दैनिक राशिफल: 22 फरवरी 2020 कैसा रहेगा आज का दिन

दैनिक राशिफल: 22 फरवरी 2020 कैसा रहेगा आज का दिन

 

 

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है जिसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, इस गोचरफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आज आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए व नौकरी, व्यापार, दाम्पत्य जीवन, प्रेम, स्वास्थ्य पर लिखूँगा जिसकी सहायता से आप अपने दिनचर्या को पहले से ही प्लान कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 22 फरवरी का दिन किस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा:-

 

 

मेष राशि:-

 

 

 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, सीनियर आपके कार्य से खुश रहेंगे व उनका आपको सहयोग भी प्राप्त होगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, घर का माहौल अच्छा रहेगा।

 

 

वृषभ राशि:-

 

 

 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा घर के माहौल में तनाव की स्थिति रह सकती है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, संतान को किसी प्रकार का कष्ट रह सकता है, तनाव लेने से बचें, नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, जीवन में भागा-दौड़ी आज कुछ अधिक रहेगी, आवेश में आने से बचें, प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

 

 

मिथुन राशि:-

 

 

 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, कार्य के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी जिसका फल आपको भविष्य में मिलेगा, व्यर्थ की यात्राओं को टालें, धार्मिक यात्रा हो सकती है, तनाव लेने से बचें, परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी संभव है।

 

 

कर्क राशि:-

 

 

 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आय में वृद्धि होगी, उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, प्रेमियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

 

 

सिंह राशि:-

 

 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात हो सकती है व उनसे आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं, व्यापारियो के लिए दिन अच्छा रहेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, किसी यात्रा पर जा सकते हैं, घर का माहौल अच्छा रहेगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

 

 

कन्या राशि:-

 

 

 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें, रुका हुआ धन प्राप्त होगा, प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।

 

 

तुला राशि:-

 

 

 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आय की वृद्धि होगी, नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, सीनियर से विवाद संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें, कोई भी कार्य सोच-समझ कर ही करें, जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है, प्रेमियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, फालतू विवाद से बचें।

 

 

वृश्चिक राशि:-

 

 

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन की शुरुवात शानदार होगी, नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, घर का माहौल अच्छा रहेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें, प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

 

धनु राशि:-

 

 

 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा कार्यस्थल पर किसी से विवाद संभव है, घर का माहौल अच्छा रहेगा, किसी पर भी विश्वास करने से बचें, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, कार्य की अधिकता के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

 

 

मकर राशि:-

 

 

 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है, नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपके टैलेंट व कार्य की लोग तारीफ करेंगे, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

 

 

कुंभ राशि:-

 

 

 

कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, कोई भी कार्य सुनियोजित योजना से ही करें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, जीवनसाथी के साथ क्षणिक विवाद संभव है, प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कुछ देर ध्यान करें जिससे मन एकाग्र होगा।

 

 

मीन राशि:-

 

 

 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आज आप व्यापार वृद्धि के लिए कोई निर्णय ले सकते हैं जो कि लाभप्रद सिद्ध होगा, घर का माहौल अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है, मन शांत रहेगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है।

 

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *