रक्षाबंधन 3 अगस्त 2020 इस बार बन रहा विशेष संयोग जानें राखी बाँधने का शुभ मुहर्त व राशि अनुसार किस रंग राखी शुभ रहेगी

रक्षाबंधन 3 अगस्त 2020 इस बार बन रहा विशेष संयोग जानें राखी बाँधने का शुभ मुहर्त व राशि अनुसार किस रंग राखी शुभ रहेगी

 

रक्षाबंधन 2020 शुभ मुहर्त

रक्षाबंधन 2020 शुभ मुहर्त

 

3 अगस्त 2020 को श्रावणी पूर्णिमा, श्रावण सोमवार व श्रवण नक्षत्र का अद्भुद संयोग बन रहा है जो कि अपने आप में ही एक उत्तम संयोग है इसके साथ ही 3 अगस्त की सुबह 6 बजकर 51 मिनट  से सिद्ध योग  प्रारंभ हो रहा है जो कि इस उत्तम संयोग को और भी खास बना रहा है, पूर्णिमा तिथि  2 अगस्त की रात्रि 9 बजकर 28 मिनट  से लग जाएगी और 3 अगस्त की रात्रि 9 बजकर 27 मिनट तक रहेगी अतः इस बार रक्षाबंधन  पर्व 3 अगस्त 2020 को मनाया जाएगा।

 

रक्षाबंधन शुभ मुहर्त:-

 

2 अगस्त 2020 की संध्या 8 बजकर 36 मिनट से 3 अगस्त की सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक भद्रा  रहेगी शास्त्रों के अनुसार भद्रा में शुभ कार्य वर्जित रहता है तथा 3 अगस्त को सुबह 7 बजकर 32 मिनट से श्रवण नक्षत्र  लगने से अद्भुद संयोग बनेगा राखी बाँधने के लिए सबसे शुभ समय प्रातः 9 बजकर 29 मिनट  से रात्रि के 9 बजकर 12 मिनट  तक रहेगा इसमें भी विशेष प्रातः 9 बजकर 34 मिनट से 10 बजकर 15 मिनट तक, दोपहर 3 बजकर 50 मिनट  से 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगा जिसमें दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक का समय विशेष शुभ रहेगा।

 

राशि अनुसार बाँधे राखी:-

 

 

१. मेष:- मेष राशि वालों के लिए लाल रंग की राखी बाँधना शुभ रहेगा।

 

२. वृषभ:- वृषभ राशि वालों के लिए सफेद या क्रीम रंग की राखी बाँधना शुभ रहेगा।

 

३. मिथुन:- मिथुन राशि वालों के लिए हरे रंग की राखी बाँधना शुभ रहेगा।

 

४. कर्क:- कर्क राशि वालों के लिए सफेद या क्रीम रंग की राखी जिसमें मोती भी हो बाँधना शुभ रहेगा।

 

५. सिंह राशि:– सिंह राशि वालों के लिए लाल व पीले रंग की राखी बाँधना शुभ रहेगा।

 

६. कन्या:- कन्या राशि वालों के लिए हरे रंग की राखी बाँधना शुभ रहेगा।

 

७. तुला:- तुला राशि वालों के लिए सफेद, फिरोजी, क्रीम रंग की राखी बाँधना शुभ रहेगा।

 

८. वृश्चिक:- वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल, गुलाबी रंग की राखी बाँधना शुभ रहेगा।

 

९. धनु राशि:- धनु राशि वालों के लिए पीले, सुनहरे रंग की राखी बाँधना शुभ रहेगा।

 

१०. मकर राशि:- मकर राशि वालों के लिए हल्के नीले रंग की राखी बाँधना शुभ रहेगा।

 

११. कुंभ राशि:- कुंभ राशि वालों के लिए हल्के नीले, आसमानी रंग की राखी बाँधना शुभ रहेगा।

 

१२. मीन राशि:- मीन राशि वालों के लिए सुनहरे, पीले, गुलाबी रंग की राखी बाँधना शुभ रहेगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

3 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *