकान अनुभव हो सकती है, निवेश करने से बचें।
कन्या राशि:-
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के सूर्य द्वादश भाव के स्वामी होकर षष्ठ भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, जीवन में संघर्ष का दौर जारी रहेगा, सूर्य के इस गोचरकाल के दौरान व्यय में कुछ कमी रह सकती है जिस कारण से धन संचय में वृद्धि होगी, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, स्वास्थ्य के लिहाज से भी सूर्य का यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, किसी महिला पर धन व्यय हो सकता है, धार्मिक कार्यों में धन व्यय होने के योग बनेंगे, वाहनादि पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, किसी छोटी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
तुला राशि:-
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए सूर्य लाभ भाव के स्वामी होकर पंचम भाव विद्या व संतान स्थान से गोचर करेंगे फलस्वरूप विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा, आय में वृद्धि होगी, लंबे समय से चले आ रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे व उन प्रयासों के फल मिलने का यह उत्तम समय होगा, उदर जनित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, वाहन सावधानी से चलाएं, नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए घर में अपने रिश्ते हेतु बात करने का यह सर्वोत्तम समय रहेगा।
वृश्चिक राशि:-
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए दशम भाव पिता व राज्य स्थान के स्वामी हो कर चतुर्थ भाव माता व भूमि स्थान से गोचर करेंगे जिस कारण से घर के माहौल में कुछ तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, मन अप्रसन्न रहने के कारण से निजी जीवन व कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बैठाने में समस्या अनुभव होगी, कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, आवेश में आकर निर्णय लेने से बचें, दाम्पत्य जीवन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, सरकारी कर्मचारियों के लिए यह गोचरकाल शुभ रहेगा, सर दर्द, रक्त जनित विकार व जोड़ों में समस्या संभव रहेगी, स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें।
धनु राशि:-
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए सूर्य नवम भाव के स्वामी होकर तृतीय भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप बुद्धि योग द्वारा किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी व समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा व गुरु और सूर्य की भाग्य स्थान पर एक साथ दृष्टि आय में वृद्धि के योग बनाएगी, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी जो व्यक्ति लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं उनको पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, धार्मिक कार्यों में धन व्यय हो सकता है, छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, देह में स्फूर्ति अनुभव होगी व स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, यदि लंबे समय से कोई बीमारी चली आ रही है तो उसमें राहत होगी, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, उदर में गैस या रक्त जनित कोई समस्या संभव है।
मकर राशि:-
मकर राशिफल
मकर राशि वाले व्यक्तियों के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी होकर द्वितीय भाव से गोचर करेंगे अतः स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतया सचेत रहें, व्यय में वृद्धि होगी, दवाईयों पर धन व्यय हो सकता है, घर में किसी प्रकार का तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न होने की संभावना रहेगी, वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव है, मुख व नेत्र में किसी प्रकार की समस्या संभव है, कार्य के सिलसिले से यात्राएं संभव है, वित्तीय जोखिमों से सावधान रहें व निवेश करने से बचें, आर्थिक पक्ष असंतुलित रहने से मन व्यथित रहेगा।
कुंभ राशि:-
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी होकर प्रथम भाव अर्थात लग्न से गोचर करेंगे जो कि अत्यंत शुभ फल देने वाले होंगे फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनका रिश्ता पक्का हो सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें, कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, सूर्य के इस गोचरकाल में आपकी दी हुई सलाह लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगी, जीवनसाथी के साथ क्षणिक विवाद संभव रहेगा, स्वास्थ्य के लिहाज से सूर्य का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, लंबे समय से चली आ रही बीमारी में लाभ होगा, अकास्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
मीन राशि:-
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए सूर्य षष्ठ भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप कर्ज से मुक्ति मिलने के योग बनेंगे, व्यय में वृद्धि होने के कारण से धन संग्रहालय असंतुलित रहेगा जिससे मन में कुछ चिंता अनुभव होगी, नेत्रों व सर में दर्द की समस्या रह सकती है, जीवन में भागा-दौड़ी बने रहने के कारण से कुछ थकान अनुभव होगी, व्यर्थ की चिंता करने व बातों को दिल पर लेने से बचें, सरकारी कर्मचारियों व न्याय से जुड़े अधिकारियों से व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें अन्यथा राजदंड की संभावना रहेगी, धैर्य व संयम के साथ काम लें।
जय श्री राम। Astrologer:- Pooshark Jetly Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope) Mobile:- 9919367470, 7007245896 Email:- pooshark@astrologysutras.com
गुरु का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश 11 फरवरी 2022 जानिए विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव
गुरु का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश 11 फरवरी 2022 जानिए विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव
ऋषिकेश पंचांग (काशी) के अनुसार देव गुरु बृहस्पति 11 फरवरी 2022 को मध्य रात्रि 1:10 पर शतभिषा नक्षत्र जो कि राहु का नक्षत्र है में प्रवेश करेंगे तो चलिए जानते हैं गुरु के शतभिषा नक्षत्र के दौरान विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव ज्योतिर्विद तन्वी सोलंकी जी अनुसार:-
मेष राशि:-
मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु लाभ के ग्यारहवें भाव मे गोचर करेगा, यह एक अच्छा समय है, अच्छे धन लाभ होने की संभावना बनेगी, दूसरे अन्य प्रकार के लाभ भी होंगे, नए मित्र बनेंगे, समाज मे आवागमन बढ़ेगा, कुम्भ राशि मेष राशि के जातकों के लिए एक बाधक राशि है, मेष राशि के जातकों के लिए आध्यात्मिक सामाजिक दायरा बढ़ाने के प्रति भी रुझान बढ़ेगा, इस राशि के जातकों को अब तक के संघर्ष से कुछ राहत मिलेगी, उनको अपने संघर्षों की बेहतर समझ आयेगी, महत्वाकांक्षा पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा, शतभिषा नक्षत्र का स्वामी राहु मेष राशि मे गोचर कर रहा है जो कि यदाकदा भ्रम की स्तिथि उत्पन्न, कर सकता है, आप इस समय मे स्वयं पर और स्वयं की इच्छाओ को अधिक महत्व देंगे।
वृषभ राशि:-
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र वृद्धि का समय है कार्यक्षेत्र नए आयाम मे बढ़ता पाएंगे, सम्भव है कार्यक्षेत्र को बदलने के प्रति निर्णय लें, निवेश की ओर रुझान बढ़ेगा, एक जैसी मानसिकता वाले लोगों से मुलाकात होंगी, विदेशी निवेश के प्रति सावधानी रखें, सम्भव है लाभ हो, इस समय मे मित्रता भी बढ़ेंगी, आप कार्यक्षेत्र मे बहुत मेहनत करेंगे और उसका परिणाम भी पाएंगे, अपने व्यक्तित्व में आप बड़े बदलाव मेहसूस करेंगे, मुख्य रूप से धन, जीविकोपार्जन, और सकारात्मक रूप से शत्रुओं से कुछ प्रभावित जीवन इस समय की मुख्य थीम रहेगी।
मिथुन राशि:-
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छे भाग्य से संपूर्ण रहेगा, यात्राओं के लिए भी यह समय बहुत शुभ रहेगा, इस राशि के जातक के लिए भाग्य का भाव और लाभ का भाव जागृत रहेगा, जो कि चौतरफा लाभ का द्योतक है, यह उन लोगों के लिए एक भाग्यशाली समय होगा जो उपयुक्त साथी खोजने की उम्मीद कर रहे हैं, माता-पिता और परिवार की मदद से आपको अपना जीवनसाथी मिल सकता है, आपका अध्यात्म की ओर झुकाव होगा और आप अपने मार्ग का मार्गदर्शन करने के लिए एक आदर्श उपदेशक या गुरु की तलाश कर सकते हैं, आप इस समय के दौरान आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने और शास्त्र सीखने के लिए तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं, आपके कार्यक्षेत्र के लिए यह समय फलदायी रहेगा, जो लोग मुकदमेबाजी, दवा और भोजन से जुड़े हैं, उनके लिए अनुकूल समय रहेगा, कार्यक्षेत्र में आप अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। आप कुछ शक्तिशाली लोगों के साथ संपर्क बनाएंगे और वे आपके लिए कुछ अच्छे पक्ष लाएंगे जिससे आपके करियर में वृद्धि होगी, जो लोग कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं उन्हें इस अवधि के दौरान मौका लेना चाहिए क्योंकि आपको सफलता मिलेगी, नौकरीपेशा जातकों को भी अपने कार्यस्थल पर अच्छी प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, फ्रेशर्स को इस समय के दौरान किसी एसोसिएशन में कुछ शुरू करने का अवसर मिल सकता है और यह अनुकूल परिणाम लाएगा, व्यापार के विस्तार पर निवेश इस समय अवधि के दौरान फलदायी होगा।
कर्क राशि:-
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु आपके आठवें भाव में स्थित रहेगा, यह अवधि आपके पेशेवर जीवन में अनिश्चितताओं का भार लेकर आएगी, आपको अपने कार्यस्थल पर राजनीति और साजिश का सामना करना पड़ सकता है, जो लोग शेयर या शेयर बाजार में हैं उन्हें इस समय के दौरान बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, आपको लीवर, मधुमेह, मोटापा और अग्न्याशय से संबंधित कुछ स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का भी सामना करना पड़ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने खाने की आदतों और जीवन शैली के बारे में विशेष रूप से सावधान रहें, आपको अतीत में उधार लिए गए धन को वापस करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है, यह समय विशेष रूप से उनके लिए अनुकूल रहेगा जो रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े हैं, आप इस समयावधि के दौरान कुछ अच्छे सौदे करेंगे, जो लोग घर खरीदने या अपने घर में नवीनीकरण करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ एहसान मिलेगा, यदि आप कुछ किराये का व्यवसाय करने की योजना बना रहे हैं या किराये की आय के लिए अपनी संपत्ति को किराए पर देने की योजना बना रहे हैं तो यह अवधि भी अनुकूल है, इस अवधि के दौरान आपकी कुछ व्यर्थ यात्रा हो सकती है जो आपका बजट बर्बाद कर देगी, इस समय के दौरान आपको अपने पिता के साथ कुछ संघर्षों का भी सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि:-
सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु आपके सप्तम भाव में रहेगा, विवाहित जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा क्योंकि आपके बंधन में प्रेम और समझ मजबूत होगी, इस अवधि में आपको अपने ससुराल पक्ष के साथ कुछ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है, हालाँकि आपका जीवनसाथी आपका पूरा समर्थन करेगा और सभी मतभेदों को सुलझाएगा, प्रेमी युगल इस समय के दौरान अपने प्रिय से शादी करने के लिए एक कदम आगे बढ़ेंगे, जो लोग साझेदारी के व्यवसाय में हैं उन्हें इस समय के दौरान कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है, आपका आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और इस दौरान आपके मन में सच्चे गुरु की खोज करने की इच्छा हो सकती है, जो लोग प्रेम संबंध में हैं उन्हें इस दौरान किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आप अपने प्रिय पर संदेह कर सकते हैं और उनके इरादों पर उनसे शिकायत कर सकते हैं, आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने रिश्ते में विश्वास बनाए रखें और किसी भी तरह के अंतर को दूर करें, अन्यथा आप अपने साथी के साथ संबंध तोड़ सकते हैं, इस दौरान आपके बच्चे गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं, इससे आप गंभीर रूप से परेशान रहेंगे, शोध छात्रों के लिए अनुकूल अवधि होगी क्योंकि पढ़ाई में आपकी एकाग्रता और ध्यान में सुधार होगा और आप अपनी परीक्षाओं में बेहतर स्कोर करेंगे।
कन्या राशि:-
कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु आपके छठे भाव से गोचर करेगा, यह समय उन लोगों के लिए अनुकूल रहेगा जो मुकदमेबाजी और न्यायपालिका में हैं, खासकर यदि आप एक भागीदार के रूप में काम कर रहे हैं, आपको कुछ अच्छे संभावित ग्राहक मिलेंगे और बाजार में आपकी प्रतिष्ठा में सुधार होगा, आपका निजी जीवन थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा क्योंकि जीवनसाथी के साथ आपका अनबन रहेगा, इस दौरान आप अपने पार्टनर से थोड़ी दूरी महसूस कर सकते हैं, परिवार के सदस्यों के साथ कुछ यात्रा योजनाएं या कुछ व्यवसाय ला सकती है, सिंगल लोगों के इस दौरान शादी के बंधन में बंधने की प्रबल संभावनाएं हैं, आपको अपने खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान आपकी जुबान मीठी हो सकती है और आपका खान-पान आपको मोटापे की ओर ले जा सकता है, जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में सुधार आना शुरू हो जाएगा, परिवार के सदस्य विशेष रूप से आपकी मां आपके बंधन को बेहतर बनाने और आप दोनों के बीच की दूरी को कम करने में आपकी मदद करेंगे, जो लोग पारिवारिक व्यवसाय में हैं, उनके लिए एक अच्छा चरण देखा जाएगा, बाजार में आपकी प्रतिष्ठा में सुधार होगा और आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी, आपको अच्छा मुनाफा होगा, जिससे आपकी कमाई में भी सुधार होगा। आप इस दौरान एक से अधिक स्रोतों से कमाई कर सकते हैं।
तुला राशि:-
तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु पंचम भाव से गोचर करेगा, जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं रहेगा, किसी भी तरह की गला काट प्रतियोगिता से लड़ने के लिए उनका जज्बा ऊंचा रहेगा, साथ ही इस दौरान उनका फोकस और अटेंशन भी अच्छा रहेगा, आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस अवधि के दौरान आप लीवर या पेट से संबंधित समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं, जो लोग अपने परिवार का विस्तार करने की सोच रहे हैं उन्हें इस दौरान गर्भाधान की उज्ज्वल संभावनाएं हैं, नौकरीपेशा लोगों को उनकी क्षमताओं के कारण अच्छा प्रोत्साहन और वेतन वृद्धि मिल सकती है, उन्हें अपने बॉस और वरिष्ठों से भी सराहना मिलेगी, आगे कार्यस्थल पर माहौल सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण रहेगा, जो लोग पुरानी बीमारियों के शिकार हैं उन्हें थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इस दौरान समस्या गंभीर हो सकती है।
वृश्चिक राशि:-
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर आपके चतुर्थ भाव से होगा, इस दौरान आपका निजी जीवन भी काफी सक्रिय रहेगा, आप किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त हो सकते हैं या घर के सदस्य के लिए चीजों का आयोजन कर सकते हैं, आपकी मां के साथ आपका बंधन मजबूत होगा और आप उसे लाड़-प्यार करने और उसे खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे, यदि आप अपने लिए घर या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है आप कोई अच्छा लाभकारी सौदा करने में सक्षम होंगे, इस दौरान आपको आर्थिक समृद्धि देखने को मिलेगी, आप एक से अधिक स्रोतों या अपने व्यवसाय के विस्तार से कमा सकते हैं, छात्र इस दौरान अपने शौक से कमाई करना शुरू कर सकते हैं, आपके बच्चों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे और वे कुछ ऐसे काम करेंगे जिससे आपको गर्व महसूस होगा, आप मनोरंजक गतिविधियों के लिए जाएंगे और अपने शौक और रुचियों पर भी ध्यान देंगे, छात्रों के पास एक उत्कृष्ट समय होगा क्योंकि वे वास्तव में अपनी पढ़ाई के लिए समर्पित होंगे, उनके पास विषयों के छोटे विवरण तक पहुंचने की खोज होगी और इससे उनके ज्ञान में सुधार होगा, इस दौरान आपके पास बचत की कृपा होगी जिससे आप धन संचय करने में सक्षम होंगे।
धनु राशि:-
धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु तीसरे भाव से गोचर करेगा, आपको इस दौरान चुनौतियों को हराना और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना मुश्किल होगा, दोस्तों, भाई-बहनों और परिचितों के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे और उनकी कंपनी में सुरक्षित महसूस करेंगे, आप इस अवधि के दौरान अपने दोस्तों और भाई-बहनों के साथ कहानी की छोटी यात्राओं पर जाने की योजना बना सकते हैं, जो लोग लेखक हैं या लेखन के पेशे में हैं, उनके लिए अनुकूल समय रहेगा क्योंकि आपके काम में सुधार होगा और आपको इसके लिए सराहना भी मिलेगी, योगाभ्यास और सांस लेने के व्यायामों का पालन करके आप खुद को स्वस्थ रखने की ओर झुकाव रखेंगे, आप संपत्ति या अपने घर के विस्तार पर निवेश कर सकते हैं, आप अपने घर और परिवार के सदस्यों, खासकर अपनी मां के लिए चीजें खरीदने में व्यस्त रहेंगे, जो लोग दूर रहते हैं वे अक्सर अपने परिवार से मिलने जाते हैं और अपने परिवार के पास वापस भी जा सकते हैं, आप अपने व्यवसाय में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और इस समय अवधि के दौरान संबंधित बाजार में नाम और प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे, छात्रों के लिए अनुकूल अवधि होगी क्योंकि उनके प्रदर्शन की उनके गुरु द्वारा सराहना की जाएगी और वे अपनी परीक्षाओं में अच्छा स्कोर करेंगे, इस दौरान आप अपने आराम के लिए घर या आलीशान वाहन खरीद सकते हैं।
मकर राशि:-
मकर राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए गुरु उनके धन के दूसरे भाव से गोचर करेंगे, आपका खर्च बहुत अधिक होगा और आप इस अवधि के दौरान एक पैसा भी नहीं बचा पाएंगे, परिवार के किसी सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण आप परेशान हो सकते हैं और इसके कारण आपको बार-बार अस्पतालों या डॉक्टरों के क्लीनिक जाना पड़ सकता है, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उन्हें इस अवधि के दौरान अपना आवेदन दाखिल करना चाहिए क्योंकि आपको शीघ्र सफलता मिलेगी, इस दौरान आप अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, भाई-बहनों के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है जिससे आपके रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं, इस दौरान आप अपने अहंकार और अहंकार के कारण अपने कुछ दोस्तों को खो सकते हैं, व्यवसाय के मालिकों को सफलता प्राप्त करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, आपके पिता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे और इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र जीवन में उनका सहयोग मिलेगा, व्यापार के विस्तार पर निवेश करने के लिए समय प्रबल है, इस समयावधि में आप कुछ परोपकारी कार्य करेंगे।
कुम्भ राशि:-
कुंभ राशिफल
कुम्भ राशि के जातकों के लिए गुरु आपकी राशि में स्थित रहेगा, इस दौरान आपको अच्छा आर्थिक लाभ होगा, आप इस समयावधि के दौरान अधिक काम करने और बेहतर कमाई करने के लिए सजग रहेंगे,अपने व्यवहार में न्यायपूर्ण और निष्पक्ष रहेंगे जिससे आप अपने आस-पास के लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे, आप थोड़े अहंकारी और कुछ ऐसे रवैये वाले होंगे, जिसे संभालना आपके परिवार के लिए मुश्किल होगा, आप अतीत के लिए अपने अटके हुए धन को निकालने में सक्षम होंगे, यदि आप किसी शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट में निवेश करना चाहते हैं तो समय अवधि अनुकूल है, आपके सहयोगियों, भाई-बहनों और दोस्तों के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे, अपनों के सहयोग से आपको लाभ हो सकता है, व्यवसाय के स्वामी अपने व्यवसाय में अच्छे लाभ के साथ वृद्धि देख सकते हैं, जो लोग पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए अच्छी अवधि होगी क्योंकि आप अच्छा पैसा कमाएंगे, इस दौरान आपकी बचत में भी सुधार होगा, आपको अपने सभी प्रयासों में अपने तत्काल परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा, आप अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए अपने दोस्तों और परिवार के साथ बार-बार मिलने की योजना बना सकते हैं, जो लोग अपने व्यापार का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं उन्हें इस दौरान प्रयास करना चाहिए क्योंकि आपको सफलता मिलेगी, इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।
मीन राशि:-
मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु आपके बारहवें भाव से गोचर करेंगे, आपको अपने स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस समय के दौरान आपको बीमारियों और अस्पताल में भर्ती होने का खतरा रहेगा, आपका खर्च बहुत अधिक होगा और आप कुछ अनुत्पादक चीजों पर खर्च कर सकते हैं, यदि आपकी विदेश यात्रा करने या विदेश जाने की योजना है तो समय अनुकूल है, आप इस समय के दौरान अपने परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं, आप अधिक आत्मविश्वास और मजबूत महसूस करेंगे, आपके चेहरे पर आकर्षण और वाणी में ज्ञान होगा, आपके आस-पास के लोग मार्गदर्शन और सलाह के लिए आपकी ओर देखेंगे, अपने परिवार और प्रियजनों के साथ बिताने के लिए आपके पास छुट्टी और समय बिताने का समय होगा, आप पूरे साल काफी आशावादी रहेंगे, इससे आपको किसी भी चुनौती या लड़ाई को जीतने में मदद मिलेगी, चाहे वह व्यक्तिगत मोर्चे पर हो या पेशेवर मोर्चे पर, छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है, उन्हें अपने शिक्षकों से पूरा समर्थन और चिंता मिलेगी जिससे उन्हें परीक्षाओं में अच्छा स्कोर करने में मदद मिलेगी, इस अवधि में आपका आध्यात्मिक विकास भी होगा।
जय श्री राम।
Astrologer:- Tanvi Solanki
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Email:- iamtanvisolanki@gmail.com
शनि के मकर राशि से गोचर के दौरान वर्ष 2022 में गोचर व पाद बोधक फल
शनि के मकर राशि से गोचर के दौरान वर्ष 2022 में गोचर व पाद बोधक फल
ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार श्री शुभ सम्वत् २०७६ माघ कृष्ण अमावस्या तिथि शुक्रवार दिनांक २४ जनवरी २०२० को शनि देव प्रातः ०९:५२ पर मार्गी गति से गोचर करते हुए मकर राशि में प्रवेश किए थे उस समय तात्कालिक चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र एवं मकर राशि में स्थित थे।
श्री शुभ सम्वत् २०७९ वैशाख कृष्ण चतुर्दशी तिथि शुक्रवार दिनांक २९ अप्रैल २०२२ को प्रातः ०७:४३ पर शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे उस संत तात्कालिक चंद्रमा रेवती नक्षत्र व मीन राशि में स्थित रहेंगे।
श्री शुभ सम्वत् २०७९ ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी तिथि शनिवार दिनांक ४ जून २०२२ को शनि वक्री होकर श्री शुभ सम्वत् २०७९ कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि, रविवार दिनांक २३ अक्टूबर २०२२ को प्रातः ०९:३७ पर शनि पुनः मार्गी होंगे तथा इसी अवधि के दौरान वक्र गति से गोचर करते हुए शनि आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी तिथि दिनांक १२ जुलाई २०२२ को पुनः मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
विशेष तथ्य यह है कि वक्री शनि की अवधि में विपरीत फल समझना चाहिए अर्थात शुभ स्थान पर अशुभ फल और अशुभ स्थान पर शुभ फल तो चलिए जानते हैं ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार शनि का गोचर व पाद बोधक फल:-
१ जनवरी से २९ अप्रैल २०२२ तक मकर में शनि का पाद बोधक फल
१ जनवरी से २९ अप्रैल २०२२ तक मकर में शनि का पाद बोधक फल
ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार मेष, कर्क व वृश्चिक राशि वालों को ताम्रपद से शनि का यह गोचर आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में प्रगति, पूर्व निर्धारित कार्यों में सफलता व भौतिक सुख साधनों में वृद्धिकारक रहेगा किंतु जीवन में कड़े संघर्ष व मानसिक तनाव बने रहेंगे।
ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार वृषभ, कन्या व धनु राशि वालों के लिए रजतपाद से शनि का गोचर किसी नए कार्य का शुभारंभ, आजीविका के साधनों में वृद्धि, जन संपर्क में वृद्धि व पारिवारिक सुख-शांति प्रदान करने वाला होगा किंतु स्वास्थ्य की कुछ समस्याएं व चिंता भी बनी रह सकती है।
ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार मिथुन, तुला व कुंभ राशि वालों के लिए लौहपाद से शनि का गोचर संघर्षपूर्ण जीवन को दर्शाता है अतः आजीविका के लिए श्रम-संघर्ष, पारिवारिक तनाव व अत्यधिक परिश्रम से सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे साथ ही किसी अस्थाई संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे।
ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सिंह, मकर व मीन राशि वालों के लिए शनि का स्वर्णपाद से गोचर कुछ कष्टप्रद रहेगा अतः यश-प्रतिष्ठा में कमी व किसी प्रियजन या पारिवारिक जन का विछोह या उनसे दूरी के योग बनेंगे किंतु वर्ष के अंतिम भाग में कड़े संघर्ष व अत्यधिक प्रयास से बड़ी सफलता प्रदान करने वाले होंगे।
मकर राशिस्थ शनि का गोचरफल संक्षेप में
मकर राशिस्थ शनि का गोचरफल संक्षेप में
यह गोचरफल १ जनवरी २०२२ से २९ अप्रैल २०२२ तथा १२ जुलाई २०२२ से १४ फरवरी २०२३ तक का है तो चलिए जानते हैं मकरस्थ शनि का सूक्ष्म गोचरफल
मेष राशि:-
मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए दशमस्थ शनि शुभ रहेगा अतः श्रम व संघर्ष की स्थिति बनी रहने के बाद भी समय-समय पर धन की प्राप्ति होती रहेगी तथा आर्थिक सफलता होते हुए भी सम्पत्तिबक क्षय होने का भय बना रहेगा और आपका व्यक्तित्व आत्मनिर्भर रहेगा।
वृषभ राशि:-
वृषभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए नवमस्थ शनि पूज्य है, छोटे भाई-बहनों के साथ व्यर्थ विवाद में न पड़ें अन्यथा चित्त अशांत रहेगा, मान-सम्मान में हानि होने के योग हैं, तीर्थाटन निष्प्रयोजन होने से असंतोष एवं धर्म के प्रति अनास्था रहेगी साथ ही कलह एवं व्याधियों से जीवन में सुख की कमी अनुभव हो सकती है।
मिथुन राशि:-
मिथुन राशि वालों के लिए अष्टमस्थ शनि अशुभ है अतः जीवन में कष्ट, वाद-विवाद व कलह की स्थिति बनी रहेगी तथा राजकीय पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ सकता है, स्त्री को कष्ट, स्वास्थ में उतार-चढ़ाव के योग बनेंगे साथ ही जिन व्यक्तियों की कुंडली में अशुभ ग्रह की दशा व अंतर्दशा चल रही होगी उन्हें अपने जीवनसाथी से वियोग भी सहन करना पड़ सकता है, महिलाओं को उदर में विशेष समस्या रह सकती है।
कर्क राशि:-
कर्क राशि वाले व्यक्तियों के लिए सप्तमस्थ शनि पूज्य है अतः आर्थिक समस्याओं में कुछ कमी, रुके हुए धन की प्राप्ति या आय में वृद्धि के योग बनेंगे किंतु किसी प्रकार के दुःख व कलह के कारण से मन में अशांति अनुभव होगी।
सिंह राशि:-
सिंह राशि वाले व्यक्तियों के षष्ठस्थ शनि शुभ है अतः यश कीर्ति तथा कार्य में कड़े परिश्रम से लाभ एवं सफलता के योग बनेंगे, पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा तथा स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किंतु वाहनादि से चोटादि का भय रहेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी किंतु सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें।
कन्या राशि:-
कन्या राशि वाले व्यक्तियों के लिए पंचमस्थ शनि पूज्य है, अत्यधिक परिश्रम एवं संघर्ष से ही सफलता मिलना संभव है, कुसंगति से बुद्धि विवेक नष्ट होगा, जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, आर्थिक पक्ष कमजोर अनुभव होगा, जिन व्यक्तियों की कुंडली में अशुभ ग्रह की दशा चल रही होगी उनके लिए शनि का यह मकर से गोचर अत्यंत कष्टकारी रहेगा।
तुला राशि:-
तुला राशि वालों के चतुर्थस्थ शनि अशुभ है अतः दुःख एवं कलह के कारण मन अशांत रहेगा, सामाजिक एवं राजकीय पक्ष से असहयोग एवं विरोध प्राप्त होगा, आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा, नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन संभव है।
वृश्चिक राशि:-
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए तृतीयस्थ शनि शुभ है किंतु श्रम एवं संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी, कभी-कभी चिंता और व्यय की अधिकता और असफलता से कष्ट मिलेगा, ससुराल पक्ष से तनाव, पत्नी से वाद-विवाद और कलह तथा पिता से असंतोष प्राप्त होगा।
धनु राशि:-
धनु राशि वाले व्यक्तियों के लिए द्वितीयस्थ शनि पूज्य है, शनि की साढ़ेसाती का अंतिम दौर कुछ झंझटों के साथ सफलता व धन वृद्धि का सूचक है, स्थान परिवर्तन संभव रहेगा, जीवन में किसी खुशी का आगमन होगा, मन में कुछ चिंता बनी रहेगी किंतु चिंता का समाधान खोजने में सफल होंगे, धैर्य व संयम के साथ निर्णय लें।
मकर राशि:-
मकर राशि वालों के लिए लग्नस्थ शनि शुभ है, साढ़ेसाती का द्वितीय चरण है अतः सुख-दुःख समान रूप से प्राप्त होते रहेंगे, मानसिक शक्ति कुछ कमजोर रह सकती है, जीवनसाथी व परिवार के किसी भी व्यक्ति से विवाद संभव रहेगा, आलस्य का त्याग करें, अत्यधिक मेहनत करने पर बड़ी सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ राशि:-
कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए द्वादशस्थ शनि अशुभ है अतः विघ्न व कष्ट बने रहेंगे, संतान पक्ष को व्याधियों से कष्ट होगा, जिन व्यक्तियों की कुंडली में अशुभ ग्रह की दशा और अंतर्दशा चल रही है उनके लिए संतान के प्रति विशेष चिंता वाला समय रहने की संभावना है।
मीन राशि:-
मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए लाभस्थ शनि शुभ है फलस्वरूप लंबे समय से बीमार चल रहे व्यक्तियों के स्वास्थ्य में कुछ सुधार होना शुरू होगा, नए पद की प्राप्ति या अधिकार में वृद्धि संभव है, पत्नी पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा, धन की प्राप्ति संभव है, स्त्री व संतान सुख प्राप्त होगा।
जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras Astro Walk Of Hope
Mobile:- 7007245896, 9919367470
Email:- pooshark@astrologysutras.com
मार्च 2022 में शेयर बाजार को प्रभावित करने वाले विशिष्ट ग्रह योग
माह की 1 से 13 तारीख तक बुध व शुक्र का शुभ प्रभाव होने से मंदी का रुख दिखाकर शेयर्स के भाव में तेजी आएगी परन्तु जल्द ही शेयर मार्केट में पुनः मंदी लौटने लगेगी अतः माह के प्रथम सप्ताह में विदेश कंपनियाँ भारतीय मार्केट में प्रवेश करेंगी जिसके फलस्वरूप क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने से पेट्रोल व डीजल आदि के मूल्यों में वृद्धि देखने को मिलेगी, इंफोसिस, इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट, वालमार्ट एवं तकनीकी उपकरण बनाने वाली कंपनियों के शेयर्स में तेजी आएगी।
मार्च 2022 में शेयर बाजार को प्रभावित करने वाले विशिष्ट ग्रह योग
14 मार्च को सूर्य की मीन की सक्रांति पड़ेगी अतः होटल चेन से जुड़ी कंपनियाँ, रिलायंस ग्रुप, परफेटी, रेडीज, टाटा ग्रुप, विप्रो, डाबर, बैजनाथ, बजाज, बिरला ग्रुप, सत्यम कंप्यूटर आदि के भावों में तेजी दिखाकर बाद में मंदी आएगी, माह के तीसरे सप्ताह में डाबर, रैनबैक्सी, सिप्ला, हिंदुस्तान लीवर, यस बैंक, एस. बी. आई. आदि के शेयरों में तेजी रहेगी, ए.सी.सी., अम्बुजा सीमेंट, आई.पी.सी.एल., आई.बी.पी., इंफोसिस में भी तेजी रहेगी, ऑटो मोबाइल सेक्टर, सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनीयों से संबंधित शेयर्स में अच्छी मंदी देखने को मिल सकती है।
मार्च माह के अंतिम भाग में सौंदर्य प्रसाधन, खाद्य बनाने वाली कंपनियाँ, फर्नीचर, घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनीयाँ से जुड़े शेयरों में निवेश्वकर्ण उपयुक्त रहेगा, मेटल मार्केट, रिलायंस ग्रुप के शेयर्स, जेन टेक, टी.सी.एस और अति सक्रिय शेयर्स की सूची में एक्सिस बैंक, एच.सी.एल टेक, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड कॉर्प, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट आदि शेयर्स तेज होंगे अतः इन शेयर्स में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।
जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470, 7007245896
Email:- pooshark@astrologysutras.com