26 मई 2021 बुधवार का राशिफल–Astrology Sutras

26 मई 2021 बुधवार का राशिफल–Astrology Sutras

 

आज का राशिफल

आज का राशिफल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा लिखित यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 26 मई 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-

 

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल

मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहें, घर में किसी मेहमान (महिला) के आगमन के योग बन रहे हैं, जो लोग ज्योतिष, कर्मकांड, जल, समाज सेवा, दूध, स्वर्णादि आभूषण, मोती, कपड़े व चिकित्सा आदि से जुड़ा कार्य करते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, व्यापारियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल

वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा आज आपको पूर्ण सतर्कता बरतनी चाहिए, स्वास्थ्य के प्रति जरा सी लापरवाही आपके लिए अत्यंत कष्टकारी हो सकती है, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा अतः स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहें, महिला शत्रु द्वारा आत्मसम्मान में हानि पहुँचने की संभावना रहेगी, मन व्यथित रहेगा, किसी बात को लेकर आप चिंता में पड़ सकते हैं, दवाओं/शत्रुओं/महिलाओं/यात्राओं पर धन व्यय होंने के योग है इसके अतिरिक्त आज आप अपने मन को प्रसन्न करने वाली किसी वस्तु या किसी अन्य जगह जिससे आपके मन की प्रसन्नता होती है व संतुष्टि मिलती हो वहाँ धन व्यय कर सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें, धन हानि की संभावना रहेगी।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल

कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा मन व्यथित रहेगा, संतान को किसी प्रकार का कष्ट संभव रहेगा, प्रेमियों के मध्य विवादपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में नही लगेगा, कार्यक्षेत्र में अचानक किसी बाधा के आने की संभावना रहेगी, भाग्य उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा, गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशु, हार्मोन्स की समस्या से पीड़ित व्यक्ति, हाइपरटेंशन की समस्या से पीड़ित व्यक्ति, ब्रेन हैमरेज से पीड़ित व्यक्ति व रक्त विकार से जनित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य हेतु पूर्ण सतर्क रहें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कार्यक्षेत्र में विस्तार होने के योग हैं, अचानक यात्रा के योग बनेंगे, प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, संतान को किसी प्रकार का कष्ट संभव है, आज आप मन को खुशी देने वाली चीजों पर धन व्यय कर सकते हैं, महिलाओं से थोड़ा सावधान रहें, अनैतिक संबंध बनाने से बचें अन्यथा बड़ी मुश्किलों में पड़ सकते हैं।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, मन की स्थिरता हेतु कुछ देर ध्यान करें, आय वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना होगा, ग्रहण देखना आपके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत कष्टदाई हो सकता है, आज आप अपनी दैनिक दिनचर्या से भटक सकते हैं, मन पर नियंत्रण रखें, आज आपके लिए दुग्ध किसी महिला को दान करना बेहद शुभफलदाई रहेगा।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल

तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा कार्य में अड़चनें आ सकती हैं, माता-पिता के स्वास्थ्य हेतु सतर्क रहें, कुटुंब की वजह से मन व्यथित रह सकता है, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, प्रेमी युगल एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा आज आपके द्वारा किए गए धैर्य व युक्ति युक्त कर्म ही आपके लिए शुभफलदाई सिद्ध होंगे, भाग्य का आज आपको सहयोग मिलते नही दिख रहा है, संतान या किसी महिला या माता-पिता के कारण से तनाव हो सकता है, मन में एक अलग प्रकार की उलझन रहने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन संभव है, प्रेमियों के मध्य विवादपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल

धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा मन व्यथित रहेगा अतः अपने मन को शांत करने हेतु कुछ देर योग करें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क और सजग रहें तथा स्वच्छ व शुद्ध भोजन का सेवन करें तथा ठंडे तरल पदार्थों से परहेज करें, संतान पक्ष के कारण से भी मन व्यथित रह सकता है, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, यदि प्रेमी युगलों के मध्य पूर्व से ही किसी विषय को लेकर गंभीर विवाद चल रहा है तो आज दोनो के मध्य ब्रेकअप हो सकता है।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल

मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा किंतु जीवनसाथी के साथ क्षणिक विवाद भी संभव रहेगा, प्रेमियों के मध्य तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, विद्यार्थियों का मन आज शिक्षा में नही लगेगा, बड़ी बहन के स्वास्थ्य में समस्या संभव है, कार्य में अचानक बाधाएं उत्पन्न हो सकती है, माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, लोगों पर अधिक विश्वास करने बचें व आज आपको ठंडे पदार्थों से परहेज करना चाहिए।

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा कार्य में अचानक बाधाएं आने से मन व्यथित रहेगा अतः धैर्य व संयम के साथ आज कार्य करें, माता व पिता के स्वास्थ्य में समस्याएं संभव है, किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में आने से बचें, घर में खुशियों का माहौल अचानक से उत्पन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा, माता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग हैं।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल

मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, प्रेमियों के मध्य क्षणिक विवाद के बाद संबंध मधुर होंगे, चतुराई व युक्ति से कार्य करने पे सफलता प्राप्त होगी, छोटे भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, संतान (विशेषकर बड़ी) को कष्ट संभव है, आज आपके लिए शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक कर विलवाष्टकम् का पाठ करना बेहद शुभफलदाई रहेगा।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *