1 जून 2021 सोमवार का राशिफल यह 3 राशि वाले रहें बेहद सावधान–Astrology Sutras

1 जून 2021 सोमवार का राशिफल यह 3 राशि वाले रहें बेहद सावधान–Astrology Sutras

 

आज का राशिफल

आज का राशिफल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा प्रकाशित यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 1 जून 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल

मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आय में वृद्धि के योग बनेंगे, अकास्मिक धन लाभ होने की संभावना रहेगी, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है, यदि आपकी कोई बड़ी बहन या बड़ी बेटी है जो विवाह योग्य हो गयी हैं तो उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है या कहीं से उनके विवाह हेतु कोई प्रस्ताव आ सकता है, जो लोग मंत्र साधना करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

 

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल

वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, घर में खुशियों का माहौल बने रहने से मन प्रसन्न रहेगा, कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, विद्यार्थियों का मन आज पूर्णतया एकाग्र नही हो सकेगा अतः मन को एकाग्र करने हेतु कुछ देर ध्यान करें, मित्रों से मुलाकात संभव है, आज आप खेल-कूद आदि विषयों में अधिक रुचि लेंगे, धर्म से जुड़े किसी कार्य को करने से मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी।

 

उपाय:- गाय को चावल और चीनी मिलाकर खिलाएं।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो आप पिता व गुरु से सलाह कर के लें क्योंकि आज पिता व गुरु की सलाह आपके लिए बेहद शुभ रहेगी, जो लोग मंत्र साधना करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, नवदंपत्तियों या ऐसे व्यक्ति जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं आज उन्हें संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, अकास्मिक यात्रा के योग बनेंगे व उन यात्राओं से लाभ होगा, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, जो लोग धर्मादि से जुड़ा कोई कार्य या पठन-पाठन का कार्य या किताबों का व्यापार करते हैं आज का दिन उनके लिए बेहद शुभ रहेगा, पूर्व से चली आ रही स्वास्थ्य की समस्याएं दूर होने लगेंगी व स्वास्थ्य में कुछ सुधार होना आरंभ होगा, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है।

 

उपाय:- गाय को गुड़ खिलाएं।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल

कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहें, जिन्हें पूर्व से ही स्वास्थ्य की समस्या जैसे हिर्दय जनित कोई समस्या, दमा, रक्त जनित विकार, ज्वरादि पीड़ा हो वह अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतया सतर्क रहें क्योंकि जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर अत्यधिक धन व्यय होने के योग बनाएगी, जो लोग ज्योतिष, विज्ञान आदि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, प्रेमियों के मध्य क्षणिक विवाद के बाद प्रेम रहेगा, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

उपाय:- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें या सुंदरकांड का पाठ करें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा कार्यक्षेत्र में विस्तार हेतु आज आप कोई योजना बना सकते हैं जिसका आपको निकट भविष्य में बेहद शुभ फल प्राप्त होगा, जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती गया, संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आज आपका ध्यान अधिक से अधिक धन अर्जित करने में लगेगा जिस कारण से कुछ तनाव रह सकता है अतः कुछ देर ध्यान करें लाभ मिलेगा, माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा, जिनकी कोरोना काल में नौकरी चली गयी थी आज उन्हें नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

 

उपाय:- आदित्य हिर्दय स्तोत्र का पाठ करें व गाय को गुड़ खिलाएं।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा स्वास्थ्य का ख्याल रखें, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, पिता के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव संभव है, आज आपका धन शत्रुओं या दवाओं या परिवार पर व्यय हो सकता है, मन एकाग्र करने हेतु कुछ देर ध्यान करें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात संभव है।

 

उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल

तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, प्रेमियों के मध्य प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, नवदंपत्तियों या ऐसे व्यक्ति जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं आज उन्हें संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, संतान के स्वास्थ्य में यदि पूर्व से कोई समस्या चली आ रही है तो आज संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बड़ी बहन या बड़ी कन्या यदि विवाह योग्य हो गयी हैं तो आज उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, जो व्यक्ति मंत्र साधना की इच्छा रखते हैं आज का दिन उनके लिए बेहद शुभ रहेगा।

 

उपाय:- विल्वाष्टकम् का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा घर में प्रसन्नता का माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा, माता के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव संभव है, कार्यक्षेत्र के विस्तार हेतु आज आप कोई योजना बना सकते हैं, व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, उच्च अधिकारी से मुलाकात संभव है, आज आपका मन अस्थिर रह सकता है अतः मन को स्थिर करने हेतु कुछ देर ध्यान करें, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, पिता की उन्नति होगी।

 

उपाय:- गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल

धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा व भाग्य का ऐन वक्त पर सहयोग मिलने से आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे जिससे मन में प्रसन्नता की लहर दौड़ उठेगी, छोटे भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, जो लोग मंत्र साधना करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा।

 

उपाय:- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें व गाय को गुड़ खिलाएं।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल

मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा आज आपकी वाणी से लोग अत्यंत प्रभावित होंगे, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, पिता की उन्नति होगी, आज आप कार्य को कुछ नए तरीके से करने का प्रयास कर सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी।

 

उपाय:- कृष्ण चालीसा का पाठ करें।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं से प्रस्ताव आ सकता है, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहने से मन एकाग्र करने में कुछ समस्या आ सकती है अतः ठंडे तरल पदार्थों के सेवन से परहेज करें व कुछ देर योग साधना करें, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, आज आप यात्रा हेतु कुछ विचार बना सकते हैं, महिला शत्रुओं से सावधान रहें व ठंडे तरल पदार्थों से परहेज करें।

 

उपाय:- सूर्य कवच का पाठ करें।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल

मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सचेत रहें, मन व्यथित रहेगा, अकास्मिक यात्रा के योग बनेंगे जो कि शुभ नही रहेंगे अतः उन यात्राओं को टालने का प्रयास करें, शत्रुओं व दवाओं पर धन व्यय होगा, शत्रु पर विजय प्राप्त होगी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी से क्षणिक विवाद संभव है, आज घर में किसी कारण से विवादपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है।

 

उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *