Loading...
Categories
Festivals

मौनी अमावस्या 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त और स्नान-दान का महत्व–Astrology Sutras

मौनी अमावस्या 2026: स्नान-दान का महत्व और अचूक उपाय जो बदल देंगे किस्मत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है धर्म-शास्त्रों के अनुसार मुनि शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई है, इस दिन मौन व्रत करने से व्यक्ति को मुनि पद की प्राप्ति होती है साथ ही मौनी अमावस्या पर स्नान-दान-श्राद्ध का विशेष महत्व है “ऋषिकेश पंचांग” (काशी) अनुसार वर्ष 2026 में अमावस्या तिथि 15 जनवरी की मध्य रात्रि 11 बजकर 53 मिनट से लगकर 18 जनवरी की मध्य रात्रि 1 बजकर 09 मिनट तक रहेगी अतः वर्ष 2026 में मौनी अमावस्या 18 जनवरी को मनाई जाएगी, मौनी अमावस्या के दिन काशी के दशाश्वमेघ या प्रयाग में त्रिवेणी संगम या समुद्र में मौन रहकर स्नान करने का विशेष महत्व है, कुछ जगहों पर मौनी अमावस्या को त्रिवेणी अमावस्या भी कहा जाता है रविवार के दिन अमावस्या की युति दुर्भिक्ष व प्रजा के लिए भयकारक होती है।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates 

मौनी अमावस्या से जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार कांचीपुरी में एक ब्राह्मण अपनी पत्नी, 7 पुत्रों व 1 पुत्री के साथ रहता था उसकी पुत्री का नाम गुणवती था उस ब्राह्मण में अपने सभी पुत्रों का विवाह करने के पश्चात अपनी पुत्री के लिए सुयोग्य वर खोजने के लिए अपने ज्येष्ठ पुत्र को भेजा और उसकी कुंडली एक पंडित को दिखाई, पंडित ने कुंडली देखकर यह बताया कि आपकी पुत्री की कुंडली में वैधव्य योग प्रवल है अतः सप्तवदी होते-होते आपकी पुत्री विधुर हो जाएगी।

पंडित के द्वारा समस्या का निवारण व भाई-बहन का सिंह द्वीप प्रस्थान

ब्राह्मण के द्वारा पंडित से इसका निवारण पूछने पर पंडित ने बताया कि यहाँ से कुछ ही दूरी पर सिंहल द्वीप के पास एक धोबिन सोमा रहती है आप उसको प्रसन्न कर अपनी पुत्री के विवाह पूर्व उनको यहाँ ले आएं वह आपकी पुत्री के वैधव्य दोष को दूर कर सकती है तत्पश्चात राजा का सबसे छोटा पुत्र अपनी बहन को साथ लेकर सिंहल द्वीप के लिए निकल गया और सागर तट पर एक विशाल वृक्ष के नीचे बैठकर वह दोनो सागर पार करने के उपाय के बारे में चिंतन करने लगे वहीं उसी वृक्ष के एक घोंसले में गिद्ध का एक परिवार रहता था जिनके बच्चे उन दोनों के क्रिया-कलापों को देख रहे थे सायंकाल गिद्ध के बच्चों की माँ आयी व उन्हें भोजन परोसने लगीं तो गिद्ध के बच्चों ने कहा कि नीचे दो मनुष्य प्रातःकाल से भूखे-प्यासे बैठे हैं जब तक वह भोजन नही कर लेते तब तक हम भी कुछ नही खाएंगे।

गिद्ध की माता व राजा के पुत्र-पुत्री के बीच संवाद

गिद्ध की माता राजा के पुत्र व पुत्री के पास जाकर बोलीं कि मैं आप दोनों की मंशा समझ गयी हूँ और मैं प्रातःकाल आप दोनों को सागर पार सिंहल द्वीप पर पहुँचा दूँगी अतः आप दोनों अभी भोजन कर कुछ देर विश्राम करें मैं आपके लिए कंद-मूल, फल ले आती हूँ रात्रि विश्राम के बाद गिद्ध माता ने राजा के पुत्र व पुत्री को सिंहल द्वीप पहुँचा दिया और वह दोनो नित्य प्रातःकाल सोमा के घर को झाड़ कर लीपने लगे, एक दिवस सोमा ने अपनी बहुओं से पूछा कि हमारे घर कौन बुहारता है, कौन लीपता-पोतता है तो सभी बहुएं कहने लगी कि हम ही नित्य घर को संवारते है किंतु सोमा को उन पर विश्वास नही हुआ और वह सत्य जानने की इच्छा से सम्पूर्ण रात्रि जाग कर प्रातःकाल की प्रतीक्षा करने लगी और सब कुछ प्रत्यक्ष देखकर सत्य से अवगत हुई।

सोमा का वचन देना व राजा के निवास स्थान पहुँचना

तत्पश्चात सोमा का उन दोनों भाई-बहन से वार्ता करी और सारी बात जानकर उन्होंने उचित समय पर उनके घर आने का वचन दे दिया किंतु भाई-बहन उनसे साथ चलने का निवेदन करने लगे तो सोमा ने उनके निवेदन को स्वीकार कर अपनी बहुओं से कहा कि यदि मेरे आने के पूर्व यहाँ किसी की मृत्यु हो जाए तो उनका देह नष्ट न करना अपितु मेरे वापस आने की प्रतीक्षा करना और फिर सोमा राजा के पुत्र व पुत्री साथ उनके निवास स्थान कांचीपुरी पहुँच गयी।

सोमा द्वारा राजा के जमाता को पुनः जीवित करना

दूसरे दिवस जब राजा की पुत्री का विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ तो सप्तवदी होते ही राजा के जमाता की मृत्यु हो गयी तत्पश्चात सोमा ने अपने द्वारा संचित सभी पुण्यों को राजा की पुत्री को देकर उनके पति को पुनः जीवित कर दिया किंतु इसके फलस्वरूप सोमा के पुत्र, जमाता तथा पति की मृत्यु हो गयी।

सोमा ने पुष्प फल संचित करने के लिए मार्ग में पीपल वृक्ष के नीचे विष्णु जी का पूजन कर पीपल वृक्ष की 108 परिक्रमा की जिनसे सोमा के मृतक जन पुनः जीवित हो उठे।

मौनी अमावस्या स्नान शुभ मुहूर्त्त

“ऋषिकेश पंचांग” (काशी) अनुसार अमावस्या तिथि 17 जनवरी 11 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 18 जनवरी की मध्य रात्रि 01 बजकर 09 मिनट तक रहेगी अतः मौनी अमावस्या स्नान ब्रह्म मुहर्त प्रातः 05:02 से 05:50 में करना सर्वोत्तम रहेगा इसके बाद प्रातः 06:28 से 08:14 तक भी मौनी अमावस्या स्नान शुभ मुहर्त रहेगा व पीपल वृक्ष पूजन और विष्णु जी के पूजन का शुभ मुहर्त स्थिर लग्न वृषभ लग्न दोपहर 02:47 से 05:00 बजे तक रहेगा।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

राशि अनुसार उपाय

मेष राशि

मेष राशि वाले जातक गाय को मसूर की दाल भीगा कर खिलाएं व ब्राह्मण को तिल और गेहूँ का दान करें साथ ही पीपल वृक्ष को सरसों के तेल का दीपक अर्पित कर संकटमोचन हनुमाष्टक का पाठ करना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातक गाय को पके हुए चावल में चीनी मिलाकर खिलाएं व ब्राह्मण को जौं और चीनी का दान करें और पीपल वृक्ष को सरसों के तेल का दीपक अर्पित कर सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातक गाय को हरा चारा खिलाएं व ब्राह्मण को काला तिल, हरी दाल, तिलकुट आदि का दान करें और यदि संभव हो तो किन्नर को हरी चूड़ी व हरी साड़ी दान करना आपके लिए विशेष शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों को शकर व श्वेत मीठे का किसी ब्राह्मण को दान करना बेहद शुभ रहेगा साथ ही सूर्यास्त बाद काले कुत्ते को पनीर/मलाई/खोया अर्थात कोई ताकत की चीज खिलाना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों को सूर्यास्त बाद किसी भिखारी को काला जूता, गेहूँ व काले कंबल का दान करना बेहद शुभ रहेगा साथ ही यदि संभव हो तो चाँदी का एक जोड़ा सर्प बहते पानी में प्रवाहित करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए सूर्यास्त बाद विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल को प्रवाहित करना बेहद शुभ रहेगा साथ ही यदि किसी ब्राह्मण को गेहूँ, जौं, तिलकुट, हरी दाल दान करना अत्यंत शुभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को 12 वर्ष से छोटी कन्याओं को चॉकलेट/चिप्स आदि का दान करना बेहद शुभ रहेगा साथ ही किसी ब्राह्मण को आटा, चीनी, जौं, श्वेत तिल, कुशा, श्वेत मीठा आदि का दान करना बेहद शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए किसी भिखारी को काली चप्पल, काले कंबल आदि का दान करना शुभ रहेगा साथ ही किसी ब्राह्मण को मसूर की दाल, ताम्र का कोई पात्र, शकर व सुराही का दान करना बेहद शुभ रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए किसी ब्राह्मण को पीला मीठा, पीला वस्त्र, पीला मीठा आदि का दान करना व सूर्यास्त बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल को प्रवाहित करना विशेष रूप से शुभ फलदायक रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए काली उर्द, किशमिश, शहद, आम का अचार, मेवा युक्त कोई नमकीन किसी भिखारी/जमादार/नौकर को दान करना व सूर्यास्त बाद पीपल वृक्ष को सरसों के तेल का दीपक अर्पित कर नव ग्रह स्तोत्र का पाठ करना बेहद शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए लौह से बने उत्पाद, काला तिल व सरसों तेल का दान करना शुभ रहेगा साथ ही सूर्यास्त बाद शनि स्तोत्र का पाठ करना विशेष रूप से शुभ फलदाई होगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए विष्णु जी के मंदिर में पीली वस्तुओं का दान करना व शिवलिंग पर मधु से अभिषेक कर मधुराष्टकं का पाठ करना विशेष रूप से शुभ फलदाई रहेगा।

जय श्री राम।

Categories
Prediction

बुध का मकर राशि से गोचर 2026: इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ

बुध, जिसे ज्योतिष में “ग्रहों का राजकुमार” और बुद्धि, वाणी, व्यापार व तर्क का कारक माना जाता है, जब कर्मफल दाता शनि की राशि मकर (Capricorn) में प्रवेश करते है, तो इसका प्रभाव अत्यंत विशिष्ट होता है, 2026 की शुरुआत में यह गोचर न केवल संचार और व्यापार को प्रभावित करेगा बल्कि मकर राशि में पहले से मौजूद सूर्य के साथ मिलकर ‘बुधादित्य राजयोग’ का निर्माण भी करेगा, साथ ही सूर्य, मंगल व शुक्र के साथ मिलकर चतुर्ग्रही योग बनाएगा।

बुध गोचर 2026 की तिथि और समय (Date and Time)

“ऋषिकेश पंचांग” (काशी) के अनुसार, बुध 15 जनवरी की रात्रि शेष अर्थात 16 जनवरी की भोर 4 बजकर 09 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे जहाँ सूर्य, मंगल, शुक्र पहले से ही गोचर कर रहे है और बुध का इनके साथ चतुर्ग्रही योग बनाना निश्चय ही बड़े बदलावों को दर्शाता है।

मकर राशि में बुध का प्रभाव

गोचर नियमों (Transit Sutras) के अनुसार, किसी भी ग्रह का फल उस राशि के स्वामी के साथ उसके संबंधों पर निर्भर करता है।

मित्रवत संबंध: मकर राशि के स्वामी शनि (Saturn) होते है एवं बुध और शनि आपस में ‘मित्र’ माना जाता है इसलिए, यह गोचर सामान्यतः शुभ फलदायी रहेगा।

पृथ्वी तत्व का संयोग: मकर एक ‘पृथ्वी तत्व’ (Earth Element) की राशि है और बुध ‘बुद्धि’ है जब बुद्धि में स्थिरता (पृथ्वी) आती है, तो व्यक्ति की निर्णय क्षमता (Decision Making) व्यावहारिक (Practical) और तर्कसंगत हो जाती है जिस कारण से यह समय हवाई किले बनाने का नहीं, बल्कि ठोस योजनाओं को लागू करने का होता है।

बुधादित्य योग: इस समय सूर्य भी मकर राशि में हैं और 16 जनवरी को जैसे ही बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य और बुध की युति से ‘बुधादित्य योग’ बनेगा जो सरकारी कार्यों, मान-सम्मान और करिअर में उन्नति के लिए श्रेष्ठ रहेगा।

मेष से मीन: सभी 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के मालिक बनकर आपकी राशि से दशम भाव (कर्म भाव) से गोचर करेंगे फलस्वरूप यह ‘कुल दीपक योग’ की तरह कार्य करेगा क्योंकि दशम भाव में पहले ही राशि मालिक और सूर्य का संबंध शुभ होने से लाभ होगा फिर भी बुध के शत्रु ग्रहों के साथ संबंध बनाने से थोड़ी चिंता व चर्म या उदर से जुड़ी समस्या रह सकती है, कार्यक्षेत्र में आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा साथ ही मैनेजमेंट, बैंकिंग, मीडिया, पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन, अकाउंटिंग और फाइनेंस से जुड़े जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा और जो लोग काफी समय से नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस दौरान मनपसंद नौकरी मिलने की अच्छी संभावना रहेगी साथ ही सहयोगियों का कुछ साथ भी प्राप्त होगा एवं काम के सिलसिले में छोटी-छोटी यात्राएं बार-बार करनी पड़ सकती हैं, जिससे थोड़ी थकान या सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है, अपने उच्च अधिकारियों से संवाद करते समय स्पष्टता रखें।

उपाय:- नित्य हनुमान जी को किशमिश का भोग और घी का दीपक अर्पित कर के हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए बुध दूसरे व पांचवें भाव के स्वामी बनकर आपकी राशि से नवम भाव (भाग्य भाव) से गोचर करेंगे फलस्वरूप नवम भाव में बुध धार्मिक यात्राओं और उच्च शिक्षा के योग बनाएंगे और यदि आप विदेश में पढ़ाई या व्यापार का प्लान कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है, पिता व गुरु का सम्मान करने से भाग्य का सहयोग मिलता रहेगा और इस दौरान आपका पूरा ध्यान इस बात पर रहेगा कि अपनी जमा-पूंजी को कैसे बढ़ाया जाए साथ ही आप केवल ख्याली पुलाव नहीं पकाएंगे, बल्कि पैसा कमाने के लिए जो भी अच्छे मौके मिलेंगे, उनका तुरंत फायदा उठाएंगे चूंकि भाग्य का सहयोग बना रहेगा जिस कारण से आप अच्छी कमाई करने के साथ-साथ पैसों की बचत (Savings) करने में भी सफल रहेंगे और पुराने निवेश से भी आपको अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहेगी, आप अपने काम में ईमानदारी और सही नियमों (Principles) का पालन करेंगे जिससे आपकी एक अलग पहचान बनेगी साथ ही कार्य के सिलसिले से यात्राएं भी संभव रहेगी।

उपाय:- शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी को सफेद फूल और फसेड मीठे का भोग व घी का दीपक अर्पित कर के श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए बुध पहले व चतुर्थ भाव के स्वामी बनकर अष्टम भाव से गोचर करेंगे अष्टम भाव में शुभ ग्रह का गोचर मिला-जुला फल देने वाला होता है अतः यह समय ‘शोध’ (Research) और गुप्त विद्याओं के लिए उत्तम है, लेकिन त्वचा या नसों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सचेत रहें और अपनी वाणी में कटुता न आने दें अन्यथा घर में छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जो बड़ी बहस या विवाद का रूप ले सकती हैं जिससे इससे घर का माहौल खराब हो सकता है, ऑफिस में अचानक कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिससे आपके ऊपर काम का प्रेशर बढ़ेगा अतः घबराएं नहीं, क्योंकि यही वह समय है जब आप अपनी लीडरशिप (नेतृत्व क्षमता) साबित कर पाएंगे और इस मेहनत के बदले आपको प्रमोशन या नई नौकरी के अच्छे अवसर भी आगे चलकर मिल सकते हैं।

उपाय:- गणेश चालीसा का नित्य पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए बुध तीसरे व बाहरवें भाव के स्वामी बनकर सप्तम भाव से गोचर करेंगे व्यापार में साझेदारी (Partnership) के लिए यह समय लाभप्रद है किंतु जीवनसाथी के साथ तार्किक बहस हो सकती है, लेकिन इससे रिश्तों में स्पष्टता आएगी और ‘बुधादित्य योग’ के कारण से समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, कागजी कार्रवाई (Documentation) में सावधानी बरतें आप धन तो कमाएंगे, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि की संभावना दिखती है जिस कारण से आय और खर्च के बीच तालमेल बैठाने में आपको थोड़ी मुश्किल आ सकती है और किसी कीमती वस्तु के खोने व चोरी होने से भी कुछ नुकसान हो सकता है हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे व समझदारी के साथ लिए गए निर्णयों से लाभ होगा साथ ही संभावना है कि कुछ लोगों का ट्रांसफर (Transfer) हो या नौकरी बदलनी पड़ सकती है जिस कारण से शुरुआत में आप इस बदलाव से ज्यादा खुश या संतुष्ट न रहें, प्रेम जीवन में अगर आप अपने पार्टनर से प्यार से बात करेंगे और तालमेल बनाकर चलेंगे तो रिश्ता बहुत शानदार रहेगा और पूर्व की गलतफहमियां दूर होंगी, स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक है मौसमी बदलावों से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें।

उपाय:- राम चालीसा व हनुमत स्तवन का नित्य पाठ करें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए बुध दूसरे व ग्याहरवें भाव के स्वामी बनकर षष्ठ भाव से गोचर करेंगे फलवरूप वाद-विवाद में विजय प्राप्त होगी, वकीलों और कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स (Competitive Exams) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय बेहतरीन है, ननिहाल पक्ष से संबंध मधुर रखें, आप अपनी लगातार मेहनत के दम पर अपने काम में बड़ी कामयाबी हासिल कर पाने में सफल हो सकते हैं साथ ही आप काम में आने वाली मुश्किलों का सामना भी कर पाने में सफल रहेंगे, आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है लेकिन फिर भी अपनी कुछ जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको लोन लेना पड़ सकता है।

उपाय:- नित्य संकटमोचन हनुमाष्टक का पाठ करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए बुध पहले व दसवें भाव के स्वमो बनकर पंचम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप यह समय शेयर बाजार, सट्टेबाजी और रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल हो सकता है एवं विद्यार्थियों की एकाग्रता (Concentration) भी बढ़ेगी हालांकि, यह समय आपको कुछ बुरी आदतों जैसे नशे आदि की तरफ भी ले जा सकता है जो उन्नति में बाधा बन सकते हैं लेकिन, फिर भी आपका सारा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रहेगा और कार्य के सिलसिले से यात्रा के भी योग बनेंगे, आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो बुध का यह गोचर आपके लिए स्थिर और लाभदायक रहेगा और यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना रहेगी, प्रेमियों के लिए यह समय उत्तम रहेगा व प्रेम संबंधो में प्रगाढ़ता आएगी, स्वास्थ्य के लिहाज से भी बुध का यह गोचर अच्छा रहेगा व आप अंदर से भी खुद को कुछ ऊर्जावान अनुभव करेंगे।

उपाय:- बुधवार के दिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए बुध नवम व द्वादश भाव के स्वामी बनकर चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा व घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा साथ ही यह समय आपको ‘भूमि-भवन’ से जुड़े निर्णयों के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान करेगा, भाग्य का सहयोग मिलने के कारण से कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे व किसी यात्रा पर जाने की भी संभावना रहेगी, आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह समय उत्तम रहेगा व आय वृद्धि के नए साधन प्राप्त होंगे व आपकी बचत खाते में भी कुछ वृद्धि होगी, प्रेमियों के लिए भी यह समय अच्छा रहने से प्रेम संबंध मधुर रहेंगे हालांकि कुछ गलतफहमी के कारण से कुछ क्षणिक विवाद संभव है अतः दूसरे की बातों में आने से बचें।

उपाय:- नित्य शिव जी को घी का दीपक अर्पित कर के मधुराष्टकं का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध अष्टम व एकादश भाव के स्वामी बनकर तीसरे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स (Communication Skills) बहुत प्रभावशाली रहेगी व मीडिया, लेखन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है औए छोटी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी, भाई-बहनों के साथ व्यर्थ के विवाद से बचें, अचानक धन लाभ के योग बनते दिखते हैं व व्यापारी वर्ग को किसी नए रणनीति के तहत उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा साथ ही भाग्य का सहयोग मिलने से कोई पुराना रुका कार्य पूर्ण होने से मन में कुछ प्रसन्नता अनुभव होगी और स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा व प्रेमियों के बीच नजदीकियाँ बढ़ेंगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए बुध सातवें व दसवें भाव के स्वामी बनकर दूसरे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आपकी वाणी में मिठास और तर्क दोनों का समावेश रहेगा और धन संचय (Savings) के लिए भी यह समय उत्तम रहेगा, पारिवारिक व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, हालांकि बुध का संबंध मंगल के साथ भी रहेगा अतः कारोबार के मार्ग में थोड़ा विशेष प्रयास करना पड़ेगा साथ ही खर्चों की वृद्धि के कारण से भी थोड़ी चिंता धन संचय को लेकर मन में बन सकती है, कर्ज लेने से बचें, प्रेम जीवन में आपको पार्टनर के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है इसलिए रिश्ते में ख़ुशियाँ बनाए रखने के लिए आपसी सामंजस्य बनाकर रखना होगा, स्वास्थ्य के मामले में आपको पेट, पैरों में दर्द और दांत से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

उपाय:- विष्णु सहस्रनाम का नित्य पाठ करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए बुध षष्ठ व भाग्य भाव के स्वामी बनकर आपकी ही राशि अर्थात पहले भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आप चीजों का विश्लेषण (Analysis) बहुत गहराई से करेंगे साथ ही आपको समाज में अच्छा मान-सम्मान भी प्राप्त होगा और आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा जिससे आपको हर भाग्य का निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहेगा, कारोबार के मार्ग में आप निडरता से कार्य करेंगे साथ ही आपका प्रयास काम में परफेक्शन (perfection) लाने पर अधिक रहेगा जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सराहना भी मिलेगी और यदि आप खुद को मिलने वाले अवसरों का लाभ उठा पाने में सफल रहे तो आपको विशेष लाभ होगा, कारोबार के लिहाज से भी यह समय अच्छा रहेगा व आय में वृद्धि के माध्यम बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में भी कुछ सुधार देखने को मिलेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें व नशीले पदार्थों का विशेष त्याग करें, चर्म (skin), पेट, मुंह व जोड़ों में दर्द की शिकायत रह सकती है।

उपाय:- नित्य कृष्ण चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए बुध पंचम व अष्टम भाव के स्वामी बनकर द्वादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप खर्चों में वृद्धि व ज्ञान का विस्तार और यात्राओं के योग बनेंगे, मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) में काम करने वालों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है, बजट बनाकर चलें और आँखों का ध्यान रखें, संभव है कि आपके मन में किसी प्रकार की आंतरिक सुरक्षा को लेकर चिंता बने जिससे आपका कार्य भी प्रभावित होता दिखता है अतः अपने कार्यक्षेत्र में कार्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करें साथ ही धैर्य व संयम से काम लें, व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा व आय में वृद्धि के माध्यम बनेंगे साथ ही कार्य के सिलसिले से कोई यात्रा भी संभव रहेगी जिससे खर्चों में भी कुछ वृद्धि होगी, प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव दिखता है जिस कारण से आपकी पार्टनर के साथ बहस हो सकती है जो आपसी समझ की कमी का परिणाम होगा, पैरों में दर्द या चोट, आंखों में चोट/दर्द/ज्योति मंद पड़ना, सर दर्द आदि की समस्या थोड़ी रह सकती है।

उपाय:- नित्य गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें व कुछ देर नित्य ध्यान करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए बुध चतुर्थ व सप्तम भाव के स्वामी बनकर ग्याहरवें भाव से गोचर करेंगे फलवरूप आय के एक से अधिक स्रोत बन सकते हैं साथ ही दोस्तों और बड़े भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा एवं विभिन्न क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट्स और अवसर मिलेंगे जिससे कारोबार के क्षेत्र में उन्नति व आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नौकरी पेशा लोगों के लिए उन्नति के रास्ते खुलेंगे, भाग्य का निरंतर सहयोग पाने हेतु बड़ों का सम्मान करें, आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह समय उत्तम रहेगा और निवेश के माध्यम से लाभ होगा, प्रेमियों के लिए बुध का यह गोचर अच्छा रहेगा और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी साथ ही पार्टनर के साथ नजदीकियाँ भी बढ़ेंगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें व अधिक चिकनाई वाले व्यंजनों से थोड़ा परहेज करें।

उपाय:- विष्णु चालीसा का नित्य पाठ करें।

जय श्री राम।

Categories
Numerology

17 जनवरी को जन्मे लोगों का भविष्यफल: व्यक्तित्व, करियर और प्रेम जीवन का संपूर्ण विश्लेषण

17 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों का व्यक्तित्व बेहद रहस्यमयी, गंभीर और प्रभावशाली होता है क्योंकि एक तरफ जहाँ इनकी सूर्य राशि मकर होती है तो वहीं मूलांक (1+7= 8) होने से शनि का विशेष प्रभाव 17 जनवरी को जन्में व्यक्तियों पर रहता है यह संयोग आपको बाकियों से अलग और विशेष बनाता है।

17 जनवरी को जन्में व्यक्तियों की प्रमुख विशेषताएं

17 जनवरी को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जो कि “भाग्य का अंक” (Number of Destiny) कहा जाता है 17 जनवरी को जन्मे लोग अक्सर गलत समझे जाते हैं (Misunderstood) साथ ही ऐसे व्यक्ति कभी-कभी अपने हृदय में बहुत अकेलेपन को महसूस करते हैं, भले ही भीड़ में क्यों न खड़े हों।

17 अंक में 1 (सूर्य) और 7 (केतु) का समावेश है जो अंततः 8 (शनि) बनता है, सूर्य आत्मा है और केतु मोक्ष/वैराग्य अतः इन दोनों का मिलन व्यक्ति को भौतिक दुनिया में रहते हुए भी आध्यात्मिक गहराई देता है, चूंकि शनि ‘कर्मफल दाता’ है इसलिए 17 जनवरी को जन्मे लोगों को जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता और अपनी सफलता के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है लेकिन जब सफल होते हैं, तो वह सफलता स्थायी और विशाल होती है साथ ही ऐसे व्यक्ति धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से पहाड़ की चोटी पर पहुँचती है 17 जनवरी के लोग जन्मजात महत्वाकांक्षी होते हैं और अनुशासन एवं परंपरा का सम्मान करते हैं।

प्रमुख व्यक्तित्व विशेषताएं (Key Personality Traits)

अदम्य महत्वाकांक्षा (Ambition): ऐसे व्यक्ति छोटे सपनों से संतुष्ट नहीं होते इनका लक्ष्य हमेशा शीर्ष पर पहुँचना होता है।

गंभीरता और रिजर्व नेचर: ऐसे व्यक्ति ज्यादा बातूनी नहीं होते साथ ही अपनी योजनाएं (Plans) किसी के साथ साझा करना पसंद नहीं करते ऐसे व्यक्ति “Silent Workers” होते हैं।

विलंब से सफलता (Success after Delay): इनके जीवन का पहला भाग (लगभग 30-35 वर्ष तक) संघर्षपूर्ण हो सकता है, लेकिन जीवन का उत्तरार्ध (Second half) अत्यंत सफल, धनवान और प्रतिष्ठित होता है।

न्यायप्रिय और स्पष्टवादी: शनि के प्रभाव के कारण ये झूठ और धोखे को बर्दाश्त नहीं करते साथ ही ऐसे व्यक्ति कड़वा सच बोलने में भी संकोच नहीं करते जिस कारण कई बार इनके दुश्मन बन जाते हैं।

आर्थिक प्रबंधन (Financial Wizardry): ऐसे व्यक्ति धन संचय और निवेश में माहिर होते हैं और फिजूलखर्ची से बचते हैं साथ ही भविष्य के लिए सुरक्षा घेरा बनाकर चलते हैं।

करिअर और कार्यक्षेत्र

17 जनवरी को जन्मे लोग उन क्षेत्रों में चमकते हैं जहाँ धैर्य, अनुशासन और दूरदर्शिता की आवश्यकता होती है

लेखन और साहित्य: गहरे विचारों के कारण से ऐसे व्यक्तियों के लिए लेखन का काम अच्छा रहता है।

राजनीति और प्रशासन: सत्ता और अधिकार को संभालने की इनमें जन्मजात क्षमता होती है।

बिजनेस और रियल एस्टेट: शनि (भूमि का कारक) और अंक 8 (धन) का संयोग इन्हें निर्माण एवं बड़े व्यापार में सफल बनाता है।

अभिनय: ऐसे व्यक्ति अपनी भावनाओं को अभिनय के माध्यम से बहुत गहराई से व्यक्त कर सकते हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन

प्रेम के मामले में ऐसे व्यक्ति “Old School” की तरह होते हैं और फ्लर्ट करना पसंद नहीं करते साथ ही वफादार होते हुए भी अपनी भावनाओं को व्यक्त (Expressive) करने में कुछ संकोच अनुभव करते हैं ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी अक्सर शिकायत कर सकते है कि वे बहुत ‘रूखे’ या ‘व्यावहारिक’ (Practical) हैं और रिश्तों को जिम्मेदारी की तरह निभाते हैं लेकिन अच्छाई यह है कि धोखा कभी नहीं देते हैं, इनका दाम्पत्य जीवन अधिकांश सामान्य रहता है।

ताकत (Strengths)

​लौह संकल्प (Iron Will): इनकी सबसे बड़ी ताकत इनकी इच्छाशक्ति है एक बार जब किसी लक्ष्य को ठान लेते हैं, तो दुनिया की कोई भी ताकत, बाधा या विफलता इन्हें रोक नहीं पाती क्योंकि ऐसे व्यक्ति हार नहीं मानते और अंत तक प्रयास करते रहते हैं।

​गहन विश्लेषक (Deep Thinkers): 17 (1+7=8) का अंक इन्हें सतह के नीचे देखने की क्षमता देता है, ऐसे व्यक्ति लोगों के इरादों को जल्दी भांप लेते हैं और बेहतरीन रणनीतिकार (Strategists) साबित होते हैं।

​धैर्य और सहनशक्ति: जहाँ दूसरे लोग जल्दबाजी में हार मान लेते हैं, 17 जनवरी को जन्में लोग अंत तक डटे रहते हैं क्योंकि ये जानते हैं कि बड़ा साम्राज्य एक दिन में नहीं बनता है।

​वफादारी और जिम्मेदारी: ऐसे जिसे अपना मानते हैं (चाहे परिवार हो या संस्था), उसके प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं और संकट के समय भागते नहीं, बल्कि ढाल बनकर खड़े रहते हैं।

​संगठनात्मक कौशल (Organizational Skills): ऐसे व्यक्ति अव्यवस्था (Chaos) को पसंद नहीं करते साथ ही चीजों को व्यवस्थित करना और लंबी अवधि की योजना बनाना इनके खून में होता है।

​कमजोरियां (Weaknesses)

​निराशावाद और अकेलापन (Melancholy): शनि के प्रभाव के कारण ऐसे व्यक्ति अक्सर अवसाद (Depression) या उदासी की ओर जल्दी झुक जाते हैं इन्हें लगता है कि पूरी दुनिया इनके खिलाफ है।

​संदेह करने की आदत (Suspicious Nature): ऐसे व्यक्ति आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करते जिस कारण से इनका यह शक कभी-कभी अच्छे रिश्तों को भी खराब कर देता है।

​अति-महत्वाकांक्षा (Workaholic): सफलता पाने की धुन में ऐसे व्यक्ति अक्सर अपने स्वास्थ्य और परिवार को नजरअंदाज कर देते हैं और “आराम” को “समय की बर्बादी” मानते हैं।

​प्रतिशोध की भावना (Vindictive): यदि कोई इनके साथ बुरा करता है, तो उसे आसानी से माफ नहीं करते और लंबे समय तक मन में बात दबाकर रखते हैं साथ ही सही समय आने पर जवाब देते हैं।

​कठोर वाणी: सत्य बोलने के चक्कर में ये कई बार निष्ठुर (Ruthless) हो जाते हैं, जिससे सामने वाले की भावनाएं आहत हो सकती हैं।

17 जनवरी को जन्में व्यक्तियों के लिए ​शुभ तत्व (Lucky Elements)

​शुभ अंक (Lucky Numbers): 8, 17, 26।
शुभ दिन (Lucky Days): शनिवार, रविवार और सोमवार।
शुभ रंग (Lucky Colors): काला, गहरा नीला, जामुनी (Purple) और स्लेटी (Grey)।
शुभ रत्न (Lucky Gemstones): नीलम (Blue Sapphire), जामुनिया (Amethyst) या काला मोती (Black Pearl)।

विशेष:- कोई भी रत्न बिना कुंडली दिखाए पहनने पर नुकसान भी करता है अतः कुंडली या हाथ दिखाकर एवं उचित परामर्श लेकर ही रत्न धारण करें।

‘संघर्ष से शिखर तक’ की यात्रा

​17 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों का जीवन “कठिनाइयों से महानता की ओर” (Adverisity to Greatness) की एक उत्कृष्ट यात्रा है 17 जनवरी को जन्में व्यक्ति ‘आसान रास्ते’ के लिए नहीं, बल्कि ‘मंजिल के निर्माण’ के लिए जन्म लेते हैं और ​इनका व्यक्तित्व एक ‘नारियल’ की तरह होता है बाहर से बेहद सख्त, गंभीर और अभेद्य, लेकिन भीतर से संवेदनशील, वफादार और परोपकारी, जहाँ अंक 1 (सूर्य) इन्हें राजा जैसी महत्त्वाकांक्षा देता है और अंक 7 (केतु) इन्हें दार्शनिक गहराई देता है, वहीं इनका योग अंक 8 (शनि) इन्हें वह ‘कर्मयोगी’ बनाता है जो शून्य से शुरू करके शिखर तक पहुँचने का दम रखते है।

जय श्री राम।

Categories
Numerology

16 जनवरी जन्मदिन व्यक्तित्व: रहस्यमयी बुद्धि और महत्वाकांक्षा का अद्भुत संगम

शनि की दृढ़ता और केतु का रहस्य

16 जनवरी को जन्मे व्यक्ति पर जहाँ एक तरफ सूर्य राशि मकर होने के कारण से शनि का प्रभाव रहता है तो वहीं दूसरी तरह अंक शास्त्र के अनुसार (1+6=7) होने के कारण 7 अंक प्राप्त हुआ जिनके स्वामी केतु होने के कारण से ऐसे व्यक्ति शनि-केतु का मिश्रित स्वभाव रखते हैं जिस कारण से ऐसे व्यक्ति “व्यावहारिक रहस्यवादी” (Practical Mystics) होते हैं और इनके अंदर मकर राशि के स्वामी शनि (Saturn) की महत्वाकांक्षा और मूलांक 7 के स्वामी केतु (Ketu) की आध्यात्मिक गहराई का एक दुर्लभ संगम देखने को मिलता है साथ ही ऐसे व्यक्ति स्वतंत्र विचारक होते हैं और वह दुनिया को एक अलग नजरिए से देखते हैं और ऐसे व्यक्ति केवल हवा में बातें नहीं करते, बल्कि हर चीज की गहराई (Depth) में जाकर उसे समझते हैं।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

प्रमुख विशेषताएं (Personality Traits)

गहन विचारक और विश्लेषक (Deep Thinkers): 16 जनवरी को जन्में व्यक्ति साधारण बातचीत पसंद नहीं करते इनके दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ गहरा चल रहा होता है चाहे वह विज्ञान हो, दर्शन हो या व्यापार की रणनीति, ये ‘बाल की खाल’ निकालने में माहिर होते हैं।

अंतर्मुखी किंतु प्रभावशाली (Introverted yet Impactful): ऐसे व्यक्ति भीड़ का हिस्सा बनना पसंद नहीं करते बल्कि एकांतप्रिय (Loner) होते हैं लेकिन जब बोलते हैं, तो लोग इन्हें सुनते हैं क्योंकि इनकी वाणी में एक अजीब सा आकर्षण और गंभीरता होती है।

आध्यात्मिक और सहज ज्ञान (Intuitive Power): इनकी ‘सिक्स सेंस’ (Intuition) बहुत तेज होती है ये सामने वाले व्यक्ति की नियत को बिना कहे भांप लेते हैं अक्सर इनकी पूर्वाभास की शक्ति इन्हें मुसीबतों से बचाती है।

कला और साहित्य प्रेमी: ऐसे व्यक्ति कला में निपुण होते हैं क्योंकि केतु इन्हें कलात्मक बनाता है इनमें लेखन, संगीत या अभिनय की एक छिपी हुई प्रतिभा होती है और ऐसे व्यक्ति अपनी भावनाओं को शब्दों या कला के माध्यम से बेहतर व्यक्त कर पाते हैं।

करिअर और आर्थिक जीवन (Career & Finance)

16 जनवरी को जन्मे व्यक्ति उन क्षेत्रों में बहुत सफल होते हैं जहाँ “गहराई” और “धैर्य” की जरूरत होती है।

उपयुक्त क्षेत्र: रिसर्च (वैज्ञानिक या डेटा), जासूसी, ज्योतिष/ओकल्ट साइंस, मनोविज्ञान, लेखन, और अभिनय।

आर्थिक स्थिति: ऐसे व्यक्तियों के जीवन की शुरुआत में संघर्ष रह सकता है, लेकिन 35 वर्ष की आयु के बाद ये अपनी बौद्धिक क्षमता से अपार धन अर्जित करते हैं और ‘रिस्क’ लेने की बजाय सुरक्षित निवेश (जैसे प्रॉपर्टी या गोल्ड) पर भरोसा करते हैं।

प्रेम और संबंध (Love & Relationships)

प्रेम के मामले में इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल होता है ऐसे व्यक्ति अपने पार्टनर के प्रति बहुत वफादार होते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं का प्रदर्शन (Show-off) नहीं कर पाते हैं इन्हें एक ऐसे साथी की तलाश होती है जो इनके ‘मौन’ (Silence) को समझ सके और इन्हें थोड़ी ‘स्पेस’ दे, अक्सर ऐसे व्यक्ति भावनाओं को दिल में दबा लेते हैं, जिससे रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।

​ताकत (Strengths)

​अद्भुत अंतर्ज्ञान (Intuition): ऐसे व्यक्तियों की छठी इंद्रिय बहुत जाग्रत होती है और इनके पूर्वाभास अक्सर सच होते हैं, विश्लेषणात्मक क्षमता जटिल समस्याओं को सुलझाने में ये माहिर होते हैं।

​दृढ़ संकल्प (शनि प्रभाव): एक बार जब ये किसी लक्ष्य को निर्धारित कर लेते हैं, तो उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

​आध्यात्मिक गहराई: जीवन के गहन रहस्यों को समझने की क्षमता इनमें भरपूर होती है।

​कमजोरियां (Weaknesses)

​अति-विचार (Overthinking): ऐसे व्यक्ति अत्यधिक सोच कर अपनी सबसे बड़ी समस्या खुद पैदा करते हैं जिससे इन्हें चिंता और तनाव पैदा होता है।

​संशयवादी (Skeptical): ये आसानी से किसी बात या व्यक्ति पर विश्वास नहीं करते, जिससे कभी-कभी अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं।

​अकेलापन और अलगाव: कभी-कभी ये खुद को दुनिया से इतना काट लेते हैं कि अवसाद या अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं।

​अहंकार और जिद्द (16 का प्रभाव): कभी-कभी इनका ‘मैं’ (Ego) इनके रिश्तों या प्रगति के आड़े आ जाता है, जिसे नियंत्रित करना इनका मुख्य कार्मिक सबक है।

​प्रेम और वैवाहिक जीवन (Love and Married Life)

​प्रेम: 16 जनवरी को जन्मे लोगों का प्रेम जीवन थोड़ा जटिल हो सकता है ये बहुत जल्दी प्यार में नहीं पड़ते बल्कि एक ऐसे साथी की तलाश में रहते हैं जो न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक और बौद्धिक स्तर पर भी उनसे मेल खाता हो, ऐसे व्यक्ति छिछले रिश्तों में विश्वास नहीं करते और जब ये प्रेम करते हैं, तो गहराई से और वफादारी से करते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं का प्रदर्शन करने में संकोची होते हैं।

​वैवाहिक जीवन: इनका वैवाहिक जीवन सफल होता है यदि इनका साथी इनकी “एकांत की आवश्यकता” को समझे लेकिन यदि साथी उन पर हर समय भावनात्मक रूप से उपलब्ध रहने का दबाव डालेगा, तो रिश्ते में दरार आ सकती है क्योंकि इन्हें एक ऐसा साथी चाहिए जो इन्हें ‘स्पेस’ दे और इनकी बौद्धिक गहराई का सम्मान करे, मूलांक 1, 2, या अन्य 7 वाले लोग इनके अच्छे साथी बन सकते है।

16 जनवरी को जन्में व्यक्तियों के लिए ​शुभ तत्व (Auspicious Elements)

​शुभ अंक (Lucky Numbers): 7, 2, और 16।
​शुभ दिन (Lucky Days): सोमवार, शनिवार।
​शुभ रंग (Lucky Colors): हल्का नीला, सफेद, ग्रे (स्लेटी), और कभी-कभी समुद्री हरा।
​शुभ रत्न (Lucky Gemstone): लहसुनिया (Cat’s Eye)।

विशेष:- कोई भी रत्न बिना कुंडली दिखाए पहनने पर नुकसान भी करता है अतः कुंडली या हाथ दिखाकर एवं उचित परामर्श लेकर ही रत्न धारण करें।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

​16 जनवरी को जन्मे व्यक्ति एक रहस्यमय पहेली की तरह होते हैं जिन्हें सुलझाना आसान नहीं है। वे एक “पुरानी आत्मा” (Old Soul) हैं जो इस जीवन में ज्ञान प्राप्त करने और पिछले कर्मों को संतुलित करने के लिए आए हैं इनका जीवन आसान नहीं हो सकता है, क्योंकि संख्या 16 चुनौतियां लाती है, लेकिन यही चुनौतियां उन्हें साधारण मनुष्य से एक असाधारण ज्ञानी में बदल देती हैं, यदि 16 जनवरी को जन्में व्यक्ति अपने अति-विचार और अलगाव की प्रवृत्ति पर काबू पा लें और अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें, तो समाज के लिए पथ-प्रदर्शक बन सकते हैं।

जय श्री राम।

Categories
Numerology

15 जनवरी को जन्मे लोगों का व्यक्तित्व: जानें स्वभाव, करियर और लव लाइफ | Birthday Horoscope

शुक्र और शनि का अद्भुत संगम

15 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों की सूर्य राशि मकर होने के कारण से जहाँ एक तरफ शनि का प्रभाव आप पर बना रहता है तो वहीं अंक शास्त्र के अनुसार 15 तारीख का जोड़ (1+5 = 6) होता है जिनके स्वामी शुक्र होते हैं जिस कारण से 15 जनवरी को जन्में व्यक्ति विलासिता (Luxury) और अनुशासन (Discipline) का एक बेहतरीन मिश्रण होते हैं साथ ही शुक्र और शनि मित्र ग्रह माने जाते हैं इसलिए, इस दिन जन्में लोगों में शुक्र की ‘कलात्मकता’ और शनि की ‘व्यावहारिकता’ का अद्भुत संतुलन देखने को मिलता है।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates 

15 जनवरी को जन्मे लोगों की प्रमुख विशेषताएं (Personality Traits)

चुंबकीय व्यक्तित्व (Magnetic Personality): शुक्र (Venus) के प्रभाव के कारण ऐसे व्यक्ति स्वभाव से बहुत आकर्षक होते हैं जिस कारण से लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते है साथ ही आपकी वाणी में मिठास और चेहरे पर एक अलग तेज होता है जिस कारण से आप भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होते हैं।

जिम्मेदार और मेहनती (Responsible & Hardworking): मकर राशि (शनि) का प्रभाव आपको जीवन के प्रति गंभीर बनाता है आप हवा में बातें करना पसंद नहीं करते और आप जो भी ठान लेते हैं उसे कड़ी मेहनत से पूरा करके ही दम लेते हैं और परिवार एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं।

विलासिता प्रेमी (Lover of Luxury): 15 जनवरी को जन्में व्यक्तियों को शुक्र सुख-सुविधाओं का प्रेमी बनाता है जिस कारण से आपको अच्छे कपड़े पहनना, महंगा परफ्यूम लगाना और आलीशान घर में रहना पसंद होता है लेकिन अच्छी बात यह है कि आप इन चीजों को अपनी मेहनत (शनि) से हासिल करते हैं, न कि किसी और के भरोसे और कला और संगीत में रुचि आप में जन्म से ही रचनात्मकता होती है चाहे आप किसी भी क्षेत्र में काम करें लेकिन आपके अंदर एक कलाकार छिपा होता है संगीत, पेंटिंग, कुकिंग या सजावट में आपकी विशेष रुचि हो सकती है।

जिद्दी स्वभाव (Stubborn Nature): कभी-कभी शनि का प्रभाव आपको जिद्दी बनाता है जिस कारण से यदि आपको लगता है कि आप सही हैं तो आप किसी की नहीं सुनते, यह जिद्द सफलता के लिए अच्छी है लेकिन रिश्तों में कभी-कभी तनाव पैदा कर सकती है।

करिअर और आर्थिक स्थिति (Career & Financial Status)

रचनात्मक क्षेत्र: फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डेकोरेशन, एक्टिंग, मॉडलिंग या मीडिया।

शनि प्रधान क्षेत्र: रियल एस्टेट, निर्माण (Construction), कानून (Law), या सरकारी नौकरी।
व्यवसाय: लक्जरी आइटम्स (ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स) का बिजनेस।

आर्थिक स्थिति: शुरुआती जीवन में संघर्ष हो सकता है, लेकिन 30 वर्ष की आयु के बाद आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत हो जाती है साथ ही आप धन संचय करने में माहिर होते हैं।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates 

प्रेम और वैवाहिक जीवन (Love & Relationships)

प्रेम: प्रेम के मामले में आप बहुत ही रोमांटिक और वफादार होते हैं आप जिसे प्यार करते हैं, उसके लिए पूरी दुनिया से लड़ सकते हैं साथ ही आपको अपने साथी को खुश रखने के लिए महंगे उपहार देना पसंद हैं।

विवाह: आप एक समर्पित पति/पत्नी साबित होते हैं औरआपका पारिवारिक जीवन सुखद रहता है, क्योंकि आप घर की जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हैं।
शुभ राशियां: वृषभ, कन्या और मकर।

15 जनवरी को जन्में व्यक्तियों के लिए शुभ तत्व (Lucky Elements)

शुभ रंग (Lucky Color): सफेद, हल्का नीला और रॉयल ब्लू।
शुभ दिन (Lucky Day): शुक्रवार और शनिवार।
शुभ अंक (Lucky Number): 6, 15, 24।
शुभ रत्न (Lucky Stone): हीरा (Diamond) या ओपल (Opal)।

विशेष:- कोई भी रत्न बिना कुंडली दिखाए पहनने पर नुकसान भी करता है अतः कुंडली या हाथ दिखाकर एवं उचित परामर्श लेकर ही रत्न धारण करें।

15 जनवरी को जन्में व्यक्ति “सफलता के लिए बने” (Born to Succeed) होते हैं जहाँ शुक्र आपको सपने दिखाता है तो वहीं शनि उन सपनों को पूरा करने की ताकत देता है, यदि आप अपने जिद्दी स्वभाव पर थोड़ा नियंत्रण रखें तो आप जीवन में अपार सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

जय श्री राम।

Categories
Prediction

मंगल का मकर राशि में महा-गोचर | अपनी उच्च राशि में मंगल जानें, किसे मिलेगा जबरदस्त लाभ

भूमि पुत्र मंगल, लोहितांग के नाम से भी जाने जाते हैं शिव जी के पसीने से उत्पन्न हुए थे और देवी पृथ्वी के आग्रह करने पर शिव जी ने उन्हें सौंपा था, मंगल ग्रह को नव ग्रहों में सेनापति के नाम से जाना जाता है जो कि शक्ति, पराक्रम व ऊर्जा के ग्रह हैं इनका वर्ण रक्त अर्थात लाल है यदि मंगल किसी व्यक्ति की कुंडली में द्वितीय, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम व द्वादश भाव में हो तो कुज योग जिसे हम सभी मंगल दोष के नाम से जानते हैं बनता है जो कि दामपत्य जीवन के लिए शुभ नही माना जाता है किंतु यदि यही मंगल राजयोगकारक हो जाए तो अनेक प्रकार शुभ प्रभावी हो जाता है, मेष व वृश्चिक मंगल की स्वराशि है अर्थात मेष व वृश्चिक राशि का स्वामित्व मंगल ग्रह के पास है, मंगल ग्रह मकर राशि में उच्च के तो कर्क राशि में नीच के हो जाते हैं “ऋषिकेश पंचांग (काशी)” के अनुसार मंगल ग्रह 15 जनवरी 2026 गुरुवार को दिन 12 बजकर 45 मिनट पर अपनी उच्च राशि मकर जो कि शनि के स्वामित्व वाली राशि है में प्रवेश करेंगे और इस गोचरकाल में बुध, सूर्य व शुक्र के साथ संबंध बनाएंगे तो चलिए जानते हैं मंगल के मकर राशि से गोचर के दौरान विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल पहले (लग्न) और आठवें भाव के स्वामी बनकर दसवें भाव से गोचर करेंगे दसवां भाव कर्म भाव होता है जिससे करिअर, समाज में मान-प्रतिष्ठा, पिता का होता है हालांकि यह भाव स्वास्थ्य और जीवन में आने वाली अचानक बाधाओं को भी दर्शाता है और दसवें भाव में मंगल दिग्बल भी प्राप्त करते है।

करिअर: नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा और आपको आपकी मेहनत का फल भी मिलेगा तथा उन्नति के नए अवसर भी प्राप्त होंगे, जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छे अवसर मिलेंगे विशेष रूप से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय शुभ समाचार ला सकता है और काम के सिलसिले से आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी।

व्यापार: व्यापारियों के लिए यह समय मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा कभी आपको अच्छा मुनाफा होगा तो कभी स्थिति सामान्य रहेगी, बाज़ार में आपके प्रतिद्वंद्वी (Competitors) आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना शुभ रहेगा और सफलता पाने के लिए आपको अपनी पुरानी बिजनेस रणनीतियों में बदलाव करना होगा तभी आप बड़ी उन्नति प्राप्त करने में सफल होंगे।

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति के लिहाज से भी यह समय कमाई के लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपके खर्चे भी बढ़ेंगे और शेयर बाजार, लॉटरी आदि से लाभ की संभावना बन सकती है या अचानक धन लाभ प्राप्ति का कोई माध्यम बन सकता है जिसकी सहायता से आप अपनी पुरानी जरूरतों को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे।

प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा रहेगा आपके और आपके साथी के बीच का रिश्ता और मजबूत होता दिखता है साथ ही आप अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह वफादार रहेंगे जिससे उनका भरोसा आप पर बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत होगा।

स्वास्थ्य: सेहत के नज़रिए से कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी लेकिन काम के अधिक बोझ के कारण आपको सिरदर्द या मानसिक थकान जैसी छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ भौमाय नमः” मंत्र का 27 बार जाप करें।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल सातवें और बारहवें भाव के स्वामी बनकर नौवें भाव (भाग्य स्थान) से गोचर करेंगे नौवां भाव धर्म, लंबी यात्रा और भाग्य का होता है।

करिअर: नौकरी करने वालों के लिए यह समय बदलाव का है क्योंकि बाहरवें के मालिक का भाग्य स्थान से गोचर परिवर्तन का सूचक होता है आप अपनी पुरानी नौकरी छोड़कर किसी नई और बेहतर जगह ज्वाइन कर सकते हैं क्या कुछ नौकरी परिवर्तन से जुड़ी योजना बना सकते हैं लेकिन अगर आप प्रमोशन (पदोन्नति) की उम्मीद कर रहे हैं तो संभव है कि अभी थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है।

व्यापार: व्यापारियों के लिए यह समय थोड़ा नाजुक हो सकता है जिस कारण से उम्मीद के मुताबिक मुनाफा होने की संभावना कम रहेगी तथा बिजनेस पार्टनर के साथ अनबन होने से व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है इसलिए शांति व धैर्य से काम लें।

प्रेम जीवन: घर के बड़ों और जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है और आपके अत्यधिक स्वाभिमान के कारण से घरेलू वातावरण में तनावपूर्ण स्थिति सी बन सकती है।

स्वास्थ्य: आपको अपनी सेहत से ज्यादा अपने जीवनसाथी (पार्टनर) की सेहत की चिंता रहेगी और उनकी बीमारी पर आपका पैसा खर्च हो सकता है, जिससे आप तनाव (Stress) में आ सकते हैं अतः मन की शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” मंत्र का 42 बार जाप करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लिए मंगल छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी बनकर आठवें भाव से गोचर करेंगे आठवां भाव अचानक होने वाली घटनाओं, आयु-मृत्यु और रुकावटों का होता है।

करिअर: कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की की रफ़्तार थोड़ी धीमी हो सकती है जिस कारण से आपको मेहनत का उतना फल नहीं मिल पाएगा और नौकरी बदलने या नई नौकरी खोजने में भी अड़चनें आ सकती हैं, हालांकि विदेश या बाहरी स्थान से जुड़े काम या विदेश में नौकरी के अवसर आपको मिल सकते हैं।

व्यापार: व्यापारियों को इस समय थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए विशेष कोई भी नई डील करते समय सतर्क रहें क्योंकि उससे उम्मीद के मुताबिक फायदा होने की संभावना थोड़ी कम ही दिखती है, आपके विरोधी (Competitors) इस समय आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं।

आर्थिक स्थिति: भाग्य का साथ कम मिलने की वजह से आय-व्यय के बीच संतुलन बैठाने में थोड़ी परेशानी अनुभव हो सकती है साथ ही अचानक खर्च वृद्धि के कारण से मन में कुछ चिंता भी अनुभव हो सकती है।

प्रेम जीवन: रिश्तों के मामले में, आपसी समझ (Understanding) की कमी देखने को मिल सकती है, जीवनसाथी या करीबी लोगों के साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत आएगी जिससे रिश्ते की डोर थोड़ी कमजोर हो सकती है।

स्वास्थ्य: कोई बड़ी बीमारी तो नहीं होती दिखती लेकिन छोटी-मोटी समस्याएं जैसे सिरदर्द, आंखों में जलन या बदन दर्द आपको परेशान कर सकता है।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 21 बार जाप करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए मंगल पांचवें और दसवें भाव (केंद्र और त्रिकोण) का स्वामी बनकर राजयोग कारक ग्रह बन जाते हैं तथा आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे सातवां भाव विवाह और साझेदारी (Partnership) का होता है।

करिअर: नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे साथ ही बॉस और सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे, जिससे आपको प्रमोशन (पदोन्नति) मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी तथा विदेश से भी काम के अवसर आ सकता है।

व्यापार: बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा और कुछ नई योजनाओं का मन में आगमन होगा जिनसे आपको लाभ भी होगा साथ ही आप अपने सिद्धांतों पर चलकर व्यापार करेंगे जिससे आपके विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे।

आर्थिक स्थिति: इस समय आपको अच्छा धन लाभ होने की संभावना दिखती है लेकिन इसके साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे मतलब जितना पैसा आएगा उतना ही खर्च भी हो सकता है।

प्रेम जीवन: दांपत्य जीवन के लिए यह समय अच्छा रहेगा जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और घर में कोई मांगलिक कार्य (शादी, पूजा, उत्सव) हो सकता है या उसकी कोई नींव पड़ सकती है।

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखती लेकिन आपके अंदर ऊर्जा और उत्साह की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है और सुस्ती छाई रह सकती है।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ राहवे नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लिए मंगल चौथे और नौवें भाव (केंद्र और त्रिकोण) का स्वामी बनकर राजयोग कारक ग्रह बन जाते हैं तथा आपकी राशि से छठे भाव से गोचर करेंगे छठा भाव रोग, ऋण और शत्रु का होता है लेकिन यहां मंगल शत्रुओं का नाश करता है और शत्रुहंता योग बनाता है।

करिअर: नौकरी पेशा लोगों के लिए यह गोचर अच्छा है आपको नई और बेहतरीन नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं, जो लोग विदेश जाकर काम करना चाहते हैं उनका सपना पूरा हो सकता है साथ ही कार्यस्थल पर आपका प्रभाव भी बढ़ेगा।

व्यापार: खुद का बिजनेस करने वालों को उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे और आप अपने प्रतिस्पर्धियों को पछाड़कर आगे निकल जाएंगे साथ ही जो लोग आउटसोर्सिंग (Outsourcing) का काम करते हैं उन्हें जबरदस्त धन लाभ होगा।

आर्थिक स्थिति: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप न केवल अच्छा पैसा कमाएंगे बल्कि उसे भविष्य के लिए बचा भी पाने में सफल रहेंगे।

प्रेम जीवन: जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा और आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा, परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से यह समय अच्छा आप खुद को ऊर्जावान (Energetic) और जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे, खान-पान का ध्यान रखें।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ भास्कराय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए मंगल तीसरे और आठवें भाव के स्वामी बनकर पांचवें भाव से गोचर करेंगे पांचवां भाव संतान, बुद्धि और प्रेम का होता है।

करिअर: कार्यस्थल पर माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है और आपको ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जो आपको पसंद न हों, कुछ लोगों को नौकरी छूटने का डर सता सकता है या ऑफिस में आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है।

व्यापार: व्यापारियों के लिए यह समय अधिक शुभ नहीं है किसी प्रकार का नुकसान होने की आशंका है और कंपीटीटर्स (प्रतियोगियों) से आपको कड़ी चुनौती मिलेगी, इस समय व्यापार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला थोड़ा सोच-विचार कर लें।

आर्थिक स्थिति: खर्चे बढ़ सकते हैं और किसी पुरानी जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है जिससे आप पर कर्ज भी थोड़ा हो सकता है।

प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ दूरियां आ सकती हैं एक-दूसरे के साथ नजदीकी बनाए रखने में आपको कठिनाई महसूस होगी,हालांकि विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा व नजदीकियाँ बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच (Digestion issues) और रात को नींद न आने की समस्या हो सकती है साथ ही आंखों में जलन की शिकायत भी हो सकती है।

उपाय: कोई 1 मंगलवार केसर के दूध से भगवान रूद्र (शिव जी) का रुद्राभिषेक करवाएं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लिए मंगल दूसरे और सातवें भाव के स्वामी बनकर चौथे भाव में गोचर करेंगे चौथा भाव सुख, माता और घर का होता है।

आर्थिक स्थिति: कमाई के लिहाज से यह समय औसत (Average) रहेगा पैसा आएगा, लेकिन एक के बाद एक खर्चे भी सामने खड़े रहेंगे, जिससे बचत करना थोड़ा मुश्किल रह सकता है।

करिअर: प्रोफेशनल लाइफ सामान्य रहेगी और आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा, प्रमोशन के योग बन रहे हैं साथ ही आपकी काम करने की क्षमता में भी सुधार होगा।

व्यापार: व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफा होगा आप अपनी होशियारी और बुद्धिमानी से काम लेंगे साथ ही किसी नए व्यापार की शुरुआत करने का विचार भी मन में आ सकता है।

प्रेम जीवन: घर-परिवार में या लव लाइफ में थोड़ी अशांति रह सकती हैआपसी समझ की कमी के कारण जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मधुर बनाए रखने में मुश्किल आ सकती है।

स्वास्थ्य: सेहत थोड़ी नरम रह सकती है शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होगी, दांतों में दर्द या आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल लग्न (पहले) और छठे भाव के स्वामी बनकर तीसरे भाव से गोचर क्रेमगे तीसरा भाव पराक्रम और साहस का होता है।

करिअर: नौकरी में आगे बढ़ने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है खास तौर पर जो लोग सरकारी नौकरी या पब्लिक सेक्टर में हैं उनके लिए यह समय बहुत शुभ है, प्रमोशन और एक्स्ट्रा इनकम (Incentive) मिलने की पूरी संभावना है।

व्यापार: व्यापारियों को इस दौरान अच्छा खासा मुनाफा होगा साथ ही आपकी सर्विस और काम करने के तरीके से आपके क्लाइंट बहुत खुश होंगे और आप अपनी काबिलियत के दम पर एक से ज्यादा काम या व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

आर्थिक स्थिति: धन कमाने और उसे बचाने दोनों के लिए यह समय अनुकूल है आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

प्रेम जीवन: लव लाइफ अच्छी रहेगी आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे का हर मोड़ पर साथ देंगे और रिश्ता मजबूत होगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय बढ़िया रहेगा आप खुद को बहुत एक्टिव और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए मंगल पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी बनकर दूसरे भाव से गोचर करेंगे दूसरा भाव धन और वाणी का होता है।

करिअर: करियर के लिहाज से समय अच्छा है आपको प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन इसमें थोड़ी देरी भी संभव है, आपको साइट पर जाकर या ऑफिस के काम से कहीं बाहर जाकर काम करने (Onsite opportunity) का मौका मिल सकता है।

व्यापार: व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा और भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा जिससे व्यापार में उन्नति होगी और कई नए अवसर प्राप्त होंगे।

आर्थिक स्थिति: पैसे कमाने के लिए यह समय बहुत अच्छा है आप न केवल अच्छा पैसा कमाएंगे बल्कि बचत भी कर पाएंगे, जो लोग विदेश में नौकरी कर रहे हैं उन पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा रहेगी।

प्रेम जीवन: जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बहुत मधुर रहेगा और आप दोनों एक-दूसरे की बातों को अच्छे से समझेंगे, जिससे रिश्तों में खुशियां बनी रहेंगी।

स्वास्थ्य: कुल मिलाकर सेहत ठीक रहेगी लेकिन परिवार के किसी सदस्य या खुद की सेहत पर अचानक चिंता थोड़ी अनुभव हो सकती है।

उपाय: गुरुवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए मंगल चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी बनकर लग्न (पहले) भाव से गोचर करेंगे प्रथम भाव देह अर्थात शरीर, मस्तिष्क का होता है।

करिअर: करिअर में स्थिति सामान्य रहेगी हो सकता है आप अपनी प्रतिभा पूरी तरह न दिखा पाएं, बॉस या सीनियर अधिकारियों से आपको वो तारीफ नहीं मिलेगी जिसकी आप उम्मीद कर रहे थे।

व्यापार: व्यापारियों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है जिस कारण से कभी लाभ तो कभी हानि संभव रहेगी तथा इस उतार-चढ़ाव के कारण व्यापार को संभालना थोड़ा मुश्किल लग सकता है।

आर्थिक स्थिति: खर्चे बढ़ने के कारण आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ सकता है, परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में काफी पैसा खर्च होगा।

प्रेम जीवन: जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है अहंकार (Ego) के कारण बेवजह की बहस हो सकती है इसलिए वाणी पर संयम रखें।

स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखें पैरों में दर्द या आंखों में जलन की समस्या आपको परेशान कर सकती है।

उपाय: शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए मंगल तीसरे और दसवें भाव के स्वामी बनकर बारहवें भाव से गोचर करेंगे, बारहवां भाव खर्च और विदेश का होता है।

करिअर: नौकरी में आपको वो लाभ नहीं मिल पाएगा जिसकी आपने उम्मीद की थी, काम का दबाव और तनाव रह सकता है।

व्यापार: बिजनेस करने वालों को सावधानी बरतनी होगी गलत रणनीतियों या फैसलों के कारण थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आर्थिक स्थिति: यह समय आर्थिक रूप से थोड़ा कठिन हो सकता है खर्चे अचानक बढ़ने के कारण से आय-व्यय संतुलन बैठाने में दिक्कत अनुभव हो सकती है।

प्रेम जीवन: किसी गलतफहमी की वजह से पार्टनर की नज़रों में आपकी छवि खराब हो सकती है अतः रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में समय उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, पैरों में दर्द या नींद न आने की समस्या हो सकती है।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 21 बार जाप करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए मंगल दूसरे और नौवें भाव के स्वामी बनकर ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे ग्यारहवां भाव लाभ और इच्छा पूर्ति का होता है।

करिअर: नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है प्रमोशन और सैलरी बढ़ने (Increment) के योग हैं और काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल रहेंगी, आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा।

व्यापार: व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा आप जबरदस्त मुनाफा कमाएंगे और अपने विरोधियों (Competitors) पर भारी पड़ेंगे।

आर्थिक स्थिति: धन की कोई कमी नहीं रहेगी और कमाई के नए जरिए बनेंगे साथ आप कुकब पैसा जोड़ (Save) पाएंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

प्रेम जीवन: लव लाइफ अच्छी रहेगी पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और गहरा और मजबूत होगा साथ ही आप एक-दूसरे के साथ खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में भी यह समय अच्छा है आप एकदम फिट, तंदुरुस्त और जोश से भरे रहेंगे।

उपाय: मंगलवार के दिन दुर्गा जी को किशमिश का भोग व घी का दीपक अर्पित कर के दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

जय श्री राम।

Categories
Prediction

मकर संक्रांति 2026: सूर्य का मकर राशि से गोचर, बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

प्रकाश और अनुशासन का पर्व मकर संक्रांति

वैदिक ज्योतिष में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को ‘मकर संक्रांति’ कहा जाता है इसी समय से सूर्य की “उत्तरायण” (उत्तर दिशा की ओर) यात्रा आरंभ हो जाती है, “ऋषिकेश पंचांग (काशी)” अनुसार 14 जनवरी 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य, अपने पुत्र और कर्मफल दाता शनि की राशि ‘मकर’ में रात्रि 09 बजकर 39 मिनट पर प्रवेश करेंगे अग्नि तत्व (सूर्य) का पृथ्वी तत्व (मकर) में प्रवेश है, जो जीवन में स्थिरता, अनुशासन और मान-सम्मान में वृद्धि का कारक बनेगा तो चलिए जानते हैं सूर्य के मकर राशि से गोचर के दौरान विभिन्न राशियों में पड़ने वाले प्रभाव।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य पांचवें भाव (शिक्षा, संतान और प्रेम) के स्वामी बनकर दसवें भाव (कर्म और करियर) में प्रवेश करेंगे, सूर्य का दशम भाव में आना बहुत शुभ माना जाता है, इसका सीधा अर्थ है कि यह गोचर आपकी संतान की तरक्की के लिए बहुत शुभ रहेगा क्योंकि केंद्र का त्रिकोण से संबंध भी रहेगा यदि आप माता-पिता हैं, तो बच्चों की उपलब्धियों से आपका मन प्रसन्न रहेगा, हालांकि संतान के स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव सा या उनके स्वभाव में क्रोध की अधिकता देखने को मिल सकती है।

करिअर के लिहाज़ से यह समय अच्छा रह सकता है आप अपने कार्यक्षेत्र में जितनी मेहनत करेंगे, आपको उसका पूरा फल मिलेगा और आपके काम की सराहना भी होगी साथ ही पदोन्नति (प्रमोशन) के भी योग बन रहे हैं, यदि आप व्यापारी हैं तो यह समय अपने व्यापार को विस्तार देने का है बाज़ार में आप एक मज़बूत प्रतिस्पर्धी के रूप में उभरेंगे, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा।

निजी जीवन की बात करें तो, आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ही सुखद और यादगार समय बिताएंगे और आपसी समझ बढ़ने से आपका रिश्ता भावनात्मक रूप से और भी गहरा और मज़बूत होगा हालांकि सुख स्थान पर कर्क राशि होने से गृहस्थ सुख एवं घरेलू वातावरण में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक रहेगा, स्वास्थ्य के नज़रिए से आप खुद को बहुत ऊर्जावान और जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे जिससे आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति बेहतर रहेगी।

उपाय: कोई 1 रविवार सूर्य देव की प्रसन्नता के लिए यज्ञ करवाएं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य चौथे भाव (सुख और माता) के स्वामी बनकर नौवें भाव (भाग्य और धर्म) में गोचर करेंगे नौवें भाव में सूर्य का गोचर कभी-कभी पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद पैदा करा सकता है अतः बड़ों के साथ बातचीत करते समय संयम बरतें ताकि रिश्ते खराब न हों और बड़ों के मान के साथ रिश्ते की गरिमा भी बनी रहे।

करिअर के क्षेत्र में आपको थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और हो सकता है कि आप कड़ी मेहनत करें लेकिन उसका परिणाम मिलने में देरी हो, जिससे आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं, आर्थिक रूप से यह समय थोड़ा संभलकर चलने का है अचानक से कुछ खर्चे आ सकते हैं या धन हानि हो सकती है जिससे आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, व्यापारियों को अपने कंपटीटर्स (प्रतिद्वंदियों) से कड़ी चुनौती मिल सकती है जिससे थोड़ी निराशा हो सकती है धैर्य व संयम से काम लीजिए।

प्रेम संबंधों में अहंकार या ईगो के कारण दूरियाँ आ सकती हैं, आपका कोई शब्द साथी को बुरा लग सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें, सेहत के लिहाज से पैरों में जकड़न या दर्द की शिकायत हो सकती है।

उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी को खीर का भोग अर्पित करिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव (साहस और पराक्रम) के स्वामी बनकर आठवें भाव (अचानक होने वाली घटनाएं और आयु) में गोचर करेंगे आठवें भाव में सूर्य का जाना थोड़ा संघर्षपूर्ण माना जाता है इस दौरान आपके कार्यों की गति धीमी हो सकती है और आपको महसूस होगा कि खुशियां आपसे थोड़ी दूर हैं साथ ही आपको बेवजह की परेशानियों या मानसिक चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है।

करिअर में आपको सफलता पाने के लिए सामान्य से थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, कार्यस्थल पर काम का दबाव (वर्क लोड) बढ़ सकता है जिससे आप थकान महसूस करेंगे और व्यापारियों के लिए भी यह समय बहुत अनुकूल नहीं है आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है और बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्तों में खटास आने की भी संभावना है, आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव बना रहेगा इसलिए निवेश करते समय बहुत सावधानी बरतें अन्यथा धन हानि हो सकती है।

पारिवारिक और निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है और रिश्तों में मिठास की कमी के कारण घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, स्वास्थ्य के लिहाज़ से पेट से जुड़ी समस्या के साथ आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है और ऊर्जा का स्तर गिरा हुआ महसूस होगा, जिससे तनाव बढ़ सकता है।

उपाय: बुधवार के दिन बुध ग्रह की शांति के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य दूसरे भाव (धन और परिवार) के स्वामी बनकर सातवें भाव (विवाह और साझेदारी) में गोचर करेंगे, चूँकि दूसरा भाव परिवार का होता है इसलिए इस गोचर के दौरान आपका पूरा ध्यान अपने परिवार की जरूरतों और उनकी प्रगति पर रहेगा और आप परिवार को प्राथमिकता देंगे।

कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है क्योंकि आपके सीनियर अधिकारियों या बॉस के साथ मतभेद होने की आशंका बनती दिखती है और काम का बोझ भी आप पर अधिक रहेगा जिससे मानसिक शांति भंग थोड़ी हो सकती है, पैसों के मामले में यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है खर्चों की अधिकता के कारण पैसा बचाना थोड़ा मुश्किल होगा और धन हानि के योग भी कुछ बन रहे हैं, व्यापार में अगर सही रणनीति (मैनेजमेंट) नहीं बनाई गई तो अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा।

प्रेम जीवन या दांपत्य जीवन में अहंकार के टकराव (Ego clash) के कारण दूरियां आ सकती हैं आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की बात सुनें, स्वास्थ्य के लिहाज से आपको अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है और उनकी चिकित्सा पर धन खर्च करना पड़ सकता है।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” मंत्र का 41 बार श्रद्धापूर्वक जप करें।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए सूर्य आपके लग्नेश (राशि स्वामी) बनकर छठे भाव (शत्रु और रोग) में गोचर करेंगे छठा भाव संघर्ष का होता है लेकिन लग्नेश का यहाँ आना शत्रु हंता योग बनाता है अतः आप थोड़े से प्रयास से ही बड़ी सफलता प्राप्त कर लेंगे और आपके विरोधी/शत्रु परास्त होंगे।

करिअर के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता हैं, आपके अंदर सेवा भाव बढ़ेगा और आप अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे तथा वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत और लगन को नोटिस करेंगे जिससे आपको खूब मान-सम्मान और प्रशंसा मिलेगी, व्यापारियों के लिए यह समय बहुत लाभदायक सिद्ध होगा और आय में वृद्धि के योग बनेंगे साथ ही अपने जीवन को सुख-सुविधाओं से भरने में आप सक्षम रहेंगे, व्यापार विस्तार के नए मौके मिलेंगे तथा आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से अधिक मज़बूत होगी और धन लाभ के प्रबल योग बने रहेंगे।

निजी जीवन में आप अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत वफादार और ईमानदार रहेंगे जिससे रिश्ता गहरा होगा, स्वास्थ्य के नज़रिए से आप पूरी तरह फिट रहेंगे और आपका साहस तथा आत्मविश्वास ही आपकी अच्छी सेहत का राज़ होगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य के ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए सूर्य बारहवें भाव (व्यय और विदेश) के स्वामी बनकर पांचवें भाव (बुद्धि और संतान) से गोचर करेंगे यह समय आपका पूरा फोकस अपने लक्ष्यों को हासिल करने और लाइफ को एन्जॉय करने पर रहेगा तथा आपकी रूचि शेयर बाज़ार, ट्रेडिंग या सट्टेबाजी जैसे कार्यों में बढ़ सकती है हालांकि, संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर मन में थोड़ी चिंता रह सकती है।

करिअर की दृष्टि से यह समय थोड़ा धीमा रह सकता है और हो सकता है कि आपको अपनी मेहनत के अनुसार प्रगति न मिले जिससे मन में असंतोष का भाव आ सकता है, कई लोग बेहतर अवसरों की तलाश में नौकरी बदलने का विचार भी कर सकते हैं, व्यापारियों को इस दौरान बहुत सतर्क रहना चाहिए क्योंकि मुनाफे की जगह नुकसान होने की आशंका अधिक है।

लव लाइफ में विश्वास की कमी देखने को मिल सकती है और पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं जिससे रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं, स्वास्थ्य को लेकर आप अपनी संतान की सेहत के प्रति थोड़ा चिंतित रह सकते हैं इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें।

उपाय: मंगलवार के दिन माँ दुर्गा की प्रसन्नता के लिए यज्ञ या हवन करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सूर्य ग्यारहवें भाव (लाभ और आय) के स्वामी बनकर चौथे भाव (सुख, वाहन और माता) से गोचर करेंगे यह एक बहुत ही शुभ स्थिति है इस दौरान आपके घर में सुख-सुविधाओं की चीजें बढ़ेंगी और अगर आप कोई प्रॉपर्टी या जमीन खरीदने का सोच रहे हैं तो उसमें लाभ मिलने के पूरे योग हैं।

करिअर के लिहाज से समय अच्छा है आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहा जाएगा साथ ही पदोन्नति (प्रमोशन) मिलने की भी संभावना रहेगी, व्यापारियों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहेगा और ये वृद्धि के माध्यम बनेंगे लेकिन साथ ही घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च भी बढ़ सकता है इसलिए संतुलन बनाकर चलें।

निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे लेकिन कभी-कभी एक-दूसरे को समझने में थोड़ी चूक हो सकती है, स्वास्थ्य के लिहाज़ से आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन माता जी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है और उस पर धन खर्च भी हो सकता है।

उपाय: प्रतिदिन ‘ललिता सहस्रनाम’ का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए सूर्य दसवें भाव (कर्म) के स्वामी बनकर तीसरे भाव (साहस, भाई-बहन और यात्रा) में प्रवेश करेंगे दसवें भाव के स्वामी का तीसरे भाव में जाना यह दर्शाता है कि आप अपने व्यक्तिगत विकास और कार्यों को पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे।

करिअर के किहज से समय अच्छा रहेगा और कार्य के सिलसिले से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं तथा आपका ध्यान भी ट्रैवलिंग पर ही अधिक रह सकता है, नौकरी में बदलाव या नए अवसर मिलने के संकेत हैं, व्यापार में आप नए और क्रिएटिव आइडियाज के साथ आगे बढ़ेंगे जिसका आपको भविष्य में बहुत फायदा मिलेगा, आर्थिक स्थिति के लिए यह समय अच्छा रहेगा जिस कारण आप न केवल अच्छा पैसा कम सकते हैं बल्कि बचत करने में भी सफल रह सकते हैं।

निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका व्यवहार बहुत स्नेहपूर्ण रहेगा और आपसी तालमेल अच्छा होने के कारण घर में खुशियों का माहौल रहेगा, स्वास्थ्य के मामले में आप फिट और तंदुरुस्त रहेंगे, कोई पुरानी बीमारी भी इस समय आपको थोड़ा परेशान कर सकती है।

उपाय: नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य नौवें भाव (भाग्य) के स्वामी बनकर दूसरे भाव (धन और वाणी) में गोचर करेंगे भाग्य के स्वामी का धन भाव में जाना “धन योग” बनाता है अतः पिता का सहयोग मिलेगा और भाग्य का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।

करिअर के क्षेत्र आपकी निष्ठा और मेहनत को देखकर आपके बॉस और सीनियर आपकी प्रशंसा करेंगे और नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) के योग भी बन रहे हैं, व्यापारियों को लाभ मिलने के योग है और आर्थिक रूप से भी यह समय अच्छा रहेगा जिससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत मधुर रहेंगे और आप दोनों के बीच का तालमेल अच्छा रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य के लिहाज से आप साहस से भरे रहेंगे जिसका सकारात्मक असर आपकी सेहत पर दिखेगा और आप स्वस्थ रहेंगे, फ़ास्ट फ़ूड से परहेज करें।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ गुरुवे नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य आठवें भाव के स्वामी बनकर पहले भाव (लग्न) से गोचर करेंगे यह स्थिति मिश्रित परिणाम लड़कर आएगी एक तरफ आपको पैतृक संपत्ति या किसी गुप्त स्रोत से अचानक धन लाभ हो सकता है जिससे आप खुश होंगे तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी परिस्थितियां भी आ सकती हैं जो आपको पसंद न हों इसलिए धैर्य से काम लें।

करिअर में आपको थोड़ा असंतोष महसूस हो सकता है जिसके कारण आप नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं, व्यापार सामान्य गति से चलेगा और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है, आर्थिक रूप से थोड़ा तनाव बना रह सकता है क्योंकि अचानक खर्चे या धन हानि की संभावना बनी हुई है अतः फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखें।

निजी जीवन में पार्टनर के साथ आपसी समझ की कमी के कारण वाद-विवाद या बहस होने की संभावना दिखती है अतः व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें विशेष रूप से कंधे, जोड़ों में दर्द, मुंह और गले में दर्द की समस्या आपको थोड़ा-बहुत परेशान कर सकती है।

उपाय: मंगलवार के दिन माँ काली के मंदिर में किशमिश का भोग व घी का दीपक अर्पित करिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए सूर्य सातवें भाव (जीवनसाथी और साझेदारी) के स्वामी बनकर बारहवें भाव (व्यय और हानि) से गोचर करेंगे यह गोचर आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है जिस कारण से सफलता पाने के रास्ते में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं।

करिअर के क्षेत्र में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे मन काम में न लगकर डाइवर्ट होगा अतः धैर्य व संयम के साथ अपने प्रयास जारी रखें, कुछ लोगों का तबादला (ट्रांसफर) ऐसी जगह हो सकता है जो उन्हें पसंद न हो, व्यापारियों को अपने कंपटीटर्स से कड़ी टक्कर मिलेगी जिससे मुनाफा उम्मीद से कम रह सकता है, आर्थिक जीवन में आय वृद्धि हेतु अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, फिजूल ख़र्च पर नियंत्रण रखें।

निजी जीवन में पार्टनर की नज़रों में आपकी इमेज थोड़ी प्रभावित हो सकती है जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य के लिहाज़ से पैरों में दर्द या आंखों से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान संकटमोचन हनुमाष्टक का पाठ करिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य छठे भाव (शत्रु और सेवा) के स्वामी बनकर ग्यारहवें भाव (लाभ और इच्छा पूर्ति) में गोचर करेंगे जो शुभ स्थिति को दर्शाती है आप अपने शत्रुओं और चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे और अपनी मेहनत से सफलता हासिल करेंगे पूर्व की कोई योजना इस समय पूरी हो सकती हैं।

करिअर में आपको सफलता प्राप्त होगी एवं भाग्य का भी सहयोग प्राप्त होगा फिर भी मन में कुछ फिकर सी कभी-कभी अनुभव हो सकती है हालांकि सूर्य के इस गोचर के दौरान आप महत्वाकांक्षी रहेंगे तथा अपने काम से अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे तथा लोग आपके काम की प्रशंसा भी करेंगे, व्यापार में आप एक लीडर की तरह काम करेंगे तथा नई रणनीतियों से अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ने में सफल रहेंगे, आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी और आप न केवल अच्छा पैसा कमाएंगे बल्कि उसे भविष्य के लिए बचाने में भी सफल होंगे।

निजी जीवन में आप अपने साथी के प्रति बहुत ईमानदार और खुशमिजाज रहेंगे इससे आपका रिश्ता और भी मज़बूत और खुशहाल बनेगा, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आपके अंदर का आत्मविश्वास आपको मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखेगा।

उपाय: गुरुवार के दिन “विष्णु सहस्रनाम” का पाठ करें।

जय श्री राम।

Categories
Numerology

अगर आपका जन्म 14 जनवरी को हुआ है, तो ये 5 बातें जरूर जानें (Numerology Prediction)

14 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों का व्यक्तित्व अत्यंत रोचक होता है यह तिथि अक्सर मकर संक्रांति के आस-पास पड़ती है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक भी है अतः इस दिन जन्मे लोगों में एक विशेष ऊर्जा और तेज देखने को मिलती है, साथ ही 14 को जोड़ने पर मूलांक 1 + 4 = 5 प्राप्त होगा जिनके स्वामी बुध (Mercury) है अतः आप बुद्धि, वाणी, व्यापार, और तार्किकता में माहिर होने के साथ अत्यंत बुद्धिमान और कुशल वक्ता होते हैं।

अंक 1 और 4 का मिश्रण: इसमें 1 (सूर्य) का नेतृत्व और 4 (राहु) की अपरंपरागत सोच (Out of the box thinking) शामिल है, जो मिलकर 5 (बुध) का संतुलन बनाते हैं जिस कारण से 14 जनवरी के दिन जन्में व्यक्तियों के अंदर एक राजा जैसी शान भी देखने को मिलती है तथा लीक से हटकर सोचने की क्षमता भी इनमें होती है।

परिवर्तन प्रेमी: अंक 5 गतिशीलता का प्रतीक है अतः आप एक जगह टिक कर रहना पसंद नहीं करते तथा आपको जीवन में बदलाव, यात्राएं और नयापन पसंद है।

Join Astrology Sutras WhatsApp Channel For All Updates

सूर्य राशि (Sun Sign): मकर (Capricorn)

14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में होता है या प्रवेश कर रहा होता है और मकर राशि के स्वामी शनि होते है साथ ही मूलांक 5 होने से शनि और बुध का योग आपके लिए बेहद शुभ होता है जहाँ बुध आपको विचार और योजना देता है तो वहीं शनि आपको उसे पूरा करने के लिए धैर्य और अनुशासन देता है।

व्यावहारिक दृष्टिकोण: मकर राशि के प्रभाव के कारण आप हवा में महल नहीं बनाते, बल्कि यथार्थवादी (Realistic) होते हैं और अपने लक्ष्यों के प्रति बेहद गंभीर होते हैं।

प्रमुख व्यक्तित्व विशेषताएँ:

अद्भुत संवाद शैली (Excellent Communication): 14 जनवरी को जन्में व्यक्ति अपनी बातों से किसी को भी प्रभावित करने की क्षमता रखते है तथा इनके शब्दों में एक जादू सा होता है, जो इन्हें मार्केटिंग, लेखन, या वकालत जैसे क्षेत्रों में सफल बनाता है।

अनुकूलनशीलता (Adaptability): ऐसे व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में खुद को ढालने में सक्षम होते हैं जैसे पानी जिस बर्तन में जाए उसका आकार ले लेता है, वैसे ही ऐसे व्यक्ति हर माहौल व परिस्थिति में घुल-मिल जाते हैं।

जोखिम लेने की क्षमता (Risk Taking Capacity): 14 जनवरी को जन्मे व्यक्ति जीवन में जोखिम लेने से नहीं डरते और जीवन में जुआरी की तरह नहीं, बल्कि ‘कैलकुलेटेड रिस्क’ लेते हैं।

स्वतंत्र विचार: ऐसे व्यक्तियों को किसी के अधीन कार्य करना पसंद नहीं होता, 14 जनवरी को जन्में व्यक्ति अपनी स्वतंत्रता को बहुत अधिक महत्व देते हैं।

आकर्षक व्यक्तित्व: सूर्य और बुध व शनि का प्रभाव आपको एक चुंबकीय व्यक्तित्व देता है लोग आपकी तरफ स्वाभाविक रूप से आकर्षित हो जाते हैं।

कमजोरियां और चुनौतियां (Weaknesses & Challenges)

बेचैनी (Restlessness): बुध की चंचलता के कारण आप बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं और किसी एक काम पर लंबे समय तक टिके रहना आपको पसंद नही आता जिस कारण से अंदर से आपको कुछ बेचैनी सी होने लगती है।

अति-आलोचनात्मक: शनि के प्रभाव के कारण कभी-कभी आप दूसरों की और स्वयं की भी, अत्यधिक आलोचना करने लगते हैं।

निर्णय में जल्दबाजी: कभी-कभी आप बिना गहराई से सोचे, आवेग में आकर निर्णय ले लेते हैं जिससे बाद में पछताना पड़ सकता है।

सफलता के क्षेत्र (Career & Success)

सूर्य, बुध और शनि के प्रभाव के कारण निम्नलिखित क्षेत्र आपके लिए सर्वोत्तम हैं:

व्यापार और उद्यमिता (Business & Entrepreneurship): जनसंचार (Mass Communication), पत्रकारिता, बैंकिंग और वित्त (Finance), शेयर बाजार और ट्रेडिंग, पर्यटन (Travel & Tourism)।

14 जनवरी को जन्में व्यक्तियों के लिए शुभ तत्व (Lucky Elements)

शुभ रंग: हरा, हल्का नीला, और खाकी।
शुभ दिन: बुधवार (सर्वोत्तम), शुक्रवार और शनिवार।
शुभ अंक: 1, 5 और 6।

14 जनवरी को जन्मे व्यक्ति “बुद्धि और कर्म” का एक दुर्लभ संगम होते हैं जहाँ बुध आपको तीव्र बुद्धि देता है, वहीं मकर राशि का शनि आपको कर्मठ बनाता है यदि आप अपनी मानसिक अस्थिरता और बोरियत पर काबू पा लें, तो आप जीवन में बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

जय श्री राम।

Categories
Numerology

13 January Birthday Personality: आज जन्में लोगों का व्यक्तित्व, करिअर, स्वास्थ्य व प्रेम

13 जनवरी को जन्में व्यक्तियों की सूर्य राशि मकर होती है जिनके स्वामी शनि होते हैं साथ ही अंक ज्योतिष के अनुसार 1+3= 4 होता है जिनके स्वामी राहु होते है, राहु-शनि का यह संबंध आपको अत्यधिक मेहनती (Hardworking) और तीक्ष्ण बुद्धि (Sharp Minded) वाला बनाता है, ऐसे व्यक्ति तार्किक स्वभाव के होते हैं और इनके प्रत्येक निर्णय के पीछे बड़ा मकसद होता है साथ ही ऐसे व्यक्ति गुप्त रूप से अपनी योजनाओं को पूर्ण करने में भी सक्षम होते हैं किंतु जीवन के प्रारंभिक भाग में लोगो के ऊपर अत्यधिक विश्वास के कारण से धोखा व नुकसान भी कभी-कभी उठाना पड़ता है।

सकारात्मक पक्ष (Positive Traits):

1. दृढ़ निश्चय (Determination): ऐसे व्यक्ति जिस काम को हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं, शनि का प्रभाव इन्हें हार न मानने वाला बनाता है।
2. तार्किक सोच (Logical Thinking): मूलांक 4 के कारण ऐसे व्यक्ति हवा में बातें नहीं करते और हर चीज़ के पीछे तर्क एवं सबूत खोजते हैं।
3. विश्वसनीयता (Reliability): ऐसे व्यक्ति एक वफादार दोस्त और कर्मचारी साबित होते हैं साथ ही ऐसे व्यक्तियों पर लोग आँख बंद करके भरोसा कर लेते हैं।
4. अनुशासन (Discipline): ऐसे व्यक्तियों के जीवन में नियम और समय का बहुत महत्व होता है, अस्त-व्यस्त रहना आपको पसंद नहीं है।

नकारात्मक पक्ष (Negative Traits):

1. ज़िद्दीपन (Stubbornness): कभी-कभी ऐसे व्यक्ति अपने विचारों को लेकर इतने अड़ियल हो जाते हैं कि दूसरों की सही सलाह भी नहीं मानते।
2. भावनाओं को छुपाना: ऐसे व्यक्ति अंदर से भावुक हो सकते हैं, लेकिन बाहर से खुद को बहुत कठोर दिखाते हैं, जिससे लोग इन्हें कभी-कभी ‘घमंडी’ भी समझ लेते हैं।
3. वर्कहोलिक (Workaholic): काम के चक्कर में ऐसे व्यक्ति अक्सर परिवार और स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं।

Join Astrology Sutras WhatsApp Channel For All Updates

करियर और आर्थिक स्थिति (Career & Finance)

13 जनवरी को जन्मे लोग करियर में धीरे-धीरे लेकिन ठोस प्रगति करते हैं और समाज में प्रतिष्ठित होते हैं।

उपयुक्त कार्यक्षेत्र: प्रबंधन (Management), इंजीनियरिंग, कानून (Law), राजनीति, आईटी/सॉफ्टवेयर (राहु के प्रभाव से), और रियल एस्टेट।

कार्यशैली: 13 जनवरी को जन्में व्यक्ति शॉर्टकट में विश्वास नहीं रखते अतः ऐसे व्यक्ति अपनी मेहनत से शून्य से शिखर तक पहुँचने की क्षमता रखते हैं।

आर्थिक स्थिति: ऐसे व्यक्तियों के करिअर की शुरुआत में आर्थिक स्थिति थोड़ी नाजुक सी रहती है जिस कारण से थोड़ा संघर्ष शुरुवाती दौर में करना पड़ सकता है, लेकिन 30-35 की उम्र के बाद ऐसे व्यक्ति अच्छी संपत्ति जमा करने में सफल होते हैं, फिजूलखर्च वाले स्वभाव का त्याग करना चाहिए।

प्रेम और संबंध (Love & Relationships)

प्रेम संबंधों के मामले में ऐसे व्यक्ति थोड़े शर्मीले और गंभीर होते हैं।

वफादारी: ऐसे व्यक्ति फ्लर्ट अधिक करना पसंद नहीं करते और यदि किसी से प्रेम करते हैं, तो जीवन भर उसका साथ निभाते हैं।

अपेक्षा: ऐसे व्यक्ति हमेशा चाहते हैं कि इनका साथी भी उतना ही समझदार और व्यावहारिक हो साथ ही ड्रामा या अत्यधिक भावुकता इन्हें अकसर परेशान करती है।

सलाह: ऐसे व्यक्तियों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करना सीखना चाहिए, अन्यथा साथी को लग सकता है कि आप उनकी परवाह नहीं करते।

स्वास्थ्य (Health)

13 जनवरी के दिन जन्में व्यक्तियों को जोड़ों में दर्द, पैरों में चोट, मानसिक तनाव, अनिद्रा, उदर अर्थात पेट, गैस और पाचन से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है अतः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

13 जनवरी को जन्में व्यक्तियों के लिए शुभ तत्व (Lucky Elements)

शुभ अंक (Lucky Numbers): 4, 8, 13, 22, 31 ।
शुभ रंग (Lucky Colors): नीला, ग्रे (Grey), खाकी।
शुभ दिन (Lucky Days): शनिवार, रविवार।
शुभ रत्न (Lucky Stone): नीलम (Blue Sapphire) या गोमेद।

विशेष:- कोई भी रत्न बिना कुंडली दिखाए पहनने पर नुकसान भी करता है अतः कुंडली या हाथ दिखाकर एवं उचित परामर्श लेकर ही रत्न धारण करें।

13 जनवरी को जन्मे व्यक्ति “कर्मयोगी” होते हैं अतः अपने सपने देखने से ज्यादा उन्हें पूरा करने में विश्वास रखते हैं यद्यपि बाहरी दुनिया को ऐसे व्यक्ति कठोर लग सकते हैं, लेकिन इनके भीतर एक बहुत ही जिम्मेदार और रक्षक व्यक्तित्व छिपा होता है सफलता इनके कदम चूमेगी, बस इन्हें अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखना सीखना होगा।

जय श्री राम।