19 मई 2021 बुधवार का राशिफल–Astrology Sutras
19 मई 2021 बुधवार का राशिफल–Astrology Sutras

दैनिक राशिफल
यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 19 मई 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-
मेष राशि:-

मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा दिन के मध्य भाग से भाग्य का सहयोग प्राप्त होना शुरू हो जाएगा, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, प्रेमियों के मध्य चल रहे विवाद दूर होंगे, संतान के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव रहेगा।
वृषभ राशि:-

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, घर में किसी मेहमान (परिचित स्त्री) के आने के योग बनेंगे, छोटी बहन के स्वास्थ्य में कुछ समस्या रह सकती है, यात्राओं को टालने का प्रयास करें, आज के दिन बीच-बीच में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होने से व्यथा बढ़ेगी।
मिथुन राशि:-

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा आय वृद्धि हेतु चतुराई से पराक्रम करना होगा, किसी महिला के सहयोग से उन्नति या आय वृद्धि के योग बन रहे हैं या किसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पड़ोस के किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं, भाग्य का सहयोग मिला-जुला रहेगा।
कर्क राशि:-

कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, आज आपका अधिकांश समय आय वृद्धि के उपाय सोचने में लग सकता है, मन की बातों को आज आप परिवार के समक्ष रख सकते हैं, माता का सहयोग प्राप्त होगा, दाम्पत्य जीवन में चले आ रहे विवाद संध्या उपरांत ठीक होने की संभावना है।
सिंह राशि:-

सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा मन व्यथित रहेगा, कुछ देर ध्यान करने से राहत अनुभव होगी, आज आपके मन में अनेक प्रकार के विचार उत्पन्न होंगे, सर्दी-जुकाम की समस्या रह सकती है, अचानक छोटी यात्रा के योग बनेंगे, व्यय में वृद्धि होगी।
कन्या राशि:-

कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा व्यय में वृद्धि होगी, आज कार्य के अतिरिक्त भार या किसी व्यक्ति द्वारा आपके दिल को घात पहुँचाने से मन व्यथित रहेगा, बड़ी बहन व बड़ी बुआ के स्वास्थ्य में समस्या रह सकती है, शत्रुओं से सावधान रहें हालांकि शत्रु आपका कुछ अहित नही कर सकेंगे किंतु सावधानी बरतें अन्यथा तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी।
तुला राशि:-

तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, आज आपका ध्यान आय वृद्धि के उपाय सोचने या परिवार के सदस्यों के लिए कुछ प्लान करने में लग सकता है, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।
वृश्चिक राशि:-

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य की शक्ति से कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे चूँकि आपका भाग्य उतार-चढ़ाव से भरपूर रहता है अतः आज कभी-कभी आपका मन आपके कार्य में लगेगा तो कभी-कभी आपका मन व्यथित भी रहेगा, घर में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, माता का सहयोग प्राप्त होगा, छोटे बच्चों व बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्कता बरतनी होगी।
धनु राशि:-

धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्यतः अच्छा रहेगा भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, धार्मिक कार्यों में रुचि होगी, आज आप किसी धार्मिक विषय की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने को ललाहित रह सकते हैं, सर्दी-जुकाम की समस्या रह सकती है, खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
मकर राशि:-

मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्यतः मिला-जुला रहेगा मन व्यथित रहेगा, स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या संभव है, दाम्पत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, कफ या किसी चीज की अधिक मात्रा में सेवन करने के कारण से उलझन अनुभव होगी, वाणी पर नियंत्रण रखें।
कुंभ राशि:-

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या रह सकती है, किसी महिला के कारण से दाम्पत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, किसी महिला मित्र के द्वारा आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी मित्र को आर्थिक सहयोग भी करने के योग बन रहे हैं अतः किसी को आज कर्जा देने से बचें।
मीन राशि:-

मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा सर्दी-जुकाम, कफ की समस्या रह सकती है, किसी महिला द्वारा झूठा आरोप लगाने से मन व्यथित रहेगा, छोटी यात्रा के योग बनेंगे, शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे अतः चतुराई से प्रत्येक कार्य को करें, जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470, 7007245896
Email:- pooshark@astrologysutras.com
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!