Loading...
Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: मकर लग्न व मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: मकर लग्न व मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मकर लग्न गोचरफल
मकर लग्न गोचरफल

 

मकर लग्न व मकर राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का षष्ठ भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, मीडिया की बातों पर अधिक ध्यान न दें अन्यथा तनाव बना रह सकता है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें, विपरीत परिस्थितियों से होते हुए सफलता प्राप्त होगी, मामा पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके सप्तम भाव में आ जाएंगे जिस कारण से जीवनसाथी के स्वभाव में तेजी अनुभव होगी, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें, आपकी कुंडली के सप्तम भाव का स्वामी चंद्र होता है जो यह दर्शाता है कि आपका जीवनसाथी थोड़ा भावुक व चंचल होंगे अतः उनको प्रेम से वश में करने की कोशिश करें विशेषतः 21 जुलाई के दिन जीवनसाथी के साथ विवाद से बचें अन्यथा बड़ा विवाद होने की संभावना रहेगा, माह के शुरुवात में शुक्र का पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व उन्हें विवाह के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो यह माह आपके लिए शुभ रहेगा, विद्यार्थियों को कुछ परिश्रम के साथ सफलता मिलेगी, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, माह के शुरुवात में मंगल का तीसरे भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप छोटे भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे व उनका सहयोग भी प्राप्त होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, आवेश में आने से बचें, भाग्य वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना होगा और मेहनत का पूर्ण फल भी प्राप्त होगा, तामसिक चीजों के सेवन से बचें, ज्वर/सर दर्द, फोड़े-फुंसी होने या किसी प्रकार से चोट लगने की संभावना रहेगी, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, माह के शुरुवात में द्वादश भाव से गुरु व केतु का गोचर रहेगा फलस्वरूप आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, खर्चों में वृद्धि होगी, घर के बड़े-बुजुर्ग, पढ़ाई व विद्यार्थियों पर धन व्यय होगा।

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

माह के शुरुवात में शनि का लग्न से गोचर रहेगा फलस्वरूप जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, कार्यस्थल पर कार्य का बोझ अचानक से बड़ सकता है किंतु जल्द ही बड़ी राहत भी अनुभव होगी, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे, 4 व 5 जुलाई का समय तनावपूर्ण रह सकता है, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 6 व 7 जुलाई को अचानक धन हानि के योग बनेंगे, घर से समय लेकर कार्यस्थल के लिए निकलें अन्यथा आपको यह दो दिन विलंब होने की संभावना अधिक रहेगी, 11 जुलाई के बाद से भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, 12 जुलाई के दिन भाई-बहन व पड़ोसियों से संबंध मधुर होंगे, 13 जुलाई को धन लाभ के योग बनेंगे, 14 जुलाई को किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव है किंतु उनके समक्ष बहुत सोच-समझ कर ही बोलें अन्यथा तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, यदि आप किसी से अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं या अपने प्रेमी/प्रेमिका को विवाह के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो 17 जुलाई का दिन बहुत शुभ रहेगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, 20 जुलाई के दिन अचानक धन हानि के योग बनेंगे या फिजूल खर्चों पर धन व्यय होगा, 21 जुलाई के दिन जीवनसाथी से विवाद करने से बचें, 26 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

कुल मिलाकर मकर लग्न व मकर राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा जिसमें नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, प्रेमियों के लिए प्रेम विवाह के योग बनेंगे, विद्यार्थियों को कुछ परिश्रम के साथ सफलता प्राप्त होगी, तनाव लेने से बचें, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, खर्चों में वृद्धि होगी, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, माह की 4, 5, 6, 14, 18, 19, 20, 21, 23, 24 व 31 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि मकर लग्न व मकर राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल देकर अदित्यहिर्दय स्तोत्र का पाठ करें व अमावस्या के दिन विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: धनु लग्न व धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: धनु लग्न व धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

धनु लग्न
धनु लग्न मासिक गोचरफल

 

धनु लग्न व धनु राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का सप्तम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जीवनसाथी के स्वभाव में तेजी अनुभव होगी, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें, बुध से बन रहे भद्र योग के कारण से कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, विवाह के योग बनेंगे, यदि आपके विवाह में बाधाएं आ रही है तो राहु के उपाय करें लाभ होगा, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे अतः पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो साझेदार के साथ विवाद करने से बचें, माह के शुरुवात में शुक्र का छठे भाव से गोचर रहेगा अतः महिलाओं के साथ व्यर्थ विवाद में न पड़ें, दवाइयों, जीवनसाथी या शत्रुओं पर धन व्यय हो सकता है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जिन्हें हार्मोन्स से जुड़ी समस्या हो व गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, वाहन सावधानी से चलाएं, माह के शुरूवात में मंगल का चतुर्थ भाव से गोचर रहेगा जिस कारण से घर में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, आय में वृद्धि के योग बनेंगे, 1 से 3 जुलाई तक का समय बहुत शुभ नही है अतः तनाव लेने से बचें, फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें, मन में अलग तरह के विचार उत्पन्न होने से अपने आपको कुछ असहज अनुभव करेंगे, 4 से 15 जुलाई तक का समय नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 16 व 17 जुलाई को खर्चों में वृद्धि होगी, यह दो दिवस वाहन विशेष सावधानी से चलाएं व समय लेकर कार्य स्थल के लिए निकलें, किसी बड़े अधिकारी से विवाद संभव रहेगा।

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

माह के शुरुवात में गुरु व केतु का लग्न से गोचर रहेगा फलस्वरूप विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि लग्न में स्वराशि गुरु हंस योग, सप्तम में स्वराशि बुध भद्र योगभाग्येश सूर्य का सप्तम भाव से गोचर बहुत शुभ है अर्थात गोचर में आपके लिए राजयोग बनेंगे फलस्वरूप इस माह बेरोजगारों को नौकरी, विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह हेतु कोई रिश्ता अवश्य ही प्राप्त होना चाहिए अतः इस माह पूर्णतया प्रयत्नशील रहिए, माह के शुरुवात में दूसरे भाव से शनि का गोचर रहेगा जो कि वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, व्यय में वृद्धि होगी, वाणी पर नियंत्रण रखें, 18 व 19 जुलाई आपके लिए शुभ रहेगा अतः इस दिन यदि कोई इंटरव्यू हो तो उसे अवश्य दें, 20 से 22 जुलाई तनावपूर्ण भरा रहेगा, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है फिर भी 20 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 23 से 25 जुलाई के मध्य कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, 26 से 31 जुलाई का समय बहुत शुभ नही है अतः इन दिनों कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें क्योंकि आपके अधिकतर निर्णय गलत सिद्ध हो सकते हैं, तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी अतः तनाव लेने से बचें, खर्चों में वृद्धि होगी, मन में अलग तरह के विचार उत्पन्न होने से खुद को असहज अनुभव करेंगे, 6, 13 व 26 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 5 जुलाई को स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें व तनाव लेने से बचें, 21 जुलाई को ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, तनाव लेने से बचें, अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न होंगी।

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

कुल मिलाकर धनु लग्न व धनु राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा जिसमें विवाह के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न होंगी, वाहन सावधानी से चलाएं, वाणी पर नियंत्रण रखें व व्यर्थ के विवाद में न पड़ें, तनाव लेने से बचें, माह की 1, 2, 3, 5, 16, 17, 20, 21, 22, 29 व 30 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि धनु लग्न व धनु राशि वाले व्यक्ति यदि अमावस्या के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर नारियल को बहते पानी में प्रवाहित करें और नित्य सूर्य को जल दें व रुद्राक्ष की माला और चाँदी का कड़ा/चेन धारण करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

वृश्चिक लग्न
वृश्चिक लग्न कुंडली

 

वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व शुक्र का गोचर आपके अष्टम भाव से रहेगा अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें विशेषतः 18 जून से 15 जुलाई तक का समय आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा शुभ नही है, जीवनसाथी की वाणी कुछ कटु अनुभव होगी जिस कारण जीवनसाथी से समय-समय पर वैचारिक मतभेद संभव रहेंगे, पेट, गले व मुख से जुड़ी समस्याएं संभव है, गर्म चीजों से परहेज करें, तनाव लेने से बचें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके भाग्य स्थान में चलें जाएंगे फलस्वरूप यात्राओं के योग बनेंगे, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, प्रेमियों के लिए अपने प्यार का इजहार करने के लिए अच्छा समय रहेगा, 1 से 4 जुलाई के मध्य धन लाभ के योग बनेंगे, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव रहेगी व उनके साथ अच्छा समय भी बीतेगा, 5 से 10 जुलाई का समय बहुत शुभ नही है अतः कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लें क्योंकि आपके अधिकतर निर्णय गलत सिद्ध हो सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें, 11 से 16 जुलाई के मध्य बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के अच्छे योग बनेंगे अतः इस दौरान यदि कोई इंटरव्यू हो तो उसे अवश्य दें, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, 12 जुलाई के दिन आपके मन में नए विचार आ सकते हैं तथा उन विचारों से आपको लाभ होगा, 13 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 17 जुलाई का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, किसी रोमैंटिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो अपने प्यार का इजहार करने के लिए यह सबसे अच्छा दिन रहेगा।

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

माह के शुरुवात में शुक्र का सप्तम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, जीवनसाथी पर धन व्यय होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, माह के शुरुवात में शनि का तीसरे भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप छोटे भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे व उनका सहयोग भी प्राप्त होगा, तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा फिर भी भाग्य वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना पड़ेगा, जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, माह शुरूवात में मंगल का पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, नवदम्पत्तियों को लिए संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की उन्नति होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, तामसिक चीजों से परहेज करें, वाणी पर नियंत्रण रखें, माह के शुरुवात में गुरु दूसरे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप धन लाभ के योग बनेंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है किंतु विवाह के योग नवंबर से आरंभ होंगे, आपकी कही गयी अधिकतर बात सत्य सिद्ध हो सकती है अतः सोच-समझकर ही कुछ बोलें, व्यापारियों के लिए यह माह अच्छा सिद्ध होगा, प्रमोशन व नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, 17 से 23 जुलाई के मध्य उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, धन लाभ के योग बनेंगे, 24 से 31 जुलाई के मध्य भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, पड़ोसियों से यदि कोई विवाद चल रहा है तो वह समाप्त होगा व उनसे आपके संबंध मधुर होंगे, यात्राओं के योग बनेंगे, परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

कुल मिलाकर वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा जिसमें तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की उन्नति होगी, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, धन लाभ के योग बनेंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, माह की 5, 6, 7, 8, 9, 10, 14, 15, 18, 19, 27 व 28 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व अदित्यहिर्दय स्तोत्र का पाठ करें व अमावस्या के दिन विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: तुला लग्न व तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: तुला लग्न व तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

तुला लग्न
तुला लग्न कुंडली

 

तुला लग्न व तुला राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला-जुला रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का गोचर नवम भाव से रहेगा फलस्वरूप पिता का सहयोग प्राप्त होगा किंतु पिता से वैचारिक मतभेद भी संभव रहेगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, आय वृद्धि के योग बनेंगे, मित्रों को कष्ट संभव है, यात्राओं के योग बनेंगे, बुद्धि व विवेक द्वारा उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर दशम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, पिता से वैचारिक मतभेद होंगे, सीनियर से विवाद में न पड़ें, माह के शुरुवात में मंगल का षष्ठ भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होंगे व जीवनसाथी के स्वभाव में तेजी अनुभव होगी जो कि आप 18 जून के बाद की स्थिति देखकर अनुभव होने लगेगा, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, तामसिक चीजों से परहेज करें, क्रोध पर नियंत्रण रखें, माह के शुरुवात में शुक्र का अष्टम भाव से गोचर रहेगा अतः यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा नही रहेगा, किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी, वाहन सावधानी से चलाएं, अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, जिन्हें हार्मोन्स से जुड़ी समस्या हो विशेषकर महिलाएं जिन्हें थाइराइड की भी समस्या हो अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 1 से 5 जुलाई के मध्य जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, 6 से 12 जुलाई के मध्य पुनः जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद आरंभ होने लगेंगे, अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, तनाव लेने से बचें, व्यर्थ विवाद में न पड़ें, वाहन सावधानी से चलाएं, यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो  6 से 12 जुलाई का समय शुभ नही है अतः इन तिथियों का त्याग करें अन्यथा बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं, 13 से 18 जुलाई में आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, भाग्य का सहयोग मिलेगा, अचानक से उन्नति का कोई अवसर आपको प्राप्त हो सकता है।

 

तुला राशिफल
तुला राशिफल

 

माह के शुरुवात में शनि का चतुर्थ भाव से गोचर रहेगा अतः जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, माता के स्वास्थ्य व आपकी छाती में गैस चढ़ने के कारण दर्द की समस्या रह सकती है, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, कार्यस्थल पर अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण से थकान अनुभव हो सकती है, सरकारी अफसरों व सीनियर से विवाद में न पड़ें, माह के शुरुवात में गुरु व केतु का धनु राशि से गोचर रहेगा फलस्वरूप छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद रहेगा, व्यापारियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, जो लोग पूरे मन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए हैं उनके लिए जुलाई व अगस्त माह बहुत अच्छा रहेगा, 12 जुलाई को जीवनसाथी से विवाद संभव रहेगा जिस कारण से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होगी अतः तनाव लेने से बचें, 13 व  26 जुलाई को धन हानि के योग बनेंगे, 14 जुलाई को किसी बड़े अधिकारी, राजपुरुष से मुलाकात संभव है, 17 जुलाई के दिन वाहन सावधानी से चलाएं एक्सीडेंट होने के योग बनेंगे, जिन्हें हार्मोन्स की समस्या हो वह इस दिन स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सचेत रहें, 19 से 23 जुलाई का समय आपके लिए अच्छा रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, ज़िम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र के लिए यह अच्छा समय रहेगा, यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो अपने साझेदार पर इन दिनों अधिक विश्वास करने से बचें व सचेत रहें, 21 जुलाई को तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, व्यर्थ विवाद में न पड़ें, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, 24 से 27 जुलाई के मध्य धन लाभ के योग बनेंगे, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, चाचा व मित्र से संबंध मधुर होंगे, 28 से 31 जुलाई में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें, व्यय/खर्चों में वृद्धि होगी, जीवनसाथी पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, व्यर्थ विवाद में न पड़ें विशेषतः किसी महिला से विवाद न करें।

 

 

तुला राशि
तुला राशि

 

कुल मिलाकर तुला लग्न व तुला राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला-जुला रहेगा जिसमें पिता व जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, मित्रों को कष्ट संभव है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, किसी बड़े अधिकारी या राजपुरुष से मुलाकात संभव है, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, जीवनसाथी पर धन व्यय होगा, खर्चों में वृद्धि होगी, किसी पर भी अधिक विश्वास करने से बचें, वाहन सावधानी से चलाएं, माह की  6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 26, 28, 29, 30, 31 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि तुला लग्न व तुला राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल अर्पित कर आदित्य हिर्दय स्तोत्र का पाठ करें व संकठा चतुर्थी और विनायक चतुर्थी का व्रत करें और शुक्रवार के दिन गाय को चावल-चीनी खिलाएं तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कन्या लग्न
कन्या लग्न कुंडली

 

कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए जुलाई 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का दशम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, कार्य के सिलसिले से यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, पिता का सहयोग प्राप्त होगा व उनसे आपके संबंध भी मधुर होंगे, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके एकादश भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप खर्चों में वृद्धि होगी, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, संतान, प्रॉपर्टी को लेकर भी तनाव हो सकता है, प्रेमियों के मध्य वैचारिक मतभेद होने के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में शुक्र का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, धन लाभ के योग बनेंगे, किसी महिला से धन लाभ या महिला के सहयोग से उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, कुटुंब अर्थात परिवार में किसी महिला के कारण से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, महिलाओं के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, माह के शुरुवात में शनि का पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की उन्नति होगी व उनका सहयोग प्राप्त होगा, विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय सिद्ध होगा।

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

माह के शुरुवात में गुरु व केतु का चतुर्थ भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप घर खरीदने के लिए मन में विचार आएंगे, परिवार वालों की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, माह के शुरुवात में मंगल का सप्तम भाव से गोचर रहेगा अतः जीवनसाथी के स्वभाव में तेजी अनुभव होगी, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, 11 जुलाई के बाद उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, 1 से 4 जुलाई तनावपूर्ण रह सकता है अतः तनाव लेने से बचें, पैसे की कमी अनुभव होगी, खर्चों में वृद्धि होगी, व्यर्थ विवाद से बचें, 5 से 8 जुलाई के मध्य में नए विचार आएंगे, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे, विद्यार्थियों, प्रेमियों व संतान के लिए यह अच्छा समय रहेगा, 12 जुलाई के दिन बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, धन लाभ के योग बनेंगे, 6 व 13 जुलाई को अचानक धन लाभ हो सकता है, 14 जुलाई नौकरी पेशा व व्यापारियों के लिए अच्छा समय रहेगा, किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव रहेगी, 17 जुलाई को यात्राओं के योग बनेंगे व उस यात्रा से लाभ भी प्राप्त होगा, 19 से 22 जुलाई के मध्य खर्चों में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें व तनाव लेने से बचें, 20 जुलाई को रुका हुआ धन मिल सकता है, 23 से 25 जुलाई कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय रहेगा, सीनियर से आपके संबंध मधुर होंगे, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे व आपके कार्य की सराहना भी करेंगे, 26 से 28 जुलाई के मध्य व्यर्थ विवाद से बचें, अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं, 29 से 31 जुलाई आपके लिए अच्छा समय रहेगा, उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, यात्राओं के योग बनेंगे व उन यात्राओं से लाभ भी प्राप्त होगा, 21 जुलाई को संतान व प्रॉपर्टी को लेकर तनाव रह सकता है, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेंगे, प्रेमियों के मध्य तनावपूर्ण स्थितियाँ बनी रहेगी।

 

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

कुल मिलाकर कन्या लग्न व कन्या राशि वालों के लिए जुलाई 2020 अच्छा रहेगा जिसमें बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, सीनियर से आपके संबंध मधुर होंगे, किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें व तनाव लेने से बचें, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, व्यर्थ विवाद में न पड़ें, माह की 1, 2, 3, 4, 19, 20, 21, 22, 26, 27 व 28 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कन्या लग्न व कन्या राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व मंगलवार का व्रत करें और अमावस्या के दिन विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ कर के बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

सिंह लग्न
सिंह लग्न कुंडली

 

सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला-जुला रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का एकादश भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, चाचा से संबंध मधुर होंगे, यदि आपका कार्य फाइनेंस, मार्केटिंग, सौंदर्य, टीचिंग, बैंक, इंश्यूरेंस से जुड़ा हुआ है तो उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में आ जाएंगे अतः 16 जुलाई के बाद कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर ही लें व कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले उस पेपर को अच्छे से पढ़ लें, खर्चों में वृद्धि होगी, दवाईयों पर धन व्यय होगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, यदि बिजली बिल या कोई टैक्स भरना बाकी हो तो उसको 16 जुलाई से पहले भर दें, 1 जुलाई आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे व उनके साथ किसी रोमैंटिक यात्रा भी जा सकते हैं, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के अच्छे योग बनेंगे अतः यदि 1 जुलाई के दिन कोई इंटरव्यू हो तो उसे अवश्य दें, 2 से 5 जुलाई में अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः व्यर्थ विवाद से बचें, इस दौरान आपके लिए हुए अधिकतर निर्णय गलत सिद्ध हो सकते हैं अतः इन दिनों कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ससुराल पक्ष से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, 6 जुलाई को धन हानि के योग बनेंगे, यात्राओं के योग बनेंगे, 7 व 12 जुलाई आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे, यात्राओं के योग बनेंगे, 13 से 15 जुलाई के मध्य कोई भी रिस्क न लें अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है, यदि आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए यह अच्छा समय रहेगा, मित्रों से मुलाकात संभव रहेगा व उनके साथ अच्छा समय बीतेगा, धन लाभ के योग बनेंगे, तनाव लेने से बचें, माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 13 जुलाई को धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे, माह के शुरुवात में शुक्र का दशम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, यदि आपका कार्य मार्केटिंग, फाइनेंस, टीचिंग, सौंदर्य, खान-पान से जुड़ा हुआ है तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए शुभ सिद्ध होगा किंतु शुक्र के वक्री रहने के कारण से कुछ परिश्रम करने पर ही सफलता प्राप्त होगी, माता का सहयोग प्राप्त होगा।

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

माह के शुरुवात में केतु व गुरुका पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा फिर भी कभी-कभी भाग्य से निराशा हाथ लगेगी क्योंकि मंगल का अष्टम भाव से गोचर रहेगा जो कि आपकी कुंडली में भाग्य स्थान का स्वामी होता है, गर्म चीजों के सेवन से परहेज करें, यदि आपको रक्त जनित कोई विकार हो या हिर्दय जनित कोई समस्या हो तो अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, माह के शुरुवात में शनि का षष्ठ भाव से गोचर रहेगा अतः वाहन सावधानी से चलाएं, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, छोटे भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, पराक्रम में वृद्धि होगी, फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें, 16 से 19 जुलाई के मध्य कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें क्योंकि आपके अधिकतर निर्णय गलत सिद्ध हो सकते हैं, खर्चों में वृद्धि होगी, 20 व 26 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 20 से 22 जुलाई तक समय नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा सिद्ध होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 23 से 26 जुलाई का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा, मन प्रसन्न रहेगा, कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, धन लाभ के योग बनेंगे, 27 व 28 जुलाई का समय आप के लिए अच्छा रहेगा भाई-बहन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, 29 जुलाई से 2 अगस्त के मध्य आप अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, घर का माहौल अच्छा रहने से मन प्रसन्न रहेगा, घर वालों के साथ कहीं पिकनिक या घूमने जा सकते हैं।

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

कुल मिलाकर सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला जुला रहेगा जिसमें पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, कोई भी निर्णय बहुत सोच-विचार कर ही लें, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, व्यर्थ विवाद में न पड़ें, वाहन सावधानी से चलाएं, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, माह की  2, 3, 4, 5, 6, 16, 17, 18 व 19 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि सिंह लग्न व सिंह राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कर्क लग्न
कर्क लग्न

 

कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का द्वादश भाव से गोचर रहेगा अतः पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद न करें, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, यदि आप किसी नए कार्य का आरंभ करना चाहते हैं तो अभी कुछ समय और रुक जाएं क्योंकि द्वादश भाव से राहु का गोचर नए कार्य के शुरुवात के लिए शुभ नही होता, अनैतिक संबंध बनाने से बचें, खर्चों में वृद्धि होगी, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे फलस्वरूप क्रोध पर नियंत्रण रखें, सीनियर से व्यर्थ विवाद में न करें, 1 से 3 जुलाई तक का समय प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए अच्छा सिद्ध होगा, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, 4 व 5 जुलाई स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत शुभ नही है अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, यदि आप कर्ज के लिए आवेदन करना चाहते हैं यह समय आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा, ठंडी चीजों से परहेज करें, खर्चों में वृद्धि होगी, 6 व 7 जुलाई जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें, दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, 8 से 10 जुलाई तक का समय आपके लिए बहुत शुभ नही है अतः थोड़ा सावधान रहें, व्यर्थ विवाद में न पड़ें अन्यथा अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, तनाव लेने से बचें, ससुराल जाने के योग बनेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें, 11 व 12 जुलाई को यात्राओं के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, व्यापारियों व नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, 13 से 15 जुलाई तक का समय व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा, किसी बड़े अधिकारी या नेता/राजनेता से मुलाकात संभव रहेगी, 6 जुलाई को धन चोरी होने या शत्रुओं या दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, 13 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में मंगल का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा अतः कार्य के सिलसिले से यात्राओं के योग बनेंगे, किसी भी बात को लेकर जिद्द न करें, धैर्य व संयम से काम करें, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, माता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में केतु व गुरु का षष्ठ भाव से गोचर रहेगा अतः परिवार में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होने के योग बनेंगे, संतान व परिवार के सदस्यों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

माह के शुरुवात में शुक्र का लाभ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप घर के वातावरण में खुशियों का माहौल रहेगा किंतु फिर भी बीच-बीच में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी महिला से धन लाभ या उन्नति के नए अवसर प्राप्त होने के योग बनेंगे, संतान की उन्नति होगी, माह के शुरुवात में शनि का सप्तम भाव से गोचर रहेगा अतः बड़ों का सम्मान करें, विवाह के योग बनेंगे अतः कहीं विवाह हेतु बात चल सकती है किंतु विवाह होने के योग नवंबर के मध्य भाग से आरंभ होंगे, जीवनसाथी का स्वभाव कुछ गंभीर अनुभव होगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त करने हेतु मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, जीवन में भागा दौड़ी बनी रहेगी, जिनके विवाह में बाधा आ रही हो वह शनि के उपाय करें, 20 जुलाई को धन हानि (चोरी/शत्रुओं/दवाईयों पर धन व्यय होने) के योग बनेंगे, 16 व 17 जुलाई आपके लिए बेहद शुभ रहेगा यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो यह अच्छा समय सिद्ध होगा, जीवनसाथी के साथ किसी रोमैंटिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, यदि आप कहीं पैसा निवेश करना चाहतें हैं तो उसके लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, 18 से 20 जुलाई के मध्य कोई भी व किसी भी प्रकार का निर्णय न लें और बहुत ही सतर्कता के साथ प्रत्येक कार्य करें, 21 व 22 जुलाई का समय भी बेहद शुभ नही है अतः तनाव लेने से बचें व वाणी पर नियंत्रण रखें, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा किन्तु कार्यक्षेत्र के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा, 23 से 26 जुलाई में धन लाभ के योग बनेंगे विशेषतः 26 जुलाई का दिन बहुत शुभ रहेगा, परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा, यात्राओं के योग बनेंगे, भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, 27 से 30 जुलाई तक का समय संतान के लिए शुभ रहेगा, माता का सहयोग प्राप्त होगा, घर में खुशियों का माहौल रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा, 31 जुलाई व 1 अगस्त का समय बहुत शुभ नही है अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, ठंडे पदार्थों से परहेज करें, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

कुल मिलाकर कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा जिसमें किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ठंडे पदार्थों से परहेज करें, परिवार व संतान पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, महिलाओं से लाभ होगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी बड़े अधिकारी, नेता/राजनेता से मुलाकात संभव रहेगी, यदि 8 व 18 जुलाई के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो 8 जुलाई को दोपहर 12:30 से पहले व 18 जुलाई को 9:30 से पहले ले लें उसके बाद का समय शुभ नही रहेगा, माह की 4, 5, 8, 6, 9, 10, 18, 19, 20 व 31 तिथियाँ शुभ नही है अतः इनमें विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कर्क लग्न व कर्क राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ करे व अमावस्या के दिन बहते जल में नारियल प्रवाहित करें और शनिवार के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करें व नित्य सूर्य को जल दें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

वृषभ लग्न
वृषभ लग्न

 

वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का दूसरे भाव से गोचर रहेगा अतः वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, नेत्रों में कोई समस्या रह सकती है, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, परिवार के सदस्यों से वैचारिक मतभेद के कारण से विवाद संभव रहेगा, तामसिक चीजों के सेवन करने से बचें 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके तीसरे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप पराक्रम में वृद्धि होगी, माता व छोटे भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा व छोटे भाई-बहन की उन्नति भी होगी, किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव रहेगी, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, आवेश में आने से बचें, 5 जुलाई के दिन व्यर्थ विवाद करने से बचें तथा नेत्रों के प्रति विशेष सावधानी बरतें, 12 जुलाई को धन लाभ या किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, 13 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 14 जुलाई को बड़े अधिकारियों से मुलाकात संभव रहेगी किंतु उनसे बहुत अधिक लाभ की अपेक्षा न रखें अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है, माह के शुरुवात में शुक्र का लग्न से ही गोचर रहेगा जिस कारण से कुछ परिश्रम के साथ सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे, 17 जुलाई को प्रेमियों के लिए काफी अच्छा दिन रहेगा यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, वस्त्र, आभूषण क्रय करने के योग बनेंगे।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

माह के शुरुवात में मंगल का एकादश भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप आय में वृद्धि के योग बनेंगे, यात्राओं पर धन व्यय होगा, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, संतान से विवाद या संतान को कष्ट संभव रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, माह के शुरुवात में शनि का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा अतः भाग्य का सहयोग प्राप्त करने हेतु अधिक प्रयास करना होगा, लंबी यात्राओं के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, पैरों या जोड़ों में दर्द की शिकायत रह सकती है, माह के शुरुवात में केतु व गुरु का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, कोई भी रिस्क लेने से बचें, दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, जिन्हें हिर्दय जनित कोई रोग हो व गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 20 व 26 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 1 जुलाई से 5 जुलाई तक कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लें, खर्चों में वृद्धि होगी, 6 से 12 जुलाई के मध्य बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, 13 से 18 जुलाई तक का समय परिवार वालों के साथ अच्छे से बीतेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा व आनंद की अनुभूति होगी किंतु वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा व्यर्थ के विवाद भी हो सकते हैं, 19 से 23 जुलाई के मध्य भाई-बहन व पड़ोसियों से संबंध मधुर होंगे, 21 जुलाई के दिन पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, 24 से 27 जुलाई तक का समय परिवार वालों के साथ आनंद से बीतेगा, 28 से 31 जुलाई तक का समय विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए अच्छा रहेगा, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, संतान को कष्ट संभव रहेगा।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

कुल मिलाकर वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई  2020 सामान्य रहेगा जिसमें धन लाभ के योग बनेंगे, किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव रहेगी, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेंगे, सर दर्द, नेत्रों में चोट, दर्द या जलन की शिकायत संभव रहेगी, प्रेमियों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, गुरु का अष्टम भाव से केतु के साथ गोचर स्वास्थ्य, संतान व विद्या के लिए बहुत शुभ संकेतक नही है अतः थोड़ा सावधान रहें माह की  1 से 5 व 14, 17, 21 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि वृषभ लग्न व वृषभ राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल देकर अदित्यहिर्दय स्तोत्र व राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

18 जून 2020: 3 ग्रहों के बाद अब बुध भी होंगे वक्री जानें बुध के वक्री होने पर क्या सावधानी बरतनी चाहिए—–Astrology Sutras

18 जून 2020: 3 ग्रहों के बाद अब बुध भी होंगे वक्री जानें बुध के वक्री होने पर क्या सावधानी बरतनी चाहिए—–Astrology Sutras

 

बुध मिथुन राशि में वक्री
बुध मिथुन राशि में वक्री

 

शनि, गुरु व शुक्र वर्तमान में वक्री अवस्था से गोचर कर रहे हैं और आज अर्थात 18 जून 2020 को प्रातः  9 बजकर 52 मिनट पर बुध भी वक्री हो जाएंगे तथा 12 जुलाई को पुनः मार्गी हो जाएंगे बुध बुद्धि, वाणी, चेतना, व्यापार, रेडियो, मोबाइल और त्वचा के कारक होते हैं अतः बुध के वक्री होने से विभिन्न राशियाँ भी प्रभावित होंगी तो चलिए जानते हैं बुध के वक्री अवस्था में गोचर के दौरान विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा:-

 

मेषादि 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव
मेषादि 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव

 

मेष राशि:-

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

मेष राशि वालों के लिए बुध तीसरे से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः बहुत सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें व जोखिम लेने से बचें, छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें।

 

उपाय:- नित्य गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित कर गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें व संकठा चतुर्थी और विनायक चतुर्थी का व्रत करें।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

वृषभ राशि वालों के लिए बुध दूसरे भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः वाणी पर नियंत्रण रखें, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें, संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कुछ परिश्रम के साथ सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे।

 

उपाय:- गणेश अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।

 

मिथुन राशि:-

 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

 

मिथुन राशि वालों के लिए बुध लग्न से ही वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः तनाव लेने से बचें व स्वास्थ्य का ख्याल रखें, त्वचा संबंधित कोई समस्या संभव है, वाहन सुख प्राप्त हो सकता है, व्यय में वृद्धि होगी।

 

उपाय:- गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

कर्क राशि वालों के लिए बुध द्वादश भाव से गोचर करेंगे अतः खर्चों पर नियंत्रण बना कर रखें, किसी से व्यर्थ विवाद में न पड़ें व लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, किसी नए कार्य के आरंभ के लिए यह अच्छा समय रहेगा।

 

उपाय:- गणेश गायत्री मंत्र का नित्य जाप करें।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

 

सिंह राशि वालों के लिए बुध एकादश भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः यात्राओं पर धन व्यय होगा, आय वृद्धि के योग बनेंगे, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, बुआ व बड़ी बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

उपाय:- नित्य गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशिफल
कन्या राशिफल

 

कन्या राशि वालों के लिए बुध दशम भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः मन में किसी न किसी प्रकार का भय बना रह सकता है, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवाद में न पड़ें।

 

उपाय:- नित्य गणेश गायत्री मंत्र का जाप करें।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशिफल
तुला राशिफल

 

तुला राशि वालों के लिए बुध नवम भाव से वक्री होकर गोचर करेंगे अतः धार्मिक यात्राओं या धार्मिक कार्यों या कार्य के सिलसिले से की गई यात्राओं पर धन व्यय होगा, भाग्य वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना होगा, पिता के स्वास्थ्य में परेशानी संभव है, महिलाओं से व्यर्थ विवाद करने से बचें।

 

उपाय:- बुधवार के दिन कोई साग व शुक्रवार के दिन शकर मिश्रित चावल गाय को खिलाएं।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध अष्टम भाव से वक्री होकर गोचर करेंगे अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, व्यर्थ विवाद में न पड़ें व तनाव लेने से बचें, जीवनसाथी की वाणी में तेजी अनुभव होगी, ससुराल पक्ष से विवाद संभव है, निवेश करने से बचें।

 

उपाय:- संकठा चतुर्थी व विनायक चतुर्थी का व्रत करें व नित्य गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

धनु राशि वालों के लिए बुध सप्तम भाव से वक्री होकर गोचर करेंगे अतः विवाह में कुछ दिक्कतें आएंगी, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें, कार्यस्थल पर किसी से क्षणिक विवाद होने के कारण से तनाव रह सकता है, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।

 

उपाय:- नित्य गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करें व अर्पित की हुई दूर्वा घास से कुछ अपने पर्स या जेब में रखें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए बुध षष्ठ भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः तनाव लेने से बचें, जिन्हें न्यूरो से संबंधित समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, मामा पक्ष से वैचारिक मतभेद संभव है।

 

उपाय:- गणेश चालीसा व शनि स्तोत्र का नित्य पाठ करें।

 

कुंभ राशि:

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए बुध पंचम भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, विद्यार्थियों के लिए यह मिला-जुला समय रहेगा, संतान को कष्ट संभव है, अपने सीनियर से व्यर्थ विवाद में न पड़ें।

 

उपाय:- राम रक्षा स्तोत्र का नित्य पाठ करें व गणेश गायत्री मंत्र का नित्य जाप करें।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए बुध चतुर्थ भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः माता से विवाद संभव रहेगा, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव रहेगा, किसी अपरिचित की बातों में आने से बचें।

 

उपाय:- गणेश सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करें।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470