Loading...
Categories
Prediction

कर्क राशि 2026: अवसर चुनौतियाँ व उपाय

कर्क राशि वालों के लिए वर्ष 2026 परिवर्तनकारी सिद्ध होगा जहाँ वर्ष की शुरुवात में गुरु का द्वादश भाव से गोचर कुछ नए परिवर्तन का सूचक रहेगी तो वर्ष के मध्य भाग में गुरु का कर्क राशि से गोचर निश्चय ही भाग्य की वृद्धि करने वाला रहेगा तो वहीं छठे भाव से चार ग्रहों का गोचर कुछ नए अवसर प्रदान करने वाला रहेगा, जनवरी से मार्च का समय ग्रह किसी नए कार्य के आरंभ को दर्शाता है और थोड़ा बुद्धि-विवेक द्वारा लिए गए निर्णय से जटिल समस्याओं का भी समाधान निकालने में सफल रहेंगे व मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और किसी वरिष्ठ व्यक्ति के संपर्क में आने से आगे की उन्नति के रास्ते खुलेंगे, यह समय तीर्थाटन के लिए भी उत्तम रहेगा और कारोबार के क्षेत्र में कुछ प्रयास से सफलता प्राप्त होगी एवं जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी और चंद्र का प्रभाव विशेष होने के कारण से मन का सुख कुछ-कुछ समय पर बदलता रहेगा फिर भी किसी महत्वपूर्ण कार्य के बनने से आत्मबल में वृद्धि होगी, अप्रैल के माह में सूझ-बूझ के साथ निर्णय लेने से लाभ होगा क्योंकि इस समय ग्रहों का अधिक सहयोग प्राप्त होता नही दिखता, कारोबार के क्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति की सलाह लेने और किसी पर भी अधिक विश्वास करने से बचें व किसी भी अंतिम निर्णय पर जाने से पहले अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य करें।

मई के माह में पूर्व के किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे एवं घर में किसी मेहमान के आगमन से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा और मन के अंदर किसी नई योजना को लेकर उमंग बना रहेगा और कार्यक्षेत्र में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे साथ ही विद्यार्थी वर्ग को भी इस माह कुछ विशेष प्रयास करना पड़ेगा, जून के माह में भाग्य का सहयोग प्राप्त होने पर भी मन के अंदर किसी न किसी प्रकार का असंतोष बना रहेगा और कुछ कठिन प्रयास से कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी एवं यात्राओं के योग भी बनेंगे, इस माह खर्चों में आकस्मिक वृद्धि देखने को मिल सकती है, अनावश्यक खर्चों को टालने का प्रयास करें, जलाई से सितंबर के मध्य धैर्य, गंभीरता एवं सहनशीलता के रहने पर व्यापारिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा और परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा साथ ही धर्म में रुचि भी बढ़ेगी और नए वस्त्र-आभूषण पर धन ख़र्च के योग बनेंगे साथ ही अच्छे लोगों की संगति के कारण से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मनचाही जगह घूमने का भी अवसर प्राप्त होगा किंतु सितंबर मध्य भाग के बाद ग्रह प्रभाव थोड़ा कमजोर रहने के कारण से अचानक संभव है कि किसी बनते हुए कार्य में रुकावट आए जिसमें धैर्य से काम लेने पर सफलता प्राप्त होगी तो अक्टूबर माह में आप किसी नए कार्य को शुरू करने को लेकर आप थोड़ा उत्सुक रह सकते हैं और मन के अंदर भी कुछ सुख व संतोष की वृद्धि संभव रहेगी एवं शत्रुओं पर भी प्रभाव बनेगा फिर भी मन के अंदर कोई डर सा कभी-कभी अनुभव हो सकता है।

कर्क राशिफल 2026

नवंबर माह व्यापारी वर्ग व सरकारी नौकरी करने वालों के लिए अच्छा रहेगा इस समय आत्मविश्वास में काफी वृद्धि देखने को मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा भी होगी तो दिसंबर 2026 में कर्क राशि वाले व्यक्ति अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं जिस कारण से उनकी दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित होगी और किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात भी संभव रहेगी एवं भौतिकवादी वस्तुओं को क्रय करने में धन अधिक खर्च होगा।

वर्ष 2026 के इन अशुभ तिथियों पर रखें विशेष ध्यान

जनवरी:- 2, 5, 8, 9, 12, 13, 14, 20 व 23।
फरवरी:- 1, 7, 8, 9, 10, 19, 20 व 27।
मार्च:- 8, 9, 10, 18, 23 व 26।
अप्रैल:- 3, 6, 9, 11, 19, 21, 29 व 30।
जून:- 3, 5, 8, 9, 11, 23, 27 व 30।
जुलाई:- 2, 5, 7, 12, 16 व 28।
सितंबर:- 3, 6, 9, 11, 27 व 30।
अक्टूबर:- 5, 7, 14, 20, 25 व 30।
नवंबर:- 4, 8, 12, 22 व 29।
दिसंबर:- 2, 8, 16, 18, 24, 27 व 28।

वर्ष 2026 के शुभ दिन करे नए कार्य की शुरुवात

मार्च:- 22, 24, 25, 28 व 29।
मई:- 2, 5, 7, 11, 15, 17, 19, 23 व 30।
अगस्त:- 3, 6, 9, 18, 19, 20, 23 व 30।

उपाय

1. नित्य विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और विष्णु जी को पीले मीठे का भोग एवं घी का दीपक अर्पित करें।
2. प्रदोष व्रत करें।
3. पूर्णिमा के दिन किसी महिला को खीर का दान करें।

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

कर्क राशि: जानिए, कर्क राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

कर्क राशि: जानिए, कर्क राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

 

कर्क राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
कर्क राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

 

कर्क राशि वाले व्यक्ति स्त्री निर्जित अर्थात स्त्रियों से जीता हुआ या स्त्रियों के वशीभूत , स्थूल गले वाला और मित्रवान होता है, ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं तथा इनके पास एक से अधिक मकान होते हैं (चतुर्थ भाव पर शुभ ग्रहों का संबंध होने पर ही यह योग फलित होगा।) साथ ही ऐसे व्यक्तियों की कमर मोटी किंतु कद छोटा होता है, कर्क राशि में जन्मे व्यक्ति बुद्धिमान और जलविहार के शौंकीन होते हैं तथा अपेक्षाकृत तेज चलते हैं, इनको थोड़े पुत्र होते हैं तथा ऐसे व्यक्ति कुटिल भी होते हैं, कर्क राशि वाले व्यक्ति परोपकारी, वस्तुओं के संग्रह में कुशल, गुणी, माता-पिता व गुरु के भक्त, सुगंधित वस्त्रुओं के प्रति आकर्षिक होने वाले, जल क्रीड़ा प्रेमी, मित्रों में प्रिय, वाटिका प्रेमी, दयालु, मिलनसार, प्रेमी एवं अधिकारी होते हैं, इनके शरीर के बाएं भाग में अग्नि भय और मस्तक पीड़ा से व्यथा होती है, ऊंचे स्थान से गिरकर चोट लगने की संभावना भी रहती है या अग्नि, जल से चोट तथा किसी उच्च अधिकारी द्वारा दोषी निश्चय किया जाने का भय रहता है, इनका कद मंझोला और गाल पुष्ट होते हैं, कर्क राशि वाले व्यक्ति सुंदर तथा कफ प्रकृति और स्त्री के वशीभूत रहते हैं, कर्क राशि वाले व्यक्तियों के जीवनसाथी उनके प्रति समर्पित किंतु कुछ बंधन सा अनुभव करने वाले और इसी कारण से विवादपूर्ण स्थिति के उत्पन्न होने से मानसिक तनाव लेने वाले होते हैं, स्त्री संतति की अधिकता रहती है साथ ही कर्क राशि वालों की संतानों में कोई एक संतान विशेष उन्नति प्राप्त करने वाली होती है साथ ही ऐसे व्यक्ति अपनी इच्छा के विरुद्ध विपरीत लिंगी व्यक्ति से संबंध बनाने वाले और उससे भयभीत रहने वाले होते हैं, कर्क राशि वालों की व्यवसाय के माध्यम से अधिक उन्नति होती है किंतु धन को लेकर चिंता हमेशा बनी रहती है, कर्क राशि वाले व्यक्ति जलाशय के समीप निवास करने की चाह रखने वाले या जल की यात्रा करने के शौंकीन या तरल पदार्थों के व्यापारी और गणित एवं ज्योतिष के प्रेमी होते हैं।

 

कर्क राशि वालों के लिए १, ३, १२, २१, ३१, ३२, ४१, ५१, ६१ वां वर्ष आशुभ रहता है प्रथम वर्ष में रोग, तृतीय वर्ष में लिंग स्थान में पीड़ा, ३१ वें वर्ष में सर्प भय तथा ३२ वें वर्ष में रोग का भय रहता है, कुंडली में शुभ योग होने पर कर्क राशि वालों की औसत आयु ८५ वर्ष तो कुछ ग्रंथों के अनुसार ८८ से ९६ तक होती है, द्वितीया, सप्तमी एवं द्वादशी तिथियाँ इनके लिए अशुभ होती है, सिंह, मिथुन और कन्या राशि वाले व्यक्ति इनके लिए अच्छे और मेष, वृषभ, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि वाले व्यक्ति साधारण मित्र होते हैं साथ ही कर्क राशि वालों के लिए माघ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र व शुक्रवार अनिष्टकारी होता है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-४ जानिए किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-४ जानिए किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी

 

राहु व केतु राशि परिवर्तन
राहु व केतु राशि परिवर्तन

 

भाग:-४

 

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-१ जानिए किन राशियों पर राहु की कृपा बरसेगी

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 20290: राहु को सदैव ही नियंत्रित करने वाले केतु इस बार खुद ही नियंत्रण के बाहर रहेंगे जिनको नियंत्रित राहु करेंगे जानिए, राहु व केतु गोचर परिवर्तन से किन-किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी।

 

राहु व केतु का 12 राशियों पर प्रभाव
राहु व केतु का 12 राशियों पर प्रभाव

 

मकर राशि:-

 

मकर राशिफल
मकर राशिफल

 

मकर राशि वालों के लिए राहु व केतु का यह गोचर सामान्य रहेगा क्योंकि वर्तमान में अभी शनि के साढ़ेसाती का दूसरा चरण भी आपकी राशि पर चल रहा है हालांकि तुला, मकर व कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का उतना अशुभ प्रभाव नही पड़ता है किंतु यदि चंद्रमा का किसी भी प्रकार से शनि से संबंध बने तो साढ़ेसाती परेशानी देती है अन्यथा इन तीन राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती उतनी अशुभ नही होती हालांकि हम यहाँ राहु व केतु के गोचर परिवर्तन पर चर्चा कर रहे है अतः प्रेम संबंधों में कमी आएगी, प्रेमी व प्रेमिका से विवाद होते रहेंगे तथा यदि आप दोनों के मध्य काफी समय से विवाद चल रहा है तो वह विवाद संबधों को विच्छेद करा कर समाप्त होगा, प्रेमियों के मध्य गलतफहमियों के चलते विवाद होंगे, संतान को कष्ट, संतान से विवाद, संतान की शिक्षा में बाधाएं आएंगी, विद्यार्थियों के लिए राहु व केतु का यह गोचर मिला-जुला रहेगा शिक्षा में व्यवधान आएंगे, विद्यार्थियों के मन में क्या करें व क्या न करें को लेकर मन में संशय बना रहेगा, कुछ देर ध्यान करें इससे मन को एकाग्र करने में मदद मिलेगी हालांकि लाभ के लिहाज से यह गोचर शुभ सिद्ध होगा फलस्वरूप लाभ के अन्य माध्यम बनेंगे, लाभ में वृद्धि होगी, लंबे समय से कार्यक्षेत्र में (चाहे वह नौकरी पेशा व्यक्ति हों या व्यापारी) उन्नति के मार्ग में जो बाधाएं आ रही थी वह दूर होंगी, शेयर बाजार, जुआ व सट्टे से अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा आपकी वाणी का लोगों पर अच्छा प्रभाव भी पड़ेगा तथा उन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, भाग्य में वृद्धि होगी, पिता से वैचारिक मतभेद व पिता के स्वास्थ्य में समस्या रहेगी, भ्रम की स्थितियाँ बनेंगी, मकर राशि वाले जातक/जातिकाओं के लिए इस गोचर काल की सबसे बड़ी समस्या भ्रामक स्थिति रहेगी अतः धैर्य व संयम से कार्य करें व कोई भी निर्णय बहुत सोच समझ कर लें तथा आवेश में आने से बचें यदि आपने भ्रामक स्थिति न बनने दी तो राहु व केतु का यह गोचर आपके लिए शुभ सिद्ध होगा, आय में वृद्धि होगी, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा का शनि से संबंध बन रहा है तो आपको बुद्धि व विवेक से हर कार्य करना होगा क्योंकि राहु आपके चित्त को शांत नही होने देंगे जिससे बनते कार्य बिगड़ेंगे, वहिं केतु आपको सही दिशा में प्रयत्न नही करने देंगे जिससे व्यापार व दामपत्य जीवन के सुख में बाधाएं आएंगी, यह गोचर आपके लिए 48% शुभ तथा 52% अशुभ रहेगा।

 

उपाय:- सुंदरकांड व बटुक भैरव स्तोत्र का नित्य पाठ करें तथा जिनकी कुंडली में चंद्रमा शनि से संबंध रखता हो वह इन उपायों के साथ प्रत्येक शनिवार को 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा।

 

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-२ जानिए किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-२ जानिए, कर्क से कन्या राशि वालों के लिए राहु-केतु का यह गोचर कितना शुभ रहेगा।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

कुंभ राशि वालों के लिए राहु व केतु का यह गोचर मिला-जुला रहेगा जिनकी कुंडली में चंद्रमा का शनि से संबंध बन रहा हो उनके लिए मुश्किलें ज्यादा रहेंगी अतः घर में कलह-क्लेश होंगे, मानसिक अशांति अनुभव होगी, कार्यक्षेत्र में हानि संभव है, नौकरी पेशा लोग बहुत ही सतर्कता के साथ कार्य करें, आपको अपने प्रियजनों का सहयोग कम मिलेगा, वाणी में तेजी रहेगी अतः वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें, धैर्य व संयम से कार्य करें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, शत्रुओं से सावधान रहें, किसी से ऋण लेने से बचें, जिनकी कुंडली में चंद्रमा का शनि से संबंध नही है उनके लिए यह गोचर कुछ राहत देगा, कार्यक्षेत्र में विकास होगा, नौकरी परिवर्तन व स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे, जिनका कार्य कमीशन, फाइनेंस, बैंकिंग, टीचिंग से जुड़ा हुआ है उनके लिए यह गोचर लाभप्रद सिद्ध होगा हालाँकि घर में कलह-क्लेश होते रहेंगे फिर भी चंद्रमा का शनि से संबंध न होने के कारण से आपकी सोच-विचार करने की शक्ति जागृत रहेगी, राजनीति से या सामाजिक वर्ग से जुड़े लोग अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण करें तथा शराब, माँसाहार का सेवन न करें क्योंकि इनका सेवन आपके लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला सिद्ध होगा, शत्रुओं से सावधान रहें, यह गोचर आपके लिए 50% शुभ तथा 50% अशुभ रहेगा।

 

उपाय:- हनुमान जी, गणेश जी व भैरव जी की नित्य पूजा करें व गणेश अथर्वशीर्ष, संकटमोचन हनुमाष्टक और भैरव स्तोत्र का नित्य पाठ करने से लाभ होगा।

 

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020 भाग:-३ जानिए किन राशियों पर राहु व केतु की कृपा बरसेगी

राहु व केतु गोचर परिवर्तन 23 सितंबर 2020: *भाग:-३* राहु को सदैव ही नियंत्रित करने वाले केतु इस बार खुद नियंत्रण के बाहर रहेंगे जिनको नियंत्रित राहु करेंगे जानिए, राहु व केतु के गोचर परिवर्तन से तुला, वृश्चिक व धनु राशि में से किन पर राहु की कृपा बरसेगी व आपको क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए तथा उपाय।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

मीन राशि वालों के लिए राहु व केतु का यह गोचर शुभ रहेगा बशर्ते आपकी कुंडली में राहु पीड़ित अवस्था में हो फलस्वरूप पराक्रम में वृद्धि होगी, भाग्य में वृद्धि होगी व भाग्य का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा, व्यापार में भी लाभ होगा व व्यापार की वृद्धि होगी, नए कार्य की शुरुवात होने के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, यदि आप क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी, पुलिस, आर्मी से जुड़े हुए हैं तो यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ सिद्ध होगा, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद संभव रहेंगे, दामपत्य जीवन में क्षणिक विवाद होते रहेंगे, बड़े भाई-बहन का सम्मान करें, मन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी अतः अपने विवेक से कार्य करें व कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझ कर ही लें, दिमाग आपका तेजी से कार्य करेगा, आपके ज्ञान में भी वृद्धि के योग बनेंगे, विद्यार्थियों के लिए भी यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा व ऐसे सभी कार्य जो लंबे समय से रुके हुए हैं अब पूर्ण होंगे, सरकारी नौकरी की जो लोग लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं उन्हें सरकारी नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, यात्राएं चाहे लंबी हो या छोटी लाभप्रद सिद्ध होंगी, धर्म का पालन करें व अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, बीते समय में आपको जो भी नुकसान हुए अब उनकी भरपाई होने के योग बनेंगे, यह गोचर आपके लिए 80% शुभ व 20% अशुभ रहेगा।

 

उपाय:- दशांश करें यहाँ दशांश का तात्पर्य अपने कमाई का दसवाँ हिस्सा किसी अनाथालय या वृद्धाश्रम में दान करने से हैं तथा शिव जी की पूजा व शिव परिवार की सेवा करें।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

अगस्त 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

अगस्त 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कर्क लग्न
कर्क लग्न

 

कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए अगस्त 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य व बुध का लग्न से गोचर रहेगा अतः क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, धन वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना पड़ेगा, यात्राओं के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, 16 अगस्त को सूर्य17 अगस्त को बुध गोचर बदलकर आपके दूसरे भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप आय के साथ व्यय में भी वृद्धि होगी, यात्राओं पर धन व्यय होगा, यदि आपका कार्य फाइनेंस या टीचिंग से जुड़ा हुआ है तो आपके लिए यह माह शुभ सिद्ध होगा, माह के शुरुवात में शुक्र व राहु का द्वादश भाव से गोचर रहेगा अतः महिलाओं व वाहन पर धन व्यय होगा, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, यदि आप किसी नए कार्य का आरंभ करना चाहते हैं तो अभी कुछ समय और रुक जाएं क्योंकि द्वादश भाव से राहु का गोचर नए कार्य के शुरुवात के लिए शुभ नही होता, अनैतिक संबंध बनाने से बचें, खर्चों में वृद्धि होगी, वाहन पर धन व्यय होगा, फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें, माह के शुरुवात में केतु व गुरु का षष्ठ भाव से गोचर रहेगा अतः परिवार में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होने के योग बनेंगे, संतान व परिवार के सदस्यों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, खर्चों में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, जिनकी उम्र 55 वर्ष से अधिक हो वह मीठे चीजों के सेवन से परहेज करें।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

माह के शुरुवात में शनि का सप्तम भाव से गोचर रहेगा अतः बड़ों का सम्मान करें, विवाह के योग बनेंगे अतः कहीं विवाह हेतु बात चल सकती है किंतु विवाह होने के योग नवंबर के मध्य भाग से आरंभ होंगे, जीवनसाथी का स्वभाव कुछ गंभीर अनुभव होगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त करने हेतु मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, जीवन में भागा दौड़ी बनी रहेगी, जिनके विवाह में बाधा आ रही हो वह शनि के उपाय करें, माह के शुरुवात में मंगल का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा अतः कार्य के सिलसिले से यात्राओं के योग बनेंगे, किसी भी बात को लेकर जिद्द न करें, धैर्य व संयम से काम करें, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, माता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, 1 अगस्त से 2 अगस्त के दोपहर 3 बजे तक का समय शुभ नही रहेगा जिसमें खर्चों में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य में परेशानी संभव है, मामा पक्ष से लाभ मिलने की संभावना रहेगी, 2 अगस्त के दोपहर 3 बजे से 4 अगस्त तक का समय शुभ रहेगा दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, कार्यक्षेत्र के लिए भी यह समय उत्तम सिद्ध होगा, 5 व 6 अगस्त के दिन कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझ कर लें, तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी अतः तनाव लेने से बचें, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ने से कुछ राहत अनुभव होगी, 7 अगस्त से 14 अगस्त के शाम 6:30 तक का समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा जिसमें यात्राओं के योग बनेंगे व उन यात्राओं से लाभ भी प्राप्त होगा, कार्यस्थल पर सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे व आपके कार्य की सराहना करेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव रहेगी, आप अपने आर्थिक स्थिति जैसे कि खर्चों व धन संचय पर कुछ विचार कर सकते हैं, 14 अगस्त की शाम 6:30 से 16 अगस्त तक का समय शुभ नही है अतः कोई भी निर्णय लेने से पूर्व अच्छे से सोच-विचार कर लें, तनाव लेने से बचें व धैर्य और संयम से कार्य करें, आवेश में आने से बचें, क्रोध व वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें, कार्यस्थल पर आपके पीठ पीछे षड्यंत्र रचे जाएंगे अतः लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, 17 व 18 अगस्त आपके लिए शुभ रहेगा बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 19 व 20 अगस्त का समय ज्यादा शुभ नही रहेगा अतः गलत लोगों से दूरी बनाकर रखें, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बड़ेगा, अनैतिक संबंध बनाने से बचें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है, परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, 21 से 26 अगस्त पुनः आपके लिए बेहद शुभ रहेगा जिसमें पड़ोसियों व भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, कार्यक्षेत्र के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, घर मे खुशियों का माहौल रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा, मन में उन्नति हेतु नए विचार आएंगे, यदि आपकी संतान है तो संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा व यदि आप संतान को कुछ सीख देना चाहते हैं तो यह अच्छा समय सिद्ध होगा, 27 अगस्त दोपहर 2 से 29 अगस्त की रात 8 बजेतक का समय ज्यादा शुभ नही है अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें, सर्दी-जुकाम/बुखार/सर दर्द की समस्या रह सकती है अतः ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें, व्यर्थ के विवाद से बचें, खर्चों में वृद्धि होगी, तनाव लेने से बचें, मामा पक्ष से लाभ मिलने की संभावना रहेगी, सरकारी अफसरों से व्यर्थ विवाद न करें तथा कोर्ट-कचहरी के मामले में दूरी बनाकर रखें, 30 व 31 अगस्त पुनः आपके लिए शुभ सिद्ध होगा दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

कुल मिलाकर कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए अगस्त 2020 सामान्य रहेगा जिसमें किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ठंडे पदार्थों से परहेज करें, परिवार व संतान पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, महिलाओं व वाहन पर धन व्यय होगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, माह की 1, 2, 5, 6, 14, 15, 16, 27, 28, 29 तिथियाँ शुभ नही है अतः इनमें विशेष सावधानी बरतें विशेषतः 14 से 16 अगस्त के दिन विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कर्क लग्न व कर्क राशि वाले व्यक्ति यदि अमावस्या के दिन विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ करे व अमावस्या के दिन बहते जल में नारियल प्रवाहित करें और नित्य सूर्य को जल दें तो लाभ होगा।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कर्क लग्न
कर्क लग्न

 

कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का द्वादश भाव से गोचर रहेगा अतः पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद न करें, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, यदि आप किसी नए कार्य का आरंभ करना चाहते हैं तो अभी कुछ समय और रुक जाएं क्योंकि द्वादश भाव से राहु का गोचर नए कार्य के शुरुवात के लिए शुभ नही होता, अनैतिक संबंध बनाने से बचें, खर्चों में वृद्धि होगी, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे फलस्वरूप क्रोध पर नियंत्रण रखें, सीनियर से व्यर्थ विवाद में न करें, 1 से 3 जुलाई तक का समय प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए अच्छा सिद्ध होगा, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, 4 व 5 जुलाई स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत शुभ नही है अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, यदि आप कर्ज के लिए आवेदन करना चाहते हैं यह समय आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा, ठंडी चीजों से परहेज करें, खर्चों में वृद्धि होगी, 6 व 7 जुलाई जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें, दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, 8 से 10 जुलाई तक का समय आपके लिए बहुत शुभ नही है अतः थोड़ा सावधान रहें, व्यर्थ विवाद में न पड़ें अन्यथा अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, तनाव लेने से बचें, ससुराल जाने के योग बनेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें, 11 व 12 जुलाई को यात्राओं के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, व्यापारियों व नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, 13 से 15 जुलाई तक का समय व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा, किसी बड़े अधिकारी या नेता/राजनेता से मुलाकात संभव रहेगी, 6 जुलाई को धन चोरी होने या शत्रुओं या दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, 13 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में मंगल का भाग्य स्थान से गोचर रहेगा अतः कार्य के सिलसिले से यात्राओं के योग बनेंगे, किसी भी बात को लेकर जिद्द न करें, धैर्य व संयम से काम करें, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, माता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में केतु व गुरु का षष्ठ भाव से गोचर रहेगा अतः परिवार में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होने के योग बनेंगे, संतान व परिवार के सदस्यों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

माह के शुरुवात में शुक्र का लाभ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप घर के वातावरण में खुशियों का माहौल रहेगा किंतु फिर भी बीच-बीच में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी महिला से धन लाभ या उन्नति के नए अवसर प्राप्त होने के योग बनेंगे, संतान की उन्नति होगी, माह के शुरुवात में शनि का सप्तम भाव से गोचर रहेगा अतः बड़ों का सम्मान करें, विवाह के योग बनेंगे अतः कहीं विवाह हेतु बात चल सकती है किंतु विवाह होने के योग नवंबर के मध्य भाग से आरंभ होंगे, जीवनसाथी का स्वभाव कुछ गंभीर अनुभव होगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त करने हेतु मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, जीवन में भागा दौड़ी बनी रहेगी, जिनके विवाह में बाधा आ रही हो वह शनि के उपाय करें, 20 जुलाई को धन हानि (चोरी/शत्रुओं/दवाईयों पर धन व्यय होने) के योग बनेंगे, 16 व 17 जुलाई आपके लिए बेहद शुभ रहेगा यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो यह अच्छा समय सिद्ध होगा, जीवनसाथी के साथ किसी रोमैंटिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, यदि आप कहीं पैसा निवेश करना चाहतें हैं तो उसके लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, 18 से 20 जुलाई के मध्य कोई भी व किसी भी प्रकार का निर्णय न लें और बहुत ही सतर्कता के साथ प्रत्येक कार्य करें, 21 व 22 जुलाई का समय भी बेहद शुभ नही है अतः तनाव लेने से बचें व वाणी पर नियंत्रण रखें, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा किन्तु कार्यक्षेत्र के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा, 23 से 26 जुलाई में धन लाभ के योग बनेंगे विशेषतः 26 जुलाई का दिन बहुत शुभ रहेगा, परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा, यात्राओं के योग बनेंगे, भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, 27 से 30 जुलाई तक का समय संतान के लिए शुभ रहेगा, माता का सहयोग प्राप्त होगा, घर में खुशियों का माहौल रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा, 31 जुलाई व 1 अगस्त का समय बहुत शुभ नही है अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, ठंडे पदार्थों से परहेज करें, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

कुल मिलाकर कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा जिसमें किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ठंडे पदार्थों से परहेज करें, परिवार व संतान पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, महिलाओं से लाभ होगा, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी बड़े अधिकारी, नेता/राजनेता से मुलाकात संभव रहेगी, यदि 8 व 18 जुलाई के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो 8 जुलाई को दोपहर 12:30 से पहले व 18 जुलाई को 9:30 से पहले ले लें उसके बाद का समय शुभ नही रहेगा, माह की 4, 5, 8, 6, 9, 10, 18, 19, 20 व 31 तिथियाँ शुभ नही है अतः इनमें विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कर्क लग्न व कर्क राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ करे व अमावस्या के दिन बहते जल में नारियल प्रवाहित करें और शनिवार के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करें व नित्य सूर्य को जल दें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कर्क लग्न
कर्क लग्न

 

कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का लाभ स्थान से गोचर रहेगा धनेश का लाभ स्थान से गोचर शुभ होता है अतः आय मे वृद्धि होगी, धन लाभ के योग बनेंगे, बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, संतान का सहयोग प्राप्त होगा 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप खर्चों में वृद्धि होगी, यात्राओं पर धन व्यय होगा, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी फिर भी छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें माह के शुरुवात में शुक्र का भी लाभ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप घर के वातावरण में खुशियों का माहौल रहेगा किंतु फिर भी बीच-बीच में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी महिला से धन लाभ या उन्नति के नए अवसर प्राप्त होने के योग बनेंगे, संतान की उन्नति होगी माह के शुरुवात में बुध का गोचर द्वादश भाव से रहेगा जहाँ राहु पहले से ही गोचर कर रहे हैं अतः यात्राओं के योग बनेंगे, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें 18 जून को बुध वक्री हो जाएंगे तब स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें दवाईयों पर धन व्यय होने के योग बनेंगे 21 जून का सूर्य ग्रहण तनावपूर्ण रहेगा अतः सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

 

माह के शुरुवात में मंगल का अष्टम भाव से गोचर रहेगा अतः संतान से वैचारिक मतभेद होंगे, जीवनसाथी की वाणी में तेजी अनुभव होगी, जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से क्षणिक विवाद के योग बनेंगे, तामसिक चीजों के सेवन से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें, माह के शुरुवात में गुरु व शनि का सप्तम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप नौकरी पेशा लोगों के लिए यह माह अच्छा सिद्ध होगा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा, प्रमोशन या नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके लिए विवाह के योग बनेंगे, वाहन सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे, 1 से 6 जून तक का समय परिवार वालों के साथ बीतेगा व मन प्रसन्न रहेगा, 7 व 8 जून के दिन स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें व तनाव लेने से बचें, खर्चों में वृद्धि होगी, 9 व 10 जून दामपत्य जीवन के लिए अच्छा सिद्ध होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, 11 व 12 जून को तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है अतः तनाव लेने से बचें, 13 से 15 जून के बीच कोई यात्रा हो सकती है, प्रेमियों के लिए यह अच्छा दिन रहेगा, 16 व 17 और 23 व 24 जून 2020 कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, 18 से 20 जून के मध्य पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है या दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा 21 व 22 जून को स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें व कोई भी निर्णय लेने से बचें, खर्चों में वृद्धि होगी, 25 व 26 जून सामान्य रहेगा अतिरिक्त कार्यभार के कारण से थकान अनुभव हो सकती है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, 27 जून को अचानक से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है, फालतू विवाद में न पड़ें, 28 से 30 जून का समय परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे से बीतेगा व कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशि

 

कुल मिलाकर कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा जिसमें आय वृद्धि के योग बनेंगे, बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, संतान का सहयोग प्राप्त होगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, 5 जून व 21 जून के दिन कोई भी निर्णय न लें व व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, वाणी पर नियंत्रण रखें व तामसिक चीजों के सेवन से बचें, माह की 5, 7, 8, 11, 12, 20, 21, 22, 25 व 27 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कर्क लग्न व कर्क राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य राम रक्षा स्तोत्र व विल्वाष्टकम् का पाठ करें और शनिवार व अमावस्या के दिन किसी गरीब को काली चप्पल दान करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मई 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

मई 2020: कर्क लग्न व कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

कर्क लग्न

 

कर्क लग्नकर्क राशि वालों के लिए मई 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का दशम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, धनेश का कर्म भाव में उच्च राशि से गोचर काम-धंधे में बड़ी सफलता दिलवाएगा, यदि आप दवा, फाइनेंस, बैंक, टीचिंग, इंश्योरेन्स से जुड़ा हुआ कार्य करते हैं सूर्य का यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ रहेगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी 14 मई 2020 को सूर्य गोचर बदलकर आपके लाभ स्थान में चले जाएंगे जहाँ लाभेश शुक्र पहले से ही स्वराशि गोचर रहे हैं फलस्वरूप आय में वृद्धि होगी, अचानक धन लाभ होगा, महिलाओं से धन लाभ या किसी महिला के सहयोग से लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, यदि आपके बड़े भाई-बहन हैं तो उनकी उन्नति होगी व उनका सहयोग भी प्राप्त होगा, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, माह की शुरुवात में बुध आपके दशम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, कार्य के सिलसिले से छोटी यात्रा के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ का ख्याल रखें 9 मई को बुध गोचर बदलकर आपके लाभ स्थान में आ जाएंगे फलस्वरूप किसी महत्पूर्ण कार्य को लेकर कोई तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, छोटे भाई-बहन यदि हैं तो उनकी उन्नति होगी, यदि आपके छोटे भाई-बहन विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह हेतु कुछ बात चल सकती है, यात्राओं पर धन व्यय होगा 24 मई को बुध पुनः गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में आ जाएंगे जिस कारण से अचानक लंबी यात्राओं के योग बनेंगे, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें क्योंकि राहु भ्रम है जिस कारण आपके मन में यात्रा के अनगिनत लाभ आएंगे अतः यदि संभव हो तो इन यात्राओं को टालें, व्यर्थ के विवाद से बचें, शत्रुओं से या अन्य किसी कारण से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशि

 

माह के शुरुवात में मंगल, गुरुशनि आपके सप्तम भाव से गोचर करेंगे जहाँ गुरुशनि का नीचभंग राजयोग बनेगा फलस्वरूप यदि आप विवाह योग्य हो गए हैं आपके विवाह की बात चल सकती है, जिनका विवाह पहले ही पक्का हो चुका है उनके लिए सितंबर बाद विवाह के योग बनेंगे क्योंकि द्वादश भाव से राहु का गोचर विवाह के लिए सहयोग नही करता, जिनके दामपत्य जीवन में लंबे समय से तनाव चला रहा है उनके दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह माह काफी अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें (विशेषतः जब चंद्रमा मिथुन, कर्क, धनु, मकर, कुंभ राशि से गोचर करें।), 4 मई को मंगल गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप किसी प्रियजन से कष्ट/दुःख मिलने के योग बनते हैं क्योंकि पंचम भाव प्रेम व संतान का भाव होता है और अष्टम भाव दुःख का भाव है अतः पंचमेश का अष्टम भाव से गोचर प्रेमी/प्रेमिका या संतान से मतभेद या अन्य किसी प्रकार से दुःख/कष्ट मिलने के योग बनाएगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे क्योंकि कर्मेश अष्टम भाव मतलब खुद से एकादश भाव से गोचर करेंगे, अचानक धन लाभ हो सकता है, जिनकी कुंडली में मंगल या केतु में से कोई एक या दोनों ग्रह या राहु छठे भाव या अष्टम भाव में बैठे हैं वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, जिन्हें रक्त जनित कोई विकार हो या हिर्दय जनित कोई विकार हो वह भी अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, जिनकी जन्म कुंडली के अष्टम भाव में मंगलराहु की युति हो और शनि की उन पर दृष्टि हो या मंगलशनि की युति हो और राहु की उन पर दृष्टि हो या राहुशनि की युति हो और मंगल की उन पर दृष्टि हो उनके लिए सर्जरी के योग बनेंगे, तामसिक चीजों के सेवन से बचें व वाणी पर नियंत्रण रखें, माह के शुरुवात में केतु का छठे भाव से गोचर रहेगा अतः लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें व छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, द्वादश भाव से राहु का गोचर अनिद्रा अर्थात नींद सही से पूरी न हो पाने की समस्या दे सकता है, आपके bed room में किसी ग़लतफहमी के कारण तनाव रह सकता है, अनैतिक संबंध बनाने से बचें अन्यथा जेल यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

 

कर्क राशिफल
कर्क राशि

 

कुल मिलाकर कर्क लग्नकर्क राशि वालों के लिए मई 2020 अच्छा रहेगा जिसमें उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आय में वृद्धि होगी, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जिनको रक्त जनित या हिर्दय से जुड़ी समस्या हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, जो लोग टीचिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस, बैंक, दवा से जुड़े कार्य करते हैं उनके लिए यह माह बेहद शुभ रहेगा, किसी महिला के सहयोग से लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो अभी सितंबर 2020 तक इंतजार कर लें, संतान से कष्ट संभव है, माह की 1, 10, 11, 14, 15, 16, 25, 26, 27 व 28 तिथियों में विशेष सावधानी रखें, मेरे अनुसार यदि कर्क लग्नकर्क राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सुंदरकांड का पाठ करें व अमावस्या के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर के बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470