Loading...
Categories
Festivals

बसंत पंचमी: पौराणिक महत्व, धार्मिक आस्था और पीत वर्ण का रहस्य

बसंत पंचमी, जिसे ‘श्री पंचमी’, ‘ज्ञान पंचमी’ या ‘ऋषि पंचमी’ भी कहा जाता है, भारतीय संस्कृति में एक विशेष स्थान रखती है। यह केवल ऋतु परिवर्तन का उत्सव नहीं, बल्कि अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाने का महापर्व है, इस वर्ष यह पावन पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा।

पौराणिक कथा: माँ सरस्वती का अवतरण

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन ही माता सरस्वती का जन्म (प्राकट्य) हुआ था, इसके पीछे सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा से जुड़ी एक रोचक कथा है।

सृष्टि में मौन: जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की, तो उन्होंने देखा कि चारों ओर सन्नाटा है। पेड़-पौधे, जीव-जंतु सब मौन थे, इस निस्तब्धता को देखकर ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से जल छिड़का।

वीणावादिनी का प्रकट होना: जल कणों के पड़ते ही एक चतुर्भुजी देवी प्रकट हुईं, जिनके हाथों में वीणा, पुस्तक और माला थी। ब्रह्मा जी के अनुरोध पर जैसे ही देवी ने वीणा के तार छेड़े, समस्त संसार में ध्वनि का संचार हो गया। जलधारा कोलाहल करने लगी, हवा सरसराने लगी और जीवों को वाणी मिल गई।

नामकरण: चूँकि उन्होंने संसार को स्वर और वाणी (सरस + वती) प्रदान की, इसलिए उनका नाम ‘सरस्वती’ पड़ा। यही कारण है कि बसंत पंचमी के दिन विशेष रूप से विद्या, संगीत और कला की देवी की पूजा की जाती है।

Join Astrology Sutras WhatsApp Channel For All Updates

पीले रंग का गहरा धार्मिक रहस्य

बसंत पंचमी पर पीला रंग पहनने और उपयोग करने के पीछे केवल परंपरा नहीं, बल्कि गहरा धार्मिक व ज्योतिषीय महत्व भी हैं:

सात्त्विकता का प्रतीक: हिंदू धर्म में पीले रंग को ‘सत्त्व गुण’ (पवित्रता और सत्य) का प्रतीक माना जाता है, यह रंग मस्तिष्क को सक्रिय करता है और मन में अच्छे विचारों का संचार करता है।

माँ सरस्वती को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए पीलें वस्त्र, पीले फूल (जैसे गेंदा) और पीला चंदन अर्पित किया जाता है।

भगवान विष्णु और बृहस्पति: पीला रंग भगवान विष्णु को भी प्रिय है (उन्हें ‘पीतांबरधारी’ कहा जाता है)। ज्योतिष शास्त्र में पीला रंग देवगुरु बृहस्पति (Jupiter) का कारक है, जो ज्ञान और भाग्य के देवता हैं, अतः इस दिन पीला पहनने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है।

सौभाग्य का सूचक: भारतीय परंपरा में हल्दी और केसर को बेहद शुभ माना गया है। विवाह हो या पूजा, पीले रंग की उपस्थिति अनिवार्य है, बसंत पंचमी पर पीला पहनना आने वाले समय के लिए सुख-समृद्धि और सौभाग्य को आमंत्रित करना है।

सांस्कृतिक परंपराएँ और भोग

इस दिन केवल वस्त्र ही नहीं, बल्कि खान-पान में भी पीले रंग की प्रधानता होती है:

देवी का भोग: माँ सरस्वती को केसरिया भात (मीठे चावल), बेसन के लड्डू, बूंदी या राजभोग का नैवेद्य चढ़ाया जाता है।

अक्षरांभ संस्कार: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बच्चों की शिक्षा प्रारंभ करने (अक्षर ज्ञान या पाटी पूजन) के लिए बसंत पंचमी का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इसे ‘विद्यारंभ संस्कार’ भी कहते हैं।

बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026: करें यह एक उपाय, मेष से मीन तक चमकेगी किस्मत

बसंत पंचमी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि ज्ञान, भक्ति और प्रकृति के संगम का उत्सव है। जहाँ एक ओर हम पीले वस्त्र धारण कर प्रकृति के साथ एकाकार होते हैं, वहीं दूसरी ओर माँ सरस्वती की आराधना कर बुद्धि और विवेक का वरदान माँगते हैं।

जय श्री राम।

Categories
Numerology

22 January Birthday Personality: स्वभाव, करिअर और प्रेम जीवन

22 जनवरी: चेहरे पर शांति लेकिन दिमाग में ‘राहु’ का खेल— इनके अगले कदम को भांपना नामुमकिन है!

22 जनवरी को जन्में व्यक्ति बहुत ही प्रभावशाली व्यक्तित्व लिए हुए होते हैं क्योंकि, एक तरफ जहाँ मूलांक 4 (2+2=4), होने से राहु का प्रभाव रहता है तो वहीं, कुंभ राशि का प्रभाव होने के कारण से ऐसे व्यक्तियों पर शनि की भी छाया रहती है। राहु और शनि का यह योग इन लोगों को जीवन में संघर्ष के बाद अपार सफलता दिलाता है।

प्रमुख व्यक्तित्व (Key Personality)

22 जनवरी को जन्मे लोग ‘राहु’ से प्रभावित होते हैं, जो उन्हें भीड़ से अलग सोच (Out of the box thinking) प्रदान करता है।

क्रांतिकारी और अलग सोच: ऐसे व्यक्ति पुरानी रूढ़ियों को नहीं मानते। बल्कि इनके विचार समाज से हटकर और आधुनिक होते हैं, और अक्सर “ट्रेंडसेटर” साबित होते हैं।

स्पष्टवादी और मुँहफट: 22 जनवरी को जन्में व्यक्ति जो महसूस करते हैं, उसे साफ-साफ कह देते हैं। इनकी यह स्पष्टवादिता कई बार लोगों को चुभती भी है, लेकिन इनका दिल साफ होता है और अपने स्वभाव को नही त्यागते।

रहस्यमयी स्वभाव: इन्हें पूरी तरह समझ पाना बहुत मुश्किल है। ऐसे व्यक्ति अपनी योजनाएँ गुप्त रखते हैं और अचानक अपने कार्यों से सबको चौंका देते हैं।

दृढ़ निश्चय: 22 जनवरी को जन्में व्यक्ति एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। मूलांक 4 होने के कारण इनमें गजब की सहनशक्ति और जुझारू प्रवृत्ति होती है।

करिअर और कार्यक्षेत्र (Suitable Career)

राहु तकनीकी ज्ञान और कूटनीति का कारक है, इसलिए ऐसे व्यक्ति उन क्षेत्रों में बहुत नाम कमाते हैं जहाँ दिमाग और रणनीति की जरूरत होती है।

उपयुक्त क्षेत्र: आईटी (IT), कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, इंजीनियरिंग, वैज्ञानिक अनुसंधान (Research), और राजनीति।

साहसिक कार्य: ये लोग पुलिस, जासूसी, रेलवे, एविएशन या रिस्क मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी बहुत सफल होते हैं।

लेखन और मीडिया: इनकी भाषा शैली में एक अलग धार होती है, इसलिए ये अच्छे पत्रकार, आलोचक या व्यंग्यकार भी बन सकते हैं।

व्यापार: मशीनरी, तकनीकी उपकरण या स्क्रैप से जुड़े व्यापार में इन्हें विशेष लाभ होता है।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

आर्थिक स्थिति (Financial Status)

22 जनवरी को जन्मे लोगों की आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन ये अंततः अमीर बनते हैं।

अचानक धन लाभ: राहु के प्रभाव के कारण इन्हें जीवन में कई बार अचानक धन प्राप्ति (Sudden Gains) के योग बनते हैं।

स्व-निर्मित धन: ये अपनी मेहनत और बुद्धि के दम पर शून्य से शिखर तक का सफर तय करते हैं।

खर्च: ऐसे व्यक्ति धन कमाने में जितने होशियार होते हैं, खर्च करने में भी उतने ही खुले हाथ वाले होते हैं। फिर भी, 35-40 वर्ष की आयु के बाद इनकी आर्थिक स्थिति बहुत सुदृढ़ हो जाती है।

प्रेम व वैवाहिक जीवन (Love & Married Life)

प्रेम के मामले में इनका जीवन थोड़ा जटिल हो सकता है, क्योंकि इन्हें आसानी से कोई समझ नहीं पाता।

प्रेम जीवन: 22 जनवरी को जन्में व्यक्ति प्रेम में दिखावा पसंद नहीं करते और चाहते हैं कि इनका साथी इनकी भावनाओं को बिना कहे समझे, अक्सर इनके प्रेम संबंध थोड़े unconventional (अपरंपरागत) हो सकते हैं।

वैवाहिक जीवन: इनका वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है, लेकिन सुखी रहने के लिए इन्हें अपने क्रोध और “डोमिनेटिंग” (हावी होने वाले) स्वभाव पर काबू रखना चाहिए। ऐसे व्यक्ति अपने परिवार के प्रति बहुत वफादार और जिम्मेदार होते हैं।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

ताकत व कमजोरियाँ (Strengths & Weaknesses)

ताकत (Strengths)

ऊर्जावान: ऐसे व्यक्ति जल्दी थकते नहीं हैं और हमेशा नई चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं।

व्यावहारिक: ऐसे व्यक्ति ख्याली पुलाव पकाने की बजाय हकीकत में जीने वाले लोग होते हैं।

वफादारी: यदि ये किसी को मित्र मान लें, तो अंत तक उसका साथ निभाते हैं।

कमजोरियाँ (Weaknesses)

जिद्दी स्वभाव: कभी-कभी इनका हठ इनके लिए नुकसानदायक साबित होता है।

अति-आलोचना: दूसरों में कमियाँ निकालने की आदत इनके शत्रुओं की संख्या बढ़ा देती है।

मानसिक तनाव: अधिक सोचने (Overthinking) के कारण ये अक्सर मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं।

22 जनवरी को जन्में व्यक्तियों के लिए शुभ तत्व (Lucky Elements)

शुभ अंक (Lucky Number): 4, 13, 22, 31, 1 और 8।
शुभ दिन (Lucky Day): रविवार, सोमवार और शनिवार।
शुभ रंग (Lucky Color): नीला, भूरा और ग्रे।
शुभ रत्न (Lucky Gemstone): गोमेद (Hessonite)।

विशेष:- कोई भी रत्न बिना कुंडली दिखाए पहनने पर नुकसान भी करता है अतः कुंडली या हाथ दिखाकर एवं उचित परामर्श लेकर ही रत्न धारण करें।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

22 जनवरी को जन्मे लोग “मास्टर माइंड” होते हैं। उनमें समाज को बदलने और नई लकीर खींचने की क्षमता होती है। यदि ये अपनी वाणी में थोड़ी मिठास ले आएं और अपने गुस्से पर काबू पा लें, तो ये दुनिया पर राज कर सकते हैं।

जय श्री राम।

Categories
Numerology

21 जनवरी को जन्मे लोगों का भविष्यफल: स्वभाव, करिअर और प्रेम जीवन।

21 जनवरी को जन्में व्यक्ति अत्यंत प्रभावशाली और स्वाभिमानी व्यक्तित्व लिए हुए होते हैं क्योंकि एक तरफ जहाँ मूलांक (2+1= 3) होने से गुरु का प्रभाव रहता है, तो वहीं जनवरी माह और कुंभ राशि (Aquarius) के प्रभाव के कारण ऐसे व्यक्तियों में शनि की गंभीरता और बृहस्पति का ज्ञान, दोनों का एक अनोखा संगम देखने को मिलता है, तो चलिए जानते हैं 21 जनवरी को जन्में व्यक्तियों के बारे में।

प्रमुख व्यक्तित्व (Key Personality)

21 जनवरी को जन्मे व्यक्ति ‘बृहस्पति’ (ज्ञान के देवता) से प्रभावित होते हैं, इसलिए इनका व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली और चुम्बकीय होता है।

स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी: ऐसे व्यक्ति स्वाभिमान से जीते हैं, और इन्हें किसी के अधीन रहना पसंद नहीं होता। इनके सपने बड़े होते हैं और उन्हें पूरा करने का दम भी रखते हैं।

सामाजिक और मिलनसार: इनका सामाजिक दायरा बहुत बड़ा होता है। अक्सर ऐसे व्यक्ति अपनी बातों और तर्कों से सामने वाले को बहुत जल्दी प्रभावित कर लेते हैं।

अनुशासित मगर स्वतंत्र: कुंभ राशि का प्रभाव होने के कारण 21 जनवरी को जन्में व्यक्ति विचारों से आधुनिक और स्वतंत्र होते हैं, लेकिन अपने जीवन में अनुशासन का कड़ाई से पालन करते हैं।

मददगार स्वभाव: दूसरों की मदद करना इनके स्वभाव में होता है। ये अच्छे सलाहकार साबित होते हैं।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

करिअर और कार्यक्षेत्र (Suitable Career)

21 जनवरी को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 (बृहस्पति) है, जो ज्ञान और विस्तार का ग्रह है, इसलिए ये उन क्षेत्रों में बहुत सफल होते हैं जहाँ बौद्धिक क्षमता और प्रबंधन की आवश्यकता होती है।

उपयुक्त क्षेत्र: शिक्षण (Teaching), लेखन, पत्रकारिता, वकालत (Law), और बैंक या वित्त (Finance) से जुड़े कार्य।

नेतृत्व क्षमता: ये अच्छे मैनेजर, टीम लीडर या किसी संस्था के प्रमुख बन सकते हैं।

रचनात्मक कार्य: 21 जनवरी को जन्में व्यक्ति कुछ विशेष प्रयास से अभिनय, संगीत या कला के क्षेत्र में भी ऊंचा नाम कमाते हैं।

व्यापार: यदि व्यापार करते हैं, तो साझेदारी (Partnership) की बजाय स्वतंत्र रूप से काम करना इनके लिए ज्यादा फलदायी होता है।

आर्थिक स्थिति (Financial Status)

आर्थिक रूप से 21 जनवरी को जन्मे लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। इनके जीवन के शुरुआती दौर में थोड़ा संघर्ष हो सकता है, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है (विशेषकर 30 वर्ष के बाद), इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाती है। इनके पास एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने की क्षमता होती है और 36-37 की आयु के बाद बड़े धन संचय करने में भी सफल रहते हैं, हालांकि शान-शौकत पर खर्च करने का शौक भी इन्हें विशेष रहता है।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

प्रेम व वैवाहिक जीवन (Love & Married Life)

प्रेम संबंधों के मामले में ऐसे व्यक्ति दिल से सच्चे और वफादार होते हैं, लेकिन इन्हें समझना हर किसी के बस की बात नहीं होती।

प्रेम जीवन: ये अपने साथी से बौद्धिक जुड़ाव (Intellectual Connection) चाहते हैं। इन्हें ऐसा पार्टनर पसंद आता है जो समझदार हो और इन्हें आजादी दे सके।

विवाह: इनका वैवाहिक जीवन सामान्यतः सुखमय रहता है। 21 जनवरी को जन्में व्यक्ति अपने परिवार और जीवनसाथी की बहुत परवाह करते हैं। हालांकि, कभी-कभी इनका अनुशासन प्रिय स्वभाव पार्टनर को थोड़ा परेशान कर सकता है, इसलिए इन्हें अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखनी चाहिए।

ताकत व कमजोरियाँ (Strengths & Weaknesses)

ताकत (Strengths)

सकारात्मक सोच: कठिन परिस्थितियों में भी ये निराश नहीं होते।

निर्णय क्षमता: इनकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत सटीक और त्वरित होती है।

ज्ञान: ऐसे व्यक्ति हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहते हैं।

कमजोरियाँ (Weaknesses)

तानाशाही रवैया: कभी-कभी ये अपनी बात मनवाने के लिए थोड़े जिद्दी हो जाते हैं।

आलोचना न सह पाना: इन्हें अपनी आलोचना सुनना ज्यादा पसंद नहीं होता।

फिजूलखर्ची: कभी-कभी दिखावे के चक्कर में ये बजट से बाहर खर्च कर देते हैं।

21 जनवरी को जन्में व्यक्तियों के लिए शुभ तत्व (Lucky Elements)

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 12, 21, 30।
शुभ दिन (Lucky Day): गुरुवार, शुक्रवार और मंगलवार।
शुभ रंग (Lucky Color): पीला, जामुनी और गुलाबी।
शुभ रत्न (Lucky Gemstone): पुखराज (Yellow Sapphire)।

विशेष:- कोई भी रत्न बिना कुंडली दिखाए पहनने पर नुकसान भी करता है अतः कुंडली या हाथ दिखाकर एवं उचित परामर्श लेकर ही रत्न धारण करें।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

21 जनवरी को जन्मे लोग “जीनियस” श्रेणी में आते हैं। यदि ये अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और अपने जिद्दी स्वभाव पर थोड़ा नियंत्रण रखें, तो ये समाज में एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

जय श्री राम।

Categories
Prediction

T20 World Cup 2026: कौन जीतेगा फाइनल? ऋषिकेश पंचांग अनुसार सटीक भविष्यवाणी

ग्रह गोचर और आकाशीय स्थिति (Rishikesh Panchang Data Analysis)

ऋषिकेश पंचांग द्वारा उपलब्ध विवरण अनुसार 7 फरवरी को सूर्य मकर, चंद्र दिन 02:23 से तुला राशि, मंगल मकर, बुध कुंभ, गुरु मिथुन, शुक्र कुंभ, शनि मीन व राहु कुंभ राशि में रहेंगे जहाँ काशी के सूर्योदय प्रातः 06:30 पर मिथुन गुरु स्पष्ट 25°15″18′ (वक्री), मीन शनि स्पष्ट 01°20″56′ और कुंभ राहु स्पष्ट 15°50″51′ रहेगा तो वहीं मकर मंगल स्पष्ट 17°35″22′, कुंभ बुध स्पष्ट 07°14″00′, कुंभ शुक्र स्पष्ट 02°09″39′ और मकर सूर्य स्पष्ट 23°49″49′ रहेगा।

फाइनल मैच 8 मार्च के दिन ग्रह स्थिति स्थिति ऋषिकेश पंचांग काशी अनुसार सूर्योदयकालीन ग्रह विवरण सूर्य कुंभ स्पष्ट 23°06″11′, चंद्र तुला राशि संपूर्ण दिन-रात्रि, कुंभ मंगल स्पष्ट 10°05″35′, कुंभ बुध स्पष्ट 24°51″26′ (वक्री), मिथुन गुरु स्पष्ट 23°31″45′ (मार्गी), मीन शुक्र स्पष्ट 08°19″20′, मीन शनि स्पष्ट 04°35″40′ और कुंभ राहु स्पष्ट 14°18″37 रहेगा।

गुरु 5 मार्च की रात्रि 07:02 पर मिथुन राशि में मार्गी हो रहे हैं और बुध 2 मार्च को कुंभ राशि में दिन 03:43 पर वक्री हो जाएंगे।

कुंभ राशि में ‘अंगारक योग’ और ‘जड़त्व योग’:

8 मार्च को कुंभ राशि में मंगल (10°05’35”) और राहु (14°18’37”) के बीच मात्र 4 डिग्री का अंतर है और साथ में वक्री बुध (24°51’26”) और सूर्य (23°06’11”) भी हैं।

प्रभाव: यह योग “अति-आक्रामकता” (Over-aggression), “बुद्धि भ्रम” (Confusion) और “विवाद” का निर्माण करता है जो टीम आवेश में खेलेगी, वह फाइनल में आत्मघाती निर्णय (Self-destructive decisions) लेगी साथ ही बुध का वक्री होना यह बताता है कि ‘रिव्यू’ (DRS) और ‘टॉस’ के निर्णय मैच पलटेंगे।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

मीन राशि में ‘परम राजयोग’ (Venus Exalted + Saturn):

शुक्र मीन राशि में 08°19’20” पर है (शुक्र 27° तक उच्च का होता है, यह परम शक्तिशाली स्थिति है) साथ में शनि भी (04°35’40”) है, शुक्र “सौंदर्य और रणनीति” का कारक है और शनि “न्याय” का अतः यह युति 11वें या 10वें भाव वाले देश के लिए “एकतरफा जीत” (Jackpot Win) सुनिश्चित करती है।

मिथुन राशि में ‘मार्गी गुरु’ (Jupiter Direct):

5 मार्च को गुरु का 23°31’45” पर मार्गी होना दैवीय सहायता (Divine Luck) का सूचक है।

दो सबसे बड़ी घटनाएं टूर्नामेंट का रुख बदलेंगी:

बुध का वक्री होना (2 मार्च, कुंभ राशि): कुंभ राशि में बुध का वक्री होना और वहां पहले से मौजूद राहु और मंगल के साथ युति करना एक “विस्फोटक योग” बना रहा है।

गुरु का मार्गी होना (5 मार्च, मिथुन राशि): फाइनल से ठीक 3 दिन पहले देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में 23°31′ पर मार्गी (Direct) होना ‘गेम-चेंजर’ है।

टूर्नामेंट की शुरुआत (7 फरवरी):

उच्च राशि का मंगल (Exalted Mars in Capricorn): मंगल मकर राशि में 17°35′ पर अत्यंत शक्तिशाली है अतः टूर्नामेंट की शुरुआत में गेंदबाजों (Bowlers) का दबदबा रहेगा और लो-स्कोरिंग मैच एवं आक्रामक खेल देखने को मिल सकता है, छोटी टीमें बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर देंगी।

टूर्नामेंट का मध्य और अंत (फाइनल – 8 मार्च):

कुंभ राशि में ग्रहों का जमावड़ा (Stellium in Aquarius): फाइनल के समय सूर्य, मंगल, वक्री बुध और राहु—ये चार ग्रह कुंभ (वायु तत्व) राशि में होंगे साथ ही फाइनल के दिन चंद्रमा तुला राशि (वायु तत्व) में होगा और मिथुन राशि का गुरु: गुरु भी वायु तत्व (मिथुन) में है।

वायु त्रिकोण (Grand Air Trine): फाइनल के दिन कुंभ राशि में (सूर्य, मंगल, बुध, राहु), तुला राशि में (चंद्रमा) और मिथुन राशि में (गुरु) के बीच एक शक्तिशाली ‘वायु त्रिकोण’ बन रहा है।

प्रभाव: फाइनल मैच अत्यंत रोमांचक और हाई-स्कोरिंग होगा, बल्लेबाजों का बोलबाला रहेगा और गेंद हवा में ज्यादा रहेगी (Sixes/Fours)।

देशों की कुंडली का ‘लग्न’ और ‘राशि’ आधारित विश्लेषण

स्वतंत्र भारत की कुंडली (वृषभ लग्न – Taurus Ascendant) और अन्य देशों के इंटरनेट पर प्राप्त विवरण के आधार पर यह गणना की गई है:

🇮🇳 भारत (INDIA)

लग्न: वृषभ (Taurus), नाम राशि कन्या (Virgo) का प्रभाव।

8 मार्च की गणना:

भारत के वृषभ लग्न के लिए, शुक्र (लग्नेश) अपनी उच्च राशि मीन में 11वें भाव (House of Gains) में बैठे है साथ ही शनि (योगकारक – 9वें और 10वें घर का स्वामी) भी 11वें भाव में शुक्र के साथ है अतः जब लग्नेश (Self) और भाग्येश (Luck) दोनों ‘लाभ भाव’ में उच्च अवस्था में मिलते हैं, तो इसे “महालक्ष्मी योग” और “अखंड साम्राज्य योग” कहते हैं, परिणामस्वरूप भारत का पक्ष 94% से 98% मजबूत रहेगा और गुरु (धन भाव में मार्गी) धन और प्रतिष्ठा दोनों दिलाएंगे, लेकिन नॉकआउट चरण में ‘वक्री बुध’ के कारण अंतिम क्षणों में निर्णय (Decision Making) में सावधानी भी विशेष रखनी होगी अन्यथा सुपर 8 की शुरुवात में ही भारी हार के कारण से थोड़ा खतरा अनुभव होगा।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA)

ऑस्ट्रेलिया का लग्न तुला (Libra) मानते हुए क्योंकि ​1 जनवरी 1901 को जब सिडनी (Sydney) में ‘कॉमनवेल्थ ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ की घोषणा आधिकारिक रूप से लागू हुई थी उस समय तुला लग्न पूर्व क्षितिज पर उदित था अतः यदि तुला लग्न मानें तो कुंभ राशि (5वां घर – बुद्धि) में मंगल+राहु+वक्री बुध का “विस्फोट” हो रहा है, इसका अर्थ है “गलत रणनीति”। ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में अपनी ही बनाई योजना में फंस सकता है, शुक्र (लग्नेश) छठे घर (शत्रु भाव) में है, यह संघर्ष दिखाता है, लेकिन जीत के लिए लग्नेश का केंद्र या त्रिकोण में होना आवश्यक था।

परिणाम: ग्रुप स्टेज से बाहर होंगे। मंगल-राहु की युति अंतिम 4 ओवरों में इनके गेंदबाजों की दिशा भ्रमित (Lose Line & Length) कर सकती है।

🇵🇰 पाकिस्तान (PAKISTAN)

पाकिस्तान की कुंडली मेष (Aries) लग्न की है और मेष लग्न के लिए, उनका स्वामी मंगल (10°), राहु (14°) के मुख में फंसा हुआ है (कष्ट में है)। जिस कारण से इसे “पाप-कर्तरी” दोष भी लग रहा है।

परिणाम: टीम का प्रदर्शन सामान्य या निराशाजनक रहेगा और आंतरिक कलह एवं खराब कप्तानी के कारण आलोचना झेलते हुए ग्रुप स्टेज पार करेंगे लेकिन सफर सुपर 8 में जल्दी खत्म हो जाएगा।

🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 इंग्लैंड (ENGLAND) & 🇿🇦 दक्षिण अफ्रीका (SOUTH AFRICA)

इंग्लैंड का यदि कुंभ लग्न माना जाए तो उनकी अपनी ही राशि (कुंभ) में सूर्य, मंगल, राहु और वक्री बुध का “ग्रहण” लगा है। यह उनके प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने (Injury) का संकेत है, सेमीफाइनल तक पहुंचने की प्रबल दावेदार।

दक्षिण अफ्रीका का यदि मीन लग्न माना जाए तो मीन राशि के शनि और शुक्र उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे, और सुपर 8 तक भारत जैसी टीम को कड़ी चुनौती देने में सफल रहेंगे, लेकिन कुंभ राशि का ‘पाप प्रभाव’ उनके 12वें भाव (व्यय/हानि) को सक्रिय कर रहा है अतः अहम मौके पर मैच ‘गंवा’ देंगे (Choke)।

​🇳🇿 न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND)

मीन राशि से शनि का गोचर और लग्नेश गुरु (Jupiter) 5 मार्च को मिथुन राशि (चौथे भाव) में मार्गी होना यह घरेलू सुख और टीम की एकता के लिए अच्छा है, मीन राशि (मीन) में उच्च का शुक्र (Exalted Venus) और शनि विराजमान होने व शुक्र के “मालव्य महापुरुष योग” बनाने से न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन “फिल्डिंग” और “अनुशासित खेल” (Disclipined Cricket) वाली टीम बनाएगा लेकिन 12वें भाव (कुंभ राशि) में मंगल, राहु, सूर्य और वक्री बुध का “विस्फोटक योग” बन रहा है 12वां भाव “हानि और व्यय” का है।

परिणाम: न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में बहुत ही शानदार और तकनीकी खेल दिखाएगा (Top 4 contender) लेकिन नॉकआउट मैच में, विशेषकर अंतिम ओवरों में, 12वें भाव का राहु उनके हाथ से जीता हुआ मैच छीन लेगा।

🇱🇰 श्रीलंका (SRI LANKA)

श्रीलंका का पारंपरिक लग्न कुंभ (Aquarius) माना जाता है और कुंभ लग्न होने के कारण, 8 मार्च को उनकी ही राशि (Lagna) में चार बड़े ग्रह—सूर्य, मंगल, राहु और वक्री बुध बैठे हैं और लग्न में मंगल (10°05′) और राहु (14°18′) की युति मस्तिष्क को अस्थिर करती है।

वक्री बुध का प्रभाव: लग्नेश शनि दूसरे भाव (मीन) में है, लेकिन बुद्धि का कारक बुध लग्न में वक्री है।

परिणाम: श्रीलंका की टीम “आत्मघाती क्रिकेट” (Self-Destructive Cricket) खेलेगी और किसी बड़े मैच में 200+ रन बना सकती हैं तो किसी मैच में 100 के अंदर आउट भी हो सकती हैं, खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कुछ कमी मुख्य समय पर देखने को मिल सकती है और वक्री बुध के कारण कप्तान मैदान पर गलत फील्ड प्लेसमेंट कर सकते है जिस कारण से श्रीलंका कुछ बड़े उलटफेर कर सकती है, लेकिन मंगल-राहु की युति उन्हें टूर्नामेंट के सुपर-8 से ही बाहर का रास्ता दिखा सकता है।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

🇧🇩 बांग्लादेश (BANGLADESH)

बांग्लादेश का धनु (Sagittarius) प्रभावी माना जाता है। कुंभ राशि (तीसरे घर – पराक्रम/साहस) में मंगल और राहु का होना “अत्यधिक साहस” देता है और लग्नेश गुरु 7वें भाव (विपक्ष के घर) में है और मार्गी है, तीसरे भाव का राहु और मंगल बांग्लादेश को “जायंट किलर” (Giant Killer) बना सकता है और बांग्लादेश द्वारा किसी एक बड़ी टीम (संभवतः पाकिस्तान या इंग्लैंड) का खेल बिगाड़ने की संभावना दिखती है लेकिन, लग्नेश गुरु का 7वें भाव (सप्तम) में होना यह दर्शाता है कि विपक्षी टीम हमेशा उन पर हावी रहेगी, साथ ही मीन राशि (चौथा भाव) में शनि-शुक्र का होना उनके देश में आंतरिक दबाव (Fans Pressure) को दर्शाता है, लेकिन बांग्लादेश वर्ल्डकप खेले संभावना थोड़ी कम ही दिखती है।

परिणाम: बांग्लादेश का प्रदर्शन सामान्य से अच्छा रहेगा, और वह आक्रामक खेल खेलने की कोशिश करेंगे, साथ ही “नागिन डांस” जैसे विवाद (मंगल-राहु प्रभाव) फिर हो सकते हैं। लेकिन बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर रहेगी, लेकिन यह भी है कि जिस ग्रुप में होंगे, वहां का समीकरण (Points Table) बिगाड़ देंगे।

कप्तानों पर विशेष दृष्टि (Rishikesh Panchang अनुसार)

सूर्यकुमार यादव (भारत कप्तान): उनकी कुंडली में गुरु का प्रभाव है। 5 मार्च को गुरु का मार्गी होना उनके “निर्णय लेने की क्षमता” को अभेद्य (Unbeatable) बना देगा।

मिचेल मार्श/अन्य कप्तान: वक्री बुध और राहु का कुंभ में होना विपक्षी कप्तानों की बुद्धि को “स्थिर” नहीं रहने देगा, जिस कारण से वह टॉस जीतकर गलत फैसला ले सकते हैं।

भविष्यवाणी (Final Prediction)

ऋषिकेश पंचांग के सूर्योदयकालीन स्पष्ट ग्रहों की गहन गणना यह स्पष्ट करती है कि 8 मार्च 2026 को “सितारे” पूरी तरह से भारत के पक्ष में हैं।

निर्णायक तर्क:

भारत (वृषभ लग्न) के लिए लग्नेश शुक्र का 11वें भाव में उच्च होना किसी भी अन्य देश के योग से 100 गुना अधिक शक्तिशाली है।

विपक्षी (ऑस्ट्रेलिया/इंग्लैंड)

कुंभ राशि में बने ‘मंगल-राहु’ के विध्वंसक योग के कारण मानसिक दबाव में टूट सकते हैं।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

🏆 विजेता:

सभी नियमों और सूक्ष्म गणनाओं के अनुसार, T20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी “भारत (INDIA)” द्वारा उठाने की प्रबल संभावना बनती है।

(नोट: फाइनल मैच में भारत टॉस हार सकता है, लेकिन मैच निश्चित रूप से जीतेगा।)

आगे हरि इच्छा बलबान🙏🏻

ज्योतिष संभावनाओं पर आधारित होती है अतः क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है अतः इस लेख को आधार मानकर शेयर, जुए, सट्टे आदि में पैसे न निवेश करें, यदि आप ऐसा करते हैं और आपको नुकसान होता है, तो इस परिस्थिति में आप स्वम् जिम्मेदार होंगे, इसमें वेबसाइट Astrology Sutras, और ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी की कोई जिम्मेदारी या जबाबदेही नही रहेगी।

जय श्री राम।

Categories
Numerology

20 जनवरी को जन्मे लोगों का स्वभाव, करिअर और प्रेम जीवन | 20 January Birthday Personality

20 जनवरी को जन्मे लोग: मकर और कुंभ का अनूठा संगम

20 जनवरी को जन्मे लोग बेहद खास होते हैं क्योंकि यह तिथि ‘मकर राशि’(Capricorn) के अंतिम चरण और ‘कुंभ राशि’ (Aquarius) के आगमन का संधिकाल (Cusp) माना जाता है जिस कारण से शनि का प्रभाव विशेष रहता है वहीं मूलांक (2+0= 2) होने के कारण से चंद्रमा का भी प्रभाव बना रहता है।

प्रमुख विशेषताएँ (Key Personality Traits)

20 जनवरी को जन्में व्यक्ति स्वभाव से संवेदनशील, कल्पनाशील और कलात्मक होते हैं साथ ही आप दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझते हैं। 2 के साथ 0 होने से चंद्रमा के गुण और भी प्रबल हो जाता हैं और यह आपको आध्यात्मिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है।

चूंकि जनवरी का महीना शनि (Saturn) के प्रभाव में है, इसलिए आपके व्यक्तित्व में चंद्रमा की ‘कोमलता’ और शनि की ‘गंभीरता’ का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है। ऐसे व्यक्तियों के अंदर मकर राशि की महत्वाकांक्षा और कुंभ राशि की विद्रोही विचारधारा दोनों मौजूद रहती हैं और ऐसे व्यक्ति परंपराओं का सम्मान करते हैं (मकर), लेकिन दुनिया को बदलने के लिए नए और आधुनिक तरीके भी अपनाना चाहते हैं (कुंभ)। आप बाहर से कठोर और अनुशासित दिख सकते हैं, लेकिन भीतर से बहुत भावुक और स्वप्नद्रष्टा होते हैं।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

ताकत व कमजोरियाँ (Strength & Weakness)

सकारात्मक पक्ष (Positive Traits):

अत्यधिक मिलनसार (Gregarious): 20 जनवरी को जन्में व्यक्ति शांतिप्रिय होते हैं और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहकर कूटनीति (Diplomacy) से काम लेना पसंद करते हैं।

रचनात्मकता (Creativity): संगीत, लेखन, पेंटिंग या किसी भी कलात्मक क्षेत्र में आपकी गहरी रुचि होती है।

अंतर्ज्ञान (Intuition): 20 जनवरी को जन्में व्यक्तियों की ‘सिक्स सेंस’ बहुत तेज होती है, ऐसे व्यक्ति लोगों के चेहरे देखकर उनके मन की बात भांप लेते हैं।

धैर्यवान (Patience): शनि के प्रभाव के कारण आप कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोते।

नकारात्मक पक्ष (Negative Traits):

अति-संवेदनशीलता (Hypersensitivity): छोटी-छोटी बातें आपको जल्दी चुभ जाती हैं और आप अक्सर पुरानी बातों को सोचकर उदास हो जाते हैं।

निर्णय लेने में देरी (Delay in Decision-Making): चंद्रमा की चंचलता के कारण कभी-कभी ऐसे व्यक्ति महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बहुत समय लगाते हैं या दुविधा (Confusion) में रहते हैं।

मूड स्विंग्स (Mood Swings): आपका मूड बहुत जल्दी बदलता है, जिसे समझना दूसरों के लिए मुश्किल हो सकता है।

करिअर और आर्थिक स्थिति (Career & Finance)

20 जनवरी को जन्म लेने वाले लोग उन कार्यों में बहुत सफल होते हैं जहाँ जनसंपर्क (Public Relations) और कल्पना की आवश्यकता हो।

उपयुक्त क्षेत्र (Suitable Field): आप एक बेहतरीन लेखक, कवि, डॉक्टर, मनोचिकित्सक, या राजनयिक (Diplomat) बन सकते हैं। इसके अलावा, नेवी, जल विभाग या तरल पदार्थों (Liquids) से जुड़े व्यापार में भी सफलता मिल सकती है।

आर्थिक स्थिति (Financial Condition): धन के मामले में आप सतर्क रहते हैं, शुरुआत में संघर्ष हो सकता है, लेकिन जीवन के उत्तरार्ध में आप अच्छी संपत्ति जमा कर लेते हैं।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

प्रेम और संबंध (Love & Relationships)

वफादार साथी (Loyal Companion): 20 जनवरी को जन्मे व्यक्ति वफादार साथी साबित होते हैं साथ ही प्रेम में गहराई और स्थायित्व तलाशते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी भावनाओं का प्रदर्शन जल्दी नहीं करते, लेकिन जिससे प्यार करते हैं, उसका साथ जीवन भर निभाते हैं।

अनुकूल साथी (Favorable Companion): आपके लिए वे लोग सबसे अच्छे रहते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 या 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो।

20 जनवरी को जन्में व्यक्तियों के लिए शुभ तत्व (Lucky Elements)

शुभ रंग: क्रीम, सफेद, हल्का हरा और कबूतरी ग्रे (Dove Grey)।

शुभ अंक: 2, 11, 20, 29।

शुभ रत्न: मोती (Pearl) और मूनस्टोन (Moonstone)।

शुभ दिन: सोमवार, शुक्रवार और रविवार।

विशेष:- कोई भी रत्न बिना कुंडली दिखाए पहनने पर नुकसान भी करता है अतः कुंडली या हाथ दिखाकर एवं उचित परामर्श लेकर ही रत्न धारण करें।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

20 जनवरी को जन्मे लोग “व्यावहारिक स्वप्नद्रष्टा” (Practical Dreamers) होते हैं और यदि अपनी अति-संवेदनशीलता पर काबू पा लें साथ ही अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखें, तो ऐसे व्यक्ति अपनी कल्पनाशक्ति से दुनिया में बड़े बदलाव ला सकते हैं।

जय श्री राम।

Categories
Numerology

19 जनवरी को जन्मे लोग कैसे होते हैं? स्वभाव, करिअर और भविष्यफल

19 जनवरी को जन्में व्यक्तियों का व्यक्तित्व विशेष ऊर्जा और गंभीरता का एक अनोखा मिश्रण होता है क्योंकि यह तारीख ‘सूर्य’ और ‘शनि’ के प्रभावों का मिलन लिए हुए होती है, एक तरफ जहाँ सूर्य राशि मकर होने से शनि का प्रभाव रहता है तो वहीं मूलांक (1+9= 10, 1+0= 1) 1 होने से सूर्य का प्रभाव विशेष होता है।

प्रमुख विशेषताएं (Key Personality Traits)

जन्मजात लीडर: जैसे सूर्य सौरमंडल का केंद्र होता है, वैसे ही आप जहाँ भी रहते हैं, केंद्र में रहना पसंद करते हैं साथ ही आपको किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं होता और आप अपना रास्ता खुद बनाना चाहते हैं।

महत्वाकांक्षा (Ambition): आप छोटे-मोटे सपनों से संतुष्ट नहीं होते, आपकी सोच बड़ी होती है और उसे पाने का जुनून भी आपके अंदर भरपूर रहता है।

शनि की गंभीरता (The Seriousness Of Saturn): 19 जनवरी को जन्में व्यक्ति मकर राशि (Capricorn) के अंतर्गत आते हैं, जिसके स्वामी शनि हैं, जिस कारण से ऐसे व्यक्तियों के व्यक्तित्व में सूर्य के साथ-साथ शनि का भी गहरा प्रभाव होने से अत्यंत गंभीर चिंतन करने वाले और गंभीर निर्णयों में बड़ी भूमिका निभाने वाले होते हैं।

विरोधाभास और शक्ति (Contradiction and Strength): सूर्य (आत्मा/तेज) और शनि (कर्म/अनुशासन) ज्योतिष में पिता-पुत्र माने जाते हैं, लेकिन उनमें मतभेद भी होता है जिस कारण से ऐसे व्यक्तियों के जीवन में शुरुआती संघर्ष हो सकता है, लेकिन यह संघर्ष ही ऐसे व्यक्तियों को ‘कुंदन’ की तरह तपाकर सोना बनाता है।

व्यावहारिक सपने (Practical Dreams): आम तौर पर लोग सिर्फ सपने देखते हैं, लेकिन शनि के प्रभाव के कारण आप उन सपनों को हकीकत में बदलने की योजना (Planning) भी बनाते हैं।

बाहर से सख्त, अंदर से नरम (Hard Outside, Soft Inside): पहली मुलाकात में ऐसे व्यक्ति लोगों को थोड़े घमंडी या बहुत गंभीर लग सकते हैं लेकिन दिल के बहुत साफ और मददगार होते हैं साथ ही अंदर से भावुक होते हैं।

हार न मानने वाले (Never give up): 19 जनवरी को जन्में व्यक्तियों के जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन गिरकर संभलना इनकी सबसे बड़ी ताकत है, 19 नंबर को ‘कर्म का नंबर’ भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है कि इन्हें अपनी मेहनत का फल देर-सवेर लेकिन जरूर मिलता है।

स्पष्ट वक्ता (Clear Speaker): ऐसे व्यक्ति बातों को घुमा-फिराकर कहना पसंद नहीं करते बल्कि स्पष्ट रूप से कहने पर विश्वास रखते हैं जिस कारण से यह स्पष्टवादिता कई बार लोगों को चुभ सकती है, लेकिन फिर भी ऐसे व्यक्ति सच का साथ नहीं छोड़ते।

Join Whatsapp Channel For All Updates

करिअर और कार्यक्षेत्र

19 जनवरी को जन्में व्यक्ति उन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा चमकते हैं जहाँ निर्णय लेने (Decision Making) की शक्ति इनके हाथ में हो, प्रशासनिक सेवाएं (IAS/PCS), राजनीति, या बड़ी कंपनियों में मैनेजमेंट के पद पर इन्हें बड़ी सफलता मिलती है साथ ही अपना खुद का बिजनेस (Entrepreneurship) भी इनके लिए काफी अच्छा रहता है।

प्रेम और संबंध

प्रेम संबंधों में ऐसे व्यक्ति वफादार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अपने साथी पर थोड़ा हावी (Dominating) हो जाते हैं, ऐसे व्यक्ति चाहते हैं कि इनका साथी इनकी महत्वाकांक्षाओं को समझे और इनका सम्मान करे, ऐसे व्यक्ति भावनाओं का दिखावा कम करते हैं, लेकिन निभाते पूरा हैं।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

आर्थिक स्थिति (Financial Status)

​19 जनवरी को जन्मे लोगों का आर्थिक स्थिति आमतौर पर मजबूत होती है, लेकिन इसके लिए इन्हें परिश्रम भी अधिक करना पड़ता है।

​सेल्फ-मेड धनवान (Self-Made Wealth): ऐसे व्यक्तियों विरासत में मिली संपत्ति से ज्यादा खुद की कमाई पर भरोसा होता है और ऐसे व्यक्ति शून्य से शुरुआत करके अपने दम पर बड़ा साम्राज्य खड़ा करने की क्षमता रखते हैं साथ ही सफल भी होते हैं।

​स्थायित्व (Stability): शनि के प्रभाव के कारण इनकी आर्थिक प्रगति धीमी लेकिन ठोस रहती है और ऐसे व्यक्ति जोखिम भरे सट्टेबाज़ी के बजाय सुरक्षित और लंबी अवधि के निवेश (Long-term Investments) जैसे ज़मीन-जायदाद या फिक्स्ड एसेट्स में पैसा लगाना ज्यादा पसंद करते हैं।

​खर्चीले लेकिन समझदार: चूँकि सूर्य राजा का प्रतीक है, इन्हें ‘रॉयल’ लाइफस्टाइल और ब्रांडेड चीजें पसंद होती हैं और अपनी शान-शौकत पर खर्च भी करते हैं, लेकिन कभी भी अपनी जेब खाली नहीं होने देते क्योंकि इनके पास हमेशा एक ‘बैकअप प्लान’ तैयार रहता है।

​35 की उम्र के बाद भाग्योदय: अक्सर देखा गया है कि 30-35 वर्ष की आयु के बाद इनकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त उछाल आता है और समाज में एक धनी व्यक्ति के रूप में स्थापित होते हैं।

ताकत व कमजोरियाँ (Strength & Weakness)

​सकारात्मक पक्ष (Positive Traits)

​19 जनवरी को जन्में लोगों के व्यक्तित्व में सूर्य का तेज और शनि की गंभीरता का एक अनोखा संगम देखने को मिलता है:

​अदम्य इच्छाशक्ति (Strong Willpower): इनका सबसे बड़ा सकारात्मक पक्ष इनकी ‘विल पावर’ है, हालात कितने भी विपरीत क्यों न हों, कभी हार नहीं मानते और जिस काम को दुनिया असंभव मानती है, अधिकतर उसे ही करना पसंद करते हैं।

​विश्वसनीय और वफादार (Trustworthy & Loyal): 19 जनवरी को जन्में व्यक्ति मित्रता और रिश्तों में बहुत पक्के होते हैं अगर इन्होंने किसी को जुबान दे दी, तो उसे निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, ऐसे व्यक्तियों पर आँख मूंदकर भरोसा कर किया जा सकता है।

​नवन्वेषी सोच (Innovative Mindset): 19 जनवरी को जन्में व्यक्तियों को सूर्य एक नई सोच देता है और ऐसे व्यक्ति पुरानी लकीर के फकीर नहीं बनते, बल्कि काम करने के नए और आधुनिक तरीके खोजते हैं, जिस कारण से ऐसे व्यक्ति अक्सर ‘ट्रेंडसेटर’ (Trendsetter) साबित होते हैं।

​न्यायप्रिय और निष्पक्ष (Just & Fair): शनि के प्रभाव के कारण इनके अंदर न्याय की भावना प्रबल होती है, न तो गलत करते हैं और न ही गलत सहते हैं, कार्यस्थल पर भी एक ऐसे बॉस साबित होते हैं जो अपने कर्मचारियों के साथ निष्पक्ष व्यवहार करता है।

​समय के पाबंद (Punctual & Disciplined): ऐसे व्यक्ति समय की कीमत बखूबी समझते हैं और अनुशासन इनके जीवन का मूल मंत्र होता है, ऐसे व्यक्ति न खुद लेट होते हैं और न ही दूसरों का लेट होना पसंद करते हैं।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

नकारात्मक पक्ष (Weaknesses)

​जिद्दीपन: कभी-कभी ऐसे व्यक्ति अपने विचारों को लेकर बहुत ज्यादा जिद्दी हो जाते हैं और दूसरों की सलाह सुनना पसंद नहीं करते।

​अहंकार: सूर्य के प्रभाव के कारण इनमें कभी-कभी ‘ईगो’ (Ego) की समस्या आ सकती है जो अधिकतर नुकसान का कारण भी बनती है।

​अकेलापन: काम में अत्यधिक व्यस्त रहने के कारण कई बार खुद को सामाजिक रूप से अलग-थलग कर लेते हैं जिस कारण से खुद में अकेलापन अनुभव करते हैं।

19 जनवरी को जन्में व्यक्तियों के लिए शुभ तत्व

​शुभ रंग: नारंगी, सुनहरा (Golden), और नीला।
​शुभ दिन: रविवार और शनिवार।
​शुभ अंक: 1, 10, 19, 28
शुभ रत्न: गार्नेट (Garnet), माणिक्य (Ruby)।

विशेष:- कोई भी रत्न बिना कुंडली दिखाए पहनने पर नुकसान भी करता है अतः कुंडली या हाथ दिखाकर एवं उचित परामर्श लेकर ही रत्न धारण करें।

19 जनवरी को जन्मे लोग ‘सेल्फ-मेड’ (Self-made) होते हैं साथ ही आप अपनी किस्मत खुद लिखते हैं और जीवन के दूसरे पड़ाव (35-40 की उम्र के बाद) में अपार सफलता और सम्मान प्राप्त करते हैं, इनमें सूर्य का आत्मविश्वास और शनि का धैर्य दोनों होता है जिस कारण से जीवन में चाहे कितनी भी देर से चलें, लेकिन रुकते नहीं हैं और अंत में सबसे ऊँचे शिखर (Top) पर पहुँचकर ही दम लेते हैं।

जय श्री राम।

Categories
Prediction

साप्ताहिक राशिफल (18-24 जनवरी 2026): किसे मिलेगा प्यार और किसे पैसा? जानें अपने मूलांक का हाल

क्या यह सप्ताह आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आ रहा है? साल 2026 का जनवरी माह अपने उत्तरार्ध की ओर बढ़ रहा है, यह सप्ताह मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है तो चलिए जानते हैं, करिअर, वित्त, प्रेम और स्वास्थ्य के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

अपना मूलांक कैसे जानें?

यदि आपको अपना मूलांक नही पता, तो यह ज्ञात करना बहुत ही सरल है अपनी जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर एकल अंक (single digit) प्राप्त कर लीजिए।

उदाहरण:- यदि आपका जन्म किसी महीने की 15 तारीख को हुआ है तो 1+5= 6, अतः आपका मूलांक 6 है।

Join Astrology Sutras WhatsApp Channel For All Updates

मूलांक 1 (सूर्य प्रधान: जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28)

इस सप्ताह सूर्य (Sun) और वर्ष के मूलांक का प्रभाव आप पर स्पष्ट दिखाई देगा और आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।

करिअर और वित्त (Career & Finance): कार्यस्थल पर नेतृत्व क्षमता (Leadership) की सराहना होगी, यदि आप प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, तो यह सप्ताह शुभ संकेत ला सकता है, व्यापार में नए निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें।

प्रेम व वैवाहिक जीवन (Love & Relationships): जीवनसाथी के साथ अहंकार के टकराव से बचें, प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है, अविवाहितों के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

स्वास्थ्य (Health): आँखों और सिरदर्द से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, सूर्य की रोशनी में कुछ समय बिताएं।

सप्ताह का उपाय (Remedy): रविवार के दिन तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें और ‘ॐ सूर्याय नमः’ का जाप करें।

Join Astrology Sutras WhatsApp Channel For All Updates

मूलांक 2 (चंद्र प्रधान: जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29)

चंद्रमा (Moon) से प्रभावित होने के कारण, इस सप्ताह आप थोड़े भावुक रह सकते हैं, मानसिक शांति को प्राथमिकता दें।

करिअर और वित्त (Career & Finance): रचनात्मक क्षेत्रों (Creative Fields) से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, धन का प्रवाह सामान्य रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें।

प्रेम व वैवाहिक जीवन (Love & Relationships): रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है, अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें, इससे गलतफहमियां दूर होंगी।

स्वास्थ्य (Health): सर्दी-जुकाम या कफ की समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों से परहेज करें।

सप्ताह का उपाय (Remedy): सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक 3 (गुरु प्रधान: जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30)

देवगुरु बृहस्पति (Jupiter) का प्रभाव इस सप्ताह आपको ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाएगा।

करिअर और वित्त (Career & Finance): नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे, कंसल्टेंसी या शिक्षण से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

प्रेम व वैवाहिक जीवन (Love & Relationships): दांपत्य जीवन में सुखद रहेगा व परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है, प्रेम जीवन में गंभीरता आएगी।

स्वास्थ्य (Health): लिवर या पेट से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं, अधिक चिकनाई वाले भोजन से परहेज करें।

सप्ताह का उपाय (Remedy): गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक 4 (राहु प्रधान: जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31)

राहु (Rahu) का प्रभाव इस सप्ताह आपको थोड़ी भागदौड़ करा सकता है, लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे।

करिअर और वित्त (Career & Finance): कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव आ सकते हैं, आईटी और तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा, शेयर बाजार या सट्टेबाजी से दूर रहें अन्यथा बड़ी धन हानि हो सकती है।

प्रेम व वैवाहिक जीवन (Love & Relationships): गलतफहमियों के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है, संवाद बनाए रखें और किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में न आएं।

स्वास्थ्य (Health): मानसिक तनाव और अनिद्रा की समस्या हो सकती है इसलिए योग और ध्यान का सहारा लें।

सप्ताह का उपाय (Remedy): बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और कुत्तों को बिस्किट खिलाएं।

मूलांक 5 (बुध प्रधान: जन्म तारीख 5, 14 या 23)

बुध (Mercury) का प्रभाव इस सप्ताह आपकी वाणी और बुद्धि को प्रखर करेगा, व्यापार में लाभ के योग हैं।

करिअर और वित्त (Career & Finance): मार्केटिंग, मीडिया और संचार से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है, व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद रहेंगी और नए संपर्कों से धन लाभ होगा।

प्रेम व वैवाहिक जीवन (Love & Relationships): आपका मजाकिया स्वभाव रिश्तों में ताजगी लाएगा और लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा, वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

स्वास्थ्य (Health): नसों या त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, पानी अधिक पिएं।

सप्ताह का उपाय (Remedy): गाय को हरा चारा खिलाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का जप करें।

मूलांक 6 (शुक्र प्रधान: जन्म तारीख 6, 15 या 24)

शुक्र (Venus) के प्रभाव से यह सप्ताह आपके लिए लक्जरी और रोमांस से भरा रहेगा।

करिअर और वित्त (Career & Finance): फैशन, डिजाइनिंग और कला जगत से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी, आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन विलासिता (Luxury) पर खर्च अधिक होगा।

प्रेम व वैवाहिक जीवन (Love & Relationships): यह सप्ताह प्रेम और रोमांस के लिए अच्छा है, विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं, विवाहित लोगों को जीवनसाथी से कोई कीमती उपहार मिल सकता है।

स्वास्थ्य (Health): मधुमेह (Diabetes) के रोगियों को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए, मीठा कम खाएं।

सप्ताह का उपाय (Remedy): शुक्रवार को लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं और इत्र (Perfume) का प्रयोग करें।

Join Astrology Sutras WhatsApp Channel For All Updates 

मूलांक 7 (केतु प्रधान: जन्म तारीख 7, 16 या 25)

केतु (Ketu) का प्रभाव आपको आध्यात्मिक और अंतर्मुखी बना सकता है, शोध कार्यों के लिए समय उत्तम है।

करिअर और वित्त (Career & Finance): कार्यस्थल पर राजनीति से दूर रहें और अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ हो सकता है, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

प्रेम व वैवाहिक जीवन (Love & Relationships): पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन रिश्ते खराब कर सकता है, एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे।

स्वास्थ्य (Health): पैरों में दर्द या जोड़ों की समस्या हो सकती है, नियमित व्यायाम करें।

सप्ताह का उपाय (Remedy): कुत्तों को बिस्किट खिलाएं और नित्य अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं।

मूलांक 8 (शनि प्रधान: जन्म तारीख 8, 17 या 26)

शनि (Saturn) का प्रभाव आपको मेहनत का फल देगा, धैर्य बनाए रखना इस सप्ताह की कुंजी है।

करिअर और वित्त (Career & Finance): कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी, प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है, लंबी अवधि (Long term) के निवेश के लिए समय सही है।

प्रेम व वैवाहिक जीवन (Love & Relationships): रिश्तों में परिपक्वता (Maturity) आएगी और पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे, जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक शांति देगा।

स्वास्थ्य (Health): पेट और वायु विकार (Gas/Acidity) की समस्या हो सकती हैज़ बासी भोजन से बचें।

सप्ताह का उपाय (Remedy): शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा पढ़ें।

मूलांक 9 (मंगल प्रधान: जन्म तारीख 9, 18 या 27)

मंगल (Mars) का प्रभाव आपको ऊर्जावान और साहसी बनाएगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें।

करिअर और वित्त (Career & Finance): पुलिस, सेना या खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें, धन का प्रवाह अच्छा रहेगा, लेकिन खर्च भी उसी गति से होंगे।

प्रेम व वैवाहिक जीवन (Love & Relationships): पार्टनर के साथ वाद-विवाद से बचें और अपने गुस्से को प्रेम संबंधों के बीच न आने दें, वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बैठाने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य (Health): चोट लगने या दुर्घटना की आशंका है, वाहन सावधानी से चलाएं, रक्तचाप (BP) की जाँच कराते रहें।

सप्ताह का उपाय (Remedy): मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और गुड़ का दान करें।

Join Astrology Sutras WhatsApp Channel For All Updates

जय श्री राम।

Categories
Numerology

18 जनवरी को जन्में लोगों का व्यक्तित्व: स्वभाव, करियर और लव लाइफ (January 18 Birthday Personality)

18 जनवरी को जन्में लोग: “बर्फ और आग” का अद्भुत संगम

18 जनवरी को जन्में व्यक्ति शनि (Saturn) और मंगल (Mars) की ऊर्जा का एक दुर्लभ मिश्रण होते हैं इनकी सूर्य राशि मकर होती है जिनके स्वामी शनि होते हैं तो मूलांक (1+8= 9) होने से मंगल का भी विशेष प्रभाव रहता है इसलिए, इन लोगों में ‘शनि का अनुशासन’ और ‘मंगल का जोश’ दोनों देखने को मिलता है।

प्रमुख विशेषताएं (Key Personality Traits)

महत्वाकांक्षी और निडर (Ambitious & Fearless): 18 जनवरी को जन्में लोग जन्मजात योद्धा होते हैं ये जीवन में बड़ी चुनौतियों से नहीं डरते अकसर जहाँ दूसरे लोग हार मान लेते हैं वहाँ से इनकी शुरुआत होती है।

बाहर से सख्त, अंदर से नरम (Fire & Ice Personality): मकर राशि होने के कारण ये बाहर से बहुत गंभीर और सख्त दिख सकते हैं, लेकिन अंदर से ऐसे व्यक्ति बहुत भावुक और परवाह करने वाले होते हैं साथ ही इनके व्यक्तित्व में एक चुम्बकीय आकर्षण (Charisma) होता है जो लोगों को अपनी ओर खींचता है।

स्वाभिमानी (Self-Respecting): 18 जनवरी को जन्में व्यक्ति किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते इन्हें अपने नियमों पर चलना पसंद होता है और यदि कोई इनके आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाए तो ये उसे आसानी से माफ़ नहीं करते।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

करिअर और आर्थिक जीवन (Career & Financial Life)

मंगल और शनि के प्रभाव के कारण, ऐसे उन क्षेत्रों में बहुत सफल होते हैं जहाँ पावर और अनुशासन की जरूरत होती है।

उपयुक्त करिअर: सेना, पुलिस, प्रशासन (IAS/IPS), राजनीति, इंजीनियरिंग, और रियल एस्टेट।

18 जनवरी को जन्में व्यक्ति अच्छे Team Leader और Manager साबित होते हैं।

आर्थिक स्थिति: शुरुआती जीवन में इन्हें संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन 30-35 की उम्र के बाद इनकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो जाती है, ऐसे व्यक्ति मेहनत की कमाई पर भरोसा करते हैं और बुढ़ापे तक काफ़ी संपत्ति बना लेते हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन (Love & Marriage Compatibility)

रिश्तों में वफादारी: प्रेम के मामले में ये थोड़े रूढ़िवादी (Conservative) हो सकते हैं, ऐसे व्यक्ति फ्लर्ट करना पसंद नहीं करते और गंभीर रिश्तों की तलाश में रहते हैं।

चुनौतियाँ: इनका गुस्सैल स्वभाव (मंगल के कारण) कभी-कभी वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा कर सकता है जिस कारण से इन्हें ऐसे साथी की जरूरत होती है जो शांत स्वभाव का हो।

बेस्ट मैच: वृषभ (Taurus), कन्या (Virgo) और कर्क (Cancer) राशि वाले लोग इनके लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

ताकत और कमजोरियाँ (Strengths & Weaknesses)

ताकत (Strength)

फौलादी इच्छाशक्ति (The Iron Will): 18 जनवरी को जन्में व्यक्ति “कभी न मरने वाली भावना” (Never-say-die spirit) के साथ पैदा होते हैं, अक्सर ऐसे व्यक्ति जितना तेजी से नीचे गिरते हैं, उतनी ही तेजी से संभलकर उठते भी हैं क्योंकि मकर राशि जहाँ गिरकर संभलने का धैर्य देती है, वहीं मंगल दोबारा लड़ने का साहस देता है, ऐसे व्यक्ति उन कामों को करना अधिक पसंद करते हैं जिन्हें दुनिया “असंभव” कहती है।

मूक महत्वाकांक्षा (Silent Ambition): ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार 18 जनवरी को जन्में व्यक्ति “पहाड़ी बकरी” (Mountain Goat) के तरह होते हैं, जो धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से पहाड़ की चोटी पर पहुँचती है अर्थात बड़ी उन्नति प्राप्त करते हैं, ऐसे व्यक्ति अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हैं तथा एक ‘लॉन्ग टर्म विजन’ बनाकर उसके प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहते हैं।

संगठन और प्रशासन (Organizational Genius): शनि “व्यवस्था” का कारक होता है अतः अव्यवस्था (Chaos) के बीच व्यवस्था बनाने में ऐसे व्यक्ति माहिर होते हैं, चाहे वह घर का बजट हो या किसी बड़ी कंपनी का मैनेजमेंट, ऐसे व्यक्ति चीजों को सिस्टम में लाना जानते हैं और अधिकतर लोग भी संकट के समय आपकी तरफ देखते हैं क्योंकि आप परिस्थितियों से घबराते नहीं, बल्कि समाधान निकालते हैं।

कमजोरियाँ (Weaknesses)

आंतरिक द्वंद्व (The Internal Conflict): ऐसे व्यक्तियों के अंदर एक युद्ध सा चलता रहता है, मंगल कहता है— “अभी करो, तुरंत करो!” और शनि कहता है— “रुको, सोचो और फिर करो।” जिस कारण से कारण ऐसे व्यक्ति अक्सर मानसिक तनाव (Mental Anxiety) और अनिद्रा का शिकार हो जाते हैं साथ ही कभी-कभी बाहर से बहुत शांत दिखते होने पर भी, अंदर से ज्वालामुखी की तरह उबल रहे होते हैं, यह दमित ऊर्जा (Repressed Energy) स्वास्थ्य के लिए कई बार बड़ी दिक्कतें देने वाली भी होती हैं।

क्षमा न कर पाना (Unforgiving Nature): मंगल एक “योद्धा” है, और एक योद्धा अपने शत्रुओं को नहीं भूलता जिस कारण से यदि कोई आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुँचा दे, तो आप उसे शायद ही कभी माफ़ करते हैं, आप बदला लेने की भावना नहीं रखते तो भी, उस व्यक्ति के लिए अपने दिल के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर देते हैं, यह स्वभाव कभी-कभी आपको अपनों से दूर भी कर देता है।

अत्यधिक भौतिकवाद (Materialistic Tendencies): मकर राशि पृथ्वी तत्व (Earth Sign) है जिस कारण से कभी-कभी ऐसे व्यक्ति सफलता को केवल ‘पैसे’ और ‘पद’ से तोलने लगते हैं और करिअर की दौड़ में अक्सर अपने परिवार, भावनाओं और छोटी-छोटी खुशियों को नजरअंदाज करते हैं।

18 जनवरी को जन्में व्यक्तियों के शुभ तत्व (Lucky Elements for Jan 18 Born)

शुभ रंग: गहरा लाल (Maroon) और नीला।
शुभ दिन: मंगलवार और शनिवार।
शुभ अंक: 9, 18, 27 और 8।
शुभ रत्न (Gemstone): नीलम (Blue Sapphire) या गार्नेट (Garnet)।

विशेष:- कोई भी रत्न बिना कुंडली दिखाए पहनने पर नुकसान भी करता है अतः कुंडली या हाथ दिखाकर एवं उचित परामर्श लेकर ही रत्न धारण करें।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

18 जनवरी को जन्में व्यक्ति “Self-Made” होते हैं इनका जीवन संघर्षों से भरा रहता है लेकिन हर संघर्ष के बाद एक बड़ी उन्नति भी प्राप्त होती है साथ ही ऐसे व्यक्ति समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं और अक्सर उच्च पदों पर पहुँचते हैं।

जय श्री राम।

Categories
Festivals

बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026: करें यह एक उपाय, मेष से मीन तक चमकेगी किस्मत

माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि बसंत पंचमी के नाम से विख्यात है, “ऋषिकेश पंचांग” (काशी) अनुसार इस वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 22 जनवरी की मध्य रात्रि 1 बजकर 17 मिनट से 23 जनवरी की रात्रि 12 बजकर 09 मिनट तक रहेगी शास्त्रों में सूर्योदय व्याप्त तिथि के अनुसार पर्व मनाने का विधान है अतः इस वर्ष 23 जनवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी।

श्री पंचमी विशेष

शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी को श्री पंचमी भी कहा जाता है इस दिन अबूझ मुहर्त होने के कारण से किसी भी मांगलिक कार्यक्रम को करने के साथ किसी नई वस्तु का क्रय या किसी नए कार्य का आरंभ भी किया जा सकता है बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी माता सरस्वती के पूजन का विधान है इस दिन माता सरस्वती की पूजा करने से अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है तथा जिन विद्यार्थियों की शिक्षा में अवरोध उत्पन्न हो रहे हों उन्हें बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

पूजन शुभ मुहूर्त्त

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार बसंत पंचमी/सरस्वती पूजन/कामदेव पूजन शुभ मुहर्त प्रातः 07:15 से 12:50 तक रहेगा जिसकी कुल अवधि 5 घंटे 35 मिनट रहेगी इसमें भी विशेष प्रातः 07:56 से 09:25 कुंभ लग्न (स्थिर लग्न) में पूजन करना अत्यंत शुभ रहेगा।

नोट:- यदि किसी कारण वश ऊपर बताए गए मुहर्त में पूजा न कर सकें तो बसंत पंचमी के दिन अबूझ मुहर्त रहने के कारण किसी भी समय माता सरस्वती की पूजा कर सकते हैं।

सुखद दाम्पत्य जीवन हेतु करें यह उपाय

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन कामदेव के मंत्र “ॐ नमो भगवते कामदेवाय, यस्य यस्य दृश्यो भवामि, यश्च यश्च मम मुखम पछ्यति तत मोहयतु स्वाहा” मंत्र का 1 माला जप करने व कामदेव और देवी रति की पूजा करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आती है।

बसंत पंचमी का सूक्ष्म पंचांग “ऋषिकेश पंचांग” (काशी अनुसार)

दिनमान:- 26:46
तिथि:- पंचमी रात्रि 12:09 तक तदोपरांत षष्ठी
नक्षत्र:- पूर्वाभाद्रपद दिन 01:36 तक तदोपरांत उत्तराभाद्रपद
योग:- परिघ दिन 03:25 तक तदोपरांत शिव
करण:- वव उपरांत वालव
चंद्र:- मीन राशि पर दिन 07:41 से
सूर्योदय:- 06:39
सूर्यास्त:- 05:21
चन्द्रास्त:- 09:53

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

बसंत पंचमी विशेष उपाय

मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातक माँ सरस्वती को लाल रंग की कलम (Red Pen) अर्पित करें और ‘सरस्वती कवच’ का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus): माँ सरस्वती को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और सफेद फूल चढ़ाएं।

​मिथुन राशि (Gemini): माँ सरस्वती को हरे रंग का पेन अर्पित करें और उसे अपनी पढ़ाई या काम में इस्तेमाल करें।

​कर्क राशि (Cancer): माँ शारदा को खीर का भोग लगाएं और सफेद वस्त्र अर्पित करें।

​सिंह राशि (Leo): पूजा के समय सरस्वती चालीसा का पाठ करें और माँ को गुड़ का भोग लगाएं।

​कन्या राशि (Virgo): गरीब बच्चों को पढ़ाई की सामग्री (कॉपी-किताब/पेंसिल) दान करें।

तुला राशि (Libra): माँ सरस्वती को शहद (Honey) का भोग लगाएं और किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र दान करें।

​वृश्चिक राशि (Scorpio): लाल रंग के फूलों की माला माँ सरस्वती को अर्पित करें और लाल कलम से अपनी मनोकामना एक कागज पर लिखकर माँ के चरणों में रखें।

​धनु राशि (Sagittarius): माँ सरस्वती को पीले रंग की मिठाई (बेसन के लड्डू) का भोग लगाएं और केसर का तिलक लगाएं।

​मकर राशि (Capricorn): माँ सरस्वती को नीले रंग के फूल (अपराजिता) चढ़ाएं और निर्धन विद्यार्थियों की मदद करें।

​कुंभ राशि (Aquarius): माँ सरस्वती की पूजा के बाद कच्चा अनाज (चावल/दाल) किसी जरूरतमंद को दान करें।

मीन राशि (Pisces): माँ सरस्वती को पीले फल (जैसे केला) अर्पित करें और ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः’ मंत्र का जाप करें।

जय श्री राम।