विवाह मुहूर्त 2026: ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी से जानें शुभ मुहूर्त व शास्त्र सम्मत नियम
विवाह मुहूर्त 2026: केवल 50 शुभ लग्न! खरमास-अधिमास का संकट और ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी की गणना
॥ श्री गणेशाय नमः ॥
॥ ॐ नमः शिवाय ॥
विवाह मुहूर्त 2026 (Vivah Muhurat 2026 List): वर्ष 2026 (विक्रम संवत 2082-83) उन परिवारों के लिए थोड़ी चिंता का विषय बन गया है जिनके घर शहनाइयां बजने वाली हैं। अक्सर लोग मुझसे यह प्रश्न कर रहे हैं कि “गुरु जी, क्या वास्तव में इस साल विवाह के शुभ दिन बहुत कम हैं?”
यह बात शत-प्रतिशत सत्य है। जहाँ सामान्य वर्षों में विवाह के 80-90 मुहूर्त होते हैं, वहीं 2026 में ग्रहों की विचित्र चाल—विशेषकर गुरु-शुक्र के अस्त होने और अधिमास (पुरुषोत्तम मास) के कारण—केवल 50 शुद्ध विवाह मुहूर्त ही निकल रहे हैं। ‘मुहूर्त चिंतामणि’ स्पष्ट निर्देश देता है:
“गुरौ भार्गवे वा अस्तं गते, बाल्ये वार्धके वा… न कुर्यात् शुभकर्म तत्।”
अर्थात्: जब गुरु या शुक्र अस्त हों या बाल्य अवस्था में हों, तो विवाह आदि मंगल कार्य वर्जित हैं।
🪐 2026 में विवाह मुहूर्त कम क्यों हैं? (Planetary Analysis)
इस वर्ष पंचांग में तीन बड़ी खगोलीय घटनाएं घट रही हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना दांपत्य जीवन के लिए भारी पड़ सकता है:
- बाल्यकाल दोष (जनवरी): नववर्ष की शुरुआत में शुक्र देव उदित तो हो रहे हैं, किंतु शक्तिहीन (बाल्यावस्था) होने के कारण जनवरी में विवाह वर्जित रहेगा। शहनाइयाँ 3 फरवरी बाद बजेंगी।
- अधिमास का अवरोध: 17 मई से 15 जून 2026 तक ‘पुरुषोत्तम मास’ रहेगा। शास्त्र कहते हैं यह महीना केवल ‘हरि-भजन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ है, विवाह आदि मांगलिक कार्य वर्जित हैं।
- ग्रहों का अस्त होना: जुलाई के बाद गुरु और शुक्र के अस्त होने से चातुर्मास से पहले ही विवाह बंद हो जाएंगे।
👉 दशा वाहन फल (Dasha Vahan Phal) और कैलकुलेशन यहाँ देखें।
📅 विवाह मुहूर्त 2026 लिस्ट (शुभ तिथियां)
सभी व्यक्तियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, मैंने ऋषिकेश काशी पंचांग के आधार पर यह मुहूर्त्त तालिका (Table) तैयार की है। इसमें त्रिबल शुद्धि का पूरा ध्यान रखा गया है:
| माह (Month) | शुभ विवाह तिथियां (Dates) | विशेष (Remarks) |
|---|---|---|
| फरवरी 2026 | 4, 5, 6, 10, 11, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26 | ✨ सर्वश्रेष्ठ माह (Most Muhurats) |
| मार्च 2026 | 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14 | 15 से खरमास शुरू |
| अप्रैल 2026 | 20, 21 | अत्यल्प मुहूर्त |
| मई 2026 | 3, 5, 6, 7, 8 (12 मई को विवाह न करें – नक्षत्र वेध) |
सावधानी बरतें |
| जून 2026 | 19, 20, 21, 22, 23, 24 | अधिमास के बाद |
| जुलाई 2026 | 1 से 8 जुलाई तक | चातुर्मास से पहले |
| नवंबर 2026 | 20, 21, 22, 23, 24 | देवोत्थान एकादशी के बाद |
| दिसंबर 2026 | 1 से 12 दिसंबर | वर्ष का समापन |
📞 2026 में शादी पक्की करनी है?
मुहूर्त कम हैं, इसलिए रिस्क न लें! क्या आपकी कुंडली में ‘नाड़ी दोष’ या ‘विवाह बाधा’ तो नहीं? अभी फ्री अपडेट्स के लिए जुड़ें:
(शुभ मुहूर्त की जानकारी सबसे पहले पाएं)
🔱 सुखी दांपत्य का रहस्य: विवाह से पहले भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद लेना अनिवार्य है। 2026 में महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग।
जरूर पढ़ें: महाशिवरात्रि 2026: शुभ मुहूर्त और 4 प्रहर की पूजा विधि (सम्पूर्ण जानकारी)
🔮 सलाह: क्या करें, क्या न करें?
- गोधूलि वेला का भ्रम: कई लोग कहते हैं कि “गोधूलि बेला में मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती”। यह पूर्णतः गलत धारणा है। ‘नारद संहिता’ के अनुसार, यदि दिन में ग्रह दोष है, तो गोधूलि में भी विवाह नहीं करना चाहिए।
- कुंडली मिलान: चूंकि इस वर्ष मुहूर्त अत्यंत सीमित हैं, इसलिए गुण मिलान में रत्ती भर भी कोताही न बरतें। नाड़ी दोष और भकूट दोष का परिहार विद्वान ज्योतिषी से अवश्य करवा लें।






