27 मई 2021 गुरुवार का राशिफल–Astrology Sutras

27 मई 2021 गुरुवार का राशिफल–Astrology Sutras

 

आज का राशिफल

आज का राशिफल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा प्रकाशित यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 27 मई 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल

मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा मन व्यथित रहेगा आज दिन के अंतिम भाग से आपको पिछले कुछ दिनों की तुलना में आराम मिलना आरंभ हो जाएगा, जिन लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्या है उनके स्वास्थ्य में सायं काल से कुछ राहत मिलना अनुभव होगा, आज आपका भाग्य उतार-चढ़ाव से परिपूर्ण रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें व ठंडी चीजों से परहेज करें, प्रेमियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल

वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा दिन के मध्य भाग से उलझनें बढ़ेंगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, जीवनसाथी से चले आ रहे विवाद संध्याकाल से समाप्त होना शुरू होगा, कुटुम्ब का सहयोग प्राप्त रहें, जिन्हें स्वास्थ्य की समस्या पूर्व से ही है उनको स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी फिर भी गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, किसी महिला के कारण से तनवपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, कोरोना की वजह से जिनकी नौकरी चली गयी थी आज उन्हें नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, मन में नए विचार आएंगे, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल

कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा मन व्यथित रहेगा, शत्रुओं से सावधान रहें, आज आपका मन एकाग्र नही हो सकेगा जिस कारण से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन अनुभव हो सकता है अतः कुछ देर ध्यान करें, प्रेमियों के मध्य विवादपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, किसी अपिरिचित व्यक्ति के कारण से घर की शांति भंग हो सकती है, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आज आप अपनी युक्तियों द्वारा उन्नति के नए मार्ग बनाने में सफल होंगे जिसका लाभ आपको निकट भविष्य में मिलेगा, विद्यार्थियों का मन आज शिक्षा में नही लगेगा, प्रेमियों के मध्य विवादपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होगी, मन शांत रखने हेतु कुछ देर ध्यान करें।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मन व्यथित रह सकता है अतः कुछ देर ध्यान करें, घर में किसी मेहमान के आने के योग बनेंगे, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, अचानक धन लाभ होने के योग हैं, प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को आज अधिक परिश्रम करनी पड़ेगी।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल

तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, आज आपका ध्यान आय वृद्धि के उपाय सोचने या परिवार के सदस्यों के लिए कुछ प्लान करने में लग सकता है, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य की शक्ति से कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे चूँकि आपका भाग्य उतार-चढ़ाव से भरपूर रहता है अतः आज कभी-कभी आपका मन आपके कार्य में लगेगा तो कभी-कभी आपका मन व्यथित भी रहेगा, घर में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, माता का सहयोग प्राप्त होगा, छोटे बच्चों व बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्कता बरतनी होगी।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल

धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्यतः अच्छा रहेगा भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, धार्मिक कार्यों में रुचि होगी, आज आप किसी धार्मिक विषय की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने को ललाहित रह सकते हैं, सर्दी-जुकाम की समस्या रह सकती है, खान-पान का विशेष ख्याल रखें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल

मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्यतः मिला-जुला रहेगा मन व्यथित रहेगा, स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या संभव है, दाम्पत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, कफ या किसी चीज की अधिक मात्रा में सेवन करने के कारण से उलझन अनुभव होगी, वाणी पर नियंत्रण रखें।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या रह सकती है, किसी महिला के कारण से दाम्पत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, किसी महिला मित्र के द्वारा आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी मित्र को आर्थिक सहयोग भी करने के योग बन रहे हैं अतः किसी को आज कर्जा देने से बचें।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल

मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा सर्दी-जुकाम, कफ की समस्या रह सकती है, किसी महिला द्वारा झूठा आरोप लगाने से मन व्यथित रहेगा, छोटी यात्रा के योग बनेंगे, शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे अतः चतुराई से प्रत्येक कार्य को करें, जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *