20 मई 2021 गुरुवार का राशिफल–Astrology Sutras
20 मई 2021 गुरुवार का राशिफल–Astrology Sutras
यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 20 मई 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-
मेष राशि:-

मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, घर के वातावरण में खुशियों का माहौल रहेगा, कोई शुभ समाचार प्राप्त होने के योग है, विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, जो लोग इष्ट साधना करते हैं आज का दिन उनके लिए बेहद शुभ रहेगा, यदि आप राजनीति, टीचिंग, बैंक, मार्केटिंग, फाइनेंस, या किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति, मैनेजर आदि पद पर हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा।
वृषभ राशि:-

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आज अपने मन की बात किसी से कहने से बचें, सर्दी-जुकाम की समस्या रह सकती है जिस कारण से छाती में कुछ जकड़न सा अनुभव हो सकता है, जिन व्यक्तियों को हार्मोन्स से जुड़ी समस्या है वह अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहें।
मिथुन राशि:-

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा व्यय में कमी आने से धन संचय करने में सफल हो सकेंगे, आज आपका मन स्थिर नही हो सकेगा, प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, गले व नासिका में किसी प्रकार की समस्या संभव है, ठंडी चीजों से परहेज करें।
कर्क राशि:-

कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आज आप अधिकांश समय अपने परिवार के साथ व्यतीत कर सकते हैं, अचानक धन लाभ के संकेत हैं, आपकी वाणी का लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, दिन का एक भाग अच्छा तो दूसरे भाग में अर्थात संध्याकाल या रात्रि के समय थकान व उलझन अनुभव हो सकती है साथ ही स्वास्थ्य की कुछ समस्या भी रह सकती है, ठंडे पदार्थों से परहेज करें।
सिंह राशि:-

सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा मन व्यथित रहेगा, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, यात्राओं के योग बनेंगे, यात्राओं को टालने का प्रयास करें, किसी महिला पर धन व्यय होने व महिलाओं के द्वारा तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होने के योग है, क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि:-

कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा व्यय में वृद्धि होगी, बड़े भाई-बहन को स्वास्थ्य में समस्या रह सकती है, धर्म-कर्म में रुचि होगी, मन पर नियंत्रण रखें, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
तुला राशि:-

तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा, आज आप अपने पिता जी से अपने मन की बात कर सकते हैं, पिता की सलाह से लाभ होगा, दैनिक खर्चे में अस्थिरता से मन अशांत रह सकता है, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, नवदम्पत्तियों को आज संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि:-

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा कार्य के विस्तार हेतु आप कुछ नया करने का सोच सकते हैं, जो व्यक्ति चिकित्सा, ज्योतिष, धार्मिक अनुष्ठान, क्रय-विक्रय, जल आदि से जुड़े कार्य करते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, विद्यार्थियों के मन में भटकाव रहेगा, बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
धनु राशि:-

धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, स्वास्थ्य में सुधार होगा, आज आप किसी विषय पर आप गहन चिंतन कर सकते हैं, मन अस्थिर रहने से कुछ उलझन सा अनुभव होगा, ठंडे तरल पदार्थों से परहेज करें।
मकर राशि:-

मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा महिला शत्रुओं से सावधान रहें, आज आपका मन अशांत रहेगा, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, दामपत्य जीवन मिला-जुला रहेगा, आज आपके नए मित्र बन सकते हैं, आज पैसा निवेश करने से आपको बचना चाहिए, जुए व सट्टे में हानि होगी।
कुंभ राशि:-

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, सर्दी-जुकाम व कफ की समस्या संभव है, किसी तीसरे व्यक्ति के कारण से घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, माता व पत्नी के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
मीन राशि:-

मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा संतान को किसी प्रकार का कष्ट संभव है, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, किसी महिला के कारण से मन अशांत रह सकता है, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज जा दिन मिला-जुला रहेगा, बुआ पक्ष के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में समस्या भी तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न कर सकती है।
जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470, 7007245896
Email:- pooshark@astrologysutras.com
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!