Loading...
Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मार्च 2020 मेष लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

मार्च 2020 मेष लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

मेष लग्न वालों के लिए मार्च 2020 अच्छा रहेगा माह की शुरुवात में शुक्र का लग्न से गोचर रहेगा जो कि आपकी उन्नति के नए मार्ग खोलेगा, वाहन का सुख प्राप्त कराएगा, मंगल व गुरु की भाग्य स्थान में युति से भाग्य का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जो लोग अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिए थे उनके लिए यह अच्छा समय रहेगा, बड़े भाई-बहन यदि हैं तो उनकी उन्नति होगी, भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, लग्न से गोचर कर रहे शुक्र पर गुरु की दृष्टि भी रहेगी फलस्वरूप जो लोग विवाह योग्य हो गए उनके लिए रिश्ता आएगा, जिनका विवाह हो गया है व संतान की इच्छा रखते हैं उनके लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा, संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, यदि आपकी कोई संतान है तो उनकी उन्नति होगी, यदि संतान विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह के लिए बात चल सकती है, गुरु व मंगल से साथ केतु की भी युति होने से पिता को कोई कष्ट संभव हो सकता है, जिनकी कुंडली में विदेश यात्रा के योग हैं उनके लिए मार्च का महीना शुभ साबित होगा, विदेश यात्रा के योग बनेंगे, धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।
एकादश भाव से सूर्य का गोचर भी बेहद शुभ रहेगा अतः आय के नए स्त्रोत बनेंगे, जो लोग काफी समय से नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं उनकी नौकरी में परिवर्तन होगा, आय की वृद्धि होगी, पुत्र सुख प्राप्त हो सकता है क्योंकि पंचम भाव पर गुरु व सूर्य दोनों की दृष्टि रहेगी, तीसरे भाव से राहु का गोचर आपके पराक्रम की वृद्धि करेगा, वाहन सावधानी से चलाएं, कर्म स्थान से शनि का गोचर कार्य के सिलसिले से यात्राएं करवाएगा, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी किन्तु मेहनत का पूर्ण फल भी प्राप्त होगा, तनाव लेने से बचें, 14 मार्च को सूर्य गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में आ जाएंगे जो विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा समय रहेगा, ज्वर अर्थात बुखार की समस्या हो सकती है अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें चूँकि गुरु की लग्न पर दृष्टि रहेगी अतः स्वास्थ्य में जल्दी सुधार भी होगा, सरकारी अफसरों से फालतू विवाद से बचें, मित्रों के साथ धार्मिक यात्राएं संभव होगी, बाईं आँखों में कुछ जलन अनुभव हो सकती है,  30 मार्च को गुरु गोचर बदलकर आपके कर्म स्थान पर आ जाएंगे जिससे गुरु-शनि का नीचभंग राजयोग बनेगा, 23 मार्च से मंगल भी आपके कर्म स्थान में आ जाएंगे जिसके फलस्वरूप 30 मार्च से आपके जीवन में एक नया दौर शुरू होगा, 30 व 31 मार्च को आपके सीनियर आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे, भूमि/मकान/वाहन खरीदने के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, पुत्र प्राप्ति के योग प्रबल होंगे, आपका वजन बढ़ सकता है अतः खान-पान पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
कुल मिलाकर मेष लग्न वालों के लिए मार्च 2020 काफी अच्छा रहने वाला है जिसमें उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, प्रमोशन और नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, भूमि/वाहन या अन्य कोई भी संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे, विद्यार्थियों के लिए मार्च 2020 काफी अच्छा रहेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, विवाह के लिए कहीं बात चल सकती है, संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, संतान की उन्नति होगी, पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, विदेश यात्रा के योग बनेंगे, माह की 4 से 8 व 15 से 19 तारीख थोड़ा तनाव भरी हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें व स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मेरे अनुसार यदि मेष लग्न के व्यक्ति नित्य सुंदरकांड का पाठ करें व शनिवार के दिन शनि मंदिर में तेल का दीपक अर्पित कर शनि स्तोत्र का पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।
जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470
Categories
Numerology Recent Post

मूलांक 2: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

मूलांक 2: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

 

मूलांक 2 से संबंधित व्यक्ति अधिक कल्पनाशील, भावुक, सहिर्दय, सरलचित्त एवं कोमल मन वाले होते हैं, ये नई से नई कल्पनाओं की सृष्टि में रमे रहते हैं, मूलांक 2 वाले व्यक्ति न तो अधिक समय तक किसी कार्य में स्थिर रहते हैं और न ही किसी एक बात पर लंबे समय तक सोच-विचार कर सकते हैं क्योंकि इन्हें नित नए विचार सूझते रहते हैं और ये उन्हें क्रियान्वित करने के लिए जूझते हुए दिखाई देते हैं, मूलांक 2 वाले व्यक्ति शारीरिक रूप से सबल नही होते हैं, ये मूलतः बुद्धिजीवी होते हैं शरीरजीवी नही इसलिए शरीर की अपेक्षा मस्तिष्क से अधिक सबल एवं स्वस्थ होते हैं।

 

सौंदर्य के प्रति मूलांक 2 वाले व्यक्ति रुचि परिष्कृत होती है, प्रेम और सौंदर्य के क्षेत्र में ये महारथी कहे जा जाते हैं, दूसरों को सम्मोहित करने की कला में ये प्रवीण होते हैं, अपरिचित से अपरिचित व्यक्ति को भी परिचित बना लेना इनके बाएं हाथ का खेल होता है, मूलांक 2 वाले व्यक्तियों में प्रायः आत्मविश्वास की कमी रहती है फलस्वरूप ये कोई भी निर्णय तुरंत नही ले पाते हैं चाहे छोटी से छोटी बात हो या चाहे बड़ी से बड़ी समस्या ये उसमें उलझे रहते हैं, यह कार्य करूँ या न करूँ इस बात पर तुरंत निर्णय ले पाना इनके बस की बात नही होती, मूलांक 2 के व्यक्ति स्वभाव से शंकालु होते हुए भी दूसरों के हित का पूरा ध्यान रखते हैं, “ना” कहना इनके वश की बात नही होती है, दूसरों के मन की बात को जान लेने में ये प्रवीण होते हैं एवं ललित कलाओं में इनकी जन्म से ही रुचि होती है।

मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के लिए शुभ तारीखें:-

मूलांक 2 वालों के लिए प्रत्येक माह की 2, 11, 20 और 29 तारीखें शुभ होती हैं।

मूलांक 2 वालों के लिए शुभ वर्ष:-

मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के लिए 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64 एवं 73वां वर्ष भाग्योन्नति कारक कहा जा सकता है, शास्त्रों में 7 अंक को भी मूलांक 2 का मित्र कहा गया है अतः 7, 16, 25, 34, 43, 52 तथा 61वां वर्ष भी इनके लिए श्रेष्ठ रहता है, इसके अतिरिक्त 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65 तथा 74वां वर्ष भी इनके लिए अतियुक्तम कहे जा सकते हैं।

मूलांक 2 वालों के लिए शुभ दिन:-

मूलांक 2 वालों के लिए सोमवार सबसे शुभ दिन होता है।

मूलांक 2 वालों के लिए शुभ रंग:-

मूलांक 2 वालों के लिए श्वेत अर्थात सफेद रंग बेहद शुभ होता है अतः इन्हें किसी भी शुभ कार्य में जाते समय सफेद वस्त्र अवश्य पहनना चाहिए।

मूलांक 2 वालों के लिए रत्न:-

मूलांक 2 वालों के लिए मोती सबसे शुभ रत्न होता है अतः इन्हें जीवन में शीघ्र सफलता हेतु बाजरे का मोती अवश्य धारण करना चाहिए।

मूलांक 2 वालों के लिए प्रधान देवता:-

मूलांक 2 वालों के चंद्र प्रधान देवता होते हैं अतः इन्हें नित्य चंद्र मंत्र “ॐ सोमाय नम:” का जाप करना चाहिए।

मूलांक 2 वालों के लिए अशुभ तिथि:-

मूलांक 2 वालों के लिए प्रत्येक मास की 5, 14 व 23 तारीख अशुभ होती है अतः इन तारीखों में इन्हें कोई भी शुभ कार्य नही करना चाहिए।

मूलांक 2 वालों के लिए अशुभ वर्ष:-

मूलांक 2 वालों के लिए 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68, 77 व 86 वर्ष अशुभ होते हैं अतः इन वर्षों में इन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470

Categories
Prediction Rashifal Recent Post

सूर्य का गोचर परिवर्तन 13 फरवरी 2020

सूर्य का गोचर परिवर्तन 13 फरवरी 2020

सूर्य 13 फरवरी 2020 को दोपहर के 3 बजकर 5 मिनट पर मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे जिस कारण से सूर्य की मकर की सक्रांति समाप्त होकर सूर्य की कुंभ की सक्रांति लगेगी, सूर्य के गोचर परिवर्तन को सूर्य की सक्रांति के नाम से भी जाना जाता है, सूर्य एक राशि में 30 दिन तक गोचर करते हैं जिसका विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है तो चलिए जानते हैं सूर्य के विभिन्न राशियों में गोचर के दौरान पड़ने वाले प्रभाव:-

मेष राशि:-

 

मेष राशि वालों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होते हैं जो कि आपके लाभ स्थान से गोचर करेंगे अतः इस अवधि में आय की वृद्धि होगी, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।

 

वृषभ राशि:-

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य चतुर्थ भाव के स्वामी होते हैं जो कि आपके दशम भाव से गोचर करेंगे अतः इस अवधि में आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, अचानक धन लाभ होगा, पिता की उन्नति होगी, भूमि/वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि:-

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होते हैं जो कि आपके नवम भाव से गोचर करेंगे अतः इस अवधि में आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, संतान को कष्ट संभव है, छोटे भाई-बहन की उन्नति होगी, आवेश में आकर निर्णय लेने से बचें, फालतू विवाद में न पड़ें।

कर्क राशि:-

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होते हैं जो कि आपके अष्टम भाव से गोचर करेंगे अतः इस अवधि में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, दवाईयों पर धन व्यय होगा, शत्रुओं से सावधान रहें, सरकारी कर्मचारियों से विवाद में न उतरें, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, जिनका काम भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

सिंह राशि:-

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य पहले भाव के स्वामी होते हैं जो कि आपके सप्तम भाव से गोचर करेंगे अतः इस अवधि में जीवनसाथी से विवाद हो सकते हैं, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, यदि नौकरी परिवर्तन या नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो उसको कुछ समय के लिए टाल दें, पैसा चोरी हो सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि:-

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य द्वादश भाव के स्वामी होते हैं जो कि आपके छठे भाव से गोचर करेंगे अतः इस अवधि में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, धार्मिक यात्रा हो सकती है, लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि:-

