25 जून 2021 शुक्रवार का राशिफल–Astrology Sutras

25 जून 2021 शुक्रवार का राशिफल–Astrology Sutras

 

 

आज का राशिफल

आज का राशिफल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा प्रकाशित यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 25 जून 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल

मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आज आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, छोटे भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, स्वास्थ्य में कुछ सुधार संभव है, छोटी धार्मिक यात्रा हो सकती है या निकट भविष्य में धार्मिक यात्रा करने की आज आप योजना बना सकते हैं।

 

उपाय:- अदित्यहिर्दय स्तोत्र का पाठ करें।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल

वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतया सतर्क रहें, मन व्यथित रहेगा, छोटे भाई-बहन से विवाद संभव है, दवाईयों पर धन व्यय होगा, माता के स्वास्थ्य में समस्या संभव रहेगी या माता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, महिला शत्रुओं से सावधान रहें, ठंडे तरल पदार्थों से परहेज करें, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, आज आपके मन में अनेक प्रकार के विचार आते-जाते रहेंगे अतः कुछ देर ध्यान करें जिससे आपका मन शांत व स्थिर रहेगा।

 

उपाय:- गायत्री मंत्र का जप करें व किसी महिला को दुग्ध दान करें।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, कुटुंब में किसी के स्वास्थ्य की समस्या या उनसे विवाद तनाव का कारण बन सकता है, आज आप पर कामुकता हावी हो सकती है अतः भावनाओं पर नियंत्रण रखें, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, सर्दी-जुकाम व कफ की समस्या संभव है, जिन व्यक्तियों के स्वास्थ्य में पहले से ही कोई समस्या चली आ रही हो उन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए आज पूर्णतया सतर्क रहना चाहिए, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

उपाय:- रुद्राष्टकं का पाठ करें।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल

कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा शत्रुओं से सावधान रहें व लोगों के आगे अपनी गुप्त बात उजागर करने से बचें, स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की समस्या संभव है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, विद्यार्थियों पर प्रेमियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, महिलाओं व शत्रुओं या दवाईयों पर धन व्यय होगा, अकास्मिक छोटी यात्रा के योग बनेंगे।

 

उपाय:- गणेश चालीसा का पाठ करें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, मन प्रसन्न किंतु अस्थिर रहेगा, संतान के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, गर्भवती महिलाओं को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतया सतर्क रहना चाहिए, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, यात्रा पर धन व्यय हो सकता है, बहन से क्षणिक विवाद संभव है, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा तथा विद्यार्थियों का मन आज शिक्षा में नही लग सकेगा।

 

उपाय:- लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा घर में खुशियों का माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा किंतु कार्य की अधिकता के कारण से उन सुखों को पूर्णतया अनुभव कर पाना मुश्किल रहेगा, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, बड़ी बहन को किसी प्रकार का कष्ट संभव है किंतु आपको बड़ी बहन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी शुभ समाचार के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।

 

उपाय:- गणेश चालीसा का पाठ करें।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल

तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आज आपके मन में अनेक प्रकार के विचार आते-जाते रहेंगे, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा व रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, किसी महिला के कारण से तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो सकता है, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखिये, कार्य के सिलसिले से छोटी यात्राओं के योग बनेंगे।

 

उपाय:- गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आज आपकी वाणी का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा व लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे, स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, आज आपके द्वारा किए गए प्रयास निकट भविष्य में आय वृद्धि के साधन बनाएंगे, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, अचानक किसी महिला के कारण से तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है।

 

उपाय:- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल

धनु राशिफल

 

धनु राशि वालो के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा दिन के आरंभ से मन में प्रसन्नता अनुभव होगी किंतु स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही से आपके स्वास्थ्य में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी व नजदीकियाँ बढ़ेंगी, आज आप कुछ नया करने का विचार बना सकते हैं, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, आज आप पर काम वासना हावी हो सकती है अतः भावनाओं पर नियंत्रण रखें, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल

मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा आज आपके मन में अनेक प्रकार के विचार आते जाते रहेंगे जिस कारण से मन में अशांति अनुभव होगी, शत्रुओं विशेषकर महिला शत्रुओं से सावधान रहें, सर्दी-जुकाम व ज्वरादि की पीड़ा संभव है, किसी उच्चपदाधिकारी से मुलाकात संभव है, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगो के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा।

 

उपाय:- किसी भिकारी को मेवा युक्त नमकीन कुछ दक्षिणा के साथ दान करें।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आय में वृद्धि या अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, शत्रुओं व दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, मामा पक्ष में किसी के स्वास्थ्य में समस्या संभव है, जो लोग मंत्र साधना करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, विद्यार्थियों को आज उनकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, संतान पक्ष से कष्ट संभव रहेगा या संतान से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, गर्भवती महिलाएं आने स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतया सतर्क रहें।

 

उपाय:- गाय को चावल और चीनी मिलाकर खिलाएं।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल

मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आज आपकी वाणी का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा व लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे, स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, आज आपके द्वारा किए गए प्रयास निकट भविष्य में आय वृद्धि के साधन बनाएंगे, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, अचानक किसी महिला के कारण से तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है।

 

उपाय:- श्री सूक्त का पाठ करें।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *