Loading...
Categories
Prediction Rashifal Recent Post

वार्षिक राशिफल 2023: जानिए, मकर राशि व मकर लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

वार्षिक राशिफल 2023 मकर राशि व मकर लग्न
वार्षिक राशिफल 2023 मकर राशि व मकर लग्न

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार मकर राशि व मकर लग्न वालों के लिए वर्ष 2023 सामान्य रूप से अच्छा रहेगा वर्ष के आरंभ में शनि का मकर राशि से गोचर रहने के कारण से मन में कुछ उलझने अनुभव हो सकती है, स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें, 12 जनवरी को मंगल मार्गी हो जाएंगे और मंगल की दृष्टि आय स्थान और बाहरी स्थान दोनों पर रहेगी और 27 जनवरी से शनि भी द्वितीय स्थान में आ जाएंगे जिससे खर्च में कुछ अधिकता रह सकती है, गर्म चीजों के सेवन से थोड़ा परहेज करें, वर्ष के आरंभ में गुरु का तृतीय स्थान से गोच रहेगा और 19 अप्रैल को गुरु गोचर बदलकर चतुर्थ स्थान में आ जाएंगे जो लोग लंबे समय से विदेश यात्रा हेतु प्रयासरत हैं वर्ष 2023 में उनके विदेश यात्रा के अच्छे योग रहेंगे, किसी नए कार्य का आरंभ करने हेतु वर्ष 2023 शुभ रहेगा, 27 जनवरी को शनि के गोचर परिवर्तन से गुरु पर से शनि की दृष्टि का प्रभाव खत्म होने से बड़ी राहत अनुभव होगी जो लोग विवाह योग हो गए हैं उनके विवाह हेतु अच्छा रिश्ता मिलने के योग रहेंगे, 1 जनवरी से 14 मार्च का समय कार्यक्षेत्र के लिहाज से बहुत शुभ रहेगा जो लोग लंबे समय से प्रमोशन का प्रयास कर रहे हैं उनके प्रमोशन होने के योग रहेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 15 मार्च से 17 अप्रैल के मध्य आपके खर्चे कुछ अधिक रहने से मन में खर्च संचालन को लेकर कुछ चिंता अनुभव हो सकती है, यदि आप घर लेने का प्लान कर रहे हैं तो किसी अच्छे वास्तु सलाहकार से परामर्श कर घर लेना अधिक शुभ रहेगा वर्ष के आरंभ से 30 अक्टूबर तक राहु आपके चतुर्थ स्थान में रहेंगे चतुर्थ स्थान के राहु घर में किसी प्रकार के वास्तु दोष को दर्शाते हैं, 10 मई से 12 जून के मध्य घर में किसी तनावपूर्ण स्थितियों के उत्पन्न होने से मन में कुछ चिंता अनुभव हो सकती है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

To Read In English Click Here
मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार मकर राशि व मकर लग्न वालों के लिए वर्ष 2023 के मध्य भाग के बाद लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, जो व्यक्ति काफी लंबे समय से घर लेना चाहते हैं उनके लिए 15 फरवरी से 14 मार्च और 15 अक्टूबर से 3 नवंबर का समय बेहद शुभ रहेगा, जिन व्यक्तियों का कार्य लोहा, लेबर कॉन्ट्रैक्ट, मोबाइल, कंप्यूटर, दवा, कोयला, वकालत से जुड़ा हुआ है उनके लिए यह वर्ष विशेष रूप से उन्नति कारक रहेगा, 15 मार्च से 17 अप्रैल, 10 मई से 12 जून, 22 अगस्त से 14 अक्टूबर और 24 नवंबर से 4 जनवरी 2024 का समय कुछ मिला-जुला रह सकता है, व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, घर के किसी परिवार के स्वास्थ्य या कुछ घरेलू वातावरण के कारण से मानसिक रूप से कुछ अशांति अनुभव हो सकती है, स्थान परिवर्तन या नौकरी परिवर्तन के योग रहेंगे, 30 अक्टूबर को राहु गोचर बदलकर आपके तृतीय स्थान में चले जाएंगे जिससे घर में खुशियों का माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा, केतु का भाग्य स्थान से गोचर रहने के कारण से धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी व धार्मिक कार्यों में कुछ धन व्यय होगा, लोगों को उधार पैसा देने से बचें 30 अक्टूबर तक राहु और गुरु दोनों की दृष्टि द्वादश स्थान पर रहने से लोगों को उधार दिया पैसा वापस मिलने में कुछ परेशानी हो सकती है, वर्ष पर्यंत संकटमोचन हनुमाष्टक का पाठ करना बेहद शुभ रहेगा यदि संभव हो तो शुक्रवार के दिन किसी 12 वर्ष से छोटी कन्या को चॉकलेट दान करें बड़ा लाभ होगा।

आगे हरि इच्छा प्रवल🙏🏻

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 7007245896, 9919367470
Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
2023 Predictions EN Recent Post

Yearly Horoscope 2023: Know, how will it be for people with Sagittarius Ascendant and Sagittarius Zodiac

Yearly Horoscope 2023 of Sagittarius Ascendant and Sagittarius Zodiac Sign
Yearly Horoscope 2023 of Sagittarius Ascendant and Sagittarius Zodiac Sign

 

According to Astrologer Pooshark Jetly, the year 2023 will be generally good for the people of Sagittarius ascendant and Sagittarius zodiac, some kind of worry may remain in the beginning of the year. On January 12, 2023 Mars will become auspicious being direct, due to which there will be some relief. On February 19, 2023, Saturn will change its transit to the third house from your zodiac, which will reduce the conflicts that have been going on for a long time, due to some difference of opinion with the younger brother and sister, sometimes a controversial situation may arise in the mind, you will experience some anxiety, avoid taking decisions in a rush. On April 19, 2023, Jupiter will change its transit to your fifth house. Newly married couples can get good news related to children, there will be chances of increase in income. For those who have become eligible for marriage, the time after April 19 will be very auspicious, there are chances of getting a good proposal for marriage, there will be some peace in the mind, for those who were waiting for a job change or promotion for a long time, after April 19 Time will be auspicious, income will increase, unemployed will get jobs.

 

To Read In Hindi Click Here

 

According to Astrologer Pooshark Jetly, the period from 21st January to 7th February, 11th March to 24th March and 6th August to 3rd October will be financially auspicious for the people of Sagittarius and Sagittarius ascendant, there will be chances of monetary gains. If you want to invest in property, then this time will be very auspicious for you, for those who have been thinking of buying a house for a long time, this time will also be very auspicious. The time period from 22 April to 5 May, 21 June to 9 July and 31 October to 26 November will be very auspicious for the students, those people who have missed their studies due to some reason or you are planning to go abroad for higher studies, then this time will be very auspicious for you. This time is auspicious for the lovers as well, there will be intensity in love relations, if you want to express your heart to someone but are not able to express it due to hesitation, then it will be auspicious to express your love at this time. During 1 to 12 January, you can experience some anxiety or stress due home environment.

According to Astrologer Pooshark Jetly ji, it will be very auspicious to start a new work, during the period of 5th to 20th January, 20th May to 30th June, 10th July to 5th August and 4th to 30th October. If you have been trying to change your job for a long time, so in this time you will have good chances of getting good news. Due to the transit of Ketu in Income house and aspect of Jupiter in Income house, the year 2023 will be auspicious for the people of Sagittarius and Sagittarius ascendant who are associated with religion and spirituality. There will be chances of increasing wealth, there will be chances of spending money on religious works and religious trips, between May 10 and June 12, Rahu and Jupiter will transit in the fifth house with a distance of 8 degrees and Saturn will also aspect the fifth house, so it will be more auspicious for pregnant women to be a little conscious about their health. Any kind of problem related to stomach can remain for Sagittarius and Sagittarius ascendant, it will be auspicious for pregnant women to recite Ram Raksha Stotra. On 30 October, Rahu will change its transit and move to the fourth house, due to which there will be a great relief, the mind will be happy due to the atmosphere of happiness in the house. There may be slight complaint of weight gain, it will be more auspicious to refrain from excessive greasy and chili-spiced food, it will be auspicious to recite Vishnu Sahastranam throughout the year.

Jai Shree Ram.

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 7007245896, 9919367470

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Prediction Rashifal Recent Post

वर्षिक राशिफल 2023: जानिए, धनु लग्न व धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

वार्षिक राशिफल 2023 धनु राशि व धनु लग्न
वार्षिक राशिफल 2023 धनु राशि व धनु लग्न

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार धनु लग्न व धनु राशि वालों के वर्ष 2023 सामान्य रूप से अच्छा रहेगा वर्ष के आरंभ में किसी प्रकार की चिंता बनी रह सकती है 12 जनवरी 2023 को मंगल मार्गी हो कर शुभ हो जाएंगे जिससे कुछ राहत अनुभव होगी साथ ही 19 फरवरी 2023 को शनि गोचर बदलकर आपकी राशि से तृतीय स्थान में आ जाएंगे जो जिससे पिछले काफी समय से चले आ रही उलझने कम होंगी, छोटे भाई-बहन से विचारों में कुछ भिन्नता रहने के कारण से कभी-कभी विवादपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने से मन में कुछ चिंता सी अनुभव होगी, आवेश मे आकर निर्णय लेने से बचें 19 अप्रैल 2023 को गुरु गोचर बदलकर आपके पंचम स्थान मे आ जाएंगे नव दंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, आय में वृद्धि के योग रहेंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके लिए 19 अप्रैल के बाद का समय बेहद शुभ रहेगा अच्छा रिश्ता मिलने के योग हैं, मन में कुछ शान्ति अनुभव होगी, जो लोग लंबे समय से नौकरी परिवर्तन या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे उनके लिए 19 अप्रैल के बाद का समय शुभ रहेगा आय में वृद्धि होगी, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी।

 

To Read In English Click Here

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार 21 जनवरी से 7 फरवरी, 11 मार्च से 24 मार्च और 6 अगस्त से 3 अक्टूबर का समय धनु राशि व धनु लग्न वालों के लिए आर्थिक लिहाज से अच्छा समय रहेगा, धन लाभ के योग रहेंगे साथ ही यदि आप किसी संपत्ति पर निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा, जो लोग लंबे समय से घर लेने का सोच रहे हैं उनके लिए भी यह समय बहुत शुभ रहेगा, 22 अप्रैल से 5 मई, 21 जून से 9 जुलाई व 31 अक्टूबर से 26 नवंबर का समय विद्यार्थियों के लिए बहुत शुभ रहेगा, जिन व्यक्तियों की पढ़ाई बीच में किसी कारणवश छूट गयी हो या आप उच्च शिक्षा हेतु बाहर पढ़ने जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा, प्रेमियों के लिए यह समय शुभ रहेगा प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, यदि आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं लेकिन संकोच के कारण कह नही पा रहे तो इस समय अपने प्रेम का इजहार करना शुभ रहेगा, 1 से 12 जनवरी के मध्य घरेलू वातावरण को लेकर मन में कुछ चिंता या तनाव से अनुभव हो सकता है।

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार 5 से 20 जनवरी, 10 जुलाई से 5 अगस्त, 20 मई से 30 जून और 4 से 30 अक्टूबर के समय किसी नए कार्य के आरंभ हेतु बहुत शुभ रहेगा यदि आप लंबे समय से नौकरी परवर्तन का प्रयास कर रहें हैं तो इस समय में आपको शुभ समाचार प्राप्त होने के अच्छे योग रहेंगे, केतु के लाभ स्थान से गोचर और गुरु की लाभ स्थान पर दृष्टि होने के कारण से धनु राशि व धनु लग्न के जो व्यक्ति धर्म-आध्यात्म से जुड़े हुए हैं उनके लिए 2023 शुभ रहेगा, धन वृद्धि के योग रहेंगे, धार्मिक कार्यो व धार्मिक यात्राओं पर धन व्यय होने के योग रहेंगे, 10 मई से 12 जून के मध्य राहु व गुरु का पंचम स्थान में 8 अंश की दूरी के अंतर से गोचर रहेगा व शनि की दृष्टि भी पंचम स्थान पर रहेगी अतः गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना अधिक शुभ रहेगा, पेट से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या धनु राशि व धनु लग्न वालों के लिए रह सकती है, गर्भवती महिलाओं के लिए राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा, 30 अक्टूबर को राहु गोचर बदलकर चतुर्थ स्थान पर चले जाएंगे जिससे बड़ी राहत अनुभव होगी, घर में खुशियों का माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा, वजन बढ़ने की शिकायत थोड़ी-बहुत रह सकती है, अत्यधिक चिकनाई व मिर्च-मसाले वाले भोजन से थोड़ा परहेज करना अधिक शुभ रहेगा, वर्ष पर्यंत विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा।

आगे हरि इच्छा प्रवल🙏🏻

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470, 7007245896
Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Prediction Rashifal Recent Post

वार्षिक राशिफल 2023: जानिए वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए 2023 कैसा रहेगा–Astrology Sutras

वार्षिक राशिफल 2023 वृषभ राशि व वृषभ लग्न
वार्षिक राशिफल 2023 वृषभ राशि व वृषभ लग्न

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए वर्ष 2023 मिला-जुला रहेगा वर्ष के आरंभ में गुरु लाभ स्थान और शनि भाग्य स्थान से गोचर करेंगे साथ ही मंगल भी 11 जनवरी तक वक्री होकर वृषभ राशि से गोचर कर रहे हैं जिस कारण से क्रोध की अधिकता रह सकती है साथ ही किसी यात्रा के योग संभव रहेंगे, जो लोग घर लेने का लंबे समय से प्लान कर रहे हैं उनके लिए 19 अप्रैल तक का समय बेहद शुभ रहेगा, फिजूल खर्चों में या आकस्मिक कहीं बड़ा धन खर्च होने के योग रहेंगे, जो लोग विवाह योग हो गए हैं उनके विवाह हेतु 17 जनवरी के बाद कहीं बात बनने के योग रहेंगे, शनि 19 फरवरी को गोचर बदलकर कर्म स्थान में आ जाएंगे जिससे आय व व्यय के मध्य सामंजस्य बैठाने में कुछ दिक्कत अनुभव हो सकती है, अचानक किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे 19 अप्रैल से गुरु भी गोचर बदलकर व्यय और यात्रा के स्थान में आ जाएंगे जिससे खर्चों में वृद्धि होने के योग हैं, 10 मई से 12 जून का समय वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए कुछ विशेष तनाव वाला रह सकता है, शत्रुओं से किसी प्रकार की हानि संभव रहेगी, अनैतिक संबंध बनाने से बचें, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें।

 

वृषभ राशि व वृषभ लग्न के व्यक्तियों को 19 अप्रैल के बाद से कुछ घिराव या बंधन सा अनुभव हो सकता है जिसके कारण से उनकी प्रतिभा के अनुरूप फल मिलने में कुछ कमी रह सकती है, विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2023 के मध्य भाग से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, घर के बुजुर्ग या बच्चों या दवा या धार्मिक यात्रा/कृत्य में धन व्यय होने के योग रहेंगे, किसी ऐसे विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है जिनका गृहस्थ सुख कुछ त्रुटि युक्त हो या किसी लग वर्ण के विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा, 29 दिसंबर 2022 से 11 मार्च और 2 से 29 मई का समय वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा इस दौरान किसी उच्च पद पर विराजमान व्यक्ति या उच्चाधिकारी से मुलाकात संभव रहेगी, यदि आप नौकरी परिवर्तन या किसी नए कार्य का आरंभ करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा, समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा व आकस्मिक धन लाभ के भी योग रहेंगे।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

To Read In English Click Here

रोग स्थान पर केतु के स्थित होने और गुरु की भी रोग स्थान पर दृष्टि रहने के कारण से फरवरी से अक्टूबर तक बीच-बीच में 2-3 मौके पर स्वास्थ्य में बड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है लेकिन गुरु की आयु स्थान और अपनी ही राशि में दृष्टि होने के कारण से आयुष्य की रक्षा होगी और स्वास्थ्य में लाभ भी शीघ्र होगा 23 जुलाई से 3 सितंबर तक शुक्र वक्री रहेंगे और इसी दौरान शुक्र 5 अगस्त से 16 अगस्त तक अस्त रहेंगे जिस कारण से इस समय में अचानक से आप खुद को असहज अनुभव कर सकते हैं।

 

वृषभ राशि व वृषभ लग वालों के लिए 12 मार्च से 5 अप्रैल, 10 मई से 12 जून और 30 नवंबर से 24 दिसंबर का समय विशेष रूप से कष्टकारी रह सकता है, देह के उदर भाग में किसी प्रकार की समस्या, हिर्दय, रक्त जनित विकार, अग्नि या वाहन से चोटादि का भय आदि की संभावना रह सकती है, अचानक से निद्रा टूट जाना या निद्रा से जुड़ी किसी अन्य प्रकार की समस्या भी अक्टूबर तक संभव रह सकती है, नित्य दुर्गा जी को घी का दीपक अर्पित कर सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना बेहद शुभ रहेगा यदि संभव हो सके तो प्रत्येक गुरुवार गाय को केला खिलाएं लाभ होगा, 30 अक्टूबर को राहु गोचर बदलकर लाभ स्थान में आ जाएंगे जो कि शुभ रहेंगे वर्ष के अंतिम भाग में राहु का गोचर परिवर्तन बहुत बड़ा लाभ तो देने वाला नही रहेगा फिर भी जीवन के झंझटों में कुछ कमी आएगी व उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, प्रेमियों के लिए भी वर्ष 2023 अप्रैल के बाद का समय मिला-जुला रहेगा और वर्ष के अंतिम भाग में प्रेमियों के मध्य विवादपूर्ण स्थितियों या समझ में कमी के कारण से विछोह संभव रहेगा, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें व क्रोध और वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना शुभ रहेगा।

