Loading...
Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

अगस्त 2020: वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

अगस्त 2020: वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

वृषभ लग्न
वृषभ लग्न

 

वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए अगस्त 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का तीसरे भाव से गोचर फलस्वरूप पराक्रम में वृद्धि होगी, माता छोटे भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा व उनकी उन्नति भी होगी, किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव रहेगी, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, आवेश में आने से बचें, 2 अगस्त को बुध गोचर बदलकर आपके तीसरे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप घर में खुशियों का माहौल रहेगा, माता का सहयोग प्राप्त होगा, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, 16 अगस्त को सूर्य और 17 अगस्त को बुध गोचर बदलकर आपके चतुर्थ भाव में आ जाएंगे घर में किसी मेहमान का आगमन संभव रहेगा, किसी भी कारण से परिवार के सभी सदस्य एकत्रित होंगे, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, जिनका कार्य बैंकिंग, फाइनेंस, टीचिंग, सौंदर्य प्रकाशन, धातु, तकनीकी क्षेत्र, कमीशन से जुड़ा हुआ है उनके लिए यह माह अच्छा रहेगा, माह के शुरुवात में शुक्र व राहु का द्वितीय स्थान से गोचर रहेगा अतः गलत तरह से धन अर्जित करने का प्रयास न करें, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें व महिलाओं से व्यर्थ विवाद न करें, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, माह के शुरुवात में गुरु व केतु का अष्टम भाव से गोचर रहेगा अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, कोई भी रिस्क लेने से बचें, दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, जिन्हें हिर्दय जनित कोई रोग हो व गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

माह के शुरुवात में शनि का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा अतः भाग्य का सहयोग प्राप्त करने हेतु अधिक प्रयास करना होगा, लंबी यात्राओं के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, पैरों या जोड़ों में दर्द की शिकायत रह सकती है, माह के शुरुवात में मंगल का एकादश भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप आय में वृद्धि के योग बनेंगे, यात्राओं पर धन व्यय होगा, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, संतान से विवाद या संतान को कष्ट संभव रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, 16 अगस्त को मंगल गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में चले जाएंगे अतः जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, यात्राओं के योग बनेंगे, छोटे भाई-बहन से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, 1 से 4 अगस्त के मध्य व्यय में वृद्धि होगी, कर्ज देने व लेने से बचें, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, किसी के साथ व्यर्थ विवाद न करें, 5 से 8 व 16 से 18 अगस्त का समय आपके लिए अच्छा रहेगा जिसमें धन लाभ के योग बनेंगे, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जीवनसाथी से नजदीकियाँ बढ़ेंगी, कार्य क्षेत्र के लिए यह अच्छा समय रहेगा, 9 से 11 अगस्त के मध्य मानसिक तनाव रह सकता है, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें, 12 से 15 अगस्त के मध्य आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, 19 से 21 अगस्त के मध्य धन लाभ के योग बनेंगे, मित्रों से मुलाकात संभव रहेगी व उनके साथ अच्छा समय बीतेगा, 22 से 25 अगस्त के मध्य स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, व्यय में वृद्धि होगी, कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें, क्रोध व वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें, 26 से 28 अगस्त तक का समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा जिसमें मानसिक शांति अनुभव होगी, धन लाभ के योग बनेंगे, 29 से 31 अगस्त के मध्य पारिवारिक मिलन (किसी भी कारण से) संभव रहेगा, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 9, 15, 16, 22 व 29 अगस्त के दिन धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे, 14 अगस्त के दिन विशेष सावधानी बरतें, तनाव लेने से बचें, किसी से भी व्यर्थ विवाद में न पड़ें, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें व वाणी पर नियंत्रण रखें।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

कुल मिलाकर वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए अगस्त 2020 सामान्य रहेगा जिसमें धन लाभ के योग बनेंगे, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, व्यर्थ विवाद में न पड़ें, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, सर दर्द, नेत्रों में चोट, दर्द या जलन की शिकायत संभव रहेगी, गुरु का अष्टम भाव से गोचर स्वास्थ्य, संतान व विद्या के लिए बहुत शुभ संकेतक नही है अतः थोड़ा सावधान रहें व कोई भी बड़े या महत्वपूर्ण निर्णय बहुत सोच-विचार कर के ही करें तथा यदि आप नौकरी परिवर्तन का विचार कर रहे हैं तो नवंबर तक रुक जाए, माह की 1, 2, 3, 4, 9, 10, 11, 22, 23, 24 व 25 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि वृषभ लग्न व वृषभ राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल देकर अदित्यहिर्दय स्तोत्र व गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

वृषभ लग्न
वृषभ लग्न कुंडली

 

वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में शुक्र का लग्न से गोचर शुभ रहेगा अतः स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, सुख प्रदान करने वाले संसाधनों पर धन व्यय होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, महिलाओं के साथ विवाद में पड़ने से बचें माह के शुरुवात में सूर्य का भी लग्न से गोचर रहेगा चतुर्थेश अर्थात सुखेश सूर्य का लग्न से गोचर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनाएगा, आवेश में आने से बचें व क्रोध पर नियंत्रण रखें, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ तेजी अनुभव होगी किंतु क्षणिक विवाद के बाद संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे, नौकरी पेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके दूसरे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा लोगों से संबंध खराब व बनते कार्य बिगड़ते दिखेंगे, गर्म चीजों के सेवन से बचें, कुटुंब/परिवार में गर्मी का माहौल अनुभव होगा माह के शुरुवात में दूसरे भाव से राहु व बुध का गोचर भी रहेगा अतः सोच-समझकर ही बोलें व तामसिक और नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करें, संतान की उन्नति होगी व उनका सहयोग भी प्राप्त होगा किंतु उनके स्वास्थ्य में कोई परेशानी संभव रहेगी 18 जून से बुध के वक्री होने के कारण से धन व परिवार को लेकर कुछ तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें माह के शुरुवात में केतु का अष्टम भाव से गोचर रहेगा अतः स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें व वाहन सावधानी से चलाएं और अग्नि से सावधानी बरतें।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

माह के शुरुवात में मंगल का गोचर दशम भाव से रहेगा फलस्वरूप सम्मान में वृद्धि होगी, नवदंपत्तियों के लिए संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता गया, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके लाभ स्थान में चले जायेंगे फलस्वरूप आय के साथ खर्चों में भी वृद्धि के योग बनेंगे, आय वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना पड़ेगा, बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी माह के शुरुवात में गुरु व शनि से बना नीचभंग राजयोग शुभ रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, वजन बढ़ने के कारण से स्वास्थ्य में परेशानी संभव रहेगी, छोटे भाई-बहन से कुछ विचारों में भिन्नता के कारण वैचारिक मतभेद होने के योग बनेंगे, यदि आपका कार्य भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है तो थोड़ा सतर्क रहें अन्यथा जेल यात्रा भी करनी पड़ सकती है 30 जून को गुरु गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे अतः 24 जून से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें, दवाईयों पर धन व्यय होगा, जिन्हें हिर्दय से जुड़ी कोई समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, पशु से सावधान रहें।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल

 

कुल मिलाकर वृषभ लग्न व वृषभ राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा जिसमें माह के शुरुवात में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा किंतु 16 जून से कुछ समस्या संभव रहेगी चूँकि शुक्र का लग्न से गोचर के कारण से कोई गंभीर समस्या नही होगी, जीवनसाथी के स्वभाव में तेजी अनुभव होगी, सम्मान में वृद्धि होगी, जीवनसाथी से क्षणिक विवाद के बाद संबंध मधुर होंगे, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें व तनाव लेने से बचें, नवदंपत्तियों के लिए संतान से जुड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है 16 जून से 30 जून तक थोड़ी सतर्कता बरतें, माह की 16, 18, 21, 22, 23 व 27 से 30 तिथियों पर विशेष सावधान रहें, मेरे अनुसार यदि वृषभ लग्न व वृषभ राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें व अमावस्या के दिन विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो बेहद शुभ रहेगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मई 2020: वृषभ लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

मई 2020: वृषभ लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

वृषभ लग्न
वृषभ लग्न

 

वृषभ लग्न वालों के लिए मई 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य आपके द्वादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप यात्राओं के योग बनेंगे, सरकारी कार्य की वजह से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, नेत्रों में जलन या दर्द या सर दर्द की शिकायत रह सकती है, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें 14 मई 2020 को सूर्य गोचर बदलकर लग्न में आ जाएंगे फलस्वरूप माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा व माता का सहयोग भी प्राप्त होगा, घर में खुशियों का माहौल रहेगा, माह के शुरुवात में बुध का गोचर आपके व्यय भाव से रहेगा अतः वाणी पर नियंत्रण रखें, तनाव लेने से बचें, विद्यार्थियों के लिए भी यह समय थोड़ा कमजोर रह सकता है, खर्चों में वृद्धि होगी 9 मई को बुध गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे फलस्वरूप संतान की उन्नति होगी व संतान का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा, विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, मामा पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उनके लिए संतान प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे क्योंकि पंचमेश का लग्न से गोचर रहेगा व पंचमेश और पंचम भाव दोनों पर गुरु की दृष्टि रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा 24 मई को बुध पुनः गोचर बदलकर आपके धन भाव में चले जाएंगे जहाँ राहु पहले से ही गोचर कर रहे हैं अतः इस समय वाणी पर नियंत्रण रखें व बहुत सोच-समझकर ही निर्णय लें, कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा।

 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि

 

माह के शुरुवात में मंगल, गुरु व शनि का लग्न पर से गोचर रहेगा फलस्वरूप भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, गुरु-मंगल व गुरु-शनि से बना नीचभंग राजयोग बेहद शुभ रहेगा उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे 4 मई 2020 को मंगल गोचर बदलकर आपके दशम भाव में चले जाएंगे जो कि आपके लिए बेहद शुभ रहेगा यदि आप पार्टनरशिप में कोई कार्य करते हैं तो उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, आपके पार्टनर कुछ ऐसे निर्णय लेंगे जो कि आपके बिज़नेस के लिए बेहद शुभ रहेगा, यदि आप कोई नया बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो पत्नी को साझेदार बनाकर करें लाभ होगा, 4 मई से 30 जुलाई के मध्य आपको वाहन सुख प्राप्त होने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं, माह के शुरुवात में शुक्र का लग्न से गोचर मालव्य योग बना रहा है जो कि बेहद शुभ रहेगा फलस्वरूप आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा, मन प्रसन्न रहेगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, शत्रुओं से सावधान रहें, माह के मध्य भाग में लग्नेश, सुखेश व पंचमेश की लग्न में युति व मंगल और गुरु की दृष्टि रहने से घर में कोई शुभ कार्य होने के योग बनेंगे, घर में किसी नए मेहमान का आगमन संभव है, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, कोर्ट-कचहरी के चक्कर में न पड़ें साथ ही शत्रुओं से सावधान रहें, अष्टम से केतु का गोचर ससुराल पक्ष से विवाद करा सकता है, वाहन सावधानी से चलाएं, पैरों में चोट व दर्द की शिकायत भी रह सकती है।

 

वृषभ राशिफल

 

कुल मिलाकर वृषभ लग्न वालों के लिए मई 2020 अच्छा रहेगा जिसमें यात्राओं के योग बनेंगे, घर में खुशियों का माहौल रहेगा, संतान की उन्नति होगी, मामा पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है, वाहन खरीदने के योग बनेंगे, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उनके लिए संतान प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे, यदि आप पार्टनरशिप में कोई कार्य करते हैं तो उन्नति के नए मार्ग प्राप्त होंगे, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वाणी पर नियंत्रण रखें, कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पड़ने से बचें व सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें यदि आपका कोई सरकारी भुगतान जैसे बिजली बिल या टैक्स बचा हुआ है तो उसको जल्दी भर दें अन्यथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, वाहन सावधानी से चलाएं, माह की 1 से 7, 10, 11, 17 व 19 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि वृषभ लग्न के व्यक्ति नित्य दुर्गा कवच व गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

वृषभ लग्न के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

वृषभ लग्न के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

वृषभ लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 अच्छा रहने वाला है 31 जनवरी को बुध गोचर बदलकर कुंभ राशि में आ जाएंगे अतः जो लोग बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, एकाउंटिंग से जुड़ा हुआ काम करते है उनके लिए यह महीना बेहद शुभ रहेगा, प्रमोशन मिलने की उम्मीद रहेगी 12 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में आ जाएंगे और केंद्र के स्वामी सूर्य व त्रिकोण के स्वामी बुध की दसवें भाव में युति उन्नति के मार्ग खोलेंगी, विद्यार्थियों के लिए भी यह समय रहेगा, घर का माहौल अच्छा रहेगा, बुध आपकी कुंडली में धनेश भी होता है धनेश के कर्म स्थान में होने चतुराई से कारोबार की वृद्धि करने सफल रहेंगे, बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलेगी, पिता का सहयोग प्राप्त होगा व पिता की भी उन्नति होगी।

भाग्य स्थान से शनि का गोचर थोड़ा परिश्रम कराएगा किन्तु परिश्रम का पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा, दूसरे भाव से राहु का गोचर बहुत ज्यादा शुभ नही माना जाता है और 8 फरवरी को मंगल भी गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे अतः वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें, अष्टम से गुरु, मंगल व केतु का गोचर रहेगा और गुरु व मंगल पर राहु की सीधी दृष्टि रहेगी अतः जिनकी उम्र 50-55 से ज्यादा है वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, सर्जरी के योग बनते दिख रहे हैं, आग और बिजली से थोड़ा सावधान रहें तथा वाहन सावधानी से चलाएं, दूसरे भाव का राहु मुँह व गले की समस्या दे सकता है अतः तामसिक चीजों से परहेज करें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

जो लोग धर्म-अध्यात्म में रुचि रखते हैं उनके लिए फरवरी 2020 काफी अच्छा रहेगा, अष्टम भाव से गुरु व केतु का गोचर आपका धर्म-अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ाएगा, घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं, किसी मेहमान का आगमन हो सकता है कुल मिलाकर वृषभ लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 अच्छा रहेगा जिसमें प्रमोशन की बात चल सकती है, मकान बनवाने का सोच रहे हैं तो 17 फरवरी से उस पर काम करें अच्छा रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी, कारोबार की वृद्धि होगी किन्तु जब भी चंद्रमा 6, 8, 12 से गोचर करेंगे तब तनाव अधिक रहेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें, तामसिक चीजों से परहेज करें बाकी यह महीना (फरवरी 2020) आपके लिए अच्छा रहेगा।

मेरे अनुसार यदि आप अमावस्या के दिन बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें व दुर्गा सप्तशती का नित्य पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470