दशा व उसका भोग्यकाल निकालने की सबसे सरल विधि जानें, कैसे ज्ञात किया जाए कि व्यक्ति का जन्म किस दशा में हुआ है व उस दशा का भोग्यवर्ष क्या होगा।
प्रत्येक ग्रह की दशा में ९ ग्रह की अंतर्दशा होती है जैसे सूर्य की महादशा में पहली अंतर्दशा सूर्य की, दूसरी चंद्र की, तीसरी मंगल की, चतुर्थ राहु की, पांचवीं गुरु की, छठी शनि की, सातवीं बुध की, आठवीं केतु की व नौवीं शुक्र की इसी प्रकार अन्य ग्रहों में भी समझना चाहिए आशय यह है कि जिस ग्रह की दशा हो उससे सूर्य, चंद्र, भौम के क्रमानुसार अन्य नवग्रहों की अन्तर्दशाएँ होती हैं।
अंतर्दशा निकालने का एक सबसे सरल नियम यह है कि दशा-दशा का परस्पर गुणा कर १० से भाग देने से लब्ध मास और शेष को ३ से गुणा करने से दिन होंगे।
दशा व उसका भोग्यकाल निकालने की सबसे सरल विधि जानें, कैसे ज्ञात किया जाए कि व्यक्ति का जन्म किस दशा में हुआ है व उस दशा का भोग्यवर्ष क्या होगा।
१. सूर्य:- ६ वर्ष २. चंद्र:- १० वर्ष ३. मंगल:- ७ वर्ष ४. राहु:- १८ वर्ष ५. गुरु:- १६ वर्ष ६. शनि:- १९ वर्ष ७. बुध:- १७ वर्ष ८. केतु:- ७ वर्ष ९. शुक्र:- २० वर्ष
उदहारण:-
सूर्य की दशा में अंतर्दशा निकालनी हो तो सूर्य के दशा वर्ष ६ का सूर्य के ही दशा वर्षों से गुणा किया तो:-
६×६= ३६
३६÷१०= ३ मास, शेष ६
६×३= 18 दिन
अर्थात ३ मास १८ दिन सूर्य की अंतर्दशा रहेगी।
इसी तरह सूर्य की दशा मे अन्य ग्रहों की अंतर्दशा:-
चंद्रमा:-
६×१०= ६०, ६०÷१०= ६ मास।
मंगल:-
६×७= ४२, ४२÷१०= ४ मास शेष २, २×३= ६ दिन अर्थात ४ मास ६दिन।
राहु:-
६×१८= १०८, १०८÷१०= १० मास शेष ८, ८×३= २४ दिन अर्थात १० मास २४ दिन।
मेष लग्न का स्वामी मंगल होता है और यह काल पुरुष का लग्न होता है लग्न में मेष राशि होने के कारण से ऐसे व्यक्ति क्रोधी स्वभाव के होते हैं व आक्रामक होते हैं ऐसे व्यक्ति की सहनशक्ति काफी कम होती है किंतु इनकी वाणी मधुरता लिए होती है क्योंकि दूसरे भाव में शुक्र की राशि होती है तथा इन्हें स्वादिष्ट व्यंजनों का शौंक होता है इनके तीसरे भाव अर्थात पराक्रम भाव में बुध की राशि होने के कारण से ऐसे व्यक्ति चतुराई ज्यादा दिखाते हैं और अपनी ही चतुराई में फँस कर रह जाते हैं क्योंकि मंगल का सबसे बड़ा शत्रु बुध होता है, मेष लग्न के व्यक्तियों को माता से बहुत लगाव होता है।
मेष लग्न के व्यक्तियों की गोल आँखे होती है तथा इनके घुटने कुछ कमजोर होते हैं कहने का आशय यह है कि इनके घुटने में अकसर चोट लगने का भय या घुटनों में दर्द की समस्या बनी रहती है, यह उग्र प्रकृति अर्थात क्रोधी होते हैं और सामान्य गति से कुछ तेज चलते हैं इनको घूमने-फिरने का बहुत शौंक होता है किंतु पानी वाली जगहों से प्रायः दूरी बनाकर रखते हैं, इनमें कामुकता की अधिकता रहती है क्योंकि सप्तम भाव का स्वामी शुक्र व अष्टम का स्वामी मंगल होता है इन्हें भोजन स्वादिष्ट किंतु सीमित मात्रा में करना पसंद होता है, अधिकतर जगहों पर इन्हें मिथ्या संवाद करते हुए भी देखा जाता है मेष लग्न के व्यक्ति अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से करते हैं क्योंकि इनकी कुंडली में दशम भाव के स्वामी शनि होते हैं तथा मार्केटिंग, फाइनेंस, बैंकिंग के कार्य में अधिक सफल होते हैं।
मेष लग्न वालों के लिए सूर्य व मंगल शुभ होते हैं और कृष्ण पक्ष व अमावस्या का चंद्र इनके लिए बहुत शुभ होते हैं बुध, शनि व शुक्र इनके लिए अशुभ होते हैं क्योंकि मंगल की इन तीनों ग्रहों से नैसर्गिक शत्रुता होती है साथ ही बुध शत्रु भाव, शुक्र मारक भाव के स्वामी होते हैं और मेष लग्न के चर लग्न होने के कारण से शनि इस कुंडली में बाधकेश होते हैं, मेष लग्न वालों के लिए गुरु नवम भाव के स्वामी होने के कारण से शुभ व द्वादश भाव के स्वामी होने के कारण से अशुभ अर्थात मिश्रित फल प्रदान करते हैं, मेष लग्न वालों के लिए सूर्य-चंद्र व सूर्य-मंगल की युति या प्रतियुति बेहद शुभ होती है तथा सूर्य-शनि, मंगल-गुरु और चंद्र-गुरु की युति या प्रतियुति मध्यम फल प्रदान करने वाली होती है व गुरु-शनि और गुरु-शुक्र की युति या प्रतियुति बेहद अशुभ फलदाई होती है।
विशेष:-
मेष लग्न वालों के लिए मूँगा, माणिक, मोती, पोखराज शुभ रत्न होने हैं और इनके लिए नीलम, पन्ना व हीरा उन्नति में बाधक होते हैं।
जुलाई 2020: कुंभ लग्न व कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा
कुंभ लग्न
कुंभ लग्न व कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व शुक्र का पंचम भाव से गोचर रहेगा अतः गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, संतान से विवाद संभव रहेगा व संतान को कष्ट भी संभव है, यदि आपका कार्य फाइनेंस, मार्केटिंग, मीडिया, इंश्यूरेंस से जुड़ा हुआ है तो यह माह आपके लिए शुभ रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, कड़े संघर्ष के उपरांत बड़ी सफलता प्राप्त होगी, विद्यार्थियों के लिए यह माह मिला-जुला रहेगा, प्रेमियों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, माह के शुरुवात में गुरु व केतु का एकादश भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके छठे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा किंतु सप्तमेश का छठे भाव से गोचर बहुत शुभ नही होता और एक तरफ आपका लग्न कुंभ तो दूसरी तरफ सप्तम भाव में सिंह राशि भी है अर्थात आप व आपके जीवनसाथी दोनों ही थोड़े स्वाभिमानी हैं अतः दाम्पत्य जीवन में ताल-मेल बना कर चलें अन्यथा जीवनसाथी से विवाद संभव रहेगा, कुंभ लग्न के व्यक्तियों को महिलाओं से चाहे वह माता हो या पत्नी या प्रेमिका लाभ अवश्य मिलता है और चतुर्थ भाव से शुक्र का गोचर घरेलू सुख में वृद्धि का सूचक होता है अतः घर के वातावरण में खुशियों का माहौल रहेगा, वाहन सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, 5 जुलाई के दिन कार्यस्थल पर तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें व संयम से कार्य करें, 12 व 13 जुलाई को धन लाभ के योग बनेंगे।
कुंभ राशिफल
माह के शुरूवात में शनि का द्वादश भाव से गोचर रहेगा अतः जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, अकेलापन अनुभव होगा, यात्राओं के योग बनेंगे, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, लोग आपके पीठ-पीछे षड्यंत्र रचेंगे, ख़र्चों में वृद्धि होगी, कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लें, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, माह के शुरुवात में मंगल का दूसरे भाव से गोचर रहेगा अतः वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें, तामसिक चीजों के सेवन से परहेज करें अन्यथा पेट/उदर में कोई समस्या संभव है, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, 14 जुलाई को किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, नौकरी पेशा लोगों के कार्य से सीनियर प्रसन्न रहेंगे व आपके कार्य की सराहना भी करेंगे, 16 जुलाई को घर में खुशियों का माहौल रहेगा जिससे मन भी प्रसन्न रहेगा, कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, माता का सहयोग प्राप्त होगा, यदि आप कोई संपत्ति क्रय करना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए सबसे शुभ रहेगा, 20 से 22 जुलाई के मध्य विशेष सावधानी बरतें छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, वाहन सावधानी से चलाएं, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, सरकारी कर्मचारियों के साथ व्यर्थ विवाद में न पड़ें, 6, 13 व 20 जुलाई को अचानक धन लाभ व 26 जुलाई को धन हानि के योग बनेंगे।
कुंभ राशिफल
कुल मिलाकर कुंभ लग्न व कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा जिसमें धन लाभ के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें तामसिक चीजों के सेवन से परहेज करें, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, वाहन सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, माह की 6, 7, 20, 21, 22, 25, 26 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कुंभ लग्न व कुंभ राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य शनि स्त्रोत्र का पाठ करें व शिवलिंग पर दुग्ध मिश्रित जल से अभिषेक कर चावल मिश्रित काला तिल “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते हुए अर्पित करें और अमावस्या के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर के बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तथा विनायक चतुर्थी और संकठा चतुर्थी का व्रत कर गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें तो लाभ होगा।
जुलाई 2020: सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा
सिंह लग्न कुंडली
सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला-जुला रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का एकादश भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, चाचा से संबंध मधुर होंगे, यदि आपका कार्य फाइनेंस, मार्केटिंग, सौंदर्य, टीचिंग, बैंक, इंश्यूरेंस से जुड़ा हुआ है तो उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में आ जाएंगे अतः 16 जुलाई के बाद कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर ही लें व कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले उस पेपर को अच्छे से पढ़ लें, खर्चों में वृद्धि होगी, दवाईयों पर धन व्यय होगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, यदि बिजली बिल या कोई टैक्स भरना बाकी हो तो उसको 16 जुलाई से पहले भर दें, 1 जुलाई आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे व उनके साथ किसी रोमैंटिक यात्रा भी जा सकते हैं, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के अच्छे योग बनेंगे अतः यदि 1 जुलाई के दिन कोई इंटरव्यू हो तो उसे अवश्य दें, 2 से 5 जुलाई में अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः व्यर्थ विवाद से बचें, इस दौरान आपके लिए हुए अधिकतर निर्णय गलत सिद्ध हो सकते हैं अतः इन दिनों कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ससुराल पक्ष से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, 6 जुलाई को धन हानि के योग बनेंगे, यात्राओं के योग बनेंगे, 7 व 12 जुलाई आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे, यात्राओं के योग बनेंगे, 13 से 15 जुलाई के मध्य कोई भी रिस्क न लें अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है, यदि आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए यह अच्छा समय रहेगा, मित्रों से मुलाकात संभव रहेगा व उनके साथ अच्छा समय बीतेगा, धन लाभ के योग बनेंगे, तनाव लेने से बचें, माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 13 जुलाई को धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे, माह के शुरुवात में शुक्र का दशम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, यदि आपका कार्य मार्केटिंग, फाइनेंस, टीचिंग, सौंदर्य, खान-पान से जुड़ा हुआ है तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए शुभ सिद्ध होगा किंतु शुक्रके वक्रीरहने के कारण से कुछ परिश्रम करने पर ही सफलता प्राप्त होगी, माता का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशिफल
माह के शुरुवात में केतु व गुरुका पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा फिर भी कभी-कभी भाग्य से निराशा हाथ लगेगी क्योंकि मंगल का अष्टम भाव से गोचर रहेगा जो कि आपकी कुंडली में भाग्य स्थान का स्वामी होता है, गर्म चीजों के सेवन से परहेज करें, यदि आपको रक्त जनित कोई विकार हो या हिर्दय जनित कोई समस्या हो तो अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, माह के शुरुवात में शनि का षष्ठ भाव से गोचर रहेगा अतः वाहन सावधानी से चलाएं, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, छोटे भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, पराक्रम में वृद्धि होगी, फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें, 16 से 19 जुलाई के मध्य कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें क्योंकि आपके अधिकतर निर्णय गलत सिद्ध हो सकते हैं, खर्चों में वृद्धि होगी, 20 व 26 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 20 से 22 जुलाई तक समय नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा सिद्ध होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 23 से 26 जुलाई का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा, मन प्रसन्न रहेगा, कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, धन लाभ के योग बनेंगे, 27 व 28 जुलाई का समय आप के लिए अच्छा रहेगा भाई-बहन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, 29 जुलाई से 2 अगस्त के मध्य आप अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, घर का माहौल अच्छा रहने से मन प्रसन्न रहेगा, घर वालों के साथ कहीं पिकनिक या घूमने जा सकते हैं।
सिंह राशिफल
कुल मिलाकर सिंह लग्न व सिंह राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला जुला रहेगा जिसमें पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, कोई भी निर्णय बहुत सोच-विचार कर ही लें, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, व्यर्थ विवाद में न पड़ें, वाहन सावधानी से चलाएं, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, माह की 2, 3, 4, 5, 6, 16, 17, 18 व 19 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि सिंह लग्न व सिंह राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो लाभ होगा।
जुलाई 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा
कर्क लग्न
कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का द्वादश भाव से गोचर रहेगा अतः पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद न करें, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, यदि आप किसी नए कार्य का आरंभ करना चाहते हैं तो अभी कुछ समय और रुक जाएं क्योंकि द्वादश भाव से राहु का गोचर नए कार्य के शुरुवात के लिए शुभ नही होता, अनैतिक संबंध बनाने से बचें, खर्चों में वृद्धि होगी, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे फलस्वरूप क्रोध पर नियंत्रण रखें, सीनियर से व्यर्थ विवाद में न करें, 1 से 3 जुलाई तक का समय प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए अच्छा सिद्ध होगा, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, 4 व 5 जुलाई स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत शुभ नही है अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, यदि आप कर्ज के लिए आवेदन करना चाहते हैं यह समय आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा, ठंडी चीजों से परहेज करें, खर्चों में वृद्धि होगी, 6 व 7 जुलाई जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें, दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, 8 से 10 जुलाई तक का समय आपके लिए बहुत शुभ नही है अतः थोड़ा सावधान रहें, व्यर्थ विवाद में न पड़ें अन्यथा अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, तनाव लेने से बचें, ससुराल जाने के योग बनेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें, 11 व 12 जुलाई को यात्राओं के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, व्यापारियों व नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, 13 से 15 जुलाई तक का समय व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा, किसी बड़े अधिकारी या नेता/राजनेता से मुलाकात संभव रहेगी, 6 जुलाई को धन चोरी होने या शत्रुओं या दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, 13 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में मंगल का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा अतः कार्य के सिलसिले से यात्राओं के योग बनेंगे, किसी भी बात को लेकर जिद्द न करें, धैर्य व संयम से काम करें, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, माता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में केतु व गुरु का षष्ठ भाव से गोचर रहेगा अतः परिवार में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होने के योग बनेंगे, संतान व परिवार के सदस्यों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कर्क राशिफल
माह के शुरुवात में शुक्र का लाभ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप घर के वातावरण में खुशियों का माहौल रहेगा किंतु फिर भी बीच-बीच में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी महिला से धन लाभ या उन्नति के नए अवसर प्राप्त होने के योग बनेंगे, संतान की उन्नति होगी, माह के शुरुवात में शनि का सप्तम भाव से गोचर रहेगा अतः बड़ों का सम्मान करें, विवाह के योग बनेंगे अतः कहीं विवाह हेतु बात चल सकती है किंतु विवाह होने के योग नवंबर के मध्य भाग से आरंभ होंगे, जीवनसाथी का स्वभाव कुछ गंभीर अनुभव होगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त करने हेतु मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, जीवन में भागा दौड़ी बनी रहेगी, जिनके विवाह में बाधा आ रही हो वह शनि के उपाय करें, 20 जुलाई को धन हानि (चोरी/शत्रुओं/दवाईयों पर धन व्यय होने) के योग बनेंगे, 16 व 17 जुलाई आपके लिए बेहद शुभ रहेगा यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो यह अच्छा समय सिद्ध होगा, जीवनसाथी के साथ किसी रोमैंटिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, यदि आप कहीं पैसा निवेश करना चाहतें हैं तो उसके लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, 18 से 20 जुलाई के मध्य कोई भी व किसी भी प्रकार का निर्णय न लें और बहुत ही सतर्कता के साथ प्रत्येक कार्य करें, 21 व 22 जुलाई का समय भी बेहद शुभ नही है अतः तनाव लेने से बचें व वाणी पर नियंत्रण रखें, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा किन्तु कार्यक्षेत्र के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा, 23 से 26 जुलाई में धन लाभ के योग बनेंगे विशेषतः 26 जुलाई का दिन बहुत शुभ रहेगा, परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा, यात्राओं के योग बनेंगे, भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, 27 से 30 जुलाई तक का समय संतान के लिए शुभ रहेगा, माता का सहयोग प्राप्त होगा, घर में खुशियों का माहौल रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा, 31 जुलाई व 1 अगस्त का समय बहुत शुभ नही है अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, ठंडे पदार्थों से परहेज करें, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें।
कर्क राशिफल
कुल मिलाकर कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा जिसमें किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ठंडे पदार्थों से परहेज करें, परिवार व संतान पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, महिलाओं से लाभ होगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी बड़े अधिकारी, नेता/राजनेता से मुलाकात संभव रहेगी, यदि 8 व 18 जुलाई के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो 8 जुलाई को दोपहर 12:30 से पहले व 18 जुलाई को 9:30 से पहले ले लें उसके बाद का समय शुभ नही रहेगा, माह की 4, 5, 8, 6, 9, 10, 18, 19, 20 व 31 तिथियाँ शुभ नही है अतः इनमें विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कर्क लग्न व कर्क राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ करे व अमावस्या के दिन बहते जल में नारियल प्रवाहित करें और शनिवार के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करें व नित्य सूर्य को जल दें तो लाभ होगा।
जुलाई 2020: मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा
मिथुन लग्न कुंडली
मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला-जुला रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का लग्न से गोचर रहेगा अतः किसी भी सरकारी कर्मचारी या सीनियर से व्यर्थ विवाद न करें, झूठ बोलने से बचें, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें, खुद के स्वाभिमान पर थोड़ा नियंत्रण रखें 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके दूसरे भाव में चले जाएंगे अतः वाणी पर नियंत्रण रखें, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, 6 व 13 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 11 जुलाई से कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय रहेगा, माह के शुरुवात में शुक्र का व्यय भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप सुख के साधनों, जीवनसाथी, महिलाओं, संतान पर धन व्यय होगा, संतान के स्वास्थ्य में परेशानी संभव रहेगी, यात्राओं के योग बनेंगे, जो लोग पढ़ाई के लिए बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा समय रहेगा माह के शुरुवात में मंगल का गोचर आपके दशम भाव से रहेगा फलस्वरूप मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आपके कार्य से सीनियर खुश रहेंगे, माता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें, संतान को कष्ट संभव रहेगा।
मिथुन राशिफल
माह के शुरुवात में गुरु व केतु का सप्तम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप विवाह के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, मित्रों परिवारजनों पर अधिक विश्वास करने से बचें धोखा मिलने की संभावना रहेगी, 20 व 26 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 17 जुलाई को वाहन सावधानी से चलाएं एक्सीडेंट होने की संभावना रहेगी, माह के शुरुवात में शनि का अष्टम भाव से गोचर रहेगा अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जीवनसाथी की वाणी थोड़ी कटु अनुभव होगी, जोड़ों व पैर में दर्द की शिकायत संभव है, 1 से 4 जुलाई आपके लिए अच्छा रहेगा भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, यात्राओं के योग बनेंगे, 5 से 18 जुलाई के मध्य अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं, तनाव लेने से बचें, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें, 19 से 22 जुलाई तक का समय अच्छा रहेगा आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, 23 से 28 जुलाई का समय कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा सिद्ध होगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, 29 व 30 जुलाई के दिन कोई भी निर्णय न लें और न ही कहीं हस्ताक्षर करें अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी, 31 जुलाई के दिन बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने की संभावना रहेगी।
मिथुन राशिफल
कुल मिलाकर मिथुन लग्न व मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला-जुला रहेगा जिसमें एक्सीडेंट होने के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, तनाव लेने से बचें, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, आध्यत्म की ओर झुकाव बड़ेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, 20, 21 व 22 जुलाई को आपके परिवार व आपके ससुराल पक्ष के लोगों के बीच तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, माह की 1 से 3, 5 से 18, 21, 29 व 30 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि मिथुन लग्न व मिथुन राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व विष्णुसहस्त्र नाम और शनि स्तोत्र का पाठ करें तो लाभ होगा।
18 जून 2020: 3 ग्रहों के बाद अब बुध भी होंगे वक्री जानें बुध के वक्री होने पर क्या सावधानी बरतनी चाहिए—–Astrology Sutras
बुध मिथुन राशि में वक्री
शनि, गुरु व शुक्र वर्तमान में वक्री अवस्था से गोचर कर रहे हैं और आज अर्थात 18 जून 2020 को प्रातः9 बजकर 52 मिनटपर बुध भी वक्री हो जाएंगे तथा 12 जुलाई को पुनः मार्गी हो जाएंगे बुध बुद्धि, वाणी, चेतना, व्यापार, रेडियो, मोबाइल और त्वचा के कारक होते हैं अतः बुध के वक्री होने से विभिन्न राशियाँ भी प्रभावित होंगी तो चलिए जानते हैं बुध के वक्री अवस्था में गोचर के दौरान विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा:-
मेषादि 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव
मेष राशि:-
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए बुध तीसरे से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः बहुत सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें व जोखिम लेने से बचें, छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें।
उपाय:- नित्य गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित कर गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें व संकठा चतुर्थी और विनायक चतुर्थी का व्रत करें।
वृषभ राशि:-
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए बुध दूसरे भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः वाणी पर नियंत्रण रखें, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें, संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कुछ परिश्रम के साथ सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे।
उपाय:- गणेश अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।
मिथुन राशि:-
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए बुध लग्न से ही वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः तनाव लेने से बचें व स्वास्थ्य का ख्याल रखें, त्वचा संबंधित कोई समस्या संभव है, वाहन सुख प्राप्त हो सकता है, व्यय में वृद्धि होगी।
उपाय:- गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क राशि:-
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए बुध द्वादश भाव से गोचर करेंगे अतः खर्चों पर नियंत्रण बना कर रखें, किसी से व्यर्थ विवाद में न पड़ें व लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, किसी नए कार्य के आरंभ के लिए यह अच्छा समय रहेगा।
उपाय:- गणेश गायत्री मंत्र का नित्य जाप करें।
सिंह राशि:-
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए बुध एकादश भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः यात्राओं पर धन व्यय होगा, आय वृद्धि के योग बनेंगे, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, बुआ व बड़ी बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
उपाय:- नित्य गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि:-
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए बुध दशम भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः मन में किसी न किसी प्रकार का भय बना रह सकता है, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवाद में न पड़ें।
उपाय:- नित्य गणेश गायत्री मंत्र का जाप करें।
तुला राशि:-
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए बुध नवम भाव से वक्री होकर गोचर करेंगे अतः धार्मिक यात्राओं या धार्मिक कार्यों या कार्य के सिलसिले से की गई यात्राओं पर धन व्यय होगा, भाग्य वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना होगा, पिता के स्वास्थ्य में परेशानी संभव है, महिलाओं से व्यर्थ विवाद करने से बचें।
उपाय:- बुधवार के दिन कोई साग व शुक्रवार के दिन शकर मिश्रित चावल गाय को खिलाएं।
वृश्चिक राशि:-
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध अष्टम भाव से वक्री होकर गोचर करेंगे अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, व्यर्थ विवाद में न पड़ें व तनाव लेने से बचें, जीवनसाथी की वाणी में तेजी अनुभव होगी, ससुराल पक्ष से विवाद संभव है, निवेश करने से बचें।
उपाय:- संकठा चतुर्थी व विनायक चतुर्थी का व्रत करें व नित्य गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें।
धनु राशि:-
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए बुध सप्तम भाव से वक्री होकर गोचर करेंगे अतः विवाह में कुछ दिक्कतें आएंगी, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें, कार्यस्थल पर किसी से क्षणिक विवाद होने के कारण से तनाव रह सकता है, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।
उपाय:- नित्य गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करें व अर्पित की हुई दूर्वा घास से कुछ अपने पर्स या जेब में रखें।
मकर राशि:-
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए बुध षष्ठ भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः तनाव लेने से बचें, जिन्हें न्यूरो से संबंधित समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, मामा पक्ष से वैचारिक मतभेद संभव है।
उपाय:- गणेश चालीसा व शनि स्तोत्र का नित्य पाठ करें।
कुंभ राशि:–
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए बुध पंचम भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, विद्यार्थियों के लिए यह मिला-जुला समय रहेगा, संतान को कष्ट संभव है, अपने सीनियर से व्यर्थ विवाद में न पड़ें।
उपाय:- राम रक्षा स्तोत्र का नित्य पाठ करें व गणेश गायत्री मंत्र का नित्य जाप करें।
मीन राशि:-
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए बुध चतुर्थ भाव से वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः माता से विवाद संभव रहेगा, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव रहेगा, किसी अपरिचित की बातों में आने से बचें।
मंगल का मीन राशि से गोचर 18 जून 2020 गुरुवार जानें किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव—-Astrology Sutras
मंगल का मीन राशि से गोचर
मंगल ग्रह:-
मंगल का धनु राशि में प्रवेश
भूमि पुत्र मंगल, लोहितांग के नाम से भी जाने जाते हैं जो कि शिव जी के पसीने से उत्पन्न हुए थे और देवी पृथ्वी के आग्रह करने पर शिव जी ने उन्हें सौंपा था, मंगल ग्रह को नव ग्रहों में सेनापति के नाम से जाना जाता है जो कि शक्ति, पराक्रम व ऊर्जा के ग्रह हैं इनका वर्ण रक्त अर्थात लाल है यदि मंगल किसी व्यक्ति की कुंडली में द्वितीय, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम व द्वादश भाव में हो तो कुज दोष जिसे हम सभी मंगल दोष के नाम से जानते हैं बनता है जो कि दामपत्य जीवन के लिए शुभ नही माना जाता है किंतु यदि यही मंगल राजयोगकारक हो जाए तो अनेक प्रकार शुभ प्रभावी हो जाता है।
मेष व वृश्चिक मंगल की स्वराशि है अर्थात मेष व वृश्चिक राशि का स्वामित्व मंगल ग्रह के पास है, मंगल ग्रह मकर राशि में उच्च के तो कर्क राशि में नीच के हो जाते हैं मंगल ग्रह के इस गोचर परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर विभिन्न प्रभाव पड़ेगा तो चलिए जानते हैं मंगल ग्रह के मीन राशि से गोचर के दौरान किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
गोचर काल की अवधि:-
मंगल ग्रह जो देवी पृथ्वी के पुत्र व नव ग्रहों में सेनापति के नाम से जाने जाते हैं 18 जून 2020 की रात को 8 बजकर 12 मिनट 1 सेकंड पर कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे जहाँ 16 अगस्त 2020 तक रहेंगे।
मंगल के मीन राशि से गोचर के दौरान विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव:-
मेषादि 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव
मेष राशि:-
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए मंगल प्रथम व अष्टम भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव से गोचर करेंगे अतः यात्राओं के योग बनेंगे, कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लें अन्यथा किसी बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आवेश में आने से बचें व क्रोध पर नियंत्रण रखें, घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, कोर्ट-कचहरी के मुकदमों में विजय प्राप्त होगी, यदि आप नौकरी करना चाहते हैं तो 16 अगस्त तक रुक जाएं, 10 से 16 अगस्त के मध्य छोटे भाई-बहन के सहयोग से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा जिससे तनाव कम होगा।
वृषभ राशि:-
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल सप्तम व द्वादश भाव के स्वामी होकर एकादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप खर्चों में वृद्धि होगी, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, अचानक बड़ी सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें, संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, संतान के स्वभाव में तेजी अनुभव होगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, शेयर बाजार में पैसा निवेश करने के लिए अच्छा समय रहेगा।
मिथुन राशि:-
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल षष्ठ व एकादश भाव के स्वामी होकर दशम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे व आपके कार्य की सराहना करेंगे, माता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होने से मन अप्रसन्न रहेगा, संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कर्क राशि:-
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए मंगल पंचम व दशम भाव अर्थात केंद्र व त्रिकोण के स्वामी होकर राजयोगकारक हो जाते हैं जो कि आपके नवम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप भाग्य का सहयोग मिलेगा, उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, यात्राओं के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें व फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखें, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद संभव रहेंगे।
सिंह राशि:-
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए मंगल चतुर्थ व नवम भाव अर्थात केंद्र व त्रिकोण के स्वामी होकर राजयोगकारक हो जाते हैं जो कि आपके अष्टम भाव से गोचर करेंगे अतः आय में वृद्धि होगी किंतु दवाईयों पर धन व्यय होने के भी योग बनेंगे अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, जीवनसाथी व ससुराल पक्ष के लोगों की वाणी में तेजी अनुभव होगी, पिता के स्वास्थ्य में भी परेशानी संभव है, जिन्हें रक्त जनित कोई समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, वाहन तीव्र गति से न चलाएं, तामसिक चीजों के सेवन से बचें।
कन्या राशि:-
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए मंगल तीसरे व अष्टम भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव से गोचर करेंगे अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें, जीवनसाथी के स्वभाव में तेजी अनुभव होगी, किसी गलतफहमी के कारण से जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, भाई-बहन की उन्नति होगी, नौकरी पेशा लोगों के लिए मंगल का यह गोचर बेहद शुभ सिद्ध होगा, आय में वृद्धि के योग बनेंगे, आवेश में आकर निर्णय लेने से बचें।
तुला राशि:-
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए मंगल द्वितीय व सप्तम भाव के स्वामी होकर षष्ठ भाव से गोचर करेंगे अतः शत्रुओं पर धन व्यय होगा किंतु शत्रुओं पर विजय भी प्राप्त होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी, वाहन सावधानी से चलाएं, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी समस्या रह सकती है, मंगल के इस गोचर काल के समय आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और मेहनत का पूर्ण फल भी प्राप्त होगा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि:-
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल प्रथम व षष्ठ भाव के स्वामी होकर पंचम भाव से गोचर करेंगे अतः संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, विद्यार्थियों के लिए मंगल का यह गोचर मिला-जुला रहेगा, प्रेमियों के मध्य वैचारिक मतभेद होने की संभावना रहेगी, किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है, आय में वृद्धि होगी, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, गर्म चीजों के सेवन से परहेज करें व क्रोध पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि:-
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए मंगल पंचम व द्वादश भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप घर में किसी नए मेहमान का आगमन संभव रहेगा, माता के स्वभाव में तेजी अनुभव होगी, घर के माहौल में कुछ गर्माहट अनुभव होगी जिससे तनावपूर्ण स्थितियाँ भी उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आय में वृद्धि होगी, लंबे समय से नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, यात्राओं के योग बनेंगे चाहे व कार्य के सिलसिले से हो या धार्मिक यात्रा हो, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, व्यापारियों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा।
मकर राशि:-
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए मंगल चतुर्थ व एकादश भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव से गोचर करेंगे अतः पराक्रम में वृद्धि होगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे व आपके कार्य की सराहना भी करेंगे, भाग्य वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना होगा, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, भाई-बहन को कष्ट या उनसे विवाद संभव रहेगा, ज्वर या सर दर्द की समस्या हो सकती है, कोर्ट-कचहरी के मुकदमों में विजय प्राप्त होगी।
कुंभ राशि:-
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल तीसरे व दशम भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव से गोचर करेंगे अतः क्रोध व वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें अन्यथा आपके कार्यक्षेत्र व परिवार में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, आय में वृद्धि होगी, भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, व्यापारियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की उन्नति होगी, गर्म चीजों के सेवन से परहेज करें।
मीन राशि:-
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए मंगल द्वितीय व नवम भाव के स्वामी होकर प्रथम भाव अर्थात लग्न से गोचर करेंगे अतः संयम रखें व धैर्य से हर कार्य को संपन्न रखें, अनैतिक संबंध बनाने से बचें, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, प्रमोशन या पदोन्नति के योग बनेंगे, घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी जिससे मन अप्रसन्न रहेगा अतः तनाव लेने से बचें, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, वाहन सावधानी से चलाएं, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव है।
जून 2020: धनु लग्न व धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा
धनु लग्न मासिक गोचरफल
धनु लग्न व धनु राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का छठे भाव से गोचर रहेगा अतः सरकारी अफसरों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें विजय प्राप्त होगी, मामा पक्ष के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी संभव रहेगी 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके सप्तम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जीवनसाथी के स्वभाव में तेजी अनुभव होगी, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें, माह के शुरुवात में शुक्र का छठे भाव से गोचर रहेगा जो कि वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः महिलाओं के साथ व्यर्थ विवाद में न पड़ें, दवाइयों या शत्रुओं पर धन व्यय हो सकता है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जिन्हें हार्मोन्स से जुड़ी समस्या हो व गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, माह के शुरुवात में बुध व राहुका सप्तम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप विवाह के योग बनेंगे, यदि आपके विवाह में बाधाएं आ रही है तो राहु के उपाय करें लाभ होगा, कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, मित्रों पर अधिक विश्वास करने से बचें, 18 जून को बुध वक्री होकर आपके सप्तम भाव से गोचर करेंगे अतः कार्यक्षेत्र से जुड़े निर्णय सोच-समझकर ही लें, जीवनसाथी की वाणी कटु रह सकती है, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह माह अच्छा रहेगा, 21 जून को सूर्य ग्रहण है जो कि आपके लिए शुभ नही रहेगा अतः उस दिन यदि संभव हो तो यात्राओं को टालने का प्रयास करें।
धनु राशिफल
माह के शुरुवात में गुरु व शनि आपके धन भाव अर्थात दूसरे भाव से गोचर कर नीचभंग राजयोग बनाएंगे किंतु दोनों ही ग्रह वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः वाणी पर नियंत्रण रखें, धन लाभ के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य में परेशानी संभव रहेगी, वाहन सावधानी चलाएं क्योंकि तीसरे भाव से गोचर कर रहे मंगल की चौथी दृष्टि छठे भाव रोग व शत्रु भाव पर रहेगी जहाँ सूर्य व शुक्र पहले से ही गोचर कर रहे हैं और शनि की भी सप्तम दृष्टि अष्टम भाव पर रहेगी अतः 18 जून तक एक्सीडेंट होने के योग बनेंगे, परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, माह के शुरुवात में लग्न से केतु का गोचर रहेगा फलस्वरूप आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, यदि आपकी कुंडली में केतु अच्छी स्थिति में है तो आत्मसम्मान में वृद्धि होगी, माह के शुरुवात में मंगल का तीसरे भाव से गोचर रहेगा अतः आवेश में आने से बचें, पराक्रम में वृद्धि होगी व मेहनत का पूर्ण फल भी प्राप्त होगा, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, यात्राओं के योग बनेंगे, 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके चतुर्थ भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप आय में वृद्धि के योग बनेंगे, बड़े भाई-बहन यदि हैं तो उनका सहयोग मिलेगा व उनकी उन्नति भी होगी, माह की 2, 8, 16, 23 व 29 तिथियों को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे या कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
धनु राशिफल
कुल मिलाकर धनु लग्न व धनु राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा जिसमें विवाह के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, आत्मसम्मान में वृद्धि होगी, वाहन सावधानी से चलाएं, वाणी पर नियंत्रण रखें व व्यर्थ के विवाद में न पड़ें, तनाव लेने से बचें, माह की 4, 5, 6,व 18, 19, 20, 21, 23 व 24 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि धनु लग्न व धनु राशि वाले व्यक्ति यदि अमावस्या के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर नारियल को बहते पानी में प्रवाहित करें व व गणेश संकटनाशन स्तोत्र का नित्य पाठ करें तो लाभ होगा।