तुला राशि वालों के लिए सूर्य एकादश भाव के स्वामी होते हैं जो कि आपके पंचम भाव से गोचर करेंगे अतः इस अवधि में तनाव लेने से बचें, संतान को कष्ट संभव है, फालतू विवाद से बचें, आय की वृद्धि होगी, जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि:-

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी होते हैं जो कि आपके चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे अतः इस अवधि में स्वास्थ्य का ख्याल रखें, घर के माहौल में तनाव की स्थिति रहेगी, व्यर्थ की यात्राओं को टालें, अधिक सोचने से बचें, माता से विवाद संभव है, पिता की उन्नति होगी, तनाव लेने से बचें।

धनु राशि:-

धनु राशि वालों के लिए सूर्य नवम भाव के स्वामी होते है जो कि आपके तीसरे भाव से गोचर करेंगे अतः इस अवधि में किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात हो सकती है व उनसे आपके संबंध मजबूत होंगे, छोटे भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, आय की वृद्धि होगी, समाज मे मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मकर राशि:-

मकर राशि वालों के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी होते हैं जो कि आप दूसरे भाव से गोचर करेंगे अतः इस अवधि में फालतू विवाद से बचें, कार्य में अड़चनें पैदा हो सकती है, मेहनत अधिक करनी होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें चूँकि गुरु की दृष्टि छठे व आठवें भाव मे होगी तो स्वास्थ्य को लेकर कोई गंभीर समस्या नही होगी, वाणी पर नियंत्रण रखें, दवाईयों पर धन व्यय होगा।

 

कुंभ राशि:-

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी होते हैं जो कि आपके पहले भाव से गोचर करेंगे अतः इस अवधि में तनाव लेने से बचें व स्वास्थ्य का ख्याल रखें, पेट दर्द या नेत्रों में कोई समस्या संभव है, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है, जिनको रक्त विकार हो या दिल की बीमारी हो उन्हें स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

मीन राशि:-

मीन राशि वालों के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी होते हैं जो कि आपके द्वादश भाव से गोचर करेंगे अतः इस अवधि में वाहन सावधानी से चलाएं व स्वास्थ्य का ख्याल रखें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, बुखार की समस्या हो सकती है, तनाव लेने से बचें, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है, संतान की उन्नति होगी।

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470

Categories
Numerology Recent Post

मूलांक 1 वाले व्यक्तियों का चरित्र, स्वभाव व विशेषताएं

मूलांक 1:-

मूलांक 1 वाले व्यक्ति सहिष्णु, सहनशील एवं गंभीर होते हैं, इनके जीवन में निरंतर उत्थान व पतन होते रहते हैं तथा संघर्ष इनके जीवन का प्रमुख बिंदु हो जाता है, इनमें नेतृत्व की भावना प्रवल होती है और ये जिस भी कार्य को हाथ में लेते हैं उसे अच्छी तरह से निभाने एवं संपन्न करने का सामर्थ्य भी रखते हैं, नित नया परिचय प्राप्त करना इनके व्यक्तित्व की विशेषता कही जा सकती है, इनका परिचय क्षेत्र विस्तृत होगा तथा ये नित नवीनता की खोज में लगे रहेंगे, शारीरिक रूप से ऐसे व्यक्ति दृढ़, सबल एवं स्वस्थ होते हैं।
नौकरी करने वाले मूलांक 1 के व्यक्ति अति शीघ्र ही उच्च पद को प्राप्त करने की चेष्टा करेंगे तथा व्यापारी व्यक्ति दिन-रात परिश्रम कर व्यापारी वर्ग में प्रमुख स्थान बना सकने में समर्थ होंगे, चाहे व्यापारिक कार्य हो या नौकरी, इनके नेतृत्व वर्ग में कोई कमी नही आएगी।
मूलांक 1 के व्यक्ति निर्णय लेने में भी बहुत चतुर होते हैं, स्वतंत्र एवं स्वस्थ चिंतन इनकी विशेषता होती है और इनका व्यक्तित्व स्वतः ही अलग-अलग-सा दिखाई देता है, मूलांक 1 के व्यक्ति किसी की भी धौंस-पट्टी में रहकर कार्य नही कर सकते हैं, समाज में परिवर्तन, जीवन में परिवर्तन और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में परिवर्तन इनका स्वभाव होता है।
मूलांक 1 के व्यक्ति अपने कार्य और अपनी धुन में मस्त रहते हैं, किसी भी कार्य के बीच में टोका-टिप्पणी इनसे बर्दाश्त नही होती, नई-नई सूझ, मौलिक विचार एवं उर्वर कल्पना शक्ति इनके व्यक्तित्व की विशेषताएं होती हैं, मूलांक 1 के व्यक्ति सुंदर एवं सुरुचिपूर्ण जीवन जीने में विश्वास रखते हैं, मूलांक 1 के व्यक्ति जीवन को कैसे अच्छे से जीना है भली भांति जानते हैं।

मूलांक 1 वालों के लिए शुभ तारीखें:-

मूलांक 1 वालों के लिए प्रत्येक माह की 1, 4, 10, 13, 19, 22, 28 और 31 होती है।

मूलांक 1 वालों के लिए शुभ वर्ष:-

मूलांक 1 वालों के लिए 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 व 91 बेहद शुभ होते हैं जिनमें जीवन की प्रमुख घटनाएं घटित होती हैं।

मूलांक 1 वालों के लिए अशुभ तिथि:-

मूलांक 1 वालों के लिए प्रत्येक माह की 7, 16 व 25 तिथि अशुभ होती है अतः मूलांक 1 वाले व्यक्तियों को इन तिथियों में कोई भी शुभ कार्य नही करना चाहिए।

मूलांक 1 वालों के लिए अशुभ वर्ष:-

मूलांक 1 वालों के लिए 7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70, 79 व 88 वर्ष अशुभ होते हैं अतः मूलांक 1 वाले व्यक्तियों को इन वर्षों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

मूलांक 1 वालों के लिए शुभ रत्न:-

मूलांक 1 वालों के लिए माणिक बेहद शुभ होता है।

मूलांक 1 वालों के लिए प्रधान देवता:-

मूलांक 1 वालों के लिए सूर्य प्रधान देवता होते हैं अतः इन्हें सूर्य देव की नित्य पूजा करनी चाहिए व नित्य सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।
जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Numerology Recent Post

भाग्यांक क्या होता है:-

भाग्यांक क्या होता है:-

भाग्यांक का मूल आधार जन्मतिथि है, जीवन में मूलांक इतने अधिक प्रभावशाली नही होते हैं जितने की भाग्यांक प्रभावशाली होते हैं, कुछ विद्वान भाग्यांक को संयुक्तांक के नाम से बुलाते हैं, जिस प्रकार मूलांक 1 से 9 तक होते हैं ठीक उसी प्रकार भाग्यांक भी 1 से 9 तक ही होते हैं।

भाग्यांक का योग:-

भाग्यांक में तीन पंक्तियों का योग होता है:-
१. जन्म तिथि
२. जन्म माह
. जन्म वर्ष
इन तीनों पंक्तियों के योग अर्थात जोड़ को भाग्यांक कहते हैं।

उदहारण:-

यदि किसी व्यक्ति का जन्म 12-07-1982 है तो उसका भाग्यांक नीचे बताए जा रहे तरीके से निकालेंगे:-
12= 1+2=3 (जन्म तिथि का जोड़)
7=7 (जन्म माह का जोड़)
1+9+8+2=20 (जन्म वर्ष का जोड़)
हमें जन्म वर्ष का जोड़ 20 प्राप्त हुआ अतः अब हम इसे पुनः जोड़ेंगे।
2+0=2
अब हम इन तीनों पंक्तियों को जोड़ने पर प्राप्त हुआ उसे जोड़ेंगे:-
3+7+2=12 (तीनों पंक्तियों के जोड़ को पुनः जोड़ने पर हमें 12 अंक प्राप्त होता है अतः हम इसे पुनः जोड़ेंगे)
1+2=3 (अतः भाग्यांक हमें 3 प्राप्त हुआ)
अतः यह स्पष्ट हुआ कि जिस व्यक्ति का जन्म 12-07-1982 को हुआ है, उसका भाग्यांक 3 है।
जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मीन लग्न के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

मीन लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

मीन लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 अच्छा रहेगा माह की शुरुवात में लग्नेश का दशम भाव, भाग्येश का भाग्य भाव व लाभेश का लाभ भाव से गोचर बेहद शुभ रहेगा अतः आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नौकरी परिवर्तन के प्रयास होंगे जिसका फल आपको अगले माह मिल सकता है, जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए भी यह अच्छा समय रहेगा किन्तु चतुर्थ भाव से राहु का गोचर आपको वास्तु से जुड़ी समस्याओं वाला घर दिला सकता है अतः मेरे अनुसार यदि आप सितंबर बाद घर के तो ज्यादा उचित रहेगा या किसी अच्छे वास्तु के जानकार से सलाह कर के ही लें और घर में 4 अंक त्याग करें, आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकते हैं, घर-परिवार वालों से मुलाकात हो सकती है, जो लोग अपने घर से दूर रहते हैं अर्थात कहीं बाहर नौकरी करते हैं उनके अपने घर-परिवार वालों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

माह की शुरुवात में शुक्र आपके द्वादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आपके अपने जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे, प्रेमियों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, आपकी और जीवनसाथी के व्यक्तिगत जीवन में भी रोमांस भरा रहेगा, किसी रोमैंटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं 2 फरवरी को शुक्र गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे जिस कारण से स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी अनुभव होगी, नौकरी पेशा लोगों को कुछ तनाव रहेगा, सीनियर से कोई विवाद हो सकता है किंतु गुरु के दशम भाव से गोचर के कारण से कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी समस्या नही आएगी, जीवनसाथी से क्षणिक विवाद संभव होगा, 13 फरवरी को सूर्य भी गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में आ जाएंगे फल स्वरूप जो कि एक तरह का विपरीत राजयोग बनाएंगे, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, सरकारी काम थोड़ा सतर्कता से करें, सरकारी कामों में कुछ विलंब होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, यात्राएं होंगी, बुखार-सरदर्द की समस्या हो सकती है किन्तु गुरु की नवम दृष्टि भी आपके छठे भाव पर है इसलिए कोई गंभीर समस्या नही हो सकेगी।

कर्म स्थान से शनि का गोचर पिछले ढाई वर्ष से काफी तनाव भरी स्थितियाँ देता रहा और कार्य क्षेत्र में उन्नति के मार्ग पर अवरोध उत्पन्न करता रहा इन सब से अब राहत मिलेगी, माह की शुरुवात में शनि का गोचर लाभ स्थान से रहेगा जो कि 24 जनवरी से अपना गोचर बदलकर अपनी स्वराशि मकर में गोचर कर रहे हैं अतः आपकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे, नौकरी परिवर्तन या प्रमोशन के योग बनेंगे जिसका फल आपको मार्च-अप्रैल में मिलेगा, जीवन में स्थिरता आएगी, शनि का यह गोचर आपको स्थिर रहने वाली संपत्ति प्रदान करेगा, मित्रों से सावधान रहें, वाहन सावधानी से चलाएं, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, कुल मिलाकर मीन लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 अच्छा रहेगा जिसमें उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, जीवनसाथी के साथ किसी रोमैंटिक यात्रा पर जा सकते हैं, घर-परिवार के सदस्यों से मिलना हो सकता है व उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे, घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वाहन सावधानी से चलाएं, घर या वाहन खरीदने का सोच सकते हैं, स्थिर रहने वाली संपत्ति का सुख प्राप्त हो सकता है, जब भी चंद्र आपके 6, 8, 12 अर्थात सिंह, तुला और कुंभ राशि से गोचर करेंगे तब थोड़ा सावधान रहें बाकी फरवरी 2020 आपके लिए अच्छा रहेगा, मेरे अनुसार यदि मीन लग्न के व्यक्ति विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें व नित्य शिवलिंग पर दुधाभिषेक कर चावल मिश्रित काला तिल अर्पित कर मधुराष्टम का पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras Astro Walk Of Hope
Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

कुंभ लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

कुंभ लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

कुंभ लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 सामान्य रहेगा माह की शुरुवात में शुक्र व बुध का लग्न से गोचर भाग्य की वृद्धि करेगा, नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा 3 फरवरी 2020 को शुक्र गोचर बदलकर धन भाव में अपनी उच्च राशि से गोचर करेंगे अतः धन लाभ होगा, कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, कार्य के सिलसिले से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, माह की शुरुवात में मंगल का गोचर आपके कर्म स्थान पर रहेगा अतः नौकरी परिवर्तन के किये गए प्रयास सफल होंगे, मान-सम्मान में वृद्धि होगी, 8 फरवरी को मंगल गोचर बदलकर आपके एकादश भाव से गोचर करेंगे जिस कारण से आय वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे, शत्रुओं से सावधान रहें, वाहन, आग और बिजली से सावधान रहें, यात्राओं पर धन व्यय होगा, पिता से संबंध मधुर होंगे।

12 फरवरी तक सूर्य आपके द्वादश भाव से गोचर करेंगे जिस कारण से जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है क्योंकि सप्तम भाव जीवनसाथी का भाव होता है और द्वादश भाव सप्तम भाव से छठा भाव है, 13 फरवरी को सूर्य गोचर बदलकर आपके लग्न से गोचर करेंगे फलस्वरूप जीवनसाथी के साथ संबंध कुछ मधुर होंगे, कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें, गुरु का एकादश भाव से गोचर आपके आय की वृद्धि के नए स्त्रोत बनाएगा, विद्यार्थियों के लिए यह माह काफी अच्छा रहेगा, 19 फरवरी तक किसी महिला से मित्रता के योग बनते हैं, यदि आप पुरुष हैं तो किसी से प्रेम हो सकता है, आध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहेगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह को लेकर कहीं बात चल सकती है, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उनके लिए फरवरी माह अच्छा रहेगा, संतान की उन्नति होगी व उनका सहयोग भी प्राप्त होगा।

एकादश भाव से केतु का गोचर अचानक धन लाभ करा सकता है, यदि आपके बड़े भाई-बहन हैं तो उनकी उन्नति होगी, पंचम से राहु का गोचर पेट से जुड़ी समस्या दे सकता है अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें, द्वादश भाव से गोचरस्थ शनि की दूसरे भाव पर दृष्टि आपकी वाणी को कुछ हद तक कटु बना सकती है, कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें, पंचम से राहु का गोचर दिल में किसी प्रकार का भय उत्पन्न कर सकता है, विदेश यात्रा के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, यदि आपका कार्य भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है तो थोड़ा सावधान रहें नही तो जेल यात्रा भी हो सकती है, यात्रा करते समय जरूरी दास्तावेज अपने पास संभाल कर रखें, पैतृक संपत्ति को लेकर यदि विवाद चल रहा है तो परिस्थितयाँ आपके हाथ से बाहर जाती दिखेगी, माह की शुरुवात अच्छी होगी, प्रेमियों के लिए भी यह माह अच्छा रहेगा।

कुल मिलाकर कुंभ लग्न वालों के लिए फरवरी माह सामान्य रहेगा नौकरी पेशा लोगों के कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा, नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, विवाह के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वाहन, बिजली व अग्नि से सावधान रहें, शत्रुओं से सावधान रहें, यात्राओं पर धन व्यय होगा, विदेश यात्रा के योग बनेंगे, यात्राओं पर धन व्यय होगा, माता का सहयोग प्राप्त होगा, माह की 8, 9, 10, 18, 21, 22, 23, 29 तारीख बहुत शुभ नही है अतः इस समय थोड़ा सावधान रहें, मित्रों से धोखा मिल सकता है, मेरे अनुसार यदि कुंभ लग्न के व्यक्ति प्रत्येक शनिवार शनि मंदिर में तेल का दीपक अर्पित कर शनि स्त्रोत्र का पाठ करें व नित्य लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मकर लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

मकर लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

मकर लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 सामान्य रहेगा पिछले ढाई वर्षों से शनि के द्वादश भाव से गोचर ने आपके जीवन में बहुत से बदलाव किए मित्रों से धोखा मिला, अकेलापन अनुभव हुआ, खर्च अधिक हुए, बीच में एक बार आय वृद्धि भी कराया किन्तु उससे संतुष्टि नही मिल पाई, नए कार्य का आरंभ कराया , यात्राओं पर धन व्यय कराया कुल मिलाकर पिछला ढाई वर्ष आपका मिला-जुला रहा किन्तु 24 जनवरी को शनि गोचर बदलकर आपके लग्न में आ गए हैं जो कि शुभ साबित होंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह के लिए कहीं बात चल सकती है, कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण तनाव की स्थिति रह सकती है, माह की शुरुवात में शुक्र व बुध अर्थात भाग्येश और कर्मेश का धन स्थान से गोचर रहेगा अतः माह की शुरुवात में धन लाभ होगा, 3 फरवरी को शुक्र गोचर बदलकर आपके तीसरे भाव में अपनी उच्च राशि से गोचर करेंगे फलस्वरूप मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, छोटे भाई-बहन यदि हैं तो उनसे संबंध मधुर होंगे, भाग्य वृद्धि के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे, किसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा, संतान का सहयोग प्राप्त होगा।

द्वादश भाव से केतु व गुरु का गोचर आपका अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ाएगा, माह की शुरुवात में मंगल का एकादश भाव से गोचर शत्रुओं पर विजय दिलवाएगा, संतान प्राप्ति के योग बनाएगा, 8 फरवरी को मंगल गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप कोई यात्रा हो सकती है, द्वादश से मंगल का गोचर शत्रुओं पर विजय दिलवाएगा, जीवनसाथी से विवाद हो सकते हैं, आप अपने पराक्रम से कारोबार की वृद्धि के उपाय करेंगे जिसका फल आपको फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्राप्त होगा, छोटे भाई-बहन यदि हैं तो उनसे संबंध मधुर होंगे व उनका सहयोग प्राप्त होगा, छोटे भाई-बहन की उन्नति होगी।
माह की शुरुवात में सूर्य का गोचर आपके लग्न से रहेगा सूर्य पिता का कारक है और लग्न पर शनि से गोचर में युति पिता से विचारों में भिन्नता के कारण विवाद का कारण बन सकती है, पिता के स्वास्थ्य में भी कुछ समस्या रह सकती है, नेत्रों में भी तकलीफ रह सकती है किंतु 13 फरवरी को सूर्य गोचर बदलकर दूसरे भाव से गोचर करेंगे तब पिता से संबंध मधुर होंगे, आय में वृद्धि होगी किन्तु स्वास्थ्य का ख्याल रखें क्योंकि द्वादश भाव से गुरु का गोचर धन अधिक खर्च कराता है और अष्टमेश का धन भाव से गोचर दवाईयों पर धन व्यय कराएगा, पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह आपके पक्ष में आएगा क्योंकि सूर्य अष्टम भाव को अपनी ही राशि में देखेंगे साथ ही मंगल की छठे भाव में दृष्टि शत्रुओं पर विजय दिलाएगी, कोई नया काम यदि शुरू करना चाहते हैं तो थोड़ा और रुक जाएं क्योंकि फरवरी माह नया काम शुरू करने के लिए अच्छा नही रहेगा साथ ही जो लोग नौकरी परिवर्तन करना चाहते हैं वह भी इस माह हो सके तो नौकरी परिवर्तन का विचार टाल दें, फरवरी 2020 में धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे व धार्मिक कार्यों में रुचि बड़ेगी।
कुल मिलाकर मकर लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 सामान्य रहेगा जिसमें शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, छोटे भाई-बहन की उन्नति होगी व उनका सहयोग प्राप्त होगा, माह की शुरुवात अच्छी होगी किन्तु 5 फरवरी से 8 फरवरी, 10 से 12 फरवरी, 18 से 20 फरवरी, 28 फरवरी आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा अतः इस समय थोड़ा सावधान रहें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें, फालतू विवाद से बचें, मेरे अनुसार यदि मकर लग्न के व्यक्ति शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक अर्पित कर शनि स्तोत्र का पाठ करें व सूर्य को अर्घ्य दें तो लाभ मिलेगा।

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470
Categories
Prediction Rashifal Recent Post

मंगल का धनु राशि से गोचर:- जाने किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव:-

मंगल का धनु राशि से गोचर 8 फरवरी 2020:-

मंगल ग्रह:-

भूमि पुत्र मंगल, लोहितांग के नाम से भी जाने जाते हैं जो कि शिव जी के पसीने से उत्पन्न हुए थे और देवी पृथ्वी के आग्रह करने पर शिव जी ने उन्हें सौंपा था, मंगल ग्रह को नव ग्रहों में सेनापति के नाम से जाना जाता है जो कि शक्ति, पराक्रम व ऊर्जा के ग्रह हैं इनका वर्ण रक्त अर्थात लाल है यदि मंगल किसी व्यक्ति की कुंडली में द्वितीय, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम व द्वादश भाव में हो तो कुज दोष जिसे हम सभी मंगल दोष के नाम से जानते हैं बनता है जो कि दामपत्य जीवन के लिए शुभ नही माना जाता है किंतु यदि यही मंगल राजयोगकारक हो जाए तो अनेक प्रकार शुभ प्रभावी हो जाता है।

मेष व वृश्चिक मंगल की स्वराशि है अर्थात मेष व वृश्चिक राशि का स्वामित्व मंगल ग्रह के पास है, मंगल ग्रह मकर राशि में उच्च के तो कर्क राशि में नीच के हो जाते हैं मंगल ग्रह के इस गोचर परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर विभिन्न प्रभाव पड़ेगा तो चलिए जानते हैं मंगल ग्रह के धनु राशि से गोचर के दौरान किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

गोचर काल की अवधि:-

मंगल ग्रह जो देवी पृथ्वी के पुत्र व नव ग्रहों में सेनापति के नाम से जाने जाते हैं 7 फरवरी 2020 की मध्य रात्रि 2 बजकर 45 मिनट 2 सेकंड पर अपनी खुद की वृश्चिक राशि को छोड़कर देव गुरु वृहस्पति की मूल त्रिकोण राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे जहां 22 मार्च की दोपहर 2 बजकर 36 मिनट 59 सेकंड तक रहेंगे।

मंगल के धनु राशि से गोचर के दौरान विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव:-

मेष राशि:-

मेष राशि वालों के लिए मंगल पहले भाव के साथ-साथ अष्टम भाव के स्वामी भी होते हैं जो कि आपके नवम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आप अपने दैहिक पराक्रम से अपने भाग्य की वृद्धि करेंगे किन्तु मंगल अष्टम भाव का भी स्वामी है तो आपके भाग्योदय में कुछ अड़चने भी आएंगी, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आय में वृद्धि होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, विदेश यात्रा हो सकती है, आवेश में आने से बचें, छोटे भाई-बहन यदि हैं तो उनकी उन्नति होगी, घर में कोई शुभ काम हो सकता है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, धार्मिक कार्यों में रुचि बड़ेगी, धार्मिक यात्रा हो सकती है, नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, प्रमोशन के लिए बात चल सकती है।

वृषभ राशि:-

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल सप्तम व द्वादश भाव के स्वामी होते हैं जो कि आपके अष्टम भाव से गोचर करेंगे अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, जीवनसाथी से विवाद संभव रहेगा, तामसिक चीजों से परहेज करें, जिन्हें रक्त विकार या दिल की बीमारी है वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, वाहन सावधानी से चलाएं, ससुराल पक्ष के लोगों की वाणी से आपको ठेस पहुँच सकती है क्योंकि सप्तम भाव जीवनसाथी और अष्टम भाव, सप्तम भाव से दूसरा भाव होने के कारण से आपके जीवनसाथी के कुटुंब की वाणी का भाव है, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें सर्जरी के योग बनेंगे, परकम्र में वृद्धि होगी, छोटे भाई-बहन यदि हैं तो उनकी उन्नति होगी, आवेश में आने से बचें।

मिथुन राशि:-

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल छठे व ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं जो कि आपके सप्तम भाव से गोचर करेंगे अतः यह समय नौकरी पेशा लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा, आय में वृद्धि होगी, प्रमोशन की संभावनाएं बनेंगी, जो लोग पार्टनरशिप में काम करते हैं उनके लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, जीवनसाथी से विवाद संभव है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, यदि आप कर्ज लेना चाहते हैं तो कुछ समय इंतजार करें, फालतू विवाद से बचें, जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं वह पत्नी को साझेदार बनाकर करें तो अत्यंत लाभ मिलेगा, समाज में मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, कार्य को लेकर भागा-दौड़ी रहेगी।

कर्क राशि:-

कर्क राशि वालों के लिए मंगल पंचम व दशम भाव अर्थात त्रिकोण व केंद्र के स्वामी होकर राजयोगकारक हो जाते है जो कि आपके छठे भाव से गोचर करेंगे अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा, जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, विदेश यात्रा के योग बनेंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, प्रेमियों के लिए यह गोचर अच्छा सिद्ध होगा, पिता की उन्नति होगी, जो लोग अपने पिता के कार्य से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी यह अच्छा समय सिद्ध होगा व उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मुकदमें में विजय प्राप्त होगी।

सिंह राशि:-

सिंह राशि वालों के लिए मंगल चतुर्थ व नवम अर्थात केंद्र व त्रिकोण के स्वामी होकर राजयोगकारक हो जाते है जो कि आपके पंचम भाव से गोचर करेंगे, मंगल का यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ रहेगा संतान का उत्तम सुख प्राप्त होगा, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उन्हें इन 45 दिनों में कोई अच्छी खबर मिल सकती है और संतान में पुत्र रत्न प्राप्ति की संभावना काफी अधिक रहेगी, यदि आप विवाह योग्य हो गए हैं तो आपके विवाह की बात चल सकती है, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा सिद्ध होगा, प्रेमियों के लिए भी यह गोचर अच्छा रहने वाला है बस अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें, दामपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा, कोई भी निर्णय सोच-समझकर व बड़ों से सलाह कर के ही लें, व्यापारियों के लिए मंगल का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन या नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, आय में वृद्धि होगी, जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो विद्यार्थी बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए भी मंगल का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, पंचम भाव बुद्धि का भाव है जहाँ मंगल व केतु की युति रहेगी अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि:-

कन्या राशि वालों के लिए मंगल तृतीय व अष्टम भाव के स्वामी होते हैं जो कि आपके चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे अतः आपके घर के माहौल में तनाव की स्थिति रह सकती है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, अष्टम भाव के स्वामी का चतुर्थ भाव अर्थात सुख भाव से गोचर आपके जीवनसाथी के साथ संबंध खराब कर सकता है, फालतू विवाद से बचें, व्यापारियों के लिए मंगल का यह गोचर अच्छा रहेगा, नौकरी पेशा लोगों को उनके सीनियर का सहयोग मिलेगा, प्रमोशन की बात चल सकती है, पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बनेंगे, आय को लेकर भी कुछ तनाव रह सकता है, मंगल का यह गोचर शुरुवात के 4 दिन आपके सीनियर से संबंध खराब भी कर सकता है, कार्यस्थल पर सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें व क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, धन अधिक व्यय होगा।

तुला राशि:-

तुला राशि वालों के लिए मंगल द्वितीय व सप्तम भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव से गोचर करेंगे अतः आपका पराक्रम बड़ेगा, आप इस दौरान जो भी मेहनत करेंगे उसका पूर्ण फल प्राप्त होगा, छोटे भाई-बहन से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है, आय की वृद्धि होगी, व्यापारियों के लिए मंगल का यह गोचर बहुत शुभ नही रहने वाला है अतः गलत निर्णय लेने से बचें, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय साबित होगा, छोटी यात्राएं हो सकती है, यात्राओं पर धन व्यय होगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आवेश में आने से बचें, सीनियर के साथ बनाकर चलें, भाग्य की वृद्धि होगी, नौकरी पेशा लोगों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा, आय वृद्धि के नए मार्ग खुलेंगे, धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा, घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

वृश्चिक राशि:-

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल पहले व छठे भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव से गोचर करेंगे अतः दैहिक परिश्रम से आय की वृद्धि होगी, दवाइयों पर धन व्यय हो सकता है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जीवनसाथी से विवाद संभव होगा, आपका क्रोध ही आपका सबसे बड़ा शत्रु है अतः क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, दूसरा भाव वाणी का भाव है और वहाँ मंगल व केतु दो गर्म ग्रह की युति आपकी वाणी को कटु बनाएगी, आपके द्वारा बोली गयी कई बात सत्य साबित होंगी अतः सोच-समझकर ही बोलें, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उनके लिए मंगल का यह गोचर अच्छा सिद्ध होगा, संतान की उन्नति होगी, प्रेमियों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मंगल का यह गोचर सर्जरी के योग बनाएगा, अध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, लग्नेश का धन भाव से गोचर अचानक से धन लाभ कराएगा, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है, बड़े भाई-बहन यदि हैं तो उनका सहयोग प्राप्त होगा, व्यापारियों के लिए भी यह समय अच्छा साबित होगा कोई कर्ज लेकर कारोबार की वृद्धि के योग बनेंगे।

धनु राशि:-

धनु राशि वालों के लिए मंगल पंचम व द्वादश भाव के स्वामी होकर पहले भाव से गोचर करेंगे अतः यात्राओं के योग बनेंगे, विद्यार्थियों के लिए मंगल का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, आवेश में आने से बचें व वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, आपके अत्यधिक क्रोध के कारण घर के माहौल में तनाव की स्थिति बनेगी, जीवनसाथी से विवाद संभव है, फालतू विवाद में न पड़ें, घर के किसी बुजर्ग की सेहत खराब हो सकती है, भूमि व वाहन का सुख प्राप्त होगा, वाहन सावधानी से चलाएं, जिनको रक्त जनित विकार है वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें हालांकि गुरु भी आपके पहले भाव से ही गोचर करेंगे इसलिए आपका स्वास्थ्य में सुधार भी जल्दी हो जाएगा, आग से सावधानी रखें व तामसिक चीजों से परहेज करें, कार्यस्थल में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है, परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, कहीं घूमने जा सकते हैं।

मकर राशि:-

मकर राशि वालों के मंगल चतुर्थ व एकादश भाव के स्वामी होते हैं जो कि आपके द्वादश भाव से गोचर करेंगे अतः खर्च अधिक होगा, अध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, जीवनसाथी से विवाद संभव है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, माता से विवाद संभव है किन्तु उनसे सहयोग भी प्राप्त होगा, आग, वाहन, बिजली से सावधानी बरतें, फिजूल की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, दवाइयों व यात्राओं पर धन व्यय होगा, बड़े भाई यदि हैं तो उनकी उन्नति होगी, निद्रा की शिकायत रह सकती है, नौकरी पेशा लोगों के कार्यस्थल में बदलाव संभव है, कुल मिलाकर मकर राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर शुभ नही रहेगा मेरे अनुसार यदि आप नित्य सुंदरकांड का पाठ करें तो लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि:-

कुंभ राशि वालों के लिए मंगल तीसरे व दसवें भाव के स्वामी होकर आपके एकादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप छोटे भाई-बहन का पूर्ण सहयोग मिलेगा व उनकी उन्नति होगी, आप अपने पराक्रम से आय वृद्धि के नए स्त्रोत बनाएंगे, व्यापारियो के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा, पिता की उन्नति होगी व पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा, सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे, प्रमोशन के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, प्रेमियों के लिए अच्छा समय रहेगा, विवाह के योग बनेंगे, ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, फालतू विवाद में न पड़ें, जीवन में भागा-दौड़ी अधिक रहेगी।

मीन राशि:-

मीन राशि वालों के लिए मंगल दूसरे व छठे भाव के स्वामी होकर दसवें भाव से गोचर करेंगे, दसवें भाव में मंगल को दिग्बल प्राप्त होता है जिस कारण से वो और भी अधिक बलबान हो जाता है अतः आय की वृद्धि होगी, समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा, पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, प्रमोशन के योग बनेंगे, जीवन में स्थिरता आएगी, लंबे समय से चली आ रही बीमारी में लाभ होगा, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, यात्राओं के योग बनेंगे, पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, सीनियर के साथ कार्य के सिलसिले से यात्रा पर जा सकते हैं, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उनके लिए मंगल का यह गोचर शुभ रहेगा, पुत्र योग बनेंगे, संतान की उन्नति होगी, विद्यार्थोयों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, प्रेमियों के लिए मंगल का यह गोचर मिला-जुला रहेगा।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470