Loading...
Categories
Prediction

मीन राशि 2026: जानिए अवसर-चुनौतियाँ व उपाय

मीन राशि वालों के लिए वर्ष 2026 मिश्रित परिणाम लेकर आएगा जहाँ एक ओर शनिदेव आपकी राशि में बैठकर आपको अनुशासित बनाएंगे और कड़ी मेहनत करवाएंगे, वहीं दूसरी ओर वर्ष के मध्य में गुरु का उच्च राशि में गोचर आपके भाग्य के द्वार खोलेगा, जनवरी से मार्च माह में भाग्य का सहयोग बना रहने से कारोबार का मार्ग में उन्नति व बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी और पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा भी मिलेगा साथ ही आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा किंतु जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता मन में बन सकती है, अचानक किसी शुभ समाचार के प्राप्त होने की अच्छी संभावना रहेगी और वाहन का भी सुख प्राप्त होगा, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, अप्रैल माह में थोड़ा संघर्ष का दौर सा बन सकता है जिसमें कुछ विशेष प्रयास से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, धैर्य व संयम के साथ लिए फैसलों से लाभ होगा, ये एवं व्यय के बीच सामंजस्य बैठाने का प्रयास करें, मई व जून माह में कुछ विशेष प्रयास से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और किसी धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा पर धन व्यय होगा, जून माह के मध्य भाग के आस-पास से ग्रहों की स्थिति थोड़ी कमजोर रहने से मन में अशांति, स्वास्थ्य में बाधा व दैनिक दिनचर्या में बाधा अनुभव हो सकती है हालांकि धर्म से जुड़े कार्यों को करने में रुचि बनी रहेगी व धर्म की शक्ति से आत्मविश्वास बना रहेगा।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

जुलाई माह में सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि अचानक किसी असामान्य परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, कार्यक्षेत्र में भी अतिरिक्त कार्यभार या कोई महत्वपूर्ण कार्य की जिमनेदारी उठानी पड़ सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अगस्त माह में कार्यक्षेत्र के विस्तार के अच्छे योग रहेंगे किंतु सहयोगियों से असंतोष भी बना रहेगा और पैरों में चोट या दर्द की शिकायत सी रह सकती है, धैर्य व संयम के साथ गंभीरता पूर्वक लिए गए निर्णयों से लाभ होगा, सितंबर माह में भाग्य का सहयोग रहने से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे फिर भी जीवन में भागा-दौड़ी का दौर बना रहेगा साथ ही शत्रुओं पर भी विजय भाग्य की शक्ति से प्राप्त होगी एवं किसी शुभ समाचार के प्राप्त होने के अच्छे योग रहेंगे हालांकि संतान पक्ष से थोड़ा असंतोष रह सकता है, अक्टूबर माह में भाग्य थोड़ा कमजोर रह सकता है अतः इस समय धीरे-धीरे उन्नति के रास्ते बनेंगे और प्रयासों में व्यवधान भी आते रहेंगे, कुछ देर नित्य ध्यान करने से आप समस्याओं से निपटने में सफल रहेंगे, नवंबर व दिसंबर माह में अनावश्यक खर्च की वृद्धि से आय-व्यय के बीच सामंजस्य बैठाने को लेकर थोड़ी दिक्कत अनुभव हो सकती है और सर दर्द या वायु से जुड़ी दिक्कत थोड़ी बहुत रह सकती है किंतु नवंबर के अंतिम भाग से भाग्य का सहयोग प्राप्त होने से आत्मविश्वास में वृद्धि व आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे।

वर्ष 2026 की इन अशुभ तिथियों में रखें विशेष ध्यान

जनवरी:- 7, 8, 9, 12, 15, 19, 26 व 28।
फरवरी:- 2, 3, 4, 8, 9, 12, 19 व 20।
मार्च:- 1, 2, 19, 20, 21, 26 व 27।
अप्रैल:- 6, 11, 16, 18, 27 व 30।
मई:- 20, 25, 28 व 30।
जून:- 7, 9, 16, 21, 27 व 30।
अगस्त:- 9, 13, 15, 20 व 28।
सितंबर:- 14, 17, 19, 21, 23, 25 व 30।
अक्टूबर:- 5, 8, 16, 19, 21 व 30।
नवंबर:- 6, 17, 19, 24, 27 व 30।
दिसंबर:- 4, 14, 17, 25, 29 व 30।

वर्ष 2026 के इन शुभ तिथियों में करें किसी भी नए कार्य की शुरुवात

जनवरी:- 14, 16, 21, 28 व 31।
मार्च:- 3, 18, 22, 23, 24, 25 व 30।
जुलाई:- 4, 8, 14, 23, 29 व 30।
अक्टूबर:- 2, 4, 6, 10 व 12।
नवंबर:- 4, 6, 7, 8, 10, 15 व 29।
दिसंबर:- 2, 3, 5, 18, 20, 22 व 31।

उपाय

1. नित्य किसी भिखारी को नमकीन, मीठा व पानी दान करें।
2. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
3. पूर्णिमा व अमावस्या के दिन हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर, घी व किशमिश सेवा हेतु दें।

जय श्री राम।

Categories
Festivals

फरवरी 2026 के प्रमुख व्रत-पर्व व त्यौहार

1 फरवरी 2026:- स्नान-दान व व्रत की पूर्णिमा, माघी पूर्णिमा, संत रविदास जयंती, ललिता जयंती, मूल प्रारंभ रात्रि 11:38 पर।
2 फरवरी 2026:- फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रारंभ, सिंह राशि के चंद्र रात्रि 11:26 पर, मूल।
3 फरवरी 2026:- मूल समाप्ति रात्रि 11:27 पर।
4 फरवरी 2026:- कन्या राशि के चंद्र रात्रि शेष 05:50 पर, भद्रा दिन 01:36 से रात्रि 01:28 तक।
5 फरवरी 2026:- श्री संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 09:10 (काशी)।
6 फरवरी 2026:- आनंद योग।
7 फरवरी 2026:- तुला राशि के चंद्र दिन 02:33 पर, भद्रा समाप्ति रात्रि शेष 03:39 पर, श्री बाबे लालू जी की चौथी चोटी।
8 फरवरी 2026:- भानु सप्तमी, भद्रा समाप्ति शाम 04:29 पर।
9 फरवरी 2026:- वृश्चिक राशि के चंद्र रात्रि 01:23 पर, जानकी जयंती, अष्टका श्राद्ध।
10 फरवरी 2026:- श्री वत्स योग।
11 फरवरी 2026:- मूल प्रारंभ दिन 11:20 पर, भद्रा प्रारंभ रात्रि 10:29 पर।
12 फरवरी 2026:- धनु राशई के चंद्र दिन 01:12 पर, भद्रा समाप्ति दिन 11:33 पर, मूल।
13 फरवरी 2026:- विजया एकादशी व्रत सभी के लिए, कुंभ राशि में सूर्य की संक्रांति, मूल समाप्ति दिन 03:48 पर।
14 फरवरी 2026:- मकर राशि के चंद्र रात्रि 12:11 पर, शनि प्रदोष व्रत।
15 फरवरी 2026:- श्रीमहाशिवरात्रि व्रत, सर्वत्र शिव पूजन, श्री वैद्यनाथ जयंती, कृत्रिवासेश्वर दर्शन-पूजन रात्रि जागरण-यात्रा, भद्रा शाम 04:23 से रात्रि शेष 04:47 तक।
16 फरवरी 2026:- सिद्धि योग, योगी-साधु व नन्दी(बैल) पूजन व भोजन कराना।
17 फरवरी 2026:- कुंभ राशि के चंद्र व पंचक प्रारंभ दिन 09:03 पर, स्नान-दान व श्राद्ध की अमावस्या।
18 फरवरी 2026:- पंचक।
19 फरवरी 2026:- मीन राशि के चंद्र दिन 03:27 पर, फूलेरा दूज, श्री रामकृष्ण परमहंस जयंती, पंचक।
20 फरवरी 2026:- भद्रा प्रारंभ रात्रि 02:17 पर, मूल प्रारंभ रात्रि 09:03 पर, माँ पिताम्बर देवी का वार्षिक श्रृंगार, पंचक।
21 फरवरी 2026:- मेष राशि के चंद्र व पंचक समाप्ति रात्रि 07:45 पर, वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, भद्रा समाप्ति दिन 01:30 पर, मूल।
22 फरवरी 2026:- मूल समाप्ति शाम 06:37 पर।
23 फरवरी 2026:- वृषभ राशि के चंद्र रात्रि 10:33 पर, गौरूपिणी षष्ठी (बंगाल), होलाष्टक प्रारंभ।
24 फरवरी 2026:- कामदा सप्तमी, भद्रा दिन 07:09 से शाम 05:58 तक।
25 फरवरी 2026:- मिथुन राशि के चंद्र रात्रि 12:50 पर, शुभ योग।
26 फरवरी 2026:- फगुदशमी (उड़ीसा)।
27 फरवरी 2026:- कर्क राशि के चंद्र रात्रि 03:30 पर, आमलकी एकादशी व्रत सभी के लिए, रंगभरी एकादशी, श्री काशी विश्वनाथ जी की विशेष पूजा-श्रृंगार व अबीर की सूखी होली (काशी), भद्रा दिन 11:02 से रात्रि 09:58 तक।
28 फरवरी 2026:- गोविंद द्वादशी, साँवा तिल्ले का बासी बनाना।

जय श्री राम।

Categories
Prediction

कुंभ राशि 2026: जानिए अवसर-चुनौतियाँ व उपाय

कुंभ राशि वालों के लिए वर्ष 2026 अत्यंत महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी रहने वाला है, यह वर्ष आपके लिए ‘रिकवरी’ और ‘आत्म-जागृति’ (Self-Awakening) का वर्ष साबित होने के योग बनते दिखते हैं वर्ष के शुरुवाती दौर में शनि का आपकी ही राशि से गोचर थोड़ा सा भागा-दौड़ी और मेहनत में बाधा रखेंगे हालांकि जनवरी मध्य भाग से मंगल के उच्च राशि के होने से लाभ मिलेगा और गुरु वर्ष भर परिवर्तन और कारोबार में उन्नति व यात्राओं के योग बनाएंगे, जनवरी अप्रैल के मध्य लोगों से संपर्क बनाकर काम करना लाभदायक रहेगा एवं इच्छाओं की पूर्ति हेतु कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और किसी उच्च अधिकारी या किसी अन्य के सहयोग से किसी नए कार्य का आरंभ होने की प्रबल संभावना रहेगी और पारिवारिक समस्याओं से भी कुछ छुटकारा प्राप्त होगा एवं किसी रिश्तेदार या मित्र के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा किंतु जीवनसाथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव व किसी अवांछित कार्य के कारण से दोषी ठहराए जाने से मन में अशांति अनुभव होगी अपने धैर्य को बनाए रखें, अप्रैल माह में पुनः भाग्य का सहयोग रहने से आर्थिक स्थिति में तनिक सुधार, मान-सम्मान की प्राप्ति व अधिकारों में वृद्धि की संभावना रहेगी और सत्संग से स्वास्थ्य में लाभ होगा।

Join Whatsapp Channel For All Updates 

मई से जुलाई माह में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होने से कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे और कुछ विशेष प्रयास से लाभ की प्राप्ति होगी फिर भी मई माह में भाग्य से उतना संतोष नही मिल सकेगा हालांकि जून और जुलाई माह राहत भरा रहने से आय-व्यय के बीच सामंजस्य बैठाने में आप काफी हद तक सफल रहेंगे और किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ सकती है साथ ही किसी पुराने मित्र या प्रियजन से मिलने के कारण से मन भी थोड़ा प्रसन्नचित्त रहेगा, किसी प्रशासनिक अधिकारी से व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, अगस्त माह में ग्रह संयोग उत्तम रहने से स्त्री सुख उत्तम रहेगा एवं आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा औऱ शत्रुपक्ष भी कमजोर रहेंगे, विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी किंतु जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें, सितंबर माह आपके धैर्य व संयम की असल परीक्षा लिए हुए हो सकता है जिसमें अत्यधिक स्वाभिमान के कारण से भी कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है किंतु भाग्य का सहयोग भी मिलने से मन में हल्की राहत अनुभव होती रहेगी।

कुंभ राशिफल 2026
कुंभ राशिफल 2026

अक्टूबर माह में पुनः भाग्य का सहयोग मजबूत होने से यश में वृद्धि होगी एवं परिवार का भी सुख व सहयोग प्राप्त होगा किंतु अत्यधिक खर्च के कारण से मन में कुछ फिकर सी रहेगी फिर भी कोई बिगड़ा काम एकदम से बनने के कारण से मन में हर्ष संभव है हालांकि, नवंबर माह में पुनः भाग्य थोड़ा कमजोर रहने के कारण से व्यर्थ की यात्रा के योग बनेंगे और कुछ कठिन परिश्रम से दिनचर्या में प्रभाव प्राप्त होगा एवं कार्य में सफलता प्राप्त होगी फिर भी नवंबर मध्य भाग के बाद से ग्रहों का सहयोग धीरे-धीरे प्राप्त होने से आपके व्यक्तित्व का विकास होगा साथ ही आत्मविश्वास व मनोबल में वृद्धि होगी और यश में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होने से दिसंबर माह में थोड़ा आपको राहत अनुभव होगी एवं विद्यार्थी वर्ग की अचानक कोई यात्रा संभव रहेगी, इस माह कोई भी निर्णय अच्छे से विचार कर ही लेना उचित रहेगा अन्यथा किसी बदनामी में भी फँस सकते हैं।

वर्ष 2026 के इन अशुभ तिथियों में रखें विशेष ध्यान

जनवरी:- 2, 3, 8, 9, 22 व 23।
फरवरी:- 7, 8, 9, 10, 19, 27 व 28।
मार्च:- 3, 5, 12, 15, 22 व 23।
अप्रैल:- 2, 4, 5, 8, 22, 23 व 25।
जून:- 4, 14, 21, 23, 25, 28 व 30।
जुलाई:- 4, 6, 13, 15, 17, 19 व 28।
अगस्त:- 1, 2, 5, 7, 9, 10, 13, 14, 15, 17, 22, 24, 27 व 30।
अक्टूबर:- 5, 7, 17, 26 व 27।
नवंबर:- 5, 6, 7, 9, 11, 16, 17, 18, 20, 23, 25, 28 व 30।

वर्ष 2026 के इन शुभ तिथियों में करें नए कार्य की शुरुवात

जनवरी:- 5, 8, 15 व 22।
मई:- 15, 18, 21, 22 व 28।
जुलाई:- 2, 5, 8, 12, 17 व 21।
सितंबर:- 3, 6, 11, 12, 13, 14, 15, 27 व 28।
दिसंबर:- 2, 3, 4, 11, 12, 13, 14, 22, 25 व 30।

उपाय

1. नित्य विष्णु जी को घी का दीपक व पीला फूल और पीले मीठे का भोग अर्पित कर के विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
2. प्रदोष व्रत करें।
3. बुधवार के दिन किसी स्टूडेंट को पेन-पेंसिल गिफ्ट करें।

जय श्री राम।

Categories
Prediction

मकर राशि 2026: जानिए अवसर-चुनौतियाँ व उपाय

मकर राशि वालों के लिए वर्ष 2026 अत्यंत महत्वपूर्ण बदलावों वाला रहेगा जिसमें आपके धैर्य की परीक्षा तो होगी ही साथ ही आपके छुपे टैलेंट के इस्तेमाल का भी अच्छा समय रहेगा वर्ष की शुरुवाती दौर में जहाँ शनि कुछ समय साढ़ेसाती का प्रभाव बनाकर रखेंगे जो परिवर्तन का सूचक होगी एवं गुरु का षष्ठ व सप्तम भाव से गोचर निश्चय ही कर्मक्षेत्र में सफलता का सूचक रहेगा जनवरी व फरवरी माह में आपके स्नेही स्वभाव के कारण से आपको लाभ होगा साथ ही परिवार व मित्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा और किसी मनपसंद वस्तु के प्राप्त होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा साथ ही प्रेम संबंधों में भी कुछ मजबूती सी आएगी, संभव है कि कोई नई योजना मन में बने जिससे आगे चलकर लाभ होगा, करिअर के क्षेत्र में स्थान परिवर्तन व नौकरी परिवर्तन के योग रहेंगे और विद्यार्थी वर्ग को थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, मार्च माह में कर्ज लेने व देने दोनों से बचें, धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और किसी नए कार्य के शुरुवात की भी अच्छी संभावनाएं बनेंगी, अप्रैल से जून माह में आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा साथ ही प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और परिवार में भी माहौल अच्छा रहने से मन में प्रसन्नता अनुभव होगी व भाग्य का सहयोग प्राप्त होते रहने के कारण से कारोबार के मार्ग में बड़ी उन्नति व आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा, किसी के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, घरेलू वातावरण के अंदर मई के मध्य भाग या जून के प्रारंभिक भाग में हल्का सा उतार -चढ़ाव संभव रहेगा और आय-व्यय के बीच सामंजस्य बैठाने को लेकर थोड़ी चिंता सी अनुभव होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें व शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates 

जुलाई व अगस्त माह में आपकी बुद्धि की प्रतिभा का विकास होगा एवं विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता भी प्राप्त होगी एवं भाग्य का भी निरंतर सहयोग प्राप्त होते रहने से आय-व्यय के बीच कुछ सामंजस्य बैठाने में सफल रहेंगे, व्यर्थ की यात्राओं व फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें, कुछ विशेष प्रयास से आय वृद्धि के नए मार्ग खुलेंगे, सितंबर माह में किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में हल्का सा सुधार होगा किंतु दैनिक खर्चों में वृद्धि के भी योग बनते दिखते हैं, सरकारी कर्मचारी से व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, अक्टूबर माह में नए वस्त्र या आभूषण या वाहन खरीदने के योग बनते हैं और अच्छे लोगों की संगति से लाभ प्राप्त होगा एवं दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा, नवंबर व दिसंबर माह में हल्के उतार-चढ़ाव के साथ उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे व कुछ विशेष प्रयास से आय में वृद्धि होने के योग बनेंगे, आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा एवं भाग्य का सहयोग प्राप्त होने से किए गए प्रयास सफल सिद्ध होंगे किंतु दैनिक दिनचर्या में स्वास्थ्य बाधा बन सकता है अतः खान-पान का ध्यान रखें, धैर्य व संयम के साथ लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।

वर्ष 2026 के इन अशुभ तिथियों में रखें विशेष ध्यान

जनवरी:- 6, 7, 8, 12, 13, 25 व 26।
फरवरी:- 2, 3, 13, 15, 26 व 28।
मार्च:- 2, 3, 4, 8, 10, 12, 15 व 20।
अप्रैल:- 18, 21, 27 व 28।
मई:- 2, 4, 6, 15, 23 व 30।
जून:- 3, 6, 11, 19, 27 व 28।
जुलाई:- 3, 5, 10, 20, 22, 25, 29 व 30।
अगस्त:- 3, 5, 11, 17, 20 व 30।
सितंबर:- 4, 7, 10, 11, 20, 21, 24, 28 व 30।
अक्टूबर:- 5, 9, 14, 19, 25 व 30।
नवंबर:- 2, 4, 10, 14, 25, 28 व 29।
दिसंबर:- 3, 8, 11, 16, 18, 19 व 27।

वर्ष 2026 के इन शुभ तिथियों में करें नए कार्य की शुरुवात

जनवरी:- 5, 14, 15, 27 व 31।
फरवरी:- 1, 11, 12, 14, 25 व 27।
मार्च:- 5, 7, 21, 22, 23 व 25।
जून:- 5, 7, 9, 13, 29 व 30।
सितंबर:- 5, 6, 14, 21, 22 व 29।
नवंबर:- 5, 13, 21, 27 व 30।
दिसंबर:- 4, 6, 8, 10, 19, 25, 30 व 31।

उपाय

1. शनिवार के दिन किसी भिखारी को नमकीन, मीठा व पानी का दान करें।
2. गणेश जी को नित्य दूर्वा व घी का दीपक अर्पित कर गणेश चालीसा का पाठ करें।
3. शुक्रवार के दिन 14 वर्ष से छोटी कन्या को चॉकलेट-चिप्स गिफ्ट करें।

जय श्री राम।

Categories
Festivals

मकर संक्रांति विशेष: इन दो योगों की युति होगी विशेष शुभफलदायी

सूर्य के प्रत्येक राशि परिवर्तन को सूर्य की संक्रांति नाम से जाना जाता है और सूर्य की सभी द्वादश संक्रांति का महापर्व मकर संक्रांति होती है इसी दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने उनके घर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और पूरे माह मकर राशि में रहते हैं और मकर की संक्रांति के दिन से ही उत्तरायण हो जाते हैं जिससे प्रकृति में भी परिवर्तन शुरू हो जाता है एवं शीत ऋतु का प्रकोप भी कम होता है साथ ही दिन की अवधि बढ़ने लगती है, मकर संक्रांति के दिन पवित्र तीर्थों में पवन नदी में स्नान-दान का विशेष महत्व होता है, वर्ष 2026 में सूर्य 14 जनवरी की रात्रि 09 बजकर 39 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे धर्मशास्त्रों के अनुसार सूर्य संक्रांति की घटना अत्यंत सूक्ष्म समय में होती है अतः हमारे मनीषियों ने संक्रांति से 8 से 16 घण्टे की अवधि को पुण्यकाल बतलाया है, जब सूर्य की संक्रांति दिन की हो तो 8 घण्टे व सूर्य की संक्रांति यदि रात की हो तो 16 घण्टे पुण्यकाल रहता है अतः मकर संक्रांति का पर्व 15 जुलाई को मनाया जाएगा एवं दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक मकर संक्रांति का पुण्य काल रहेगा।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

इन दो योगों की युति होगी विशेष शुभफलदायी

वर्ष 2026 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी गुरुवार के दिन मनाया जाएगा सामान्य तौर पर गुरुवार के दिन खिचड़ी खाना व बनाना वर्जित होता है किंतु पर्व विशेष होने के कारण से गुरुवार के दिन खिचड़ी वर्जित होते हुए भी खिचड़ी का दान व भोजन शुभ रहेगा अतः लोग खिचड़ी बना सकते हैं, दान कर सकते हैं और खा भी सकते हैं।

मकर संक्रांति के दिन ही तिल द्वादशी भी पड़ रही है मान्यता है कि माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी को भगवान विष्णु के शरीर से तिल की उत्पत्ति हुई थी, इस बार मकर संक्रांति के दिन तिल द्वादशी और वृद्धि योग की युति होने से यह अत्यंत शुभफलदाई होगा जो मकर संक्रांति के दिन किए गए स्नान-दान के पुण्यों में कई गुणा वृद्धि करेगा।

आप सभी को मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं।

जय श्री राम।

Categories
Prediction

धनु राशि 2026: जानिए अवसर-चुनौतियाँ व उपाय

धनु राशि वालों के लिए वर्ष 2026 अवसरों से भरा हुआ एवं स्थिरता प्रदान करने वाला रहेगा जहाँ गुरु का सप्तम व आयुष्य भाव से गोचर आय में वृद्धि और कार्यक्षेत्र में बदलाव का सूचक रहेगा तो वहीं शनि की स्थिति भी थोड़े विशेष प्रयास से स्थिरता प्रदान करने वाली रहेगी, जनवरी से मार्च माह में किसी के सहयोग से व्यवसाय में लाभ की संभावना व बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिलने के अच्छे योग बनते दिखते हैं, भूमि व सरकारी बांड पर निवेश करना शुभ रहेगा और जनवरी के अंतिम भाग के आस-पास से पिछले काफी समय से कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे व परिवार में भी खुशनुमा माहौल रहने से मन में शांति अनुभव होगी फिर भी जीवन में व्यस्तता अधिक रहेगी जिस कारण से स्वास्थ्य में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव रहेगा, कानूनी पचड़े में बेबजह पड़ने और सरकारी कर्मचारियों के साथ व्यर्थ विवाद करने से बचें, आध्यात्मिक झुकाव रहने से मन में कुछ शांति बनी रहेगी, अप्रैल माह में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है और संभव है कि लाभ उम्मीद से थोड़ा कम हो किंतु निराशा को छोड़कर प्रयास करते रहने से कार्यक्षेत्र में उन्नति के रास्ते खुलेंगे, विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह माह उत्तम रहेगा और सफलता प्राप्त होगी साथ ही किसी पुरानी समस्या का भी समाधान होगा, मई माह में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी आपको उठानी पड़ सकती है साथ ही निजी और व्यापारिक संबंधों का विस्तार होगा साथ ही भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं मन में आएंगी एवं पूर्व में किए गए प्रयास सफल होंगे।

Join Whatsapp Channel For All Updates

जून माह में थोड़ा धैर्य व संयम की परीक्षा हो सकती है जिस कारण से पूरे माह में भागा-दौड़ी व व्यस्तता अधिक रहेगी, कुछ देर ध्यान करें इससे आपको बेहतर लाभ होगा और स्वास्थ्य में सुधार भी होगा, धैर्य व संयम के साथ लिए गए फैसलों से आय में वृद्धि के योग बनेंगे, क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखें, जुलाई माह में कारोबार के क्षेत्र में थोड़ा संघर्ष बना रह सकता है फिर भी यश व आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावनाएं बनी रहेंगी, अपनी चतुराई युक्त गुप्त युक्ति के साथ वाणी के प्रयोग से आय के मार्ग में अच्छी उन्नति के योग बनेंगे और विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी, अगस्त व सितंबर माह में पूर्व में रुके हुए कार्य पूर्ण होने के योग बनेंगे फिर भी आर्थिक स्थिति साधारण रहेगी, किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीद-बिक्री से लाभ की संभावना बनती दिखती है साथ ही भविष्य को लेकर मन में चिंताएं बन सकती है और नेत्र, पेट व जोड़ों के दर्द से तनिक समस्या भी अनुभव हो सकती है।

धनु राशिफल 2026
धनु राशिफल 2026

अक्टूबर से दिसंबर माह में भाग्य का सहयोग मिलने से कारोबार के क्षेत्र में उन्नति के रास्ते खुलेंगे व कार्य के सिलसिले से यात्रा भी संभव रहेगी फिर भी अपनी इच्छाओं की पूर्ति हेतु आपको मेहनत अधिक करना पड़ेगा, झूठ बोलने से बचें व अत्यधिक क्रोध और स्वाभिमान पर नियंत्रण रखें, परिवार में छोटे-छोटे बातों पर क्षणिक विवाद संभव रहते हुए भी खुशनुमा माहौल बना रहेगा और दिसंबर माह में आपके यश में भी वृद्धि होने के अच्छे योग रहेंगे और कुछ नए व्यक्तित्व एवं चरित्र वाले व्यक्तियों से मुलाकात संभव रहेगी, वाहन क्रय करने के योग रहेंगे और मासांत में किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

वर्ष 2026 की इन अशुभ तिथियों में रखें विशेष ध्यान

जनवरी:- 4, 5, 7, 8, 9, 12, 15 व 21।
फरवरी:- 5, 6, 8, 12, 13, 15 व 19।
मार्च:- 2, 3, 4, 8, 10, 12 व 13।
अप्रैल:- 3, 8, 11, 13, 18, 27 व 30।
मई:- 5, 8, 10, 13, 21, 26 व 29।
जुलाई:- 4, 6, 8, 10, 18, 25, 28 व 30।
अगस्त:- 4, 7, 15, 18, 24 व 30।
अक्टूबर:- 13, 20, 24 व 29।
नवंबर:- 4, 7, 9, 12, 14, 17, 20 व 28।
दिसंबर:- 4, 7, 16, 21, 24, 27 व 28।

वर्ष 2026 की इन शुभ तिथियों में करें किसी भी नए कार्य की शुरुवात

फरवरी:- 1, 5, 7, 20 व 25।
मई:- 4, 8, 20, 25 व 30।
जून:- 2, 3, 6, 8, 9, 10, 12, 15, 22 व 30।
सितंबर:- 3, 5, 7, 9, 11, 17, 21, 24 व 28।
दिसंबर:- 1, 2, 3, 12, 14, 25, 26, 29 व 31।

उपाय

1. विष्णु सहस्रनाम का नित्य पाठ करें।
2. सोमवार के दिन गाय को चावल-चीनी खिलाएं।
3. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

जय श्री राम।

Categories
Prediction

वृश्चिक राशि 2026: जानिए अवसर-चुनौतियाँ व उपाय

वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष 2026 महत्वपूर्ण बदलावों एवं आध्यात्मिक उन्नति से भरा रहेगा जहाँ वर्ष के शुरुवात में गुरु का आपकी राशि से अष्टम स्थान से गोचर जीवन में बदलाव का सूचक रहेगा जिसमें आपके धैर्य और संयम की भी परीक्षा रहेगी तो वहीं वर्ष के मध्य भाग में गुरु भाग्य स्थान से गोचर करते हुए भाग्य वृद्धि में सहायक रहेंगे साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य के योग बनाएंगे वहीं शनि वर्ष की शुरुवाती में बदलावों को दर्शाते हैं तो वहीं फरवरी मध्य भाग से शनि जीवन में भागा-दौड़ी के साथ उन्नति के भी सूचक रहेंगे, जनवरी माह में किसी मित्र या राजनीति से जुड़े व्यक्ति या उच्च अधिकारी के सहयोग से कार्यक्षेत्र में विस्तार व धन लाभ के योग रहेंगे, नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी अपने सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा, सरकारी कर्मचारी से व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें फरवरी माह भी सामान्य रहने से पूर्व निर्धारित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार भी संभव रहेगा साथ ही परिवार का भी सहयोग रहने से मन मरण प्रसन्नता अनुभव होगी किंतु मार्च माह में व्यस्तता तो अधिक रहेगी साथ ही संभव है कि मन के मुताबिक चीजें न चल सकें जिस कारण से मन में चिंता व स्वास्थ्य में भी तनिक उतार-चढ़ाव सा बन सकता है, किसी के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें एवं धैर्य और संयम से काम लें, अप्रैल माह में ग्रह स्थिति शुभ होने से पुनः राहत अनुभव होने के योग बनेंगे एवं यश में वृद्धि के साथ खुद के व्यक्तित्व का विकास और व्यापार में सफलता प्राप्त होगी, विद्यार्थियों व शिक्षा विभाग से जुड़े सभी व्यक्तियों के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहेगा किंतु स्वास्थ्य जनित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और माह के मध्य भाग में कुछ अड़चनों का भी सामना करना पड़ सकता है अतः धैर्य के साथ पूर्व नियोजित कार्यों पर ध्यान देना उचित रहेगा।

मई और जून माह में मित्रों का सहयोग प्राप्त होने की संभावना रहेगी और स्वास्थ्य में कुछ लाभ व शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी जिससे मन में भी कुछ शांति व राहत अनुभव होने से आपका अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित हो सकेगा साथ ही यश में वृद्धि होगी और यात्रा से लाभ होगा, आप अपनी योजनाओं को कार्यरूप देने का प्रयास इस समय कर सकते हैं, जून के मध्य में मौसम परिवर्तन के कारण से स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कतें बन सकती है अतः स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जुलाई व अगस्त माह में प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आने की संभावना रहेगी और किसी नए कार्य की शुरुवात भी होने की संभावना रहेगी किंतु उधार दिया हुआ पैसा थोड़ी कठिनाई के साथ वापस मिलने के योग रहेंगे, कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ-साथ भाग्य का सहयोग प्राप्त होने के कारण से प्रत्येक कार्य में किये गए प्रयास सफल सिद्ध होंगे और आत्मविश्वास भी थोड़ा बड़ा रहेगा फिर भी जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, परिवार में पैतृक संपत्ति की हिस्सेदारी के विवाद में पड़ने से बचें, सितंबर माह में भाग्य का सहयोग तनिक कम रहने से मन में आशा व निराशा दोनों समान रूप से बनी रहेगी और व्यापार व नौकरी दोनों में ही संघर्ष से सफलता प्राप्त होगी साथ ही घरेलू वातावरण के अंदर भी कुछ गर्म सा माहौल अचानक बनने से मन में चिंता अनुभव होगी, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशिफल 2026
वृश्चिक राशिफल 2026

अक्टूबर माह में भाग्य का पुनः सहयोग प्राप्त होने से कार्यक्षेत्र का विस्तार व आय में वृद्धि होने से आप आय-व्यय के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे जिससे मन में भी तनिक शांति अनुभव होगी और मेहनत का दौर जारी रहने से जीवन में व्यस्तता अनुभव होगी, संभव है अचानक कोई रुका धन प्राप्त हो जिससे भी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव रहेगा और कोई नई योजना कार्यरूप ले सकती है, नवंबर माह में कर्तव्यनिष्ठा से कार्यक्षेत्र का विकास व यश में वृद्धि होगी किंतु मन में उलझनें भी बनी रहेंगी और पड़ोसियों के साथ भी मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है अतः क्रोध व वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें व महिला मित्र पर अधिक विश्वास करने से बचें, दिसंबर माह में आपके किए गए प्रयासों द्वारा मान-सम्मान में वृद्धि होगी व उच्च अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा और मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा, फिजूल धन खर्च पर कमी लाने का प्रयास करें, जमीन व सोने-चाँदी पर वर्ष भर निवेश करना शुभ रहेगा।

वर्ष 2026 के इन अशुभ तिथियों में रखें विशेष ध्यान

जनवरी:- 3, 4, 5, 8, 10, 11, 20 व 22।
फरवरी:- 4, 8, 12, 14, 15 व 20।
मार्च:- 2, 6, 8, 9, 10, 12, 13, 25 व 26।
अप्रैल:- 3, 5, 8, 11, 13, 17, 18, 20, 24, 26, 28 व 30।
मई:- 2, 5, 9, 16, 18, 23 व 30।
जून:- 3, 12, 18, 21 व 30।
जुलाई:- 3, 5, 11, 15, 24 व 29।
अगस्त:- 3, 8, 12, 17, 22 व 28।
सितंबर:- 4, 6, 8, 13, 23 व 30।
अक्टूबर:- 3, 7, 13, 18, 21, 25 व 29।
नवंबर:- 15, 17, 28 व 30।
दिसंबर:- 6, 11, 20, 21, 25 व 28।

वर्ष 2026 के इन शुभ तिथियों में करें किसी भी नए कार्य की शुरुवात

जनवरी:- 15, 17, 18, 25 व 30।
फरवरी:- 2, 6, 17, 22 व 26।
अप्रैल:- 1, 2, 7, 12, 19, 25 व 29।
जुलाई:- 2, 14, 16, 17, 23 व 30।
अक्टूबर:- 2, 4, 5, 9, 15, 23 व 27।
नवंबर:- 2, 4, 5, 7, 9, 12, 13, 22, 24, 25 व 28।
दिसंबर:- 2, 8, 14, 23 व 31।

उपाय

1. गणेश जी को नित्य नियम से दूर्वा और घी का दीपक अर्पित कर के गणेश चालीसा का पाठ करें।
2. गुरुवार व सोमवार के दिन गाय को केला खिलाएं।
3. किसी भिखारी को नित्य नमकीन का पैकेट दान करें।

जय श्री राम।

Categories
Prediction

तुला राशि 2026: जानिए अवसर-चुनौतियाँ व उपाय

तुला राशि वालों के लिए वर्ष 2026 जीवन में बदलाव और कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्रदान करने वाला रहेगा जहाँ शनि की स्थिति मेहनत का सूचक है तो वहीं गुरु का भाग्य व कर्म भाव से गोचर निश्चय ही भाग्य व कर्मक्षेत्र के विस्तार का सूचक रहेगी, जनवरी और फरवरी माह में विशेष परिश्रम से अच्छा लाभ और कारोबार के क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और जीवन में भागा-दौड़ी व कार्यभार की अधिकता के कारण से कुछ थकान अनुभव हो सकती है साथ ही यात्रा के भी योग बनेंगे, बौद्धिक कार्यों से समाज में यश की वृद्धि होगी, मार्च माह में कार्यभार/जिम्मेदारियों की अधिकता के कारण से देह/शरीर में थकान अनुभव होगी एवं किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें व अधिक तेल-मिर्च-मसाले वाले भोजन से थोड़ा परहेज करें।

Join Whatsapp Channel For All Updates

अप्रैल में कुछ विशेष प्रयास से सफलता प्राप्ति के यपग बन रहे हैं और किसी श्रेष्ठजन या उच्च अधिकारी या कर्मचारी का सहयोग प्राप्त होगा फिर भी कुछ विरोध वाली परिस्थितियों का सामना कुछ मौकों पर करना पड़ सकता है एवं घरेलू वातावरण को लेकर भी कुछ चिंता मन में अनुभव हो सकती है, मई व जून माह में प्रशासनिक सेवा व नौकरी वर्ग से जुड़े व्यक्तियों के लिए अच्छा समय रहेगा एवं कार्यक्षेत्र के विस्तार व उन्नति की अच्छी संभावनाएं रहेंगी और घरेलू वातावरण में माहौल कुछ शांत रहने से मन में भी शांति अनुभव होगी, गुरु परामर्श से लिए गए निर्णय विशेष लाभकारी सिद्ध होंगे फिर भी कार्यक्षेत्र में मेहनत व भागा-दौड़ी बनी रहेगी, जुलाई माह में व्यापार व व्यवसाय में उन्नति किंतु दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव की संभावना बनती दिखती है, भाग्य का सहयोग बना रहेगा जिस कारण से लाभ में वृद्धि व राजनीति क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों से संपर्क बढ़ने के योग रहेंगे, अगस्त माह में पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए थोड़ा मिला-जुला रहेगा अतः किसी पर भी अधिक विश्वास करने से बचें, विरोधाभास स्थिति का कुछ सामना करना पड़ सकता है और घरेलू वातावरण में कुछ तनाव सा रह सकता है लेकिन सामाजिक तौर पर यश में वृद्धि होगी और कुछ मेहनत से कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त होगा और आवश्यक वस्तुओं की खरीद पर अधिक धन खर्च होगा, नए वाहन क्रय करने की संभावना भी इस माह के मध्य भाग से रहेगी।

तुला राशिफल 2026
तुला राशिफल 2026

सितंबर व अक्टूबर माह में बुद्धि व चतुराई द्वारा कार्यक्षेत्र में सफलता, आय में वृद्धि व समाज के अंदर यश की वृद्धि होगी, यात्राओं के योग बनेंगे और धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी साथ ही किसी पुराने मित्र या जानने वाले के किसी समाचार से भी मन के अंदर प्रसन्नता अनुभव होगी किंतु दाम्पत्य जीवन में क्षणिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, नवंबर माह में आय-व्यय के बीच सामंजस्य बैठाने को लेकर थोड़ी चिंता अनुभव हो सकती है और स्वास्थ्य में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव सा रह सकता है, कार्यक्षेत्र में भी कुछ विघ्न/बाधा का सामना करना पड़ सकता है, संतान के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें एवं धैर्य व संयम के साथ निर्णय लें, दिसंबर माह में तुला राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में व्यस्तता अधिक देखने को मिल सकती है एवं किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात संभव रहेगी जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी और इस माह भौतिकवादी चीजों पर एवं यात्राओं पर धन खर्च के योग बनते दिखते हैं जिस कारण से धन के कोष में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वर्ष 2026 के इन अशुभ तिथियों में रखें विशेष ध्यान

