Loading...
Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

सिंह लग्न के दशम, एकादश व द्वादश भाव में सूर्य का फल

सिंह लग्न के दशम, एकादश व द्वादश भाव में सूर्य का फल

 

सिंह लग्न कुंडली के दशम, एकादश व द्वादश भाव मे सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के दशम, एकादश व द्वादश भाव मे सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा लिखित यह ग्रह फल उनके स्वम् के अनुभव पर आधारित है यहाँ सिर्फ एक ही ग्रह के विभिन्न भावों में फल को बताया गया है अतः अन्य किसी ग्रह के युति व दृष्टि संबंध बनाने या नीचभंग राजयोग बनने से बताए गए फलों में कुछ बदलाव संभव रहेगा।

 

सिंह लग्न कुंडली के दशम भाव में सूर्य का फल:-

 

सिंह लग्न कुंडली के दशम भाव में सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के दशम भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के दशम भाव पिता व राज्य स्थान पर शत्रु शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका को पिता का कुछ वैमन्यस्ता के साथ सुख प्राप्त होगा तथा राज-समाज में मान और प्रभाव प्राप्त होगा किंतु उन्नति के मार्ग में कुछ नीरसता अनुभव होगी परंतु जातक/जातिका उन्नति हेतु सदैव प्रयत्नशील रहेंगे और देह में प्रभाव शक्ति प्राप्त करेंगे तथा सातवीं दृष्टि से सूर्य के चतुर्थ भाव माता व भूमि स्थान को मित्र मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में देखने के कारण से माता के स्थान में जातक/जातिका सुंदर रुचि रखेंगे और सुख के साधनों की प्राप्ति हेतु विशेष कार्य करेंगे।

 

सिंह लग्न कुंडली के एकादश भाव में सूर्य का फल:-

 

सिंह लग्न कुंडली के एकादश भाव में सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के एकादश भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के एकादश भाव लाभ स्थान पर अपने मित्र बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका दैहिक परिश्रम द्वारा विशेष लाभ प्राप्त करेंगे तथा देह में विशेष शक्ति प्राप्त करेंगे और आमदनी के मार्ग में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे और सदैव सभी कार्यों में अपने निजी लाभ और स्वार्थ का विशेष ख्याल रखेंगे तथा सूर्य के सातवीं दृष्टि से पंचम भाव विद्या व संतान स्थान को मित्र गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका को उच्च शिक्षा प्राप्त होगी और संतान का उत्तम सुख प्राप्त होगा साथ ही जातक/जातिका हमेशा स्वार्थ युक्त बातें करेंगे और जातक/जातिका की वाणी में कुछ गर्मी व तेजी रहेगी।

 

सिंह लग्न कुंडली के द्वादश भाव में सूर्य का फल:-

 

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के द्वादश भाव खर्च व बाहरी स्थान पर मित्र चंद्र के स्वामित्व वाली कर्क राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका खर्चा अधिक करेंगे और देह में कुछ कमजोरी व दुबलापन प्राप्त करेंगे तथा बाहरी स्थान में भ्रमण करेंगे और हिर्दय में अशांति अनुभव करेंगे तथा खर्च के मार्ग में आमदनी की परवाह नही करेंगे और सातवीं दृष्टि से षष्ठ भाव रोग व शत्रु स्थान को आने शत्रु शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका कुछ झंझटों से होते हुए धन व पराक्रम शक्ति द्वारा अनेक प्रकार की दिक्कतों पर विजय प्राप्त करेंगे।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

सिंह लग्न कुंडली के सप्तम, अष्टम व नवम भाव में सूर्य का फल

सिंह लग्न कुंडली के सप्तम, अष्टम व नवम भाव में सूर्य का फल

 

सिंह लग्न कुंडली के सप्तम, अष्टम व नवम भाव में सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के सप्तम, अष्टम व नवम भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा लिखित यह ग्रह फल उनके स्वम् के अनुभव पर आधारित है यहाँ सिर्फ एक ही ग्रह के विभिन्न भावों में फल को बताया गया है अतः अन्य किसी ग्रह के युति व दृष्टि संबंध बनाने या नीचभंग राजयोग बननेसेबताए गए फलों में कुछ बदलाव संभव रहेगा।

 

सिंह लग्न कुंडली के सप्तम भाव में सूर्य का फल:-

 

सिंह लग्न कुंडली के सप्तम भाव में सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के सप्तम भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के सप्तम भाव स्त्री व रोजगार स्थान पर अपने शत्रु शनि की कुंभ राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका को स्त्री पक्ष में कुछ वैमन्यस्ता युक्त सुख प्राप्त होगा और रोजगार के पक्ष में कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी तथा स्त्री और गृहस्थ के कुछ नीरसता का अनुभव होगा किंतु फिर भी गृहस्थिक मार्ग के भोगादिक पक्ष में आत्मीयता बनी रहेगी और सूर्य के सातवीं दृष्टि से प्रथम भाव अर्थात लग्न (देह स्थान) को अपने स्वम् के स्वामित्व वाली सिंह राशि में देखने के कारण से देह में शक्ति रहेगी तथा मन में स्वाभिमान रहेगा तथा जातक/जातिका गृहस्थ धर्म के संचालन मार्ग में कुछ ऊँचा नाम करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे व सफलता प्राप्त करेंगे।

 

सिंह लग्न कुंडली के अष्टम भाव में सूर्य का फल:-

 

सिंह लग्न कुंडली के अष्टम भाव में सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के अष्टम भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के अष्टम भाव आयु-मृत्यु व पुरातत्व स्थान पर अपने मित्र गुरु के स्वामित्व वाली मीन राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका को देह स्थान में कुछ परेशानी अनुभव होगी तथा बाहरी स्थानों से अच्छी उन्नति होगी और जातक/जातिका जीवन निर्वाह की शक्ति को तथा कुछ पुरातत्व संबंध को स्वम् अपनी दैहिक शक्ति के योग से प्राप्त करेंगे और अपने जीवन की दिनचर्या में प्रभाव प्राप्त करेंगे साथ ही सूर्य के सातवीं दृष्टि से द्वितीय भाव धन व कुटुंब स्थान को अपने मित्र बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका धन की वृद्धि करने के लिए बड़ा भारी प्रयत्न करेंगे और धन-जन के मार्ग में कुछ सफलता प्राप्त करेंगे किंतु जातक/जातिका की वाणी में तेजी अनुभव होगी व जातक/जातिका क्रोधी स्वभाव के रहेंगे।

 

सिंह लग्न कुंडली के नवम भाव में सूर्य का फल:-

 

सिंह लग्न कुंडली के नवम भाव में सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के नवम भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के नवम भाव भाग्य व धर्म स्थान पर अपनी उच्च राशि व मित्र मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका को भाग्य की बड़ी शक्ति प्राप्त होगी जिस कारण से भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और देह में बड़ी भारी प्रभाव शक्ति प्राप्त होगी तथा जातक/जातिका धर्म और ईश्वर में पूर्ण विश्वास रखेंगे और भाग्यवान समझे जाएंगे किंतु देह में स्थूलता प्राप्त करेंगे साथ ही सूर्य के सातवीं दृष्टि से तृतीय भाव भाई-बहन व पराक्रम स्थान को अपनी नीच राशि व शत्रु शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में देखने के कारण से भाई-बहन के सुख-संबंधों में असंतोष रहेगा और जातक/जातिका पराक्रम स्थान में लापरवाही करेंगे और पुरुषार्थ की अपेक्षा भाग्य को बड़ा मानेंगे और कभी-कभी किसी छोटे कार्य को करेंगे।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

सिंह लग्न कुंडली के चतुर्थ, पंचम व षष्ठ भाव में सूर्य का फल

सिंह लग्न कुंडली के चतुर्थ, पंचम व षष्ठ भाव में सूर्य का फल

 

सिंह लग्न कुंडली के चतुर्थ, पंचम व षष्ठ भाव मे सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के चतुर्थ, पंचम व षष्ठ भाव मे सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा लिखित यह ग्रह फल उनके स्वम् के अनुभव पर आधारित है यहाँ सिर्फ एक ही ग्रह के विभिन्न भावों में फल को बताया गया है अतः अन्य किसी ग्रह के युति व दृष्टि संबंध बनाने या नीचभंग राजयोग बनने से बताए गए फलों में कुछ बदलाव संभव रहेगा।

 

सिंह लग्न कुंडली के प्रथम भाव में सूर्य का फल:-

 

सिंह लग्न कुंडली के चतुर्थ भाव में सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के चतुर्थ भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के चतुर्थ भाव माता व भूमि स्थान पर अपने मित्र मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और जातक/जातिका सुख-संसाधनों में वृद्धि करने में सफल रहेंगे और देह में आनंद की अनुभूति होगी व देह में सुंदरता रहेगी तथा सूर्य के सातवीं दृष्टि से दशम भाव पिता व राज्य स्थान पर सूर्य के अपने शत्रु शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका पिता स्थान के संबंधों में वैमन्यस्ता या मतभेद रखेंगे और राज-समाज के स्थान में कुछ प्रभाव बना पाने में सफल होंगे तथा किसी कारोबार को ऊँचा उठाने के प्रयत्नशील रहेंगे।

 

सिंह लग्न कुंडली के पंचम भाव में सूर्य का फल:-

 

सिंह लग्न कुंडली के पंचम भाव में सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के पंचम भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के पंचम भाव विद्या व संतान स्थान पर अपने मित्र गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि में स्थित होने के कारण से संतान का उत्तम सुख प्राप्त होगा तथा उच्च शिक्षा प्राप्त होगी और जातक/जातिका की बुद्धि के अंदर दूरदर्शिता तथा आत्मज्ञान की शक्ति रहेगी और बुद्धि योग द्वारा समाज में मान, इज्जत व यश प्राप्त करेंगे किंतु दिमाग के अंदर तेजी रखेंगे अर्थात अत्यंत क्रोधी होंगे और सूर्य के सातवीं दृष्टि से एकादश भाव लाभ स्थान को अपने मित्र बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका बुद्धि योग द्वारा खूब लाभ प्राप्त करेंगे तथा आत्मिक बल के द्वारा आमदनी में वृद्धि करेंगे किंतु मन में अहंभाव भी रखेंगे।

 

सिंह लग्न कुंडली के षष्ठ भाव में सूर्य का फल:-

 

सिंह लग्न कुंडली के षष्ठ भाव में सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के षष्ठ भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के षष्ठ भाव रोग व शत्रु स्थान पर शत्रु शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका को स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं रहेंगी तथा कुछ परतंत्रता एवं कुछ रोग प्रायः बना रहेगा और दैहिक सुंदरता में कुछ कमी रहेगी किंतु जातक/जातिका शत्रुओं और दिक्कतों की परवाह नही करेंगे तथा बड़ी हिम्मत शक्ति द्वारा शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे तथा अपने को कुछ घिराव के अंदर समझते हुए भी प्रभाव शक्ति से काम लेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने की संभावना में वृद्धि होगी साथ ही सूर्य के सप्तम दृष्टि से द्वादश भाव खर्च व बाहरी स्थान को मित्र चंद्र के स्वामित्व वाली कर्क राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका खर्चा बहुत करेंगे और बाहरी स्थानों में अच्छी उन्नति करेंगे।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

सिंह लग्न कुंडली के प्रथम, द्वितीय व तृतीय भाव में सूर्य का फल

सिंह लग्न कुंडली के प्रथम, द्वितीय व तृतीय भाव में सूर्य का फल

 

सिंह लग्न कुंडली के प्रथम, द्वितीय व तृतीय भाव में सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के प्रथम, द्वितीय व तृतीय भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा लिखित यह ग्रह फल उनके स्वम् के अनुभव पर आधारित है यहाँ सिर्फ एक ही ग्रह के विभिन्न भावों में फल को बताया गया है अतः अन्य किसी ग्रह के युति व दृष्टि संबंध बनाने या नीचभंग राजयोग बनने से बताए गए फलों में कुछ बदलाव संभव रहेगा।

 

सिंह लग्न कुंडली के प्रथम भाव में सूर्य का फल:-

 

सिंह लग्न कुंडली के प्रथम भाव में सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के प्रथम भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के प्रथम भाव अर्थात लग्न (देह स्थान) पर स्वम् के स्वामित्व वाली सिंह राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका के देह में शक्ति व स्वाभिमान रहेगा साथ ही आत्मविश्वास की विशेष शक्ति के कारण से बड़ी भारी हिम्मत शक्ति प्राप्त होगी तथा देह में बड़ा कद व सुन्दरता प्राप्त होगी साथ ही जातक/जातिका तर्क संज्ञक व नीति युक्त बातें करेंगे और इनकी सलाह लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी और सूर्य के सातवीं दृष्टि से सप्तम भाव स्त्री व रोजगार स्थान को अपने शत्रु शनि के स्वामित्व वाली सिंह राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका को कुछ नीरसता के साथ दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा और रोजगार के मार्ग में कुछ परेशानी अनुभव होगी तथा जातक/जातिका गृहस्थ के संचालन कार्यों में कुछ अरुचि युक्त लापरवाही से कार्य करेंगे और स्वभाव में कुछ तेजी रखेंगे।

 

सिंह लग्न कुंडली के द्वितीय भाव में सूर्य का फल:-

 

सिंह लग्न कुंडली के द्वितीय भाव में सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के द्वितीय भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के द्वितीय भाव धन व कुटुंब स्थान पर अपने मित्र बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका धन की वृद्धि करने के लिए संलग्नता पूर्वक कार्य करेंगे तथा धन की शक्ति प्राप्त करेंगे किंतु देह में कुछ परेशानी एवं घिराव अनुभव करेंगे तथा कुटुंब सुख कुछ उतार-चढ़ाव के साथ प्राप्त करेंगे और सूर्य के सातवीं दृष्टि से अष्टम भाव आयु-मृत्यु व पुरातत्व स्थान को मित्र गुरु की मीन राशि में देखने के कारण से आयु की वृद्धि होगी तथा जातक/जातिका के जीवन की दिनचर्या में प्रभाव शक्ति रहेगी साथ ही जातक/जातिका पुरातत्व शक्ति की खोज एवं उससे लाभ प्राप्त करेंगे और इज्जतदार समझे जाएंगे।

 

सिंह लग्न कुंडली के तृतीय भाव में सूर्य का फल:-

 

सिंह लग्न कुंडली के तृतीय भाव में सूर्य का फल
सिंह लग्न कुंडली के तृतीय भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के तृतीय भाव भाई-बहन व पराक्रम स्थान पर सूर्य के अपनी नीच राशि व शत्रु शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में स्थित होने के कारण से भाई-बहन के स्थान में कमी और वैमनस्य एवं दुःख प्राप्त होगा और पराक्रम शक्ति में कुछ कमजोरी रहेगी साथ ही जातक/जातिका कुछ परतंत्रता युक्त कर्म करेंगे और अपने अंदर कमजोरी होते हुए भी बड़ी हिम्मत से कार्य करेंगे किन्तु कभी-कभी किसी विशेष परेशानी का सामना करना पड़ेगा और सूर्य के सातवीं दृष्टि से नवम भाव भाग्य व धर्म स्थान को अपनी उच्च राशि व मित्र मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका भाग्य पर भरोसा रखेंगे व भाग्य की शक्ति से बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे साथ ही धर्म का भी पालन करेंगे और समाज में भाग्यशाली समझे जाएंगे।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

कर्क लग्न कुंडली के दशम, एकादश व द्वादश भाव में सूर्य का फल

कर्क लग्न कुंडली के दशम, एकादश व द्वादश भाव में सूर्य का फल

 

कर्क लग्न कुंडली के दशम, एकादश व द्वादश भाव मे सूर्य का फल
कर्क लग्न कुंडली के दशम, एकादश व द्वादश भाव मे सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा लिखित यह ग्रह फल उनके स्वम् के अनुभव पर आधारित है यहाँ सिर्फ एक ही ग्रह के विभिन्न भावों में फल को बताया गया है अतः अन्य किसी ग्रह के युति व दृष्टि संबंध बनाने या नीचभंग राजयोग बनने से बताए गए फलों में कुछ बदलाव संभव रहेगा।

 

कर्क लग्न कुंडली के दशम भाव में सूर्य का फल:-

 

कर्क लग्न कुंडली के दशम भाव में सूर्य का फल
कर्क लग्न कुंडली के दशम भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के दशम भाव पिता व राज्य स्थान पर अपनी उच्च राशि व मित्र मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका कारोबार के क्षेत्र में बड़ी भारी सफलता प्राप्त करेंगे व राज-समाज से खूब धन, इज्जत, मान व यश प्राप्त करेंगे साथ ही पिता के नाम की समाज में वृद्धि करेंगे साथ ही किसी संस्था आदि में अच्छा पद प्राप्त करेंगे और समाज में भाग्यशाली समझे जाएंगे और सूर्य के सातवीं दृष्टि से चतुर्थ भाव माता व भूमि स्थान को अपनी नीच राशि व शत्रु शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका को माता के सुख-संबंधों में कुछ कमी अनुभव होगी तथा मातृस्थान में और रहने के स्थान में कुछ त्रुटि या कमी प्राप्त होगी साथ ही घरेलू सुख शांति के अंदर कुछ परेशानी अनुभव होगी किंतु जातक/जातिका कर्मठी होंगे।

 

कर्क लग्न कुंडली के एकादश भाव में सूर्य का फल:-

 

कर्क लग्न कुंडली के एकादश भाव में सूर्य का फल
कर्क लग्न कुंडली के एकादश भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के एकादश भाव लाभ स्थान पर अपने शत्रु शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका को अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा किंतु सूर्य शत्रु राशि का स्थित है इस कारण से धन के मार्ग में कुछ नीरसता प्रतीत होगी और कुटुंब सुख में प्रेम कम रहेगा तथा धन की शक्ति से आमदनी की वृद्धि अच्छी रहेगी और लाभ प्राप्ति के मार्ग में प्रभाव और अमीरता के ढंग से विशेष सफलता प्राप्त होगी तथा सूर्य के सातवीं दृष्टि से पंचम भाव विद्या व संतान स्थान को मित्र मंगल की वृश्चिक राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका को संतान का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा व प्रथम संतान के उपरांत बड़ी सफलता व धन लाभ प्राप्त होगा और विद्या व बुद्धि के योग से धन वृद्धि के अनेक साधन प्राप्त होंगे।

 

कर्क लग्न कुंडली के द्वादश भाव में सूर्य का फल:-

 

कर्क लग्न कुंडली के द्वादश भाव में सूर्य का फल
कर्क लग्न कुंडली के द्वादश भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के द्वादश भाव खर्च व बाहरी स्थान पर मित्र बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका खर्चा बहुत करेंगे तथा धन संग्रह शक्ति में कुछ कमजोरी अनुभव करेंगे साथ कुटुंब स्थान में सुख शक्ति का कुछ अभाव रहेगा और बाहरी स्थानों के संबंध में धन की वृद्धि एवं धन प्राप्ति के साधन उत्तम रहेंगे और खर्च के स्थान में प्रभाव और अमीरता का ढंग रहेगा तथा सूर्य के सातवीं दृष्टि से षष्ठ भाव रोग व शत्रु स्थान को मित्र गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका शत्रु पक्ष में धन की खर्च शक्ति के कारणों से विजय प्राप्त करेंगे व दवाईयों पर धन व्यय करेंगे और रोगादिक व झगड़े-झंझटों के स्थान में सफलता प्राप्त करेंगे तथा खर्च शक्ति की महत्ता के सम्मुख धन संग्रह की परवाह नही करेंगे।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

स्वप्न में इन 5 चीजों का दिखना देता है अनहोनी के संकेत–Astrology Sutras

स्वप्न में इन 5 चीजों का दिखना देता है अनहोनी के संकेत–Astrology Sutras

 

स्वप्न में इन 5 चीजों का दिखना देता है अनहोनी के संकेत
स्वप्न में इन 5 चीजों का दिखना देता है अनहोनी के संकेत

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार प्रत्येक स्वप्न का अर्थ होता है जिनमें कुछ स्वप्न शुभ संकेत देते हैं तो वही कुछ स्वप्न अनहोनी के संकेत देते हैं तो चलिए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे 5 स्वप्न के बारे में जो निकट भविष्य में अनहोनी के संकेत देते हैं:-

 

कौआ व उल्लू का दिखना:-

 

स्वप्न में कौआ व उल्लू का दिखना
स्वप्न में कौआ व उल्लू का दिखना

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार यदि व्यक्ति को स्वप्न में कौआ दिखाई देता है तो निकट भविष्य में किसी अशुभ घटना के घटित होने की संभावना रहती है साथ ही यदि किसी व्यक्ति को स्वप्न में उल्लू दिखाई देता है तो निकट भविष्य में व्यक्ति को गंभीर बीमारी या अशुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना रहती है।

 

पेड़ को कटते हुए देखना:-

 

स्वप्न में पेड़ कटते हुए देखना
स्वप्न में पेड़ कटते हुए देखना

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार यदि व्यक्ति को स्वप्न में पेड़ कटते हुए दिखाई दे तो यह एक अशुभ संकेत होता है सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह स्वप्न स्वास्थ्य संबंधित समस्या व धन हानि का सूचक होता है।

 

झाड़ू का दिखना:-

 

स्वप्न में झाड़ू देखना
स्वप्न में झाड़ू देखना

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है किंतु सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार स्वप्न में झाड़ू दिखना अशुभ होता है यदि व्यक्ति को स्वप्न में झाड़ू दिखाई दे तो इसका अर्थ होता है कि निकट भविष्य में आपको धन हानि होने की संभावना है।

 

खुद को गिरते हुए देखना:-

 

स्वप्न में खुद को ऊंचाई से गिरते देखना
स्वप्न में खुद को ऊंचाई से गिरते देखना

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार यदि व्यक्ति को स्वप्न में व्यक्ति यदि स्वम् को पहाड़ या किसी ऊंचे स्थान से गिरते हुए देखें तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार निकट भविष्य में स्वास्थ्य संबंधित समस्या व मान-सम्मान में हानि होने की संभावना रहती है।

 

रेगिस्तान में चलना:-

 

स्वप्न मे खुद को रेगिस्तान में चलते देखना
स्वप्न मे खुद को रेगिस्तान में चलते देखना

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार यदि व्यक्ति को स्वप्न में स्वम् को रेगिस्तान में चलते हुए देखें तो सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि ऐसे व्यक्तियों को निकट भविष्य में शत्रुओं से भारी परेशानी व झंझट प्राप्त ह्यो सकते हैं।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

कर्क लग्न कुंडली सप्तम, अष्टम व नवम भाव में सूर्य का फल

कर्क लग्न कुंडली सप्तम, अष्टम व नवम भाव में सूर्य का फल

 

कर्क लग्न कुंडली के सप्तम, अष्टम व नवम भाव में
कर्क लग्न कुंडली के सप्तम, अष्टम व नवम भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा लिखित यह ग्रह फल उनके स्वम् के अनुभव पर आधारित है यहाँ सिर्फ एक ही ग्रह के विभिन्न भावों में फल को बताया गया है अतः अन्य किसी ग्रह के युति व दृष्टि संबंध बनाने या नीचभंग राजयोग बनने से बताए गए फलों में कुछ बदलाव संभव रहेगा।

 

कर्क लग्न कुंडली के सप्तम भाव में सूर्य का फल:-

 

कर्क लग्न कुंडली के सप्तम भाव में सूर्य का फल
कर्क लग्न कुंडली के सप्तम भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के सप्तम भाव स्त्री व रोजगार स्थान शत्रु शनि की मकर राशि में बैठा होने के कारण से जातक/जातिका को जीवनसाथी स्थान के सुख स्थान में कुछ कमी अनुभव होगी तथा दाम्पत्य जीवन में अनेक अवसर पर कलह-क्लेश की स्थितियों का सामना करना पड़ेगा और रोजगार के मार्ग में कुछ परेशानियों के साथ सफलता प्राप्त होगी साथ ही कुछ झंझटों के साथ कुटुंब व गृहस्थ सुख प्राप्त होगा साथ ही मूत्रेन्द्रिय के अंदर भी कभी-कभी बीमारी या परेशानी अनुभव होगी और भोगादिक सुखों को प्राप्त करने के लिए धन की शक्ति का प्रयोग करने पर भी कुछ नीरसता रहेगी एवं सूर्य के सातवीं दृष्टि से प्रथम भाव अर्थात लग्न (देह स्थान) को मित्र चंद्र की कर्क राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका को देह में स्फूर्ति बनी रहेगी तथा समाज में इज्जत प्राप्त होगी।

 

कर्क लग्न कुंडली के अष्टम भाव में सूर्य का फल:-

 

कर्क लग्न कुंडली के अष्टम भाव में सूर्य का फल
कर्क लग्न कुंडली के अष्टम भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के अष्टम भाव आयु-मृत्यु व पुरातत्व स्थान पर अपने शत्रु शनि की कुंभ राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका को कुटुंब सुख के स्थान में कुछ क्लेश और कमी प्राप्त होगी तथा जीवन की दिनचर्या में कुछ बंधन या घिराव सा प्रतीत होगा और आयु स्थान में भी कभी-कभी विशेष संकट का योग प्राप्त होगा तथा जातक/जातिका जीवन को कुछ अमीरता के ढंग से व्यतीत करना पसंद करेंगे किंतु जीवन के वास्तविक आनंद में कुछ कमी अनुभव होगी और दवाईयों पर धन व्यय होगा और सातवीं दृष्टि से सूर्य के द्वितीय भाव धन व कुटुंब स्थान को अपने स्वम् की स्वामित्व वाली सिंह राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका को धन और जन की शक्ति का कुछ सहारा प्राप्त होगा और उदर के अंदर कुछ परेशानी या बीमारी रहेगी।

 

कर्क लग्न कुंडली के नवम भाव में सूर्य का फल:-

 

कर्क लग्न कुंडली के नवम भाव में सूर्य का फल
कर्क लग्न कुंडली के नवम भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के नवम भाव भाग्य व धर्म स्थान पर अपने मित्र गुरु के स्वामित्व वाली मीन राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका भाग्य की शक्ति द्वारा धन के कोष की वृद्धि करने में सफल रहेंगे साथ ही कुटुंब का भी सुख प्राप्त करेंगे तथा समाज में बड़े प्रभावशाली और भाग्यवान समझे जाएंगे और धन की शक्ति से धर्म का पालन करेंगे जिस कारण से समाज में इज्जत, मान, प्रभाव तथा यश भी जातक/जातिका को प्राप्त होगा किंतु फिर भी कभी-कभी मन में एक प्रकार का असंतोष बना रहेगा तथा अत्यधिक परिश्रम करने पर उत्तरार्ध में बड़ी सफलता प्राप्त होगी और सूर्य के सातवीं दृष्टि से तृतीय भाव भाई-बहन व पराक्रम स्थान को आने मित्र बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि में बैठे होने के कारण से जातक/जातिका पराक्रम शक्ति द्वारा धन लाभ और सफलता प्राप्त करेंगे इसलिए उनमें बड़ी हिम्मत शक्ति रहेगी और जातक/जातिका स्वार्थ तथा परस्वार्थ दोनो का ठीक तरह से पालन करेंगे तथा भाई-बहन का कुछ सहयोग व सुख प्राप्त करेंगे।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

कालपुरुष और राशियों की परिकल्पना–Astrology Sutras

कालपुरुष और राशियों की परिकल्पना–Astrology Sutras

काल पुरुष और राशियों की परिकल्पना
काल पुरुष और राशियों की परिकल्पना

 

बहुत से लोगों के मन में यह जिज्ञासा प्रायः बनी रहती है कि राशि चक्र का आरंभ मेष राशि ही से क्यों होता है तो चलिए आज ज्योतिषीय दृष्टिकोण से कालपुरुष के बारे में चर्चा करते हैं ज्योतिर्विद प्रवीण सिंह पारमार जी के अनुसार सृष्टि के प्रारंभ में जब माता सती ने अपनी योगाग्नि से स्वयं को पिता दक्ष प्रजापति के यज्ञकुण्ड में, भस्मीभूत कर लिया था तब परमब्रह्म शिव के साक्षात स्वरूप भगवान महादेव ने महारुद्र का रूप धारण किया था उनके विशालकाय रूप ने समस्त सौरमंडल को अधिकार में ले लिया था (जैसा कि हम जानते है राशियाँ आकाश में फैले हुए तारों का समूह हैं।) उनके इसी विशालकाय रूप को कालपुरुष की संज्ञा दी गयी है ज्योतिषीय द्रष्टिकोण से बारह राशियों के गुण धर्म भी कालपुरुष के शरीर पर निर्भर हैं।

उदाहरणार्थ- मेष राशि कालपुरूष का सिर पर आती है, महादेव का त्रिनेत्र परमाग्नि है, यह परम विनाश के साथ-साथ सृजन की भी क्षमता रखता है इसी कारण से मेष राशि अग्नि तत्व की मानी गयी है ज्योतिष शास्त्र में बारह भावों से मानव शरीर के विचार के लिए भी कालपुरूष का ही सहारा लिया जाता है।

जय श्री राम।

Astrologer:- Praveen Singh Parmar

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9415732067

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

कर्क लग्न कुंडली के चतुर्थ, पंचम व षष्ठ भाव में सूर्य का फल

कर्क लग्न कुंडली के चतुर्थ, पंचम व षष्ठ भाव में सूर्य का फल

 

कर्क लग्न कुंडली के चतुर्थ, पंचम व षष्ठ भाव मे सूर्य का फल
कर्क लग्न कुंडली के चतुर्थ, पंचम व षष्ठ भाव मे सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा लिखित यह ग्रह फल उनके स्वम् के अनुभव पर आधारित है यहाँ सिर्फ एक ही ग्रह के विभिन्न भावों में फल को बताया गया है अतः अन्य किसी ग्रह के युति व दृष्टि संबंध बनाने या नीचभंग राजयोग बनने से बताए गए फलों में कुछ बदलाव संभव रहेगा।

 

कर्क लग्न कुंडली के चतुर्थ भाव में सूर्य का फल:-

 

कर्क लग्न कुंडली के चतुर्थ भाव में सूर्य का फल
कर्क लग्न कुंडली के चतुर्थ भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के चतुर्थ भाव माता व भूमि स्थान पर सूर्य के अपनी नीच राशि व शत्रु शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका को धन संग्रह शक्ति के अभाव से दुःख अनुभव होगा अर्थात धन कोष में कुछ कमी रहेगी और माता के सुख-संबंधों में कुछ कमी और वियोग रहेगा तथा कुटुम्बिक सुख की कमी रहेगी साथ ही रहने के स्थान में सुख की कुछ कमी रहेगी और सूर्य के सातवीं दृष्टि से दशम भाव पिता व राज्य स्थान को अपनी उच्च राशि व मित्र मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में देखने के कारण से पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और राज-समाज में प्रभाव व मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी साथ ही कारोबार के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी और जातक/जातिका प्रतिष्ठा और उन्नति प्राप्त करने के लिए धन और सुख शांति की परवाह नही करेंगे।

 

कर्क लग्न कुंडली के पंचम भाव में सूर्य का फल:-

 

कर्क लग्न कुंडली के पंचम भाव में सूर्य का फल
कर्क लग्न कुंडली के पंचम भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के पंचम भाव विद्या व संतान स्थान पर अपने मित्र मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका को संतान पक्ष के सुख-संबंधों में कुछ बाधा अनुभव होगी किंतु प्रभावशाली संतान प्राप्त होगी और उच्च शिक्षा प्राप्त होगी तथा वाणी के अंदर बड़ा भारी प्रभाव रहेगा साथ ही स्वभाव में कुछ गर्मी रहेगी तथा जातक/जातिका धन के कोष की वृद्धि का विशेष ध्यान रखेंगे और सूर्य के सातवीं दृष्टि से एकादश भाव लाभ स्थान को शत्रु शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका लाभ की शक्ति प्राप्त करते हुए भी लाभ की अधिक परवाह नही करेंगे तथा जातक/जातिका की बातें विशेष रूप से वजनदार और कीमती रहेंगी जिस कारण से समाज में जातक/जातिका इज्जत, मान-प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

 

कर्क लग्न कुंडली के षष्ठ भाव में सूर्य का फल:-

 

कर्क लग्न कुंडली के षष्ठ भाव में सूर्य का फल
कर्क लग्न कुंडली के षष्ठ भाव में सूर्य का फल

 

ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी के अनुसार सूर्य के षष्ठ भाव रोग व शत्रु स्थान पर मित्र गुरु के स्वामित्व वाली गुरु राशि में स्थित होने के कारण से जातक/जातिका को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और दवाईयों व शत्रुओं के कारण से धन संग्रह की शक्ति में कुछ कमजोरी अनुभव होगी तथा कुटुंब कुछ कुछ वैमन्यस्ता के साथ प्राप्त होगा साथ ही जातक/जातिका कुछ झगड़े-झंझट युक्त परिश्रमी और प्रभावशाली मार्ग द्वारा धन की वृद्धि करने में सफल होंगे और सातवीं दृष्टि से सूर्य के द्वादश भाव खर्च व बाहरी स्थान पर मित्र बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में देखने के कारण से जातक/जातिका खर्चा खूब करेंगे और जन्म स्थान व मातृ स्थान से दूर रहकर विशेष उन्नति प्राप्त करेंगे साथ ही धन ख़र्च करने में गौरव अनुभव करेंगे इसलिए धनकोष का संग्रह करने की परवाह नही करेंगे।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com