तिल और मस्सों का रहस्य

शरीर पर उपस्थित मस्से का महत्व

शरीर पर उपस्थित मस्से का महत्व

 

तिल और मस्सों का रहस्य
तिल और मस्सों का रहस्य

 

जिस प्रकार से शरीर पर उपस्थित तिल का शुभाशुभ फल होता है व उनका अपना महत्व होता है ठीक उसी प्रकार शरीर पर उपस्थित मस्से का भी अपना एक अलग महत्व होता है व शरीर के अनेक भागों पर मस्से के होने के अलग-अलग फल हमारे शास्त्रों ने बताए हैं तो चलिए जानते हैं शरीर के किस स्थान पर मस्सा होने का क्या फल होता है:-

१. सिर पर मस्सा होने से धन लाभ होता है।

२. चेहरे के पृष्ठ भाग पर मस्सा हो तो व्यक्ति सौभाग्यशाली होता है।

३. मस्तिष्क पर मस्सा होने से व्यक्ति धनी होता है।

४. भौंह पर मस्से का होना दुर्भाग्य का सूचक होता है, यदि दोनों भौंहों के मध्य मस्सा हो तो ऐसा व्यक्ति दुष्ट होता है परंतु इनका परिचय क्षेत्र काफी बड़ा होता है, यदि महिला के भौंह पर मस्सा हो तो वह महिला जल्द ही वैधव्य को प्राप्त करती है।

५. पलक पर मस्से का होना अनेक प्रकार के दुःख की ओर संकेत करता है।

६. नेत्रों पर मस्सा प्रियजन से मिलाप होने का संकेत देता है।

७. मस्तिष्क, कनपटी या नेत्र हड्डी के जोड़ स्थान पर मस्सा हो तो ऐसा व्यक्ति सब कुछ त्याग कर सन्यासी होता हो जाता है।

८. यदि नाक व कान पर मस्सा हो तो ऐसा व्यक्ति आभूषण प्रिय होता है और ऐसे व्यक्ति धार्मिक प्रवत्ति के होते है।

९. यदि गाल पर मस्सा हो तो उसका पुत्र लुंज होता है।

१०. दाढ़ी पर मस्सा होना धन लाभ का सूचक होता है।

११. गले पर मस्से का होना व्यक्ति को खान-पान का शौकीन बनाता है।

 

शरीर पर तिल व मस्से और आपका व्यक्तित्व
शरीर पर तिल व मस्से और आपका व्यक्तित्व

 

१२. हिर्दय व वक्ष स्थल पर मस्से का होना पुत्र-सुख का सूचक होता है ऐसे व्यक्ति को संतान में एक पुत्र अवश्य ही प्राप्त होता है।

१३. पसली व उसके आस-पास का मस्सा दुःख का सूचक होता है।

१४. कंधे का मस्सा व्यक्ति को आकर्षक व्यक्तित्व परन्तु अकर्मण्य बनाता है।

१५. पीठ पर मस्से का होना दुःख और चिंताओं से मुक्ति प्रदान कराने का सूचक होता है।

१६. बाँह पर मस्से का होना शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का सूचक होता है ऐसे व्यक्ति प्रत्येक शत्रु का दमन करने में सक्षम होते हैं।

१७. कलाई का मस्सा व्यक्ति के स्वम् के लिए अशुभ होता है ऐसे व्यक्ति अकसर अपने आपको ही कष्ट देते रहते हैं।

१८. हाथ की अंगुलियों का मस्सा सौभाग्य का सूचक होता है।

१९. पेट पर मस्से का होना सर्जरी का सूचक होता है ऐसे व्यक्ति के जीवनकाल में कम से कम एक सर्जरी की संभावना बनी रहती है।

२०. नाभि पर मस्से का होना चोरी व अग्नि से धन नाश का सूचक होता है।

२१. घुटने पर मस्से का होना गठिया रोग या शत्रुओं से पराजित होने का सूचक होता है।

२२. पिंडलियों पर मस्से का होना गठिया रोग व दुर्घटना से चोट लगने का सूचक होता है।

२३. ऐड़ी पर मस्से का होना चरित्र हनन का सूचक होता है।

विशेष:-

पुरुषों के शरीर पर मस्सा, तिल का दक्षिण भाग पर होना शुभ तथा नारियों के लिए बाएं भाग पर होना शुभ माना जाता है।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470