दैनिक राशिफल 19 फरवरी 2021: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
दैनिक राशिफल 19 फरवरी 2021: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है जिसे वर्तमान के गोचर की स्थिति के गढ़ना अनुसार लिखा गया है व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में हो स्थित हो उसे चंद्र राशि या जन्म राशि कहा जाता है यदि आपको अपनी जन्म राशि न ज्ञात हो तो उस स्थिति में आप अपने प्रचलित नाम के अनुसार भी अपना राशिफल ज्ञात कर सकते हैं।
मेष राशि:-

मेष राशिफल
मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा कुटुम्ब में कुछ मतभेद संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें, कार्य स्थल पर किसी उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा, मन अशांत रह सकता है, शिव जी को केसर मिश्रित दूध अर्पित करने से आपको काफी हद तक राहत अनुभव होगी, जुए व सट्टे से धन हानि संभव है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
वृषभ राशि:-

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा कार्य की अधिकता के कारण से मन अशांत रह सकता है, कोई भी निर्णय बहुत सोच विचार कर ही लें, भाग्य का सहयोग मिलेगा, किसी महिला से सहयोग प्राप्त होगा, दुर्गा जी को देसी इत्र व किशमिश का भोग लगाना श्रेयस्कर रहेगा, दाम्पत्य जीवन में कुछ उथल-पुथल बनी रहेगी, पिता व छोटी बहन को कुछ कष्ट या उनके साथ कुछ मतभेद संभव रहेगा।
मिथुन राशि:-

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा फिजूल खर्चों पर धन व्यय होने के योग हैं, किसी सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद करने से बचें, श्वान व बैल से सावधानी बरतें, उदर में कोई शिकायत संभव है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा, किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण से कार्यस्थल पर तनाव की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।
कर्क राशि:-

कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आय में वृद्धि के योग बनेंगे, किसी गलत तरीके से धन कमाने से बचें, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, माता का सहयोग प्राप्त होगा, कार्यस्थल पर अतिरिक्त कार्यभार होते हुए भी आप समय से कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे, विलवाष्टकम् का पाठ आपके लिए बेहद शुभ सिद्ध होगा, बड़ी बहन को किसी प्रकार का कष्ट संभव है।
सिंह राशि:-

सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, पशु, वाहन व हथियार से सावधानी बरतें, हनुमान जी को किशमिश का भोग लगाकर संकटमोचन हनुमाष्टक का पाठ करना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने का सोच रहें हैं तो आज का दिन टालने का प्रयास करें, स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।
कन्या राशि:-

कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, किसी गलत कार्य से धनार्जन करने से बचें, किसी मंदिर में वाइपर कुछ दक्षिणा के साथ दान करना आपके लिए बेहद शुभ सिद्ध होगा, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, नवदमपत्तियों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें, दामपत्य जीवन में चला आ रहा तनाव समाप्त होगा, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
तुला राशि:-

तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, तामसिक चीजों व अत्यधिक तेल-मिर्च/मसाले वाले पदार्थों से परहेज करें अन्यथा उदर की समस्या संभव रहेगी, घर में खुशियों का माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा, सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना श्रेयस्कर सिद्ध होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि:-

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा देह में स्फूर्ति बनी रहेगी किंतु दामपत्य जीवन में कलह की स्थिति के कारण से मन अप्रसन्न रहेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, सुंदरकांड का पाठ आपके लिए शुभ सिद्ध होगा, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें।
धनु राशि:-

धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आय को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, झूठ का सहारा लेकर किसी रिश्ते की नई शुरुवात करने से बचें, दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, पराक्रम में वृद्धि होगी, वाणी पर नियंत्रण रखें, हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए शुभ सिद्ध होगा, अनजान लोगों पर विश्वास करने से बचें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, व्यय में वृद्धि होगी।
मकर राशि:-

मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा किसी नए कार्य की शुरुवात के लिए दिन अच्छा है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, बड़े भाई-बहन से वैचारिक मतभेद संभव है, उदर में कोई शिकायत संभव है, शनि स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए शुभ सिद्ध होगा, आय को लेकर चिंता बनी रहेगी, किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें।
कुंभ राशि:-

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा घर में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होने से मन अप्रसन्न रहेगा, माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, मधुराष्टकं का पाठ करना आपके लिए श्रेयस्कर सिद्ध होगा, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे।
मीन राशि:-

मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा यात्राओं के योग बनेंगे, कार्यस्थल पर सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा, किसी सरकारी कर्मचारी से व्यर्थ विवाद न करें, पराक्रम में वृद्धि होगी, छोटी बहन को किसी प्रकार का कष्ट संभव है, भाग्य वृद्धि हेतु सुंदरकांड का पाठ करना लाभप्रद सिद्ध होगा, आय में वृद्धि होगी।
जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470, 7007245896
Email:- pooshark@astrologysutras.com
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!