30 मई 2021 रविवार का राशिफल–Astrology Sutras

30 मई 2021 रविवार का राशिफल–Astrology Sutras

 

आज का राशिफल

आज का राशिफल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा प्रकाशित यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 30 मई 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल

मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा घर में खुशियों का वातावरण रहने से मन प्रसन्न रहेगा, यदि आपके माता जी के स्वास्थ्य में लंबे समय से कोई समस्या चली आ रही है तो उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा, आज कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय निकट भविष्य में उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेंगे अतः बुद्धि व विवेक द्वारा अच्छे से विचार कर निर्णय लें, प्रेमियों के मध्य प्रेम बना रहेगा, आज आप किसी संपत्ति को क्रय कर सकते हैं या क्रय करने का विचार बना सकते हैं, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, माता व बहन का सहयोग प्राप्त होगा साथ ही पिता की भी उन्नति होगी किंतु पिता जी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या संभव रहेगी।

 

उपाय:- हनुमान जी को देसी घी में सिंदूर मिलाकर लगाएं व हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल

वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा पिछले कुछ समय से चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी व स्वास्थ्य में कुछ सुधार होगा, भाग्य का सहयोग मिलेगा, पिता को किसी प्रकार का कष्ट संभव रहेगा, आज आपकी अपने गुरु के साथ किसी विषय को लेकर विस्तृत चर्चा संभव है, आज आप ट्रैफिक में फस सकते हैं जिस कारण से आपको उलझन अनुभव होगी, संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, किसी महिला जो कि सरकारी कर्मचारी हो या किसी उच्च पद पर आसीन हों उनसे विवाद संभव है अतः उनसे विवाद करने से बचें।

 

उपाय:- सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा वाहन सावधानी से चलाएं, किसी कीट/पतंगे या जीव के दंश से चोटादि का भय रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहें अन्यथा दवाईयों पर काफी धन व्यय हो सकता है, कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, अकास्मिक धन लाभ के साथ ही अकास्मिक धन व्यय के योग बनेंगे जिस कारण से मन व्यथित रहेगा, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, महिला के साथ व्यर्थ विवाद में न पड़ें।

 

उपाय:- गणेश चालीसा का पाठ करें।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल

कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा स्वास्थ्य में सुधार होगा, आज जीवनसाथी के साथ क्षणिक विवाद संभव रहेगा जिस कारण से मन व्यथित रहेगा, कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें व जोखिम भरे कार्यों को हाथ में लेने से बचें, किसी उच्च पद आसीन व्यक्ति से विवाद करने से बचें अन्यथा नौकरी पर संकट संभव है, यदि आज आप अपने संतान हेतु कहीं रिश्ता देखने जाना चाहते हैं या संतान के रिश्ते हेतु कहीं बात करना चाहते हैं तो आज का दिन टालने का प्रयास करें, प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा फिर भी एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें क्योंकि ग्रहों के संकेत गलतफहमी के कारण से विवादपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न करने की ओर है।

 

उपाय:- विल्वाष्टकम् का पाठ करें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आज आपके द्वारा बुद्धि व विवेक द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद सिद्ध होंगे, शत्रुओं पर कुछ झंझटों के बाद धैर्य पूर्वक काम लेने से विजय मिलेगी, किसी प्रकार से चोटादि लगने का भय रहेगा, बिजली, वाहन व पशु से सावधान रहें, नानी/मासी/बुआ/बहन आदि के स्वास्थ्य में समस्या संभव है, दवाईयों पर धन व्यय हो सकता है।

 

उपाय:- सूर्य कवच का पाठ करें।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आज आपको धैर्य पूर्वक आय वृद्धि हेतु कोई नई योजना बनाना चाहिए, संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा व प्रेमियों के मध्य प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए नही तो मधुर संबंधों में भी कड़वाहट आ सकती है, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलने से आपको प्रसन्नता होगी, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें व ठंडे तरल पदार्थों के सेवन से परहेज करें।

 

उपाय:- गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल

तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा दवाईयों पर धन व्यय होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, किसी महिला से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, यदि आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कोर्ट-कचहरी के मुकदमों में विजय प्राप्त होगी, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने के कारण से मन व्यथित रहेगा, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, प्रेमियों के मध्य क्षणिक विवाद के बाद प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी।

 

उपाय:- श्री सूक्त का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा स्वास्थ्य में सुधार होगा, आज जीवनसाथी के साथ क्षणिक विवाद संभव रहेगा जिस कारण से मन व्यथित रहेगा, आज कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय निकट भविष्य में उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेंगे अतः बुद्धि व विवेक द्वारा अच्छे से विचार कर निर्णय लें, प्रेमियों के मध्य प्रेम बना रहेगा, आज आप किसी संपत्ति को क्रय कर सकते हैं या क्रय करने का विचार बना सकते हैं, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, माता व बहन का सहयोग प्राप्त होगा साथ ही पिता की भी उन्नति होगी किंतु पिता जी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या संभव रहेगी।

 

उपाय:- सुंदरकांड का पाठ करें।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल

धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, घर के किसी महत्वपूर्ण निर्णय में आपके विचारों की लोग प्रशंसा करेंगे, ठंडे तरल पदार्थों के सेवन से परहेज करें, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, नेत्रों में कुछ पीड़ा संभव है, मन एकाग्र नही रहेगा अतः मन एकाग्र करने हेतु कुछ देर ध्यान करें।

 

उपाय:- विष्णु चालीसा या राम चालीसा का पाठ करें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल

मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा तथा कार्यक्षेत्र में किसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा, यदि माता के स्वास्थ्य में लंबे समय से परेशानी चली आ रही है तो माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, घर में किसी मेहमान के आगमन की संभावना रहेगा, आज घर के माहौल में खुशियों का वातावरण रहने से मन प्रसन्न रहेगा व आज आप कुछ स्फूर्ति के साथ अपने कार्य कर सकने में सफल होंगे, परिवार के साथ कुछ समय बिताने से आपको सुखद अनुभूति होगी, दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा।

 

उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा मन में अनेक प्रकार के विचार उत्पन्न होंगे, स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहें, पुराने मित्रों से मुलाकात या वार्ता संभव रहेगी, किसी प्रियजन से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, दाम्पत्य जीवन में क्षणिक विवाद संभव रहेगा, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, आज आपको किसी प्रकार की चिंता सता सकती है जिस कारण से मन स्थिर नही हो सकेगा अतः कुछ देर ध्यान करें, वाहन सावधानी से चलाएं।

 

उपाय:- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल

मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आज कार्य के सिलसिले से किसी छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं जो कि अनिष्टकारी सिद्ध होगी अतः यात्राओं को टालने का प्रयास करें, कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है, मन में अनेक प्रकार के विचार आने से उलझन अनुभव होगी, अचानक से कोई समस्या आ जाने से तनावपूर्ण परिस्थितियॉं उत्पन्न हो सकती है, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

उपाय:- शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *