Loading...
Categories
Numerology Recent Post

मूलांक 4: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

मूलांक 4: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

मूलांक 4 के व्यक्ति निरंतर क्रियाशील रहते हैं, इनके कार्य क्षेत्र में बाधाएं बहुत आती है किंतु उन्ही बाधाओं से झूझते हुए यह बड़ी सफलता भी प्राप्त करते हैं, इनके भाग्योन्नति में निरंतर उतार-चढ़ाव आते रहते हैं किन्तु ये हार नही मानते और भाग्य की उन्नति के लिए निरंतर क्रियाशील रहते हैं, मूलांक 4 के व्यक्ति स्वभाव से क्रोधी और तुनकमिजाज के होते हैं, मन से हटकर जरा सा भी कार्य हो जाने पर आपे से बाहर हो जाते हैं किंतु जितनी तीव्रता से इन्हें क्रोध चड़ता है उतनी ही तीव्रता से शांत भी हो जाता है, मूलांक 4 के व्यक्ति अपनी गुप्त बातों को मन मे दबाकर रखते हैं, इनके मन मे क्या योजना है या अगले ही पल में यह क्या कदम उठाने वाले हैं इसकी भनक तब तक लोगों को नही लगती जब तक कि उनकी वह योजना क्रियान्वित न हो जाए।

 

इनके जीवन में शत्रुओं की कोई कमी नही रहती, यह एक शत्रु को परास्त करते हैं तो इनके दस नए शत्रु तैयार हो जाते हैं, यद्दपि वे पीठ पीछे कुचक्र रचेंगे, षड्यंत्र करेंगे परंतु सामने से कोई हानि नही पहुँचा सकेंगे क्योंकि मूलांक 4 वालों का व्यक्तित्व ही कुछ ऐसा होता है कि इनके शत्रु स्वतः परास्त हो जाते हैं।

 

मूलांक 4 वालों के लिए शुभ तारीखें:-

 

प्रत्येक मास की 4, 13, 22 और 31 तारीख शुभ एवं उन्नति कारक होती हैं।

 

मूलांक 4 वालों के लिए शुभ दिवस:-

 

शनिवार व रविवार कार्यसिद्धि के लिए श्रेष्ठ है।

 

मूलांक 4 वालों के लिए शुभ वर्ष:-

 

मूलांक 4 वालों के लिए 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67, 76 तथा 85वां वर्ष जीवन का महत्वपूर्ण वर्ष होता है साथ ही 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62 और 71वां वर्ष भी महत्वपूर्ण होता है, जीवन की मुख्य-मुख्य घटनाएं इन्ही वर्षों में घटित होती है।

 

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470