3 जून 2021 गुरुवार का राशिफल–Astrology Sutras

3 जून 2021 गुरुवार का राशिफल–Astrology Sutras

 

आज का राशिफल

आज का राशिफल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा प्रकाशित यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 3 जून 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल

मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा दिन के आरंभ से ही आपको मन एकाग्र करने के लिए अथक प्रयास करना होगा, अनेक प्रकार के विचारों का मन में आगमन होगा व मन स्थिर नही रह सकेगा जिस कारण से दिन के मध्य भाग से तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होना शुरू हो जाएंगी अतः कुछ देर ध्यान करें, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, अकास्मिक यात्रा के योग बनेंगे, महिला शत्रुओं से सावधान रहें, स्वास्थ्य में कुछ हल्की सी हरारत अनुभव हो सकती है व शरीर में कुछ सुस्ती अनुभव हो सकती है, ठंडे तरल पदार्थों के सेवन से बचें, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, जुए-सट्टे में हानि के योग बनेंगे।

 

उपाय:- गाय को केला खिलाएं।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल

वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आज के दिन कार्य के विस्तार हेतु बनाई गई योजना निकट भविष्य में लाभप्रद सिद्ध होंगी, बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा, पिता की उन्नति होगी, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, जो लोग मंत्र साधना करना चाहते हैं उनके लिए आज संध्या ५:०० के बाद का समय बेहद शुभ रहेगा।

 

उपाय:- शिवलिंग का दुग्धाभिषेक करें व चंदन का माथे पर तिलक करें।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, दिन के मध्य भाग से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, प्रेमियों के मध्य क्षणिक विवाद के बाद प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, विद्यार्थियों को मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

 

उपाय:- श्री सूक्त का पाठ करें।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल

कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा दिन के आरंभ में मन के अंदर कुछ उलझन सा अनुभव होगा किंतु दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाएगा मन में प्रसन्नता की अनुभूति होने लगेगी साथ ही देह में स्फूर्ति अनुभव होगी, मन प्रसन्न रहेगा, माता-पिता व परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, घर में खुशियों का माहौल रहेगा, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, संतान की उन्नति होगी, प्रेमियों के लिए दिन सामान्य व विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ रहेगा।

 

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतया सतर्क रहें, सर्दी-जुकाम व ज्वरादि की पीड़ा संभव है, आय के साथ व्यय में भी वृद्धि होगी, कार्यस्थल पर किसी से व्यर्थ विवाद करने से बचें, घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होने से मन व्यथित रहेगा, विद्यार्थियों की शिक्षा में किसी प्रकार से अवरोध उत्पन्न हो सकता है, जो लोग मंत्र साधना करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, नदी या तालाब के पास यदि आना-जाना हो तो सावधानी से जाएं।

 

उपाय:- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा महिला शत्रुओं से सावधान रहें, जीवनसाथी के साथ आज आप किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, नए मित्र बनेंगे, दिन के आरंभ से ही देह में कुछ सुस्ती अनुभव होगी किंतु कार्य को आप समय से पूर्ण करने में सफल रहेंगे, कार्यस्थल पर किसी से क्षणिक विवाद हो सकता है, मन को एकाग्र करने हेतु कुछ देर ध्यान करें, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, आपके छोटे संतान को किसी प्रकार का कष्ट संभव है।

 

उपाय:- सुंदरकांड का पाठ करें।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल

तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा जीवनसाथी के साथ आज आप किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, संतान की उन्नति होगी, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा, पिता की उन्नति होगी, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

 

उपाय:- सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का अच्छा रहेगा दिन के आरंभ में मन के अंदर कुछ उलझन सा अनुभव होगा किंतु दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाएगा मन में प्रसन्नता की अनुभूति होने लगेगी साथ ही देह में स्फूर्ति अनुभव होगी, मन प्रसन्न रहेगा, व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, प्रेमियों के मध्य क्षणिक विवाद के बाद प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, विद्यार्थियों को मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, असागनक किसी यात्रा के योग बनेंगे।

 

उपाय:- किसी मंदिर में एक छोटा वाइपर दान करें।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल

धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्यतः अच्छा रहेगा भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, धार्मिक कार्यों में रुचि होगी, आज आपको सर्दी-जुकाम की समस्या रह सकती है, खान-पान का विशेष ख्याल रखें, माता का सहयोग प्राप्त होगा, आज आपका ध्यान आय वृद्धि के उपाय सोचने या परिवार के सदस्यों के लिए कुछ प्लान करने में लग सकता है, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।

 

उपाय:- हनुमान साठीका का पाठ करें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल

मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्यतः मिला-जुला रहेगा मन व्यथित रहेगा, स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या संभव है, दाम्पत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, कफ या किसी चीज की अधिक मात्रा में सेवन करने के कारण से उलझन अनुभव होगी, वाणी पर नियंत्रण रखें, दिन के मध्य भाग से भाग्य का सहयोग प्राप्त होना शुरू हो जाएगा, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, प्रेमियों के मध्य चल रहे विवाद दूर होंगे, संतान के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव रहेगा।

 

उपाय:- अदित्यहिर्दय स्तोत्र का पाठ करें।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या रह सकती है, किसी महिला के कारण से दाम्पत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, किसी महिला मित्र के द्वारा आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी मित्र को आर्थिक सहयोग भी करने के योग बन रहे हैं अतः किसी को आज कर्जा देने से बचें।

 

उपाय:- श्री सूक्त का पाठ करें।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल

मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा सर्दी-जुकाम, कफ की समस्या रह सकती है, किसी महिला द्वारा झूठा आरोप लगाने से मन व्यथित रहेगा, छोटी यात्रा के योग बनेंगे, शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे अतः चतुराई से प्रत्येक कार्य को करें, जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी।

 

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *