23 मई 2021 रविवार का राशिफल–Astrology Sutras
23 मई 2021 रविवार का राशिफल–Astrology Sutras
यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 23 मई 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-
मेष राशि:-

मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, पिछले कुछ दिनों से जो तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हुई हैं उनसे निजात पाने हेतु मन में नए विचार का आगमन होगा, संध्याकाल के बाद स्थितियाँ कुछ हद तक संतोषप्रद रहेंगी, मन व्यथित रहेगा, सर्दी-जुकाम की समस्या या सिर दर्द की शिकायत संभव है, माता व पत्नी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
वृषभ राशि:-

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा दिन के आरंभ के समय एक नई स्फूर्ति रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा, दिन के मध्यकाल से अचानक कार्य में बाधाएं उत्पन्न होने से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है अतः धैर्य व संयम से कार्य करें, रात्रि के समय कुछ थकान व हरारत सा अनुभव हो सकता है, प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है, घर की महिलाओं के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मिथुन राशि:-

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव रहेगा, नवदम्पत्तियों को आज संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, विद्यार्थियों के लिए आज का मिला-जुला रहेगा, शिक्षा में मन आज नही लगेगा अतः कुछ देर ध्यान करें, जो लोग अपनी प्रेमिका से अपने प्यार का इजहार करने का सोच रहे हैं आज का दिन उनके लिए उत्तम रहेगा, ठंडे तरल पदार्थों के सेवन से परहेज करें।
कर्क राशि:-

कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आज आपके मन में अनेक प्रकार के विचार उत्पन्न होने से आपका मन अशांत रहेगा, घर में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, छोटी बहन के लिए कहीं से रिश्ता आ सकता है, नए मित्र बनेंगे, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
सिंह राशि:-

सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा पिछले दिनों की तुलना में आज व्यय में कुछ कमी आएगी, आज आप अपने मन को तरोताजा रखने हेतु कहीं घूमने या किसी एकांत जगह की यात्रा कर सकते हैं जहाँ आपको शांति अनुभव होगी, कला आदि क्षेत्रों में रुचि बढ़ेगी व संगीत सुनने की भी इच्छा होगी, प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव है।
कन्या राशि:-

कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आज आप अपने कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर कुछ समय परिवार के साथ बिताने हेतु इच्छुक रहेंगे, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी, अचानक नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, प्रेमियों के मध्य विवादपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें।
तुला राशि:-

तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा कार्यक्षेत्र की वृद्धि हेतु मन में नए विचार आएंगे जिससे निकट भविष्य में लाभ होगा, माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव हो सकता है, जो लोग धार्मिक कार्यों से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बढेगा, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।
वृश्चिक राशि:-

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा मन व्यथित रहेगा अतः मन को एकाग्र करने हेतु कुछ देर योग साधना करें, माता-पिता व बड़ी बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कार्य के सिलसिले से छोटी यात्रा के योग बनेंगे, किसी पर अधिक विश्वास करने से बचें, ननिहाल पक्ष से किसी अप्रिय घटना के समाचार प्राप्त होने की संभावना रहेगी, प्रातः शिव जी का जल मिश्रित दुग्धाभिषेक करना व शिव मन्त्र का जप करें लाभ होगा।
धनु राशि:-

धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य का सहयोग मिलेगा, माता व बड़ी बहन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बढेगा, संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होने के योग बनेंगे, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज दिन के मध्य भाग के बाद का समय अच्छा रहेगा।
मकर राशि:-

मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा दाम्पत्य जीवन में चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे, महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा, ठंडी चीजों से परहेज करें, माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, नए मित्र बन सकते हैं, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, विद्यार्थियों को कुछ देर ध्यान करना चाहिए जिससे उनका मन एकाग्र होगा, मन अस्थिर रहने से उलझन अनुभव होगी।
कुंभ राशि:-

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी का आपके प्रति समर्पण भाव बढेगा, दाम्पत्य जीवन में चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे, भाग्य का सहयोग मिलेगा, नए मित्र बन सकते हैं, प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि:-

मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा स्वास्थ्य के प्रति आज आपको पूर्ण सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, मन व्यथित रहेगा, घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, शत्रुओं से सावधान रहें, आज आप खुद को असहज अनुभव कर सकतें हैं, आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन संभव है, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए भी आज का दिन मिला-जुला रहेगा, सुबह नित्य क्रिया से निवृत्त होकर गाय को चावल-चीनी खिलाएं व किसी महिला को दुग्ध दान करें लाभ होगा।
जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470, 7007245896
Email:- pooshark@astrologysutras.com
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!