 

आगे हरि इच्छा प्रबल🙏

 

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 7007245896, 9919367470
Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Festivals Recent Post

चैत्र नवरात्रि 2022: जानें घट स्थापना शुभ मुहर्त व पूजन विधि

चैत्र नवरात्रि 2022
चैत्र नवरात्रि 2022

 

शक्ति की अधिष्ठात्री माता जगदंबा की आराधना का विशेष पर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा माना गया है धर्म शास्त्रों के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी इस वर्ष चैत्र नवरात्र २ अप्रैल से शुरू हो रहा है जो कि पूरे ९ दिन चलेगा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक की अवधि शक्ति की अधिष्ठात्री माँ जगदंबा की साधना-आराधना को समर्पित रहेगा इसे शास्त्रों में वासंतिक या चैत्र नवरात्र कहा गया है।

महानिशा पूजन:-

 

महानिशा पूजन
महानिशा पूजन

 

महानिशा पूजन सप्तमी युक्त अष्टमी में करने का विधान है निशीथ व्यापिनी अष्टमी योग ८ अप्रैल की रात्रि को मिल रहा है जिसमें महानिशा पूजन आदि किया जाएगा, महाअष्टमी व्रत ९ अप्रैल को रखा जाएगा वहीं चैत्र शुक्ल नवमी १० अप्रैल की रात्रि १२ बजकर ०८ मिनट तक है इस दिन महानवमी व श्री रामनवमी के व्रत के साथ दोपहर में श्री राम का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा, नवरात्रि का होम आदि १० अप्रैल को किया जाएगा व नवरात्र व्रत का पारण ११ अप्रैल को किया जाएगा।

आगमन व प्रस्थान विधान:-

 

आगमन व प्रस्थान विधान
आगमन व प्रस्थान विधान

 

शास्त्रों में कहा गया है:-

 

“शशिसूर्ये गजारुढ़ा, शनिभौमे तुरंगमे।”
“गुरौ शुक्रे च डोलायाम, बुधे नौका प्रकीर्तिता।।”

 

अर्थात नवरात्र के प्रथम दिन रविवार या सोमवार हो तो माता हाथी पर सवार होकर आती हैं, यदि प्रथम दिन शनिवार या मंगलवार हो तो माता घोड़े पर सवार होकर आती हैं, प्रथम दिन गुरुवार या शुक्रवार हो तो माता पालकी से आती हैं, प्रथम दिन बुधवार हो तो माता नौका पर सवार होकर आती हैं तथा इसी प्रकार माता का गमन रविवार व सोमवार को भैंसा पर, मंगलवार व शनिवार को मुर्गा पर, बुधवार व शुक्रवार को हाथी पर और गुरुवार को मानव कंधे पर होता है।

घट स्थापना वेला:-

 

घट स्थापना बेला
घट स्थापना बेला

 

घट स्थापना के लिए प्रातः वेला शुभ मानी गयी है ०२ अप्रैल २०२२ को घट्यादि ०६|१७ दिन (०८:२२) से वैधृति योग आ रहा है, वैधृति योग में नवरात्रारम्भ का निषेध है अतः कलश स्थापना पूजन प्रातः ०८:२२ के पूर्व या अभिजिन्मुहूर्त्त (दिन ११:३५ से १२:२५) में किया जा सकता है।

श्री कृष्ण ने अर्जुन को दिया था देवी माँ की आराधना का निर्देश:-

 

 

आत्मा की शक्ति को देवी कहते हैं समस्त भूत, भौतिक जगत को प्रकाशित करने वाली चेतना शक्ति ही पराम्बा भगवती दुर्गा हैं वैसे तो इनकी उपासना हर दिन होती है और त्रिदेव जगत की रक्षा हेतु इनकी आराधना करते हैं, महाभारत युद्ध में विजय प्राप्ति के लिए स्वम् भगवान श्री कृष्ण जी ने अर्जुन को देवी माता पराम्बा की उपासना का निर्देश दिया था, वासंतिक नवरात्र शास्त्रों में वर्णित है, नौ रात्रियों का समूह होने से इसे नवरात्र कहा जाता है।

पूजन विधि:-

 

पूजन विधि
पूजन विधि

 

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि विशेष पर प्रातः नित्य कर्मादि-स्नानादि कर हाथ में गंध, अक्षत, पुष्प, जल लेकर संकल्पित होकर ब्रह्मा जी का आवहान करना चाहिए आगमन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, यज्ञोपवीत, गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेध, ताम्बूल, नमस्कार पुष्पांजलि व प्रार्थना आदि उपचारों से पूजन करना चाहिए, नवीन पंचांग से नव वर्ष के राजा, मंत्री, सेनाध्यक्ष, धनाधीप, दुर्गाधीप, संवत्सर निवास और फलाधीप आदि का फल श्रवण, निवास स्थान को ध्वजा, पताका व तोरण आदि से सुशोभित करना चाहिए।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 7007245896, 9919367470
Email:- Pooshark@astrologysutras.com, info@astrologysutras.com

Categories
Festivals

16 फरवरी 2021 को मनाई जाएगी बसंत पंचमी: जानें शुभ मुहर्त 

16 फरवरी 2021 को मनाई जाएगी बसंत पंचमी: जानें शुभ मुहर्त

 

बसंत पंचमी
बसंत पंचमी

 

माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि बसंत पंचमी के नाम से विख्यात है इस वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि १५ फरवरीकी मध्य रात्रि २ बजकर ४५ मिनट से १६ फरवरी की मध्य रात्रि ४ बजकर ३४ मिनट तक रहेगी शास्त्रों में सूर्योदय व्याप्त तिथि के अनुसार पर्व मनाने का विधान है अतः इस वर्ष १६ फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी।

 

शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी को श्री पंचमी भी कहा जाता है इस दिन अबूझ मुहर्त होने के कारण से किसी भी मांगलिक कार्यक्रम को करने के साथ किसी नई वस्तु का क्रय या किसी नए कार्य का आरंभ भी किया जा सकता है बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी माता सरस्वती के पूजन का विधान है इस दिन माता सरस्वती की पूजा करने से अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है तथा जिन विद्यार्थियों की शिक्षा में अवरोध उत्पन्न हो रहे हों उन्हें बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए।

 

पूजा शुभ मुहर्त:-

 

बसंत पंचमी के दिन अबूझ मुहर्त रहने के कारण किसी भी समय माता सरस्वती की पूजा की जा सकती है।

 

१६ फरवरी का अति सूक्ष्म पंचांग:-

 

 

दिनमान:- २८:००

नक्षत्र:- रेवती ३४ घड़ी १९ पल अर्थात रात्रि ०८:०८ तक।

करण:- वव २३ घड़ी ०८ पल उपरांत वालव

चंद्र गोचर:- मीन रात्रि ०८:०७ तक मेष ०८:०८ से

सूर्योदय:- ०६:३४

सूर्यास्त:- ०५:३६ 

सूर्य औदयिक स्पष्ट:- ०३:१५:१२

सूर्य गोचर:- कुंभ राशि

चन्द्रास्त:- ०९:५८

 

उपरोक्त सभी विवरण “ऋषिकेश पंचांग (काशी)” अनुसार है।

 

१६ फरवरी विशेष:-

 

चंद्रमा मेष राशि में रात्रि ०८:०८ से, श्री बसंत पंचमी, तक्षक पूजा, सरस्वती पूजन, रतिकाम महोत्सव, पंचक समाप्ति रात्रि ०८:०८ पर, मंगल को रेवती में पुंसवनसीमंत सूतिस्नान लाल वस्त्र धारण पश्चिम दिशा की यात्रा वस्तु क्रय मुहर्त है। रात्रि ०८:०८ के बाद अश्विनी में उत्तर दिशा को छोड़कर अन्य दिशा की यात्रा, ऑपरेशन करवाने का मुहर्त है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

 

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

 

Mobile:- 9919367470

 

Email:- pooshark@astrologysutras.com