Diwali 2025: जानिए, दीपावली पूजन शुभ मुहूर्त्त व राशि अनुसार दीपावली विशेष उपाय
कार्तिक कृष्ण अमावस्या को प्रदोषकाल में दीपावली का पर्व मनाया जाता है साथ ही इस दिन दीपदान और लक्ष्मी पूजन आदि कर्म किया जाता है, वर्ष 2025 में कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी 20 अक्टूबर 2025 सोमवार को दोपहर 02:55 तक है इसके बाद अमावस्या तिथि लग रही है जो अगले दिन मंगलवार 21 अक्टूबर 2025 की शाम 04:26 तक रहेगी।
धर्मसिन्धु के अनुसार:-
“पूर्वत्रैव प्रदोषव्यापतौ लक्ष्मीपूजनादौ पूर्वा”
अर्थात प्रदोष व्यापिनी अमावस्या में दीपदान व लक्ष्मीपूजनादि कृत्य करना चाहिए इस वर्ष प्रदोष व्यापिनी अमावस्या 20 अक्टूबर को मिल रही है जो संपूर्ण रात्रि रहेगी अतः इस वर्ष दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
दीपावली पूजन शुभ मुहूर्त्त:-

दीपावली पूजन का मुख्यकाल प्रदोषकाल होता है जिसमें स्थिर लग्न की प्रधानता होती है अतः वृषभ, सिंह व कुंभ लग्न में दीपावली, लक्ष्मी, गणेश व कुबेरादि देवताओं का पूजन करना चाहिए।
प्रथम मुहूर्त्त वृषभ लग्न में शाम 07:10 से रात्रि 09:06 तक है।
द्वितीय मुहूर्त्त अर्धरात्रि सिंह लग्न में रात्रि 01:38 से 03:52 तक है।
तृतीय मुहूर्त्त 21 अक्टूबर को दोपहर 02:56 से 04:05 तक है।
राशि अनुसार दीपावली विशेष उपाय:-

मेष राशि:- मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए गुड़, मसूर दाल, लाल या पीला मीठा व केले का दान किसी ब्राह्मण को दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि:- वृषभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए चावल, चीनी, दहीं व खीर का किसी जरूरतमंद को दान करना शुभ रहेगा साथ ही दहीं का तिलक भी मस्तक पर करने से मन शांत होगा।
मिथुन राशि:- मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के लिए हरे वस्त्र व हरी दाल किसी ब्राह्मण को दान करना चाहिए।
कर्क राशि:- कर्क राशि वाले व्यक्तियों को किसी महिला को खीर एवं किसी ब्राह्मण को केले का दान करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि:- सिंह राशि वाले व्यक्तियों के लिए गेहूँ, गुड़ और वस्त्र किसी भिखारी को दान करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि:- कन्या राशि वाले व्यक्तियों के लिए साबुत धनिया, कांसे का बर्तन व हरी सब्जियों का किसी जरूरतमंद को दान करना शुभ रहेगा।
तुला राशि:- तुला राशि वाले व्यक्तियों के लिए किसी विद्यार्थी को पुस्तक, पेन, पेंसिल और चॉकलेट का दान करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के लिए चने की दाल, गुड़, किशमिश का किसी ब्राह्मण को दान करना शुभ रहेगा।
धनु राशि:- धनु राशि वाले व्यक्तियों के लिए पीले वस्त्र, केसर युक्त खीर व केले का किसी ब्राह्मण को दान करना शुभ रहेगा।
मकर राशि:- मकर राशि वाले व्यक्तियों के लिए काली दाल, कंबल व सरसों का तेल किसी जरूरतमंद को दान करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि:- कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए चप्पल, हरी सब्जी, काली दाल, अनाज व सरसों का तेल किसी वृद्ध व्यक्ति या जरूरतमंद को दान करना शुभ रहेगा।
मीन राशि:- मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए हल्दी, बेसन, पीला मीठा, कंबल व केला कुसी ब्राह्मण को दान करना शुभ रहेगा।
Astrologer Pooshark Jetly
(Founder of Astrology Sutras)






