ग्रह के बड़े बदलाव की ओर संकेत जल्द शुरू होगा तृतीय विश्व युद्ध
ग्रहों के बड़े बदलाव का संकेत: क्या जल्द शुरू होगा तृतीय विश्व युद्ध? जानें भारत और रूस का भविष्य
यदि वर्ष 2020 से गोचर का अध्ययन किया जाए तो 36 वर्ष बाद शनि पुनः अपनी राशि मकर में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही इसी वर्ष राहु और केतु का भी एक बड़ा राशि परिवर्तन हो रहा है तथा इस बार गुरु भी अपनी नीच राशि में गोचर करते हुए भी पूरे गोचर काल ‘नीचभंग राजयोग’ का फल देंगे। केतु का वृश्चिक राशि से होने वाला गोचर प्राकृतिक आपदा, आग, भूकंप, तूफान, एक्सीडेंट देखने को मिलेंगे, वहीं राहु का वृषभ राशि से गोचर शुभ रहने वाला है। यदि तिथियों को देखा जाए तो 2020 का जोड़ 4 प्राप्त होता है जो कि राहु का अंक होता है अर्थात 2020 राहु के प्रभाव में रहेगा और राहु का वायु तत्व राशि से गोचर अनेक प्राकृतिक आपदा की ओर संकेत कर रहा है जो कि हमें वर्ष 2020 में देखने को भी मिलेगा।
1 जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2029 तक समय बहुत बड़े बदलाव लेकर आएगा जिसमें भी फरवरी 2022 विशेष माह सिद्ध होगा। यह वही माह रहेगा जो कि इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा क्योंकि इसी माह से रूस का यूक्रेन/अमेरिका/चीन के मध्य युद्ध का आरंभ होगा जो कि आगे ईरान-इजराइल/अमेरिका युद्ध के साथ तृतीय विश्व युद्ध में तब्दील होता जाएगा। इस बार दो महाशक्तियों के मध्य का युद्ध बहुत बड़े बदलाव लेकर आएगा। अभी अमेरिका विश्व विजेता के रूप में सभी के समक्ष है तथा विश्व के देशों में सबसे शक्तिशाली देश है, किंतु यह बदलाव अमेरिका के पतन व रूस के उत्थान का समय होगा जिसमें अमेरिका की तरफ से ब्रिक्स (BRICS) देशों से भी दुश्मनी लेना शामिल हो सकता है। हालांकि रूस— यूक्रेन, अमेरिका व चाइना को युद्ध में हराकर विश्व विजेता बनेगा तथा क्षेत्र विस्तार को लेकर समस्त विश्व में युद्ध के हालात बनेंगे जिसमें रूस सबसे आगे रहेगा तथा रूस के पास ऐसी शक्तियाँ होंगी जिनसे जीत पाना पूरे विश्व में किसी के लिए भी संभव नही होगा।
|
क्या आपकी हथेली की रेखाओं से ‘M’ का निशान या ‘मनी ट्रायंगल’ (Money Triangle) बनता है? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग करोड़पति होते हैं। जानें क्या कहता है आपका हाथ! |
🇮🇳 भारत पर विश्व युद्ध से पड़ने वाले प्रभाव:
यदि तृतीय विश्व युद्ध का भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह विचार करें तो भारत की कुंडली जो कि 15 अगस्त 1947 को दोपहर 12 बजे की कुंडली है, उसके अनुसार शुरुवात में भारत प्रत्यक्ष रूप से इस युद्ध में भाग नही लेगा और उम्मीद बहुत कम ही है कि भारत अप्रत्यक्ष रूप से भी इस युद्ध में भाग ले। कुछ मौके पर पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान के कारण युद्ध की स्थिति सी बनेगी, लेकिन भारत एकतरफा युद्ध करेगा जिस कारण से पाकिस्तान भी हार मानेगा, फिर भी यदि किसी कारण वश भारत को इस तृतीय विश्व युद्ध में भाग लेना पड़ा तो भारत विश्व विजेता बनकर उभरेगा तथा आर्थिक दृष्टिकोण से भारत पूरे विश्व में सबसे अधिक शक्तिशाली बनकर उभरेगा। यह 1 जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2029 तक का समय रूस, भारत व चाइना के उत्थान का समय सिद्ध होगा जिनमे इन तीनों देश में काफी विकास देखने को मिलेगा। जिसमें भारत नंबर 1 बनकर विश्व पर शासन करेगा तथा भारत की आर्थिक स्थिति पूरे विश्व में सबसे मजबूत रहेगी।
⚔️ भारत-चीन सीमा विवाद:
भारत-चीन सीमा विवाद पर सबकी नजरें हैं क्योंकि युद्ध के हालात बनते जा रहे हैं और अक्टूबर 2020 तक युद्ध होने के भी योग बन रहे हैं। किंतु मैं आप सभी को यह ज्ञात करा दूँ कि भारत और चीन के मध्य युद्ध की संभावना बहुत कम है और यदि होता भी है तो भारत विजयी होगा तथा इस बार भारत के किसी भी हिस्से पर चीन कब्जा नही कर सकेगा।
🇷🇺 रूस के राष्ट्रपति पर सूक्ष्म भविष्यवाणी:
आने वाले 10 वर्ष रूस के राष्ट्रपति के बहुत शुभ रहने वाला है अतः अभी 10 वर्षों तक रूस में सत्ता परिवर्तन की कोई संभावना दूर-दूर तक नही बन रही और इन 10 वर्षों में रूस उन्नति व विकास के नए अध्याय लिखेगा और विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बनकर उभरेगा और रूस व भारत के बीच मित्रता एक नए मुकाम तक पहुँचेगी।
आगे जैसी प्रभु इच्छा🙏🏻
जय श्री राम।
❓ विश्व युद्ध और ग्रहीय बदलाव से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1: ज्योतिष के अनुसार तृतीय विश्व युद्ध (WW3) के हालात कब से बन रहे हैं?
ग्रहीय गणना के अनुसार 1 जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2029 का समय दुनिया में महा-बदलाव का है। विशेष रूप से फरवरी 2022 से रूस-यूक्रेन युद्ध के साथ ही विश्व युद्ध जैसी स्थितियों की नींव पड़ सकती है।
Q2: यदि विश्व युद्ध होता है तो भारत पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
15 अगस्त 1947 की भारत की कुंडली के अनुसार, भारत शुरुआत में इस युद्ध से दूरी बनाए रखेगा। लेकिन यदि युद्ध में उतरना पड़ा, तो भारत विजयी होकर नंबर 1 आर्थिक महाशक्ति और विश्व विजेता के रूप में उभरेगा।
Q3: आने वाले समय में विश्व का सबसे शक्तिशाली देश कौन बनेगा?
भविष्यवाणी के अनुसार, अमेरिका का वर्चस्व धीरे-धीरे कम होगा और रूस (Russia) विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति बनकर उभरेगा। रूस और भारत की मित्रता भी एक नए मुकाम पर पहुंचेगी।
देश-दुनिया की 100% सटीक भविष्यवाणियां!
चाहे ग्रहों का गोचर हो, खेल जगत या विश्व की राजनीति! सबसे पहले और सबसे सटीक वैदिक ज्योतिषीय गणनाओं के लिए Astrology Sutras के VIP WhatsApp ग्रुप से आज ही जुड़ें。






