मकर सक्रांति 2021: 14 जनवरी को मनाई जाएगी मकर सक्रांति दिन भर रहेगा पुण्यकाल

मकर सक्रांति 2021: 14 जनवरी को मनाई जाएगी मकर सक्रांति दिन भर रहेगा पुण्यकाल

 

मकर सक्रांति 2021

मकर सक्रांति 2021

 

मकर सक्रांति इस बार 14 जनवरी 2021 को मनाई जाएगी सूर्य का मकर राशि में प्रवेश प्रातः 8 बजकर 18 मिनट पर हो रहा है इसके साथ ही सूर्य उत्तरायण होंगे तथा खरमास समाप्त हो जाएगा, इस बार पुण्यकाल सूर्यास्त तक रहेगा तथा संपूर्ण दिवस मकर सक्रांति मनाई जाएगी।

 

  गुरुवार देव गुरु बृहस्पति का दिन होता है इस दिन सूर्य का उत्तरायण होना बेहद शुभ रहेगा पंचांगों के अनुसार प्रातः 8 बजकर 18 मिनट पर सक्रांति लग रही है शास्त्रीय मान्यतानुसार इसके बाद संपूर्ण दिन पुण्यकाल रहेगा।

 

  इस बार सक्रांति को लेकर भ्रम की स्थिति है अलग-अलग पंचांगों किसी में दोपहर में सक्रांति लग रही है, काशी में मान्य “ऋषिकेश पंचांग” अनुसार दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर सक्रांति लग रही है अतः इस निर्धारित समय के बाद ही स्नान दान किया जाएगा।

 

मकर सक्रांति

मकर सक्रांति

 

सूर्य जब धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर सक्रांति होती है वैसे तो सभी ग्रहों की सक्रांति होती है किंतु सूर्य की सक्रांति विशेष फलदायक मानी गयी है इस बार सक्रांति को लेकर मत-भिन्नता है लेकिन सनातन धर्मावलंबियों के लिए ज्योतिष शास्त्र के पारंपरिक एवं सर्वमान्य शुद्धतम ग्रंथ “केतकी ग्रह गणित” के अनुसार प्रातः 8 बजकर 18 मिनट पर आसन्न सक्रांति काल को ही आधार मान कर आचरण करना उपयुक्त होगा।

 

शास्त्रों में सूर्य की सक्रांति मकर सक्रांति को विशेष महत्व दिया गया है शास्त्रीय मान्यता है कि तिथि विशेष पर स्नान-ध्यान, जप-दान समेत धार्मिक अनुष्ठान सामान्य की अपेक्षा कई गुना फलदायक होते हैं, हालांकि सक्रांति काल इतना सूक्ष्म होता है कि उस काल में कोई भी कृत्य पूर्ण कर पाना कठिन होता है अतः फल प्राप्ति हेतु आचार्यों ने पुण्यकाल घटी की गढ़ना बताया है इस दिन श्रद्धानुसार जरूरतमंदों व पुरोहितों को दान देने का विधान है दान में तिल, चावल, उड़द की दाल, कंबल, उपानह, गर्म कपड़े आदि का दान व गरीबों को खिचड़ी खिलाने से अनन्य पूण्य की प्राप्ति होती है।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *