Loading...
Categories
Prediction Rashifal Recent Post

वार्षिक राशिफल 2023: जानिए, वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष 2023 कैसा रहेगा

वार्षिक राशिफल 2023 वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि
वार्षिक राशिफल 2023 वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार वृश्चिक राशि व वृश्चिक लग्न वालों के लिए वर्ष 2023 सामान्य रूप से मिला-जुला रहेगा वर्ष के आरंभ में शनि का तृतीय स्थान से और गुरु का पंचम स्थान से गोचर रहेगा जो कि शुभ रहेगा किंतु लग्नेश मंगल वक्री होकर गोचर करेंगे जिस कारण से जीवन मे भागा-दौड़ी बनी रहेगी साथ ही किसी प्रकार की कोई चिंता मन में बनी रह सकती है, 19 फरवरी से शनि गोचर बदलकर चतुर्थ स्थान में आ जाएंगे जो कि कुछ राहत प्रदान करने वाले रहेंगे, वर्ष के आरंभ में केतु का द्वादश स्थान से गोचर आकस्मिक खर्चों में वृद्धि के योग को दर्शता है साथ ही 19 अप्रैल 2023 से गुरु भी षष्ठ स्थान में आकर द्वादश स्थान को देखेंगे अतः घर के बड़े-बुजुर्ग, संतान, स्वास्थ्य व धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा में धन खर्च होने के योग बनेंगे, वर्ष के आरंभ में घर में खुशी का माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा, किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव रहेगी साथ ही घर में किसी मेहमान के आगमन से भी मन मे प्रसन्नता अनुभव होगी, 27 फरवरी से 5 मार्च के मध्य खर्च की अधिकता के कारण से बजट थोड़ा ऊपर-नीचे होने के योग रहेंगे जिससे कुछ मन में चिंता सी अनुभव हो सकती है, 7 मार्च से 12 मार्च के मध्य आपके मन में नए विचार आएंगे व आप उसको अमल में लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

 

To Read In English Click Here

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार वर्ष के आरंभ में गुरु का पंचम स्थान से गोचर बेहद शुभ रहेगा विवाह के योग बनेंगे साथ ही नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, भाग्य स्थान पर गुरु की दृष्टि रहने से भाग्य अच्छा रहेगा और भाग्य का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा साथ ही गुरु की दृष्टि लाभ स्थान पर रहेगी अतः 12 जनवरी से 19 अप्रैल का समय वृश्चिक राशि व वृश्चिक लग्न वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, यदि आप लंबे समय से नौकरी परिवर्तन या प्रमोशन हेतु प्रयासरत है तो 19 अप्रैल तक का समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा, आय में वृद्धि के योग रहेंगे, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए भी 19 अप्रैल तक का समय बेहद शुभ रहेगा यदि आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं और सही समय का इंतजार कर रहे हैं तो मार्च और अप्रैल माह आपके लिए बहुत शुभ रहेगा, 19 अप्रैल से गुरु गोचर बदलकर रोग स्थान और राहु के साथ गोचर करेंगे और शनि की दृष्टि भी राहु और गुरु दोनों पर रहेगी साथ ही राहु और केतु 30 अक्टूबर को गोचर बदलकर बड़ी राहत देने वाले रहेंगे अतः 20 अप्रैल से 30 अक्टूबर तक व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें व स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहें, यदि आपका वजन निरंतर बढ़ रहा है तो उसे नियंत्रण में लाने हेतु कुछ देर व्यायाम अवश्य करें, जिन व्यक्तियों को वजन बढ़ने की शिकायत रहती है या जिनका वजन काफी ज्यादा हो उन्हें 20 अप्रैल से 30 अक्टूबर के मध्य स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहना अधिक शुभ रहेगा, शुगर/ब्लड प्रेशर या उदर भाग से जुड़ी कोई समस्या रह सकती है, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए भी यह समय कुछ मिला-जुला रहेगा।

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार 10 मई से 12 जून तक राहु और गुरु अंशों में एक-दूसरे के बहुत करीब रहेंगे अतः इस समय अधिक चिकनाई युक्त या तेज मिर्च-मसाले से बने व्यंजनों से थोड़ा परहेज करें लाभ होगा, राहु का षष्ठ स्थान से गोचर व्यर्थ विवाद में डालने व धोखा मिलने के योग को दर्शाता है अतः किसी के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने व लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, यदि आप लंबे समय से घर लेने का विचार कर रहे हैं तो 20 अप्रैल के पहले का समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा 30 अक्टूबर को राहु और केतु गोचर बदलकर आपके पंचम और लाभ स्थान में गोचर करेंगे जो कि शुभ रहेगा 30 अक्टूबर के बाद से स्वास्थ्य में बड़ी राहत अनुभव होगी साथ ही धार्मिक कार्यों व धार्मिक यात्राओं पर भी धन व्यय होने के योग रहेंगे, 13 मार्च से 9 मई और 3 अक्टूबर से 15 नवंबर का समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा यदि आप नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहें हैं तो यह समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा और आय में वृद्धि के योग रहेंगे, वर्ष पर्यंत विष्णु सहस्रनाम और संकटमोचन हनुमाष्टक का पाठ करना शुभ रहेगा।

आगे हरि इच्छा प्रवल🙏🏻

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 7007245896, 9919367470
Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

वृश्चिक लग्न और आप: जानिए, वृश्चिक लग्न वालों का व्यक्तित्व

वृश्चिक लग्न और आप: जानिए, वृश्चिक लग्न वालों का व्यक्तित्व

 

वृश्चिक लग्न वालों का व्यक्तित्व
वृश्चिक लग्न वालों का व्यक्तित्व

 

वृश्चिक लग्न काल पुरुष के अष्टम भाव अर्थात मृत्यु व गूढ़ रहस्यों का भाव की राशि है जो कि मोक्ष के त्रिकोण की राशि है अर्थात वृश्चिक लग्न वाले व्यक्ति ज्ञानी, विद्वान, अनेक शास्त्रों को जानने वाले, देव, गुरु व पिता भक्त, क्लेश सहने वाले, मृत्यु से भी परे वाली सोच रखने वाली अर्थात कठिन से कठिन या असंभव भरी किसी निराशाजनक स्थिति में भी पूर्ण क्षमता के साथ अपनी युक्ति के बल पर विजय प्राप्त करने वाले होते हैं, इनका हिर्दय निर्मल व धार्मिक होता है, वृश्चिक लग्न वाले व्यक्तियों का रूप सुंदर और जाँघे व पैर गोल आकृति के होते हैं, इनके दोनो हाथ व पैर के अंगूठों में भी किसी प्रकार का अंतर देखा जा सकता है, इनके कलाई, छाती, लिङ्ग में तिल आदि चिन्ह व उदर या अन्य किसी भाग पर मस्से का चिन्ह रहता है, वृश्चिक लग्न का स्वामी सेनापति मंगल होता है अतः वृश्चिक लग्न वाले व्यक्तियों का शरीर पुष्ट होता है, ऐसे व्यक्ति अत्यधिक सतर्क रहते हैं किंतु झगड़ालू होते हैं, विवाद में वह पक्ष-विपक्ष की बात तथा अपनी हानि का भी विचार नही कर दृढ़ता तथा संलग्नता पूर्वक झगड़े में लग जाते हैं, ऐसे व्यक्तियों को क्रोध अति शीघ्र आता है और झगड़े के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, वृश्चिक लग्न वाले व्यक्ति काने को काना कह कर पुकारने में भी तनिक नही हिचकिचाते क्योंकि वृश्चिक लग्न के व्यक्ति सच्ची बात को स्पष्ट रूप से कहने वाले होते हैं, वृश्चिक लग्न वाले व्यक्तियों को बदला चुकाए बिना रहना मुश्किल होता है, ऐसे व्यक्ति अपने उचित अथवा अनुचित ध्येय के लिए अथक परिश्रम करते हैं और गुरुजनों से भी हठ कर बैठते हैं, वृश्चिक लग्न के व्यक्ति कभी उच्च पद पर नियुक्त होने से अथवा अन्य किसी कारणों से प्रायः उच्च पद के व्यक्ति होते हैं और इनका बर्ताव व व्यवहार भयावह होता है।

 

वृश्चिक लग्न वाले व्यक्ति अपने शत्रुओं पर भी जल्दी प्रहार नही करते किंतु जब यह प्रहार करते हैं तो बड़े से बड़े शत्रु भी इनके आगे टिक नही पाते क्योंकि ऐसे व्यक्ति पूर्ण रणनीति के साथ आक्रमण करते हैं जिस प्रकार से बिच्छु के डंक से बचना लगभग असंभव होता है ठीक उसी प्रकार वृश्चिक लग्न वाले व्यक्तियों के आक्रमण से बचना मुश्किल होता है, वृश्चिक लग्न के व्यक्तियों का दिल साफ होता है तथा अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण तरह से जीवन जीना इन्हें पसंद होता है, वृश्चिक लग्न वाले व्यक्तियों के माता-पिता के मध्य प्रायः विवाद होते ही रहते हैं तथा इन्हें भी कई प्रकार के क्लेश सहन करने पड़ते हैं, वृश्चिक लग्न वाले व्यक्ति अत्यंत रूखे और जोशीले होते हैं, इनमे सहन शक्ति काफी अधिक होती है तथा ऐसे व्यक्ति अपने क्रोध को अंत समय तक संभालने का पूर्ण प्रयास करते हैं किंतु परिस्थिति वश कई बार इनका क्रोध ज्वालामुखी रूप में बाहर आता है और अगले ही पल वृश्चिक लग्न वाले व्यक्ति अपने क्रोध को शांत कर अपनी गलतियों के प्राश्चित हेतु लग जाते हैं, वृश्चिक लग्न वाले व्यक्ति स्त्री प्रिय होते है साथ ही यदि कोई महिला वृश्चिक लग्न हों तो उपरोक्त गुण के अतिरिक्त सुंदर, आज्ञाकारी, भाग्यवती, सुशीला, सच्ची, अनंदप्रिया और अच्छे चाल-चलन वाली होती है, वृश्चिक लग्न वाले व्यक्तियों को प्रायः उदर संबंधित समस्याएं बनी रहती है तथा इन्हें कंठ व फेफड़ों को सुरक्षित रखना चाहिए, मल-मूत्रादि की साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए, छूत वाली बीमारी वाले लोगों से भी दूर रहने का प्रयास करना चाहिए।

 

वृश्चिक लग्न वालों के लिए सूर्य और चंद्र शुभ फल देने वाले ग्रह होते हैं इन दोनों का किसी भी प्रकार से संबंध बनना राजयोग तुल्य सुख देता है, बुध व बृहस्पति का योग धन वृद्धि व ख्याति के योग बनाती है, बृहस्पति भी शुभ फल देने वाला ग्रह होता है, बुध, शुक्र व शनि शुभ फल नही देते हैं, सिंह का नवमांश रहने से व्यक्ति के प्राकृतिक गुणों का पूर्ण विकास होता है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

वृश्चिक राशि: जानिए, वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

वृश्चिक राशि: जानिए, वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

 

वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

 

वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों की छाती व नेत्र अपेक्षाकृत थोड़े बड़े होते हैं, जांघ और पिंडलियाँ गोल होती है तथा इनके हाथ व पैर में पदम रेखा या अन्य कोई निशान अवश्य ही होता है, वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति बचपन में प्रायः बीमार रहते हैं तथा इन्हें पिता व गुरु का पूर्ण सुख नही मिल पाता है, वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति क्रूर क्रिया करने वाले और राजकुल में ऊँची पदवी धारण करने वाले अर्थात उच्चाधिकारी होते हैं, वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति क्रोधी, वैर निरत, कलही, मित्र द्रोही, पति द्रोही, संतोष हीन, दूसरों के कार्य में विघ्नकर्ता, पराक्रमी, चतुर, शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाले, श्वेत वस्त्र के अभिलाषी, मादक पदार्थों में रुचि रखने वाले, परिश्रमी, मुख, पेट, हथेली, छाती आदि जगहों पर तिल के चिन्ह से युक्त व दीर्घकालीन रोग से मृत्यु को प्राप्त करने वाले होते हैं, ऐसे व्यक्तियों की स्त्री पतिव्रता और जातक कामाशक्त होता है, वृश्चिक राशि वालों को एक पुत्र व एक कन्या का सुख प्राप्त होता है, कुछ ग्रंथकारों के अनुसार वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों को दो स्त्रियां एवं चार भाई भी होते हैं तथा व्यापार से इन्हें विशेष लाभ होता है।

 

वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के लिए १, २, ३, ५, १२, १५, २२, २५, ३२ व ९२ वां वर्ष अनिष्टकारी होता है प्रथम वर्ष में ज्वर, तृतीय वर्ष में अग्नि भय, वें वर्ष में ज्वर भय, १५ वें वर्ष में सामान्य पीड़ा और २५ वें वर्ष में अधिक पीड़ा होती है तथा यदि चन्द्रमा शुभ ग्रहों से दृष्ट हो और कुंडली के आयु भाव पीड़ित न हो तो वृश्चिक राशि वालों की औसत आयु ९० वर्ष तथा कुछ ग्रंथकारों के अनुसार ८७ वर्ष तक की होती है, प्रतिपदा, षष्ठी एवं एकादशी तिथि वृश्चिक राशि वालों के लिए अशुभ होती है, मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वाले व्यक्तियों से अच्छी मित्रता तथा मिथुन और कन्या राशि वालों से इनकी शत्रुता रहती है, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, बुधवार, हस्त नक्षत्र व अर्धरात्रि का समय वृश्चिक राशि वालों के लिए अशुभ रहता है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

वृश्चिक लग्न
वृश्चिक लग्न कुंडली

 

वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य व शुक्र का गोचर आपके सप्तम भाव से रहेगा फलस्वरूप जीवनसाथी से क्षणिक विवाद संभव रहेगा, कार्यक्षेत्र पर लोगों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, व्यापारियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, यदि आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो जीवनसाथी को पार्टनर बना कर करें लाभ होगा, वाहन सावधानी से चलाएं, शुक्र के वक्री रहने के कारण से कार्यक्षेत्र में कुछ तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, यदि आप विवाह योग्य हो गए हैं तो विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे अतः पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, जीवनसाथी की वाणी में तेजी अनुभव होगी, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, माह के शुरुवात में बुध व राहु का गोचर अष्टम भाव में रहेगा और 14 जून से सूर्य भी अष्टम भाव से ही गोचर करेंगे अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, पेट, गले व मुख से संबंधित कोई समस्या भी रह सकती है, 18 जून को बुध वक्री हो जाएंगे अतः कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें, मामा पक्ष से विवाद संभव रहेगा, दवाईयों पर या फिजूल की चीजों पर धन व्यय होगा, यदि आपकी बड़ी बहन हैं तो उनसे व अपनी बुआ से व्यर्थ विवाद में न पड़ें।

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

माह के शुरुवात में मंगल का चतुर्थ भाव से गोचर रहेगा अतः घर में खुशियों का माहौल रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात कहीं चल सकती है, धन लाभ के योग बनेंगे, 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके पंचम भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, नवदम्पत्तियों को लिए संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की उन्नति होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, तामसिक चीजों से परहेज करें, माह के शुरुवात में शनि व गुरु की तीसरे भाव में युति नीचभंग राजयोग बनाएगी तथा दोनों ही ग्रह वक्री रहेंगे अतः छोटे भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे व उनका सहयोग भी प्राप्त होगा, तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा फिर भी भाग्य वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना पड़ेगा, जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, 30 जून को गुरु गोचर बदलकर आपके दूसरे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप धन लाभ के योग बनेंगे (विस्तृत फल जुलाई गोचरफल में लिखूँगा), 21 जून को सूर्यग्रहण आपके लिए अधिक शुभ नही रहेगा अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें, 1 व  2 जून आपके लिए अच्छा रहेगा जो लोग अपने प्रेमी/प्रेमिका से अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा समय रहेगा, विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, मन में नए विचार आएंगे, 3 से 7 जून का समय स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नही है अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, कार्यस्थल पर भी तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, सीनियर से व्यर्थ विवाद करने से बचें, 8 से 13 जून का समय शुभ रहेगा जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त हो सकती है, 14 से 18 जून तक यदि संभव हो सके तो यात्राओं को टालने का प्रयास करें, अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः लोगों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 19 से 30 जून तक का समय आपके लिए शुभ रहेगा आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, धन लाभ के योग बनेंगे।

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

कुल मिलाकर वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा जिसमें तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, घर का वातावरण मिला-जुला रहेगा, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की उन्नति होगी, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, किसी के साथ व्यर्थ विवाद में न पड़ें, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, धन लाभ के योग बनेंगे, नवदंपत्तियों के विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, माह की  3 से 7, 14 से 18 व 21 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदिवृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशिवाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व अदित्यहिर्दय स्तोत्र का पाठ करें व संकटमोचन हनुमाष्टक का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मार्च 2020: वृश्चिक लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

मार्च 2020: वृश्चिक लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

 

वृश्चिक लग्न वालों के लिए मार्च 2020 अच्छा रहेगा पिछले ढाई वर्ष से आपने आर्थिक उन्नति के लिए काफी संघर्ष किया और पिछले साढ़ेसात वर्ष आपने धन बहुत खर्च किया, खुद को अकेला अनुभव किया, जीवन के हर क्षेत्र में आप संघर्ष करते हुए दिखाई दिए उन सभी से आपको राहत 24 जनवरी से मिलना शुरू हो गया है, माह के शुरुवात में लग्नेश मंगल का धन भाव से केतु व गुरु के साथ गोचर बेहद शुभ रहेगा लग्नेश के धन भाव से गोचर से धन की वृद्धि होगी, आय के नए स्त्रोत बनेंगे, धन भाव से गुरु का मूल त्रिकोण राशि से गोचर आपकी उन्नति के नए मार्ग खोलेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि दूसरा भाव वाणी का भाव से जहाँ से दो गर्म ग्रहों मंगल व केतु की युति रहेगी, सप्तम भाव आपके जीवनसाथी का है और सप्तम से दूसरा भाव, अष्टम भाव होने के कारण से जीवनसाथी के कुटुंब का विचार अष्टम भाव से किया है जहाँ से राहु का गोचर रहेगा अष्टम भाव से राहु का गोचर आपके जीवनसाथी के कुटुंब अर्थात आपके ससुराल से वाद-विवाद करा सकता है, दूसरे भाव में मंगल, केतु व गुरु और अष्टम से राहु का गोचर होने के कारण से आपके परिवार और आपके जीवनसाथी के परिवार के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो लोग नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं उनके लिए यह मार्च का महीना बेहद शुभ रहेगा क्योंकि धन भाव से गोचर कर रहे गुरु की नवम दृष्टि आपके कर्म भाव में रहेगी अतः आपको कोई अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं, जीवन में स्थिरता आने की शुरुवात होगी, छोटे भाई-बहन थोड़े जिद्दी हो सकते हैं क्योंकि तीसरा भाव छोटे भाई-बहन का भाव है और शनि का स्वभाव ही जिद्दी होता है, भाई-बहन की जिम्मेदारी का भार आप पर आ सकता है।

 

 

माह की शुरुवात में सूर्य व बुध की युति आपके चतुर्थ भाव में रहेगी, चतुर्थ भाव का सूर्य कुछ मानसिक अशांति अनुभव करा सकता है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, पिता का सहयोग प्राप्त होगा व पिता से लाभ भी प्राप्त होगा, 14 मार्च को सूर्य गोचर बदलकर आपके पंचम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप आय में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय होगा, अपनी बुद्धि व विवेक से उन्नति के योग प्राप्त होंगे, माह के शुरुवात में शुक्र का छठे भाव से गोचर रहेगा सप्तमाधिपति का छठे भाव से गोचर जीवनसाथी से विवाद करा सकता है, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें क्योंकि सप्तम भाव जीवनसाथी व छठा भाव रोग-पीड़ा का भाव है , 21 मार्च को मंगल गोचर बदलकर आपके तीसरे भाव में अपनी उच्च राशि मकर में आ जाएंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, आप इस दौरान मेहनत अधिक करेंगे, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी, वाहन सावधानी से चलाएं एक्सीडेंट होने के योग बनेंगे, 28 मार्च को शुक्र गोचर बदलकर आपके सप्तम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, नौकरी पेशा लोगों के नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, जीवनसाथी के साथ रोमैंटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किसी महिला से मित्रता हो सकती है या किसी महिला की सहायता से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह के लिए बात चल सकती है, 30 मार्च को गुरु भी गोचर बदलकर आपके तीसरे भाव में अपनी नीच राशि में आकर नीचभंग राजयोग बनाएंगे फलस्वरूप विवाह के योग बनेंगे जिसको मैं अपनी अगली पोस्ट (अप्रैल 2020) के गोचरफल में लिखूँगा।

 

कुल मिलाकर वृश्चिक लग्न वालों के लिए मार्च 2020 अच्छा रहेगा जिसमें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, एकाधिक माध्यम से धन वृद्धि के योग बनेंगे, विवाह के लिए बात चल सकती है, प्रमोशन व नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वाहन सावधानी से चलाएं, तनाव लेने से बचें, मान-सम्मान में वृद्धि होगी, माह की 8, 9, 10, 11 व 12 तारीख बहुत शुभ नही है अतः इन तिथियों पर विशेष सावधान रहें, जब भी चन्द्र आपके 6, 8 व 12 भावों से गोचर करेंगे तब स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, मेरे अनुसार यदि वृश्चिक लग्न के व्यक्ति अमावस्या के दिन बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें व विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470