जनवरी:- 5, 6, 7, 9, 13, 14 व 28।
फरवरी:- 3, 5, 9, 12, 15 व 21।
मार्च:- 2, 4, 13, 28 व 29।
अप्रैल:- 3, 7, 12, 16, 23, 25 व 28।
मई:- 3, 4, 5, 10, 18, 20 व 24।
जून:- 1, 6, 9, 13, 19, 21, 23 व 26।
जुलाई:- 2, 4, 6, 12, 16, 18 व 23।
अगस्त:- 5, 7, 9, 14 व 17।
सितंबर:- 2, 4, 6, 16, 27 व 30।
अक्टूबर:- 3, 5, 8, 14, 17 व 21।
नवंबर:- 10, 11, 12, 19, 20, 21 व 28।

वर्ष 2026 के इन शुभ तिथियों पर करें नए कार्य की शुरुवात

मार्च:- 1, 5, 15 व 30।
अप्रैल:- 2, 14, 15, 24 व 30।
जुलाई:- 1, 3, 15, 17, 22, 24 व 29।
नवंबर:- 2, 4, 6, 7, 15, 17, 23 व 25।
दिसंबर:- 5, 10, 15, 20, 25, 26, 30 व 31।

उपाय

1. गुरुवार के दिन गाय को चने की दाल भीगा कर गुड़ के साथ खिलाएं।
2. प्रत्येक शुक्रवार किसी महिला को खीर दान करें।
3. सुंदरकांड का नित्य पाठ करे।

जय श्री राम।

Categories
Prediction

कन्या राशि 2026: अवसर-चुनौतियाँ व उपाय

कन्या राशि वालों के लिए वर्ष 2026 परिवर्तनकारी सिद्ध होगा जहाँ गुरु कर्म और आय के भावों से गोचर करते हुए कार्यक्षेत्र और आय में वृद्धि के नए माध्यम बनाएंगे तो वहीं सप्तमस्थ शनि भागा-दौड़ी व कुछ विशेष प्रयास से भाग्योदय में सहायक रहेगा, जनवरी से मार्च माह के मध्य किसी नए कार्य की शुरुवात संभव रहेगी व मेहनत अधिक रहेगी और नित्यकर्म में भी व्यस्तता बनी रहेगी एवं आर्थिक लाभ एवं श्रेष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा साथ ही साहसिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी हालांकि फरवरी मध्य भाग के आस-पास या बाद में मामा एवं पत्नी के कारण से कुछ चिंता व चोरी के कारण से धन की कुछ हानि संभव है, वाहन सावधानी से चलाएं, मार्च माह में आत्मविश्वास में पुनः वृद्धि होगी और पूर्वनियोजित कार्यों को करने के लिए यह उत्तम समय रहेगा और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा फिर भी स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता अनुभव हो सकती है, अप्रैल व मई का माह जिम्मेदारियों से भरा हो सकता है साथ ही निजी एवं व्यापारिक संबंधों का विस्तार भी होने की संभावना रहेगी लेकिन जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, किसी सरकारी कर्मचारी के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, आध्यात्मिक दृष्टकोण से यह माह आपके लिए उत्तम रहेगा और अचानक कोई निर्णय लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

जून और जुलाई माह में घर के अंदर किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनने की संभावना रहेगी या किसी मेहमान के आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा और आप भी धीरे-धीरे उन्नति की ओर अग्रसर रहेंगे, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें और अपनी भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण बनाएं, पत्नी के स्वास्थ्य में लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे, अगस्त व सितंबर माह में किसी प्रियजन से मुलाकात संभव रहेगी या किसी समाचार के कारण से मन में प्रसन्नता अनुभव होगी किंतु व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है फिर भी आत्मविश्वास बना रहेगा, अक्टूबर माह में मन में शांति अनुभव होगी और नैतिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

नवंबर माह में मन के अंदर बेचैनी बन सकती है लेकिन भाग्य का सहयोग मिलने से किए गए प्रयासों का संतोषजनक फल प्राप्त हो सकेगा और विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी एवं कुछ संघर्ष से बड़ी उन्नति के रास्ते बनने लगेंगे और यात्राओं के भी अवसर प्राप्त होंगे, दिसंबर माह में व्यापारियों को लाभ व आय में सुधार के योग बनेंगे साथ ही यश की भी वृद्धि होगी और संतान के कारण से मन में हर्ष अनुभव होगा लेकिन जीवन में भागा-दौड़ी का दौर बना रहेगा और किसी नए कार्य की शुरुवात या कार्यक्षेत्र के विस्तार/परिवर्तन के योग बनेंगे और यश में वृद्धि होगी।

वर्ष 2026 के इन अशुभ तिथियों में रखें विशेष ध्यान

जनवरी:- 2, 3, 11, 12, 20, 21 व 29।
फरवरी:- 1, 2, 7, 8, 12, 13, 17 व 18।
मार्च:- 1, 8, 19, 23, 25 व 28।
अप्रैल:- 11, 12, 14, 19, 28, 29 व 30।
जून:- 2, 3, 7, 9, 11, 21, 23 व 27।
जुलाई:- 2, 5, 8, 15, 17, 18, 20 व 28।
अगस्त:- 3, 4, 7, 9, 13, 28 व 30।
सितंबर:- 11, 14, 22, 25, 27 व 28।
अक्टूबर:- 3, 7 व 29।
नवंबर:- 3, 9, 11, 14, 23 व 29।
दिसंबर:- 6, 10, 14, 22 व 30।

वर्ष 2026 के इन शुभ दिनों में करें नए कार्य की शुरुवात

मार्च:- 3, 5, 10, 15 व 22।
मई:- 4, 8, 12, 14, 20 व 22।
जुलाई:- 4, 6, 10, 19 व 30।
अक्टूबर:- 2, 5, 8, 10, 13, 16, 18, 25, 28 व 30।
दिसंबर:- 2, 8, 15, 21, 25, 27 व 29।

उपाय

1. नित्य सूर्य को जल अर्पित करें।
2. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
3. विष्णु सहस्त्रनाम या राम सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करें।

जय श्री राम।