28 मई 2021 शुक्रवार का राशिफल–Astrology Sutras

28 मई 2021 शुक्रवार का राशिफल–Astrology Sutras

 

आज का राशिफल

आज का राशिफल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा प्रकाशित यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 28 मई 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल

मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, धर्मिक कार्यों में मन लगेगा, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा तथा पूर्व से चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, विद्यार्थियों का शिक्षा में मन लगेगा, आज आपकी अचानक किसी को कही हुई कोई बात निकट भविष्य में सत्य सिद्ध हो सकती है अतः आज सोच-विचार कर ही कुछ बोलें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी, जीवनसाथी के भाई-बहन को किसी प्रकार का कोई कष्ट संभव रहेगा।

 

उपाय:- गाय को चावल और चीनी मिलाकर खिलाएं।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल

वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा आज आपका मन अस्थिर तथा तनावयुक्त रह सकता है अतः कुछ देर ध्यान करें, सर्दी-जुकाम व कफ की समस्या रह सकती है, जिन्हें हार्मोन्स, ब्रेन हैमरेज या अन्य किसी प्रकार की मस्तिष्क से जुड़ी समस्या हो उन्हें व जिनके स्वास्थ्य में पूर्व से ही कोई परेशानी चल रही हो वह आज अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहें, कुटुंब में मतभेद संभव है, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकता है तथा उनके स्वास्थ्य में भी कुछ समस्या रह सकती है, ठंडे तरल पदार्थों के सेवन से परहेज करें, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।

 

उपाय:- किसी महिला को दुग्ध दान करें।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव संभव रहेगा, आज आपको अपने दिल की बात किसी को भी बताने से बचना चाहिए, परिवार के स्वास्थ्य की चिंता से मन व्यथित रह सकता है, प्रेमियों के मध्य प्रेम बना रहेगा, विद्यार्थियों को आज अधिक परिश्रम करनी पड़ सकती है, ठंडे पदार्थों के सेवन से परहेज करें, यदि आज आप पश्चिम दिशा की कोई यात्रा करना चाहते हैं तो उसको टालने का प्रयास करें।

 

उपाय:- किसी भिकारी को कुछ खाने का पदार्थ दान करें।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल

कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा मन में कुछ उलझन सी अनुभव हो सकती है, स्वास्थ्य के प्रति आज आपको पूर्ण सतर्क रहने की आवश्यकता है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, आज आप अपने मन को प्रसन्न रखने हेतु धन व्यय कर सकते हैं जिनसे आपको क्षणिक सुख ही प्राप्त होगा अतः मन पर नियंत्रण रखें, यदि आज आप उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा करना चाहते हैं तो आज उसको टालने का प्रयास करें, गुप्त महिला शत्रुओं से सावधान रहें।

 

उपाय:- शिवलिंग पर जल मिश्रित दुग्धाभिषेक कर शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा संतान का सहयोग प्राप्त होगा किंतु संतान को किसी प्रकार का कष्ट भी संभव है, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, प्रेमियों के मध्य क्षणिक विवाद के बाद पुनः रिश्तों में मधुरता आएगी, विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, आज आपके मन में अनेक विचार आते-जाते रहेंगे अतः मन पर नियंत्रण रखें, बुद्धि व युक्ति के बल से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में आने से बचें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

 

उपाय:- सूर्य को जल अर्पित करें तथा गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा आज आपके मन में अनेक प्रकार के विचार उत्पन्न होने के कारण से आज आपका मन स्थिर नही रहेगा अतः कुछ देर ध्यान करें, आज आपको स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, माता व बड़ी बहन के स्वास्थ्य में समस्या संभव है, यदि आज आप दक्षिण दिशा की कोई यात्रा करना चाहते हैं तो उसको टालने का प्रयास करें, घर में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, ठंडे पदार्थों से परहेज करें।

 

उपाय:- गाय को हरा चारा व चावल-चीनी मिलाकर खिलाएं।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल

तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आज कार्य के सिलसिले से किसी छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं जो कि अनिष्टकारी सिद्ध होगी अतः यात्राओं को टालने का प्रयास करें, कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है, मन में अनेक प्रकार के विचार आने से उलझन अनुभव होगी, अचानक से कोई समस्या आ जाने से तनावपूर्ण परिस्थितियॉं उत्पन्न हो सकती है, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

उपाय:- सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा किंतु आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, धर्मिक कार्यों में धन व्यय होने के योग हैं, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, आज आपके द्वारा अचानक से कही हुई कोई बात सत्य सिद्ध हो सकती है अतः वाणी पर नियंत्रण रखें, कुटुंब में मतभेद होने के कारण से मन में कुछ व्यथा रहेगी, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा किंतु महिलाओं के कारण से तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होने की संभावना रहेगी।

 

उपाय:- हनुमान जी को घी का दीपक अर्पित कर संकटमोचन हनुमाष्टक का पाठ करें।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल

धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, मन में अनेक प्रकार के विचार आने से आपका मन व्यथित रह सकता है, महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा, किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में आने से बचें, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, आज आप बुद्धि व युक्ति की सहायता से अपने रुके हुए कार्य को पूर्ण करने में सक्षम रहेंगे, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

उपाय:- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल

मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने के कारण से या अचानक किसी तनावपूर्ण स्थिति के उत्पन्न होने के कारण से मन व्यथित रहेगा, गुप्त शत्रुओं विशेषतः यदि कोई महिला शत्रु हो तो उनसे सावधान रहें, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, मन में अनेक विचार उत्पन्न होने के कारण से मन स्थिर नही रहेगा अतः कुछ देर ध्यान करें, संतान का सहयोग प्राप्त होगा।

 

उपाय:- मधुराष्टकं का पाठ करें।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, दवा-शत्रु-यात्रा-महिला पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, कोर्ट-कचहरी के मामलों में आर्थिक नुकसान हो सकता है, सरकारी कर्मचारियों के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, विद्यार्थियों का मन आज शिक्षा में नही लगेगा, जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, प्रेमियों के मध्य क्षणिक विवाद के बाद पुनः मधुरता आएगी।

 

उपाय:- कृष्ण चालीसा का पाठ करें।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल

मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा संतान के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, संतान को कष्ट संभव रहेगा, विद्यार्थियों का मन शिक्षा में नही लगेगा, आज आपको मस्तिष्क में कुछ भारीपन अनुभव होने से आपका स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा अनुभव होगा, प्रेमियों के मध्य विवादपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान के उपरांत उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव है, किसी संपत्ति को क्रय करने के योग बनेंगे।

 

उपाय:- शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें।

 

जय श्री सीता-राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *