21 मई 2021 शुक्रवार का राशिफल–Astrology Sutras
21 मई 2021 शुक्रवार का राशिफल–Astrology Sutras
यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 21 मई 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-

दैनिक राशिफल
मेष राशि:-

मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होने मन अप्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, माता के स्वास्थ्य में समस्या संभव है, ठंडी चीजों से परहेज करें, छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, आय सामान्य रहेगी, प्रेमियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, प्रेमियों के मध्य क्षणिक विवाद संभव है, विद्यार्थियों का मन अस्थिर रहेगा अतः कुछ देर ध्यान करें।
वृषभ राशि:-

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा बुद्धि व चतुराई द्वारा लिए गए फैसलों से रुके कार्य पूर्ण होंगे, संतान के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा, प्रेमियों के मध्य चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे, कुछ देर ध्यान करने से मन शांत अनुभव होगा।
मिथुन राशि:–

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा माता का सहयोग प्राप्त होगा किंतु दिन के मध्य भाग से माता के स्वास्थ्य में समस्या संभव है, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव रहेगा, कफ की समस्या रह सकती है, ठंडे तरल पदार्थों से परहेज करें, मन व्यथित रहेगा, प्रेमियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, कार्यक्षेत्र में थकान व खुद को असहज अनुभव कर सकते है।
कर्क राशि:-

कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा मन अस्थिर रहने से आप प्रत्येक सुख को क्षण भर ही अनुभव कर सकेंगे, सर्दी-जुकाम की समस्या रह सकती है, छोटे भाई-बहन आपसे किसी प्रकार का सहयोग माँग सकते हैं, भाग्य का सहयोग मिलेगा, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, किसी जलीय क्षेत्र की यात्रा संभव है।
सिंह राशि:-

सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा व्यय में वृद्धि होगी, यात्रा पर धन व्यय होगा, माता के स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतया सचेत रहें, यदि आपकी कन्या संतान है तो उसे किसी प्रकार का कष्ट संभव है, किसी स्त्री पर या अपने मन को संतुष्ट करने वाले पदार्थों के क्रय पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, सर्दी-जुकाम की समस्या संभव है, प्रेमियों के मध्य तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि:-

कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आय में वृद्धि होगी, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, माता व बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा, दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, नए मित्र बनने व उनसे लाभ मिलने के योग बनेंगे, महिलाओं से लाभ होगा, प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है, स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें।
तुला राशि:-

तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा मन व्यथित रहेगा अतः मन को एकाग्र करने हेतु कुछ देर योग साधना करें, माता-पिता व बड़ी बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कार्य के सिलसिले से छोटी यात्रा के योग बनेंगे, किसी पर अधिक विश्वास करने से बचें, ननिहाल पक्ष से किसी अप्रिय घटना के समाचार प्राप्त होने की संभावना रहेगी, प्रातः शिव जी का जल मिश्रित दुग्धाभिषेक करना व शिव मन्त्र का जप करें लाभ होगा।
वृश्चिक राशि:-

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य का सहयोग मिलेगा, माता व बड़ी बहन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बढेगा, संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होने के योग बनेंगे, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज दिन के मध्य भाग के बाद का समय अच्छा रहेगा।
धनु राशि:-

धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा कार्यक्षेत्र की वृद्धि हेतु मन में नए विचार आएंगे जिससे निकट भविष्य में लाभ होगा, माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव हो सकता है, जो लोग धार्मिक कार्यों से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बढेगा, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।
मकर राशि:-

मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी का आपके प्रति समर्पण भाव बढेगा, दाम्पत्य जीवन में चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे, भाग्य का सहयोग मिलेगा, नए मित्र बन सकते हैं, प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
कुंभ राशि:-

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा स्वास्थ्य के प्रति आज आपको पूर्ण सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, मन व्यथित रहेगा, घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, शत्रुओं से सावधान रहें, आज आप खुद को असहज अनुभव कर सकतें हैं, आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन संभव है, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए भी आज का दिन मिला-जुला रहेगा, सुबह नित्य क्रिया से निवृत्त होकर गाय को चावल-चीनी खिलाएं व किसी महिला को दुग्ध दान करें लाभ होगा।
मीन राशि:-

मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा दाम्पत्य जीवन में चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे, महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा, ठंडी चीजों से परहेज करें, माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, नए मित्र बन सकते हैं, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, विद्यार्थियों को कुछ देर ध्यान करना चाहिए जिससे उनका मन एकाग्र होगा, मन अस्थिर रहने से उलझन अनुभव होगी।
जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470, 7007245896
Email:- pooshark@astrologysutras.com
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!