22 जून 2021 मंगलवार के राशिफल–Astrology Sutras

22 जून 2021 मंगलवार के राशिफल–Astrology Sutras

 

आज का राशिफल

आज का राशिफल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा प्रकाशित यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 22 जून 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल

मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा दिन के आरंभ से ही अतिरिक्त कार्यभार के चलते भागा-दौड़ी रहेगी, खान-पान व स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, माता के स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव संभव रहेगा, मन व्यथित रहेगा, जिनको पहले से ही स्वास्थ्य जनित समस्या हो उन्हें अपने स्वास्थ्य हेतु बेहद सतर्क रहना चाहिए, जीवनसाथी से क्षणिक विवाद संभव रहेगा, ठंडे तरल पदार्थों से परहेज करें, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, प्रेमियों के मध्य तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो सकता है।

 

उपाय:- किसी गरीब महिला को दूध कुछ दक्षिणा के साथ दान करें।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल

वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा अचानक किसी यात्रा के योग बनेंगे, वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें व शत्रुओं विशेषकर महिला शत्रुओं से सावधान रहें, आज अतिरिक्त कार्यभार के चलते स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन अनुभव होगा, छोटे भाई-बहन से विवाद या उनको किसी प्रकार का कष्ट संभव रहेगा, दवाईयों पर धन व्यय होगा, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

उपाय:- शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा महिला शत्रुओं से सावधान रहें व वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें अन्यथा अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, दवाईयों व शत्रुओं पर धन व्यय होगा, माता के स्वास्थ्य में समस्या संभव रहेगी, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, अचानक यात्राओं के योग बनेंगे जिनसे लाभ होगा, अनैतिक संबंध बनाने से बचें।

 

उपाय:- रुद्राष्टकं का पाठ करें।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल

कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा आज आपके द्वारा लिए हुए अधिकतर निर्णय गलत सिद्ध हो सकते हैं जिस कारण से मन व्यथित रह सकता है अतः कोई भी निर्णय बहुत सोच-विचार कर ही लें, संतान के स्वास्थ्य में समस्या संभव है, गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतया सतर्क रहें, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, यदि बड़ी बहन विवाह योग्य हो गयी हैं तो उनके विवाह हेतु कहीं से रिश्ता किसी महिला के माध्यम से आ सकता है।

 

उपाय:- सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा घर में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न होने के कारण से मन व्यथित रहेगा, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, धार्मिक कार्यों में धन व्यय होने के योग बनेंगे, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।

 

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, आलस्य का त्याग करें, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद या उनके स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या संभव है, प्रेमियों के मध्य तनावपूर्ण माहौल या कुछ झगड़े हो सकते हैं, विद्यार्थियों का मन शिक्षा में आज कम ही लगेगा, ठंडे तरल पदार्थों से परहेज करें।

 

उपाय:- गाय को चावल व चीनी और गुड़ मिलाकर खिलाएं।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल

तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा आज आप वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें अन्यथा अचानक से किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं, व्यय में वृद्धि होगी, यदि आपको पहले से स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या हो तो आज आपके स्वास्थ्य में कुछ सुधार होगा किंतु खान-पान के प्रति पूर्ण सजग रहें, प्रेमियों के मध्य तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, धर्म-आध्यात्म में रुचि बड़ेगी व आज आप धर्म-आध्यात्म से जुड़ी नवीन जानकारी प्राप्त करने हेतु ललाहित रह सकते हैं।

 

उपाय:- गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा मन व्यथित रहेगा, आज आपको स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतया सतर्क रहना चाहिए, सर्दी-जुकाम, कफ, ज्वर आदि पीड़ा संभव है, यदि आपको न्यूरो से संबंधित कोई समस्या है तो आज विशेष रूप से सतर्कता बरतें व तनाव लेने से बचें, जीवनसाथी से चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे व नजदीकियाँ बढ़ेंगी, महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा, जो लोग नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं या कोरोना काल में जिनकी नौकरी चली गयी थी उन्हें आज नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है।

 

उपाय:- किसी महिला को दूध कुछ दक्षिणा के साथ दान करें व गाय को गुड़ खिलाएं।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल

धनु राशिफल

 

धनु राशि वालो के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आज आपके मन में अनेक प्रकार के विचार आते-जाते रहेंगे, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, किसी महिला के कारण से मन व्यथित रह सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें व खान-पान का विशेष ख्याल रखें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, संतान के स्वास्थ्य में कुछ समस्या संभव है, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, जीवनसाथी से चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे व नजदीकियाँ बढ़ेंगी।

 

उपाय:- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल

मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, बड़े भाई-बहन के स्वास्थ्य में समस्या संभव है, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, बुद्धि व विवेक द्वारा उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे।

 

उपाय:- शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा पिता के स्वास्थ्य में समस्या संभव रहेगी, आज के दिन आप बहुत सोच-विचार कर के ही निर्णय लें अन्यथा कार्यक्षेत्र में भारी नुकसान हो सकता है, माता का सहयोग प्राप्त होगा, घर में खुशियों का माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा, घर में किसी मेहमान के आगमन की संभावना रहेगी, प्रेमियों के मध्य प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, आज आप घर पर ही अधिकतर समय बिताना पसंद करेंगे।

 

उपाय:- श्री सूक्त का पाठ करें।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल

मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आज आपको मेहनत का पूर्ण फल नही प्राप्त होगा, भाग्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, पिता के स्वास्थ्य में समस्या संभव है, छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी के बड़े भाई-बहन के विवाह हेतु कहीं से प्रस्ताव आ सकता है, संतान के स्वास्थ्य में समस्या रह सकती है, गर्भवती महिलाओं को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहना चाहिए, प्रेमियों के मध्य विवादपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।

 

उपाय:- सुंदरकांड व विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *