Loading...
Categories
Prediction Rashifal Recent Post

वर्षिक राशिफल 2023: जानिए, धनु लग्न व धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

वार्षिक राशिफल 2023 धनु राशि व धनु लग्न
वार्षिक राशिफल 2023 धनु राशि व धनु लग्न

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार धनु लग्न व धनु राशि वालों के वर्ष 2023 सामान्य रूप से अच्छा रहेगा वर्ष के आरंभ में किसी प्रकार की चिंता बनी रह सकती है 12 जनवरी 2023 को मंगल मार्गी हो कर शुभ हो जाएंगे जिससे कुछ राहत अनुभव होगी साथ ही 19 फरवरी 2023 को शनि गोचर बदलकर आपकी राशि से तृतीय स्थान में आ जाएंगे जो जिससे पिछले काफी समय से चले आ रही उलझने कम होंगी, छोटे भाई-बहन से विचारों में कुछ भिन्नता रहने के कारण से कभी-कभी विवादपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने से मन में कुछ चिंता सी अनुभव होगी, आवेश मे आकर निर्णय लेने से बचें 19 अप्रैल 2023 को गुरु गोचर बदलकर आपके पंचम स्थान मे आ जाएंगे नव दंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, आय में वृद्धि के योग रहेंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके लिए 19 अप्रैल के बाद का समय बेहद शुभ रहेगा अच्छा रिश्ता मिलने के योग हैं, मन में कुछ शान्ति अनुभव होगी, जो लोग लंबे समय से नौकरी परिवर्तन या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे उनके लिए 19 अप्रैल के बाद का समय शुभ रहेगा आय में वृद्धि होगी, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी।

 

To Read In English Click Here

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार 21 जनवरी से 7 फरवरी, 11 मार्च से 24 मार्च और 6 अगस्त से 3 अक्टूबर का समय धनु राशि व धनु लग्न वालों के लिए आर्थिक लिहाज से अच्छा समय रहेगा, धन लाभ के योग रहेंगे साथ ही यदि आप किसी संपत्ति पर निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा, जो लोग लंबे समय से घर लेने का सोच रहे हैं उनके लिए भी यह समय बहुत शुभ रहेगा, 22 अप्रैल से 5 मई, 21 जून से 9 जुलाई व 31 अक्टूबर से 26 नवंबर का समय विद्यार्थियों के लिए बहुत शुभ रहेगा, जिन व्यक्तियों की पढ़ाई बीच में किसी कारणवश छूट गयी हो या आप उच्च शिक्षा हेतु बाहर पढ़ने जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा, प्रेमियों के लिए यह समय शुभ रहेगा प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, यदि आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं लेकिन संकोच के कारण कह नही पा रहे तो इस समय अपने प्रेम का इजहार करना शुभ रहेगा, 1 से 12 जनवरी के मध्य घरेलू वातावरण को लेकर मन में कुछ चिंता या तनाव से अनुभव हो सकता है।

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार 5 से 20 जनवरी, 10 जुलाई से 5 अगस्त, 20 मई से 30 जून और 4 से 30 अक्टूबर के समय किसी नए कार्य के आरंभ हेतु बहुत शुभ रहेगा यदि आप लंबे समय से नौकरी परवर्तन का प्रयास कर रहें हैं तो इस समय में आपको शुभ समाचार प्राप्त होने के अच्छे योग रहेंगे, केतु के लाभ स्थान से गोचर और गुरु की लाभ स्थान पर दृष्टि होने के कारण से धनु राशि व धनु लग्न के जो व्यक्ति धर्म-आध्यात्म से जुड़े हुए हैं उनके लिए 2023 शुभ रहेगा, धन वृद्धि के योग रहेंगे, धार्मिक कार्यो व धार्मिक यात्राओं पर धन व्यय होने के योग रहेंगे, 10 मई से 12 जून के मध्य राहु व गुरु का पंचम स्थान में 8 अंश की दूरी के अंतर से गोचर रहेगा व शनि की दृष्टि भी पंचम स्थान पर रहेगी अतः गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना अधिक शुभ रहेगा, पेट से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या धनु राशि व धनु लग्न वालों के लिए रह सकती है, गर्भवती महिलाओं के लिए राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा, 30 अक्टूबर को राहु गोचर बदलकर चतुर्थ स्थान पर चले जाएंगे जिससे बड़ी राहत अनुभव होगी, घर में खुशियों का माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा, वजन बढ़ने की शिकायत थोड़ी-बहुत रह सकती है, अत्यधिक चिकनाई व मिर्च-मसाले वाले भोजन से थोड़ा परहेज करना अधिक शुभ रहेगा, वर्ष पर्यंत विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा।

आगे हरि इच्छा प्रवल🙏🏻

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470, 7007245896
Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Prediction Rashifal Recent Post

वार्षिक राशिफल 2023: जानिए, वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष 2023 कैसा रहेगा

वार्षिक राशिफल 2023 वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि
वार्षिक राशिफल 2023 वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार वृश्चिक राशि व वृश्चिक लग्न वालों के लिए वर्ष 2023 सामान्य रूप से मिला-जुला रहेगा वर्ष के आरंभ में शनि का तृतीय स्थान से और गुरु का पंचम स्थान से गोचर रहेगा जो कि शुभ रहेगा किंतु लग्नेश मंगल वक्री होकर गोचर करेंगे जिस कारण से जीवन मे भागा-दौड़ी बनी रहेगी साथ ही किसी प्रकार की कोई चिंता मन में बनी रह सकती है, 19 फरवरी से शनि गोचर बदलकर चतुर्थ स्थान में आ जाएंगे जो कि कुछ राहत प्रदान करने वाले रहेंगे, वर्ष के आरंभ में केतु का द्वादश स्थान से गोचर आकस्मिक खर्चों में वृद्धि के योग को दर्शता है साथ ही 19 अप्रैल 2023 से गुरु भी षष्ठ स्थान में आकर द्वादश स्थान को देखेंगे अतः घर के बड़े-बुजुर्ग, संतान, स्वास्थ्य व धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा में धन खर्च होने के योग बनेंगे, वर्ष के आरंभ में घर में खुशी का माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा, किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव रहेगी साथ ही घर में किसी मेहमान के आगमन से भी मन मे प्रसन्नता अनुभव होगी, 27 फरवरी से 5 मार्च के मध्य खर्च की अधिकता के कारण से बजट थोड़ा ऊपर-नीचे होने के योग रहेंगे जिससे कुछ मन में चिंता सी अनुभव हो सकती है, 7 मार्च से 12 मार्च के मध्य आपके मन में नए विचार आएंगे व आप उसको अमल में लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

 

To Read In English Click Here

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार वर्ष के आरंभ में गुरु का पंचम स्थान से गोचर बेहद शुभ रहेगा विवाह के योग बनेंगे साथ ही नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, भाग्य स्थान पर गुरु की दृष्टि रहने से भाग्य अच्छा रहेगा और भाग्य का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा साथ ही गुरु की दृष्टि लाभ स्थान पर रहेगी अतः 12 जनवरी से 19 अप्रैल का समय वृश्चिक राशि व वृश्चिक लग्न वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, यदि आप लंबे समय से नौकरी परिवर्तन या प्रमोशन हेतु प्रयासरत है तो 19 अप्रैल तक का समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा, आय में वृद्धि के योग रहेंगे, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए भी 19 अप्रैल तक का समय बेहद शुभ रहेगा यदि आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं और सही समय का इंतजार कर रहे हैं तो मार्च और अप्रैल माह आपके लिए बहुत शुभ रहेगा, 19 अप्रैल से गुरु गोचर बदलकर रोग स्थान और राहु के साथ गोचर करेंगे और शनि की दृष्टि भी राहु और गुरु दोनों पर रहेगी साथ ही राहु और केतु 30 अक्टूबर को गोचर बदलकर बड़ी राहत देने वाले रहेंगे अतः 20 अप्रैल से 30 अक्टूबर तक व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें व स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहें, यदि आपका वजन निरंतर बढ़ रहा है तो उसे नियंत्रण में लाने हेतु कुछ देर व्यायाम अवश्य करें, जिन व्यक्तियों को वजन बढ़ने की शिकायत रहती है या जिनका वजन काफी ज्यादा हो उन्हें 20 अप्रैल से 30 अक्टूबर के मध्य स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहना अधिक शुभ रहेगा, शुगर/ब्लड प्रेशर या उदर भाग से जुड़ी कोई समस्या रह सकती है, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए भी यह समय कुछ मिला-जुला रहेगा।

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार 10 मई से 12 जून तक राहु और गुरु अंशों में एक-दूसरे के बहुत करीब रहेंगे अतः इस समय अधिक चिकनाई युक्त या तेज मिर्च-मसाले से बने व्यंजनों से थोड़ा परहेज करें लाभ होगा, राहु का षष्ठ स्थान से गोचर व्यर्थ विवाद में डालने व धोखा मिलने के योग को दर्शाता है अतः किसी के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने व लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, यदि आप लंबे समय से घर लेने का विचार कर रहे हैं तो 20 अप्रैल के पहले का समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा 30 अक्टूबर को राहु और केतु गोचर बदलकर आपके पंचम और लाभ स्थान में गोचर करेंगे जो कि शुभ रहेगा 30 अक्टूबर के बाद से स्वास्थ्य में बड़ी राहत अनुभव होगी साथ ही धार्मिक कार्यों व धार्मिक यात्राओं पर भी धन व्यय होने के योग रहेंगे, 13 मार्च से 9 मई और 3 अक्टूबर से 15 नवंबर का समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा यदि आप नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहें हैं तो यह समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा और आय में वृद्धि के योग रहेंगे, वर्ष पर्यंत विष्णु सहस्रनाम और संकटमोचन हनुमाष्टक का पाठ करना शुभ रहेगा।

आगे हरि इच्छा प्रवल🙏🏻

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 7007245896, 9919367470
Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

वार्षिक राशिफल 2023: जानिए मेष लग्न व मेष राशि वालों के लिए 2023 कैसा रहेगा–Astrology Sutras

वर्षिक राशिफल 2023 मेष लग्न और मेष राशि
वर्षिक राशिफल 2023 मेष लग्न और मेष राशि

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2023 सामान्य रूप से मिला-जुला रहेगा क्योंकि वर्ष पर्यंत मंगल की दोनों राशियाँ शनि के प्रभाव में रहेंगी और गुरु भी 30 अक्टूबर 2023 तक पीड़ित रहेंगे अतः मेष राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी और मन में किसी प्रकार की चिंता व्याप्त रहेगी साथ ही स्वास्थ्य में भी कुछ असहज महसूस हो सकता है अतः स्वास्थ के प्रति सचेत रहें विशेषकर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्कता बरतनी चाहिए, 1 जुलाई से 27 अगस्त का समय प्रेमियों व नव दंपत्तियों के लिए शुभ रहेगा, मन में नए विचार आ सकते हैं, 2 अप्रैल से 28 अप्रैल तक गुरु के अस्त रहने के कारण से भाग्य उन्नति में कुछ दिक्कतें अनुभव हो सकती है, वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रह सकते हैं, अनैतिक संबंध बनाने से बचें अन्यथा समाज में मान-प्रतिष्ठा में हानि या दाम्पत्य जीवन में बड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, राहु 30 अक्टूबर से द्वादश स्थान में गोचर करेंगे जिस प्रकार से खर्चों में वृद्धि होगी, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें व वाहन और पशु से विशेष सावधानी बरतें।

 

To Read In English Click Here

मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए वर्ष 2023 सामान्य रहेगा वर्ष की शुरुवात में शनि मकर, गुरु मीन और राहु मेष राशि से गोचर करेंगे जिस कारण से वर्ष के आरंभ में पिता से वैचारिक मतभेद की संभावना रहेगी व कार्यस्थल पर किसी प्रकार की चिंता मन में रह सकती है, किसी लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा के योग रहेंगे, मंगल 12 जनवरी से मार्गी होकर जीवन में कुछ स्थिरता प्रदान करने वाले रहेंगे, मंगल का मार्गी होना मेष राशि व मेष लग्न वालों के लिए शुभ रहेगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कुछ बात बन सकती है साथ ही किसी रुके हुए कार्य के पूर्ण होने से भी मन को प्रसन्नता अनुभव होगी।

 

मेष राशिफल
मेष राशिफल

 

19 फरवरी 2023 को शनि गोचर बदलकर कुंभ राशि में आ जाएंगे जिससे मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी, शनि का एकादश स्थान से गोचर अत्यंत शुभ होता है जिस कारण से पिछले काफी समय से चले आ रहे संघर्षों में कुछ कमी आएगी साथ ही जो लोग लंबे समय से घर लेने का सोच रहे हैं उनके लिए भी वर्ष 2023 शुभ रहेगा किंतु शनि के कुंभ राशि से गोचर के दौरान शनि की दृष्टि मंगल की दोनों राशियों पर रहेगी जिस कारण से क्रोध की अधिकता के कारण से किसी क्षति के योग रहेंगे, शनि के कुंभ राशि से गोचर के दौरान 30 अक्टूबर तक गुरु पीड़ित रहेंगे जिस कारण से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहना शुभ रहेगा, जो लोग प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं उनके लिए 20 अप्रैल के पहले का समय प्रोपर्टी खरीदना शुभ रहेगा, घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव संभव रहेगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं लेकिन उनके विवाह हेतु बात बनने में समस्या आ रही है तो उनके 30 मई 2023 के बाद का समय बेहद शुभ रहेगा, नवदंपत्तियों के लिए 30 मई 2023 के बाद संतान का प्लान करना अधिक शुभ रहेगा, वर्ष के आरंभ से 19 अप्रैल 2023 तक गोचर से गुरु पापकर्तरी में रहेंगे और 19 अप्रैल 2023 को गोचर बदलकर मेष राशि में राहु के साथ गोचर करेंगे जिन पर शनि की भी तीसरी दृष्टि रहेगी अतः व्यर्थ विवाद मे पड़ने से बचें, अचानक से आत्म सम्मान में हानि संभव है, दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव वर्ष के आरंभ में बने रह सकते हैं, मेष राशि के गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिहाज से 2023 का गोचर थोड़ा मिला-जुला रहने वाला रहेगा अतः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें व बाहर के बने भोजन से थोड़ा परहेज करें तो अधिक शुभ रहेगा, घर के बुजुर्गों या धार्मिक यात्रा या धार्मिक कार्यों में धन व्यय हो सकता है, विदेश यात्रा के योग रहेंगे, संतान से विचारों ने भिन्नता या वैचारिक मतभेद संभव रहेंगे, 19 अप्रैल को गुरु गोचर बदलकर मेष राशि में आ जाएंगे जिससे राहु, गुरु और शनि तीनों की दृष्टि पंचम भाव पर रहेगी जिस कारण से विपरीत लिंग के प्रति झुकाव बढ़ सकता है जिस कारण से आत्म सम्मान में किसी प्रकार की हानि के योग रहेंगे, 13 मार्च से 9 मई के समय भाई-बहन से संबंधों में कुछ मधुरता आएगी व पुराने चले आ रहे विवाद खत्म होंगे, 18 अगस्त से 2 अक्टूबर 2023 और 16 नवंबर से 27 दिसंबर 2023 का समय थोड़ा विशेष उतार-चढ़ाव और तनाव वाला रह सकता है, वर्ष पर्यंत नित्य विष्णु सहस्त्र नाम और संकटमोचन हनुमाष्टक का पाठ करना विशेष रूप से शुभ फलदाई रहेगा, यदि आप अपना पैसा किसी संपत्ति जैसे वाहन, भूमि, स्वर्ण/सोना खरीदना चाहते हैं तो 8 जनवरी, 5 फरवरी, 27 अप्रैल और 5 नवंबर को खरीदना बेहद शुभ रहेगा।

आगे हरि इच्छा प्रवल🙏

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 7007245896, 9919367470

Email:- pooshark@astrologysutras.com