24 मई 2021 सोमवार का राशिफल–Astrology Sutras

24 मई 2021 सोमवार का राशिफल–Astrology Sutras

 

आज का राशिफल

आज का राशिफल

 

यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 24 मई 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल

मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा दाम्पत्य जीवन में चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, नए मित्र बनेंगे या पुराने मित्रों मुलाकात या वार्ता संभव होगी, अपरिचित महिला व्यक्तियों से थोड़ा सतर्क रहें, प्रेमियों के मध्य चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे, स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें और यदि आपको पहले से ही स्वास्थ्य जनित कोई समस्या है तो अभी 4 दिन और आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल

वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा मन पर नियंत्रण रखें तथा यदि संभव हो तो कुछ देर ध्यान करें इससे आपका चित्त व स्वास्थ्य दोनो अच्छा रहेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, महिलाओं पर धन व्यय होगा, निकट भविष्य के लिए कोई यात्रा प्लान कर सकते हैं।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है, मन शांत रहने से हर कार्य को पूर्ण उत्साह व जोश के साथ संपन्न करने में सफल रहेंगे, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, प्रेमियों के मध्य प्रेम बना रहेगा, किसी बात को लेकर आज आप सोच विचार करने में भी व्यस्त रह सकते हैं, जो लोग विवाह योग्य हो गए है आज उनके लिए कोई रिश्ता मिलने की संभावना रहेगी।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल

कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा माता के स्वास्थ्य में कुछ समस्या संभव है, घर में किसी महिला मेहमान के आगमन के योग बनेंगे, आज आपका मन अस्थिर अर्थात कभी खुश तो कभी दुःखी रहेगा, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, मित्रों से मुलाकात या वार्ता संभव रहेगी, ठंडे तरल पदार्थों से परहेज करें, प्रेमियों के मध्य क्षणिक विवाद संभव रहेगा।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, यदि आपकी बड़ी बहन का विवाह हो गया है और वह बच्चे का प्लान कर रही हैं तो उनको संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, आज आप बुद्धि व युक्ति से धन लाभ के योग का स्वम् निर्माण करने में सक्षम रहेंगे, छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आज आपको सर्दी के कारण से मस्तिष्क में भारीपन अनुभव हो सकता है, प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा धन लाभ के योग बनेंगे, बड़ी बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आज आप अपनी वाणी के प्रभाव से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे, ठंडी चीजों से परहेज करें, आंखों में कुछ समस्या संभव है, कुटुम्ब का सहयोग प्राप्त होगा, दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम रहेगा।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल

तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आज आप चतुराई से अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, दाम्पत्य जीवन में चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, आज आपके मन में अनेक प्रकार के विचार उत्पन्न होने से मन एकाग्र नही कर पाएंगे अतः कुछ देर ध्यान करें, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा आज आपको मन एकाग्र करने हेतु काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है, कुछ देर ध्यान करने से लाभ मिलेगा, अनैतिक संबंध बनाने से बचें, प्रेमियों के मध्य प्रेम बना रहेगा, विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जनित समस्या व मन एकाग्र न रह पाने के कारण से पढ़ाई में मन नही लग सकेगा, किसी जटिल कार्यों को करने में आज आप रुचि ले सकते हैं, व्यय में वृद्धि होगी।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल

धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा बड़ी बहन को किसी प्रकार का कष्ट संभव रहेगा, आज आपको अपने ज्ञान से लाभ प्राप्त होगा, जो व्यक्ति मार्केटिंग, बैंकिंग, तकनीकी क्षेत्र व ज्योतिष या कर्मकांड से जुड़े हुए हैं आज का दिन उनके लिए विशेष रूप से लाभदायी रहने वाला है, प्रेमियों के मध्य क्षणिक विवाद संभव है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल

मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा पिता का सहयोग प्राप्त होगा, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में अचानक से कोई समस्या उत्पन्न होने के कारण से मन व्यथित रह सकता है, आज आप कार्य विस्तार हेतु कुछ नया प्लान कर सकते हैं, दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी व जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, प्रेमियों के मध्य क्षणिक विवाद संभव है, संतान को सर्दी-जुकाम या ज्वर की समस्या रह सकती है।

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, यदि आपका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा है तो आज आपको कुछ राहत अनुभव होगी, मामा पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, आज आपका मन अनेक कार्यों में लगने से अस्थिर रहेगा अतः कुछ देर ध्यान करें, ठंडे तरल पदार्थों से परहेज करें, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, ब्राह्मण को कुछ दान करने से काफी सहज अनुभव करेंगे।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल

मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, संतान को किसी प्रकार का कष्ट संभव रहेगा, मन व्यथित रहेगा, सर्दी-जुकाम, कफ, ज्वर, मस्तिष्क पीड़ा आदि की समस्या संभव रहेगी अतः स्वास्थ्य के प्रति आज आपको पूर्ण सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, जिनको स्वास्थ्य की समस्या पहले से चली आ रही है या जिन्हें हार्मोन्स से जुड़ी समस्या हो उन्हें आज बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, विल्वाष्टकम् के पाठ व शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक से राहत अनुभव होगी, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

3 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *